नईदिल्ली। अपनी गिरफ्तारी पर दो साल से दो लाख रुपये के इनाम का बोझ ढोते हुए इधर-उधर भाग रहे दबंग यानि कुख्यात शार्प-शूटर अमित को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने धर दबोचा। अमित उर्फ दबंग के साथ उसका एक गुर्गा भी गिरफ्तार किया गया है। अमित दो साल से मकोका के एक मामले में फरार था।
रांची। झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में आदिवासी समुदाय के सात सदस्यों की हत्या के लिए 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों में गांव की पूर्व मुखिया के पति रांसी बुध और ग्राम प्रधान सुखराम बुध शामिल हैं। शुरुआत में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया और उनसे की गई पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया है।
जांजगीर-चांपा। मालखरौदा थानाक्षेत्र के ग्राम कुरदा में बाइक और मारुति में जोरदार टक्कर हुई। इसमे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मारुति सुजूकी की ठोकर से कुरदा निवासी भगत राम कुर्रे की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद मारुति सुजुकी चालाक वाहन को लेकर फरार हो गया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने सक्ती-छपोरा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जानकारी के अनुसार आज रात करीब 7 बजे के बाद की मालखरौदा क्षेत्र के ग्राम कुरदा गांव में चारपहिया वाहन ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वहां भीड़ जमा हो गई लोगों ने चक्काजाम कर दिया।
रायपुर | केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 22वीं बैठक 28 जनवरी राजधानी रायपुर में आयोजित की जा रही है। मुख्यमंत्री और मध्य क्षेत्रीय परिषद के उपाध्यक्ष भूपेश बघेल ने आज दोपहर नवा रायपुर अटल नगर स्थित होटल मेफेयर पहुंचकर वहां आयोजित की जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की तैयारियों का जायजा लिया। इस बैठक में मध्य क्षेत्रीय परिषद में शामिल छत्तीसगढ़ सहित उत्तरप्रदेश, उत्तराखण्ड और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, इन राज्यों के दो-दो मंत्री, मुख्य सचिव और वरिष्ठ विभागीय अधिकारी शामिल होंगे। प्रत्येक राज्य से 10 से 12 अधिकारियों का दल बैठक में शामिल होगा। बैठक पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैठक की तैयारियों के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी ली और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
रायपुर | एक्टीवा से जा रही युवती तेज रफ्तार ट्रक ने एक्सीडेन्ट कर दिया। ट्रक की ठोकर से उसके सिर में गंभीर चोट आने के चलते उसे अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की रिपोर्ट तेलीबांधा थाने में दर्ज की गई है।
पढ़ें : महिला IPS अफसर को राइफलमैन ने जड़ा जोर का थप्पड़, जाने क्या है पूरा मामला
मणिपुर । मणिपुर में NRC और CAA को लेकर कानून व्यवस्था बनायें रखने को लेकर जद्दोजहद कर रहे प्रशासन में छेड़छाड़ की घटना को लेकर हड़कंप मच गया है | मामले के जांच के आदेश दिए गए है | दरअसल एक महिला आईपीएस अधिकारी ने आरोप लगाया है कि असम राइफल्स के एक राइफलमैन ने मणिपुर के तेंगनुपाल जिले के मोरेह कस्बे के निकट एक जांच चौकी में उनके साथ मारपीट और छेड़छाड़ की। पुलिस ने बताया कि आईपीएस अधिकारी की लिखित शिकायत पर राइफलमैन पी.के. पांडे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और संबद्ध पुलिस थाने में पेशी के लिए समन जारी किया गया है।
मणिपुर के डीजीपी एल.एम. खोटे ने संवाददाताओं को सोमवार को बताया, ‘हमने असम राइफल्स के प्राधिकारियों से संपर्क किया है। अधिकारी ने शिकायत दर्ज करवाई है। उन्हें जांच का भरोसा भी दिया गया है | इस अफसर के मुताबिक , आईपीएस अधिकारी ने शिकायत में कहा कि रविवार दोपहर खुदेंगताबी जांच चौक पर पहुंचने पर उनके साथ सामान्य कपड़ों में आए सुरक्षाकर्मी ने असम राइफल्स के दल से उनके प्रवेश की सूचना दर्ज करने को कहा। उन्होंने कहा कि पहचान पत्र दिखाने के बावजूद राइफलमैन ने कथित तौर पर उन्हें हिरासत में ले लिया।
आईपीएस अधिकारी ने कहा, ‘हमने कहा कि वह हमारी और वाहन की तलाशी ले सकते हैं लेकिन इसमें उनकी कोई दिलचस्पी ही नहीं थी।’ उन्होंने आगे बताया, ‘राइफलमैन आधिकारिक वाहन पर मारने लगा और उसने मेरे और मेरे साथ आए सुरक्षाकर्मियों के साथ दुव्यर्वहार किया, अपमानित, प्रताड़ित किया और मारपीट की।’
आईपीएस अधिकारी ने आरोप लगाया कि राइफलमैन ने उनके साथ छेड़छाड़ की और जब उनके सुरक्षाकर्मियों ने दखल देने की कोशिश की तो उसने उन्हें भी खदेड़ा। महिला अधिकारी ने आरोप लगाया कि राइफलमैन ने उनके खिलाफ अश्लील टिप्पणी की, गालीगलौच की और जब उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क करना चाहा तो उनका फोन छीनने का प्रयास भी किया। पुलिस ने बताया कि 26वीं असम राइफल्स के ब्रिगेडियर और 12वीं एआर की डी-कंपनी के मेजर को मामले की सूचना दी गई है। उधर असम रायफल्स ने भी मामले की पड़ताल शुरू कर दी है | बताया जाता है कि उस जवान की शिनाख्ती कर बयान दर्ज किये जा रहे है |
रायपुर | गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को रायपुर पश्चिम विधानसभा के कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने अपने क्षेत्र क रामसागरपारा,टाटीबंध,पहाड़ी चौक,पड़ाव गुढिय़ारी,दीनदयाल उपाध्याय नगर,हीरापुर,भवानी नगर कोटा, खमतराई, रामनगर कर्मा चौक, सरोना, डंगनिया सहित सभी कई स्थानों में क्षेत्रवासियों के साथ ध्वजारोहण किया।

इस दौरान श्री उपाध्याय ने कहीं पर बुजुर्गों से तो कहीं पर बच्चों से तो कहीं पर महिलाओं से ध्वजारोहण करवाया। ध्वजारोहण करने के बाद तिरंगे को सम्मान में सलामी दी गई तत्पश्चात राष्ट्रगान गाया गया। ध्वजारोहण के कार्यक्रम स्थानीय बच्चे-बुजुर्ग सभी उपस्थित रहे, इस दौरान विधायक अपने विधानसभा के स्कूल कार्यक्रम में उपस्थित हुए जहाँ स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रायपुर पश्चिम विधानसभा के भारतमाता चौक में आयोजित कार्यक्रम इस देश को रखना मेरे बच्चों संभाल के में विधायक विकास उपाध्याय शामिल हुए जहां स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस दौरान श्री उपाध्याय प्यारे बच्चों के बीच जाकर जमीन में बैठ गए और देशभक्ति कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। गणतंत्र दिवस पर बच्चों द्वारा संविधान यात्रा निकाली गई जिसमे विधायक भी शामिल हुए, यात्रा के दौरान बच्चे उत्साहित नजऱ आये और जय हिंद-वंदे मातरम के नारे लगाते रहे।
रायपुर | मोटरसाइकिल से जा रहे युवक को तेज रफ्तार आटो चालक ने टक्कर मार दिया जिसके चलते युवक का साथी घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रोफेसर कालोनी पुरानी बस्ती निवासी महेंद्र सोनी 29 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 26 जनवरी को वालफोर्ड सिटी के सामने कुशालपुर में तेज रफ्तार आटो रिक्शा क्रमांक सीजी 04 टी 8820 के चालक ने युवक को ठोकर मार दिया जिसके चलते मोटरसाइकिल के पीछे बैठे उसका साथी तरूण बंछोर घायल हो गया। घटना की रिपोर्ट पर पुरानी बस्ती पुलिस ने आटो रिक्शा चालक के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
रायपुर | खाद्य विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर महिला से पांच लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी किये जाने की रिपोर्ट गंज थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-3 देवेंद्र नगर निवासी अनामिका दास गुप्ता 32 वर्ष पति विजय भूषण ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 22 नवंबर 2017 को प्रार्थियां को खाद्य विभाग में नौैकरी लगाने का झांसा देकर हरिशंकर वैद्य ने पांच लाख रुपये ले लिया व नौकरी लगाने के नाम पर लंबे समय तक गुमराह करता रहा। प्रार्थियां द्वारा बार-बार रुपये मांगने पर आरोपी किसी न किसी बहाने घुमाते रहा व बाद में रुपये से इंकार कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर प पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर धारा 420 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
रायपुर | त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान मंगलवार 28 जवनरी को होगा। इसके लिए मतदान दलों को आज मतदान केन्द्रों के लिए मतदान सामग्री के साथ रवाना किया जा रहा है।
ग्वालियर | शादी कार्यक्रम के दौरान रंग महल गार्डन के स्टोर रूम में लगी अचानक भीषण आग । आग की खबर लगते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया । यह घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के एजी पुल के पास बने रंग महल गार्डन की है जहा रविवार की रात लगभग 11 बजे स्टोर रूम में उस समय आग लग गई, जब वहां एक वर्मा परिवार शादी का समारोह चल रहा था।
पढ़ें : रायपुर रेलवे स्टेशन में हंगामा, सिटी बस चालक ने युवक का सर कुचला,मौत
पार्किंग के साइड बने स्टोर रूम से आग की लपटें जैसे ही निकलना शुरू हुईं, लोगों ने भागना शुरू कर दिया । जैसे ही यह सूचना पास ही खड़े डायल 100 को लगी तो उन्होंने तुरंत मौके पर आकर वरिष्ठ अधिकारियों और फायर ब्रिगेड को सूचित किया।
कुछ ही समय में फायर ब्रिगेड की गाड़िया और टीम ने मौके पर पहुंच कर अपना काम शुरू कर दिया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि फायर ब्रिगेड को उस पर काबू पाने के लिए 25 गाड़ी से अधिक पानी फेंकना पड़ा और रात 1 बजे के बाद आग पर काबू पाने में सफलता मिली।
ग्वालियर | ग्वालियर के सेंट्रल जेल से एक कैदी की खुदकुशी करने की खबर आयी है। सेंट्रल जेल में बंद कैदी नरोत्तम रावत ने रविवार को जेल परिसर में लगे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है । अभी मौत के कारणों का पता नहीं लगा है |
पढ़ें : रायपुर रेलवे स्टेशन में हंगामा, सिटी बस चालक ने युवक का सर कुचला,मौत
पुलिस ने नरोत्तम की लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | खबर मिली है कि कैदी पॉक्सो एक्ट के आरोप में जेल में बंद था । इस मामले की सूचना मिलते ही विभाग ने तीन जेल प्रहरी को सस्पेंड कर दिया है।
नई दिल्ली | IPL के मैचों के समय को लेकर हो सकता है बड़ा बदलाव । इस मुद्दे को लेकर आज बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह सहित कई पदाधिकारी बैठक में करेंगे चर्चा ।
पढ़ें : रायपुर रेलवे स्टेशन में हंगामा, सिटी बस चालक ने युवक का सर कुचला,मौत
खबर मिली है कि टीम मैच 8 बजे करने के बजाए आधा घंटा पहले 7.30 बजे करने की बात कह रहे है। इसी मुद्दे पर बीसीसीआई चर्चा कर अपना फैसला सुनाएगी । सूत्रों के मुताबिक बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सदस्य की ओर से ये कहा गया है कि 'प्रसारणकर्ता चाहते हैं कि मैच जल्दी शुरू (सात या साढ़े सात बजे) हों |
राजधानी के रायपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त बवाल खड़ा हो गया जब सिटी बस चालक ने खरोरा से पंडरी जा रहे युवक की जान ले ली।
आपको बता दें कि सिटी बस चालक ने बस पर ब्रेक नही लगाया था जिससे बस अपने आप आगे बढ़ चली और युवक का सिर कुचल दिया जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई । घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल किया व सिटी बस चालक को उतारकर पकड़ा।तत्काल GRP थाना प्रभारी सहित आला अधिकारी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँच मामले की जांच कर रहे है।
जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है । उस पर लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने के लिए आईपीसी की धारा 279 तथा गैर इरादतन हत्या के लिए 304A का अपराध दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई,उसके जेब से एक बस का टिकट बरामद हुआ है जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
रायपुर,राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण विधानसभा कार्यालय "तत्पर" तथा गोल बाजार मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा गोल बाजार में आयोजित समारोह में शामिल होकर ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें अपने गणतंत्र मान सदैव रखना है। हमारा भारत आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। हमारी एकता और अखंडता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इसे हमेशा बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है।
उन्होंने कहा कि हमारे संविधान ने सभी को बराबर का अधिकार दिया है। पर आज जिनके जीवन में तकलीफ है उनकी तकलीफ दूर करने का काम हम मिलकर करें यही संविधान की भावना है।
आज 27 जनवरी का राशिफल
मेष:आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से कर्ज लेना चाहें तो कदापि न लें, आज लिए गए कर्ज का उतरना कठिन रहेगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे।
वृषभ:आज का दिन आप बहुत व्यस्त रहेंगे। ज्यादा भागदौड़ में सावधानी बरतें, पांव में चोट लगने का भय है। आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं का आपको आज लाभ मिल सकता है। आज रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। सांयकाल किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।
मिथुन:आज आप फिजूल के खर्चे से बचें। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीडि़त हैं तो आज कष्ट की वृद्धि हो सकती है। सामाजिक क्रियाकलापों में व्यवधान उपस्थित होगा। कुछ अकस्मात लाभ होने से आपकी धर्म, आध्यात्म के प्रति रूचि मजबूत होगी।
कर्क:भाग्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। आपके परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज ननिहाल पक्ष से प्रेम एवं विशेष सहयोग मिलने की संभावना है। आज अपनी शान शौकत के लिए धन खर्चा करेंगे।
सिंह:आज का दिन मिश्रित फलकारक है। मानसिक अशांति, खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप भटक सकते हैं। माताा-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज नाराजगी के संकेत मिलेंगे, मधुरवाणी का प्रयोग करें।
कन्या:आज आपमें निर्भीकता का भाव रहेगा तथा साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। आपको अपने माता-पिता का सुख सहयोग यथेष्ठ रूप से प्राप्त होगा। पत्नी को शरीर कष्ट से कुछ खिन्नता रह सकती है। व्यर्थ व्यय का योग भी है। व्यापार में धनलाभ होगा।
तुला:आज का दिन आपके लिए शुभकारक है। आपके अधिकार व सम्पत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा भी करेंगे। आज आप अपने गुरू के प्रति पूर्ण भक्ति भाव व निष्ठा रखें। आज नए कार्यों में इनवेस्ट करना पड़े तो शुभ रहेगा।
वृश्चिक:आज आपका मन अशांत एवं परेशान रहेगा। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। सांयकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यदि कोई वाद, विवाद राज्य में लंबित है तो उसमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है।
धनु:आज आपकी विद्या, ज्ञान की वृदि होगी। आपके अंदर दान-पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। आप धार्मिक अनुष्ठानों में रूचि लेकर पूर्ण सहयोग करेंगे। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
मकर:आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ साथ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे, जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा एवं रूके कार्य पूर्ण हो जाएंगे।
कुंभ:आज का दिन बुद्धि विवके से नई खोज करने में व्यतीत होगा। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। आपको अपने परिजनों से विश्वासघात होने की आशंका है। सांसारिक सुख भोग, नौकर चाकरों का सुखपूर्ण रूप से मिलेगा।
मीन:आज संतान से संबंधित किसी विवाद का हल निकल आएगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। रात्रि में प्रियजनों व परिजनों से हास्य विनोद रहेगा।





















