नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
कोर्ट परिसर में जमकर हंगामा, दो लड़कियों ने की महिला वकील की पिटाई, पुरुष वकील ने महिलाओ को जड़े थप्पड़...

कोर्ट परिसर में जमकर हंगामा, दो लड़कियों ने की महिला वकील की पिटाई, पुरुष वकील ने महिलाओ को जड़े थप्पड़...

सतना। सतना जिला अदालत परिसर में मंगलवार दोपहर आपसी विवाद में दो लड़कियों ने एक महिला वकील की पिटाई कर दी। वकील को पिटता देख पुरुष वकीलों ने लड़कियों पर जमकर थप्पड़ बरसाए। घटना के बाद वकीलों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।  
 
 
वीडियो हुआ वायरल-
कोर्ट परिसर में जब विवाद हो रहा था तो उस वक्त की सारी वारदाते को किसी ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर उपलोड कर दी| अब जो आग की तरह फ़ैल रही है|

वहीं इस मामले में एएसपी गौतम सोलंकी कहते हैं, "विवाद 2 महिलाओं के बीच हुआ, एक नोटरी वकील और एक स्थानीय के बीच किसी पुराने रंजीश के चलते विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की नौबत हाथापाई की आ गई। 
सुकमा के बाद जगदलपुर में दिखा संदिग्ध ड्रोन जैसी चमकीली चीज, जाने इससे जुडी पूरी खबर...

सुकमा के बाद जगदलपुर में दिखा संदिग्ध ड्रोन जैसी चमकीली चीज, जाने इससे जुडी पूरी खबर...

जगदलपुर। सुकमा जिले में सीआरपीएफ कैंप के उपर ड्रोन मंडराने का तिलिस्म अभी टूटा भी नहीं था, कि उसकी जगह अब जगदलपुर में संवेदनशील इलाकों में ड्रोन देखे जाने से यह मामला गंभीर होता जा रहा है। ज्ञात हो कि जगदलपुर एयरपोर्ट सिविल लाइन और थानों के आसपास ड्रोन के उड़ते हुए देखा गया है। सुकमा जिले में देखे गए ड्रोन की तरह दिखने वाले चमकते ड्रोन की तस्वीर कैमरे में कैद की गई है। उल्लेखनीय है कि बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित क्षेत्र हो या संभाग मुख्यालय के संवेदनशील क्षेत्र इन सभी जगहों के ऊपर आसमान में रात में चमकती चीजें सुरक्षा एजेंसियों के लिए परेशानी का सबक बनता जा रहा है। वैसे अब तक इस मामले में सबसे पहले सीआरपीएफ ने इसे गंभीरता से लिया है और कैंप के ऊपर मंडराते किसी भी खतरे को तुंरत गोली मारने के निर्देश दिए गये हैं। ज्ञात हो कि जगदलपुर में एयरपोर्ट के नजदीक और बोधघाट थाने के ऊपर ड्रोन जैसे चमकती चीज देखी गई है। कई बार इसकी जगह बदलती रही है और अगले दो तीन दिनों तक यह नजारा दिखाई दिया। इस संबंध में आईजी को सूचित भी किया गया था। जिसपर उन्होंने आशंका जताई थी कि यह यूएवी हो सकता है। जिसकी गोपनीयता के चलते इस संबंध में मीडिया के समक्ष कुछ भी खुलाशा नहीं किए जाने की बात सुंदरराज पी आईजी बस्तर संभाग ने कही है।  

सगाई के नाम पर बुकिंग कराकर स्कार्पियों ले भागा आरोपी, जाने कहा की है यह खबर...

सगाई के नाम पर बुकिंग कराकर स्कार्पियों ले भागा आरोपी, जाने कहा की है यह खबर...

कोरबा। जिले के बांगों थानांतर्गत मोरगा में एक ऐसी घटना घटित हुई है, जिसमें आरोपी ने पूरे विश्वास के साथ सगाई के नाम 4800 रूपए में स्कार्पियों को बुकिंग कराकर सूरजपुर ले जाने के लिए निकला। लेकिन मालिक सह चालक के दीर्घशंका के लिए जाने पर आरोपी स्कार्पियों लेकर चंपत हो गया। अपने स्तर पर दो-तीन दिनों तक प्रयास करने के बाद वाहन मालिक ने आज बांगों थाना में स्कार्पियों वाहन चोरी की रिपोर्ट ऑनलाईन दर्ज करा दी है। 


जानकारी के अनुसार बालकोनगर थानांतर्गत यादव मोहल्ला खरमोरा निवासी बृजेश यादव बिजली वायरिंग के अलावा चार पहिया वाहन चलाने का काम करता है। उसने खुद के स्वयं की स्कार्पियों क्रमांक सीजी 12 एपी 3498 ले रखा है। जिसे बुकिंग में चलाता है। विगत 18 जनवरी को धरमदास पनिका उर्फ रवि पनिका पिता फेकूदास पनिका नामक युवक अपनी बहन की शादी में सूरजपुर जाने के लिए बृजेश यादव की उपरोक्त स्कार्पियों को 4800 रूपये में बुकिंग कराकर लेकर निकला। उस वक्त वाहन को स्वयं बृजेश यादव चला रहा था। बताया जाता है कि बृजेश यादव वाहन लेकर बांगों थानांतर्गत मोरगाा पहुंचा तो आरोपी धरमदास बच्चों को खिलाने के लिए समोसा लाने के लिए वाहन को रूकवाया। धरम दास समोसा लेने गया तो बृजेश यादव दीर्घशंका के लिए होटल से कुछ दूर स्थित मैदान चला गया। दीर्घशंका से निवृत्त होकर वाहन चालक सह मालिक बृजेश यादव लौटा तो देखा कि उसकी स्कार्पियों और उसमें चार्जिंग के लिए लगाये गये ओपो कंपनी का महंगा मोबाईल लेकर चंपत हो गया था। यहां तक कि अपने स्तर पर दो दिनों तक अपनी स्कार्पियों व मोबाइल की खोज में असफल रहने पर प्रार्थी बृजेश यादव ने बांगों थाना में आरोपी के विरूद्ध ऑनलाईन धारा 379 भादवि के तहत वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। बांगों टीआई एसएस पटेल ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि प्रकरण में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। साथ ही सूरजपुर एवं अंबिकापुर, (सरगुजा) जिला पुलिस को भी उपरोक्त वाहन की पतासाजी किये जाने हेतु दुरभाष पर सदेश प्रेषित कर दिया गया है।
राजधानी के पांचजन्य विद्या मंदिर के नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में पुलिस के हाथ लगी एक अहम सुराग, जाने पूरी खबर...

राजधानी के पांचजन्य विद्या मंदिर के नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में पुलिस के हाथ लगी एक अहम सुराग, जाने पूरी खबर...

रायपुर| छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कुशालपुर स्थित पांचजन्य विद्या मंदिर की 9 वीं कक्षा की छात्रा का बुधवार सुबह करीब 9ः40 बजे अपहरण हो गया है| इस मामले में पुलिस को अहम सुराग मिला है| पुलिस को घटना के दौरान का सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुआ है इसके साथ ही पुलिस को उस लोकेशन की भी जानकारी मिलने की खबर है जहां छात्रा मौजूद है|

पढ़ें : राज्य सरकार ने की तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा, जाने कौन कौन से है वो दिन

जाने पूरी खबर-
परिजनों ने पुरानी बस्ती थाना में शिकायत दर्ज कराई कि छात्रा अपने भाई और बहन के साथ घर से स्कूल जाने के लिए साथ में निकली थी सुबह 9ः40 बजे तिरंगा चौक के पास खड़ी ग्रे मैटेलिक कलर की एक कार में बैठ गई| उनके बच्चों ने बताया कि कार में दो लोग बैठे हुए थे, एक लड़का बाहर मौजूद था जिसने बहला फुसलाकर उसे कार में बैठाया और वहां से फरार हो गया| जिसकी जानकारी बच्चों ने स्कूल के शिक्षकों को दी और शिक्षकों ने परिजनों को फोन कर इसकी जानकारी दी| परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी| पुलिस ने घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज बरामद कर लिया है साथ ही खबर है कि छात्रा की लोकेशन दुर्ग जिले की ओर पुलिस को मिली है जिसके बाद पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है|
 राजधानी के दो मेडिकल स्टोर में खाद्य विभाग और पुलिस ने मारा छापा, भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद...

राजधानी के दो मेडिकल स्टोर में खाद्य विभाग और पुलिस ने मारा छापा, भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद...

रायपुर। नशीली दवाओं का अवैध व्यापार करने वालों के खिलाफ खाद्य विभाग और पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। उक्त अभियान के तहत रायपुर पुलिस ने बीती रात दो मेडिकल स्टोर में दबिश देकर भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की है। बताया जा रहा है कि ये दोनों मेडिकल में लंबे समय से नशीली दवाओं का अवैध करोबार चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने दोनों मेडिकल संचालकों को हिरासत ले लिया है।
 
 
मिली जानकारी के अनुसार रायपुर पुलिस की टीम ने मंगलवार रात सिद्धार्थ चौक और लाखेनगर में स्थित दो मेडिकल स्टोर्स में दबिश दी। इस दौरान पुलिस की टीम ने मेडिकल से लगभग 400 बोतल कफ  सिरप जब्त किया है।
यदि आपका खाता बैंक ऑफ इंडिया में है तो हो जाइये सावधान, हुआ 3635 करोड़ का घोटाला, जाने पूरी खबर

यदि आपका खाता बैंक ऑफ इंडिया में है तो हो जाइये सावधान, हुआ 3635 करोड़ का घोटाला, जाने पूरी खबर

दिल्ली | फिर एक बार देश में बैंकों से जुड़े घोटाले की खबर सामने आई है । अब बैंक आफ इंडिया में पीएनबी की तरह अरबों रुपयों का घोटाला हो गया है। कानपुर के विकास नगर निवासी बिजनेसमैन उदय देसाई ने 14 बैंकों को 3635 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया है। बिजनेसमैन उदय देसाई के सभी लोन खाते एनपीए होने के कारण वसूली में नाकाम रहने पर बैंक ऑफ इंडिया ने देसाई के खिलाफ बैंकिंग फ्रॉड का केस CBI में दर्ज कराया है।

पढ़ें : राजधानी में चाकलेट में नशीली दवा खिला कर युवती से किया दुष्कर्म

उदय देसाई की कंपनियों मैसर्स फ्रास्ट इंटरनेशनल लिमिटेड, फ्रास्ट इंफ्रास्ट्रक्चर व एनर्जी लिमिटेड के नाम पर इसने बैंकों से ताबड़तोड़ लोन लिया। अब कई महीनों से बैंक का लोन चुकाने में असफल रहने पर जब इसकी पड़ताल की गई तो पता चला कि ये दिवालिया हो चुका है।

 शहर के मशहूर होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, फिल्मो में काम करने वाली दो अभिनेत्री भी इस धंदे में शामिल...

शहर के मशहूर होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, फिल्मो में काम करने वाली दो अभिनेत्री भी इस धंदे में शामिल...

मुंबई| पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भांडा भोड़ किया है बताया जा रहा है की शहर के मशहूर इंपीरियल होटल में यह जिस्मफरोसी का धंदा चलाया जा रहा था इस रैकेट में फिल्म में काम करने वाली दो अभिनेत्रियां भी शामिल हैं|
 
 
होटल से जिन तीन लड़कियों को पुलिस ने अरेस्ट किया है, उसमें से दो मूल तौर पर तुर्केमिनिस्तान की रहने वाली हैं जो कि मुंबई में रहकर फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किया करती हैं, ये दोनों लड़कियां एमबीए की छात्राएं भी हैं|

2 एजेंट गिरफ्तार-
पुलिस ने होटल से इनके 2 एजेंट जावेद और नावेद को भी गिरफ्तार किया जो इनके लिए ग्राहक लाने का काम करते थे, इन दोनों लड़कियों ने अपने बयान में कहा है कि फिल्मों में काम दिलाने के बहाने उनसे धंधा कराया जाता है, उन्हें एक रात के लिए लाखों रुपए मिलते हैं.
 
 धमतरी के लोगो में फैली बाघ की दहशत, वन विभाग ने लोगो को घर से बहार न निकलने की दी सलाह...

धमतरी के लोगो में फैली बाघ की दहशत, वन विभाग ने लोगो को घर से बहार न निकलने की दी सलाह...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर से लगे गांव पोटियाडीह में लोग इस वक्त बाघ के कारण दहशत में है बता दे की लोगो के सुचना के आधार पर वन विभाग के टीम ने जाँच पड़ताल सुरु की जिसके बाद जाँच में  पंजो के निशान पाए गए| वहीं वन अफसरों का कहना है कि ये निशान बाघ के नहीं है फिर भी लोगों को घर से बाहर नहीं निकले की सलाह दी है।
 
 
रात में जब बछड़े की चिल्लाने की आवाज सुनने के बावजूद डर के कारण बाहर निकलने में किसी ने हिम्म्त नहीं दिखा सके। इधर वनविभाग ने अनुमान लगाया है कि ये जानवर या तो तेंदुआ या लकड़बग्घा हो सकता है। जो शिकार की तलाश में जंगल से गांव की तरफ आ गया है। वन विभाग ने एहतियातन गांव में मुनादी करवा कर लोगों को सावधान रहने कहा गया है।

ऐसे फैली दहशत-
दरअसल सोमवार की रात गांव में एक बछड़े की लाश जिस हालत में मिली। उसे देख कर साफ था कि किसी जानवर ने उसका शिकार किया है। लेकिन इस बीच इलाके में बाघ की मौजूदगी की खबर आग की तरह फैल गई। इसके साथ में लोग दहशत में आ गए।

जाँच के बाद-
वनविभाग की टीम पहुंची तो आस पास पंजो के निशान पाए गए, लेकिन वो बाघ के नहीं बल्कि किसी छोटे जंगली जानवर का होना बताया हैं। बताया गया कि जिस किसान के बछड़े को जानवर ने शिकार बनाया। उसके मुताबिक जानवर ने इससे पहले भी कई जानवरो को अपना शिकार बनाया है।
 

 

नक्सलियों ने ग्रामीण की गला रेतकर की हत्या, नक्सलियों ने ग्रामीण को पुलिस मित्र बताकर की हत्या...

नक्सलियों ने ग्रामीण की गला रेतकर की हत्या, नक्सलियों ने ग्रामीण को पुलिस मित्र बताकर की हत्या...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के बांदे थाना के उलिया में नक्सलियों ने एक ग्रामीण को अगवाकर उसकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी है। नक्सलियों ने ग्रामीण को पुलिस मित्र बताकर हत्या कर दी है। ग्रामीण की हत्या से ग्रामवासी आक्रोशित है। मृतक ग्रामीण का नाम रंजीत तिम्मा (24 वर्ष) है।

पढ़ें : शहर के मशहूर होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, फिल्मो में काम करने वाली दो अभिनेत्री भी इस धंदे में शामिल

मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात 6 वर्दीधारी नक्सली रंजीत तिम्मा के घर आकर उसे उठा ले गए थे। उस पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए घर से कुछ ही दूरी पर गला रेतकर हत्या कर दी। नक्सलियों की भमरागड़ एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए पर्चा भी फेंका है। जिसमें ग्रामीण को पुलिस का मित्र बताया है। हालांकि नक्सल पर्चा कॉपी वाले पेपर पर लिखकर फेंका गया है, जिससे फर्जी नक्सल हत्या भी हो सकता है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। 

एएसपी राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि उलिया गांव के रहने वाले रंजीत तिग्गा की नक्सलियों ने हत्या कर दी है। घटना की जानकारी मिलने पर बांदे पुलिस की टीम उलिया गांव के लिए रवाना हो गई है। एएसपी का कहना है कि मृतक रंजीत तिग्गा का पुलिस से कोई लेना देना नहीं था, निर्दोष ग्रामीण की हत्या कर नक्सली उसे पुलिस मित्र बता देते हैं।

 

केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट से 1 की मौत 2 घायल, जाने कहा की है यह घटना...

केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट से 1 की मौत 2 घायल, जाने कहा की है यह घटना...

ठाणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक निजी केमिकल फैक्ट्री में बुधवार को विस्फोट हो गया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बदलापुर के एमआईडीसी परिसर में स्थित फैक्ट्री में आग लगने के बाद सुबह लगभग नौ बजे विस्फोट हो गया।

पढ़ें : शहर के मशहूर होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, फिल्मो में काम करने वाली दो अभिनेत्री भी इस धंदे में शामिल

उस समय फैक्ट्री में कई कर्मी सुबह की शिफ्ट में काम कर रहे थे। कंपनी का नाम के.जे. रेमेडीज है और दमकल विभाग की 10 गाडिय़ां मौके पर भेज दी गई हैं। धमाके कारण फिलहाल पता नहीं चला है। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है।

BREAKING NEWS :  दिल्ली विधानसभा चुनाव: कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम भी शामिल

BREAKING NEWS : दिल्ली विधानसभा चुनाव: कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम भी शामिल

रायपुर |  दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा जारी की गई स्टार प्रचारकों की सूची छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम भी शामिल किया गया है। 

कांग्रेस द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री श्री बघेल का नाम 11वें नंबर पर है। कांग्रेस ने इस चुनाव के लिए कुल 40 स्टार प्रचारकों के नाम की सूची जारी की है। श्री बघेल के अलावा इस सूची में प्रदेश से और किसी नेता को शामिल नहीं किया गया है। हालांकि श्री बघेल के नाम शामिल किए जाने से प्रदेश कांग्रेस में भारी उत्साह देखा जा रहा है। खासकर श्री बघेल के समर्थक ज्यादा उत्साहित है। 
 
हवाईअड्डे पर बम रखने वाला संदिग्ध गिरफ्तार, जाने पूरी खबर..

हवाईअड्डे पर बम रखने वाला संदिग्ध गिरफ्तार, जाने पूरी खबर..

बेंगलुरू। मंगलुरु हवाई अड्डे पर बम रखने वाले संदिग्ध को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया गया, जब उसने कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय पर जाकर समर्पण कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, मंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सोमवार को एक देसी बम (आईईडी) रखने के मामले में प्रमुख संदिग्ध आदित्य राव को डीजीपी के कार्यालय में समर्पण करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

पढ़ें : यदि आपका खाता बैंक ऑफ इंडिया में है तो हो जाइये सावधान, हुआ 3635 करोड़ का घोटाला

अधिकारी ने आगे बताया, राव को जांच के लिए राज्य द्वारा संचालित विक्टोरिया अस्पताल में ले जाया जाएगा और इसके बाद उसे उसकी हिरासत और मामले की जांच के लिए स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।
 
इससे पहले मंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त पी एस हर्षा ने मंगलवार को बताया था कि मामले में कई लोगों से पूछताछ की गई और कई संदिग्ध स्थानों की जांच की गई। संभावित विस्फोटक पदार्थों से भरा बैग सोमवार को टिकट काउंटर के पास एक सीआइएसएफ अधिकारी मिला था। बाद में इसे बम स्क्वाड ने डिफ्यूज कर दिया था। आयुक्त ने कहा कि मामले की जांच कर रही तीन पुलिस टीमें इसे  सभी कोणों से जांच रही है। जल्द से जल्द दोषी पर शिकंजा कसा जाएगा।
शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ करता रहा दुष्कर्म, गर्भ ठहर जाने पर शादी से किया इंकार, जाने कहा की है यह घटना...

शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ करता रहा दुष्कर्म, गर्भ ठहर जाने पर शादी से किया इंकार, जाने कहा की है यह घटना...

रायपुर। शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग लड़की के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा, गर्भ ठहर जाने के बाद शादी से इंकार कर दिया। घटना की रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज की गई है।

पढ़ें : शहर के मशहूर होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, फिल्मो में काम करने वाली दो अभिनेत्री भी इस धंदे में शामिल

मिली जानकारी के अनुसार शांति नगर सिविल लाइन निवासी महिला 40 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया की बेटी 16 वर्ष के साथ महेश महानंद 20 वर्ष ने शादी का प्रलोभन देकर 1 अक्टूबर  19 से 21 जनवरी 20 के मध्य  नाबालिग के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाया। गर्भ ठहर जाने पर आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है।

राजधानी में बेटे का बर्थडे मनाने गये बाहर, चोरों ने घर में घुस कर टीवी, फ्रीज,गैस सिलेंडर पर, हाथ किए साफ, जाने पूरी खबर

राजधानी में बेटे का बर्थडे मनाने गये बाहर, चोरों ने घर में घुस कर टीवी, फ्रीज,गैस सिलेंडर पर, हाथ किए साफ, जाने पूरी खबर

रायपुर। बेटे का बर्थडे मनाने मकान में ताला बंद कर गये राजेंद्र नगर निवासी सुकांति हरपाल 35 वर्ष पति अजीत साहनी के घर में चोर बालकनी के रास्ते कमरे में प्रवेश कर चोर ने टीवी फ्रीज, गैस सिलेंडर सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट राजेंद्र नगर थाने में दर्ज की गई है।

पढ़ें : यदि आपका खाता बैंक ऑफ इंडिया में है तो हो जाइये सावधान, हुआ 3635 करोड़ का घोटाला

मिली जानकारी के अनुसार महाबीर नगर खुशी वाटिका मकान नंबर 8 में 20 जनवरी से 21 जनवरी के मध्य अज्ञात चोर ने बालकनी के रास्ते से कमरे में प्रवेश कर एक नग एलईडी टीवी, एक फ्रिज, गैस सिलेंडर, बैग मोबाइल फोन सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट राजेंद्र नगर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

हाथी ने किया ग्रामीण पर हमला, सूड से पटक कर बेहरमी से ले ली ग्रामीण की जान, जाने कहा की है यह घटना...

हाथी ने किया ग्रामीण पर हमला, सूड से पटक कर बेहरमी से ले ली ग्रामीण की जान, जाने कहा की है यह घटना...

सूरजपुर। जिले के तुलसी गांव में दंतैल हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर उसकी जान ले ली। छत विक्षत हालत में उसकी लाश मिली है। मृतक ग्रामीण की पहचान नहीं हो पाई है। हाथी की धमक से एक बार फिर से ग्रामीणों में दहशत फैल गया है। बताया जा रहा है कि कुछ काम से जंगल की ओर गए ग्रमीण का सामना हाथी से हो गया। इसके बाद हाथी ने सूड से पटकर बेहरमी से उसकी जान ले ली। वहीं छत विक्षत हालत में उसकी लाश देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वहीं लोगों को ऐतिहातन के लिए घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी है।

सीएम हाउस में बजट प्रस्तावों पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की उपस्थिति में आज स्वास्थ्य-पंचायत विभाग पर चर्चा, जाने पूरी खबर

सीएम हाउस में बजट प्रस्तावों पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की उपस्थिति में आज स्वास्थ्य-पंचायत विभाग पर चर्चा, जाने पूरी खबर

रायपुर । राज्य सरकार ने बजट के पूर्व अपनी तैयारियां तेज करते हुए विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक लेनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री निवास में बजट प्रस्तावों पर चर्चा के लिए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की उपस्थिति में पंचायत एवं स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ बजट प्रस्तावों पर चर्चा चल रही है। 

पढ़ें : राजधानी में चाकलेट में नशीली दवा खिला कर युवती से किया दुष्कर्म

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री निवास में स्वास्थ्य एवं पंचायत विभाग के मंत्री टीएस सिंहदेव की उपस्थिति में यह बैठक चल रही है। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विभागीय मंत्री के साथ अफसरों से बजट प्रस्तावों पर चर्चा कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो बैठक में विकास कार्यों पर जोर देने पर गंभीरतापूर्वक मंथन किया जा रहा है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी समस्याओं को दूर करने बजट में राशि के प्रावधान किए जाने, नए उपकरण खरीदी, स्वास्थ्य सुविधा को सरल-सहज और गुणवत्तायुक्त बनाने पर भी गंभीर मंथन चल रहा है। इस विषय पर अधिकारियों से उनकी राय ली जा रही है। इसके अलावा मैदानी अमले तक त्वरित संसाधन पहुंचाने, ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधा को और अधिक विकसित करने के संबंध में भी चर्चा की जा रही है। पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को तेज करने, ग्रामीण अंचलों में नए विकास कार्य शुरू कराने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूत किए जाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा चल रही है। 
 
पूर्व विधायक के पुत्र समेत 4 पर FIR दर्ज, शराब दुकान में आगजनी के मामले मे सभी आरोपी फरार, जाने क्या है पूरी खबर...

पूर्व विधायक के पुत्र समेत 4 पर FIR दर्ज, शराब दुकान में आगजनी के मामले मे सभी आरोपी फरार, जाने क्या है पूरी खबर...

जांजगीर। शराब दुकान में आग लगाने के मामले में पूर्व विधायक के बेटे समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। कचंदा गांव में शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के बाद रात में शराब दुकान में आग लग गई थी। पूर्व विधायक के बेटे के साथ 4 लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया गया है। शिवरीनारायण पुलिस ने इसी मामले में पूर्व विधायक के बेटे समेत 4 के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

 ट्रेलर-सूमो में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर, 10 घायलो को कराया गया अस्पताल में भर्ती, जाने कहा की है यह घटना...

ट्रेलर-सूमो में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर, 10 घायलो को कराया गया अस्पताल में भर्ती, जाने कहा की है यह घटना...

महासमुंद। नेशनल हाइवे 53 पर सोमवार पूर्वान्ह 11 बजे टप्पा के पास ट्रेलर एवं सूमो में आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना में सूमो सवार आठ एवं ट्रेलर में सवार चालक-परिचालक घायल हो गए। सूचना पर 112 की टीम मौके पर पहुंचकर घायलों को पिथौरा अस्पताल पहुंचाई। पिथौरा पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच कर यातायात बहाल करने में जुटी रही। जानकारी अनुसार रायपुर से सरायपाली की ओर जा रहे ट्रेलर क्रमांक एमएच 43 बीपी 2436 एवं सरायपाली से रायपुर की ओर से जा रहे सूमो क्रमांक सीजी 22-1947 में आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिससे ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना पर डॉयल 112 की टीम ने सूमो में सवार सभी आठ लोगों को तथा ट्रक के चालक एवं परिचालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा पहुंचाया।   

 पढ़ें : राजधानी में चाकलेट में नशीली दवा खिला कर युवती से किया दुष्कर्म

घटना बाद पिथौरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और करीब घंटे भर बाद सूमो को सड़क से हटाकर यातायात सुगम करने का प्रयास किया। सूमो में सरायपाली के पास देवलगढ़ के निवासी सवार थे। वहीं ट्रक पर चालक दीपक निषाद खैरागढ़ एवं परिचालक संदीप सिंह मुंबई सवार थे। बहरहाल पिथौरा पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
महिला ने दी दिल्ली से गुंडा बुलवाकर जान से मारने की धमकी, घर के सामने फैली रेती को लेकर हुआ था विवाद

महिला ने दी दिल्ली से गुंडा बुलवाकर जान से मारने की धमकी, घर के सामने फैली रेती को लेकर हुआ था विवाद

महासमुंद। घर के सामने फैली रेत हटाने के लिए कहने पर महिला ने दिल्ली से गुंडा बुलवाकर जान से मारने की धमकी दे डाली। मामला बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बड़े साजापाली का है। लक्ष्मी भारद्वाज ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 19 जनवरी की सुबह साढ़े 9 बजे उनके पति ईश्वर भारद्वाज ने घर सामने निवासरत अनिता सक्सेना को फैली रेत को इकट्ठा करने की बात कही, जिस पर अनिता ने अपनी पति का साफ्टवेयर इंजीनियर होने का धौंस देते हुए दिल्ली से गुंडा बुलवाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अनिता सक्सेना के खिलाफ धारा 294, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है।

देशी कट्टा, कारतूस व चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, जाने पूरी खबर...

देशी कट्टा, कारतूस व चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, जाने पूरी खबर...

रायपुर। अवैध देशी कट्टे व कारतूस के साथ पुलिस ने देर रात एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने दो जिंदा कारतूस समेत स्टील का चाकू जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर मौदहापारा पुलिस ने टीम बनाकर मौदहापारा सामुदायिक भवन के पास शेख शाहनवाज को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस जब्त किया है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि अपने घर के दीवार व छत के बीच स्टील का बड़ा चाकू भी छिपाकर रखा है जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।