नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
सरपंच पद के प्रत्याशी के वाहन पर अज्ञात बदमाशों ने लगाई आग, जाने कहा की है ये खबर

सरपंच पद के प्रत्याशी के वाहन पर अज्ञात बदमाशों ने लगाई आग, जाने कहा की है ये खबर

कवर्धा । पंचायतों में होने वाले सरपंच चुनाव में इन दिनों लोगों पर कुछ इस तरह हावी हो गया है कि ये उपद्रव का रूप ले लिया है. कुछ इसी प्रकार का मामला पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तमरुवा से सामने आया है. सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, सरपंच प्रत्याशी ( निवासी आश्रित ग्राम चूचरूंगपुर) के कार में अज्ञात लोगों ने आग लगा दिया. बताया जाता है कि वह मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपने कार से पंचायत तमरुवा आया था और अपने कार को पंचायत के सामने रखकर वह गांव में चुनावी प्रचार कर रहा था, लेकिन रात्रि 9 बजे करीब अज्ञात लोगों द्वारा उसके कार में आग लगा दी गई.

पढ़ें : आज दिनांक 22 जनवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

कार में आग लगने से धमाके की आवाज सुनकर लोग वहां पर पहुंचे तो देखा कार में आग लग गई है. लोगों ने कार में लगी आग को बुझाने के लिए पास के मोटर पम्प की ओर दौड़े, लेकिन पंप बंद था. आशंका जताई जा रही है कि पंप आरोपियों द्वारा बंद कर दिया गया था. आग की चपेट में आने से कार जलकर खाक हो गया. कार के डीजल टंकी खुला हुआ है. जिससे अंदाजा लगाया जा रहा ही की कार से ही डीजल निलालकर उसमें आग लगाया गया है.
पिपरिया थाना प्रभारी मुकेश सोम का कहना है कार में आग लगनी की सूचना मिली है. आग कैसे लगी है. उसकी जानकारी नहीं चल पाई है, जिस गांव की घटना है दशरंगपुर चौकी में आता है वाह के प्रभारी मान सिंह को मौके पर भेजा हूँ, अभी कार चुनाव प्रचार में लगी हुई थी. प्रचार करके गाड़ी खड़ी हुई थी. गाड़ी किसकी है अभी पता नहीं चल पाया. आगे जांच होने के बाद मे पता चलेगा।
 
राजधानी में चाकलेट में नशीली दवा खिला कर युवती से किया दुष्कर्म, अश्लील विडियो बनाकर करने लगा युवती को ब्लैकमेल, जाने पूरी खबर

राजधानी में चाकलेट में नशीली दवा खिला कर युवती से किया दुष्कर्म, अश्लील विडियो बनाकर करने लगा युवती को ब्लैकमेल, जाने पूरी खबर

शादी के लिये युवती ने कराया था मेट्रोमोनी में पंजीयन
रायपुर। जीवनसाथी वेबसाइट में शादी के लिए रजिस्ट्रेशन करने के बाद युवती को शादी पक्की करने की बात कह युवक ने घटना स्थल पर बुलाकर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियों बनाकर बना रहा था शारीरिक संबंध। घटना की रिपोर्ट तेलीबांधा थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन रायपुर निवासी पीडि़ता 33 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि भारत मेट्रो मोनी वेबसाइट पर प्रार्थियां ने शादी के लिए रजिस्ट्रेशन किया था।
 
 
रजिस्टे्रशन के बाद कमलेश कुमार पटेल से परिचय के दौरान आरोपी ने शादी की बात पक्की करने की बात कहकर एक होटल में बुलाया बातचीत करते समय नशीली चाकलेट खिलाकर बेहोश कर दिया। उसके उपरांत बलात्कार कर अश्लील वीडियो बना लिया व 25 मार्च 2018 से 21 जुलाई 2019 के मध्य कई बार वीडियो वायरल की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाते रहा। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा  376 ,2 एन के तहत अपराध कायम कर बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। 
 राज्य सरकार ने की तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा, जाने कौन कौन से है वो दिन...

राज्य सरकार ने की तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा, जाने कौन कौन से है वो दिन...

रायपुर। राज्य सरकार ने साल 2020 के लिए तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। सामान्य प्रशासन विभाग की सचिव रीता शांडिल्य ने इस सम्बध में आज परिपत्र जारी किया है। राजधानी रायपुर के लिए जिन तीन त्योहारों पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है, उनमें गणेश चतुर्थी, महाअष्टमी/महानवमी और भाई दूज की छुट्टियां शामिल हैं। गणेश चतुर्थी के लिए 22 अगस्त, महाष्टमीं के लिए 24 अक्टूबर एवं भाई दूज के लिए 16 नवंबर है।
कांग्रेस की तबादला उद्योग नीति ने छत्तीसगढ़ का बेड़ा गर्क किया- भाजपा

कांग्रेस की तबादला उद्योग नीति ने छत्तीसगढ़ का बेड़ा गर्क किया- भाजपा

रायपुर। प्रदेश में जब से कांग्रेस सरकार ने सत्ता संभाली है तब से लगातार छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सत्ता में आते ही पहला काम यदि कुछ किया है तो वह शासकीय अधिकारियों को एक-के बाद एक ताबड़तोड़ तबादले करती रही, परिणामस्वरूप प्रदेश की कानून-व्यवस्था चौपट हो गई है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व विधायक शिवरतन शर्मा ने भूपेश सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस की सरकार का कानून-व्यवस्था के मामले में उदासीन रवैया रहा है। सरकार में बैठे लोग 15 वर्ष सत्ता से बाहर होने की भूख मिटा रहे हैं। सिर्फ और सिर्फ उगाही और भ्रष्टाचार के अलावा इनका कोई दूसरा काम नहीं बचा है। अपने राजनीतिक द्वेष के चलते अच्छे काम करने वाले अधिकारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। जी-हुजूरी करने वाले और ब्रीफकेस वालों को मलाईदार जगह दी जा रही है। प्रदेश का हित चाहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सुदूर वनांचल क्षेत्रों में पदस्थ कर दिया जाता है जिसके कारण प्रदेश की कानून-व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के बड़े शहरों में अनुभवी अधिकारियों के होने से व्यवस्था दुरुस्त रहती है। प्रशासन चलाना कोई बच्चों का खेल नहीं है। प्रदेश में लगातार हत्या, लूट, बलात्कार, अपहरण, गोलीकांड, चाकूबाजी, चोरी व डकैती के रोज दर्जनों मामले दर्ज हो रहे हैं। परन्तु प्रदेश का मुखिया अपने ही राष्ट्रीय नेताओं को चुनौती देने और फोटो सेशन में व्यस्त है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शर्मा ने कहा कि राजधानी में हुए उद्योगपति प्रवीण सोमानी अपहरण मामले में परिजनों द्वारा पुराने अधिकारियों को जांच में शामिल किए जाने की मांग से भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार उठाए जा रहे सवालों की पुष्टि होती है। भूपेश सरकार के तबादला उद्योग से राजधानी सहित सम्पूर्ण प्रदेश में बदहाली का वातावरण है। उन्होंने कहा कि लोग गुंडों, मवालियों, छेड़छाड़ करने वालों, चोरी-डकैती करने वालों से खौफ खाने लगे हैं। लोग अपनी यात्राओं तक को स्थगित कर रहे हैं। अपनी बहन-बेटियों को अकेले कहीं भेजने में डर रहे हैं। लोगों को डर सता रहा है कि पता नहीं कब कोई अनहोनी हो जाएगी। अपने जान-माल की सुरक्षा को लेकर प्रदेशवासी बेहद डर गए हैं। वहीं प्रदेश की कांग्रेस सरकार सफेद कपड़े पहनकर नेतागिरी चमकाने में लगी है। 

आज दिनांक 22 जनवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 22 जनवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 22जनवरी का राशिफल

 इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा

मेष:काफी संघर्ष के बाद आज आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। अब आपका भाग्य साथ देगा। बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। आज दूर की यात्रा हो सकती है। छोटे-मोटे पार्ट टाइम कारोबार क लिए भी समय निकालना आसान रहेगा।

वृषभ:आज आपके परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा चलेगी। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की खरीदारी करनी चाहिए। सायंकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है।

मिथुन:आज आपका समय तेजी से आगे बढऩे का है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति केा देखकर सभी हैरान होंगे। स्वयं आपकी नजर भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है। प्रगति की इस गति को स्थायी रखना आपका प्रमुख कार्य होना चाहिए।

कर्क:आज का दिन किसी बहन-भाई की चिंता टहल सेवा में व्यतीत होगा आप हमेशा ही अपने परिवार की सलामती के लिए कटिबद्ध रहते हैं। आज भी वह चिंता आपको परेशान कर सकती है। यदि सब की सहमति हो जाए तो कहीं ट्रासंफर का विचार बनाएं।

सिंह:आज आपको कारोबार की चिंता विशेष रूप से परेशान करेगी क्योंकि पिछले काफी दिनों से व्यवसाय नियमित नहीं है। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। नौकरी-व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य व आराम को त्यागना पड़ेगा।

कन्या:आज आपको विशेष प्रकार की भागदौड़ आपको करनी पड़ेगी, उसके नतीजे भी लाभदायक होंगे। फिलहाल तो आप अपने कार्य को उत्साहपूर्वक पूरा करें। कुछ समय बाद इससे भी बेहतरीन अनुबंध आपको प्राप्त होगा।

तुला:आज आप अकारण ही चिंतित और परेशान रहेंगे। कुछ परेशानियां तो वास्तविक हैं ही कुछ आप अपने अदूरदर्शी स्वभाव के कारण स्वयं भी खड़ी कर लेते हैं। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है।

वृश्चिक:आज अकस्मात मंगलमय समाचार मिलेगा। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। बनते बिगड़ते परिवेश में नवीन योजना सफल होगी। पुराने झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। अधिकारी वर्ग में सामंजस्य बढ़ेगा। निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें।

धनु:आज आपको किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा। अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का फायदा मिल सकता है। रूका हुआ धन कठिनाइ से मिलेगा, रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। व्यावसायिक उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रात्रि के समय मांगलकि अवसरों में जाने का अवसर मिलेगा।

मकर:आज सामाजिक, धार्मिक कामों में भाग लेते रहने के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा। खरीद-फरोख्त के व्यवसाय में लाभ होगा। शुभ समाचार भी दिनभर प्राप्त होते रहेंगे। मित्रों में हास्य विनोद बढ़ेगा। व्यर्थ के झंझटों से बचे रहें।

कुंभ:उच्चाधिकारियों की घनिष्टता से लाभ उठाने का सुअवसर आज दिनभर बना रहेगा। आयात-नियात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। आध्यात्म और धर्म में रूचि बढ़ेगी। यात्रा, मंगलोत्सव का संयोग बन रहा है। समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा।

मीन:उन्नति के क्षेत्र में कई मार्ग खुलेंगे। अध्ययन व आध्यात्म में रूचि बढना स्वाभाविक है। विवादास्पद प्रकरण समाप्त होंगे। गुप्त शत्रु व ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। किसी को आज रूपया उधार न दें वापिस नहीं मिलेगा। 

केशव प्रसाद मौर्य करेंगे सीएए समर्थन रैली का नेतृत्व,तैयारी को लेकर भाजपा कार्यालय में हुई बैठक

केशव प्रसाद मौर्य करेंगे सीएए समर्थन रैली का नेतृत्व,तैयारी को लेकर भाजपा कार्यालय में हुई बैठक

रायपुर। सीएए के समर्थन में 22 तारीख को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में हिन्द स्पोर्टिंग मैदान रायपुर से रैली प्रारम्भ होकर धरना स्थल श्याम टाकीज जाएगी। सभा को भाजपा के वरिष्ठजन नेतागण संबोधित करेंगे। सभा और रैली की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में भाजपा रायपुर जिला की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी ,उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू , नंदकुमार साहू, भाजपा प्रवक्ता श्रीचंद सुंदरानी, संजय श्रीवास्तव, बीरगांव महापौर अंबिका यदु,केदार गुप्ता, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, सूर्यकांत राठौर, योगी अग्रवाल, मुरली शर्मा सत्यम दुआ, बजरंग खंडेलवाल, अकबर अली, मुकेश शर्मा, अनुराग अग्रवाल, उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया। 

ई-टिकट गिरोह का खुलासा, आतंकवाद से भी जुड़े हैं तार, करोड़ों का कारोबार,पढ़े पूरी खबर

ई-टिकट गिरोह का खुलासा, आतंकवाद से भी जुड़े हैं तार, करोड़ों का कारोबार,पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली। रेलवे में अवैध टिकट रैकेट को लेकर हाल में की गई सबसे बड़ी कार्रवाई में आरपीएफ ने झारखंड से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। ई-टिकट गिरोह में शामिल यह व्यक्ति मदरसे से पढ़ा हुआ है और खुद ही उसने सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट करना सीखा है। उसके आतंकी वित्त पोषण से भी जुड़े होने का संदेह है।
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के महानिदेशक अरुण कुमार ने कहा कि गुलाम मुस्तफा को भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया गया। उसके पास आईआरसीटीसी के 563 निजी आईडी हैं और उसके पास स्टेट बैंक आफ इंडिया (एसबीआई) की 2400 शाखाओं और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की 600 शाखाओं की सूची भी मिली, जहां उसके खाते होने के संदेह हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले दस दिनों से आईबी, स्पेशल ब्यूरो, ईडी, एनआईए और कर्नाटक पुलिस ने मुस्तफा से पूछताछ की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में धनशोधन और आतंकवादी वित्त पोषण का भी संदेह है।
कुमार ने गिरोह का सरगना हामिद अशरफ को बताया जिस पर प्रति महीने 10 से 15 करोड़ रुपए बनाने का संदेह है। अशरफ सॉफ्टवेयर डेवलपर भी है, जो 2019 में गोंडा के एक स्कूल में हुए बम कांड में संलिप्त था और संदेह है कि वह दुबई भाग गया है।

आतंकवाद से जुड़े हैं तार : अरुण कुमार ने इस गिरोह का खुलासा किया और बताया कि इसमें एक प्रमुख सूत्रधार समेत 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास उपलब्ध उन्नत तकनीक का भी पता चला है। उन्होंने बताया कि इस गिरोह में 20 हजार से अधिक एजेंटों वाले 200 से 300 पैनल देश भर में सक्रिय हैं और उसका सरगना हामिद अशरफ दुबई में बैठा है।
अशरफ पाकिस्तान के संदिग्ध एवं विवादास्पद संगठन तब्लीक-ए-जमात पाकिस्तान से जुड़ा है। इसमें बेंगलुरु की एक सॉफ्टवेयर कंपनी भी साझीदार है और गुरुजी के कूटनाम वाला एक उच्च तकनीकविद् इस गिरोह को सक्रिय मदद देता है। क्रिप्टो करंसी एवं हवाला के माध्यम से पैसा विदेश भेजकर उसका इस्तेमाल आतंकवाद के वित्तपोषण के लिए करता है।

कुमार ने बताया कि टिकटों की कालाबाज़ारी करने वाले एक गिरोह के एक प्रमुख सदस्य गुलाम मुस्तफा को इसी माह भुवनेश्वर से पकड़ा गया और उससे पूछताछ में इस पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि इस गिरोह के पास फर्जी आधार कार्ड एवं फर्जी पैन कार्ड बनाने की तकनीक है और बांग्लादेश से लोगों को अवैध रूप से लाने एवं यहां बसाने का काम भी कर रहा था। इस प्रकार से इस मामले की संवेदनशीलता बढ़ गयी है और आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरे वाली बात है।
खुलासे के बाद इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), गुप्तचर ब्यूरो (आईबी), प्रवर्तन निदेशालय, कर्नाटक पुलिस की विशेष जांच इकाई आदि एजेंसियां भी जुड़ गई हैं।

 

कैंपस में पढ़ रहे 82 छात्र किन देशों के JNU को नहीं पता,क्या है माजरा पढे पूरी खबर

कैंपस में पढ़ रहे 82 छात्र किन देशों के JNU को नहीं पता,क्या है माजरा पढे पूरी खबर

नई दिल्ली | JNU में सरकारी विरोधी प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरटीआई में पता चला है कि यहां पढ़ रहे 82 छात्र किन देशों के हैं। दरअसल, JNU में भारत के अलावा 48 देशों के 301 विदेशी छात्र-छात्राएं भी पढ़ते हैं। सूचना के अधिकार के तहत विदेशी छात्रों को विवरण मांगा गया था, जिसके जवाब में JNU प्रशासन की ओर से बताया गया कि उन्हें 82 छात्रों के देश के बारे में जानकारी नहीं है।
राजस्थान में कोटा के सामाजिक कार्यकर्ता सुजीत स्वामी ने यह आरटीआई आवेदन लगाया था। सुजीत स्वामी ने 5 जनवरी को आवेदन देकर कुछ सवालों के जवाब मांगे थे। इनमें पूछा गया था कि JNU में कितने छात्र पढ़ रहे हैं, किस-किस प्रोग्राम में कितने स्टूडेंटस हैं, कितने विदेशी स्टूडेंटस हैं और वे किस-किस देश से आए हैं?


यूनिवर्सिटी की ओर से 14 जनवरी को निदेशक संजीव कुमार ने सवालों के जवाब दिए। बताया गया कि 82 छात्रों के बारे में पता नहीं है कि वे किस देश के हैं। जेएनयू प्रशासन ने बताया कि 48 देशों के 301 विदेश छात्र-छात्राएं जेएनयू में पढ़ रहे हैं। जिन 82 छात्रों की नागरिकता पता नहीं है, उनके नामों के आगे 'नॉट अवेलेबल' लिखा गया है। ये विदेशी छात्र 78 अलग-अलग कोर्स में पढ़ रहे हैं।
अब सुजीत स्वामी का कहना है कि 'नॉट अवेलेबल' श्रेणी में 82 छात्र बताए गए हैं। इसका मतलब है कि इन स्टूडेंट्स की राष्ट्रीयता की जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन के पास नहीं है। बहरहाल, इस खुलासे के बाद सवाल उठ रहे हैं कि इन स्टूडेंट्स को प्रवेश कैसे दे दिया गया? यह देश की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। प्रवेश देते समय इनकी राष्ट्रीयता की जानकारी क्यों नहीं ली गई? कहीं ऐसे ही बाहरी तत्वों की वजह से जेएनयू बदनाम नहीं हो रहा?
 

सीमा सुरक्षा बल के डिप्टी कमांडेंट हुए ऑनलाइन ठगी का शिकार, जाने कहा की है ये घटना

सीमा सुरक्षा बल के डिप्टी कमांडेंट हुए ऑनलाइन ठगी का शिकार, जाने कहा की है ये घटना

कांकेर | सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी संख्या में इन दिनों ऑनलाइन ठगी का कारोबार चल रहा है। इसी कड़ी में जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल के डिप्टी कमांडेंट से ऑनलाइन 85 हजार रुपए ठगी का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमा सुरक्षा बल कैम्प कोयलीबेड़ा डिप्टी कमांडेट के पद पर पदस्थ राजपाल सिंह ने थाना में अपराध दर्ज कराते हुए बताया कि 18 जनवरी को रात करीब 9.45 बजे मोबाइल पर फेसबुक मैसेंजर पर अज्ञात व्यक्ति ने मैसेज किया। मैसेज में मेरे बेटे की हालत नाजुक और नई दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती होना लिखा। तत्काल पैसों की आवश्यकता बताया है।

पढ़ें : अगले हफ्ते तीन दिन लगातार बैंक रहेंगें बंद, जानिये क्या है वजह

अज्ञात आरोपी ने अपने आप को बेटे का दोस्त बताते हुए खाता नंबर दिया। मैने उक्त खाता नंबर में अलग अलग बार पैसे ट्रांसफर कर दिया। पीडि़त अधिकारी ने जब अपने बेटे से फोन पर बातचीत किया तब धोखाधड़ी का पता चला, जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही है। जिले में आए दिन ऑनलाइन ठगी की घटना सामने आ रही है। आनलाईन ठगी का खुला खेल ठगों के द्वारा किया जा रहा है। इसके कई अलग-अलग तरीके हैं, जिसके संबंध में स्थानीय पुलिस को भी जानकारी है, लेकिन इस दिशा में पुलिस की साइबर सेल लगभग निष्क्रिय है और कोई कार्यवाही नहीं करती है। यदि पुलिस के साइबर सेल के द्वारा कार्यवाही किया जावे तो ठगी का यह सिलसिला थम सकता है। पुलिस की कार्यवाही नहीं करने से आनलाईन ठगी के ठगों के हौसले बुलंद है। 

 
 मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत् बेरोजगार युवक युवतियों का किया जायेगा कांउसलिंग, तिथियां कर दी गई है जारी

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत् बेरोजगार युवक युवतियों का किया जायेगा कांउसलिंग, तिथियां कर दी गई है जारी

कोण्डागांव | कार्यालय कलेक्टर (जिला कौशल विकास प्राधिकरण) द्वारा जिले में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण का संचालन किए जाने हेतु विकासखण्ड स्तर पर कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु इच्छुक बेरोजगार युवक-युवतियों को काउंसलिंग किया जायेगा। इसके लिए निर्धारित तिथि अनुसार विकासखण्ड कोण्डागांव एवं मर्दापाल में (जनपद पंचायत भवन तथा ग्राम पंचायत भवन) में 22 जनवरी को, विकासखण्ड फरसगांव एवं केशकाल में (जनपद पंचायत भवन) 23 जनवरी को, विकासखण्ड माकड़ी एवं बड़ेराजपुर में (जनपद पंचायत भवन) 24 जनवरी तथा जनपद पंचायत कोण्डागांव में जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज में 25 जनवरी को काउंसलिंग की तिथि निर्धारित की गई है। काउंसलिंग का समय प्रातः 11 बजे से सांय 5 बजे तक रखा गया है। इस संबंध में जिले के बेरोजगार युवक-युवती कोर्स से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त कर अपनी रुचि अनुसार संपूर्ण दस्तावेज के साथ काउंसलिंग में उपस्थित हो सकते है।  

छत्तीसगढ़ शासन आगामी वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट की तैयारियो में जुटी मुख्यमंत्री निवास में हुई बैठक

छत्तीसगढ़ शासन आगामी वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट की तैयारियो में जुटी मुख्यमंत्री निवास में हुई बैठक

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट की तैयारियों के सिलसिले में स्कूल शिक्षा, आदिमजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा सहकारिता मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम से सम्बद्ध विभागों के बजट प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम की उपस्थित में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव श्री आर. पी. मण्डल, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त श्री अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्री आलोक शुक्ला, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री गौरव द्विवेदी, सचिव आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास श्री डी.डी. सिंह, सहकारिता सचिव सुश्री रीता शांडिल्य, संचालक लोक शिक्षण श्री एस. प्रकाश, प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा पी. दयानंद सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
 

लोकवाणी में इस बार ‘परीक्षा प्रबंधन और युवा कैरियर के आयाम’ पर होगी बात, 27 से 29 जनवरी तक रिकार्ड करा सकेंगे आमजन अपनी बात

लोकवाणी में इस बार ‘परीक्षा प्रबंधन और युवा कैरियर के आयाम’ पर होगी बात, 27 से 29 जनवरी तक रिकार्ड करा सकेंगे आमजन अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 7वीं कड़ी का प्रसारण आगामी 9 फरवरी को होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ‘परीक्षा प्रबंधन और युवा कैरियर के आयाम, विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय न्यूज चैनलों से सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक होगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समाज के हर वर्ग की भावनाओं और सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए लोकवाणी रेडियोवार्ता प्रारंभ की है। लोकवाणी में इस बार का विषय ‘परीक्षा प्रबंधन और युवा कैरियर के आयाम’ रखा गया है। इस संबंध में कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नम्बर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 27, 28 एवं 29 जनवरी को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकार्ड करा सकते हैं।
 

छत्तीसगढ़ में अब महिलाओं और बच्चों की सहायता के लिए सभी थानों में बनेगा महिला डेस्क

छत्तीसगढ़ में अब महिलाओं और बच्चों की सहायता के लिए सभी थानों में बनेगा महिला डेस्क

रायपुर | राज्य शासन द्वारा महिलाओं और बच्चों पर घटित अपराधों के संदर्भ में पुलिस सहायता के लिए राज्य के सभी थानों में महिला डेस्क बनाया गया है। इसके अलावा महिलाओं के विरूद्ध घटित अपराधों की नियमित रूप से निगरानी के लिए 15 दिसम्बर 2019 से विशेष प्रकोष्ठ भी बनाया गया है। पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं के विरूद्ध घटित अपराधों के अधिकांश प्रकरणों में 60 दिनों के भीतर चलान प्रस्तुत किए गए है।

पढ़ें : अगले हफ्ते तीन दिन लगातार बैंक रहेंगें बंद, जानिये क्या है वजह

इसके फलस्वरूप इस वर्ष महिलाओं के विरूद्ध घटित अपराधों में कमी आई है। वर्ष 2019 में मानव तस्करी के कुल 50 प्रकरण दर्ज हुए, जिनमें सभी 381 व्यक्तियों को मुक्त कराकर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि राज्य पुलिस द्वारा गुमे हुए बच्चों की बरामदगी के लिए ‘मुस्कान अभियान‘ चलाया गया। इस अभियान के तहत राज्य गठन के बाद से अब तक गुमे हुए 45 हजार 414 बच्चों में से 43 हजार 752 बच्चों को ढूंढकर उनके माता-पिता को सौंपे जा चुके है। इस अभियान से अभिभावकों और बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आयी है।  

अगले हफ्ते तीन दिन लगातार बैंक रहेंगें बंद, जानिये क्या है वजह

अगले हफ्ते तीन दिन लगातार बैंक रहेंगें बंद, जानिये क्या है वजह

अगर आपका काम बैंक में है तो उसे इसी हफ्ते निपटा लीजिए वर्ना तीन दिन तक आपके बैंक से जुड़े काम ठप रहेंगे।
दरअसल अगले हफ्ते लगातार तीन दिनों तक देश में बैंक बंद रहने वाले हैं। आगामी 31 जनवरी से बैंक यूनियनों ने दो दिन की हड़ताल की घोषणा की है।
यानी 31 जनवरी और एक फरवरी 2020 को हड़ताल के चलते बैंक बंद रहेंगे।
वहीं दो फरवरी को रविवार है
इसलिए उस दिन भी बैंक का कोई कामकाज नहीं होगा।
इसलिए अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम है तो उसे तुरंत निपटा लें जिससे आपको किसी असुविधा का सामना न करना पड़े

 

मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय : स्थानीय स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का हो रहा है समाधान, जाने पूरी खबर

मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय : स्थानीय स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का हो रहा है समाधान, जाने पूरी खबर

रायपुर | प्रदेश के सभी 168 नगरीय निकायों में वार्ड कार्यालय खुलने से अब वार्ड में ही आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान हो रहा है। इससे आम लोगों का समय और आर्थिक नुकसान होने से बच रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के दूर दृष्टि सोच और शहरी नागरिकों को स्थानीय स्तर पर समस्याओं से निजात दिलाने के लिए प्रारंभ किया गया मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय से हो पाया है। प्रदेश में 13 नगर निगमों के 71 वार्ड में शुरू की गई वार्ड कार्यालयों से मात्र तीन महीने में 3094 नागरिकों को उनकी समस्याओं से निजात मिली है।

पढ़ें : मोबाइल की लत ने लेली एक युवती की जान, फेसबुक पर हजारों फ़ॉलोअर देख पति ने उतारा मौत के घाट

नगरीय निकाय विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि राज्य के सभी नगरीय निकायों के प्रत्येक वार्ड में निवास करने वाले स्थानीय नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वार्ड कार्यालयों का शुभारंभ 02 अक्टूबर 2019 को किया गया। सुशासन और वार्ड में ही नागरिकों की समस्याओं को त्वरित निदान के दृष्टिकोण से शहरी क्षेत्रों में शुरू की गई मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय सफल साबित हुई है। अब वार्ड कार्यालयों में ही साफ सफाई सड़कों का निर्माण नालियों का निर्माण, सड़कों एवं नालियों का संधारण, स्ट्रीट लाइट संधारण, उद्यानों तथा सामुदायिक भवनों की साफ-सफाई, पाइपलाइन लीकेज संधारण, स्वच्छ पेयजल से संबंधित समस्या का शीघ्र निराकरण किया जा रहा हैै। इससे अब आम लोगों केा निकाय कार्यालय जाने की जरूरत नही पड़ती है। उन्हें निकाय द्वारा जारी की जाने वाली विभिन्न सेवाएं जैसे भवन अनुज्ञा दुकान पंजीयन विद्युत अनापत्ति प्रमाण पत्र आवासीय योजनाओं से संबंधित आवेदन पत्र एवं निकायों से संबंधित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिल जाती है। वहीं विभिन्न समस्याओं का निराकरण भी वार्ड स्तर पर हो रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि प्रथम चरण में 2 अक्टूबर 2019 को प्रदेश के सभी नगर पालिक निगमों में मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय प्रारंभ की गई। वार्ड कार्यालय में आवेदन प्राप्त होने पर उन्हें पोर्टल के माध्यम से पंजीयन करते हुए संबंधित कर्मचारी द्वारा नागरिकों को पावती प्रदान की जाती हैं। आवेदन में वर्णित जानकारी सीधे संबंधित अधिकारी को एस.एम.एस. के माध्यम से प्रेषित की जाती है और संबंधित प्रकरण का मौके पर ही निराकरण किया जाता है। वर्तमान में प्रदेश के 13 नगर निगमों में 71 वार्ड कार्यालयों का शुभारंभ किया गया है जिनमें अद्यतन 3506 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें से तीन हजार 94 आवेदन का निराकरण किया जा चुका है। प्रदेश के अन्य नगरीय निकायों में भी नवीन वार्ड कार्यालय चरणबद्ध तरीके से प्रारंभ किया जाएगा। वार्ड कार्यालय से प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की स्थिति की समीक्षा नगर पालिक निगमों के आयुक्तों द्वारा प्रतिदिन की जाती है। जिला कलेक्टर द्वारा भी अपने जिले के प्रत्येक नगरीय निकायों के वार्ड कार्यालयों की स्थिति के संबंध में नियमित समीक्षा की जाती है।


CAA के समर्थन में उतरे डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, शिक्षक, वकील कहा जब देश के दोनों सदनों ने मुहर लगा दी है तो विरोध क्यों

CAA के समर्थन में उतरे डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, शिक्षक, वकील कहा जब देश के दोनों सदनों ने मुहर लगा दी है तो विरोध क्यों

रायपुर | नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में बुद्धिजीवी वर्ग राजधानी के बूढ़ा तालाब धरनास्थल पर हुए एकत्रित. छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी के बैनर तले आयोजित सभा में प्रदेश भर के डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, अध्यापक, वक़ील और चार्टर्ड एकाउंटेंट और लॉ यूनिवर्सिटी के आंकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को गुमराह कर ज़बरन राजनीतिक मुद्दा बनाया गया है. क़ानून को पढ़े समझें फिर राय बनाए और कही सुनी बातों को अनदेखा करे .
प्रदीप सोलंकी ने बताया कि हर बुद्धिजीवी चाहता है कि वो देश हित के लिए कार्य करें. कार्य करने के लिए एक बैनर की ज़रूरत होती है.

इसलिए पंद्रहबीस दिनों के अंदर सिविल सोसायटी एवं प्रोफ़ेशनल छत्तीसगढ़ बनाया गया. जिसमें स्वतः प्रदेश भर के सैकड़ों बुद्धिजीवी लोग जुड़े. आज हम देश हित के लिए नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में सभा कर रहे हैं. लोगों को समझा रहे हैं कि यह क़ानून देश हित में कैसे है.
वर्तमान में देश भर में षड्यंत्रपूर्वक सीएए को लेकर हंगामा मचा हुआ है. सीएए पर चर्चा करने की कोई ज़रूरत ही नहीं है. जबरन इसे मुद्दा बनाया गया है. जब देश के दोनों सदनों ने मुहर लगा दी है राष्ट्रपति ने पास कर दिया है तो कुछ चंद लोग इसका विरोध कर रहे हैं. इसलिए आज हम लोगों को बता रहे हैं कि उनके बाहकावे में न आए.

 

BREAKING NEWS : जिले के एनएमडीसी लौह अयस्क खदान में किरंदुल के 11 सी डाउन हिल के कनवेयर बेल्ट में लगी भीषण आग, जाने पूरी खबर

BREAKING NEWS : जिले के एनएमडीसी लौह अयस्क खदान में किरंदुल के 11 सी डाउन हिल के कनवेयर बेल्ट में लगी भीषण आग, जाने पूरी खबर

दंतेवाड़ा ।  जिले के एनएमडीसी लौह अयस्क खदान में किरंदुल के 11सी के डाउन हिल में मंगलवार की दोपहर में आग लगी है। आग लगने से कन्वेयर बेल्ट जल रहा है। घटना के बाद से सीआईएसएफ के जवान और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। आग इतनी भीषण है कि उसके धुएं के गुबार को दूर से ही देखा जा सकता है।

पढ़ें : अपने बच्चों की शादी से पहले दुल्हन की मां के साथ भागा दूल्हे का पिता

एनएमडीसी के किरंदुल के लौह अयस्क खदान में आगजनी से  कुछ देर के लिए वहां अफरा तफरी का मौहल हो गया। अब तक किसी प्रकार के जनहानी की जानकारी नहीं मिली है। आग लगने की वजह कन्वेयर बेल्ट का रोटर जाम होना माना जा रहा है। आग से करीब 90 मीटर कन्वेयर बेल्ट जलकर खाक हो गया है। ज्ञात हो कि लौह अयस्क खदान क्षेत्र धुर नक्सल प्रभावित है। इसे ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के साथ ही सुरक्षा बल के अन्य जवान भी वहां मौजूद हैं। 
 
चुनाव प्रचार से लौट रहे विधायक देवव्रत सिंह हुए दुर्घटना का शिकार, जाने पूरी खबर

चुनाव प्रचार से लौट रहे विधायक देवव्रत सिंह हुए दुर्घटना का शिकार, जाने पूरी खबर

कवर्धा | छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के गंडई पंडरिया विधायक देवव्रत सिंह का वाहन चुनाव प्रचार से लौटते समय खपरी गांव के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उस वक्त वाहन में विधायक देवव्रत सिंह सवार थे। दरअसल चुनाव प्रचार से वापस लौटते समय सोमवार देर रात उनका वाहन बिजली पोल से टकरा गया। और जोरदार टक्कर में उनका वाहन पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि देवव्रत सिंह तथा उनके ड्राइवर को कोई गंभीर चोट नही आई। वो बाल बाल बच गए।

रात को हुए सड़क दुर्घटना की खबर पूरे विधानसभा क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और सुबह से ही विधायक के घर समर्थकों की भीड़ लग गई। वहीं इस हादसे के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए विधायक देवव्रत सिंह ने कहा कि कल रात चुनाव प्रचार में वापसी के दौरान यह हादसा घटित हुआ है। ईश्वर की कृपा और लोगों प्यार और आशीर्वाद से हम लोगों को कोई चोट नही पहुँची है।
 
4 हजार स्वच्छता कर्मियों को ठेकेदार के आर्थिक शोषण से मुक्त कराया : एजाज ढेबर

4 हजार स्वच्छता कर्मियों को ठेकेदार के आर्थिक शोषण से मुक्त कराया : एजाज ढेबर

रायपुर | पार्षद से महापौर तक पहुंचने में लंबा सफर तय किया। कई बार पार्षद रहकर मैने जनता की सेवा की। महापौर बनने के बाद हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता शहर की स्वच्छता व्यवस्था कायम करने की होगी। स्वच्छता सर्वेक्षण में रायपुर हमेशा पीछे रहा है। नगरनिगम का प्रयास होगा कि अगली बार इंदौर की तर्ज में रायपुर का नाम भी स्वच्छता सर्वेक्षण सूची में टॉप पर हो। उक्त बातें प्रेसक्लब रायपुर में आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में शहर के प्रथम नागरिक एवं महापौर एजाज ढेबर ने कही। महापौर ने बताया कि स्वच्छता संबंधी शिकायतों के लिए जल्द ही नगर निगम एक टोल फ्री नंबर जारी कर रहा है जिसमें एमआईसी सदस्य एवं वे स्वयं नगर निगम मुख्यालय में एक घंटा बैठकर स्वच्छता पर केन्द्रित समस्याओं का निदान करेंगे। जन सहयोग के बिना स्वच्छता अभियान संभव नहीं है। जनजागरूकता के चलते अब लोग शहर में सफाई व्यवस्था का महत्व समझने लगे हैं।

महापौर एजाज ढेबर ने बताया कि नगर निगम द्वारा स्वच्छता कर्मियों को 10 हजार 150 रूपए प्रतिमाह वेतन दिया जाता है जो पीएफ कटकर 8 हजार रूपए प्रतिमाह उनके खाते में जमा होना चाहिए था किंतु 4 हजार स्वच्छता कर्मियों के संबंधित ठेकेदारों द्वारा उनके एटीएम कार्ड जब्त कर उन्हें केवल 6 हजार रूपए प्रतिमाह वेतन दिया जा रहा था। मामला संज्ञान में आने पर उन्होंने ठेकेदारों के अर्थशोषण से स्वच्छता कर्मियों को मुक्त कराया एवं उनके एटीएम कार्ड उन्हें सौंपे। 12 दिन माह महापौर बनने के दौर में यह उनका प्रभावी कार्य है। 
पेयजल समस्या पर फोकस करते हुए महापौर ने कहा कि ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या गंभीर रूप लेती है। इस पर भी निगम का ध्यान है। तीन नवनिर्मित पानी टंकिया मार्च-अप्रैल तक बनकर तैयार हो जाएंगी। उनसे पेयजल की आपूर्ति किए जाने से 70 प्रतिशत जनता की पेयजल समस्या का निराकरण होगा। महापौर ने कि 14 एमआईसी सदस्यों के कार्यों का हर 6 माह में समीक्षा बैठक के जरिए जानकारी ली जाएगी। काम नहीं करने वाले सदस्यों को एमआईसी की सदस्यता से वंचित किया जाएगा।
निर्वाचन ड्यूटी आदेश का पालन नहीं करने पर होगी कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई, जाने पूरी खबर

निर्वाचन ड्यूटी आदेश का पालन नहीं करने पर होगी कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई, जाने पूरी खबर

 राजनांदगाव | त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव के अंतर्गत ऐसे अधिकारियों-कर्मचारियों जिनकी दो चरणों में ड्यूटी लगाई गई है। उन्हें दोनों चरणों में निर्वाचन के लिए सौपे गए दायित्वों को पूरा करना है। निर्वाचन ड्यूटी के संबंध में जारी आदेश का पालन नहीं करने की स्थिति में संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
कार्यालय कलेक्टर स्थानीय निर्वाचन शाखा द्वारा इस संबंध में सभी कार्यालय प्रमुखों और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को ज्ञापन जारी किया है। ज्ञापन में कहा गया है कि पंचायत आम चुनाव 2020 के लिए मतदान दलों का गठन किया जाकर संबंधित तहसीलदार एवं रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा आदेश जारी किया गया है। जिसकी तामिली आपके द्वारा करा ली गई है। पंचायत आम चुनाव तीन चरणों में होना है। अधिकारियों-कर्मचारियों की कमी के कारण आवश्यकतानुसार अनेक अधिकारियों-कर्मचारियों की दो-दो चरणों में ड्यूटी लगाई गई है।