नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
अब आप जुगाड़ की हेलमेट से नहीं ले पाएंगे पेट्रोल, जान लीजिए वरना हो सकती है मुश्किल...

अब आप जुगाड़ की हेलमेट से नहीं ले पाएंगे पेट्रोल, जान लीजिए वरना हो सकती है मुश्किल...

पेट्रोल लेने पहुंच चालकों के हेलमेट पर की जा रही मार्किंग

महासमुंद। पुलिस पेट्रोल पंप में बिना हेलमेट पेट्रोल दिए जाने के नियम के बाद पेट्रोल लेने के लिए जुगाड़ का हेलमेट लेकर पहुंचने वाले बाइकों चालकों को भी अब पेट्रोल नहीं मिल पाएगा। दरअसल, पुलिस पंप कर्मचारियों द्वारा पेट्रोल लेने पहुंचे बाइक चालकों के हेलमेट पर मार्किंग की जा रही है। 

मार्किंग का नियम लागू होने के बाद से पुलिस पेट्रोल पंप में पेट्रोल लेने पहुंच रहे बाइकों चालकों की परेशानी बढ़ गई है। हेलमेट पर मार्किंग इसलिए की जा रही है ताकि हेलमेट का उपयोग कोई दूसरा बाइक चालक ना कर सकें। यातायात सप्ताह के दौरान बिना हेलमेट के पेट्रोल देने के नियम लागू होने के बाद कई बाइक चालक पेट्रोल लेने हेलमेट का जुगाड़ लगा रहे थे जिसे रोकने के लिए पुलिस ने नए नियम लागू किया है। पंपकर्मी ऐसे बाइक चालकों के हेलमेट में मार्कर पेन से मार्किंग कर रहे हैं। इधर, हेलमेट को लेकर की जा रही कड़ाई के बाद पेट्रोल लेने वालों की संख्या घट रही है। 

अन्य पंपों में नहीं हो रहा नियम का पालन -
जानकारी के मुताबिक पुलिस विभाग द्वारा बिना हेलमेट के बाइक चालकों को पेट्रोल नहीं देने का नियम का पालन शहर के अन्य पंपों से की है। लेकिन शहर के दूसरे पंपों में विभाग की अपील का असर नहीं दिख रहा है। 

बाइक चालकों में हेलमेट के प्रति बढ़े जागरूकता-पुलिस-
हेलमेट को लेकर की जा रही कड़ाई के पीछे पुलिस की मंशा है कि अधिक से अधिक बाइक चालकों में हेलमेट के प्रति जागरूकता बढ़े और वे बाइक चलाने से पूर्व हेलमेट लगाएं। इस नियम के लागू होने के बाद अधिकांश लोगों में हेलमेट के प्रति जागरूकता बढ़ी है। 
एक ही परिवार के 3 लोगों की गला काट कर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, जाने कहा की है यह घटना...

एक ही परिवार के 3 लोगों की गला काट कर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, जाने कहा की है यह घटना...

चंडीगढ़। चंडीगढ़ राज्य में कुछ अज्ञात हमलावरों एक बड़ी घटना को अंजाम दे दिया, जिसके कारण वहां सनसनी फैल गई। हमलावरों ने एक ही परिवार के 3 लोगों की गला काट कर हत्या कर दी। यह घटना मनीमाजरा इलाके की है, जहां हमलावरों ने एक महिला और उसके दो बच्चों की हत्या कर दी। हमलावर हत्या के बाद फरार हो गये। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले जांच शुरू कर दी है। सुत्रों के अनुसार महिला के पति संजय अरोड़ा के घायल होने की भी सूचना मिली है उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

उधर, मृतक महिला का पति बुधवार को सड़क हादसे के बाद पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बुधवार देर रात दो बजे पुलिस को सूचना मिली कि मनीमाजरा के मॉडर्न कांप्लेक्स स्थित मकान नंबर 5012 में तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 

आनन-फानन में मनीमाजरा पुलिस के आलाधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे तो मकान में ताला लगा था। पुलिस ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया तो पांव तले जमीन खिसक गई। अंदर 45 वर्षीय सरिता और उसके बेटे अर्जुन (16) व बेटी सेंसी (22) के लहूलुहान शव पड़े थे। तीनों की बेरहमी से तेजधार हथियार से गला काटकर हत्या की गई थी।  अर्जुन 12वीं में पढ़ाई कर रहा था जबकि सेंसी लॉ की छात्रा थी। पुलिस ने आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि मकान नंबर 5012 में संजय अरोड़ा अपने परिवार के साथ रहते हैं और उनकी सेक्टर-9 पंचकूला में कृष्णा डेयरी नामक दुकान है। पड़ोसी कर्मवीर ने बताया कि बुधवार को उन्हें संजय अरोड़ा का पीजीआई से फोन आया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है और वह पीजीआई में भर्ती हैं। 

सूचना के बाद वह तुरंत उन्हें देखने पीजीआई पहुंच गए। पीजीआई से जब संजय अरोड़ा ने उन्हें अपने घर सूचना देने की बात कही और फोन लगाया तो घर पर किसी ने फोन नहीं उठाया। लगातार कई बार फोन करने पर भी जब घर पर फोन नहीं उठा तो संजय अरोड़ा ने कर्मवीर को घर पर सूचना देने को भेजा।  कर्मवीर जब मॉडर्न कांप्लेक्स स्थित संजय अरोड़ा के घर पहुंचा तो घर में बाहर से ताला लगा था जबकि अंदर लाइट जल रही थी। शक होने पर कर्मवीर ने पास से ही गुजर रही पीसीआर को बुला लिया। साथ ही पड़ोसी भी इक_ा हो गए। इसके बाद पीसीआर ने शक होने पर पुलिस टीम को बुला ली। पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर घर का ताला तोड़ा तो अंदर तीनों के शव पड़े थे। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर एसएसपी, डीएसपी समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी गई। देर रात तीन बजे तक इलाके में हड़कंप की स्थित रही। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा। 
 मानसरोवर पार्क के DDA पार्किंग में लगी रहस्यमय आग, 22 कारें और कई टू-वीलर जल कर खाक..

मानसरोवर पार्क के DDA पार्किंग में लगी रहस्यमय आग, 22 कारें और कई टू-वीलर जल कर खाक..

नईदिल्ली। दिल्ली के शहादरा के मानसरोवर पार्क में बुधवार रात एक चौकाने वाली घटना घटी। यहां डीडीए पार्किंग में खड़ीं करीब 22 कारें और एक दर्जन से ज्यादा टू-वीलर रहस्यमय तरीके से जल गए। देर रात करीब 2:45 बजे फायर ब्रिगेड को डीडीए पार्किंग में खड़े वाहनों में आग लगने की सूचना मिली थी। इस आग की चपेट में 22 कारें आ गईं। इसमें से कुछ कारों को काफी नुकसान हुआ है। इसके साथ ही 9 बाइक और कुछ स्कूटी भी जल गई है। हालांकि, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझा दिया। समय रहते आग बुझाने की वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया।

यह आग कैसे लगी अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मानसरोवर पार्क के लोग अपने वाहनों के यूं जलने से हैरान हैं। पुलिस का कहना है कि किसी शरारत की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। पूरे मामले की जांच की जा रही है। अपने वाहनों के यूं जलने से मानसरोवर पार्क के लोग हैरान हैं। पार्किंग में खड़ी गाडिय़ों में आग के पीछे पुलिस किसी शरारत की संभावना से भी इनकार नहीं कर रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
स्कूलों में अब हर शनिवार को पढ़ाई जाएगी संविधान की प्रस्तावना, शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के DEO को जारी किया निर्देश...

स्कूलों में अब हर शनिवार को पढ़ाई जाएगी संविधान की प्रस्तावना, शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के DEO को जारी किया निर्देश...

भोपाल| एक खबर सामने आरही है जहां अब बच्चो को स्कूलों में प्रत्येक शनिवार के दिन संविधान की प्रस्तावना की पाठ पढ़ाई जाएगी| जी हाँ मध्य्प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने स्कूली बच्चों को संविधान का ज्ञान देने के ​लिए अनूठी पहल की है। सरकार ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी करते हुए हर शनिवार को संविधान की प्रस्तावना का पाठ करवाने की बात ​कही है। इस संबंध में सरकार ने सभी जिले के शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है। 


यह भी पढ़े-
सरकार के इस फैसले को लेकर जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने बताया कि हमारा संविधान दुनिया का सबसे बेस्ट संविधान है। लेकिन सविंधान में समय-समय पर छेड़छाड़ करने की कोशिश की जाती है। अब जब बच्चे संविधान पढ़ेंगे तो, उनके दिमाग में संविधान की बातें बैठ जाएगी, फिर कोई ​संविंधान से छेड़छाड़ नहीं कर पाएगा। यह हमारी धरोवर है
राजधानी में फिर टुटा सुने मकान का ताला, चोरों ने किया सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ...

राजधानी में फिर टुटा सुने मकान का ताला, चोरों ने किया सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ...

रायपुर। सूने मकान का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी किये जाने की रिपोर्ट खमतराई थाने में दर्ज की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार शिवानंद नगर सेक्टर -3 सांई मंदिर खमतराई निवासी आशुतोष साहू 31 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी प्राइवेट इंजीनियर है 20 जनवरी को शाम 6 बजे अपने मकान में ताला बंद कर परिवार के साथ बहन के यहां धमतरी गया था। वापस आने पर घर का ताला टूटा हुआ था। कमरे के अंदर प्रवेश करने पर देखा कि आलमारी खुली हुई थी व सामान पूरा कमरे में बिखरा हुआ था। आलमारी में रखे सामान का मिलान करने पर सोने का चैन (16 ग्राम), सोने का अंगूठी (6 ग्राम) व चांदी की पायल (4 नग) एवं चांदी का जेवर सहित पूजा वाला शंख चोर चोरी कर ले गये। चोर अपने साथ लाये लोहे की गैती तथा पेचकश घर में छोड़ गया था। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

राष्ट्रीय बेरोजगारी रजिस्टर एनआरयू की मांग: युकां आज जारी करेगा टोल फ्री नंबर, जाने इससे जुडी पूरी खबर..

राष्ट्रीय बेरोजगारी रजिस्टर एनआरयू की मांग: युकां आज जारी करेगा टोल फ्री नंबर, जाने इससे जुडी पूरी खबर..

बेरोजगार टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल करके जुड़ सकते हैं अभियान से

रायपुर। देश में बढ़ते बेरोजगारी संकट के आलोक में छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय बेरोजगारी रजिस्टर एनआरयू की मांग को लेकर आज से टोल फ्री नंबर शुरू किया जाएगा। इसकी शुरूआत आज कांग्रेस भवन गांधी चौक रायपुर से की जाएगी। 

युकां प्रवक्ता ने बताया कि भारत में बढ़ते बेरोजगारी के मद्देनजर छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा एक राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरूआत की जा रही है। जिसका उद्देश्य है-भारत सरकार अविलम्ब राष्ट्रीय बेरोजगारी रजिस्टर् का निर्माण करें। बेरोजगारी की विकराल समस्या की ओर ध्यानाकर्षण एवं भारतवर्ष के युवाओं को एक मुखर अभिव्यक्ति प्रदान करने के उद्देश्य से छग युवा कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय बेरोजगारी रजिस्टर की माँग को लेकर अखिल भारतीय अभियान की शुरुआत करने जा रही है।  राष्ट्रीय बेरोजगारी रजिस्टर की मांग इसलिए आवश्यक है कि आज देश में बेरोजगारी की स्थिति विगत 45 वर्षों में सर्वाधिक भयावह हो गई है। इस अभियान की शुरुआत आज 23 जनवरी से होने जा रही है। प्रत्येक बेरोजगार भारतीय व्यक्ति निर्धारित टॉल फ्री नम्बर पर एक मिस्ड कॉल के माध्यम से इस अभियान से जुड़ सकते हैं। 
 पेड़ से टकराई तेज रफ्तार अनियंत्रित कार, कार सवार तीन लोगो की मौत एक गंभीर रूप से घायल, जाने कहां की है यह घटना..

पेड़ से टकराई तेज रफ्तार अनियंत्रित कार, कार सवार तीन लोगो की मौत एक गंभीर रूप से घायल, जाने कहां की है यह घटना..

बैकुंठपुर| बैकुंठपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आरही है जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जहां कार में सवार तीन लोगो की मौके पर ही मौत हो गई है और वही एक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है| वहीं, सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है|


मिली जानकारी के अनुसार-
यह मामला बैकुंठपुर जिले के भांडी इलाके की है| खबर है कोई एक कार बैकुंठपुर से अंबिकापुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान भांडी के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क से निचे उतर गई और पेड़ से जा टकराई। हादसे से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।
 स्वच्छ भारत अभियान में लाखो रुपयों की हेराफेरी मामले में सचिव निलंबित, जाने पूरी खबर..

स्वच्छ भारत अभियान में लाखो रुपयों की हेराफेरी मामले में सचिव निलंबित, जाने पूरी खबर..

पत्थलगांव। स्वच्छ भारत अभियान के मामले में फेराफेरी किये जाने की खबर सामने आरही है जहां एक  गांव के सचिव ने लाखों रुपए की गड़बड़ी की है बता दे की ग्राम सचिव के कारनामो का पर्दाफास होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है|  


जानकारी के अनुसार पत्थलगांव दोकड़ा गांव के सचिव के खिलाफ स्वच्छ भारत अभियान की राशि में गड़बड़ी करने की शिकायत मिली थी। वहीं फाइलों की जांच के बाद खुलासा हुआ कि सचिव ने 38 लाख रुपए की हेराफेरी की है। इस खुलासे के बाद जिला पंचायत CEO ने तत्काल निलंबित किया। इसके साथ ही राशि वसूलने और FIR के भी निर्देश दिए हैं। 
छत्तिसगढ़ में भू-जल संधारण के लिए नई जल दरें लागू, जाने इससे जुडी पूरी खबर..

छत्तिसगढ़ में भू-जल संधारण के लिए नई जल दरें लागू, जाने इससे जुडी पूरी खबर..

रायपुर। राज्य शासन द्वारा भू-जल का विभिन्न औद्योगिक प्रयोजनों के उपयोग के लिए नई दरें लागू की गई है। जिन उद्यागों में भू-जल का उपयोग कच्चे माल के रूप में नहीं होता है उन उद्योगों के लिए नैसर्गिक जल स्त्रोत की  जल दर से तीन गुना अधिक (15 रूपए प्रति घनमीटर) की गयी है। जबकि कोल्डड्रिंक, मिनरल वॉटर, शराब आदि के लिए भू-जल का कच्चे माल के रूप में उपयोग कर रहे उद्योगों के लिए जल-दर लगभग 25 गुना अधिक (375 रूपए प्रति घनमीटर) निर्धारित की गई है। वहीं सतही जल उपयोग करने वाले उद्योगों के लिए जल-दरों को लगभग यथावत रखा गया है। 


उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में सतही और भू-जल की सीमित उपलब्धता को दृष्टिगत रखते हुए औद्योगिक संस्थानों में जल के अनावश्यक दोहन, दुरूपयोग और अपव्यय की रोकथाम के उद्देश्य से भू-जल संधारण हेतु नई जल दर लागू की गई है। निर्धारित जल दरें जल संसाधन विभाग द्वारा 16 जनवरी 2020 को अधिसूचना के प्रकाशन के साथ प्रभावशील हो गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य शासन की अधिसूचना 24 फरवरी 2016 अनुसार कच्चे माल के रूप में भू-जल का उपयोग कर रहे उद्योगों के लिए प्रति लीटर जल-दर केवल 0.44 पैसे (आधे पैसे से भी कम लगभग नगण्य) थी,  नवीन अधिसूचना 16 जनवरी 2020 द्वारा यह दर 37.50 पैसे प्रति लीटर की गई है।
 
 महाराष्ट्र राज्य, जहां पर छत्तीसगढ़ की तुलना में सतही एवं भू-जल की सीमित उपलब्धता है एवं उद्योग बहुतायत से स्थापित है, वहां जल का कच्चे माल के रूप में उपयोग कर रहे उद्योगों तथा अन्य उद्योगों के लिए निर्धारित जल-दर की लगभग 25 गुना जल-दर पिछले 2-3 वर्षों से प्रचलित हैं। कच्चे माल के रूप में भू-जल का उपयोग करने वाले उद्योगों के लिए 25 गुना अधिक जल-दर वृद्धि (375 रूपए प्रति घनमीटर) प्रथम दृष्टया बहुत अधिक प्रतीत होती है। परन्तु यदि गणना की जाए तो, मिनरल वाटर उद्योग द्वारा एक घनमीटर अर्थात 1000 लीटर भू-जल उपयोग हेतु 375 रूपए प्रति घनमीटर की दर से एक लीटर के लिए विभाग को केवल 37.50 पैसे जल-कर दिया जाएगा, जबकि उद्योगों द्वारा एक लीटर मिनरल वाटर लगभग 15 से 20 रूपए में बेचा जाता है। जल के औद्योगिक उपयोग के एवज में वर्तमान में शासन को प्रतिवर्ष लगभग 700 करोड़ रूपए के राजस्व की प्राप्ति हो रही है। वर्तमान में दर के पुनरीक्षण 16 जनवरी 2020 से औद्योगिक जल कर राजस्व में लगभग 20 से 25 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

छत्तीसगढ़ राज्य में भू-जल का औद्योगिक प्रयोजन में बहुतायत से, उचित अनुमति के बिना उपयोग हो रहा है। जबकि भू-जल का औद्योगिक प्रयोजन में उपयोग नगण्य या कम से कम हो, इसके लिए केन्द्र सरकार द्वारा बार-बार निर्देश दिए जा रहे हैं। केन्द्रीय भूमि जल प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण एनजीटी के आदेशानुसार राज्य के भू-जल संबंधी क्रिटीकल, सेमी क्रिटीकल क्षेत्र तथा ब्लॉक में औद्योगिक प्रयोजन हेतु भू-जल दोहन की स्वीकृति नहीं देने के निर्देश दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य के 12 जिलों के कुल 24 विकासखण्ड क्रिटीकल, सेमी क्रिटीकल क्षेत्र में आते हैं। इन क्षेत्रों को तथा राज्य के अन्य विकासखण्डों को क्रिटीकल, सेमी क्रिटीकल क्षेत्र में आने से रोका जा सके इसके लिए नई जल दर लागू की गई है।

भू-जल उपयोग से निर्मित मिनरल वॉटर, कोल्ड ड्रिंग्स, बीयर एवं मदिरा का प्रति लीटर विक्रय मूल्य क्रमश: 15 रूपए, 50 रूपए, 230 रूपए एवं 400 रूपए है। इस संबंध में पूर्व में वर्ष  2016 से प्रचलित एवं वर्तमान में वर्ष 2020 से प्रचलित भू-जल दर (लागत) तथा निर्धारित जल-दरों से भी इन उद्योगों पर विशेष आर्थिक भार नहीं पड़ेगा, अपितु जल के अनावश्यक दोहन, दुरूपयोग, अपव्यय की रोकथाम में मदद मिलेगी और राज्य के राजस्व की भी वृद्धि होगी।
आज दिनांक 23 जनवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 23 जनवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 23 जनवरी का राशिफल
मेष:आज नवम भाग्य भाव में चंद्रमा का प्रबल योग बन रहा है। शाम तक कोई खास डील फाइनल हो जाएगी। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। समाज में शुभव्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।
वृषभ:आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सकून मिलेगा। कानूनी विवाद में सफलता, ट्रांसफर की योजना सफल हो सकती है। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। ऑफिस में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा।
मिथुन:आज का दिन काफी रचनात्मक है। किसी क्रिएटिव और आर्टिस्ट काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है आज वही करने को मिलेगा। आज आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी।
कर्क:आज का दिन काफी सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उसका फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे।
सिंह:आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है, लेकिन धर्म-आध्यात्म के मामले पढ़ाई-लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रूकावट डालने की कोशिश करेंगे। रात्रि का समय मंगलमय कार्यों में व्यतीत होगा।
कन्या:आज आपसी वार्ता व्यवहार में संयमित सावधानी बरतें। आसपास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें।
तुला:आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन-जायदाद के मामले में आस-पास के लोग कुछ परेशानी हो सकती है।
वृश्चिक:माली हालात को लें तो आज का दिन काफी मजबूत है। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में सुख-शान्ति और स्थिरता का आनन्द उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।
धनु:आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आसपास है।
मकर:आज का दिन सामान्य है। साझेदारी में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचाएगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका है। हो सकता है आज आपको संतान के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें।
कुंभ:आज का दिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने का है। खानपान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच-समझकर करें।
मीन:आज का दिन लाभकारक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर रहेगा। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक आप कमी रही है।

 

BREAKING NEWS : मशहूर एटलस साईकल कंपनी के मालिक की पत्नी का पंखे से लटकी हुई लाश मिली, जाने पूरी खबर

BREAKING NEWS : मशहूर एटलस साईकल कंपनी के मालिक की पत्नी का पंखे से लटकी हुई लाश मिली, जाने पूरी खबर

दिल्ली । अपने समय की प्रसिद्ध साइकिल कंपनी एटलस के मालिकों मे से एक मालिक संजय कपूर की पत्नी नताशा कपूर (57) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई । दिल्ली पुलिस के अनुसार जानकारी मिली है कि शुरुआती जांच में इसे खुदकुशी की आशंका से छानबीन किया जा रहा है. मगर कमरे का दरवाजा खुले की होने की वजह से पुलिस इसे संदिग्ध मानकर अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। दिल्ली के औरंगजेब लेन स्थित कोठी में उनका शव पंखे से लटका मिला. पुलिस के मुताबिक नताशा कपूर का एक सुसाइड नोट भी मिला है। नताशा कपूर ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अपनी जिंदगी से खुश नहीं थी। अधिकारियों का मानना है कि आर्थिक तंगी भी खुदकुशी की वजह हो सकती है। फिलहाल दिल्ली जिले के तुगलक रोड थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। आज नताशा कपूर का पोस्टमॉर्टम आरएमएल अस्पताल में कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया । 

BIG BREAKING : पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कारोबारी प्रवीण सोमानी हुए अपहरणकर्ताओ के चुंगल से रिहा

BIG BREAKING : पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कारोबारी प्रवीण सोमानी हुए अपहरणकर्ताओ के चुंगल से रिहा

रायपुर पुलिस ने सफलतापूर्वक अभियान चलाकर प्रवीण सोमानी को सकुशल बरामद किया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर स्वयं उन्हें लेकर रायपुर लौट रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक प्रवीण को उत्तर प्रदेश से सकुशल छुड़ाया गया. करीब 14 दिन कारोबारी अपहरणकर्ताओं के चंगुल में रहे. एसएसपी आरिफ शेख खुद प्रवीण को छुड़ाने उत्तर प्रदेश गए थे. 

घुसपैठियों को भारत से जाना ही होगा: केशव प्रसाद मौर्य

घुसपैठियों को भारत से जाना ही होगा: केशव प्रसाद मौर्य

रायपुर। सीएए के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार को विशाल रैली एवं सभा का आयोजन किया गया। नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के समर्थन में हजारों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न समाज व धर्म के लोगों ने बढ़-चढ़ कर सीएए का समर्थन किया। भारत माता के जयघोष के साथ हिन्द स्पोर्टिंग मैदान से हाथ में तिरंगा झंडा लिए सीएए के समर्थन में रैली प्रारंभ होकर धरना स्थल श्याम टाकीज के पास पहुंची। पूरे रास्ते भर विभिन्न समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। धरना स्थल पर उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित भाजपा नेताओं ने सभा में तब्दील रैली को संबोधित किया।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैं भगवान रामलला के ननिहाल में आया हूं। सनातनी संस्कृति के पुरोधा स्वामी विवेकानंद जी की यादें छत्तीसगढ़ की इस धरा में महकती हैं इस धरा को मैं नमन करता हूं। उन्होंने भारत माता के जयघोष व जय श्रीराम के गगनचुंबी नारों के बीच आह्वाहन किया कि छत्तीसगढ़ की यह आवाज सीएए के समर्थन में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका वार्ड्रा और उनके गैंग तक पहुंच गई होगी। छत्तीसगढ़ की जनता को व देश की जनता को 303 कमल खिलाने के लिए श्री मौर्य ने धन्यवाद देते हुए कहा कि जनता ने यूं ही 303 कमल फूल खिलाकर 56 bhi इंच के सीने वाले मोदी जी को प्रधानमंत्री नहीं बनाया है जनता ने मोदी जी को गोली का जवाब गोला से देने चुना है।


उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि सीएए का कानून बना तब से लगातार देश में ऐसा माहौल बनाया गया जैसे यह नागरिकता छीनने वाला कानून हो लगातार भ्रम फैलाए गए। वोट बैंक की राजनीति के लिए और अपने राजनीतिक लाभ के लिए जनता को दिग्भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कपिल सिब्बल के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि अब तो कांग्रेस के वकील भी कह रहे है कि सीएए को लागू होने से कोई राज्य नहीं रोक सकता है। न्यायालय ने भी सारी दलीलें खारिज कर दी हैं फिर क्यों सीएए का विरोध किया जा रहा है। श्री मौर्य ने कहा कि सीएए नागरिकता छीनने वाला नहीं नागरिकता देने वाला कानून है। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान ऐसे राष्ट्र है जिन्होंने अपने आप को इस्लामिक राष्ट्र घोषित किया है अगर ऐसे राष्ट्रों से प्रताड़ित, पीड़ित, अल्पसंख्यकों को भारत में नागरिकता दी जाती है तो इसका स्वागत होना चाहिए। आज भारत में मुस्लिम भाइयों की आबादी बढ़ी है, जबकि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में हिन्दु, सिक्ख, इसाई, पारसी, अल्पसंख्यक भाइयों की आबादी लगातार घटी है। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों और शरणार्थियों में फर्क होता है और जो घुसपैठिए है उन्हें जाना पड़ेगा। पीड़ित, शोषित, वंचित शरणार्थियों का स्वागत होना चाहिए इसलिए आज हम सभी सीएए के समर्थन में जुटे है।
उ.प्र. के उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि कांग्रेस के मित्रों से जाकर पूछें कि देश का विभाजन किसने करवाया? धर्म के आधार पर विभाजन न होता तो सीएए की आवश्यकता नहीं होती। उन्होंने कहा कि देश की 130 करोड़ जनता मोदी जी पर भरोसा करती है। जो लोगों को असंभव लगता था उसे भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार ने संभव कर दिखाया है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी ने कांग्रेस द्वारा पैदा की हुई 370 और 35-ए जैसी बीमारी को खत्म करने का काम किया है।
उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि भव्य राम मंदिर का निर्माण जल्द ही प्रारंभ होने जा रहा है। जल्द ही श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बन जाएगा, कारसेवा के लिए आप सभी को आमंत्रित करता हूं। राम मंदिर की सुनवाई से भयभीत कांग्रेस के वकील कहते थे कि राम मंदिर की सुनवाई 2019 के चुनाव से पहले न हो, उन्हें करारा जवाब न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले से मिल गया है। उन्होंने कहा कि रामलला का भव्य मंदिर बनने वाला है दम है तो रोक लो।
रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुनील सोनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो कहा सो किया जो संकल्प हमने लिया था वह हम पूरा कर रहे है। मोदी जी के नेतृत्व में कश्मीर से धारा 370, 35-ए समाप्त हुआ देश में सीएए लागू हुआ। उन्होंने कहा कि सीएए को लेकर देश में भ्रम फैलाया जा रहा है और दुर्भावनापूर्व राजनीति की जा रही है।
भाजपा के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजधानी में आज अचानक गर्मी बढ़ गई है शायद यह सीएए के समर्थन में निकली विशाल रैली की गर्मी है। उन्होंने कहा कि अब तक लोग सड़कों पर विरोध करने उतरते थे, अब देशभक्त लोग देशविरोधी तत्वों के खिलाफ, ऐसे राजनीतिक दलों के खिलाफ जागृत होकर सड़क पर उतर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएए की बहुत बात करते है उन्हें पहले छत्तीसगढ़ के किसानों को संभालना चाहिए।
पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सीएए को लेकर राजनीति करने वाले कितना भी भ्रम फैला ले अपने दूषित मानसिकता का किसी भी स्तर तक जाकर विरोध कर ले परन्तु मोदी जी के नेतृत्व में देश जाग चुका है। देश अब बहकावे में आने वाला नहीं है, कोई सीएए को रोक नहीं सकता। हम सभी भारत माँ के लाल है और इस देश के लिए मर मिटने को तैयार है।
संत समाज से पधारे महंत वेदप्रकाश जी महाराज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सीएए कानून भारत में पहले ही आ जाना था जो कि अब जाकर मोदी सरकार ने इसे लागू किया है। सम्पूर्ण भारतवंशी मोदी सरकार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते है। पड़ोसी देशों में रह रहे हिन्दु समाज के लोग भारी पीड़ित अवस्था में है आज उनके लिए न्याय किया गया है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सांसद संतोष पाण्डेय, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, राजीव कुमार अग्रवाल, पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ से श्री उदयलाल जी शदाणी, श्रीचंद सुन्दरानी, सच्चिदानंद उपासने, मोतीलाल साहू, देवजी भाई पटेल, छगनलाल मूंदड़ा, संजय श्रीवास्तव, नवीन मार्कण्डेय, अशोक बजाज, चन्नी वर्मा, केदारनाथ गुप्ता, सूर्यकांत राठौर, अशोक पाण्डेय, अंजय शुक्ला, मोहन एंटी, मीनल चौबे, संजू नारायण सिंह ठाकुर, सत्यम दुवा, बजरंग खण्डेलवाल, श्यामसुन्दर अग्रवाल, योगी अग्रवाल, मुकेश शर्मा, अकबर अली, राजेश पाण्डेय, अमित मैशरी, सचिन मेघानी, अनुराग अग्रवाल, शैलेन्द्री परगनिहा, उमेश घोरमोड़े, सीमा साहू, मुरली शर्मा, अमरजीत छाबड़ा, वासु शर्मा, अश्वनी विश्वकर्मा सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे। 

भिलाई आईआईटी में निकली 40 पदों से ज्यादा वैकेंसी, योग्य अभ्यर्थी कर सकते है ऐसे आवेदन, जाने पूरी खबर

भिलाई आईआईटी में निकली 40 पदों से ज्यादा वैकेंसी, योग्य अभ्यर्थी कर सकते है ऐसे आवेदन, जाने पूरी खबर

भिलाई | आईआईटी (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) भिलाई में 46 पदों के लिए निकली वैकेंसी । सीधी भर्ती के माध्यम से रिक्त पदों में पदस्थापना की जाएगी । आईआईटी भिलाई ने विज्ञापन जारी कर इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। 46 पदों में डिप्टी रजिस्ट्रार से लेकर असिस्टेंट रजिस्ट्रार समेत अन्य पदों पर भर्ती की जा रही है। यह पहला मौका है जब आईआईटी में 40 से अधिक पोस्ट पर भर्ती हो रही है। आवेदन करने की प्रक्रिया 10 जनवरी 2020 से प्रारंभ हो चुकी है | योग्य अभ्यर्थी 7 फरवरी 2020 तक आवेदन कर सकते है | 

इस वैकेंसी की विस्तृत जानकारी विज्ञापन देखने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें :- 

https://www.iitbhilai.ac.in/index.php?pid=non_teaching_adv_pdf

 आवेदन करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें :-

https://www.iitbhilai.ac.in/index.php?pid=non_teaching_online_20

26 जनवरी पर आतंकी हमले का अलर्ट, इन  6 तरीके से आतंकी हमला कर सकते है पढ़े पूरी खबर

26 जनवरी पर आतंकी हमले का अलर्ट, इन 6 तरीके से आतंकी हमला कर सकते है पढ़े पूरी खबर

26 जनवरी पर पाकिस्तान बॉर्डर पर आतंकी हमले को देखते बीएसएफ ने बॉर्डर पर ट्रूप्स की संख्या बढ़ाई दी है। इसके लिए बीएसएफ ने 'ऑपरेशन सर्द हवा' शुरू किया है। इस ऑपरेशन के जरिए खासतौर पर बीएसएफ ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर की सुरक्षा बढ़ा दी है।
गणतंत्र दिवस के अवसर जहां पूरे देश में जोरदार तैयारी चल रही है तो वहीं सुरक्षाकर्मी इस मौके पर किसी भी आतंकी वारदात को नाकाम करने को पूरी तरह से मुस्तैद हैं। बीएसएफ ने बॉर्डर पर आतंकी हमले को देखते 'ऑपरेशन सर्द हवा' शुरू करते हुए ट्रूप्स की संख्या बढ़ाई दी है।

बीएसएफ ने किसी भी तरीके के आतंकी हमले से निपटने के लिए जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के बॉर्डर पर 15 दिन का अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी सीमाओं पर ठंड के साथ सर्द हवाओं के बीच भी सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।
खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस 26 जनवरी पर पाकिस्तान बॉर्डर पर 6 तरीके से आतंकी हमला कर सकता है।

पहला, आतंकी लांच पैड से मसरूर बड़ा भाई के जरिए पाकिस्तान अफगानी और तालिबानी आतंकियों की घुसपैठ करा सकता है। इन आतंकियों की मदद पाकिस्तान रेंजर्स कर रहे हैं।

दूसरा, पाकिस्तान ड्रोन के जरिए हथियार भी भेज सकता है। आतंकी कमांडर पाक आर्मी और आईएसआई की मदद से प्री प्रोग्राम्ड ड्रोन का इस्तेमाल हथियार भेजने के लिए कर सकते हैं।

तीसरा, पंजाब और राजस्थान में स्मगलरों के जरिए खालिस्तान समर्थकों को 26 जनवरी के अवसर पर खलल डालने के लिए हथियार पहुंचा सकते हैं।

चौथा, इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी), अटारी बॉर्डर, हुसैनीवाला बॉर्डर और करतारपुर कॉरिडोर पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। बीएसफ ने इन जगहों पर अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ा दी है। शक है कि आतंकी 26 जनवरी के जश्न में खलल डाल सकते हैं।

पांचवां, बीएसएफ ने जम्मू के 13 छोटे नाले और 3 बड़ी नदियों में भी अलर्ट बढ़ा दिया है। बीएसएफ ने सिर्फ जम्मू ही नहीं पंजाब की नदियों वाले इलाके में भी अलर्ट जारी कर दिया है। इन क्षेत्रों में इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस भी बढ़ा दिया गया है।

छठा, गुजरात के हरामी नाले के इलाके से लश्कर के आतंकी घुसपैठ कर सकते हैं। इसके चलते बीएसएफ ने फास्ट अटैक क्राफ्ट और ऑल टेरेन व्हीकल की गस्ती बढ़ा दी है, साथ ही ट्रूप्स की संख्या भी बढ़ा दी है।
 

स्वयंभू बाबा नित्यानंद के खिलाफ इंटरपोल का ब्लू कॉर्नर नोटिस

स्वयंभू बाबा नित्यानंद के खिलाफ इंटरपोल का ब्लू कॉर्नर नोटिस

अहमदाबाद। इंटरपोल ने स्वयंभू बाबा नित्यानंद का पता लगाने में मदद करने के लिए ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है। गुजरात पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। कर्नाटक में नित्यानंद के खिलाफ बलात्कार का एक मामला दर्ज किए जाने के बाद पिछले वर्ष वह भारत से भाग गया था।
राज्य पुलिस ने यहां नित्यानंद के आश्रम से दो लड़कियों के लापता होने के बाद पिछले वर्ष नवंबर में उसके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के सिलसिले में एक स्थानीय अदालत में दायर एक आरोप पत्र में इस कदम का खुलासा किया है।

पुलिस उपाधीक्षक केटी कामरिया ने से कहा कि इंटरपोल ने इस महीने विवादास्पद स्वयंभू बाबा के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है। पुलिस ने बताया कि वे इस पर काम कर रहे थे कि अब उसके खिलाफ इंटरपोल द्वारा रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जाए।

एक आपराधिक जांच के सिलसिले में एक व्यक्ति का पता लगाने या उसके बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया जाता है, जबकि रेड कॉर्नर नोटिस एक वांछित व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए जारी किया जाता है।
 

मलेरिया मुक्त होगा बस्तर, तीन चरणों में चलेगा अभियान : टीएस सिंहदेव

मलेरिया मुक्त होगा बस्तर, तीन चरणों में चलेगा अभियान : टीएस सिंहदेव

रायपुर | बस्तर सहित सम्पूर्ण प्रदेश में मलेरिया के चलते आए दिन आम लोग मलेरिया की बीमारी से ग्रसित होते हैं। मलेरिया एक वैक्टर जनित रोग जोकि प्लाज्मोडियम परजीवी से संक्रमित मादा एनोफिलिस मच्छर के काटने से होता है राज्य में मलेरिया मुख्यत: दो प्रकार के पाये जाते हैं पी.व्ही. एवं पी.एफ. यदि व्यक्ति में दोनों प्रकार के मलेरिया पाये जाते हैं तो उसे मिश्रित संक्रमण कहा जाता है। समय पर इलाज नहीं मिलने से मरीज की मौत हो जाती है। उक्त समस्या के निराकरण के लिए 15 जनवरी से 14 फरवरी के मध्य मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान जारी है। उक्त अभियान चिन्हांकित क्षेत्रों यथा दंतेवाड़ा बीजापुर सुकमा, एवं नारायणपुर जिले के समस्त विकासखण्ड, बस्तर जिले के दरभा, बस्तानार एवं तोकापाल विकासखंड सहित अन्य विकासखण्डों के 15 चिन्हांकित उपस्वास्थ्य केन्द्र कांकेर, कोण्डागांव जिले के क्रमश: 10 व 14 उप स्वास्थ्य केन्द्र को सम्मिलित कर चलाया जा रहा है। उक्त जानकारी लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव निवास में आयोजित पत्रकारवार्ता में दी। पत्रकारवार्ता में स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मलेरिया मुक्त अभियान के तहत मितानीन समूह द्वारा स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर घर-घर पहुंचकर लोगों का आर.डी. टेस्ट आदि किया जा रहा है। इसके अलावा अभियान के अंतर्गत समस्त आश्रम, स्कूल, पोटाकेबिन, अद्र्धसैनिक बल के कैम्प एवं जेल में भी सजा काट रहे कैदियों की स्क्रीनिंग कर इलाज किया जा रहा है। 

पढ़ें : तीहरे हत्याकांड: क्राइम पेट्रोल-फिल्मों से प्रेरित होकर रची साजिश, दूसरी पत्नी से छुटकारा पाने दिया हत्याकांड को अंजाम

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने बताया कि बस्तर में एनिमिया एवं कुपोषण मलेरिया फैलने का एक प्रमुख कारण है। मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान न केवल मलेरिया से मुक्त कराएगा बल्कि, मरीजों में व्याप्त एनीमिया कुपोषण शिशु एवं मातृ मृत्यु दर में भी कमी लाएगा। टी.एस. सिंहदेव ने बताया कि अभियान बस्तर संभाग में तीन चरणों में चलाया जाएगा। पिछले वर्ष बस्तर संभाग में साल में तीन बार जनवरी जुलाई एवं नवम्बर माह में मलेरिया के सर्वाधिक प्रकरण पाए गए थे। इसे ध्यान में रखकर ही इस वर्ष भी जुलाई नवम्बर माह में द्वितीय एवं तृतीय चरण का अभियान चलाकर मलेरिया के परजीवियों को समूल नष्ट किया जाएगा। चिन्हांकित क्षेत्र में 1720 सर्वेदल द्वारा लगभग 14 लाख व्यक्तियों की रक्त जांच आर.डी. टेस्ट के द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि मरीजों को दवाईयां क्लोराक्वीन प्राइमक्वीन एवं एसीटी नि:शुल्क वितरीत की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया  कि उक्त क्षेत्र के निवासियों को ढोल बजाकर जागरूक कर मच्छरदानी का उपयोग करने की सलाह दी जा रही है। 
 
 
अब तक 2,57,000 व्यक्तियों की गई है। जिसमें 12108 मलेरिया के पाजीटीव मरीज पाए गए हैं। कुल 3112 गर्भवती  माताओं की रक्त की जांच की गई। जिनमें 208 महिलाएं मलेरिया पाजीटीव पाई गई। मलेरिया लार्वा नियंत्रण केन्द्र द्वारा चलाए गए अभियान में 741 घरों में मिले मच्छर के लार्वा को नष्ट किया गया। बस्तर जिलेे में अब तक स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार 46,120 व्यक्तियों की मलेरिया जांच की गई जिसमें 768 व्यक्ति मलेरिया पाजीटिव पाए गए। 15 वर्ष से कम उम्र के 371 बच्चे मलेरिया ग्रस्त मिले। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया सुकमा जिले में 86 हजार 293 व्यक्तियों की जांच हुई। उनमें 5424 मलेरिया पाजीटिव एवं 100 गर्भवती माताओं में 2642, 15वर्ष से कम उम्र बच्चों में मलेरिया पाजीटिव पाया गया। टीएस सिंहदेव के अनुसार दंतेवाड़ा जिले में 34725 मलेरिया की जांच में 2174 व्यक्ति एवं 35 गर्भवती माताओं में 986 मलेरिया पाजीटिव पाए गए। बीजापुर जिले में 48499 व्यक्तियों में मलेरिया की जांच 1925 एवं गर्भवती माताओं में 33 तथा 15 वर्ष से कम उम्र बच्चों में 854 बच्चे मलेरिया पाजीटिव पाए गए। नारायणपुर जिले में 24657 में 1685 एवं 23 गर्भवती माता एवं 15 वर्ष से कम उम्र के 1080 में मलेरिया पाजीटिव मिला। 
कोण्डागांव जिले में 9802 व्यक्तियों की जांच में 109 एवं गर्भवती एवं कम उम्र बच्चों में 51 मलेरिया पाजीटिव पाए गए। कांकेर जिले में 7667 व्यक्तियों में 23 व्यक्ति एवं गर्भवती माता तथा 15 वर्ष के कम उम्र के   के प्रकरण मलेरिया पाजीटिव पाए गए। पत्रकारवार्ता में स्वास्थ्य सचिव निहारिका बारिक सिंह स्वास्थ्य संचालक, प्रियंका शुक्ला एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। 
पुरातात्विक और धार्मिक स्थल मदकूद्वीप का होगा समन्वित विकास : कलेक्टर ने अधिकारियों को दिये कार्य योजना बनाने के निर्देश

पुरातात्विक और धार्मिक स्थल मदकूद्वीप का होगा समन्वित विकास : कलेक्टर ने अधिकारियों को दिये कार्य योजना बनाने के निर्देश

बिलासपुर | कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने अपने भ्रमण के दौरान आज जिले के विकासखण्ड पथरिया के शिवनाथ नदी के तट पर स्थित ग्राम मदकू पहुंचे और अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ मनमोहक और सुंदर द्वीप मदकूद्वीप का भ्रमण किया। कलेक्टर डॉ. भुरे ने अपने भ्रमण के दौरान मदकूद्वीप की पुरातात्विक अवशेष एवं उत्खनन के संबंध में एक-एक बिन्दुओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होने कहा कि जिले में स्थित मदकूद्वीप ऐतिहासिक, पुरातात्विक और धार्मिक स्थल के साथ-साथ एक पर्यटन क्षेत्र के रूप में भी जाना जाता है। यहां पर्यटन की असीम संभावनाएं है। मदकूद्वीप को पर्यटन के रूप में विकसित करने से यहां बड़े पैमाने पर सैलानी आयेंगे। सैलानियों के लिए यह आकर्षण का केंद्र होगा। जिससे इसकी पहचान देश-विदेश में होगी। जिसके फलस्वरूप मुंगेली जिले का नाम भी पर्यटन के नक्शे में स्थापित होगा। इसे दृष्टिगत रखते हुए मदकूद्वीप का समन्वित विकास किया जायेगा। उन्होने मदकूद्वीप का समन्वित विकास के लिए कार्य योजना बनाने हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नुपूर राशि पन्ना, पथरिया अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, पथरिया जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार धृतलहरे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

तीहरे हत्याकांड: क्राइम पेट्रोल-फिल्मों से प्रेरित होकर रची साजिश, दूसरी पत्नी से छुटकारा पाने दिया हत्याकांड को अंजाम...

तीहरे हत्याकांड: क्राइम पेट्रोल-फिल्मों से प्रेरित होकर रची साजिश, दूसरी पत्नी से छुटकारा पाने दिया हत्याकांड को अंजाम...

पहली पत्नी व बच्चों के रहते रचाई थी दूसरी शादी

दूसरी पत्नी से छुटकारा पाने दिया जघन्य हत्याकांड को अंजाम 
भिलाई। तालपुरी-भिलाई सहित पूरे प्रदेश में तहलका मचाने वाले तालपुरी तीहरे हत्याकांड का आखिरकार खुलासा हो ही गया। पुलिस की तत्परता से जहां आरोपी धरदबोचा गया तो वहीं इस तीहरे हत्याकांड का पर्दाफाश भी हो गया। हत्या की जो मुख्य वजह आरोपी ने बताई वह दिल दहला देने वाला है। कई अपराधिक टीवी सीरियल, फिल्मों को देख-देख आरोपी ने एक जघन्य अपराध की साजिश रची और इसे बकायदा अंजाम भी दिया, लेकिन आखिरकार वह पकड़ा ही गया। 
 
 
तालपुरी हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी अजय यादव ने बताया कि आरोपी ने अपने आप को मृत साबित करने व अपनी पहली पत्नी व बच्चों के साथ चैन की जिंदगी बिताने के लिए ही सारा षडय़ंत्र रचा था। आरोपी अपनी दूसरी पत्नी व बच्ची को रास्ते से हटाने के लिए कई महीनों से साजिश रच रहा था। इसके लिए उसने अपनी ही कदकाठी के व्यक्ति की तलाश की और सोमवार रात को इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। एसपी अजय यादव ने बताया कि रवि शर्मा खिजरसरास गया बिहार का रहने वाला है। पेशे से बढ़ई रवि शर्मा ने 2005 में धनबाद की संगीता शर्मा से शादी की थी। संगीता शर्मा से उसके दो बच्चे भी हैं। 2015 में वह बढ़ई काम के लिए रायपुर आया और इस बीच उसकी मुलाकात मंजू सूर्यवंशी से हुई। इनके बीच प्रेम संबंध बना और रवि शर्मा ने अपने पूर्व विवाह की बात छिपाकर मंजू सूर्यवंशी से दूसरी शादी कर ली। मंजू सूर्यवंशी की भी यह दूसरी शादी थी उसकी भी एक 10 साल की बच्ची है। पहले दोनों हुडको में एक किराए के मकान में रहते थेए लगभग साल भर पहले ही तालपुरी के मकान में आए। इस दौरान मंजू सूर्यवंशी को रवि शर्मा के पहली शादी के बारे में पता चल चुका था लेकिन रवि शर्मा मंजू के साथ रहने की बात कर मामले को शांत कर दिया था। इस बीच दोनों को एक बच्ची हुई। एसपी अजय यादव ने बताया कि तालपुरी आने के बाद इनके बीच घर खर्च को दोनों के बीच विवाद होने लगा। एसपी अजय यादव के अनुसार आरोपी ने बताया कि मृतका मंजू उसे आत्महत्या कर फंसाने की धमकी देने लगी थी। रवि शर्मा चाहता था कि मंजू शर्मा व बच्ची को ठिकाने लगा कर राउरकेला में रह रही अपनी पहली पत्नी व बच्चों के पास चला जाऊं। इसके लिए रवि शर्मा ने शानदार साजिश रची। रवि शर्मा अपनी पत्नी व बच्ची के साथ स्वयं को भी मृत साबित करना चाहता था। इस वारदात को अंजाम देने के लिए रवि शर्मा ने क्राइम पेट्रोल व थ्रीलर फिल्में देख कर प्लान बनाया।
 
 
रवि शर्मा ने सबसे पहले अपनी सही कदकाठी के व्यक्ति की तलाश की। सिविक सेंटर शराब दुकान के पास उसकी मुलाकात रिसाली निवासी एन राजू से हुई। पहले इसने एन राजू से दोस्ती की और साथ में शराब पिया। इसके बाद रवि शर्मा राजू को अपने घर लेकर गया और वहां भी शराब पी। घर पर रवि शर्मा ने पहले खरीदकर रखी हुई नींद की गोलियां शराब में मिला दी जिससे राजू बेहोश हो गया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी मंजू को यह कहकर विश्वास में लिया कि राजू हमारे बारे में मेरी पहली पत्नी को बताने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है इसे खत्म करना ही आखिरी रास्ता है। इसके बाद अपनी पत्नी को बेडरूम में भेज दिया। रात 7 बजे रवि शर्मा ने बेहोश राजू के मुंह में टेप चिपकाया और गला घोंटकर मार दिया। इसके बाद रात को अपनी पत्नी को भी नींद की गोलियां मिलाकर पानी पिलाया और बेहोश होने के बाद उसके मुंह पर भी टेप चिपकाकर गला घोंट दिया। रवि शर्मा यहीं नहीं रुका उसने एक साल की अपनी मासूम बच्ची का भी गला घोंटकर मार दिया। इसके बाद रवि शर्मा ने गैस सिलेंडर विस्फोट कराने का प्लान बनाया। इसके लिए रसोई से चूल्हा व सिलेंडर लाया और आग लगा दिया। उसने सोचा सिलेंडर ब्लास्ट हो जाएगा और दोनों शव बुरी तरह झुलस जाएंगे तो पुलिस को यह लगेगा कि दोनों पति पत्नी की मौत हो गई है।

वारदात को अंजाम देने के बाद सुबह रवि शर्मा ने सबसे पहले मंजू शर्मा के मोबाइल से आवाज बदलकर मृतका की मां को फोनकर बताया कि उसकी बेटी व दामाद जल रहे हैं आकर बचा लो। इसके बाद व अपनी स्कूटर से दुर्ग स्टेशन पहुंचा और ट्रेन से फरार हो गया। इधर मृतका मंजू के परिजन जब तालपुरी पहुंचे तो दरवाजा से बाहर से बंद था। दरवाजा खोलने पर अंदर का नजारा देख सबके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू हुई। पुलिस को पहले लगा कि पति पत्नी झुलस गए हैं लेकिन बात में पता लगा मरने वाला रवि शर्मा नहीं कोई और है। यहीं से पुलिस ने रवि शर्मा को तलाश करना शुरू कर दिया।

हत्या के बाद सबसे पहले मृतका के मोबाइल से ही उसकी मां को फोन कर बताया था कि अपनी बेटी को बचा लो वह जल रही है। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल का लोकेशन ट्रेस किया तो अल सुबह उसका लोकेशन रायपुर मिला। इस आधार पर पुलिस को इस बात का अंदाजा हो गया था कि आरोपी भागने की फिराक में है और इस समय किसी ट्रेन में है। इसके बाद पुलिस ने सुबह जाने वाली ट्रेनों की जानकारी ली और राउरकेला जीआरपी से संपर्क कर रवि शर्मा की फोटो भेज दी। राउरकेला में जीआरपी ने घेराबंदी कर ट्रेनों की सघनता से जांच की और रवि शर्मा को दबोच लिया। आरोपी रवि शर्मा ने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद को मृत साबित करने कई पैंतरे आजमाए। शव को जलाने सिलेंडर व गैस चूल्हा कमरे में ले गया। आरोपी ने अंदाजा लगाया कि गैस सिलेंडर ब्लास्ट होगा तो शव किसी की पहचान में नहीं आएगा। वहीं आरोपित रवि शर्मा ने दरवाजे पर अपने आप को संजय देवांगन कहते हुए मैसेज लिखा। इसमें उसने लिखा कि मंजू के बारे में बहुत कुछ बताना है। मंजू धोखेबाज है वह चार पांच लोगों को धोखा दे चुकी है। मुझसे कहा शर्मा को मार दो तो मैने शर्मा को मार दिया। उसने मेरा फोटो खींच लिया था इसलिए उसे भी मार दिया। मंजू के साथ उसके घर वाले भी मिले हुए है। अभी उसकी बहनों को भी मारना है। महेश के साथ मिलकर इन लोगों ने मेरे भाई को मारा है। इस तरह आरोपित ने खुद को संजय बताते हुए बचने का तरीका निकाला लेकिन इसमें सफल नहीं हो सका।
01 लाख का ईनामी नक्सली गिरफ्तार, जाने किन किन वारदातों में था शामिल...

01 लाख का ईनामी नक्सली गिरफ्तार, जाने किन किन वारदातों में था शामिल...

दंतेवाड़ा। जिले के थाना कटेकल्याण क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिकपाल, बड़े गादम, तेलम, टेटम के जंगल में नक्सली की सूचना पर थाना कटेकल्याण, डीआरजी दंतेवाड़ा एवं सीआरपीएफ 195 बटालियन सी कंपनी कटेकल्याण की संयुक्त पुलिस पार्टी द्वारा माओवादी जनमिलिशिया कमांडर हिड़मा पोडिय़ामी उम्र 35 वर्ष निवासी चिकपाल जंगलपारा थाना कटेकल्याण को घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली। दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टि की है। गिरफ्तार नक्सली थाना कटेकल्याण क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिकपाल के जंगल में हथियार लूटने की नियत से प्रेशर आईडी लगाकर एक जवान को घायल करने की घटना में शामिल था। ग्राम मारजुम जंगलपारा के पास गस्त सर्चिंग पर निकली पुलिस पार्टी को आते देखकर आईडी ब्लास्ट कर अंधाधुंध फायरिंग करने की घटना में शामिल था। इसके अलावा आस-पास के गांव वालों को शासन विरोधी नक्सली मीटिंग के लिए एकत्रित करना, भोजन की व्यवस्था करना, पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए स्पाइक लगाना और पुलिस पार्टी के लिए रेकी करना का आरोपी है।