रायपुर/धमतरी । गंगरेल बांध में पिकनिक मनाने के दौरान नाव पलट जाने के चलते मंगलवार की शाम चार बजे 12 लोग पानी में डूब गये थे। पानी में डूबने के चलते 2 लोगों की मौत हो गया था वही 2 लोगों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती किया गया है जिनमें 1 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के दौरान एक मासूम बच्ची उम्र 6 वर्ष लापता हो गई थी जिसकी तलाश गोताखोर कर रहे थे करीब 42 घंटे बाद बच्ची का लाश गहरे पानी में पत्थर में फंसा मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगरेलबांध में नाव पर सवार होकर 12 लोग सैर कर रहे थे तभी तेज हवा आने के चलते बांध में तेज लहर उठने लगा जिसके चलते नाव में पानी भर गया।
पढ़ें : आभार रैली के दौरान अचानक गायब हुए नव निर्वाचित पंच ने की खुदखुशी
पिकनिक के दौरान कुछ लोग नाव में बैठकर टिक टाक वीडियो बना रहे थे। वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया गया है। नाव में पानी भरते देख सभी लोग नाव से पानी निकालने में जुट गए इसी दौरान नाव पलट गई व नाव में मौजूद सुमित्रा नाग 16 वर्ष पिता नरेश नाग ग्राम नया कोलियारी और निवेदिका कांगे 3 वर्ष बाजार पारा नारायणपुर की मौत हो गई। वहीं नीराबाई मंडावी 23 वर्ष ग्राम कोंडेजुगा थाना कांकेर एवं दुर्गेश्वरी कांगे पानी में डूबने के चलते घायल हो गई इन्हें गोताखोरों की मदद से निकालकर चारामा अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। हादसे के दौरान लक्ष्मी मंडावी 5 वर्ष पिता कीर्तन मंडावी की तलाश में गोताखोर जुटे हुए हैं। नाव पलटने के दौरान जिन लोगों को तैरना आता था वे तैरकर बांध से बाहर निकल गए।
कांकेर | कांकेर के ग्रामीण इलाके से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। खबर मिली है कि एक नवनिर्वाचित पंच ने खुदकुशी कर ली है। इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच कर मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज कर जांच कर रही है।
पढ़ें : आधी रात दोस्तों के साथ पार्टी मना रहा बी.कॉम के छात्र की छत से गिरने से हुई मौत
दरअसल मामला कांकेर थाना क्षेत्र के झुलनातेंदु गांव का है, जहां बुधवार को पंचायत चुनाव का परिणाम आने के बाद आभार रैली का आयोजन किया गया था। आभार रैली में गांव के नवनिर्वाचित पंच भी मौजूद थे। अचानक रैली के दौरान एक पंच गायब हो गया। रैली समाप्त होने के कुछ देर बाद ही उनकी लाश मिली। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महासमुंद। जिले में खरीफ विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर खरीदे धान का कस्टम मिलिंग का कार्य पंजीकृत राइस मिलरों से किया जा रहा है। महासमुंद के नदी मोड़ घोड़ारी स्थित एनएल राइस इंडस्ट्रीज जो कि इस वर्ष अपने राइस मिल का पंजीयन नहीं हैए पर खाद्य विभाग ने छापामार कार्रवाई की। कलेक्टर सुनील कुमार जैन के निर्देश पर 24 जनवरी को खाद्य विभाग की टीम ने उक्त राइस मिल में छापामार कार्रवाई की। जिला खाद्य अधिकारी अजय यादव ने बताया कि मौके पर राइस मिल एवं उसके सामने निर्मित गोदाम में रखे धान एवं चावल का भौतिक सत्यापन किया गया। एनएल राइस इंडस्ट्रीज घोड़ारी महासमुंद के प्रोप्राइटर अक्षत गोयल स्वयं मौके पर उपस्थित थे। भौतिक सत्यापन में राइस मिल के गोदाम में 4026ण्70 क्विंटल धान तथा 366ण्83 क्विंटल चावल पाया गया। उक्त स्टॉक में 756 बोरे का एक नए एवं पुराना बारदानों का स्टेक पाया गया। जिसमें समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन वर्ष एवं समिति का मार्का लगा होना पाया गया। उक्त राइस मिल का 24 जनवरी तक कस्टम मिलिंग के लिए पंजीयन नहीं हुआ था। शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2019.20 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान कस्टम मिंलंग के लिए पंजीकृत राइस मिलों को कस्टम मिलिंग किए जाने के लिए प्रदाय किया जाता हैए किंतु उक्त राइस मिल जिसका जांच दिनांक तक पंजीयन नहीं हुआ था उस मिल में पंजीयन के पूर्व इस वर्ष का उपार्जित धान का पाया जाना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। शासन के समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन नीति 2019.20 एवं कस्टम मिलिंग नीति 2019.20 में जारी निर्देशों का राइस मिलर ने स्पष्ट उल्लंघन किए जाने के कारण खाद्य विभाग के जांच दल द्वारा 756 कट्टों में भरा वर्ष 2019.20 के उपार्जित धान वजन 302ण्40 क्विंटल लगभग की जब्त की कार्रवाई की गई। इस प्रकरण में राइस मिलर्स के पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। टीम ने प्रकरण अग्रिम आवश्यक कार्यवाही के लिए कलेक्टर ;खाद्य शाखाद्ध महासमुंद को अंतरिम प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है।
पांच फीसदी बच्चे ही भर पाते थे पूरे पेज इसलिए कटौती
रायपुर | गर्ल्स हास्टल में लॉ की छात्रा व उसके सहेली के खाते से ऑनलाइन साड़ी मंगाने के दौरान लाखों रुपये खाते से पार किये जाने की रिपोर्ट राखी थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार गर्ल्स हास्टल उपरवारा राखी निवासी कुमारी प्रतीक्षा सिंह 20 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 29 जनवरी को प्रार्थियां ने ऑनलाइन अजियो नामक साईड से कपड़ा मांगाया था जिसे वापस करने पर कस्टमर केयर द्वारा गूगल फार्म मे यूपीआई नं. भरवाकर प्रार्थियां के बैंक खाता व सहेली के बैंक खाते से अज्ञात मोबाईल नंबर 9749641728, 8637078409, 7866025960 द्वारा हमारे खाता से कुल 1 लाख 29 हजार 6 सौ रूपये का छलपूर्वक धोखाधड़ी कर खाते से निकाल लिया।
पढ़ें : आभार रैली के दौरान अचानक गायब हुए नव निर्वाचित पंच ने की खुदखुशी
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती ने अजियो नामक साईड से तीन कपडे मंगाये थे दो कपड़ा पसंद नहीं आने पर वापस करने के लिए कस्टमर केयर में संपर्क किया था 9749641728 से बात करने के बाद फोन में गूगल फार्म भरवाया और यूपीआई पिन नं. डलवाया जो मेरे मोबाईल नं. से लिंक था 8878418063 और इसमे बैंक अकाउंट नं. 0076000302595973 पंजाब नेशनल बैंक जुड़ा हुआ था जिसमें से मेरे मोबाईल नं. 8878418063 में 3600 रूपये निकल जाने की मैसेज आया और कस्टमर केयर ने बोला कि आप किसी और का नंबर दीजिये तब मैने अपने सहेली स्तुति कतलम का यूपीआई पिन दिया उसका अकाउंट नं. 03395077026 एसबीआई बैंक का था कुछ देर बाद उसके अकाउंट से 1 लाख 26 हजार रूपये निकल जाने का मैसेज आया। कस्टमर केयर पर दोबारा संपर्क करने पर किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया। इस तरह से कुल प्रार्थियां व उसकी सहेली के खाते से 1 लाख 29 हजार 6 सौ रुपये किसी ने धोखाधड़ी कर निकाल लिया।

बिलासपुर-रायपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले एक संदेही युवक को आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त टीम ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पढ़ें : कोरोनॉ वायरस का बचाव होमियोपैथी से संभव : डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी, जाने इस संक्रमण के लक्षण
रायपुर | कोरोना वायरस (सीओवी) का संबंध वायरस के ऐसे परिवार से है, जिसके संक्रमण से जुकाम से लेकर सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या हो सकती है. इस वायरस को पहले कभी नहीं देखा गया है. इस वायरस का संक्रमण दिसंबर में चीन के वुहान में शुरू हुआ था. डब्लूएचओ के मुताबिक, बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ इसके लक्षण हैं. अब तक इस वायरस को फैलने से रोकना वाला कोई टीका नहीं है.
आज 30 जनवरी का राशिफल
मेष:आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलकारक है। चंद्रमा राज्य से सम्मान तथा रूके कार्यों की सिद्धि कारक है। धार्मिक यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगति होगा। शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि होगी। संतान पक्ष से मन को संतोष मिलेगा।
वृषभ:राशि का स्वामी शुक्र दशम प्रमुख केंद्र भाव में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि कारक है। चन्द्रमा दशम भाव में मंत्रणा शक्ति का विस्तार और सत्तारूढ़ महान व्यक्तियों की कृपा से धन लाभ कराएगा। अवसर लाभ उठाने के लिए सचेत रहें।
मिथुन:आपकी राशि का स्वामी बुध कुंभ राशि का होकर नवम भाग्य भाव में अस्त चल रहा है। अकारण शत्रुत्पत्ति, निर्मूल चिन्ताकारक है। आज नवम का चंद्रमा, माता को कष्ट कर सकता है। व्यवसाय में सावधानी बरतें और जोखिम के कामों से दूर रहें।
कर्क:आज का दिन आपके लिए सुख-शांति का रहेगा। पिछले कई दिनों से चला आ रहा तनाव आज कुछ कम हो जाएगा। चंद्रमा नवम भाव में पराक्रम वृद्धि और कोर्ट कचहरी में विजय कारक है। राशि पर धनु राशि का गुरू पत्नी को रोग मुक्त व पत्नी पक्ष से लाभकारक रहेगा।
सिंह:आपकी राशि का स्वामी सूर्य षष्ठम भाव में मकर राशि का होकर संचार कर रहा है। चंद्रमा अष्टम आय में अकस्मात बड़ी मात्रा में लाभ कराकर कोष वृद्धि करेगा। रात्रि में किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है।
कन्या:आज का दिन आपके स्वास्थ्य एवं सुस्त पड़े कारोबार में सुधार का दिन है। इच्छित धन लाभ होने से मनोबल बढ़ेगा। पत्नी व संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार से हर्षित होंगे। महान पुरूषों के सहयोग से शत्रुओं पर बढ़त प्राप्त होगी। रिश्तेदारों से मनोमालिन्य दूर करने का दिन है।
तुला:आपकी राशि के स्वामी शुक्र का कुंभ राशि में प्रवेश हो चुका है। राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। सांसारिक सुख भोगों का विस्तार तथा परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक:आज का दिन विशेष व्यस्त एवं तनाव मुक्त रहेगा। आपकी राशि पर शनि योग बना हुआ है। अत: विेवेक से काम लें। निकटवर्ती लोगों से व्यर्थ के विवाद में न उलझें, हानि हो सकती है। स्वास्थ्य भी न्यून रहेगा, खानपान में सावधानी बरतें।
धनु:आपकी राशि पर मंगल अग्रि, चोर भायकारक है। द्वितीय भाव में सूर्य ग्रह भी व्यर्थ व्यय व पत्नी को कष्टकारक है। नजदीक व दूर की सकारणीय यात्रा के प्रसंग प्रबल होंगे। तृतीय भाव में कुंभ राशि का चंद्रमा सांयकाल कुछ अच्छे समाचार व मन को संतोष देगा।
मकर:आज का दिन प्रभाव प्रताप का बढ़ाने वाला है। तृतीय पराक्रम केंद्र भाव में चन्द्रमा भूमि, जमीन-जायदाद के कार्यों से अकल्पित लाभ कारक है। श्रेष्ठ पुरूषों के मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। उच्चाधिकारियों की कृपा से राज्य में बिगड़ा काम बन जाएगा।
कुंभ:आपकी राशि का स्वामी शनि, मकर राशि का होकर द्वादश भाव में विराजमान है। चंद्रमा आज द्वितीय घर में आय के नए स्रोत विकसित करेगा। शत्रु व प्रतिद्वंदी पक्ष पराजित होंगे। नया परिचय स्थाई मित्रता में परिवर्तन होगा। समय का लाभ उठाएं।
मीन:राशि का स्वामी देवगुरू पिछले कई दिनों से धनु: राशि का होकर दशम भाव में चल रहा है। चंद्रमा भी आज प्रथम घर में उत्तम संपत्ति प्रदान करेगा। खोया हुआ धन या रूका हुआ पैसा मिल जायेगा। मंत्रणा शक्ति के बल पर किसी कठिन समस्या का समाधान भी हो जाएगा।
भुवनेश्वर | ओडिशा में गंजम जिले के पलुखेला में तप्तपानी घाटी के पास तड़के बुधवार को एक बस पलटने से नौ लोगों की मौत हो गई जबकि 42 अन्य घायल हो गए। दुर्घटना के समय बस रायगाडा से बेरहमपुर जा रही थी। बताया जा रहा है कि आज तड़के तीन बजे बस का ब्रेक फेल हो गया और वाहनचालक बस पर से नियंत्रण खो बैठा।
जगदलपुर | जिले के भानपुरी क्षेत्र में पुजारीपारा के पैरावट में लगी आग में झुलसने से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें इलाज के लिए मेकॉज डिमरापाल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गई है।
रायपुर | झीरम घाटी हत्याकांड मामले में आयोग के जांच फैसले के खिलाफ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लगाई गई याचिका को हाईकोर्ट बिलासपुर की डिवीजन बेंच ने खारिज कर दिया।
रायपुर | शादी के लिए लड़का देखकर आते समय मोटरसाइकिल सवार को मिर्गी का दौरा पडऩे से मोटरसाइकिल सहित गढ्डे में गिर जाने से मोटरसाइकिल के पीछे बैठे व्यक्ति को गंभीर चोट आने के चलते मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बरौदा विधानसभा निवासी ईश्वर प्रसाद मेहर 36 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि मंगलवार को शाम 6 बजे प्रार्थी अपने पिता व भाई के साथ शादी के लिए लड़का देखने ग्राम कोदवा गया हुआ था वापस आते समय प्रार्थी का भाई दिलीप मेहर के साथ पिता विष्णु मेहर आयु 62 वर्ष टीवीएस एक्सल क्रमांक सीजी 04 एमटी 2705 के पीछे बैठा था। ग्राम कोनारी गोदरेज कंपनी के सामने अचानक दिलीप मेहर को मिर्गी का दौरा पडऩे से बाइक चलाते समय सड़क से नीचे उतरकर गढ्डे में मोटरसाइकिल गिर गई जिसके चलते पिता विष्णु मेहर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग कायम कर अपराध दर्ज कर लिया है।
नई दिल्ली | योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के पुलिस कर्मचारियों के लिए नया आदेश जारी किया है। जिसके तहत अब पुलिस विभाग के हर कर्मचारियों को अपनी संपत्ति की जानकारी सरकार को देनी होगी । अभी तक आईपीएस अधिकारी ही अपनी संपत्ति की जानकारी सरकार को देते थे। अब नए आदेश के बाद पुलिस विभाग के सभी कर्मी को हर साल खुद, पत्नी अथवा किसी भी आश्रित सदस्य के नाम पर खरीदी गई चल और अचल संपत्ति की जानकारी देनी होगी। प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। इसके तहत आईपीएस, पीपीएस, गजेटेड, नॉन गजेटेड पुलिसकर्मी घेरे में आएंगे।
रायपुर | कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ का स्वास्थ्य अमला अलर्ट मोड पर आ गया है। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग हर परिस्थितियों पर नजर रखे हुए है।
पढ़ें : चुनाव जीतते ही जिला पंचायत सदस्य को किया पुलिस ने गिरफ्तार
रायपुर | क्लिनिक में थैरेपी सीखने गई नाबालिग को बेइज्जत करने की नियत से हाथ बांह पकड़ छेडख़ानी करने की रिपोर्ट पुरानी बस्ती थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार अमरपुरी पुरानीबस्ती निवासी पीडि़ता 16 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि अश्वनी नगर पुरानी बस्ती में क्लिनिक में थैरेपी सीखने के दौरान तौसीफ अश्वनी नगर निवासी ने प्रार्थियां को बेइज्जत करने की नियत से हाथ बांह पकड़कर आरोपी ने अश्लील हरकत किया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट की धारा 354 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




















