नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
छतों पर सौर संयंत्र लगाने के लिए पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी नोडल एजेंसी नियुक्त..

छतों पर सौर संयंत्र लगाने के लिए पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी नोडल एजेंसी नियुक्त..

उपभोक्ता हित में बहुपयोगी होगा रूफटॉप सोलर सिस्टम-एमडी हक

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेष में ग्रिड कनेक्टेड सोलर रूप टाफ प्रोग्राम फेज-2 योजना के क्रियान्वयन हेतु पॉवर डिस्ट्रीब्यूषन कंपनी को ''इम्पलीमेंटेषन एण्ड स्टेट नोडल एजेंसी नियुक्त किया है। इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुये प्रदेष हित में ''रूफटॉप सोलर फोटो वोल्टेक सिस्टम की स्थापना हेतु सक्षम एजेंसियों को चिन्हांकित कर अनुबंध करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। उक्त जानकारी प्रबंध निदेषक मोहम्मद कैसर अब्दुल हक ने दी। इस योजना का उद्देष्य सौर ऊर्जा का अधिकाधिक उपयोग, सस्ती दर पर बिजली सहित पर्यावरण संरक्षण प्रमुख है। आमजनों के घर तथा शासकीय भवनों की छत पर संयंत्र स्थापित किये जायेंगे।

भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के निर्देषानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में पहली बार सोलर रूफटॉप योजना को पॉवर डिस्ट्रीब्यूषन कंपनी द्वारा लागू करने कारगर कदम उठाये गये हंै। इस दिषा में आगे बढ़ते हुये 1 के.डब्लू.पी. से 500 के.डब्लू.पी. क्षमता के ग्रिड कनेक्टेड रूफटॉप सोलर फोटो वोल्टेक सिस्टम की स्थापना की तैयारी की जा रही है। इस योजना के अन्तर्गत इच्छुकजन अपने घर की छत पर अनुबंधित एजेंसी के द्वारा सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर सकेंगे।

सोलर पॉवर प्लांट हेतु मिलेगी सब्सिडी- भारत शासन के नवीन एवं नवीकरणीय मंत्रालय द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को सोलर पॉवर प्लांट पर सब्सिडी दी जायेगी। जिसके अन्तर्गत 01 से 03 किलोवॉट तक 40 प्रतिषत तथा 03 से अधिक 10 किलोवॉट तक 20 प्रतिषत सब्सिडी दी जायेगी। प्रति किलोवॉट दर के निर्धारण हेतु टेण्डर के माध्यम से प्रक्रियाधीन है।

छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने हेतु उसकी डिजाईन, स्थापना, परीक्षण तथा क्रियाषील से लेकर उसके रखरखाव की जिम्मेदारी अनुबंधित एजेंसी की ही होगी। छतों पर ग्रिड कनेक्टेड सौर संयंत्र स्थापित कर हितग्राही उत्पादित विद्युत का उपभोग स्वंय कर सकेगा तथा ग्रिड में प्रवाहित विद्युत नेट मीटरींग के माध्यम से विद्युत देयकों में समायोजित होगा।

इस योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु छत्तीसगढ पॉवर डिस्ट्रीब्यूषन कंपनी में सोलर इनर्जी सेल का गठन किया गया है। यह सेल  सौर संयंत्र स्थापित करने वाले एजेंसी तथा इच्छुक उपभोक्ताओं के बीच आवष्यक समन्वय स्थापित करेगा। इस हेतु आवेदन करने की प्रक्रिया ऑन लाईन होगी। आवेदक के घर, डिस्ट्रीब्यूषन कंपनी के अधिकारी/कर्मचारी जाकर सर्वे करेंगे। सर्वे उपरांत सोलर सिस्टम द्वारा उत्पादित बिजली की गणना हेतु उपभोक्ता के परिसर में मीटर स्थापित किया जायेगा। भारत सरकार एवं राज्य सरकार की मंषानुरूप सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु केन्द्रित कर इस प्रोग्राम के कार्य घरेलू उपभोक्ताओं एवं शासकीय भवनों के लिये पृथक-पृथक दो भागों में संपादित किये जा रहे हैं।
वोडाफोन, आईडिया यूजर्स अब नहीं उठा पाएंगे इस प्लान का फायदा, जाने क्या है पूरा मामला

वोडाफोन, आईडिया यूजर्स अब नहीं उठा पाएंगे इस प्लान का फायदा, जाने क्या है पूरा मामला

Vodafone और idea यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर है की Vodafone ने अपने 649 रुपये वाले iPhone Forever प्लान को बंद कर दिया है। इस प्लान को पिछले साल लॉन्च किया गया था। इसके तहत आईफोन यूज़र्स को स्पेशल फायदे मिलते थे। यह पोस्टपेड प्लान वोडाफोन और आइडिया दोनों नेटवर्क के सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध था। प्लान में 90 जीबी हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड मुफ्त कॉलिंग का फायदा मिलता था।


यह प्लान केवल iPhone 5s और उससे ऊपर के मॉडल के लिए उपलब्ध था और इसमें एक्सिडेंटल फिजिकल डेमेज कवर भी शामिल था। वोडोफोन ने इस प्लान को Vodafone Red पोर्टफोलियो के अंदर लॉन्च किया था और आइडिया ने इस प्लान को Nirvana पोर्टफोलिये के तहत लॉन्च किया था।

Vodafone और Idea Cellular दोनों टेलीकॉम कंपनियों ने अपनी वेबसाइट पर इस प्लान को बंद घोषित कर दिया है। वोडाफोन फिलहाल फैमली के लिए 598 रुपये, 749 रुपये और 999 रुपये का प्लान देता है। वहीं, व्यक्ति विशेष के लिए कंपनी के 399 रुपये, 499 रुपये और 999 रुपये के प्लान उपलब्ध हैं। दूसरी ओर आइडिया ने अपने यूज़र्स के लिए Nirvana 399 और Nirvana 499 पोस्टपेड प्लान लॉन्च किए हैं।

DreamDTH की रिपोर्ट के मुताबिक, वोडाफोन इंडिया ने 649 रुपये के पोस्टपेड प्लान को बंद करने की खबर को भी कंफर्म कर दिया है। इसके अलावा आइडिया ने भी कह दिया है कि यह आईफोन फॉरएवर प्लान अब उपलब्ध नहीं है। वोडाफोन आइडिया के इस प्लान में यूज़र्स को अमेज़न प्राइम और वोडाफोन प्ले का मुफ्त एक्सेस भी मिलता था। इसके अलावा इसमें अनलिमिटेड लोकर और नेशनल कॉलिंग और 90 जीबी हाई-स्पीड डेटा का फायदा भी मिलता था।
स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संदिग्ध हालत में 12 विदेशी लड़कियों सहित 28 गिरफ्तार

स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संदिग्ध हालत में 12 विदेशी लड़कियों सहित 28 गिरफ्तार

अमृतसर\पंजाब। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बड़े पैमाने पर चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है आपको बता दे की पुलिस ने 3 स्पा सेंटरों में छापा मारा है। जहां से पुलिस को 12 विदेशी लड़कियां संदिग्ध हालत में मिली है। यह पूरा मामला अमृतसर का है। छापामार की इस कार्रवाई में पुलिस ने 28 लोगों को हिरासत में लिया है। 


पुलिस सूत्रों के मुताबिक-
 पुलिस की कार्रवाई की सूचना जैसे ही स्पा सेंटरों के मालिक को मिली, तो वः तुरंत फरार हो गया  और उनकी तलाश भी पंजाब पुलिस कर रही है। वहीं दूसरी तरह पुलिस को ये भी जानकारी मिली है कि यहां के स्पा सेंटर और मसाज पार्लर थाइलैंड, मलेशिया, नेपाल, भूटान के अलावा भारत के अरुणाचल प्रदेश से लड़किया मंगवाकर देह व्यपार का कारोबार  कर रहे है।

जाँच में जुटी पुलिस-
पुलिस के मुताबिक यहां जिस्मफरोशी का ये धंधा महज 3 से 5 हजार रुपए में ग्राहकों को विदेशी लड़कियां से काम करवाया जाता था। अब पुलिस हिरासत में लिए गए सभी 28 लोगों से पूछताछ कर रही है कि ये पूरा खेल कैसे संचालन किया जाता था और जिस्मफरोशी के इस धंधे में ग्राहकों को फांसने के लिए क्या-क्या गोटियां खेली जाती थी।
 छापामार कार्रवाई से  भड़के प्रत्याशी ने की तहसीलदार से हाथापाई, जाने इससे जुडी पूरी खबर...

छापामार कार्रवाई से भड़के प्रत्याशी ने की तहसीलदार से हाथापाई, जाने इससे जुडी पूरी खबर...

 बलौदाबाजार। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान के दौरान हाथा-पाई की खबर सामने आरही है बता दे की छापामार कार्रवाई से भड़के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 15 के प्रत्याशी तहसीलदार के साथ ही भिड़ गया।

पढ़ें : एकतरफा प्यार के चलते प्रेमिका ने फेका प्रेमी पर एसिड, जानिए प्रेमिका ने कैसे दिया इस घटना को अंजाम

विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। दरअसल गांव में मतदान के दौरान प्रत्याशी के द्वारा साड़ी बांटने की शिकायत पर कसडोल तहसीलदार ने कार्रवाई की। वहीं छापामार कार्रवाई का प्रत्याशी नवीन मिश्रा ने विरोध किया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि नवीन मिश्रा हाथापाई में उतर आया। भारी हंगामे के बाद मामला शांत हुआ। वहीं इस घटना से अभी गांव का माहौल गरमाया हुआ है। फिलहाल वोटिंग जारी है। 

 एकतरफा प्यार के चलते प्रेमिका ने फेका प्रेमी पर एसिड, जानिए प्रेमिका ने कैसे दिया इस घटना को अंजाम.

एकतरफा प्यार के चलते प्रेमिका ने फेका प्रेमी पर एसिड, जानिए प्रेमिका ने कैसे दिया इस घटना को अंजाम.

उन्नाव।  उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक दीलदहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी पर एसिड फेक दिया। बता दे की लड़की ने एकतरफा प्यार के चलते यह घटना को अंजाम दिया है। 
 
खबर है की मौरावा थाना क्षेत्र के भवानीगंज इलाके में वर्ग विशेष की लड़की ने एकतरफा प्यार में एक लड़के के ऊपर तेजाब फेंक द‍िया। यह घटना सोमवार शाम की है। लड़के पर तेजाब फेंकने के ल‍िए लड़की पहले से ही घात लगाकर बैठी थी। जैसे ही लड़का उस जगह पर आया, लड़की ने मौका देखकर उसके पीछे के शरीर पर तेजाब उड़ेल द‍िया। गांव वालों को जैसे ही लड़के की चीख-पुकार सुनाई दी, वैसे ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। एस‍िड अटैक से लड़के की हालत इतनी खराब हो गई क‍ि ट्रीटमेंट के ल‍िए उसे लखनऊ भ‍िजवाया गया। वहां भी लड़के की हालत च‍िंताजनक बनी हुई है उधर, गांव वालों ने 112 नंबर पर पुल‍िस को इस घटना की सूचना दी। उसके बाद पुल‍िस मौके पर पहुंची। पुल‍िस अब आगे की कार्यवाही कर रही है।।।
शराब पीने के लिये पैसा नही देने पर धारदार औजार से मारकर किया लहूलुहान,मामला दर्ज, जाने कहा की है ये खबर

शराब पीने के लिये पैसा नही देने पर धारदार औजार से मारकर किया लहूलुहान,मामला दर्ज, जाने कहा की है ये खबर

रायपुर | शराब पीने के लिये पैसा नही देने पर युवक को दो लोगों ने धारदार औजार मारकर लहूलुहान कर दिया। घटना की रिपोर्ट धरसींवा थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार सिलतरा धरसींवा निवासी अश्वनी वर्मा 30 वर्ष पिता भरत वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि चाय दुकान में काम करता है सोमवार की रात्रि 9.30 बजे घर जा रहा था तभी नया तालाब सिलतरा बाजार चौक शिव मंदिर के पास अय्यूब खान उर्फ बाबू खान एवं दिलीप निर्मलकर निवासी सिलतरा ने प्रार्थी से शराब पीने के लिये पैसा मांगा नही देने पर गाली गलौच करते हुये धारदार औजार से मारकर लहूलुहान कर दिया  जिसके चलते उसे इलाज के लिये सांई कृपा अस्पताल में भर्ती किया गया था। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 327,34 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया गया है। 

 

 
सुकमा पुलिस ने नक्सली वेको मासा को किया गिरफ्तार, 10 वर्षों से सक्रीय था ये नक्सली, जाने पूरी खबर

सुकमा पुलिस ने नक्सली वेको मासा को किया गिरफ्तार, 10 वर्षों से सक्रीय था ये नक्सली, जाने पूरी खबर

सुकमा | जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के टेकलपारा के जंगलों से पुलिस ने 10 वर्षों से सक्रिय नक्सली को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार नक्सली पुलिस पार्टी पर हमला करने, ग्रामीणों को धमकाने, आगजनी समेत अन्य मामलों में वांक्षित नक्सली को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पढ़ें : नक्सलियों ने महिला सरपंच प्रत्याशी के पति की कर दी हत्या

सुकमा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी नक्सली वेको मासा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी वेको मासा चिंतागुफा थाना क्षेत्र के टेकलपारा में देखा गया है। इसके बाद 26 जनवरी को पुलिस ने डीआरजी की टीम को सर्चिंग के लिए रवाना किया। डीआरजी की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। वेको मासा सुकमा में नक्सल हिंसा की कई घटनाओं में संंलिप्त था।
 
राजधानी में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में इंटर स्टेट काउंसिल की बैठक शुरू, जाने पूरी खबर

राजधानी में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में इंटर स्टेट काउंसिल की बैठक शुरू, जाने पूरी खबर

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज सुबह केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में इंटर स्टेट काउंसिल की बैठक प्रारंभ हुई। बैठक नवा रायपुर के एक रिसार्ट में चल रही है। बैठक की मेजबानी राज्य शासन द्वारा की जा रही है। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ ही उत्तराखंड के सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ विशेष रूप से शामिल हैं। 

पढ़ें : बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेन्द्र और रंजीत रायपुर पहुंचे, मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर किया उनका स्वागत

बैठक की शुरूआत में चारों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने-अपने प्रदेशों  की समस्याओं व केन्द्र से वांछित सहयोग व जरूरत के हिसाब से बिंदुवार प्रस्ताव व सुझाव केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सामने रखा। इसमें राज्यों के विकास के साथ ही लॉ एंड आर्डर, राज्यों की आंतरिक सुरक्षा, राज्यों की सीमाओं पर बेहतर तालमेल, नक्सल समस्या, नक्सल वारदात, अंतराज्यीय ट्रांसपोर्ट व्यवस्था के साथ ही केन्द्रीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आर्थिक सहयोग आदि के मुद्दे शामिल रहे। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सलवाद को लेकर भी केन्द्रीय गृहमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। एमपी के सीएम कमलनाथ ने भी इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बैठक में यह बात भी सामने रखी कि नक्सली अक्सर वारदातों को अंजाम देने के बाद दूसरे राज्यों में प्रवेश कर जाते हैं। आपसी तालमेल और समन्वय से  इस पर लगाम कसा जा सकता है। बैठक में केन्द्रीय गृहमंत्री ने चारों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बातें ध्यानपूर्वक सुन रहे हैं। जानकारों ने बताया कि बैठक में सभी मुख्यमंत्रियों की बातें सुनने के बाद गृहमंत्री अमित शाह केन्द्रीय योजनाओं की कुछ महत्वपूर्ण बातें साझा करेंगे ओर इस बात को लेकर भी चर्चा करेंगे कि इन चारों राज्यों से केन्द्र सरकार क्या अपेक्षा रखती है। समाचार लिखे जाने तक बैठक जारी थी।
 
नक्सलियों ने महिला सरपंच प्रत्याशी के पति की कर दी हत्या, जाने कहा की है ये खबर

नक्सलियों ने महिला सरपंच प्रत्याशी के पति की कर दी हत्या, जाने कहा की है ये खबर

बीजापुर | जिले के गंगालूर के कड़ेनार ग्राम से पूर्व सहायक आरक्षक बलदेव ताती का अपहरण देर रात नक्सलियों के द्वारा कर लिया गया था। जिसकी रिहाई के लिए बलदेव ताती की पत्नी ने नक्सलियों से पति को छोडऩे की अपील की थी, लेकिन नक्सलियों ने पत्नी की गुहार नहीं सुनी और रात में ही बलदेव ताती की गला रेत कर हत्या कर ग्राम कयका के पास शव को फेंक दिया गया है। 

पढ़ें : WhatsApp चलाने वालों के लिए बुरी खबर, बदलना पड़ सकता है आपको अपना स्मार्टफोन

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व सहायक आरक्षक बलदेव ताती की पत्नी सुंदरी ताती सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ रही है, अपनी पत्नी के चुनाव प्रचार में बलदेव ताती गंगालूर के कड़ेनार ग्राम गया हुआ था। इस दौरान नक्सलियों ने बलदेव का अपहरण कर लिया और अपने साथ ले गये। आरक्षक बलदेव की पत्नी ने नक्सलियों से पति को छोडऩे की अपील की थी, लेकिन नक्सलियों ने एक न सुनी और देर रात बलदेव की निर्ममता पूर्वक गला रेतकर हत्या के बाद ग्राम कयका के पास शव को सड़क में फेंक दिया है। पुलिस-फोर्स के जवान घटना स्थल तक पहुंचने के लिए निकल चुके हैं। ज्ञात हो कि नक्सली पंचायत चुनाव का जैसे की सभी चुनाव का बहिष्कार करते हैं, उसी तरह चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। सरपंच पद के महिला प्रत्याशी के पति की नक्सलियों के द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान हत्या किए जाने से यह मामला गंभीर हो गया है। 
 
कांग्रेस के प्रति आम जनता का विश्वास हुआ मजबूत : कांग्रेस

कांग्रेस के प्रति आम जनता का विश्वास हुआ मजबूत : कांग्रेस

रायपुर | त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण की शुरूआत के साथ ही मतदाताओं में दिख रहे उत्साह को देखते हुए कांग्रेस ने पंचायत स्तर पर भी अच्छी जीत की उम्मीद जताई है। कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की भारी जीत का दावा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार ने 1 साल में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए जो ऐतिहासिक जनकल्याणकारी फैसले किए हैं। उसका लाभ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को मिलेगा। भाजपा के किसान विरोधी चरित्र और चेहरा को छत्तीसगढ़ के किसानों ने पहचान लिया है। किसानों की चावल सेंट्रल पूल में लेने नियम शर्तें लगाने वाली भाजपा की केंद्र सरकार और उसके समर्थन में खड़े छत्तीसगढ़ भाजपा के नेताओं सांसदों को किसानो के हित का विरोध करने खामियाजा चुकाना पड़ेगा।

पढ़ें : WhatsApp चलाने वालों के लिए बुरी खबर, बदलना पड़ सकता है आपको अपना स्मार्टफोन

प्रथम चरण में 57 विकासखंड में होने वाले पंचायत जिला पंचायत जनपद पंचायत में त्रिस्तरीय पंचायत के मतदाता भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के विरोध में मतदान कर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों भारी मतो से जीतायेगी। भाजपा को हराकर छत्तीसगढ़ के किसान विरोधी मोदी शाह भाजपा को सबक सिखाएगी।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण की शुरूआत के साथ ही मतदाताओं में दिख रहे उत्साह को देखते हुए कांग्रेस ने पंचायत स्तर पर भी अच्छी जीत की उम्मीद जताई है। कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की भारी जीत का दावा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार ने 1 साल में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए जो ऐतिहासिक जनकल्याणकारी फैसले किए हैं। उसका लाभ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को मिलेगा। भाजपा के किसान विरोधी चरित्र और चेहरा को छत्तीसगढ़ के किसानों ने पहचान लिया है। किसानों की चावल सेंट्रल पूल में लेने नियम शर्तें लगाने वाली भाजपा की केंद्र सरकार और उसके समर्थन में खड़े छत्तीसगढ़ भाजपा के नेताओं सांसदों को किसानो के हित का विरोध करने खामियाजा चुकाना पड़ेगा। प्रथम चरण में 57 विकासखंड में होने वाले पंचायत जिला पंचायत जनपद पंचायत में त्रिस्तरीय पंचायत के मतदाता भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के विरोध में मतदान कर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों भारी मतो से जीतायेगी। भाजपा को हराकर छत्तीसगढ़ के किसान विरोधी मोदी शाह भाजपा को सबक सिखाएगी।

 
चुनाव के पहले वोटिंग के लिए गाड़ी में भरकर गांव लाए जा रहे मजदूरों से भरी गाड़ी पलटी, 15 लोग घायल, जाने कहा की है ये घटना

चुनाव के पहले वोटिंग के लिए गाड़ी में भरकर गांव लाए जा रहे मजदूरों से भरी गाड़ी पलटी, 15 लोग घायल, जाने कहा की है ये घटना

महासमुंद | चुनाव के एक दिन पहले वोटिंग के लिए पिकअप वाहन में भरकर गांव लाए जा रहे मजदूरों का वाहन पलट गया। ओडिशा सीमावर्ती सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मुरमुरी के पास एनएच 53 पर सोमवार रात करीब साढ़े 09 बजे हुए इस हादसे में 15 मजदूर घायल हो गए, जिनमें 10 महिलाएं हैं। वाहन में बच्चे भी सवार थे।   

 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बेलडीहपठार निवासी 30 महिला-पुरुष करीब दो महीने पहले रोजी-रोटी के लिए ग्राम साधुपाली (ओडिशा) गए थे। 28 फरवरी को होने वाले पंचायत चुनाव में वोटिंग कराने के लिए उन्हें 26 जनवरी को पिकअप-सीजी 06 जीई 4628 में भरकर उनके गांव बेलडीहपठार लाया जा रहा था। ग्राम मुरमुरी के पास मजदूरों से भरा यह पिकअप वाहन पलट गया। इस हादसे में मालवाहक वाहन में ढोये जा रहे मजदूर गोपाल, चित्रसेन, समारी बाई, हृदयराम, देवराज खुटें, सविता खुटें, तोमर बाई, नीरबति, जलसिंह, कलिकमोती, गणेशी बाई खुटें, बसंती बाई, गेंद बाई, शांति बाई, शेत बाई घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को थाना सिंघोडा के शासकीय वाहन, 112, हाइवे पेट्रोलिंग वाहन से शासकीय अस्पताल सरायपाली पहुंचाया। इस वाहन में सवार रहे 28 वर्षीय प्रार्थी मेघूलाल खूटे पिता मंगल सिंह खूटे बेलडीहपठार निवासी की रिपोर्ट पर पिकअप वाहन चालक के खिलाफ धारा 279,337 के तहत अपराध कायम किया गया है।  
दलालों के हाथों का खिलौना बने मजदूर
रोजी-रोटी के लिए या मजदूर दलालों के चंगुल में फंसकर जिले से पलायन करने वाले मजदूरों की संख्या में हजारों में होगी। प्रशासन के पास इसका कोई रिकॉर्ड नहीं होता, प्रशासन इसकी जरूरत भी नहीं समझता। मगर गांवों से पलायन करने वाले ये मजदूर मतदाता भी हैं, गांव की मतदाता सूची में इनका रिकॉर्ड है। चूंकि पंचायत चुनाव में एक-एक वोट बहुत मायने रखता है, ऐसे में पलायन करने वाले मजदूर भी याद आ रहे हैं। जो मजदूर ओडिशा या आसपास के जिलों में हैं, उन्हें गांव लाया जा रहा है, ताकि उनका वोट डलवाया जा सके। लेकिन ऐसे बहुत से मजदूर हैं, जो उस दिन भी किसी दूसरे जिले या प्रदेश के ईंट भट्?ठों में कैद होंगे, जब उनके गांव में पंचायत प्रतिनिधि चुनने के लिए वोट डाले जा रहे होंगे। 
 
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : नक्सल धमकी के बाद भी मतदान केन्द्रों में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, जाने पूरी खबर

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : नक्सल धमकी के बाद भी मतदान केन्द्रों में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, जाने पूरी खबर

रायपुर । राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के तहत आज धमतरी जिले के दो ब्लॉकों के करीब 202 ग्राम पंचायतों में सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रारंभ हो गया है। मतदान केन्द्रों में सुरक्षा के लिए हजारों की संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। 
सूत्रों ने बताया कि जिले में 8 जिला पंचायत,  50 जनपद तथा 202 सरपंच और 2984 पंच पदों के लिए मतदान किया जा रहा है। इसी तरह के कोरबा जिले के करतला और कोरबा ब्लॉक में प्रथम चरण के लिए मतदान किया जा रहा है। जिसके लिए 150 सरपंच 2235 पंच व 47 जनपद सदस्य प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। करतला में कुल मतदाता 1, 06, 774 हैं। बूथ संख्या 224 है जिसमें संवेदनशील बूथ की संख्या 171 है। जबकि कोरबा में कुल मतदाता 1,02, 434 हैं। कुल बूथ संख्या 263 है जिनमे संवेदनशील बूथ 191 हैं। देवभोग जिले के विकासखंडों में पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। मैनपुर ओर गरियाबंद विकासखण्ड में सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। जिसके लिए 296 मतदान केंद्रों पर 150560 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। सुबह से मतदान केंद्र के लोगों की भीड़ देखी जा रही है। जिला निर्वाचन ने तैयारियों के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसी तरह सुकमा ब्लॉक के नक्सली चेतावनी के बावजूद लोग मतदान के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे है। नक्सलियों द्वारा इलाके में चुनाव में मतदान न करने की ग्रामीणों से अपील की थी। इसके बाद भी आम ग्रामीणों ने लोकतंत्र पर विश्वास  दिखाते हुए बड़ी संख्या में मतदान केन्द्रों तक पहुंच रहे हैं। 
 
बिहान में 27 पदों पर भर्ती के लिए पात्र-अपात्र उम्मीदवारों से दावा-आपत्ति आमंत्रित, जाने पूरी खबर

बिहान में 27 पदों पर भर्ती के लिए पात्र-अपात्र उम्मीदवारों से दावा-आपत्ति आमंत्रित, जाने पूरी खबर

रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) में 27 पदों पर भर्ती के लिए प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों की संवीक्षा के बाद पात्र-अपात्र उम्मीदवारों से दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है। उम्मीदवार ईमेल आईडी पर 28 जनवरी से 07 फरवरी तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। 07 फरवरी की शाम पांच बजे के बाद प्राप्त दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। बिहान द्वारा पात्र-अपात्र उम्मीदवारों की सूची वेबसाइट पर जारी की गई है।

पढ़ें : राजधानी में फिर एक बार सूने मकान का ताला तोड़कर आलमारी में रखे नगदी सहित सोने चांदी के जेवरात चोरी

बिहान में सहायक राज्य कार्यक्रम प्रबंधक, प्रोग्राम एक्जीक्यूटिव्ह, जिला मिशन प्रबंधक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, विकासखंड परियोजना प्रबंधक एवं लेखापाल के कुल 27 पदों पर भर्ती के लिए विगत दिसम्बर माह में विज्ञापन जारी किए गए थे। इसके अंतर्गत 17 दिसम्बर 2019 से 6 जनवरी 2020 तक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए थे। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर पात्र-अपात्र उम्मीदवारों की सूची जारी कर दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है।
 
बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेन्द्र और रंजीत रायपुर पहुंचे, मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर किया उनका स्वागत, पढ़ें पूरी खबर

बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेन्द्र और रंजीत रायपुर पहुंचे, मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर किया उनका स्वागत, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेन्द्र और रंजीत मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अगवानी करने पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दोनों अभिनेताओं का भी एयरपोर्ट पर स्वागत किया।मुख्यमंत्री श्री बघेल आज सुबह केन्द्रीय गृहमंत्री श्री शाह की अगवानी करने के लिए स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचे थे। इत्तेफाक से आज बॉलीवुड अभिनेता धर्मेन्द्र और रंजीत भी एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर पहुंचे। इस दौरान दोनों अभिनेताओ ने एयरपोर्ट पर मौजूद मुख्यमंत्री श्री बघेल से मुलाकात की। श्री बघेल ने भी दोनों फिल्मी हस्तियों का फूल देकर स्वागत किया। 

 
राजधानी में फिर एक बार सूने मकान का ताला तोड़कर आलमारी में रखे नगदी सहित सोने चांदी के जेवरात चोरी, मामला दर्ज

राजधानी में फिर एक बार सूने मकान का ताला तोड़कर आलमारी में रखे नगदी सहित सोने चांदी के जेवरात चोरी, मामला दर्ज

रायपुर | सूने मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात व नगदी चोरी किये जाने की रिपोर्ट डीडी नगर थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार इंद्रप्रस्थ कालोनी फेस -2 डीडी नगर निवासी रोहित सिंह 24 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज 25 जनवरी को इंद्रप्रस्थ कालोनी फेस-2 स्थित प्रार्थी के मकान का ताला तोड़कर चोर ने कमरे में प्रवेश कर आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात व नगदी 15 हजार रुपये चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

 

 
WhatsApp चलाने वालों के लिए बुरी खबर, बदलना पड़ सकता है आपको अपना स्मार्टफोन

WhatsApp चलाने वालों के लिए बुरी खबर, बदलना पड़ सकता है आपको अपना स्मार्टफोन

नई दिल्ली: अगर आप WhatsApp इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. एक फरवरी 2020 से WhatsApp का सपोर्ट कुछ स्मार्टफोन्स में नहीं मिलेगा. दरअसल, कंपनी लगातार इसमें नए-नए फीचर्स को शामिल कर रही है जिसकी वजह से WhatsApp का सपोर्ट कुछ स्मार्टफोन्स में मिलना बंद हो जाएगा.

Android के इस वर्जन में नहीं चलेगा WhatsApp

एक फरवरी 2020 से 2.3.7 वर्जन वाले Android फोन पर WhatsApp नहीं चलेगा. इतना ही नहीं आईओएस 8 और इसके नीचे के वर्जन में भी WhatsApp नहीं चलेगा. जानकरी के लिए बता दें कि इस साल एक जनवरी से विंडोज फोन पर भी WhatsApp का सपोर्ट बंद हो चुका है.Android जिंजरब्रेड वाले फोन में भी WhatsApp काम नहीं करेगा. वहीं, विंडोज के लूमिया फोन्स में भी WhatsApp बंद हो गया है. माइक्रोसॉफ्ट स्टोर से भी WhatsApp को हटा दिया गया है.

आपको बता दें कि ऑफिशियल ब्लॉग में WhatsApp पहले ही इस बात की घोषणा कर चुका है कि एक फरवरी से पुराने वर्जन वाले Android और आईओएस में WhatsApp का सपोर्ट बंद हो जाएगा. इससे पहले सिंबियन फोन्स में भी WhatsApp बंद हो चुका है. ऐसा नहीं है कि केवल WhatsApp ने ही इन डिवाइसेस से सपोर्ट खत्म किया है.

कई अन्य सर्विस भी इन फोन्स पर बंद हो चुकी हैं. गूगल ने 2017 में जिंजरबोर्ड पर सपोर्ट खत्म कर दिया था. वहीं एप्पल ने भी आईफोन 4 से 2015 में सपोर्ट बंद कर दिया था. इसका मतलब ये भी है कि इन फोन को हैक करना काफी आसान है.

इस समय WhatsApp, दुनिया का सबसे पॉपुलर मैसेजिंग एप है और भारत में भी करोड़ों लोग इस एप को यूज करते हैं. इसमें टेक्स्ट मैसेज के अलावा वॉयस कॉल और वीडियो कॉल की भी सुविधा मिलती है.

ऑपरेटिंग सिस्टम ऐसे करें अपडेट

Android यूजर्स फोन की सेटिंग्स में जाकर अबाउट फोन से अपने फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम के वर्जन को जान सकते हैं. साथ ही सॉफ्टवेयर अपडेट पर क्लिक करके अपने स्मार्टफोन को अपडेट कर सकते हैं. इसके अलावा आईफोन के यूजर्स सेटिंग्स में जाकर जनरल ऑप्शन को चुनकर सॉफ्टवेयर अपडेट को चुन कर अपने ऑपरेटिंग सिस्टम की जानकारी ले सकते हैं और वहां से सॉफ्टवेयर अपडेट कर सकते हैं.

 

आज दिनांक 28  जनवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 28 जनवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 28 जनवरी का राशिफल

मेष:आज आपकी राशि पर नवम भाव में शनि तथा द्वादश भाव में चंद्रमा भी आ जाएगा, फलस्वरूप आज आपको आपके कार्यक्षेत्र या दफ्तर में नये कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।

वृषभ:आपकी राशि का स्वामी शुक्र अतिचारी है। दशम भाव में बैठकर सिंह राशि को संपूर्ण शुभ दृष्टि से देख रहा है। शुक्र सांसारिक सुख भोगों का प्रतिनिधि है, अत: आवश्यक सामान की खरीदारी में धन खर्च का योग है।

मिथुन:दशम भाव में चंद्रमा और राशि से सप्तम भाव में धनु: राशि का बृहस्पति आज आपको राज्य से सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा से अभिभूत करेगा। व्यापार के भागीदारों तथा ऋण भार में कमी होगी।

कर्क:आपकी राशि पर धनु: का बृहस्पति तथा नवम भाव में चंद्रमा उत्तम संपत्ति और बहुत दिनों से रुके धन की प्राप्ति कराएगा। नये संबंधो में स्थायित्व बनेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिल सकती है, प्रयत्नशील रहें।

सिंह:आज आप अपने निकटवर्ती व अन्य लोगों की भावनाओं को पहचानें और उनके अनुसार चलने का प्रयास करें तो आपको आत्मसंतोष होगा। कभी- कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परेशानी नहीं है। दुकान या कार्यालय में भी टीमवर्क के जरिए ही आप किसी समस्या का हल निकालने में सफल होंगे।

कन्या:आपकी राशि से दशम राहू संचार कर रहा है, चंद्रमा आज सप्तम भाव में ईष्ट-मित्रों से निर्मूल विवाद तथा व्यर्थ व्यय कारक है। अत: अपने आस-पास खुशनुमां माहौल बनाने का प्रयास करें। कार्यालय में भी अकस्मात कोई नया परिवर्तन आपको आश्चर्य में डाल सकता है। महिला सहकर्मी व अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं।

तुला:आज का दिन आपके लिए महान पुरूषों से मेल-जोल कारक है। अचानक ही अकल्पित उलट-फेर में आपको लाभ मिल सकता है। नये कार्य में वैधानिक और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करने के उपरांत ही कुछ निर्णय लें।

वृश्चिक:आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। बिजनस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। दिन के दूसरे भाग में महिला मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। मामला कार्यक्षेत्र का हो या घर का आप अपने सभी उत्तरदायित्वों को सफलतापूर्वक निभा लेंगे।

धनु:आज का दिन मिश्रित फलकारक है। आप अपनी पुरानी देनदारियों से मुक्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपके सुझावों का स्वागत होगा। कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास ख्याल रखें।

मकर:आज आपकी राशि से द्वितीय चंद्रमा पास और दूर की यात्रा तथा राज्य विजय कारक है। बहन-भाई के विवाह इत्यादि मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। यदि कोई आपसे उधार मांगे तो कदापि न दें।

कुंभ:राशि का स्वामी शनि एकादश राज्य में राजनीतिक क्षेत्र में सफलताकारक है। सक्रिय राजनीति में भाग लेने का योग बन रहा है। प्रतिस्पर्धा में प्रतिद्वंदी आपके पीछे रह जाएंगे। दिन का उत्तरार्ध भी शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि कारक है। पुण्य कार्यों पर भी व्यय हो सकता है।

मीन:राशि का स्वामी देवगुरु पिछले कई दिनों से धनु राशि का होकर दशम भाव में चल रहा है। चंद्रमा भी आज द्वितीय घर में उत्तम संपत्ति प्रदान करेगा। खोया हुआ धन या रुका हुआ पैसा मिल जायेगा। मंत्रणा शक्ति के बल पर कार्यालय में किसी कठिन समस्या का समाधान भी हो जाएगा। 

छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज द्वारा सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन

छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज द्वारा सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन

रायपुर, विप्र संस्कृतिक भवन प्रबंध समिति के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित सामूहिक उपनयन संस्कार समारोह में 31 बटुकों का निशुल्क व्रतबंध मंत्र उच्चारण और विधि विधान के साथ संपन्न हुआ। यह जानकारी देते हुए आयोजन समिति के ज्ञानेश शर्मा( अध्यक्ष लोक कर्म विभाग नगर पालिक निगम रायपुर )ने बताया कि विगत 15 वर्षों से लगातार सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन कर रहा है। ब्राम्हण समाज के 31 बालक अपने परिवार सहित सुबह से उपस्थित होकर हल्दी, मुंडन आदि वैदिक रीति और मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न उपनयन संस्कार के समस्त प्रक्रिया में उल्लास पूर्वक सम्मिलित हुए। इसके बाद विप्र भवन समता कॉलोनी से सुहागा मंदिर ब्राह्मण पारा तक बैंड के धुन में नाचते गाते आतिशबाजी के साथ बारात निकाली गई ।


इस अवसर पर व्यास नारायण शुक्ला, नरेंद्र तिवारी, एलएन तिवारी, अशोक दीवान ,भूपेंद्र शर्मा ,संजय दीवान , डॉ मेघेश तिवारी ,संजय पांडे हरीश शर्मा हरीश मिश्रा ,विवेकानंद मिश्रा सुरेश चंद्र गौराहा, संतोष पांडे रमेश शर्मा एवं राजेंद्र तिवारी सहित उपनयन संस्कार समारोह के संयुक्त आयोजक विप्र शक्ति महिला मंडल के कुसुम शर्मा, विभा तिवारी, डॉ उषा दुबे ,रत्ना मिश्रा ,पद्मा दीवान, प्रीति शुक्ला ममता शर्मा ,सुषमा तिवारी, मीनू शर्मा, सुनीता मिश्रा और मीनाक्षी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 

गणतंत्र दिवस पर आयोजित देशभक्ति गीतों के कार्यक्रम रंग दे बसंती मैं पहुंचे बृजमोहन और कहा संविधान प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करें, पर राष्ट्रहित की अनदेखी न हो

गणतंत्र दिवस पर आयोजित देशभक्ति गीतों के कार्यक्रम रंग दे बसंती मैं पहुंचे बृजमोहन और कहा संविधान प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करें, पर राष्ट्रहित की अनदेखी न हो

रायपुर, गणतंत्र दिवस की संध्या मरीन ड्राइव पर देशभक्ति गीतों का कार्यक्रम योगेश अग्रवाल कृत "रंग दे बसंती" प्रतिवर्षानुसार आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल भी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने यहा शहीद भुनेश्वर मंडावी की पत्नी लक्ष्मी मंडावी, छत्तीसगढ़ के प्रख्यात भजन गायक पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित मदन सिंह चौहान तथा राज्य वीरता पुरस्कार पाने वाले बहादुर बच्चों को साल-श्रीफल व प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हम सभी को अपने गणतंत्र का मान रखना चाहिए। संविधान ने हमें बहुत सारे अधिकार दिए हैं। उन अधिकारों का हमें राष्ट्रहित में सदुपयोग करते हुए आगे बढ़ना चाहिए परंतु संविधान प्रदत्त अधिकारों का कुछ लोग दुरुपयोग भी करते हैं,यह सही नही है।
बृजमोहन ने कहा कि सदियों की गुलामी के बाद देश को आजादी मिली पश्चात 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान बना। हमें यह समझना होगा कि आज हमारे समक्ष जो भारतवर्ष है वह कितनी कुर्बानियों के बाद आजाद हुआ है।आज भारत की एकता और अखंडता अक्षुण बनाये रखने की आवश्यकता है।
इस कार्यक्रम में गाए जा रहे देशभक्ति गीतों से पूरा माहौल भाव विभोर हो गया था। वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से समूचे क्षेत्र गुंजायमान हो रहा था।
इस अवसर पर आयोजक छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माता व गायक योगेश अग्रवाल, सतीश मिश्र, राजेश मिश्रा,आरिफ खान,गफ्फू मेमन,राजेन्द्र निगम आदि उपस्थित थे।
 

रायपुर नगर निगम में एमआईसी मेंबरों को हुआ रूम एलॉट, देखे पूरी सूचि

रायपुर नगर निगम में एमआईसी मेंबरों को हुआ रूम एलॉट, देखे पूरी सूचि

रायपुर | रायपुर नगर निगम महापौर एजाज ढेबर द्वारा मेयर इन काउंसिल के सदस्यों को आज विभागवार कक्ष क्रमांक आबंटित किया गया है जिसकी सूचि नीचे दी गई है -