नई दिल्ली। सरकार ने टीडीएस को लेकर नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब अगर कोई कर्मचारी अपने एम्पलॉयर को Pan, आधार नंबर नहीं देता है तो उसे आय का 20 प्रतिशत टीडीएस के रूप में चुकाना पड़ सकता है।
पढ़ें : BREAKING NEWS : राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय की कार को ट्रक ने मारी ठोकर, बाल-बाल बचे सांसद
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के सर्कुलर के अनुसार, यह नया नियम 16 जनवरी से लागू हो गया है। पहले टैक्स संबंधी काम में केवल पैन को ही स्वीकार किया जाता था परन्तु अब पैन में आधार नंबर जरुरी कर दिया गया है ।
बदले नियम के मुताबिक अगर किसी एंप्लॉयी की सैलरी टीडीएस कटने लायक है और वह पैन या आधार की जानकारी शेयर नहीं करता है तो सैलरी से 20 प्रतिशत टीडीएस काटा जाएगा।
रायपुर | राजधानी से सटे सिलतरा इलाके में राजनांदगांव से लोकसभा सांसद संतोष पांडेय की कार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हादसे में सांसद संतोष पांडेय बाल-बाल बच गए हैं। बताया जाता है कि सांसद श्री पांडेय कवर्धा से रायपुर जाने निकले थे कि इसी दौरान सिलतरा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में सांसद पूरी तरह सुरक्षित हैं।
भुवनेश्वर । ओडिशा के भुवनेश्वर में बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक निमार्णाधीन इमारत की छत गिर गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। टर्मिनल 1 के साथ टर्मिनल 2 को जोडऩे वाली निमार्णाधीन इमारत शुक्रवार रात ढह गई।
पढ़ें : जिला अस्पताल में मरीजों को दिए जाने वाले खाने में मिली फिनायल की गोलियां, अस्पताल में मचा हडकंप
जबलपुर | जबलपुर के जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही की खबर आई है। जानकारी मिली है कि यहां मरीजों को दिए जाने वाले खाने में फिनायल की गोलियां मिली है। मामले का खुलासा होने के बाद जिला अस्पताल के मरीजों व अधिकारीयों में हड़कंप मच गया।मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में मरीजों ने कल शाम से खाने में फिनायल की गोलियां मिलने की शिकायत कर रहे थे। वहीं आज जिला अस्पताल प्रबंधन ने ओमती थाने में शिकायत की ।
इस मामले के बाद अब समिति का गठन किया गया है । जो इसकी जांच कर रिपोर्ट पेश करेगी। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस भी गंभीरता से जांच में जुट गई है।
रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य पावर वितरण कंपनी के स्टोर रूम में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर 40 हजार रूपये कीमत के बिजली सामान चोरी कर ले गये।
पढ़ें : मतदान केन्द्रों में ही होगी पहले पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिये मतगणना
रायपुर | भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार देश में 25 जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर आज यहां मंत्रालय महानदी भवन के पिरामिट गेट पर मंत्रालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने शपथ दिलायी कि ’’हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे’’।
कोरबा । त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान के बाद मतदान केन्द्र पर ही मतों की गणना की जायेगी। सबसे पहले पंचों के निर्वाचन के लिये संबंधित वार्डवार डाले गये वोटों की गिनती होगी। पंचों के मतपत्रों की वार्डवार अलग-अलग गड्डियां बनाई जाएंगी। मतपत्रों की वार्डवार छटनी मतपत्र के पीछे अंकित सुभेदक मोहर में वार्ड का क्रमांक देखकर की जाएगी। विभिन्न वार्डों के पंचों के मतगणना का कार्य पूर्ण हो जाने पर, सरपंच तथा जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के लिए गणना का कार्य किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान के पश्चात् प्रत्येक वार्ड से पंच के स्थान के लिए मतपत्रों की अभ्यर्थीवार छटनी और संवीक्षा की जाएगी। अभ्यर्थीवार मतपत्रों की संवीक्षा करते समय ऐसे मतपत्रों को अलग रख लिया जाएगा जो संदेहास्पद हों। संदेहास्पद मतपत्रों की संवीक्षा, प्राधिकृत अधिकारी पीठासीन अधिकारी या खंड स्तर पर की जाने वाली मतगणना के मामले में विनिर्दिष्ट सहायक रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा स्वयं एक-एक करके की जाएगी।
ऐसी संवीक्षा में जो मतपत्र किसी अभ्यर्थी विशेष के पक्ष में मान्य किया जाएगा उसे उस अभ्यर्थी के पक्ष में पड़े मतपत्रों की गड्डी में शामिल किया जाएगा तथा जिन मतपत्रों को अंतिम रूप से प्रतिक्षेपित किया जाएगा उनहें एक अलग गड्डी में रखा जाएगा। प्रतिक्षेपित किए गए ऐसे प्रत्येक मतपत्र को जिसे कोई अभ्यर्थी या उसका अभिकर्ता देखना चाहे उसे दिखाया जाएगा, परंतु मतपत्र को हाथ में लेकर देखने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रतिक्षेपित प्रत्येक मतपत्र के पीछे उसे खारिज करने के कारण का उल्लेख करते हुए प्राधिकृत अधिकारी या यथास्थिति विनिर्दिष्ट सहायक रिर्टर्निंग ऑफिसर द्वारा हस्ताक्षर किए जाएंगे।
मतगणना के लिए मतदान केन्द्र पर प्रयुक्त सभी मतपेटियों को एक के बाद एक खोला जाएगा। मतपेटियां खोलने के पहले उन्हें, उपस्थित अभ्यर्थियों या उनके अभिकर्ताओं को देखने का अवसर दिया जाएगा, ताकि वे इस बात का समाधान कर लें कि किसी मतपेटी के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन मेें अभ्यर्थी मतगणना के लिए गणना अभिकर्ता नियुक्त कर सकते है। अभ्यर्थी चाहें तो मतदान अभिकर्ता को ही गणना अभिकर्ता के रूप में नियुक्त कर सकते हैं। यह मतगणना मतदान समाप्ति के बाद सामान्यतया मतदान केन्द्र पर ही किया जाएगा। यदि किसी कारण मतगणना मतदान केन्द्र पर न कराकर विकास खण्ड मुख्यालय पर कराए जाने का निर्णय लिया गया तो इसके संबंध में अभ्यर्थी को सूचित किया जाएगा। ऐसे परिस्थिति में मतगणना सामान्यतया अगले दिन खण्ड मुख्यालय पर की जाएगी।
आज 25 जनवरी का राशिफल
मेष:आज आपकी राशि से एकादश चंद्रमा मनोरथ सिद्धिकारक है। संतान पक्ष से जो चिंताएं बनी हुई थीं उनका समाधान आज हो जाएगा। आपको अपने प्रियजनों और परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। मित्रों की तरफ से कुछ परेशानी हो सकती है, सावधान रहें।
वृषभ:राशि से दशम का चंद्रमा आपके प्रियजनों और रिश्तेदारों में किसी को शारीरिक कष्ट होने की सूचना दे रहा है। फिजूल खर्ची और वृथा विवाद से दूर रहें। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक पारिवारिक जनों के साथ यात्रा का सुख प्राप्त होगा। शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।
मिथुन:राशि से नवम चंद्रमा अपने प्रियजनों से अंर्तविरोध की स्थिति उत्पन्न करेगा। आपके समय के अनुसार काम होने में बाधा रहेगी। मौसम आज अनुकूल नहीं रहेगा। बड़ी मात्रा में धन हाथ में आने से गिरा हुआ मनोबल कम हो सकता है।
कर्क:आज मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। घरेलू एवं अच्छे गुण वाले लोगों से मेल-मिलाप बढ़ेगा। व्यवसाय में नौकरों व साझेदारों से अच्छा वातावरण मिलेगा। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक अतिथियों के आगमन से व्यय और बढ़ सकता है।
सिंह:कुंभ राशि का चंद्रमा और पंचम भाव में धनु: राशि का गुरू आज शुभ व्यय और कीर्ति में वृद्धि करेगा। भाग्य का उदय धन-धर्म की वृद्ध, शत्रु चिंताओं का दमन, प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी सायंकाल तक अंत में सर्वत विजय विभूति सफलता की प्राप्ति होगी।
कन्या:मानसिक तनाव अधिक रहेगा। आपको संतान की तरफ से चिंता रहेगी। रक्त-पित्त रोगों से शारीरिक कष्ट होने की आशंका बनी रहेगी। इस सबके बावजूद आपको व्यवसाय में लाभ व पत्नी का पूर्ण सुख सहयोग मिलने से मनोबल बढ़ेगा।
तुला:पंचम भाव में चंद्रमा होने से अकस्मात बड़ी मात्रा में आर्थिक लाभ होने का योग बना रहेगा। आपको प्रियजनों का वांछित सुख एवं सहयोग मिलेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक मंगल कार्यों में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। खान-पान में विशेष सावधानी बरतें।
वृश्चिक:आज आपको संतान पक्ष की चिंता रहेगी। संतान को शारीरिक कष्ट होने से आप परेशान रहेंगे। ट्रासंफर होने का प्रसंग प्रबल होकर स्थापित होगा। आर्थिक लाभ तो होगा परन्तु लाभ से अधिक खर्चा होने के कारण खिन्नता बनी रहेगी।
धनु:आज प्रथम स्थान में गुरू आपको शारीरिक एवं आर्थिक बल प्रदान करेगा। अच्छे गुणवाले लोगों से मेल-मिलाप बढऩे से अधिकारी वर्ग आपके पक्ष में रहेंगे। श्रेष्ठ मार्गों से पर्याप्त आमदनी होगी परन्तु व्यय आय के अनुपात में अधिक होगा।
मकर:भाई-बंधुओं व व्यापार के सहयोगियों से मन मुटाव की स्थिति होने के कारण पूरा दिन असहज रहेगा। अकारण शत्रु उत्पत्ति, निर्मूल विवाद से आप परेशान रहेंगे। सायंकाल के समय सम्पत्ति से लाभ और पत्नी से उत्तम सहयोग मिलने के कारण संतुष्टि रहेगी।
कुंभ:आज आपको व्यवसाय में निरंतर लाभ होने की संभावना बनी रहेगी और व्यवसाय के साझेदारों से परेशानी होने की संभावना बनी रहेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक समीप की यात्रा का योग बना हुआ है।
मीन:आज आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। मानसिक तनाव से बचने के लिए धैर्य एवं नम्रता से काम करें। यदि आप नौकरी करते हैं तो आज आपके कार्य और अधिकारों में वृद्धि होगी। अपने कार्य कौशल से सायंकाल तक सबको सामान्य बना लेंगे।
नई दिल्ली। कानून मंत्रालय ने चुनाव आयोग की ओर से आए इस सुझाव को मान लिया है कि अब अपने वोटर आईडी को भी आधार कार्ड से लिंक कराना जरूरी होगा। लेकिन इसके साथ ही मंत्रालय ने यह भी साफतौर पर कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि इस प्रोसेस में डेटा चोरी होने से रोकने के पुख्ता इंतजाम भी हों।
'इंडियन एक्सप्रेस' में छपी खबर के अनुसार आधार कार्ड को वोटर आईडी कार्ड के साथ लिंक करने के लिए केंद्रीय कानून मंत्रालय ने कुछ शर्तों के साथ हामी भरी है। इसकी मंजूरी के बाद अब चुनाव आयोग को वोटर आईडी कार्ड के साथ आधार कार्ड लिंक करने का कानूनी अधिकार मिल सकता है।
फरवरी 2015 में चुनाव आयोग ने इससे पहले मतदाता फोटो पहचान पत्र को आधार से जोड़ने की कवायद शुरू की थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट द्वारा आधार के इस्तेमाल पर रोक लगाने की वजह से अगस्त में यह कवायद निलंबित कर दी गई थी। लेकिन इससे पूर्व चुनाव आयोग ने पहले ही आधार से 38 करोड़ वोटर कार्ड लिंक कर लिए थे।
फर्जी मतदाता होंगे बाहर : चुनाव आयोग ने तर्क दिया कि आधार के साथ मतदाता कार्डों की सीडिंग से फर्जी मतदाता बाहर हो जाएंगे और यह राष्ट्रहित में रहेगा। लेकिन आधार नंबर नहीं देने की स्थिति में किसी भी नाम न तो मतदाता सूची से हटाया जाएगा और न हीं उन्हें इनरॉलमेंट देने से रोका जाएगा।
रायपुर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रायपुर पश्चिम विधानसभा के हृदय स्थल भारतमाता चौक गुढ़ियारी कोटा चौक में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर एक शाम भारत के वीर शहीदों के नाम देशभक्ति संगीत संध्या के साथ-साथ भारतमाता की महाआरती आयोजित की गयी है। आयोजन के मुख्य संयोजक एवं पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी कोशिश है कि भारत में राष्ट्रभक्ति की अवधारणा निरंतर देशवासियों में बहती रहे। देश की युवा पीढ़ी इस देश में आजादी को कितनी कठिनाइयों, त्याग, तपस्या और बलिदानों के बाद पाई गई है। इसका सदैव स्मरण रखें और अपने देश के शहीदों के प्रति उनके मन मस्तिष्क में सम्मान की भावना बनी रहे। इस देश के जवान अपनी प्राणों की परवाह किए बिना इस देश और हमारे लिए लगातार देश की सीमाओं में डटे रहते है इनके लिए लोगों में भावना हमेशा जागृत रहे। इस उद्देश्य से देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में आजादी के वीर शहीदों को श्रध्दांजलि के साथ-साथ भारतमाता की महाआरती करना सुनिश्चित किया है। जिसके लिए 11 पंडितों को भी विधिविधान से महाआरती हेतु आमंत्रित किया गया है।
राष्ट्रभक्ति की समा बांधने के लिए भोपाल के मशहूर गायिका लक्ष्मी दुबे को आमंत्रित किया गया है। जिनके राष्ट्रभक्ति के गीत देशभर में काफी चर्चित और मशहूर हुए। श्री मूणत ने शहर के सभी सम्मानीय राष्ट्रभक्तों से भारतमाता की महाआरती में संध्या 05 बजे गुढ़ियारी कोटा मोड़ भारतमाता चौक पर पधारने का आग्रह किया है।
रायपुर,राज्य वीरता पुरस्कार 2019-20 के लिए चयनित बच्चों ने विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल से उनके निवास पर मुलाकात की।
बहादुर बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें देते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि उनकी बहादुरी सभी के लिए प्रेरणादायक है। इतनी छोटी सी उम्र में अपनी जान की परवाह किये बगैर दुसरे की जान बचाने का जो काम बच्चों ने किया है यह सभी के लिए एक सीख है।
उन्होंने कहा कि यह जज्बा जीवन के हर मोड़ पर काम आता है। अच्छा कर गुजरने के अपने इस जज़्बे को बरकरार रखते हुए आगे बढ़ते रहे। हमारी शुभकामनायें हमेशा आपके साथ रहेगी।
बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य वीरता पुरस्कार के लिए चयनित कुमारी अंशिका साहु, कुमारी अनन्या चौहान, राहुल पटेल, प्रमोद बारीक को शुभकामनाओं के साथ उपहार भी प्रदान किया।
इस अवसर पर राज्य वीरता पुरस्कार की संयोजक इंदिरा जैन ने बताया कि चयनित बच्चों को आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में नगद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और मैडल माननीय राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके जी प्रदान कर सम्मानित करेंगे।
इस मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के महासचिव डॉ. अशोक त्रिपाठी,राजेन्द्र निगम,अरविंद ओझा व बच्चों के परिजन भी मौजूद थे।
रुडकी। रिटायर सैन्यकर्मी के घर में घुसे सिरफिरे युवक ने आग लगाकर परिवार को जिंदा जलाने का प्रयास किया। घर में मौजूद सदस्यों ने छत पर जाकर जान बचाई। पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
रुडकी। टयूशन के लिए निकली छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई। कई घंटे तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजनों से पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले से छात्रा गुरुवार को ट्यूशन के लिए निकली थी। करीब सात बजे बाद भी छात्रा के वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने टयूशन में जाकर जानकारी ली तो पता चला कि छात्रा वहां पहुंची ही नहीं। नाबालिग के लापता होने के बाद पुलिस भी सक्रिय हुई। छात्रा का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया गया। उसके बाद लोकेशन कलियर क्षेत्र में मिली। एसएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि छात्रा वापस लौट आई है।
रायपुर. प्रदेश के अपहृत कारोबारी प्रवीण सोमानी को लेकर भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास को फेसबुक पर पोस्ट कर बधाई देना महंगा पड़ गया. इस फेसबुक पोस्ट पर धरसींवा पुलिस ने भाजपा नेता श्रीवास को नोटिस जारी किया है. संबंधित आरोप का दस्तावेज लेकर थाने में उपस्थिति देने का नोटिस जारी किया गया है.

भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने पुलिस की इस उपलब्धि पर तंज कसते हुए फेसबुक पर बधार्ई पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि 4 करोड़ देकर व्यापारी को यूपी से छुड़ाकर लाने के लिए रायपुर पुलिस को बधार्ई. सूत्र एवं अपहरण की दास्तान प्रकाश झा की मूवी 'अपहरण' से काफी मिलती जुलती है. डील भी बड़ी है और बूंदी भी सबने लूटी है.
25 से 4 करोड़ तक का सफर बड़ा रोचक होगा, जल्द हकीकत सामने आएगी. भाजपा नेता श्रीवास के इस पोस्ट को धरसींवा पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए उन्हें नोटिस जारी किया है. पुलिस ने नोटिस जारी कर कहा है कि फेसबुक पोस्ट में जो बातें लिखी गई है, उनसे संबंधित सभी जानकारी व सुसंगत दस्तावेज के साथ 25 जनवरी को सुबह 10 बजे पुलिस चौकी सिलतरा, थाना धरसींवा में उपस्थित हों, ताकि इस प्रकरण की आगे जांच की जा सके.
कोरबा। बालकोनगर के ग्रामीण क्षेत्रों मेें हाथियों के बाद अब भालुओं का आतंक शुरू हो गया है। बीती रात उत्पाती भालू ने निकटस्तथ ग्राम बेला में एक वद्धा पर हमला बोल दिया। जिससे वह लहू.लुहान हो गई। उसे उपचार के लिए 112 वाहन की मदद से जिला चिकित्सालय ले जाया गयाए जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। वन विभाग की ओर से पहले उसके उपचार के लिए 500 रूपए तथा मौत के बाद परिजनों को 25 हजार रूपए की सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है।
तिल्दा| छत्तिसगढ़ की राजधानी से लगे तिल्दा में पुलिस को भारी मात्रा में शराब लेजाते तस्करों को गिरफ्तार किया है बताया जा रहा है की मुखबिर से सुचना मिलने पर पुलिस द्वारा तुरंत एक्सन लेने के साथ ही यह तस्कर पकड़े गए|
मुंबई। इस वक्त एक बड़ी खबर मुकेश अंबानी के घर से सामने आरही है जहां उनके घर पर गोलियां चलने से सनसनी फैल गई। मुंबई पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।










.jpg)












