BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
आज दिनांक 24 जनवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 24 जनवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 24 जनवरी का राशिफल

मेष:आज का दिन आपके रूके हुए कार्यों के लिए प्रगतिदायी रहेगा। जो व्यक्ति संयुक्त व्यवसाय से जुड़े हुए हैं उनके लिए भी आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। यह समय आपके स्वास्थ्य के लिए मध्यम है। सायंकाल में राजनीतिक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं।

वृषभ:कामकाजी लोगों को आर्थिक लाभ का योग है। यदि आप नौकरी करते हैं तो रूकी हुई प्रमोशन का अवसर मिल सकता है। आज का दिन स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। यदि घर में छोटे बच्चे हैं तो उनके स्वास्थ्य पर आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी।

मिथुन:शनि और केतु की सप्तम भाव में युति चल रही है। इससे रक्त से संबंधित संक्रमण होने की आशंका बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज कुछ मतभेद हो सकते हैं, जिसकी कोई खास वजह नहीं होगी। अशुभ ग्रहों के प्रभाव के कारण भ्रम की स्थिति उत्पन्न होगी।

कर्क:आज परिवार में आर्थिक रूप से उतार चढ़ाव रहने वाला है। कड़ी मेहनत और बाजार के समर्थन से घर के मुखिया को बड़ी धन राशि प्राप्त होने का योग बन रहा है। धन संबंधी कुछ योजनाएं भी आज आरंभ होंगी, जिनका लाभ भविष्य में अच्छा मिलेगा।

सिंह:आज का दिन आर्थिक रूप से सामान्य रहेगा। अधिकारियों का सहयोग और बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके लाभ का कारण बनेगा। पैतृक संपत्ति या धन प्राप्ति की संभावना का योग बन रहा है। यदि आप विद्यार्थी हैं तो उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्रबल योग है।

कन्या:आज के दिन आप अपने शत्रुओं से सावधान रहें। आय और व्यय से संबंधित मसलों पर विवाद हो सकता है। आज कालाबाजारी, धोखधड़ी या छल के माध्यम से धन-हानि की आशंका बन रही है। अपने जीवनसाथी की सारी बातें गंभीरता से समझें, अन्यथा प्यार में बहुत बड़ी मुश्किल हो सकती है।

तुला:आज परिवार में हर्ष आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। परिवार के सभी सदस्य आपकी प्रशंसा करेंगे। आपका प्रभाव प्रताप बढऩे से आपके शत्रु हतोत्साहित होंगें सांयकाल से लेकर रात्रि का समय विवाह आदि मंगल कार्यों में व्यतीत होगा।

वृश्चिक:आज का दिन बिगड़े हुए संबंधो के सामान्य होने का दिन है। सभी चीज सामान्य रूप से कार्य करने लगेंगी। शादीशुदा महिलाएं सभी गलतफहमियों को दूर कर सकेंगी और अपने परिवार के साथ संबंधो को अधिक मजबूत कर पाएंगी।

धनु:आज कुछ संदिग्ध मामलों से परेशानी हो सकती है। किसी प्रिय व्यक्ति द्वारा विश्वासघात करने से परस्थितियां विपरीत बनेंगी। बड़े भाई के साथ गलतफहमियां पैदा होने का योग है। आप अपने कार्य कौशल से सायंकाल तक उत्पन्न हुई सभी उत्तेजनाओं को सामान्य बनाने में सफल होंगे।

मकर:आज का दिन प्रेम संबंधो के लिए अच्छा है। इस समय माता-पिता और सास-ससुर के संबंध अधिक प्रगाढ़ होंगे। काम और व्यापार में बहुत अधिक साझेदारों के कारण आप अच्छे व्यावसायिक संबंधो को विकसित करने में सक्षम हो जाएंगे।

कुंभ:आज आप अपने रिश्तों के प्रति पूर्ण ईमानदारी और समर्पण का भाव रखेंगे। इससे आपके संबंधो में मजबूती आएगी। आज का बना हुआ संबंध आसानी से नहीं टूटेगा, आप बहुत अच्छे साथी हैं। किसी अज्ञात वजह से रात्रि में कुछ समय तक परेशानी हो सकती है।

मीन:व्यस्तता के कारण जीवनसाथी के साथ कम समय बिताना पड़ेगा। अपने प्रियजनों के लिए कुछ समय निकालने की कोशिश करें। दिन के मध्य से लेकर सायंकाल तक किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का योग बन सकता है। अपनी सेहत और बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें।

गांव-गरीब और किसानों के साथ कांग्रेस कर रही धोखा-बृजमोहन

गांव-गरीब और किसानों के साथ कांग्रेस कर रही धोखा-बृजमोहन

पंचायत चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में आरंग विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में बृजमोहन अग्रवाल की हुई चुनावी सभाएं।
छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गांव, गरीब और किसानों के साथ धोखा किया है। उनकी सरकार बने पूरे 1 साल हो गए पर इस 1 साल में प्रदेश का विकास पूरी तरह से थम गया है। यहां तक कि उनके चुनावी वादे पूरी तरह से खोखले साबित हो गए हैं। न किसानों को 25 सौ रुपए धान का समर्थन मूल्य मिल रहा है और ना ही बेरोजगार युवाओं को 25 सौ रुपये बेरोजगारी भत्ता। पूर्णता शराबबंदी का वादा करने वाली यह कांग्रेस सरकार गांव-गांव में शराब की नदियां बहा रही है। श्री अग्रवाल ने यह बात पंचायत चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में आरंग विधानसभा के ग्राम फरफौद, अकोलीकला,परसकोल,देवरी तथा गुखेरा में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही।

बृजमोहन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आज जो भी विकास दिख रहा है।वह भाजपा सरकार की देन है। अपने 15 साल के राज में भारतीय जनता पार्टी ने हर गांव के विकास की राह बनाई थी। अच्छी सड़कें, पंचायत भवन, समुदायिक भवन, पेयजल की सुविधा,सिंचाई के लिए नहर-नाली,अच्छी चिकित्सा सुविधा, गरीबों को 1 रुपये किलों में चावल प्रदान करने का कार्य किया था।
परंतु आज कांग्रेस के राज में कही एक ईट भी रखी जाती दिखाई नही देती। राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त पंचायतों के विकास के रुपये भी सरकार ने वापस मंगा लिये है।
प्रदेश की कांग्रेस सरकार काम के नाम से कर्ज पर कर्ज ले रही है। परंतु राज्य की समस्या दूर होने की बजाय और बढ़ती ही जा रही है। किसान पिछले 15 सालों में इतना परेशान और निराश कभी नहीं हुआ जितना इस कांग्रेस सरकार में वह हो रहा है। भाजपा सरकार में तो किसानों का धान बिकते ही पैसे उनके खाते में चले जाते थे परंतु आज ऐसा नही है। सरकार टोकन पे टोकन देकर किसानों को परेशान कर रही है। किसानों को प्रति क्विंटल 1815 और 1835 रुपये ही किसानों को मिल रहे है।किसान खुद को कांग्रेस द्वारा ठगा महसूस कर रहा है।
उन्होंने कहा कि यह पंचायत चुनाव कांग्रेस को सबक सिखाने का सही मौका है। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों को सरपंच,जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य बना कर अपने गांव और क्षेत्र के विकास की सही दिशा तय करिए। साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को यह पता होना चाहिए कि केंद्र की भाजपा हस्ताक्षर नरेंद्र मोदी की सरकार अब सीधे ग्राम पंचायतों को विकास के लिए पैसे दे रही है। ऐसे में किसी मे इतना दम नही की आपके गांव का विकास को रोक दे।
इस अवसर पर रायपुर जिला ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष गुलाब टिकरिया, पूर्व विधायक नवीन मारकंडे, संजय ढीढी, जिला पंचायत की प्रत्याशी महिला आयोग की पूर्व सदस्य ममता साहू, रमा साहू,जनपद चुनाव के प्रत्याशी गोविंद साहू,मंडल भाजपा अध्यक्ष अभिषेक तंबोली,किरण ढीढी आदि उपस्थित थे। 

छात्रों के लिए बड़ी खबर: 75 प्रतिशत से कम अटेंडेंस वालो के रोक दिए जायेंगे रिजल्ट, विश्वविद्यालय ने कॉलेजों से मांगा अटेंडेंस रिकॉर्ड

छात्रों के लिए बड़ी खबर: 75 प्रतिशत से कम अटेंडेंस वालो के रोक दिए जायेंगे रिजल्ट, विश्वविद्यालय ने कॉलेजों से मांगा अटेंडेंस रिकॉर्ड

 रायपुर। रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में जिन छात्रों के अटेंडेंस 75 प्रतिशत से कम होगी उनका रिजल्ट रोक दिया जायेगा| जी हां पं.रविवि कम अटेंडेंस वाले छात्रों के रिजल्ट रोकने की तैयारी में है। विश्वविद्यालय सेमेस्टर एग्जाम दे रहे छात्रों की अटेंडेंस लिस्ट मंगा रहा है। जिन छात्रों की अटेंडेंस 75 प्रतिशत से कम होगी उन छात्रों के रिजल्ट रोक दिए जाएंगे। 

 

   आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होने की वजह से छात्रों की उपस्थिति का पता नहीं चल पता, जिसके चलते अब सभी कॉलेजों को छात्रों के अटेंडेंस के रिकॉर्ड भेजने को कहा गया है। अटेंडेंस रिकॉर्ड से छात्रों की उपस्थिति को देखा जाएगा और जिन छात्रों की उपस्थिति 75% से कम होगी औऱ उन्होंने एग्जाम दिया है तो ऐसे छात्रों के नतीजे रोके जाएंगे। बता दें के पी जी स्टूडेंट्स के सेमेस्टर एग्जाम 12 दिसंबर से शुरु हुए हैं जो 2 फरवरी तक चलेंगें।
 CM भूपेश बघेल ने केन्द्र सरकार को लिखा पत्र, 4140 करोड़ रूपए की खनिज राॅयल्टी देने के संबंध में पत्र...

CM भूपेश बघेल ने केन्द्र सरकार को लिखा पत्र, 4140 करोड़ रूपए की खनिज राॅयल्टी देने के संबंध में पत्र...

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में संचालित कोयला खदानों से निकाले गये कोयले की 4140.21 करोड़ रूपये एडिशनल लेवी की राशि यथाशीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की है। 

जानिए क्या कुछ लिखा है पत्र में-
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय कोयला खान एवं संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी को भेजे गये पत्र में भारतीय संविधान में उल्लेखित प्रावधानों, खनिज अधिनियम और माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा इस संबंध में पारित आदेश अनुसार खनिज पर राज्य सरकार के स्वामित्व होने तथा खनिजों पर राज्य सरकार द्वारा राॅयल्टी, लेव्ही एवं अन्य कर वसूलने के प्रावधान का उल्लेख करते हुए राज्य हित में एडिशनल लेव्ही की राशि लगभग चार हजार 140.61 करोड़ रूपये राज्य हित में यथाशीघ्र राज्य सरकार को उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री ने पत्र में माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित कोल ब्लाॅक से निकाले गये और निकाले जाने वाले कोयले की एडिशनल राॅयल्टी की राशि को राज्य सरकार को देय होना चाहिए संबंधी पारित आदेश का भी उल्लेख किया है। साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार को राॅयल्टी देने के संबंध में कोयला मंत्रालय भारत सरकार को पिछले पांच सालों में भेजे गये पत्रों का भी उल्लेख किया है।

मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि छत्तीसगढ़ से आठ कोल आबंटियों द्वारा 295 रूपये प्रति मीट्रिक टन की दर से एडिशनल लेव्ही की राशि भारत सरकार के कोल मंत्रालय के पास जमा की गई है। इनमें जायसवाल निको लिमिटेड द्वारा 112.35 करोड़ रूपये, जिंदल पावर लिमिटेड द्वारा 1185.20 करोड़ रूपये, जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड द्वारा 2082.23 करोड़ रूपये, मोनेट इस्पात लिमिटेड द्वारा 238.09 करोड़ रूपये, प्रकाश इण्डस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा 234.22 करोड़ रूपये, आरएपीएल (सारडा एनर्जी लिमिटेड) 142.63 करोड़ रूपये और राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड द्वारा 145.49 करोड़ रूपये की एडिशनल लेव्ही जमा की गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इन संस्थानों द्वारा जमा की गई राशि को छत्तीसगढ़ सरकार को उपलब्ध कराने की कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
मुख्यमंत्री ने बजट की तैयारियों के संबंध में उद्योग और व्यापार संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ किया विचार-विमर्श, CM ने अनेक सुझावों पर दी सहमति...

मुख्यमंत्री ने बजट की तैयारियों के संबंध में उद्योग और व्यापार संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ किया विचार-विमर्श, CM ने अनेक सुझावों पर दी सहमति...

व्यापार जगत के प्रतिनिधियों ने इस पहल का स्वागत किया : राज्य सरकार की नीतियों को सराहा

मुख्यमंत्री ने अनेक सुझावों पर दी सहमति: इंडस्ट्रियल क्षेत्रों में खुलेंगे अग्निशमन केन्द्र
सड़कों के निर्माण में फ्लाई एश के उपयोग को दी जाएगी मंजूरी
इंडस्ट्रियल क्षेत्रों में कौशल विकास केन्द्र और स्कूलों में 'उद्यमशीलता पर
पाठ्यक्रम' प्रारंभ करने के सुझावों पर विचार का आश्वासन
औद्योगिक क्षेत्रों में छोटे उद्योगों के कलस्टर विकसित करने की होगी पहल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास पर आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ के उद्योग और व्यापार जगत के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट के संबंध में विस्तृत विचार विमर्श किया। बैठक में अपर मुख्य सचिव वित्त अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, उद्योग विभाग के संचालक अनिल टुटेजा सहित फि क्की, सीआईआई, उरला इंडस्ट्रिज एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स और क्रेडाई सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ के व्यापार और उद्योग जगत को बढ़ावा देने के संबंध में अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने इन सुझावों पर गंभीरता से विचार कर निर्णय लेने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री बघेल ने बैठक में मिले अनेक सुझावों पर सहमति भी दी। व्यापार और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री की इस पहल की सराहना करते हुए बैठक में कहा कि राज्य सरकार की नीतियों से छत्तीसगढ़ के उद्योग और व्यापार जगत में उछाल आया है। उद्योग और व्यापार जगत प्रतिनिधियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के स्टील उद्योगों में बिजली की खपत में 5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है जबकि अन्य उद्योगों में 15 प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की गई है। प्रतिनिधियों ने बताया कि सात वर्षों तक नकारात्मक वृद्धि वाले प्रदेश के लघु उद्योगों में 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रतिनिधियों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए किसानों की कर्ज माफी और 2500 रूपए प्रति क्विंटल पर धान की खरीदी जैसी योजनाओं का सकारात्मक प्रभाव छत्तीसगढ़ के उद्योग और व्यापार जगत पर पड़ा है।

मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि प्रदेश के इंडस्ट्रियल क्षेत्रों में अग्निशमन केन्द्र खोलने, एनएमडीसी से छत्तीसगढ़ के स्पंज और आयरन उद्योगों को उचित मूल्य पर आवश्यकतानुसार आयरन ओर उपलब्ध कराने, फ्लाई एश से होने वाले प्रदूषण को रोकने और इसकी खपत बढ़ाने के लिए रायपुर से लेकर रायगढ़ जैसे मैदानी इलाकों में सड़कों के निर्माण में फ्लाई एश के उपयोग को बढ़ावा देने की पहल की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने इंडस्ट्रियल क्षेत्रों में कौशल विकास केन्द्र और आईटीआई प्रारंभ करने, स्कूलों में 'उद्यमशीलता पर पाठ्यक्रम' (इंटरप्रोन्यूरशिप क्यूरिकुलम) प्रारंभ करने के सुझाव पर विचार करने, नगरनार सहित अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में छोटे और लघु उद्योगों के कलस्टर विकसित करने के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने, बस्तर तथा प्रदेश के पिछड़े क्षेत्रों में उद्योगों की स्थापना के प्रस्तावों को जल्द मंजूरी प्रदान करने का आश्वासन दिया। उद्योग प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार की नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना के तहत नालों की रिचार्जिंग योजना की सराहना की। प्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों की स्थापना, ग्रीन एनर्जी और प्रदेश में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के सुझाव भी दिए। बैठक में उद्योग और व्यापार जगत के प्रतिनिधियों ने रायपुर के व्यवसायी प्रवीण सोमानी की सकुशल वापसी के लिए मुख्यमंत्री द्वारा की गई पहल और छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा की गई तत्परता से कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। बैठक में सीआईआई के बी.एल. अग्रवाल, फिक्की की छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन प्रदीप टंडन, विजय आनंद झंवर, भार्गव, सीआईआई के रमेश अग्रवाल, उरला इंडस्ट्रिज एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्विन गर्ग और छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स के जितेन्द्र बरलोटा भी उपस्थित थे।
21 पान मसाला कंपनियों के टेस्ट हुए फेल, गुड़ाखू व् हुक्का बारो में अब लग सकती है पाबंदी,  राज्य सरकार को भेजा गया प्रस्ताव...

21 पान मसाला कंपनियों के टेस्ट हुए फेल, गुड़ाखू व् हुक्का बारो में अब लग सकती है पाबंदी, राज्य सरकार को भेजा गया प्रस्ताव...

रायपुर। छत्तिसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर मिल रही है जहां पान ठेलो व् दुकानों में बिकने वाले गुड़ाखू व् हुक्का बारो में अब पाबंदी लग सकती है जी हां खबर है की राज्य में गुड़ाखू और हुक्का बार पर पाबंदी लग सकती है। खाद्य एवं औषधि विभाग ने राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव पर आगामी कैबिनेट में चर्चा हो सकती है। केंद्र के कोटपा एक्ट में संशोधन करने को लेकर ये प्रस्ताव भेजा गया है। बता दें यहां पुलिस ने अवैध तरीके से संचालित कई हुक्का बारों में छापा मारा था, जहां नाबालिग लड़के-लड़कियां धुएं का कश लगाते पकड़े गए थे। नाबालिगों के पैरेंट्स को समझाइश देकर इन्हें छोड़ा गया था। बता दें कई पानी ठेलों में पुलिस ने दबिश देकर भारी मात्रा में हुक्के का सामान, फ्लेवर जब्ती की कार्रवाई कर चुकी है। युवा खासकर इस नशे की गिरफ्त में हैं।
 
 
सैंपल फेल होने वाले पान मसाला पैकेट्स की संख्या लाखों में है। 21 पान मसाला कंपनियों के सैंपल टेस्ट में फेल हुए हैं। कंपनियों के सैंपल में मैग्नीशियम कार्बोनेट जैसे खतरनाक कैमिकल मिल हैं। खाद्य एवं औषधि विभाग ने कंपनियों को जल्द बाजार से पान मसाला के पैकेट्स वापस लेने को कहा है।  पान मसाला कंपनियों के सैंपल फेल होने के बाद खाद्य एवं औषधि विभाग ने कंपनियों को रिकॉल नोटिस भेजा है। 
 Whatsapp ने अपने यूजर्स के लिए जारी किया नया फीचर, जानिए उस फीचर की खासियत...

Whatsapp ने अपने यूजर्स के लिए जारी किया नया फीचर, जानिए उस फीचर की खासियत...

दिल्ली। व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स के लिए डार्क मोड सेक्शन आखिरकार मोबाइल के एंड्रॉयड बीटा वर्जन के यूजर्स के लिए जारी कर दिया गया है। इस फीचर में बहुत सारी खासियतें होंगी।

इस फीचर की खास बात ये है कि इसके एक्टिवेट होने के बाद व्हाट्सएप का बैकग्राउंड का रंग पूरी तरह डार्क ग्रीन हो जाएगा। यूजर्स इस फीचर को एप के थीम सेक्शन में जाकर एक्टिवेट कर सकेंगे। वैसे कंपनी ने इस फीचर के लांच के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है लेकिन यूजर्स के फोन में इस फीचर ने काम करना शुरू कर दिया है।

ऐसे करे एक्टिवेट-
हम आपको बताते हैं कि इस फीचर को फोन में कैसे एक्टीवेट करेंगे। सबसे पहले आप व्हाट्सएप के बीटा वर्जन को ओपन करें। इसके बाद राइट कॉर्नर में मौजूद मैन्यू आइकन पर टैक करें। अब सेटिंग में जाकर चैट ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां थीम के कई विकल्प दिखाई देंगे, जिसमें से आपको डार्क मोड को चुनना होगा। इस तरह से आपके फोन में डार्क मोड हो जाएगा एक्टीवेट।
राजधानी में अपनी पत्नी व् बच्ची की हत्या कर फांसी पर झूला युवा किसान, जाने पूरी खबर...

राजधानी में अपनी पत्नी व् बच्ची की हत्या कर फांसी पर झूला युवा किसान, जाने पूरी खबर...

रायपुर। छत्तिसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक खबर सामने आरही है जहां एक युवा किसान ने अपनी पत्नी व् बच्ची की हत्या कर खुद फांसी पर झूल गया| पुलिस के अनुसार युवक पहले अपनी पत्नी और बच्ची का गला दबाकर हत्या किया, फिर खुद फांसी लगा ली मृतक किसानी का काम करता था| पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट भी नहीं मिला है|


जानकारी के अनुसार-
यह घटना तेलीबांधा थानाक्षेत्र के ग्राम फूंदहर की है| मृतकों में पति प्रवीण निषाद (24 वर्ष), पत्नी टोकेश्वरू निषाद (20 वर्ष) और दो साल की बच्ची दीक्षा निषाद है परिवार की अन्य महिलाओं का कहना है रात को ही फासी लगाए होंगे क्योंकि सुबह इनको उठाने के लिए गए तो ये लोग दरवाजा नहीं खोल रहे थे, फिर खिड़की से देखे तो फांसी पर लटका दिखा| जिसकी सूचना पुलिस को दी गई|

तेलीबांधा थाना सीएसपी सुनील शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पहुंचे तो, युवक फांसी पर लटका मिला, जबकि पत्नी और बच्ची मृत अवस्था में मिले| आशंका जताई जा रही है कि युवक अपनी बीवी और बच्ची का गला दबाकर खुद फांसी पर झूल गया| मृतक युवक के पिता का कहना है युवक किसानी करता था किसी प्रकार का कोई कर्जा नहीं था कोई तनाव नहीं था| प्रथम दृष्टया आत्महत्या ही लग रहा है फिलहाल मामले की जांच की जा रही है|
 ट्रक व् डंपर के बिच जबरदस्त भिडंत में दो लोगो की मौत, जाने कहा की है यह घटना...

ट्रक व् डंपर के बिच जबरदस्त भिडंत में दो लोगो की मौत, जाने कहा की है यह घटना...

फतेहपुर| ललौली थानाक्षेत्र से एक खबर मिल रही है जहां एक ट्रक व् डंपर में जबरदस्त भिडंत हो गई| बता दे की  यह घटना ललौली थानाक्षेत्र के दतौली मोड़ के पास बांदा-टांडा नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह लगभग चार बजे एक की है बताया जा रहा है की हादसे में दोनों चालक की मौत हो गई। हाईवे पर करीब तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को किनारे कर आवागमन बहाल किया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के दौरान धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। ट्रक व डंपर इस तरह एक दूसरे में फंसे थे कि तीन घंटे की मशक्कत में दोनों वाहनों को अलग कर हटाया जा सका।
आज शाम शहर के करीब 40 वार्डों में नही आएगा पानी, जान लीजिए यह खबर ना हो कोई परेशानी...

आज शाम शहर के करीब 40 वार्डों में नही आएगा पानी, जान लीजिए यह खबर ना हो कोई परेशानी...

जबलपुर। शहर वासियों को आज शाम को थोड़ी पानी की दिक्कतों का सामना करना पडेगा क्योकि नर्मदा के किनारे बने ललपुर जलशोधन 55 एम.एल.डी. संयंत्र में नगर निगम द्वारा अमृत योजना के तहत नए पंप लगाने के लिए शटडाउन लिया गया है। जिसके चलते ठंड के मौसम में शहरवासियों को पाने की पानी की किल्लत हो सकती है। शटडाउन की वजह से लगभग आधे शहर में आज शाम को पानी की सप्लाई नहीं होगी। नगर निगम द्वारा किया जाने वाले शटडाउन के चलते ललपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से जलापूर्ति बाधित रही। जिसकी वजह से लगभग 40 वार्डों की 19 पानी की टंकिया नहीं भरी जा सकी।


यह भी पढ़े-
टडाउन के चलते शहर के ग्वारीघाट,कटंगा,गुप्तेश्वर,सिविल लाइन,मदार छल्ला, सिद्धबाबा, दंगल मैदान, पोलीपाथर, बेलबाग, गोरखपुर,जैसे करीब दर्जन भर से ज्यादा इलाके हैं जहां आज शाम जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। हालाकि नगर निगम प्रशासन का दावा है कि लोगों को पानी की किल्लत न हो इसके लिए प्रभावित इलाकों में टैंकर के जरिए जलापूर्ति की जाएगी।
राजधानी पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता: कार से बरामद हुए 1 करोड़ कैश, जाने पूरी खबर...

राजधानी पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता: कार से बरामद हुए 1 करोड़ कैश, जाने पूरी खबर...

नईदिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के पहले दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है| दिल्ली के अजमेरी गेट इलाके में एक कार से 1 करोड़ कैश बरामद हुई है जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग के अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं पुलिस कार के ड्राइवर आजाद सिंह, कार के मालिक आदित्य अग्रवाल और एक अन्य व्यक्ति तपन जैन से पूछताछ कर रही है| इससे पहले भी दिल्ली पुलिस ने हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया था दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हथियारों के 2 तस्करों को भी गिरफ्तार किया था|


देश की राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रम और विधानसभा चुनाव को देखते हुये पुलिस काफी सतर्कता बरत रही है| राजधानी दिल्ली में कई इलाको में पुलिस बेरीकेड लगाकर वाहनों की जांच भी की जा रही है इसके अलावा दिल्ली मेट्रों में भी सुरक्षाकर्मी अतिरिक्त चौकसी बरत रहे हैं| वहीं राजधानी में बाहर से आने वाले वाहनों पर भी नजर रखी जा रही है|
निर्भया के दोषियों से तिहाड़ में पूछा गया उनकी आखिरी इच्छा, जाने इससे जुडी पूरी खबर...

निर्भया के दोषियों से तिहाड़ में पूछा गया उनकी आखिरी इच्छा, जाने इससे जुडी पूरी खबर...

नईदिल्ली। निर्भया गैंगरेप केस के चारों गुनहगारों की फांसी की तैयारी शुरू हो गई है। तिहाड़ जेल प्रशासन ने गुनहगारों को नोटिस जारी करके उनकी अंतिम इच्छा के बारे में पूछा है। जेल प्रशासन ने गुनहगारों से कई सवाल भी पूछे हैं। दरअसल जेल मैन्युअल के मुताबिक, सजा-ए-मौत की सजा पाए कैदियों से फांसी से पहले उनकी अंतिम इच्छा के बारे में पूछा जाता है और उनकी इच्छा को पूरा कराया जाता है।


रिपोर्ट के अनुसार, जेल प्रशासन ने आरोपियों को नोटिस देकर सवाल किया कि 1 फरवरी को तय फांसी से पहले वह अंतिम बार किससे मिलना चाहता है? जेल प्रशासन ने यह भी सवाल किया है कि उनके नाम कोई प्रॉपर्टी है तो क्या वह उसे किसी के नाम ट्रांसफर करना चाहते हैं। दोषियों से कहा गया है कि अगर वे कोई धार्मिक किताब पढऩा चाहते हैं या किसी धर्मगुरु को बुलाना चाहते हैं तो जेल अधिकारी उनकी इन इच्छाओं को 1 फरवरी से पहले पूरा कर सकते हैं।

जेल सूत्रों के हवाले से बताया कि चारों आरोपियों में से एक विनय ने 2 दिनों तक खाना नहीं खाया था, लेकिन बुधवार को उसने थोड़ा खाना खाया। वहीं, दोषी पवन जेल में रहते हुए खाना बहुत कम कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि चारों को 1 फरवरी को सुबह 6 बजे फांसी पर लटकाया जाता है। अगर इसी बीच मुकेश के अलावा अन्य तीनों में से किसी ने दया याचिका दायर कर दी तो यह मामला फिर कुछ दिन के लिए आगे बढ़ सकता है।
एयरपोर्ट में भर्ती के नाम पर लोगो से ठगी की खुलेआम कोशिशे जारी,फर्जी विज्ञापनों के जरिये बेरोजगारों को बनाया जा रहा है निशाना..

एयरपोर्ट में भर्ती के नाम पर लोगो से ठगी की खुलेआम कोशिशे जारी,फर्जी विज्ञापनों के जरिये बेरोजगारों को बनाया जा रहा है निशाना..

रायपुर। बेरोजगारों की मजबूरी और नादानी का बेजा फायदा उठाकर कुछ लोग छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट (माना)में पक्की नौकरी दिलाने के नाम पर धोखा देने की खुलेआम कोशिश कर रहे हैं। ठगी के धंधे में माहिर ऐसे लोगों की हिम्मत तो देखिए कि वो इसके लिए अख़बारों में बाक़ायदा छोटे-छोटे विज्ञापन छपवाकर बेरोजगारों को निशाना बना रहे है। हवाई अड्डों का मैनेजमेंट संभाल रहे भारत सरकार के विमान तल प्राधिकरण प्राधिकरण के अफसरों का कहना है कि ये विज्ञापन उनकी ओर से नहीं दिए गए हैं। उन्होंने आज राष्ट्रीय न्यूज सर्विस(आरएनएस) स्पष्ट शब्दों में कहा कि ये विज्ञापन फेक याने कि फर्जी और भ्रामक हैं,जिनके जरिए कुछ लोग बेरोजगारों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे है। विमानतल प्राधिकरण के अधिकारियों ने कहा कि बेरोजगारों को ऐसे इश्तहारों के झांसे में नही आना चाहिए। उल्लेखनीय है कि दो-चार शब्दों के मामूली फेरबदल के साथ छपे इन विज्ञापनों में अनपढों से लेकर ग्रेजुएट तक पक्की नौकरियां देने का दावा किया गया है। पोस्ट बताए गए हैं-सुपरवाइजर, ग्राउंड स्टाफ, एयरहोस्टेज, लोडर, चेकर ,ड्राइवर, हेल्पर के। 


गौरतलब है कि इन छोटे-छोटे विज्ञापनों के अनुसार इन पदों पर सीधी भर्ती होगी। भर्ती के साथ ही ट्रेनिंग शुरू होगी। रहना, खाना फ्री। एक विज्ञापन में वेतन बताया गया है-50 हजार से 85हजार, दूसरे में 55 हजार 800 से 75 हजार 800 और तीसरे में 46हजार 900 से 81 हजार 400 रुपए। इनमें यह स्पष्ट नहीं है कि किस पद के लिए कितना वेतन है। जब इन विज्ञापनों में दिए गए मोबाइल नम्बरों पर राष्ट्रीय न्यूज सर्विस (आरएनएस)के संवाददाता ने आवेदक बनकर जानकारी मांगी गई और यह पूछा कि इन भर्तियों के लिए आवेदन कहा करना होगा तो फोन रिसिव करने वाली एक महिला आपरेटर ने कहा कि आप अपना आधारकार्ड ,मार्कसीट और दो फोटोग्राफ्स इनमें से किसी भी नंबर पर वाट्सएप कर दीजिये। आपको शैक्षणिक योग्यता के अनुसार नियुक्ति के बारे में सूुचित कर दिया जायेगा। जब उनसे पूछा गया कि नियुक्ति के बाद पोस्टिंग कहा दी जाएगी तो बताया गया कि ये विज्ञापन माना एयरपोर्ट में भर्ती के लिये ही दिये गये है। यह पूछने पर की यह विज्ञापन किस कंपनी का है तो फोन रिसिव करने वाली महिला ने इंडिगो का है। जब उनसे इंडिगो के स्थानीय डायरेक्टर या प्रबंधक से बात कराने या उनका मोबाइल नंबर देने के लिये कहा गया तो वह नाराज होकर कहने लगी कि आप कोई महान नेता या प्रधानमंत्री है जो हमारे डायरेक्टर से बात करना चाहते है? इस प्रकार उनके द्वारा अपने अधिकारियों के नंबर नही दिये गये। जब उनसे राष्ट्रीय न्यूज सर्विस(आरएनएस)संवाददाता द्वारा आवेदक के रुप में यह भी जानकारी मांगी गई कि इन भर्तियों के लिये भारत सरकार के विमानतल प्राधिकरण से कोई परमिशन ली गयी है या नहीं तो उन्होंने फोन तत्काल काट दिया गया ।

इस बारे में भारतीय  विमानतल प्राधिकरण के अधिकारियों से पूछने पर उन्होंने राष्ट्रीय न्यूज सर्विस(आरएनएस)को बताया कि उनके द्वारा ऐसी कोई भर्ती अभी नहीं की जा रही है और अगर उन्हें भर्ती करनी होती है तो वो इसके लिए केन्द्र सरकार के माध्यम से  देश के प्रमुख समाचार पत्रों में विज्ञापन छपवाते हैं। भारत सरकार के साप्ताहिक 'रोजगार समाचार' और 'एम्प्लॉयमेंट न्यूज में भी वो अपनी वेकेंसी विज्ञापित करते हैं और अपने आधिकारिक वेबसाइट पर भी उसे अपलोड करते हैं ,लेकिन फि लहाल ऐसा कोई विज्ञापन उनकी तरफ से नहीं दिया गया है।
राजधानी में क्लस्टर बस से स्कूल बस के टकराने से 6 छात्र घायल, जाने पूरी खबर...

राजधानी में क्लस्टर बस से स्कूल बस के टकराने से 6 छात्र घायल, जाने पूरी खबर...

नईदिल्ली। नई दिल्ली के नरायना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक स्कूल की एक क्लस्टर बस से टक्कर हो गई, जिसमें छह छात्र घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह स्कूल बस ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित सलवान पब्लिक स्कूल जा रही थी। नरायना पुलिस स्टेशन के अधिकारियो ने बताया कि घायल छात्रों को पुलिस और स्थानीय लोगों ने मेहता नर्सिग होम और कपूर नर्सिग होम में भर्ती कराया गया।

राजधानी में इस दिन रहेगा मांस-मटन के विक्रय पर प्रतिबंध, जारी हुआ आदेश, जाने पूरी खबर...

राजधानी में इस दिन रहेगा मांस-मटन के विक्रय पर प्रतिबंध, जारी हुआ आदेश, जाने पूरी खबर...

रायपुर। छत्तीसगढ षासन के पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के आदेष के परिपालन में नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग ने राजधानी रायपुर निगम क्षेत्र के समस्त 70 वार्डो में स्थित सभी पषुवध गृहों, समस्त मांस-मटन विक्रय केन्द्रों को षतप्रतिषत रूप से गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2020 एवं महात्मा गॉधी के निर्वाण दिवस दिनांक 30 जनवरी 2020 के पावन अवसर पर बंद रखने एवं मांस-मटन विक्रय पूरी तरह प्रतिबंधित करने का आदेश दिया है। उक्त आदेष का उल्लंधन करने पर नगर निगम प्रशासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा तत्काल मांस- मटन जप्त करके संबंधित दुकानदार व व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कडी कानूनी कार्यवाही की जायेगी। 

 

नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी ए.के. हलदार ने निगम के समस्त जोन स्वास्थ्य अधिकारियों एवं जोन स्वच्छता निरीक्षकों को गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2020 एवं महात्मा गॉधी के निर्वाण दिवस दिनांक 30 जनवरी 2020 के पावन अवसर पर अपने-अपने क्षेत्रों में दिनभर सतत पर्यवेक्षण कर प्रतिबंध आदेष का पूर्ण व्यवहारिक परिपालन कड़ाई के साथ सुनिष्चित करवाने के आदेष दिये हैं।

वहीं नगर निगम आयुक्त  सौरभ कुमार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2020 एवं महात्मा गॉधी के निर्वाण दिवस दिनांक 30 जनवरी 2020 के पावन अवसर पर रायपुर निगम क्षेत्र में कही भी प्रतिबंध के बावजूद मांस-मटन की कोई भी दुकान खुली मिली तो उक्त क्षेत्र से संबंधित जोन कमिश्नर एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी पर कडी अनुशासनात्मक कार्यवाही राज्य शासन के निर्देशों का पूर्ण व्यवहारिक परिपालन ना पाये जाने की स्थिति में की जायेगी।
तीन दिन बंद रहेंगी शराब दुकाने, जाने इससे जुडी पूरी खबर...

तीन दिन बंद रहेंगी शराब दुकाने, जाने इससे जुडी पूरी खबर...

महासमुंद। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुनील कुमार जैन ने त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2019-2020 मदिरा बिक्री पर प्रतिबंध रखने के लिए छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उप धारा (1) के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रथम चरण के लिए 28 जनवरी को जनपद पंचायत क्षेत्र पिथौरा, बसना एवं सरायपाली तथा तृतीय चरण के लिए 3 फरवरी को जनपद पंचायत क्षेत्र महासमुंद एवं बागबाहरा के निर्वाचन क्षेत्र में स्थित मदिरा दुकानों को संबंधित ग्राम पंचायत के लिए घोषित मतदान तिथि एवं मतगणना समाप्ति तक के लिए नियत समय से 2 दिन पूर्व से अर्थात कुल 3 दिवस के लिए शुष्क दिवस घोषित किया है। 

 

उल्लेखनीय है कि जिले में प्रथम चरण के लिए 28 जनवरी 2020 को जनपद क्षेत्र पिथौरा, बसना एवं सरायपाली निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान एवं मतगणना होगा। इसके तहत 26 जनवरी को (गणतंत्र दिवस पर पूर्व से घोषित शुष्क दिवस) से 28 जनवरी की रात्रि तक पिथौरा क्षेत्र के अंतर्गत देशी मदिरा दुकान कोल्दा, भुरकोनी, सल्डीह, पिरदा एवं विदेशी मदिरा दुकान पिरदा के दुकानें बंद रहेंगी। इसी तरह जनपद पंचायत बसना के अंतर्गत देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान गढफ़ुलझर एवं भंवरपुर बंद रहेंगीं तथा जनपद पंचायत सरायपाली के अंतर्गत देशी मदिरा दुकान तोरेसिंहा एवं विदेशी मदिरा दुकान छुईपाली बंद रखने केआदेश दिए हैं। इसी प्रकार जिले के महासमुंद एवं बागबाहरा जनपद पंचायत निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत तृतीय चरण में मतदान एवं मतगणना 3 फरवरी को होगा। इसके लिए 01 फरवरी की संध्या 7.00 बजे से 03 फरवरी की रात्रि तक महासमुंद के अंतर्गत देशी मदिरा दुकान बेमचा रोड, अछोला, झलप तथा विदेशी मदिरा दुकान सिरपुर एवं झलप की मदिरा दुकानें बंद रहेगी तथा जनपद पंचायत बागबाहरा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत देशी मदिरा दुकान कोमाखान, नर्रा एवं विदेशी मदिरा दुकान कोमाखान, लक्ष्मीपुर को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
अब आप जुगाड़ की हेलमेट से नहीं ले पाएंगे पेट्रोल, जान लीजिए वरना हो सकती है मुश्किल...

अब आप जुगाड़ की हेलमेट से नहीं ले पाएंगे पेट्रोल, जान लीजिए वरना हो सकती है मुश्किल...

पेट्रोल लेने पहुंच चालकों के हेलमेट पर की जा रही मार्किंग

महासमुंद। पुलिस पेट्रोल पंप में बिना हेलमेट पेट्रोल दिए जाने के नियम के बाद पेट्रोल लेने के लिए जुगाड़ का हेलमेट लेकर पहुंचने वाले बाइकों चालकों को भी अब पेट्रोल नहीं मिल पाएगा। दरअसल, पुलिस पंप कर्मचारियों द्वारा पेट्रोल लेने पहुंचे बाइक चालकों के हेलमेट पर मार्किंग की जा रही है। 

मार्किंग का नियम लागू होने के बाद से पुलिस पेट्रोल पंप में पेट्रोल लेने पहुंच रहे बाइकों चालकों की परेशानी बढ़ गई है। हेलमेट पर मार्किंग इसलिए की जा रही है ताकि हेलमेट का उपयोग कोई दूसरा बाइक चालक ना कर सकें। यातायात सप्ताह के दौरान बिना हेलमेट के पेट्रोल देने के नियम लागू होने के बाद कई बाइक चालक पेट्रोल लेने हेलमेट का जुगाड़ लगा रहे थे जिसे रोकने के लिए पुलिस ने नए नियम लागू किया है। पंपकर्मी ऐसे बाइक चालकों के हेलमेट में मार्कर पेन से मार्किंग कर रहे हैं। इधर, हेलमेट को लेकर की जा रही कड़ाई के बाद पेट्रोल लेने वालों की संख्या घट रही है। 

अन्य पंपों में नहीं हो रहा नियम का पालन -
जानकारी के मुताबिक पुलिस विभाग द्वारा बिना हेलमेट के बाइक चालकों को पेट्रोल नहीं देने का नियम का पालन शहर के अन्य पंपों से की है। लेकिन शहर के दूसरे पंपों में विभाग की अपील का असर नहीं दिख रहा है। 

बाइक चालकों में हेलमेट के प्रति बढ़े जागरूकता-पुलिस-
हेलमेट को लेकर की जा रही कड़ाई के पीछे पुलिस की मंशा है कि अधिक से अधिक बाइक चालकों में हेलमेट के प्रति जागरूकता बढ़े और वे बाइक चलाने से पूर्व हेलमेट लगाएं। इस नियम के लागू होने के बाद अधिकांश लोगों में हेलमेट के प्रति जागरूकता बढ़ी है। 
एक ही परिवार के 3 लोगों की गला काट कर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, जाने कहा की है यह घटना...

एक ही परिवार के 3 लोगों की गला काट कर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, जाने कहा की है यह घटना...

चंडीगढ़। चंडीगढ़ राज्य में कुछ अज्ञात हमलावरों एक बड़ी घटना को अंजाम दे दिया, जिसके कारण वहां सनसनी फैल गई। हमलावरों ने एक ही परिवार के 3 लोगों की गला काट कर हत्या कर दी। यह घटना मनीमाजरा इलाके की है, जहां हमलावरों ने एक महिला और उसके दो बच्चों की हत्या कर दी। हमलावर हत्या के बाद फरार हो गये। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले जांच शुरू कर दी है। सुत्रों के अनुसार महिला के पति संजय अरोड़ा के घायल होने की भी सूचना मिली है उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

उधर, मृतक महिला का पति बुधवार को सड़क हादसे के बाद पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बुधवार देर रात दो बजे पुलिस को सूचना मिली कि मनीमाजरा के मॉडर्न कांप्लेक्स स्थित मकान नंबर 5012 में तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 

आनन-फानन में मनीमाजरा पुलिस के आलाधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे तो मकान में ताला लगा था। पुलिस ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया तो पांव तले जमीन खिसक गई। अंदर 45 वर्षीय सरिता और उसके बेटे अर्जुन (16) व बेटी सेंसी (22) के लहूलुहान शव पड़े थे। तीनों की बेरहमी से तेजधार हथियार से गला काटकर हत्या की गई थी।  अर्जुन 12वीं में पढ़ाई कर रहा था जबकि सेंसी लॉ की छात्रा थी। पुलिस ने आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि मकान नंबर 5012 में संजय अरोड़ा अपने परिवार के साथ रहते हैं और उनकी सेक्टर-9 पंचकूला में कृष्णा डेयरी नामक दुकान है। पड़ोसी कर्मवीर ने बताया कि बुधवार को उन्हें संजय अरोड़ा का पीजीआई से फोन आया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है और वह पीजीआई में भर्ती हैं। 

सूचना के बाद वह तुरंत उन्हें देखने पीजीआई पहुंच गए। पीजीआई से जब संजय अरोड़ा ने उन्हें अपने घर सूचना देने की बात कही और फोन लगाया तो घर पर किसी ने फोन नहीं उठाया। लगातार कई बार फोन करने पर भी जब घर पर फोन नहीं उठा तो संजय अरोड़ा ने कर्मवीर को घर पर सूचना देने को भेजा।  कर्मवीर जब मॉडर्न कांप्लेक्स स्थित संजय अरोड़ा के घर पहुंचा तो घर में बाहर से ताला लगा था जबकि अंदर लाइट जल रही थी। शक होने पर कर्मवीर ने पास से ही गुजर रही पीसीआर को बुला लिया। साथ ही पड़ोसी भी इक_ा हो गए। इसके बाद पीसीआर ने शक होने पर पुलिस टीम को बुला ली। पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर घर का ताला तोड़ा तो अंदर तीनों के शव पड़े थे। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर एसएसपी, डीएसपी समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी गई। देर रात तीन बजे तक इलाके में हड़कंप की स्थित रही। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा। 
 मानसरोवर पार्क के DDA पार्किंग में लगी रहस्यमय आग, 22 कारें और कई टू-वीलर जल कर खाक..

मानसरोवर पार्क के DDA पार्किंग में लगी रहस्यमय आग, 22 कारें और कई टू-वीलर जल कर खाक..

नईदिल्ली। दिल्ली के शहादरा के मानसरोवर पार्क में बुधवार रात एक चौकाने वाली घटना घटी। यहां डीडीए पार्किंग में खड़ीं करीब 22 कारें और एक दर्जन से ज्यादा टू-वीलर रहस्यमय तरीके से जल गए। देर रात करीब 2:45 बजे फायर ब्रिगेड को डीडीए पार्किंग में खड़े वाहनों में आग लगने की सूचना मिली थी। इस आग की चपेट में 22 कारें आ गईं। इसमें से कुछ कारों को काफी नुकसान हुआ है। इसके साथ ही 9 बाइक और कुछ स्कूटी भी जल गई है। हालांकि, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझा दिया। समय रहते आग बुझाने की वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया।

यह आग कैसे लगी अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मानसरोवर पार्क के लोग अपने वाहनों के यूं जलने से हैरान हैं। पुलिस का कहना है कि किसी शरारत की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। पूरे मामले की जांच की जा रही है। अपने वाहनों के यूं जलने से मानसरोवर पार्क के लोग हैरान हैं। पार्किंग में खड़ी गाडिय़ों में आग के पीछे पुलिस किसी शरारत की संभावना से भी इनकार नहीं कर रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
स्कूलों में अब हर शनिवार को पढ़ाई जाएगी संविधान की प्रस्तावना, शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के DEO को जारी किया निर्देश...

स्कूलों में अब हर शनिवार को पढ़ाई जाएगी संविधान की प्रस्तावना, शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के DEO को जारी किया निर्देश...

भोपाल| एक खबर सामने आरही है जहां अब बच्चो को स्कूलों में प्रत्येक शनिवार के दिन संविधान की प्रस्तावना की पाठ पढ़ाई जाएगी| जी हाँ मध्य्प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने स्कूली बच्चों को संविधान का ज्ञान देने के ​लिए अनूठी पहल की है। सरकार ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी करते हुए हर शनिवार को संविधान की प्रस्तावना का पाठ करवाने की बात ​कही है। इस संबंध में सरकार ने सभी जिले के शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है। 


यह भी पढ़े-
सरकार के इस फैसले को लेकर जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने बताया कि हमारा संविधान दुनिया का सबसे बेस्ट संविधान है। लेकिन सविंधान में समय-समय पर छेड़छाड़ करने की कोशिश की जाती है। अब जब बच्चे संविधान पढ़ेंगे तो, उनके दिमाग में संविधान की बातें बैठ जाएगी, फिर कोई ​संविंधान से छेड़छाड़ नहीं कर पाएगा। यह हमारी धरोवर है