नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
तिल्दा पुलिस के हाथ लगी एक बड़ी सफलता: लाखो की शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, पंचायत चुनाव में बांटने की चल रही थी तैयारी...

तिल्दा पुलिस के हाथ लगी एक बड़ी सफलता: लाखो की शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, पंचायत चुनाव में बांटने की चल रही थी तैयारी...

तिल्दा| छत्तिसगढ़ की राजधानी से लगे तिल्दा में पुलिस को भारी मात्रा में शराब लेजाते तस्करों को गिरफ्तार किया है बताया जा रहा है की मुखबिर से सुचना मिलने पर पुलिस द्वारा तुरंत एक्सन लेने के साथ ही यह तस्कर पकड़े गए| 


खबर है की यह सभी शराब वोटिंग से पहले बांटने के लिए लाई गई थी। वहीं आज शराब को घर में उतारते हुए पुलिस ने रंगे हाथों तीन आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने बातया कि यह शराब मध्यप्रदेस के शहडोल से पिकअप में लाई गई थी। वहीं, पंचायत चुनाव के वोटिंग से एक दिन पहले बांटने की तैयारी चल रही थी। फिलहाल पुलिस सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही हैं|
बड़ी खबर: मुकेश अंबानी के घर पर चली गोलियां, गोली लगने से कमांडो की मौत, जाने पूरी खबर...

बड़ी खबर: मुकेश अंबानी के घर पर चली गोलियां, गोली लगने से कमांडो की मौत, जाने पूरी खबर...

मुंबई। इस वक्त एक बड़ी खबर मुकेश अंबानी के घर से सामने आरही है जहां उनके घर पर गोलियां चलने से सनसनी फैल गई। मुंबई पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।


खबर है की रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के घर अचानक उस समय अफरातफरी का महौल बन गया  जब उनके मुंबई स्थित घर पर अचानक गोलियां चल गई। जानकारी के मुताबिक उनके घर एंटीलिया में अंबानी परिवार की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ कमांडो की राइफल से अचानक गोलियां चल गई। इस दौरान कमांडो भी गोली लगने से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

कमांडो के उपचार के दौरान मौत-
दरअसल अंबानी की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ कमांडो देवन रामभाई बकोतरा की ऑटोमैटिक रायफल से निकली दो गोलियां उसके सीने में लग गईं और उसकी मौत हो गई। मुंबई के गामदेवी पुलिस स्टेशन में इस मामले को दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि देवन अपनी रायफल निकाल रहे थे और उसी वक्त वे फिसल गए। इसी दौरान ट्रिगर दब गया और दो बार फायरिंग हो गई। जिसमें एक गोली उन्हे लग गई। अचानक मुकेश अंबानी के घर गोलियां चलने की घटना की खबर सुनते ही पुलिस, राजनेता और उद्योग जगत के लोग सकते में आ गए।
 एक ही परिवार के तिन लोगो की हत्या, दो अन्य गंभीर रूप से घायल, जानिए इससे जुडी पूरी खबर...

एक ही परिवार के तिन लोगो की हत्या, दो अन्य गंभीर रूप से घायल, जानिए इससे जुडी पूरी खबर...

शिरडी| साईं बाबा के धाम शिरडी से इस वक्त बड़ी खबर मिल रही है जहां एक ही परिवार के तिन लोगो की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इस वारदात में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हालाकिं हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है पर बताया जा रहा है की हत्या किसी पुरानी रंजिश के चलते हुआ है।

शिरडी में हुई इस हत्या में तीन लोगों की हत्या के अलावा बाकी दो लोग घायल बताये जा रहे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मृत शरीरों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीँ घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। हत्या से जुड़े एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना सुबह 9:30 बजे की बताई जा रही है। आरोपी का नाम अर्जुन पन्हाले है। पुलिस का मानना है कि किसी पुरानी रंजिश के चलते यह हत्याएं की गई हैं। वहीं अवैध संबंधों को लेकर भी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मरने वालों में बुजुर्ग दम्पत्ति नामदेव ठाकुर, डगाबाई ठाकुर और 16 साल की खुशी ठाकुर है। जबकि राजेंद्र ठाकुर और तहवु ठाकुर जख्मी हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस आरोपी से भी पूछताछ कर रही है।
 बड़ी खबर: रायपुर के एक होटल मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, कर्मचारी के साथ की मारपीट व् दी जान से मारने की धमकी...

बड़ी खबर: रायपुर के एक होटल मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, कर्मचारी के साथ की मारपीट व् दी जान से मारने की धमकी...

रायपुर| छत्तिसगढ़ की राजधानी से एक खबर आई है जहां पर एक होटल के मालिक ने अपने कर्मचारी के साथ थोड़ी सी बात पर मारपीट व् जान से मारने की धमकी दे डाली| बताया जा रहा है की इस सम्बंध में होटल के कर्मचारी ने अपने मालिक के खिलाफ रायपुर के तेलीबांधा थाने रिपोर्ट दर्ज कराई है| 

 
आपको बता दे कि यह मामला रायपुर के वीआईपी रोड स्थित होटल मिथ्या कैफे का है| होटल के कर्मचारी तेजस्वी कोसरिया ने तेलीबांधा थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह होटल मिथ्या कैफे वीआईपी रोड मे मेंटेनेन्स व होटल की समस्त व्यवस्था का काम करता है कल गुरुवार की रात तकरीबन 12 बजे होटल बंद कर घर वापस जाने की तैयारी कर रहा था और होटल मे बिक्री का हिसाब मालिक गुंजन सिंह भाटिया को बताया इसके बाद भाटिया ने नशे की हालत मे तेजस्वी के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर उसके कपडा फाड़ दिए और आग से जलाने का धमकी दी।

तेलीबांधा थाना प्रभारी मोहसिन खान ने बताया कि कर्मचारी की शिकायत पर कैफ़े मालिक गुंजन भाटिया पर IPC की धारा 294,323,506(बी) के तहत अपराध दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
छत्तीसगढ़ की बेटी सुरभि तिवारी ने जीता मिसेस इंटरनेशनल टूरिज्म क्वीन अवार्ड, जाने पूरी खबर...

छत्तीसगढ़ की बेटी सुरभि तिवारी ने जीता मिसेस इंटरनेशनल टूरिज्म क्वीन अवार्ड, जाने पूरी खबर...

रायपुर। ब्राम्हणपारा रायपुर की बेटी सुरभि तिवारी ने 29 नवम्बर से 6 दिसम्बर के मध्य थाईलैण्ड में आयोजित मिसेस इंटरनेशनल टूरिज्म क्वीन अवार्ड जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया। मिसेस इंडिया 2019 का अवार्ड जीतने के दौरान हुए रोमांचक अनुभवों को प्रेस क्लब रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में साझा करते हुए सुरभि ने बताया कि वे जेपी हॉस्पिटल नोएडा में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्य करती है। उनकी मां फैशनिस्टा और कार्पोरेट लीड सेक्टर में काम करती रही है। जिसका लाभ उन्हें उक्त प्रतियोगिता में मिला।

पत्रकारवार्ता में उनके पति अभिषेक तिवारी ने बताया कि वे वॉयला के राष्ट्रीय ब्रांड डायरेक्टर और फैशन लाईफ इस्टाईल कोच हैं। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सुरभि ने बच्चियों को संदेश देते हुए कहा कि वे पूर्ण समर्पण भाव से शिक्षा दीक्षा के साथ ही जिस सेक्टर में काम कर रहे हैं। उसमें लगे रहे सफलता हर हॉल में मिलेगी। उन्होंने कहा कि एमबीए स्कॉलर होने के कारण उन्हें हॉस्पिटल मैनेजमेट के जरिये लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए अवसर मिला है। जिसका वे भरपूर उपयोग कर रहे हैं। 

 
राजधानी पुलिस के हाथ लगी एक बड़ी सफलता: लाखो रूपये के कफ सिरप के साथ मेडिकल एजेंसी के प्रोपाईटरों सहित 5 आरोपी गिरफ्तार...

राजधानी पुलिस के हाथ लगी एक बड़ी सफलता: लाखो रूपये के कफ सिरप के साथ मेडिकल एजेंसी के प्रोपाईटरों सहित 5 आरोपी गिरफ्तार...

रायपुर| राजधानी पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है रायपुर पुलिस द्वारा घेराबंदी करके बड़ी मात्रा में कप सिरप जब्त किया गया साथ ही इससे जुड़े 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया| खबर है की पुलिस को दिनांक 23.01.2020 गुरुवार को मुखबिर से सुचना मिली की आर्टिका वाहन में कुछ व्यक्ति कफ सिरप भरकर रायपुर तेलघानी नाका की ओर जा रहे है। सुचना को गंभीरता से लेते हुये उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर आरिफ एच शेख द्वारा प्रफुल्ल ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं डी.सी. पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली को आरोपियों की पतासाजी कर कफ सिरप सहित रंगे हाथ पकड़ने के निर्देश दिय गये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया| तब जाकर तेलघानी नाका एवं उसके आसपास नाकेबंदी कर मुखबीर के द्वारा बताये गये वाहन को पकड़ने हेतु टैप पार्टी लगाया गया। इसी दौरान तेलघानी नाका की ओर आ रही अर्टिका वाहन क्रमांक CG.11.AM.7131 को रोककर वाहन की तलाशी ली गई, वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में 720 नग प्लास्टिक शीशी प्रत्येक में 100डस् भरा हुआ कफ सिरप रखा होना पाया गया।


पूछताछ में आरोपी नितेश विरानी ने बताया कि वह जांजगीर चांपा में निवास कर पाॅलीथीन ट्रेडिंग सप्लाई का काम करता है तथा उसने यह भी बताया कि वह कफ सिरप को भाटापारा जिला बलौदा बाजार निवासी अनिल कामनानी जिसका तेलघानी नाका रायपुर में प्रेम प्रकाश मेडिकल एजेंसी है से लेकर जांजगीर चांपा जा रहा था। टीम द्वारा अनिल कामनानी की पतासाजी कर पकड़कर पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने कफ सिरप हेतु धीरज माधवानी जो हिन्दकुश कंपनी का प्रोपाईटर है एवं एरिया सेल्समेन का काम करता है तथा डुमरतराई स्थित अशोका सेल्स में भी कार्य करता से संपर्क कर मंगाया था। जिस पर टीम द्वारा धीरज माधवानी की पतासाजी किया जाकर उसे गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ में बताया कि उक्त कफ सिरफ को उ.प्र. के ईमर कंपनी से ट्रांसपोर्ट के जरिये मंगाया था एवं अनिल कामनानी, नितेश विरानी एवं डुमरतराई स्थित अशोका सेल्स के प्रोपाईटर अमित गुरूबक्षाणी को सप्लाई करना स्वीकार किया। जिस पर टीम द्वारा छापेमारी कार्यवाही कर सभी आरोपियों के कब्जे से कुल 1800 नग कफ सिरप कीमती लगभग 2,50,000/- (दो लाख पचास हजार रूपये) एवं कफ सिरप तस्करी हेतु प्रयुक्त अर्टिका वाहन क्रमांक CG.11.AM.7131 जप्त किया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। 
 
गिरफ्तार आरोपी-
अनिल कामनानी पिता स्व0 मुरारी लाल कामनानी उम्र (45) निवासी माता देवालय वार्ड भाटापारा जिला बलौदा बाजार, नितेश विरानी पिता स्व. सुन्दर विरानी उम्र (37)  साकिन चांपा रहेसा बेड़ा ब्राम्हणपारा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा, मनोज नामदेव पिता देवराम नामदेव उम्र (32) चांपा सिवनी बंगला चैक थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा, धीरज माधवानी पिता मोहन लाल माधवानी उम्र (31) निवासी सिंधी धर्मशाला के पास पंडरी रायपुर, अमित गुरूबक्षाणी पिता स्व0 बच्चू मल गुरूबक्षाणी उम्र (37) निवासी गली नंबर 06 रवि ग्राम तेलीबांधा रायपुर|
शहर के मुख्य मार्ग में फुटकर व्यापारियों का कब्जा, यातायात का बन रहा भारी दबाव, जाने पूरी खबर

शहर के मुख्य मार्ग में फुटकर व्यापारियों का कब्जा, यातायात का बन रहा भारी दबाव, जाने पूरी खबर

दल्ली राजहरा | नगर में बढ़ रहे आवागमन को देखते हुए यातायात व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हो पा रहा है। राजहरा नगर के बीच से निकलने वाली मुख्य सड़क पर यातायात का भारी दबाव बना हुआ है छोटी बड़ी किस्म  की तथा भारी वाहन एवं मशीन इस मार्ग से आ रही हैं। प्रमुख व्यवसायिक क्षेत्र से निकलने वाली सड़क पर वाहनों का दबाव तो है ही साथ ही फुटपाथ में दुकान लगाने वालों की भी भीड़ बढ़ती जा रही है न्यू मार्केट क्षेत्र में तो सड़कों के किनारे सब्जी भाजी बेचने वालों की भरमार हो चली है। नगर का प्रमुख गुप्ता चौक संकरा होता जा रहा है।

पढ़ें : शराब दुकान से लाखों का गबन कर फरार हुआ सुपरवाइजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस क्षेत्र में आए दिनों छुटपुट दुर्घटनाएं होती रहती हैं फिर बाइकर्स इतनी रफ्तार से चलते हैं कि भय बना रहता है कि कहीं कोई दुर्घटना घटित ना हो जाए युवा वर्ग ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। मालवाहक वाहन समय बे समय नगर के मुख्य मार्ग में खड़े होकर माल लोड अन लोड कर रहे हैं। दिन प्रतिदिन राजहरा नगर से आने जाने वाले वाहनों की वजह से यातायात का दबाव बहुत बढ़ गया है इसलिए नगरवासी कई वर्षों से लगातार यह मांग करते आ रहे हैं की इस नगरी क्षेत्र में एक बायपास रोड का निर्माण किया जाए जिससे भारी वाहन उस मार्ग से आना जाना कर सकें। सुबह 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक वाहनों का आना-जाना अधिक मात्रा में होता है इसलिए यह भी मांग की जा रही है कि पुराना बाजार वीरनारायण चौक, न्यू मार्केट गुप्ता चौक, बस स्टैंड फव्वारा चौक में ट्रैफिक सिग्नल शीघ्र ही लगाया जाए देखा जा रहा है कि राजहरा नगरी क्षेत्र के लिए प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की सुविधा मुहैया नहीं कराई जा रही है। बालोद जिले का सबसे बड़ा नगर दल्ली राजहरा उपेक्षाओं से भरा हुआ है। इस नगर की भलाई के लिए कोई उचित योजना तैयार नहीं हो पा रही है जनप्रतिनिधि बात बड़ी-बड़ी करते हैं पर काम कुछ दिखता नहीं। लोगों का कहना है कि दल्ली राजहरा से करोड़ों रुपए हर माह खनिज निधि का पैसा शासन के पास जा रहा है पर उस राशि का उपयोग नगर के विकास के लिए नहीं हो पा रहा है। विभिन्न चौकों में सीसीटीवी कैमरा लगाने की भी आवश्यकता महसूस की जा रही है पर इस ओर प्रशासन का ध्यान जरा भी नहीं है। देखा जाए तो राजहरा में यातायात व्यवस्था पूरी तरह भगवान भरोसे चल रही है। नगर की यातायात व्यवस्था एवं अन्य सुविधा ठीक-ठाक मिलती रहे इसके लिए कोई भी जवाबदार पक्ष संगठन समिति आवाज नहीं उठा रही यहां के कतिपय लोगों को सिवाय अपने स्वार्थ के लिए राजनीति करते देखा जा रहा है लेकिन नगर विकास के लिए कोई भी आगे आने को तैयार नहीं है। 

 
राजधानी पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व विधायक को भेजा नोटिस, जामिया हिंसा मामला, जाने पूरी खबर...

राजधानी पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व विधायक को भेजा नोटिस, जामिया हिंसा मामला, जाने पूरी खबर...

नईदिल्ली। दिल्ली पुलिस ने जामिया विश्वविद्यालय और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में 15 दिसंबर 2019 को हुई हिंसा के मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान, स्थानीय नेता आशू खान को नोटिस भेज दिया है। अपराध शाखा ने यह नोटिस सीआरपीसी की धारा 160 के तहत भेजा है। इन सभी को आज अपराध शाखा के चाणक्यपुरी कार्यालय में उपस्थित होना है, जहां इन सभी से पूछताछ की जाएगी।


वहीं एक स्थानीय नागरिक फुरकान को जामिया हिंसा मामले में अपराध शाखा की विशेष जांच दल(स्ढ्ढञ्ज) ने हिरासत में लिया है। इस तरह इस मामले में अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अपराधा शाखा से जामिया हिंसा को लेकर मिले नोटिस पर कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान का कहना है कि पुलिस के पास मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं है। जब बसें जलाई गईं तब मैं शाहीन बाग के उस प्रदर्शन में था जो आज भी चल रहे हैं। पुलिस भी मेरे स्पीच रिकॉर्ड कर रही थी, यह मेरा सबसे बड़ा सबूत है।
कपलिंग टूटने से 7 बोगियों को छोड़ आगे बढ़ गयी ट्रेन, दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची पंजाब मेल...

कपलिंग टूटने से 7 बोगियों को छोड़ आगे बढ़ गयी ट्रेन, दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची पंजाब मेल...

हरदा। गुरुवार रात को हरदा रेलवे स्टेशन से पहले एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। फिरोजपुर से मुंबई जा रही पंजाब मेल अचानक 2 हिस्सों में बंट गई। बताया जा रहा है कि कपलिंग टूटने के कारण ट्रैन 2 हिस्सों में बंट गई जिसके बाद इंजन समेत 17 डिब्बे स्टेशन तक पहुंच गए, जबकि 7 डिब्बे कुछ दूर पहले जंगल में ही छूट गए।

 पढ़ें : राजधानी के कारोबारी प्रवीण सोमानी के अपहरण मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, इसी ने दिया था छत्तीसगढ़ के बड़े कारोबारियों के नाम की लिस्ट

मामले की सूचना मिलते ही रेल विभाग में हड़कंप मच गया। तत्काल सुधार कार्य शुरू किया गया। ट्रेन को पीछे लाकर बाकी डिब्बों से उससे जोड़ा गया। रेलवे ने कहा कि तकनीकी खामी की वजह से यह घटना हुई। पंजाब के फिरोजपुर से मुंबई जा रही 12138 अप पंजाब मेल में तकनीकी खराबी की वजह से कपलिंग टूट गई। कपलिंग टूटने से गार्ड की बोगी और उससे जुड़े 7 कोच इंजन से अलग हो गए और ट्रेन दो हिस्सों में बंट गयी। हरदा स्टेशन से 500 मीटर दूर 7 कोच रह गए। इंजन सहित सभी कोच को लेकर ट्रेन हरदा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर पहुंच गयी। अचानक हुई इस घटना से रेल विभाग और यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। रेलवे विभाग के कर्मचारी फौरन मौके पर पहुंचे। पंजाब मेल को हरदा स्टेशन से वापस पीछे लाया गया और पीछे छूट गए 7 कोच से जोडऩे के लिए काम शुरू किया गया। रेलवे के कर्मचारियों ने कपलिंग बदली और पीछे रह गए डिब्बों से ट्रेन के बाकी हिस्से से जोड़ा गया।

वहीं ट्रेन के यात्रियों का कहना है ट्रेन धीमी थी इसलिए हादसा नहीं हुआ। अगर ट्रेन की गति तेज होती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। बताया जा रहा है कि पंजाब मेल एक्सप्रेस की एस-5 और एस-6 से लगी बोगियां इंजन से कटकर अलग हो गई थीं। कुछ यात्रियों ने बड़ी दुर्घटना टालने के लिए ईश्वर का आभार माना। 

 

 

 राजधानी के कारोबारी प्रवीण सोमानी के अपहरण मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, इसी ने दिया था छत्तीसगढ़ के बड़े कारोबारियों के नाम की लिस्ट..

राजधानी के कारोबारी प्रवीण सोमानी के अपहरण मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, इसी ने दिया था छत्तीसगढ़ के बड़े कारोबारियों के नाम की लिस्ट..

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कारोबारी प्रवीण सोमानी को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सकुशल छुड़ाने के बाद धीरे धीरे इससे जुडी कड़ी को पुलिस द्वारा सुलझाया जा रहा है जिसके चलते पुलिस के हाथ एक पहली कड़ी लग गई है और जो वरदान साबित हुई है| इस पूरी साजिश में शामिल आरोपी अनिल चौधरी गैंग का सरगना पप्पू चौधरी का रिश्तेदार है पप्पू चौधरी रायपुर में आकर रूका हुआ था| कारोबारी की रेकी कर उसके अपहरण को अंजाम देने तक पप्पू चौधरी की अनिल ने मदद की थी|
 

पुलिस के बताए अनुसार- 
इस बात की भनक पुलिस को वारदात के तीसरे दिन ही लग गई थी जिसके आरोपी अनिल चौधरी को पुलिस ने उसके दोंदेखुर्द स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया था उसके बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्जकर करीब आठ टीमें बिहार यूपी के लिए रवाना की| बताया जा रहा है कि आरोपी अनिल चौधरी अपने तीन भाई और अपने मां-बाप के साथ बिहार से छत्तीसगढ़ आकर खरोरा के आसपास पंचर की दुकान से कारोबार शुरू किया था बहुत की कम समय में आरोपी अनिल और उसके भाईयो ने बिंगोली, पिरदा और दोंदेखुर्द में आलीशान मकान बनाये और करीब 10 से ज्यादा हाईवा खरीद ली|

बताया जा रहा है कि पप्पू चौधरी ने अनिल को गुजरात में छत्तीसगढ़ के बड़े कारोबारियों को सूची बनाकर देने का काम दिया था जिसके बाद अनिल ने सूची में प्रवीण सोमानी के नाम समेत कई बड़े कारोबारियों के नाम दिए थे| बताया ये भी जा रहा है कि आरोपी अनिल ने ही पप्पू चौधरी और उसके गैंग के सभी सदस्यों को कारोबारी की रैकी करने में मदद की थी फिलहाल पुलिस आरोपी अनिल से पूछताछ कर गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है| आरोपी अनिल की गिरफ्तारी के बाद से पूरा परिवार दोंदेखुर्द के घर पर ताला लगाकर गायब है|

 

BREAKING : गणतंत्र दिवस : पुलिस परेड मैदान में पार्किंग व्यवस्था तय, अलग-अलग रंग के कार पास जारी, जाने पूरी खबर

BREAKING : गणतंत्र दिवस : पुलिस परेड मैदान में पार्किंग व्यवस्था तय, अलग-अलग रंग के कार पास जारी, जाने पूरी खबर

रायपुर । पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के लिए पार्किंग व्यवस्था तय कर ली गई है। इसमें आम दर्शकों के अलावा वीआईपी, वीवीआईपी के कार पार्किंग के लिए पृथक-पृथक व्यवस्था की गई है। 

लाल कार पासधारी वाहन : जिन वाहनों में लाल रंग का पास होगा वे अपने वाहन से पीडब्ल्यूडी चौक, छग कालेज, कुंदर पैलेस, लोनिवि कालोनी होकर एमटी वक्र्स शॉप गेट होकर वायरलेस आफिस के सामनेसे होकर बालीबाल ग्राउंड और आफिसर्स मेस के पास वाहन पार्क करेंगे। 
हरा पासधारी वाहन : जिन वाहनों में हरे रंग का पास होगा वे अपने वाहनों को सेंट पॉल स्कूल के मैदान में रख सकते हैं। छत्तीसगढ़ कालेज की ओर से आने वाले वाहनों का प्रवेश कुंदर पैलेस टर्निंग के पास से होगा एवं महिला थाना की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग सेंट पॉल स्कूल के मुख्य द्वार से होगा। 
स्कूल बसों की पार्किंग : परेड मैदान में स्कूली छात्र-छात्राओं एवं अन्य संस्थानों के प्रतिभागियों को लेकर आने वाले बसों का प्रवेश पुलिस लाइन के पिछले गेट से होगा, छात्रों को उतारकर ये बसें बूढ़ातालाब  परिक्रमा पथ पर एक लाइन से किनारे पार्र्किंग होगी। छात्र-छात्राएं व अन्य लोग पुलिस लाईन धमतरी गेट से पैदल परेड ग्राउंड में प्रवेश करेंगे। 
अन्य वाहनों की पार्किंग : सिद्धार्थ चौक, पुरानीबस्ती की ओर से आने वाले बिना पासधाी वाहन जिनके पास किसी तरह का पास नहीं होगा। वे अपने वाहन को पुलिस लाईन पिछला गेट  के पास से बूढ़ातालाब परिक्रमा पथ पर एक लाइन से किनारे पार्क कर सकेंगे और पैदल पुलिस परेड ग्राउंड में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी चौक की ओर से आने वाले बिना पासधारी वाहन सेंट पॉल स्कूल के मैदान में वाहन पार्क कर सकते हैं और पैदल मैदान में प्रवेश कर सकते हैं। 
मीडिया की वाहनें हैलीपेड के बगल में होगी पार्क :
गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को कव्हरेज करने आने वाले मीडिया के ओबी वैन पुलिस लाईन के धमतरी गेट  से प्रवेश करेगी और हैलीपेड के किनारे पार्क होगी। परेड ग्राउंड के चारों ओर वीआईपी मार्ग को छोड़कर अन्य मार्गों में पार्किंग निषेध होगी। 
सिद्धार्थ चौक-कालीबाड़ी मार्ग सुबह 7 बजे से रहेगा बंद : 
गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य आयोजन को देखते हुए सुबह 7 बजे से धमतरी, राजिम की ओर से तथा कालीबाड़ी चौक की ओर से आने वाले बड़े और भारी वाहनों का प्रवेश सिद्धार्थ चौक टिकरापारा से लेकर कालीबाड़ी चौक तक सुबह 7 बजे से प्रतिबंधित रहेगा जो कार्यक्रम समाप्ति और भीड़ छंटते तक जारी रहेगा। 
यातायात-डायवर्सन :
पेंशनबाड़ा चौक से पुलिस लाइन की ओर सभी प्रकार के वाहनों को आना, पीडब्ल्यूडी चौक एवं महिला थाना चौक से पुलिस लाइन की ओर बिना पासधारी वाहन एवं स्कूल ब सों का आना, सिद्धार्थ चौक से कालीबाड़ी चौक् की ओर राजिम मार्ग के  बस, डीजल, पेट्राल, सब्जी वाहन एवं अन्य सभी प्रकार के छोटे माल वाहन का आना, खजाना चैक से कालीबाड़ी की ओर बस अ ाना, मार्ग से आवागमन करने वाले बस स्टैण्ड के केनाल लिकिंग रोड होकर तेलीबांधा रिंग रोड नंबर 1 होकर आवागमन कर सकते हैं। 
इन वस्तुओं पर रहेगा प्रतिबंध : 
गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पुलिस मैदान में शराब, बीड़ी, गुटखा, तंबाखू, माचिस, लाइटर, ज्वलनशील पदार्थ, छाता, बोर्ड, चाकू, कटार, कैंची, ब्लेड, धारदार वस्तु, पालतू जानवर आदि प्रतिबंधित रहेगा। 
 
स्वच्छता सर्वेक्षण करने इसी माह आएगी टीम, तैयारियों में जुटी पालिका....

स्वच्छता सर्वेक्षण करने इसी माह आएगी टीम, तैयारियों में जुटी पालिका....

शहर में सफाई का औचक निरीक्षण करेगी टीम, पालिका तैयारी में जुटी

महासमुंद। स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए शहर की सफाई व्यवस्था का सर्वे करने टीम औचक निरीक्षण के लिए इसी माह आएगी। हालांकि तिथि तय नहीं हो पाई। लेकिन पालिका ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। पालिका की मानें तो सर्वे टीम औचक निरीक्षण के लिए कब और कहां पहुंचेगी इसकी जानकारी तो उन्हें नहीं है लेकिन सर्वे में अपना स्थान बनाने के लिए उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है। 
 
 

पालिका स्वच्छता सर्वेक्षण में आंकलन करने के लिए नागरिकों से फीडबैक भी ले रही है। जानकारी के मुताबिक शहर से करीब 15 हजार लोगों ने फीडबैक फार्म भरकर पालिका को दिया है। इसके आधार पर पालिका द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था को और दुरूस्त करने की कवायद में जुट गई है। शहर के बस स्टैंड, सब्जी बाजार, मुख्य मार्ग के अलावा सुलभ शौचालय को स्वच्छ बनाए रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। जिला स्वच्छता प्रभारी अभिषेक गुप्ता ने बताया कि सर्वेक्षण टीम फाइनल राऊंड का सर्वे करने इसी माह आएगी। हालांकि उनके आने की सूचना उन्हें नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि टीम सर्वे के लिए यहां औचक पहुंचेगी और सर्वे कर रिपोर्ट अपने साथ ले जाएगी।

तिमाही सर्वे में पालिका को मिला है तीसरा स्थान-
विगत कुछ माह पूर्व हुए प्रदेश भर के जिलों में किए गए रेटिंग सर्वे में महासमुंद पालिका को तीसरी रेटिंग मिली थी। प्रदेश स्तर में तीसरी रेटिंग प्राप्त करने के बाद पालिका स्वच्छता सर्वेक्षण में स्थान बनाने जोर शोर से लगी है। पालिका अफसरों की मानें तो स्वच्छता सर्वेक्षण में भी उन्हें स्थान प्राप्त होगा। ज्ञात हो कि तिमाही सर्वे में पालिका को मिले तीसरे स्थान में छग के अलावा झारखंड, ओडि़शा प्रदेश भी शामिल था। बहरहाल देखना है कि पालिका को कौन सा स्थान मिलेगा।

17 बिंदुओं पर नागरिकों से लिया है फीडबैक-
पालिका ने 17 बिंदुओं पर शहर के नागरिकों से फीडबैक लिया है। जिसमें डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की स्थिति, वार्डों में सफाई व्यवस्था, यूजर चार्ज भुगतान जैसे बिंदुओं पर नागरिकों से फीडबैक के साथ सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव भी मांगे गए हैं। बताया जाता है कि अधिकंाश नागरिकों ने सफाई को लेकर संतुष्टि जताई जबकि कई नागरिकों ने सुझाव दिए हैं। 
भाजपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अपने 28 कार्यकर्ताओ सहित कांग्रेस पार्टी में किया प्रवेश, जाने कहा की है ये खबर

भाजपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अपने 28 कार्यकर्ताओ सहित कांग्रेस पार्टी में किया प्रवेश, जाने कहा की है ये खबर

सुकमा | मंत्री कवासी लखमा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2020 विजय अभियान के तहत वि.ख. छिन्दगढ़ के ग्राम किकिरपाल पहुंचे। जहां मंत्री कवासी लखमा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुकमा करण सिंह देव के कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर भाजपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कपिल सिंह ठाकुर अपने 28 साथियों के साथ कांग्रेस प्रवेश किया। जिनका फूलमाला व कांग्रेसी गमछा पहनाकर स्वागत किया गया।

 
 सीएम भूपेश के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने की सोनिया गांधी से मुलाकात, जाने पूरी खबर...

सीएम भूपेश के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने की सोनिया गांधी से मुलाकात, जाने पूरी खबर...

प्रतिनिधि मंडल में मंत्रिमंडल के सदस्य, कांग्रेस के महापौर, सभापति आदि शामिल 
नई दिल्ली-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया के नेतृत्व में आज नई दिल्ली में प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी से मुलाकात की। इस प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया व सीएम भूपेश बघेल ने किया। प्रतिनिधि मंडल में राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों के अलावा सभी नवनिर्वाचित महापौर, सभापति आदि शामिल हैं। मुलाकात के दौरान ही सीएम बघेल ने राज्य में कांग्रेस शासनकाल के एक वर्ष के कामकाज का ब्योरा भी सामने रखा है। 
वार्षिक निरिक्षण पर निकले दपूम रेलवे के जीएम ने शिवनाथ ब्रिज का किया निरीक्षण, जाने पूरी खबर

वार्षिक निरिक्षण पर निकले दपूम रेलवे के जीएम ने शिवनाथ ब्रिज का किया निरीक्षण, जाने पूरी खबर

रायपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर महाप्रबंधक गौतम बनर्जी द्वारा आज दाधापारा से रायपुर खंड का वार्षिक निरीक्षण किया जा रहा है।  इसी क्रम में उन्होंने शिवनाथ ब्रिज का भी निरीक्षण किया है। 

रेल मंडल के पीआरओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर महाप्रबंधक गौतम बनर्जी द्वारा रायपुर रेल मंडल का वार्षिक निरीक्षण किया जा रहा है। श्री बनर्जी ने सबसे पहले बिलासपुर का निरीक्षण किया, इसके बाद वे दाधापारा होते हुए रायपुर सेक्शन का निरीक्षण कर रहे हैं।
 
 
निरीक्षण के दौरान जीएम यात्री सुविधाओं संरक्षा, सुरक्षा की सुनिश्चित के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, स्थानीय संगठनों व्यापारिक संगठनों से मुलाकात कर रहे हैं। वर्तमान में श्री बनर्जी शिवनाथ ब्रिज का निरीक्षण कर रहे हैं। इसके पश्चात वे निपनिया-भाटापारा के मध्य कर्व, निपनिया-भाटापारा के बीच स्थित आर्च ब्रिज नं. 456, भाटापारा स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर -1, रेलवे कॉलोनी, हेल्थ यूनिट, सिलियारी यार्ड पॉइंट एंड क्रासिंग, एलसी, सुरक्षा उपकरणो की जांच करेंगे। निरीक्षण के दौरान उनके साथ रायपुर के डीआरएम श्याम सुंदर गुप्ता, बिलासपुर मुख्यालय के सभी प्रधान मुख्य विभागाध्यक्ष एवं रायपुर रेल मंडल के अधिकारी उपस्थित हैं। 
 
गणतंत्र दिवस: राजधानी में एयरपोर्ट के साथ ही शासकीय कार्यालयों में की जा रही भव्य रौशनी, जाने पूरी खबर.

गणतंत्र दिवस: राजधानी में एयरपोर्ट के साथ ही शासकीय कार्यालयों में की जा रही भव्य रौशनी, जाने पूरी खबर.

रायपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जहां शासकीय विभागों, कार्यालयों में रौशनी की जा रही है तो इसी क्रम में राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को भी भव्य ढंग से सजाया गया है। एयरपोर्ट की लाइटिंग इस तरह से की गई है कि दूर से यह तिरंगे के रूप में नजर आ रही है। 

एयरपोर्ट अथॉरिटी की देखरेख में की कराई गई लाइटिंग अब आकर्षक हो गई है। पूरा एयरपोर्ट परिसर खूबसूरत तिरंगे की तरह नजर आ रही है, अंधेरा होते ही पूरा एयरपोर्ट भव्य लाइटिंग से जगमगा रहा है और दूर से ऐसा प्रतीत होता है जैसे यहां विशाल तिरंगा शान से लहरा रहा हो। एयरपोर्ट की यह खूबसूरती काफी दूर से नजर आ रही है। इधर गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी के अन्य शासकीय विभागों और कार्यालयों में भी आकर्षक और भव्य लाइटिंग की जा रही है। इसके अलावा प्रमुख चौक-चौराहों को भी गणतंत्र दिवस के लिए सजाया जा रहा है। शहर के अधिकांश चौक-चौराहों में ध्वजारोहण किया जाएगा। 
शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा खुलासा: कई शिक्षकों ने की थी फर्जी दस्तावेजों से नौकरी हासिल, जाने पूरी खबर...

शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा खुलासा: कई शिक्षकों ने की थी फर्जी दस्तावेजों से नौकरी हासिल, जाने पूरी खबर...

लखनऊ| शिक्षकों की भर्ती को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है बता दे की फर्जी दस्तावेज के जरिये कई शिक्षको ने नौकरी हासिल की है| खबर है की एसटीएफ की टीम ने 12 जिलों में 336 फर्जी शिक्षकों का खुलासा किया है। बताया जा रहा है इन सभी शिक्षकों ने फर्जी अंकसूची के आधार पर नौकरी हासिल की थी। वहीं, ये फर्जी शिक्षक पिछले 10 साल से काम कर रहे थे। मामले में शिक्षा अधिकारी कार्यालय से लेकर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और विश्वविद्यालयों की मिली भगत होने की बात कही गई है। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सभी फर्जी शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग से इन शिक्षकों को बर्खास्त करने और वेतन आदि की वसूली करने की संस्तुति की है। 

पढ़ें : भाजपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अपने 28 कार्यकर्ताओ सहित कांग्रेस पार्टी में किया प्रवेश

कर्मारियों से सांठ-गांठ-

मामले में खुलासा करते हुए एसटीएफ की टीम ने बताया कि फर्जी शिक्षकों की शिक्षा विभाग से लेकर विश्वविद्यालय के कर्मारियों से सांठ-गांठ थी। इन्हीं से मिलीभगत कर दस्तावेज तैयार करवाते थे।

इन जिलों पदस्थ थे फर्जी शिक्षक- मथुरा में 124, सिद्धार्थनगर में 37, अमेठी में 16, सीतापुर में 5, आजमगढ़ में 5, महराजगंज में 8, बलरामपुर में 4, देवरिया में 3, सुल्तानपुर में 3, बरेली में 2, अंबेडकरनगर में 1, गोरखपुर में 1, बलरामपुर में 54, गोरखपुर में 32, सिद्धार्थनगर में 32, महराजगंज में 8, बरेली में 5.

 

 दोस्तों के साथ स्कूल जाने के लिए निकला छात्र अब तक नही पहुंचा घर, परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट...

दोस्तों के साथ स्कूल जाने के लिए निकला छात्र अब तक नही पहुंचा घर, परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट...

भिलाई| छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक खबर आई है की एक स्कूली छात्र पिछले दो दिनों से लापता हैं। बताया जा रहा है कि छात्र मंगलवार के स्कूल के लिए अपने दोस्तों के साथ निकले थे, लेकिन घर नहीं लौटे। दो दिनों तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस बच्चों की तलाश में जुट गई है। हालांकि परिजनों ने छात्र के अपहरण को लेकर किसी प्रकार की आशंका नहीं जताई है।
 

मिली जानकारी के मुताबिक-
भिलाई नायर समाजम स्कूल में पढ़ने वाला नवनीत राज पिछले दो दिन से लापता है। परिजनों का कहना है कि नवनीत मंगलवार को अपने दोस्तों के साथ मॉडल टाउन स्थित घर से स्कूल के लिए निकला था, लेकिन वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से बात की साथ ही उनके दोस्तों से नवनीत के बारे में पूछताछ की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। अतत: परेशान परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

 

ब्रेक की जगह बेटे ने दबा दिया एक्सीलेटर, चपेट में आने से माँ की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल...

ब्रेक की जगह बेटे ने दबा दिया एक्सीलेटर, चपेट में आने से माँ की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल...

जांजगीर। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में गाड़ी चालक बेटे ने अपनी मां और पिता की जान ले ली। नौसिखिया बेटा ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया। वहीं गाड़ी अनियंत्रित होकर मां और पिता को ही अपनी चपेट में ले लिया।

पढ़ें : दोस्तों के साथ स्कूल जाने के लिए निकला छात्र अब तक नही पहुंचा घर, परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

जानकारी के अनुसार जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के राहौद में चारपहिया दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें एक वाहन ने बेटे ने मां और पिता को कुचल दिया। हादसे में महिला मोती सिंह की मौत हो गई, वहीं पिता जन्देल सिंह गंभीर रूप से घायल है। उत्तरप्रदेश से यह परिवार चारपहिया में गांव-गांव घूमकर जड़ी-बूटी बेचने का काम कर रहा था। अभी इस परिवार का ठिकाना राहौद था। आरोपी बेटे सूरज सिंह, गाड़ी चलाने की कोशिश कर रहा था और उसने अपनी मां और पिता को गाड़ी से कुचल दिया। हादसे में मां की मौत हो गई, पिता गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने आरोपी बेटे सूरज सिंह के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।
 जिला मुख्यालय में नक्सलियों ने फेंका पर्चा, नगरवासियों में दहशत, जानिए आखिर क्या लिखा है पर्चे में...

जिला मुख्यालय में नक्सलियों ने फेंका पर्चा, नगरवासियों में दहशत, जानिए आखिर क्या लिखा है पर्चे में...

बीजापुर। लम्बे समय के बाद नक्सलियों ने एक बार फिर जिला मुख्यालय में पर्चा फेंक कर अपनी उपस्तिथि दर्ज करवाने में सफल हुए है, इन पर्चों में गणतंत्र दिवस के बहिष्कार की चेतावनी भी लिखी गई है।

पढ़ें : शराब दुकान से लाखों का गबन कर फरार हुआ सुपरवाइजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिला मुख्यालय में जनपद पंचायत के सामने की सड़क और इटपाल मार्ग पर नक्सलियों ने भारी मात्रा में पर्चा फेंका है, इन पर्चो में गणतंत्र दिवस के बहिष्कार सहित केंद्र और राज्य की सरकार को लुटेरों की सरकार बताया गया है। वही पर्चे में दोनो सरकारों पर पूंजीपतियों, कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने का आरोप भी लगाया गया है। जिला मुख्यालय में नक्सली पर्चा देखे जाने के बाद एक बार फिर नगर वासियो में दहसत का माहौल व्याप्त हो गया है, जनपद पंचायत और इटपाल मार्ग पर सुबह चार बजे से ही लोग घूमने फिरने लगते है, किन्तु नक्सली पर्चा देखे जाने के बाद सभी के दिल मे नक्सलियों का दहशत जा रहा है।