बलौदाबाजार | बलौदाबाजार जिले के कसडोल विकासखंड के ग्राम भदरा से एक खबर सामने आई है ग्राम भदरा के नव निर्वाचित सरपंच पर जानलेवा हमला किया गया है। इस हमले में गंभीर चोट लगने से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है । घायल सरपंच को गंभीर हालत में सीएचसी कसडोल में भर्ती कराया गया है ।


जानकारी मिली है कि हार से नाराज विपक्षी प्रत्याशी रामफल कश्यप ने नव निर्वाचित सरपंच पर जानलेवा हमला किया है । आरोपियों ने सरपंच के परिवार वालों को भी नहीं छोड़ा। हमले में परिवार वालों को भी चोटें आई है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया है |
बीजापुर | मतदान कराने गए मतदान कर्मी सुरेंद्र पुनेम की ब्लड प्रेशर बढऩे से मौत हो गई है । मृतक कर्मचारी की पुजारी कांकेर के मतदान केंद्र क्रमांक 3 में लगी थी डयूटी ।
पढ़ें : राजधानी में फिर एक बार आधी रात को खेला गया खूनी खेल, जाने पूरी खबर
जिले के उसूर विकास खण्ड के पुजारी कांकेर के मतदान केंद्र क्रमांक 3 के मतदान कर्मी सुरेंद्र पुनेम की अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ जाने से मौत हो गई है । मृतक वन विभाग में वन रक्षक के पद पर था पदस्थ। मृतक के शव को आवापल्ली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है जहाँ शव का पोस्टमार्डम के पश्चात परिजनों को सौंपा जायगा ।
नई दिल्ली। यूपी के फर्रुखाबाद में एक घर में बंधक बनाए गए 23 बच्चों को 11 घंटे के बाद छुड़ा लिया गया है। पुलिस ने एनकाउंटर में आरोपी किडनैपर को ढेर कर दिया। यूपी के सीएम योगी ने ऑपरेशन में जुटी पुलिस टीम को शाबाशी के तौर पर 10 लाख रुपए इनाम देने का ऐलान किया है। ये था पूरा मामला फर्रुखाबाद में चोरी के मामले में फंसे हत्या के एक आरोपी ने गांव वालों से रंजिश के तहत गुरुवार को बेटी के जन्म दिन के बहाने 23 बच्चों को घर बुलाकर बंधक बना लिया। कथरिया गांव के एक मकान में तहखाने में रखे गए बच्चों को मुक्त कराने पहुंची स्वाट टीम पर छत से कई फायर किए। आरोपी ने दो सिपाहियों व मुखबिरी करने वाले ग्रामीण को सामने बुलाने की मांग की।
कोतवाल पहुंचा तो उस पर भी फायरिंग की और ग्रेनेड भी फेंका। कोतवाल व दीवान हथगोले की गिट्टी से जख्मी हो गए। हत्या के आरोपी ने पुलिस अधीक्षक और विधायक की मौजूदगी में समझाने को बढ़े ग्रामीणों पर भी फायर किया। एक ग्रामीण के पैर में गोली लगी।
बच्चों को बचाने के लिए पुलिस आरोपी के घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। इसी दौरान आरोपी ने बचने के लिए पुलिस पर फायर किया जिसके बाद पुलिस मुठभेड़ में आरोपी को मार गिराया गया। बच्चों के मुक्त होने पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किए जाने के लिए डीएम ने सीएमओ और उनकी टीम को तलब कर लिया है। सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने चार एंबुलेंस व डॉक्टरों की टीम के साथ देर रात गांव करथिया पहुंच कर डेरा जमा लिया है।
ये पूरा ऑपरेशन 8 घंटे चला। अपहरणकर्ता से बात कर बच्चों को छोड़ने के लिए राजी करने की कोशिश की गई लेकिन हथियारों से लैस आरोपी ने धमाका करने की धमकी भी दी। एक्शन में आई पुलिस ने किडनैपर को मुठभेड़ में मार कर बच्चो को कराया मुक्त। दिल्ली से आगरा तक पहुंच चुकी एनएसजी कमांडो की टीम को वापस लौटाया गया।
आज 31 जनवरी का राशिफल
मेष:
आज प्रथम भाव में चन्द्रमा का प्रबल योग बन रहा है। सायं 5 बजे तक कोई खास डील फाइनल हो जाएगी। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। सायंकाल मंगलोत्सवों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।
वृषभ:
आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सकून मिलेगा। कानूनी विवाद में सफलता, स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। दिन के उत्तरार्द्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम की वृद्धि होगी। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी सहयोग करेंगे।
मिथुन:
आज का दिन काफी रचनात्मक है। किसी क्रिएटिव और आर्टिस्ट काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे प्रिय है आज वहीं करने को मिलेगा। आज आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी। अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें।
कर्क:
आज का दिन काफी सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उस का फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी सहयोग करेंगे। रात्रि में विवाह शादी में जाने का अवसर मिल सकता है।
सिंह:
आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है, लेकिन आध्यात्म के मामले में पढ़ाई-लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। रात्रि का समय मंगलमय कार्यों में व्यतीत होगा।
कन्या:
आज आपसी वार्ता व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आएं इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि के समय स्थिति में और भी सुधार होगा।
तुला:
आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रॉजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।
वृश्चिक:
माली हालात को लें तो आज का दिन काफी मजबूत है। दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अत: कार्यशील रहें। परिवार में सुख शान्ति और स्थिरता का आनन्द उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।
धनु:
आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आस-पास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है।
मकर:
आज का दिन सामान्य है। भागीदारी में साझे में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचाएगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका है। हो सकता है आज आपको पुत्र-पुत्री के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है।
कुंभ:
आज आपके स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने का समय है। मौसम परिवर्तन से शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं। खान पान में लापरवाही न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच-समझकर करें।
मीन:
आज का दिन लाभदायक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर होगा। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधारकर ठीक किया जा सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग कर आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा।
रायपुर । पुरानी रंजिश के चलते युवकों ने हाथ मुक्का व चाकू से मारकर एक युवक को घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट आजाद चौक थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार अशोक मार्केट गोल बाजार निवासी जयबुकन निशा 53 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 30 जनवरी को रात्रि 10/00 बजे के आसपास प्रार्थी का बेटा मोहम्मद शहनवाज अपने दोस्त मोहम्मद हफीज के बाइक से मौदहापारा से अपने घर आ रहे थे उसी समय अब्दुल गनी नामक लड़का द्वारा फ ोन करके मोमिनपारा मस्जिद के पास बुलाया और वहां पर पहले से ही इमरान, दस्तगीर और जमन ईरानी मौजूद थे पुरानी रंजिश को लेकर मोहम्मद शहनवाज व उसके दोस्त हफीजुद्दीन के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर अब्दुल गनी अपने पास रखे चाकू से मोहम्मद शहनवाज के दाहिने तरफ पीठ में व बांये पैर के जांघ में तथा दोनों हथेली पर मारकर चोट पहुंचाया हैं व हफीजुद्दीन के साथ मारपीट किया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
रायपुर। जयस्तंभ चौक पर सीएए के विरोध में मुठ्ठी भर लोगों के जमावड़े को समर्थन देने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव का उस स्थान पर जाना और उन्हें समर्थन देना पूरी तरह संविधान और लोकतंत्र का अपमान है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्यम दुवा ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के इस कृत्य की निंदा की है। उन्होंने कहा कि देश में कानून बनाने का पूर्ण अधिकार देश की संसद को है। जब देश का संसद कोई कानून बनाता है और उस पर देश के राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के उपरांत शासकीय गजट में प्रकाशन हो जाता है तो यह अधिनियम पूरे देशवासियों के लिए लागू हो जाता है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री दुवा ने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को इस बात की जानकारी होना चाहिए कि वे जिस संविधान की शपथ लेकर विधायिका और मंत्री परिषद् का पद धारण किए हुए हैं वे उसी संविधान की अवहेलना कर रहे हैं। टी.एस. सिंहदेव को अपने संवैधानिक मर्यादा को बनाए रखना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी यह लगातार कहती आ रही है कि देश में सीएए के विरोध के पीछे कांग्रेस पार्टी पूरी तरह शामिल है। केन्द्र में कांग्रेस की सरकार नही है जिससे कांग्रेस का केन्द्रीय नेतृत्व तिलमिलाया हुआ है और उसके नीचे के सभी संगठनात्मक ढांचे को और कांग्रेस शासित राज्यों को इस कानून का विरोध करने के लिए झोंक दिया है। सिंहदेव जी का विरोध करने वालों को समर्थन कांग्रेस आलाकमान के निर्देशों के तहत ही है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्यव दुवा ने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को यह भी ज्ञान होना चाहिए कि राजधानी का हृदय स्थल जयस्तंभ चौक में निषेधाज्ञा कानून धारा 144 लागू है और संवैधानिक पद धारण किए हुए किसी भी व्यक्ति का वहां जाकर समर्थन करना और जमावड़े में शामिल होकर उनके साथ खड़ा होना निश्चित ही धारा 144 का खुला उल्लंघन है। जिला प्रशासन को ऐसे स्थान पर जमावड़े एवं उन्हें समर्थन देने वालों पर कानून सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन से यह भी मांग की कि जयस्तंभ चौक पर प्रतिदिन ऐसे जमावड़े पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इस पर ठोस निर्णय लिया जाए। उन्होंने यह भी पूछना चाहा कि जिला प्रशासन ने ऐसे किसी विरोध प्रदर्शन की विधिवत अनुमति प्रदान की है क्या यह भी स्पष्ट होनी चाहिए।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे गए पत्र को झूठ के धरातल पर भ्रम फैलाने की एक और नाकाम कोशिश बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का सीएए को लेकर जो रुख है, वह संविधान और संघीय ढांचे की एकदम विपरीत है।
भाजपा राष्ट्रीय महासचिव सुश्री पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री बघेल जबसे सत्ता में आए हैं, केंद्र से बिलावजह टकराव मोल लेकर संवैधानिक व संघीय ढांचे को चुनौती देने का अमर्यादित आचरण कर रहे हैं। प्रदेश सरकार को सीबीआई-एनआईए नहीं चाहिए, मोटर व्हीकल एक्ट और सीएए से दिक्कत है यानी केंद्र सरकार और संसद द्वारा अधिनियमित कानूनों को नहीं मानने का राजनीतिक हठ प्रदर्शित करने पर आमादा प्रदेश सरकार उन विषयों पर भी गैरजरूरी टीका-टिप्पणी कर रही है, जिन्हें नकारने का राज्य सरकारों को न तो अधिकार है और न ही राज्य सरकारें उसे अपने राज्यों में अमान्य कर सकती हैं। लेकिन प्रदेश सरकार शुरू से अपने फैसलों के जरिए केंद्र को चुनौती देने और टकराव मोल लेने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि असहमति व्यक्त करने की भी अपनी मर्यादा होती है, इस बात की सामान्य समझ भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नहीं दिखा रहे हैं, यह कांग्रेस के वैचारिक भटकाव और नेतृत्व की दिशाहीनता का द्योतक है। सुश्री पाण्डेय तंज कसा कि हर मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नकल करने वाले मुख्यमंत्री बघेल छात्रों से चर्चा करने ‘पाठशाला’ लगाते हैं, ‘मन की बात’ के समानांतर ‘लोकवाणी’ सुनाते हैं। जब हर मामले में वे प्रधानमंत्री श्री मोदी की नकल करते हैं तो संविधान, संघ-राज्य के संबंध, अधिकार, विधायी मर्यादा, संसदीय शिष्टाचार और समझ के मामले में भी मुख्यमंत्री बघेल को प्रधानमंत्री से सीख लेनी चाहिए।
भाजपा राष्ट्रीय महासचिव सुश्री पाण्डेय ने कहा कि अपने पत्र में मुख्यमंत्री बघेल ने एक बार फिर तथ्यों के साथ छेड़छाड़ कर भ्रम फैलाने के कांग्रेसी राजनीतिक चरित्र को उजागर किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह कई अवसरों पर सीएए को लेकर यह स्पष्ट कर चुके हैं कि यह कानून पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के प्रताड़ित अल्पसंख्यकों (हिन्दू, सिक्ख, जैन, बौध्द, पारसी व ईसाई) को, जो वर्षों से भारत में रह रहे हैं, नागरिकता देने के लिए लाया गया है। इसमें कहीं भी और किसी भी समुदाय की नागरिकता छीनने या उन्हें अपनी नागरिकता प्रमाणित करने की बाध्यता की बात नहीं है। लेकिन विपक्ष लगातार भ्रम फैलाने की राजनीति करके देश में हिंसा और उन्माद की जमीन तैयार करने में रुचि ले रहा है।
सन 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय गुजरात स्थित कच्छ भुज के एरोड्रम को पाकिस्तान ने बम गिरा कर तहस-नहस कर दिया था उस समय मातापर कच्छ (भुज) निवासी 300 महिलाओं का एक समूह मात्र 3 दिन के अंदर उस रनवे को नया बना दिया जहां से भारतीय वायुसेना के विमान उड़ान भरते हुए पाकिस्तान के युद्ध को जीता था
इन गुजरात की वीरांगनाओं को राजन श्री सम्मान प्रदान करने के लिए जैन सोशल ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष प्रफुल्ल संचेती के आग्रह भरे आमंत्रण को स्वीकार करते हुए छत्तीसगढ़ आ रहे हैं उनके सम्मान में 9, एवं 10, फरवरी को छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे छत्तीसगढ़ की पावन पुण्य भूमि चंपारण तीर्थ स्थल में राजन श्री सम्मान आयोजित किया गया है
जिनमें श्रीमती कानबाई एस हिरानी, श्याम बाई. के खोखानी, प्रेम बाई .के हिरानी ,वालबाई पिंडोरिया, देव बाई, वालबाई .के हलाई, को इस वर्ष का राजन श्री सम्मान प्रदान किया जा रहा है
मातापर स्पोर्ट्स एवं हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री प्रवीण डी खोखानी के नेतृत्व में शांता बैंन खोखानी, जिगना जी सोलंकी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने कच्छ भुज से छत्तीसगढ़ दुर्ग पधार रहे हैं
विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा आपका स्वागत एवं अभिनंदन का कार्यक्रम भी आयोजित होगा
स्वर्गीय श्री विनय संचेती की स्मृति में आयोजित
संत राजन शर्मा की उपस्थिति में राजन श्री सम्मान इस वर्ष कच्छ भुज की वीरांगनाओं को प्रदान किया जा रहा है
सन 2016 से प्रारंभ राजन श्री सम्मान पूर्व में दीपक चंद्राकर लोकरंग अर्जुंदा, पर्यावरणविद गैंदलाल देशमुख ग्राम कोडिया राज मनिहार सोलापुर महाराष्ट्र, डॉ प्रकाश आमटे डॉक्टर मंदाकिनी आमटे
हेमलकसा महाराष्ट्र, को पूर्व में प्रदान किया गया है
राजन सम्मान समारोह समिति के संयोजक प्रफुल्ल संचेती ने बताया गुजरात की यह वीरांगना तीन दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं राजन श्री सम्मान के अलावा दुर्ग भिलाई रायपुर नगपुरा केवल धाम सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में इन वीरांगनाओं का आगमन होगा और विभिन्न समाजसेवी संगठनों द्वारा इनका अभिनंदन किया जाएगा तथा 11 फरवरी को वापस गुजरात के लिए रवाना होंगे
इन वीरांगनाओं के सम्मान में कच्छ भुज एरोड्रम रोड में में वीरांगना स्मारक भी बनाया गया है
जिसके फिल्म एक्टर अजय देवगन के द्वारा 1971 मे भारत-पाकिस्तान युद्ध एवं इन वीरांगनाओं के साहसी कार्य से प्रेरित होकर फिल्म अभिनेता अजय देवगन इस फिल्म में नजर आएंगे बहुत जल्द देश के विभिन्न सिनेमा ग्रहों में प्रदर्शित प्रदर्शित होगी अभी इस फिल्म का निर्माण कार्य चल रहा है
राजन सम्मान समारोह समिति के मंगलदास मंगलम अशोक तिवारी शिव अग्रवाल एवं संत राजन महाराज से जुड़े अनुयाई इस कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने में लगे हुए हैं
नईदिल्ली । आम बजट 2020 से पहले भारतीय रेलवे ने देश के 20 शहरों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। रेलवे इन शहरों में अब हाई स्पीड और सेमी-हाई स्पीड ट्रेनें चलाने जा रहा है। इसके लिए भारतीय रेलवे ने हाई स्पीड और सेमी-हाई स्पीड कॉरिडोर के लिए छह खंडों की पहचान की है। यह जानकारी खुद रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वीके यादव ने बजट 2020 से पहले एक प्रेस ब्रीफिंग में दी। यादव ने कहा कि इन सेक्शंस पर एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट एक साल के भीतर तैयार हो जाएगी। नए कॉरिडोर निर्माणाधीन मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड मार्ग से जुड़ेंगे। बता दें कि हाई-स्पीड कॉरिडोर पर ट्रेनें अधिकतम 300 किमी प्रति घंटा, सेमी-हाईस्पीड कॉरिडोर पर अधिकतम 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकती हैं।
पढ़ें : कोरोनॉ वायरस का बचाव होमियोपैथी से संभव : डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी, जाने इस संक्रमण के लक्षण
यादव ने बताया कि हमने इन छह गलियारों की पहचान की है और उनकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) वर्ष के भीतर तैयार की जाएगी। डीपीआर इन मार्गों की व्यवहार्यता का अध्ययन करेगा, जिसमें भूमि की उपलब्धता, संरेखण और वहां यातायात क्षमता का अध्ययन शामिल है। इन चीजों के बाद हम तय करेंगे कि क्या वे उच्च गति या अर्ध-उच्च गति गलियारे होंगे। उन्होंने कहा कि देश के पहले हाई-स्पीड कॉरिडोर मुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की बुलेट ट्रेन परियोजना दिसंबर 2023 तक पूरी हो जाएगी।
विदिशा | जिले के लटेरी थाना क्षेत्र के ग्राम जमोनिया कलां में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में लाश मिली है । कुएं में शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गई । जानकारी के अनुसार कुएं में गिरने से महिला की मौत की आशंका जताई जा रही है । हालांकि अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है । कि यह खुदकुशी है या फिर हत्या। पुलिस सभी तथ्यों को लेकर जांच में जुट गई है। लटेरी पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया है ।
बिलासपुर। हाल ही में ट्वीटर एकाउंट में एक युवक ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इसके बाद से ही आरपीएफ (रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स) तथा जीआरपी (गर्वेमेंट रेलवे पुलिस) की संयुक्त टीम ट्वीट करने वाले संदेही की तलाश में जुट गए थे। फिलहाल रेलवे प्रशासन ने ट्रेन और स्टेशन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ कड़ाई शुरू कर दी है।
पढ़ें : राजधानी में बदला मौसम का मिजाज, इस वर्ष भीषण गर्मी के आसार अभी से आ रहे नजर
आवागमन करने वाले यात्रियों का सामान चेक करके यात्रियों को सफर के लिए आगे बढ़ रहे है। धमकी के बाद आरपीएफ और पुलिस प्रशासन की नींद हराम हो गई है। बिलासपुर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले युवक को आरपीएफ पुलिस ने बेमेतरा से गिरफ्तार लिया है। आपको बता दे कि धमकी देने का कारण रेलवेकर्मियों द्वारा लगातार की जा रही दूरव्यवहार का कारण था।
रायपुर | रायपुर एम्स भोजन स्थल पर आज गांधीजी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर गांधी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई वह उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। आज से ही भोजन स्थल पर प्रतिदिन ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाने की शुरुआत की गई वह राष्ट्रगान के बाद छत्तीसगढ़ के राज्य गीत ।। अरपा पैरी के धार,,,।। को गाने का आरंभ किया गया साथ ही साथ वृक्षों को संरक्षण देने के अलावा भोजन स्थल पर उच्चारण भी किया गया।

तारीख क्रम में विशेष रूप से माननीय महापौर श्री एजाज ढेबर जी रायपुर ग्रामीण के विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा जी उपस्थित हुए रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर जी के द्वारा निशुल्क I भोजन सेवा के कार्यों की तारीफ की एवं उन्होंने कहा कि जब भी मेरी जरूरत पड़ेगी मैं हर यथा संभव मदद करने की कोशिश करूंगा साथ ही परम आदरणीय जन जन के सर्वमान्य जनप्रतिनिधि माननीय श्री सत्यनारायण शर्मा जी द्वारा एम्स हॉस्पिटल के सामने चल रहे । नि:शुल्क एम्स भोजन सेवा की तारीफ की एवं लोगों को अन्न दान करने के लिए प्रोत्साहित भी किया एवं उन्होंने घोषणा की हर महीने अपने तरफ से भोजन सेवा के लिए 11000 रुपये दान करेंगे। उसके पश्चात महापौर श्री एजाज ढेबर, ग्रामीण विधायक सतनारायण शर्मा, राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव अवस्थी के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से माननीय महापौर एजाज ढेबर ग्रामीण विधायक श्री सतनारायण शर्मा , राजीव अवस्थी राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्षविधायक प्रतिनिधि श्री अमन गिल जी रायपुर सांसद सुनील सोनी जी के विधायक प्रतिनिधि श्री संजीव सोनी जी वार्ड नंबर 70 के पार्षद श्री राजेश ठाकुर जी बीजेपी डीडी नगर के मंडल अध्यक्ष अनिल सोनकर जी पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रवंशी जी वार्ड 23 के पार्षद श्री प्रकाश जगत जी वार्ड दो के पार्षद श्री घनश्याम खत्री जी अम्मा मंडली की अम्मा जी व समिति के वरिष्ठ सदस्य राम मणि यादव जी रायपुर के बड़े समाज सेवा में गणमान्य नागरिक भारी संख्या में उपस्थित रहे
नईदिल्ली। CAA और NRC को लेकर कहि समर्थन तो कही विरोध को लेकर अभी कई मामले सामने आ रहे है वही एक घटना सामने आ रही है जहां नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के विरोध में दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से राजघाट तक मार्च के दौरान एक शख्स ने फायरिंग की। जामिया इलाके के पास एक सनकी युवक ने गोली चला दी, जिसमें एक छात्र घायल हो गया।
रायपुर | मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना प्रारंभ होगी, पारंपरिक खेलों गेड़ी, भौरा, फुगडी को किया जायेगा प्रोत्साहित| प्रदेश में हॉकी, तीरंदाजी, एथलेटिक, क्रिकेट, स्विमिंग, आर्चरी, इंडोर गेम्स (मार्शल आर्ट), फुटबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, कबड्डी और खो-खो की अकादमी प्रारंभ की जाएगी |
पढ़ें : एच.डी.एफ.सी बैंक के शटर का ताला तोड़ समानो की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण की गवर्निग बॉडी की प्रथम बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि खिलाड़ियों को अत्याधुनिक खेल सुविधाएं और प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रदेश में अत्याधुनिक खेल अकादमियां प्रारंभ की जाएगी, इन आकदमियों के लिए स्टेडियमों के चयन का दायित्व मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित प्राधिकरण की कार्यकारिणी समिति को सौंपा गया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से खेल आकदमियों के लिए स्टेडियमों का चयन शीघ्र करने के निर्देश दिए ।
पढ़ें : कोरोनॉ वायरस का बचाव होमियोपैथी से संभव : डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी, जाने इस संक्रमण के लक्षण
बैठक में यह निर्णय भी लिया गया की खिलाड़ियों को विभिन्न खेल गतिविधियों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना प्रारंभ की जाएगी। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों-गेंडी, भौंरा, फुगड़ी जैसे खेलों को प्रोत्साहित किया जाएगा। पारंपरिक खेल अब विलुप्त होते जा रहे हैं। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया की प्रदेश के महत्वपूर्ण खेल स्टेडियम अब छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण के आधीन रखे जाएंगे । खेल अकादमी का संचालन सी.एस.आर. मद के माध्यम से किया जाएगा । मुख्यमंत्री ने इसके लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित प्राधिकरण की कार्यकारिणी समिति को सौंपा ।
छत्तीसगढ़ खेल प्राधिकरण में दो सांसदों, पांच विधायकों और दो उत्कृष्ट खिलाड़ियों के मनोनयन के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल को अधिकृत किया गया। बैठक में छत्तीसगढ़ में हॉकी, तीरंदाजी, एथलेटिक, क्रिकेट, स्विमिंग, आर्चरी, इंडोर गेम्स (मार्शल आर्ट), फुटबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, कबड्डी और खो-खो की अकादमी प्रारंभ करने का निर्णय भी लिया गया।
पढ़ें : आरपीएफ के टीम ने हिंदुस्तान क्वाइल लिमिटेड और इस्पात इंडिया में की छापे-मारी
बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंहदेव, गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविंद्र चौबे, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, नगरीय विकास मंत्री डॉ शिव डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्र कुमार, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल सहित अपर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री गौरव द्विवेदी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, सचिव खाद्य डॉ कमलप्रीत सिंह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सचिव श्री अविनाश चम्पावत, नगरीय विकास विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेल मंगई डी, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री डी.डी. सिंह, संचालक खेल श्रीमती श्वेता सिन्हा तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
सुकमा। 16 साल पहले अपनी माँ से बिछड़े कार्तिक को आज पुलिस ने उसकी माँ से मिलवाया। एक माह पहले समाज सेवी फ़ारूख अली को रात 10 बजे कऱीब एक युवक ठंड मे ठिठुरता हुआ मिला। मानसिक विक्षिप्त भी लग रहा था। समाज सेवी फ़ारूख अली ने उसे बात कि उसका नाम पूछा,उसे ओढऩे के लिए कंबल खऱीदकर दिया,खाना खिलाया फिर समाजिक धर्म निभाते हुए पुलिस को खबर किया। जिससे सब इंस्पेक्टर निसार नियाज़ी अपने बल के साथ मौक़े पर पहुँचे। फिर उस युवक को अपने साथ लेकर थाना गए। जहाँ उसे रहने सोने कि व्यवस्था किए। धीरे धीरे उससे पुछताछ कर सबइंस्पेक्टर निसार नियाज़ी ने लगातार एक महीना मशक़्क़त के बाद उसके घर का पता लगाया। गुम इंसान पश्चिम बंगाल के हिली नामक जगह का पाया गया। गुमइंसान कार्तिक कि माँ सुमित्रा देवी, चचेरा भाई कमल शिकारी सुकमा कोतवाली पहुँचे। जब 16 साल बाद मां अपने बेटे कार्तिक से मिली, तो बेटे से लिपट गई। अब तक सुकमा पुलिस ने 6 बिछड़े गुम लोगों को उनके परिवार से मिलाया।





















