BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
  छत्तीसगढ़ में शीतलहर और कड़ाके की ठंड के चलते निजी स्कूलों में आदेश जारी, दो पालियों में लगेगी क्लास...

छत्तीसगढ़ में शीतलहर और कड़ाके की ठंड के चलते निजी स्कूलों में आदेश जारी, दो पालियों में लगेगी क्लास...

रायपुर। पुरे देश में कड़ाके की ठंड और शीतलहर पड़ रही है जिससे जन-जीवन प्रभावित हो गई है इसके चलते  शिक्षा अधिकारियों ने स्कूल खुलने के समय में बदलाव किया है| अब दो पाली स्कूल संचालित होगा. यह नियम पूरे छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 31 दिसंबर 2019 से 10 जनवरी 2020 तक लागू होगा|

समय-सारणी-
जारी आदेश के अनुसार स्कूल का पहला पाली सुबह साढ़े 8:30 बजे से दोपहर 12.30 तक खुलेगा. दूसरे पाली की शुरुआत 12.45 से 5 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है| वहीं एक पाली में संचालित सभी स्कूल सुबह 10 बजे से शाम 4 तक संचालित होगी. यह आदेश समस्त शासकीय और अशासकीय, अनुदान प्राप्त शाला, मदरसा और अन्य स्कूलों पर लागू होगा| प्रदेश के सभी जिलों के स्कूल के खुलने का समय निर्धारित किया है सोमवार सुबह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी शीतलहर से बचाव के लिए सभी जिलों के कलेक्टर और नगरीय निकायों को आवश्यक व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए थे| महत्वपूर्ण जगहों पर अलाव, रैन बसेरों में आवश्यक समाग्री, शीतलहर के कारण किसी प्रकार की जनहानि ना हो, इसके लिए  व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए थे|
 
स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में बेहतर रेटिंग के लिए बाजारों की सफाई पर रहेगा ध्यान

स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में बेहतर रेटिंग के लिए बाजारों की सफाई पर रहेगा ध्यान

रायपुर, स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 की बेहतर रेटिंग के लिए रायपुर के बाजारों व उन को संचालित करने वाले एसोसिएशन व आम व्यवसायियों को आवश्यक सफाई व्यवस्था अनिवार्यतह सुनिश्चित करना होगा। नगर निगम कमिश्नर शिव अनंत तायल ने सभी जोन कमिश्नर व स्वच्छता अमले से जुड़े अपने अधिकारी-कर्मचारियों से कहा है कि सभी बाजारों में आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें तथा सर्वश्रेष्ठ व्यवस्था का शहर के स्वच्छता में अपना योगदान करने वाले व्यवसायियों, एसोसिएशन व बाजारों को चिन्हित करें। ऐसे बाजार जो सफाई की समुचित व्यवस्था में लापरवाही बरत रहे हैं, उनके विरुद्ध कार्यवाही भी होगी।
अपर आयुक्त पुलक भट्टाचार्य के अनुसार सेक्टरों में विभक्त शहर में बाजारों की साफ-सफाई पर भी बेहतर रेटिंग का निर्धारण होगा। ऐसे मार्केट जहां के सभी दुकानों में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन होता है वहां सौ फीसदी दुकानों से कचरा कलेक्शन पर 15 अंक, 90 फीसदी पर 12 अंक, 80 पर 10, 70 पर 6, 50 पर 3 एवं 50 फीसदी से कम होने पर शून्य अंक मिलेंगे। इसी तरह सभी सौ फीसदी व्यापारी यदि यूजर चार्ज देते हैं तो 15 अंक, 90 पर 12 अंक, 50 से कम पर 3 अंक दिए जाएंगे। इसी तरह सौ फीसदी दुकानों पर डस्टबिन पाए जाने पर 15 अंक, 90 पर 12, 80 पर 9, 70 पर 6, 50 पर 3 एवं किसी भी दुकान में डस्टबिन ना होने पर शून्य अंक दिए जाएंगे। किसी भी मार्केट के संपूर्ण स्वच्छता होने पर 10 अंक, 99 से 60 फीसदी साफ होने पर 8 अंक, 59 से 40 फीसदी पर 6 अंक और 39 से कम होने पर शून्य अंक मिलेंगे। इन बाजारों के व्यापारी आस-पास स्थित शौचालय का उपयोग करते हैं तो 15 अंक, 60 से 99 प्रतिशत करते हैं तो 10 अंक, 99 से 30 प्रतिशत करते हैं तो 5 अंक तथा 29 से कम शौचालय का उपयोग करने पर शून्य अंक दिए जाएंगे। इसी तरह सभी व्यापारी एवं कार्यरत कर्मचारी स्वच्छता एप डाउनलोड किए हैं तो 15 अंक, 90 से 60 तो 10 अंक, 59 से 30 प्रतिशत किए हो तो 5 और 30 से कम पर शून्य दिए जाएंगे। स्वच्छता संबंधी नारों का लेखन बाजार परिसर में 10 स्थानों पर पाए जाने पर 15 अंक, 7 स्थानों पर पाए जाने पर 10 अंक, 5 स्थानों पर पाए जाने पर 5 तथा 4 से कम पाए जाने पर शून्य अंक दिए जाएंगे।

यह भी पढ़े :-निर्भया के गुनहगारों को जल्द सजा दिलाने मौन व्रत पर बैठे अन्ना हजारे, प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी..
निगम के मैदानी अमले से कहा गया है कि रैंकिंग के लिए संबंधित दस्तावेज भी प्राप्त करें व साथ ही व्यवसायियों को इसकी उपयोगिता व अनिवार्यता के संबंध में जागरूक करें।
 

डांस बार में छापे-मारी 7 गिरफ्तार, महिलाओ से कराया जाता था जबरन अश्लील डांस, जाने कहा की है यह खबर...

डांस बार में छापे-मारी 7 गिरफ्तार, महिलाओ से कराया जाता था जबरन अश्लील डांस, जाने कहा की है यह खबर...

मुंबई। डांस बार में छापेमारी करके 5 युवतियों को आजाद किया गया और वही सात लोगो को गिरफ्तार किया गया है| यह छापेमारी अंधेरी के एक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित ‘नाइट लवर्स बार' में हुई। पुलिस को जानकारी मिली थी कि बार परिसर में महिलाओं को अश्लील डांस करने के लिए मजबूर किया जाता है। गिरफ्तार किए गए लोगों पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं और महाराष्ट्र अश्लील डांस प्रतिबंध के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दूसरे बार में भी छापा-
वहीं बीते दिनो मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने मलाड में स्थित एक डांस बार में छापा मारकर 14 पुरुषों सहित 22 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक मलाड पूर्व के पोद्दार रोड स्थित काका बार एवं रेस्तरां में छापा मारा गया था, पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बार में सुबह-सुबह छापा मारा, उस वक्त डांस फ्लोर पर 10 बार गर्ल डांस कर रही थीं।
 इन्टरनेट पर लिक हुई अक्षय कुमार की "गुड न्यूज़" मूवी, मूवी लिक में मशहूर नाम आ रहे है सामने, जाने पूरी खबर...

इन्टरनेट पर लिक हुई अक्षय कुमार की "गुड न्यूज़" मूवी, मूवी लिक में मशहूर नाम आ रहे है सामने, जाने पूरी खबर...

मुंबई। हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार की "गुड न्यूज़" मूवी इन्टरनेट पर लिक हो गई है| मूवी गुड न्यूज रिलीज के पहले से ही काफी चर्चा में थी। रिलीज के बाद फिल्म देखने बड़ी संख्या में दर्शक जुट रहे थे। लेकिन इस बीच फिल्म गुड न्यूज इंटरनेट पर लीक हो गई है, ये खबर अक्षय कुमार के फैंस और फिल्ममेकर्स को काफी तकलीफ देने वाली है।

थियेटरो से गायब हुए लोग-
इंटरनेट पर लीक होते ही सिने जगत में मायूसी छा गई है। फिल्म तेजी से डाउनलोड की जा रही है,इस वजह से थियेटर में भीड़ घट गई है। बता दें कि रिलीज होते ही मूवी ने धमाकेदार शुरुआत की थी। अक्षय कुमार की इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन करीब 17 करोड़ की ओपनिंग दी थी। मूवी लीक करने के पीछे मशहूर पाररेसी वेबसाइट तमिलरॉकर्स का नाम सामने आया है। तमिलरॉकर्स ने इस फिल्म को एचडी प्रिंट में लीक कर दिया है। इसके पहले रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म दबंग 3 को रिलीज के एक दिन बाद ही ऑनलाइन लीक कर दिया था।
 
 मुख्य सचिव ने वीडियों कॉन्फ्रेन्सिंग लेकर शासन की प्राथमिकता कार्यो में तेजी लाने के दिए निर्देश, जानिए पूरी खबर...

मुख्य सचिव ने वीडियों कॉन्फ्रेन्सिंग लेकर शासन की प्राथमिकता कार्यो में तेजी लाने के दिए निर्देश, जानिए पूरी खबर...

रायपुर। मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल ने मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के कलेक्टरों, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला विपणन अधिकारियों, नगरीय निकायों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और खाद्य अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ, प्रथम सम्मेलन, मेयर का चयन, धान खरीदी और कस्टम मिलिंग, राष्ट्रीय हरित अधिकरण के निर्देशों का पालन, बस्तर संभाग में मलेरिया उन्मूलन अभियान सहित अन्य बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने विशेष रूप से कलेक्टर और नगरीय निकायों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से कहा है कि शीतलहर और ठंड से बचाव के लिए रात के समय आमजन को राहत दिलाने अलाव जलाना प्रारंभ करें। शहरों में चल रहें रैन बसेरा और नाईट सेल्टर में कम्बल सहित अन्य गरम कपड़ों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सामुदायिक भवनों को भी रात के समय सुरक्षित तरीके से यात्रियों के लिए उपयोग किया जाए। रेल्वे स्टेशन, बस स्टेंड जैसे सार्वजनिक स्थान जहां रात में भी लोगों का आना जाना लगा रहता है वहां भी अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश मुख्य सचिव ने दिए है। मण्डल ने सभी शहरी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था नियमित रूप से जारी रखने और लोक सेवा गारंटी अधिनियम का क्रियान्वयन गंभीरता पूर्वक करने के निर्देश भी दिए है। राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य के सड़कों के किनारे के गांवों और वन क्षेत्रों में गौठानों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए है। 

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुए  मण्डल ने कहा कि धान कटाई का कार्य समाप्ति की ओर है। सभी गौठानों से लगे गांवों में पैरा-दान की प्रक्रिया गौठान समिति और जनभागीदारी से शुरू कर दी जाए। गौठान के पास ही दान में मिल रहे पैरा का संग्रहण किया जाए और इसे पशुओं एवं अन्य दुर्घटनाओं से बचाकर रखा जाए। आगामी 20 दिनों के भीतर राज्यों के सभी गौठानों में अधिक से अधिक मात्रा में पैरावट का संग्रहण सुनिश्चित किया जाए। जिसका इस्तेमाल गौठान में रह रहे पशुओं के चारे के रूप में किया जा सके। गौठानों को बहुउद्देशीय आर्थिक गतिविधियों के लिए केन्द्र के रूप में विकसित किया जाए। जहां स्थानीय स्वसहायता समूहों के माध्यम से विभिन्न आर्थिक गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। मण्डल ने सभी गौठानों में महिला एवं पुरूषों के लिए शौचालय का निर्माण करने के निर्देश दिए है। 

नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ-प्रथम सम्मेलन के विषय में जानकारी देते हुए  मण्डल ने बताया कि निर्धारित समयावधि में नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथग्रहण कराया जाना है। शपथग्रहण के साथ ही उनका कार्यकाल प्रारंभ माना जाएगा। शपथग्रहण करने के पश्चात ही पार्षद मेयर के चयन प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे। इसके संबंध में नगरीय निकाय निर्वाचन की तरफ से विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए है। उसके अनुसार ही कार्य किया जाना है।  मण्डल ने बताया कि बस्तर संभाग को मलेरिया मुक्त बनाने के लिए 15 जनवरी से 14 फरवरी 2020 तक एक माह सघन अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, सुकमा, कांकेर, कोण्डागांव, बस्तर के हर घर, आश्रम छात्रावास, पैरामीलेट्री कैम्प आदि में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सर्वे किया जाएगा, प्रत्येक सदस्य के रक्त की जांच की जाएगी और मलेरिया पाए जाने पर तत्काल उसका ईलाज शुरू किया जाएगा। मच्छरों के पनपने की जगहों का नियमित साफ-सफाई किया जाएगा और दवाई का छिड़काव किया जाएगा। इस कार्य के लिए 1720 दल का गठन किया जाएगा। उन्होंने मलेरिया के कारण होने वाले मृत्यु को गंभीरता से लेने और इस अभियान को जन अभियान के रूप में विस्तारित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों सहित राज्य भर के सभी नागरिकों से अपील किया है कि मच्छरों के द्वारा फैलने वाले संक्रामक बीमारियों से बचने के लिए मच्छरदानी का उपयोग जरूर करें और अपने आस-पास सफाई रखें।

राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा दिए गए निर्देशों का क्रियान्वयन और उसका पालन प्रतिवेदन गंभीरता पूर्वक विभाग में प्रस्तुत करने के निर्देश  मण्डल ने दिए है। नदियों के किनारे के अतिक्रमण हटाने और वहां पौध रोपण करने के निर्देश भी उन्होंने दिए है। खरीफ वर्ष 2019-20 में धान खरीदी की समीक्षा करते हुए उन्होंने पूरे सजगता के साथ प्रक्रिया की निगरानी के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि धान खरीदी केन्द्रों में धान के बोरों के रख-रखाव, बारदानों की उपलब्धता, छोटे और मध्यम किसानों से धान की खरीदी, बारिश से धान का बचाव पर विशेष ध्यान रखा जाए। ऐसे किसान जिनकी पंजीकृत रकबे की सम्पूर्ण धान की खरीदी हो चुकी है। उनकी एंट्री कर ली जाए ताकि उन किसानों का उपयोग अवैध धान की बिक्री के लिए न किया जा सके। धान की मिलिंग के लिए मिलरों के द्वारा बैंक गारेंटी जिलें में जमा की जाती है। कुछ जिलों में बैंक गारेंटी जमा न होने की जानकारी मिलने पर  मण्डल ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा है बैंक गारेंटी के बिना मिलिंग के लिए धान का उठाव किया जाना अपराध की श्रेणी में आता है। अत: सभी जिला कलेक्टर मिलरों की बैठक बुलाकर उनसे मिलिंग के लिए बैंक गारेंटी प्राप्त करें। इस अवसर पर प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास  सुब्रत साहू, सचिव नगरीय प्रशासन श्रीमती मंगई डी., सचिव खाद्य डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव आवास एवं पर्यावरण सु पी.संगीता, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की प्रबंध संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ में बनेगा सिंचाई विकास प्राधिकरण: मुख्यमंत्री ने दिए आदेश

छत्तीसगढ़ में बनेगा सिंचाई विकास प्राधिकरण: मुख्यमंत्री ने दिए आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों को सिंचाई सुविधाओं का भरपूर लाभ मिल सके इसके लिए राज्य में सिंचाई विकास प्राधिकरण का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिंचाई विकास प्राधिकरण के गठन के लिए आदेश दिए है।


गौरतलब है कि राज्य में कुल कृषि योग्य भूमि लगभग 57 लाख हेक्टेयर है। वर्ष 2004 में राज्य में निर्मित सिंचाई क्षमता 15 लाख 51 हजार हेक्टेयर और वास्तविक सिंचाई क्षमता 10 लाख 22 हजार हेक्टेयर थी, वहीं वर्ष 2018 में निर्मित सिंचाई क्षमता 20 लाख 88 हजार हेक्टेयर जबकि वास्तविक सिंचाई क्षमता केवल 10 लाख 38 हजार हेक्टेयर ही हो पाई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि सिंचाई विकास प्राधिकरण राज्य में वास्तविक सिंचाई क्षमता के विस्तार के साथ ही नवीन सिंचाई योजनाओं के निर्माण की कार्ययोजना बनाएगा ताकि प्रदेश के किसानों को उसका अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
जम्‍मू कश्‍मीर में कई पदों पर निकली बंपर भर्ती, देश के किसी भी कोने से कर सकते है आवेदन..

जम्‍मू कश्‍मीर में कई पदों पर निकली बंपर भर्ती, देश के किसी भी कोने से कर सकते है आवेदन..

कश्‍मीर| जम्‍मू कश्‍मीर हाईकोर्ट की ओर से भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। गौर करने वाली बात यह है कि इस भर्ती में सिर्फ कश्‍मीर और लद्दाख ही नहीं बल्कि देश के किसी भी कोने में रहने वाले युवा आवेदन कर सकते हैं। 


आवेदन 33 पदों के लिए-
मिली जानकारी के अनुसार जम्‍मू कश्‍मीर हाई कोर्ट की तरफ से रिक्रूटमेंट नोटिस जारी किया है। नोटिस में जो विज्ञापन हाई कोर्ट की तरफ से जारी किया गया है वह स्‍टेनोग्राफर्स, टाइपिस्‍ट्स और ड्राइवर्स जैसी पोस्‍ट्स के लिए है। इसमें कोई भी उम्‍मीदवार एक से ज्‍यादा पोस्‍ट के लिए अप्‍लाई कर सकता है। आरक्षित वर्ग में चयन जम्‍मू कश्‍मीर आरक्षण नियमों 2005 के तहत होगा। बता दें कि आवेदन 33 पदों के लिए मंगवाए गए हैं।

स्‍थानीय बीजेपी यूनिट्स द्वारा-
स्‍थानीय बीजेपी यूनिट्स की तरफ से दिल्‍ली में पार्टी हाई कमान के पास एक मेमोरेंडम भेजा गया है। इसमें यह सुनिश्चित करने की मांग की गई है कि कश्‍मीर के लोगों को नौ‍करियों में कुछ छूट दी जाए। इस मेमोरेंडम में यह सुझाव भी दिया गया है कि 15 से 20 वर्ष तक जम्‍मू कश्‍मीर में रहने के बाद ही किसी भारतीय नागरिक को राज्‍य के स्‍थायी नागरिक होने का दर्जा दिया जाए।
चलती ट्रेन में Tiktok बनाना एक युवक को पड़ा महंगा, खंबे से टकरा कर हुई मौत, जाने पूरी खबर...

चलती ट्रेन में Tiktok बनाना एक युवक को पड़ा महंगा, खंबे से टकरा कर हुई मौत, जाने पूरी खबर...

 मुंबई| सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमे एक युवक वीडियो के चक्कर में अपनी जान गवा बैठा | आपको बता दे की मुंबई की एक लोकल ट्रेन के बाहर लटककर स्टंट करते समय एक युवक की खंभे से टकराकर मौत हो गई। इस घटना का वीडियो रेल मंत्रालय ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। 



रेलवे ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि ट्रेन में स्टंट ना करें ये गैरकानूनी है एवं जानलेवा भी सिद्ध हो सकता है। मुंबई में 26 दिसंबर को दिलशान नाम का युवक ट्रेन के बाहर लटक कर स्टंट करते हुए अपनी जान गंवा चुका है। अपनी सुरक्षा की अवहेलना करके ट्रेन के बाहर लटकना,चलती ट्रेन में चढ़ना, हादसे का बुलावा हो सकता है।

-ट्रेन में स्टंट ना करें ये गैरकानूनी है एवं जानलेवा भी सिद्ध हो सकता है।

-मुंबई में 26 दिसंबर को दिलशान नाम का युवक ट्रेन के बाहर लटक कर स्टंट करते हुए अपनी जान गंवा चुका है।

-अपनी सुरक्षा की अवहेलना करके ट्रेन के बाहर लटकना,चलती ट्रेन में चढ़ना, हादसे का बुलावा हो सकता है।
सरकारी स्कूलों के छात्रों की एग्जाम फीस देगी सरकार,केजरीवाल कैबिनेट का बड़ा फैसला

सरकारी स्कूलों के छात्रों की एग्जाम फीस देगी सरकार,केजरीवाल कैबिनेट का बड़ा फैसला

नईदिल्ली। देश की राजधानी में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है| केजरीवाल सरकार ने बोर्ड एग्जाम की फीस अपनी तरफ से भरने का निर्णय लिया है. यह सुविधा सिर्फ सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए है| प्रदेश सरकार एनडीएमसी और कैंट क्षेत्र में आने वाले सरकारी स्कूलों की फीस भी देने का फैसला किया है. कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लगा दी गई है| ऐसे में सरकारी स्कूलों के छात्रों को परीक्षा फीस नहीं देनी पड़ेगी|


सीएम केजरीवाल ने कहा कि गणित विषय में बच्चों के कम नंबर आते हैं, इसके लिये अगर जरूरत पड़ी तो गणित की कोचिंग भी दी जाएगी. 11वीं और 12वीं के बच्चो को 1000 रूपये प्रति बच्चा देंगे ताकि वे नौकरी के साथ-साथ बिजनेस के लिए भी सोच सकें| सीएम केजरीवाल ने बताया कि एक सेफ्टी पिन नाम के एनजीओ ने साल 2016 में दिल्ली के डार्क स्पॉट्स को लेकर एक सर्वे किया था. जिसमें पाया गया था कि दिल्ली में 7 हजार 438 डार्क स्पॉट्स हैं. इसके बाद साल 2019 में फिर से इस एनजीओ ने सर्वे किया। ये सर्वे जनवरी से मई 2019 के बीच किया गया. सर्वे में सामने आया कि दिल्ली में केवल 2 हजार 768 डार्क स्पॉट्स रह गए हैं| राजधानी में स्ट्रीट लगाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, दिल्ली कैंट एरिया में भी बिजली की सब्सिडी मिलेगी जो कि पहले रह गयी थी. दो लाख 10 हजार स्ट्रीट लाइट्स लगेंगी, वो आज से. जितनी स्ट्रीट लाइट की जरूरत पड़ेगी हम लगायेंगे. लोग अपने घरों से स्ट्रीट लाइट के लिये कनेक्शन दे सकते हैं, जिसका पूरा बिल दिल्ली सरकार देगी. आज शाम को मैं कहीं जाकर उद्घाटन करूंगा. यह काम चार महीने मे पूरे हो जाएगा. अकेले जनवरी माह में ही 50 हजार स्ट्रीट लाइट्स लग जायेंगी|
निर्भया के गुनहगारों को जल्द सजा दिलाने मौन व्रत पर बैठे अन्ना हजारे, प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी..

निर्भया के गुनहगारों को जल्द सजा दिलाने मौन व्रत पर बैठे अन्ना हजारे, प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी..

मुंबई। वयोवृद्ध गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे निर्भया गैंगरेप और हत्याकांड के दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग को लेकर मौन व्रत पर बैठ गए हैं| इस बाबत उन्होंने इस बाबत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिठ्टी भी लिखी है| अन्ना हजारे ने बताया कि उन्होंने अपने गांव रालेगासिद्धी में 20 दिसंबर से ही मौन व्रत पर हैं. बता दें कि निर्भया कांड के एक दोषी ने फांसी की सजा को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दायर की थी, जिसे शीर्ष अदालत ने ठुकरा दिया. इसके बाद सभी चारों दोषियों के वकील ने इस मामले में क्यूरेटिव पिटीशन दायर करने की बात कही है. इसके पास सभी दोषियों के पास राष्ट्रपति के पास मर्सी पिटीशन (दया याचिका) दाखिल करने का विकल्प भी बचा है|



अन्ना हजारे ने पीएम मोदी को भेजी गई चिठ्टी में लिखा, मैंने आपको (पीएम मोदी) 9 दिसंबर 2019 को पत्र लिख कर देश में बढ़ रहे महिला अत्याचार और न्याय मिलने में अदालती प्रक्रिया में विलंब की बात बताई थी| दुर्भाग्य से कहना पड़ रहा है कि आज तक उसका कोई जवाब नहीं मिला. इसलिए स्मरण दिलाने हेतु दूसरा पत्र लिख रहा हूं. निर्भया कांड को सबसे पहले निचली अदालत ने फांसी की सजा सुनाई थी उसके बाद दोषियों ने हाई कोर्ट में इसे चुनौती दी थी| उच्च न्यायालय से अर्जी खारिज होने के बाद सभी दोषियों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. वहां से भी इनकी याचिका खारिज हो गई थी. इसके बाद इनमें से एक दोषी अक्षय कुमार ने शीर्ष अदालत में रिव्यू पिटीशन दाखिल की थी, जिसे ठुकरा दिया गया. अदालती प्रक्रिया में घटना को सात साल बीत चुके हैं|
सीबीआई कि बड़ी कार्यवाही, हथियार लाइसेंस मामले में 13 स्थानों पर मारे छापे, जाने पूरी खबर...

सीबीआई कि बड़ी कार्यवाही, हथियार लाइसेंस मामले में 13 स्थानों पर मारे छापे, जाने पूरी खबर...

नईदिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विभिन्न टीमों ने जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों में दो लाख से अधिक हथियारों के लाइसेंस जारी करने और भ्रष्टाचार की जांच के क्रम में श्रीनगर, जम्मू, गुरुग्राम और नोएडा के 13 ठिकानों पर सोमवार को छापे मारे। 


सीबीआई सूत्रों ने यहां बताया कि जांच एजेंसी हथियारों के दो लाख से अधिक लाइसेंस जारी करने के सिलसिले में जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों के तत्कालीन जिला कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट से जुड़े 13 ठिकानों पर छापे मार रही है। सूत्रों ने बताया कि ये छापे कुपवाड़ा, बारामूला, उधमपुर, किश्तवाड़, शोपियां, राजौरी, डोडा एवं पुलवामा के तत्कालीन जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट से संबंधित परिसरों पर मारे जा रहे हैंं। सीबीआई का कहना है कि राज्य के गैर निवासी व्यक्तियों को लाइसेंस जारी करने के एवज में घूस लेने के आरोपों की भी जांच की जा रही है।
नौसैनिकों के फेसबुक प्रयोग पर लगा बैन, युद्धपोत पर स्मार्टफोन भी नहीं ले जा पाएंगे, जाने पूरी खबर...

नौसैनिकों के फेसबुक प्रयोग पर लगा बैन, युद्धपोत पर स्मार्टफोन भी नहीं ले जा पाएंगे, जाने पूरी खबर...

भारतीय नौसेना का सख्त फैसला

नईदिल्ली। भारतीय नौसेना ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नौसेना के कर्मचारियों पर फेसबुक के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसी के साथ-साथ अपने शिप, डॉकयार्ड, युद्धपोतों पर भी कर्मचारी स्मार्टफोन नहीं ले जा पाएंगे। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक ये कदम इसलिए उठाया गया है कि ताकि  किसी प्रकार की कोई गोपनीय जानकारी लीक न हो सके। दरअसल हाल ही में सात नौसैनिकों को सोशल मीडिया पर दुश्मन को खुफिया एजेंसियों को संवेदनशील सूचनाएं लीक करते पकड़ा गया था। 

दरअसल हाल ही में आंध्र प्रदेश पुलिस ने जासूसी व हवाला मामले में एफआइआर दर्ज कर देश के अलग-अलग हिस्सों से सात नौसेना कर्मियों के साथ ही एक हवाला ऑपरेटर को भी गिरफ्तार किया। कुछ संदिग्ध लोगों से भी इस मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है। आंध्र प्रदेश पुलिस के मुताबिक, जासूसी रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए चलाए गए अभियान को ऑपरेशन डॉल्फिंस नोज नाम दिया गया था। इस मामले की जांच के दौरान ऐसे खुलासे हुए हैं जिनके कारण नौसेना को फेसबुक बैन जैसा कदम उठाना पड़ा। 
कार के नहर में गिरने से हुई, एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौैत, जाने कहा कि है यह घटना...

कार के नहर में गिरने से हुई, एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौैत, जाने कहा कि है यह घटना...

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में हुए एक भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक एक ही परिवार के थे। कोहरे की वजह से ड्राइवर का तेज रफ्तार कार पर बैलेंस नहीं रहा और वह नहर में जा गिरी। एक ही परिवार के 11 लोग अर्टिगा कार में सवार थे। परिवार के सदस्य संभल से दिल्ली आ रहे थे। रास्ते में घना कोहरा था, बैलेंस खोने के बाद कार खेरली नहर में जा गिरी। हादसा रविवार रात 11.30 बजे के करीब हुआ। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि बाकी 5 का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि परिवारवाले कुल दो गाडिय़ों में दिल्ली आ रहे थे। दूसरी कार एर्टिगा के पीछे थी। मृतकों की पहचान महेश (35), किशन लाल (50), नरेश (17), राम खिलाड़ी (75), मल्लू (12) और नेत्रपाल (40) के रूप में हुई है। ये सभी संभल जिले के रहने वाले थे। इनकी कार थाना दनकौर इलाके के खेरली नहर में गिरी है। 


उधर, कोहरे के कारण ट्रेनें भी लेट हैं। दिल्ली हो या फिर उससे सटे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद, सोमवार सुबह पूरी तरह कोहरे की गहरी चादर में ढक गए। सुबह तकरीबन 7 बजे राजधानी दिल्ली लो विजिबलिटी के कारण गायब ही नजर आई। घने कोहरे का असर ट्रेनों के साथ-साथ फ्लाइट्स पर भी पड़ा है। नॉर्दन रेलवे रीजन में लो विजिबलिटी के कारण 30 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
 शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, 5 बच्चों समेत 6 की मौत, जाने कहा कि है यह घटना...

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, 5 बच्चों समेत 6 की मौत, जाने कहा कि है यह घटना...

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से सोमवार की सुबह दिल को दहलाने वाली खबर आई। जिले के लोनी में एक घर में शॉर्ट सर्किट के कारण घर में आग लग गई है जिसमें दो परिवार के 6 लोगों की आग में झुलसने से मौत हो गई। मरने वालों में 5 बच्चे शामिल हैं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतकों में परवीन 40 वर्ष पत्नी युसूफ अली, फातमा 12 वर्ष पुत्री आसिफ अली, साहिमा 10 वर्ष पुत्री आसिफ अली, रतिया 8 वर्ष, अब्दुल अजीम 8 वर्ष, अब्दुल अहद 5 वर्ष शामिल हैं।
 
बताया जा रहा है कि उत्तरांचल विहार कॉलोनी में शार्ट सर्किट के कारण घर में रखा फ्रिज अथवा बैटरी इनवर्टर फटने से आग लग गई जिसमें ताई परवीन के साथ सो रहे 5 बच्चों की जलने से मौत हो गई। आग लगने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी और ताई सहित पांचों बच्चे मौत का शिकार हो गए। यह परिवार मूल रूप से बागपत जनपद के जानी गांव का रहने वाला है तथागत कई वर्षों से लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र उत्तरांचल विहार कॉलोनी में अपने 100 वर्ग गज के मकान में रहता है। पांचों बच्चों के पिता का नाम आसिफ अली बताया जा रहा है वह मकान की प्रथम मंजिल पर रहता था, जबकि भूतल पर उसका बड़ा भाई युसूफ अपनी पत्नी परवीन के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है यूसुफ और आसिफ अपने गांव में किसी शादी समारोह में गए हुए थे पांचों बच्चे रात में भूतल पर अपनी ताई परवीन के सो रहे थे।
C.I.S.F के जवानों पर ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने लगाया मारपीट करने का आरोप, जाने पूरी खबर...

C.I.S.F के जवानों पर ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने लगाया मारपीट करने का आरोप, जाने पूरी खबर...

कोरबा। एस ई सी एल गेवरा खदान के कोयला स्टॉक में कार्यरत कर्मियों के साथ सी आई एस एफ के जवानों पर अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट करने का आरोप ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने लगाया है। मामले की शिकायत करते हुए एसोसिएशन ने कहा है कि सी आई एस एफ  द्वारा कर्मियों के साथ गाली-गलौच कर लाठी से मारा जाता है। इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो अप्रिय स्थिति निर्मित हो सकती है।


गेवरा क्षेत्र के महाप्रबंधक व खान प्रबंधक को लिखे पत्र में गेवरा-दीपका ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने कहा है कि खदान के कोयला स्टॉक में सुबह कर्मचारी लालू पंडित व अनिल सिंह कार्य कर रहे थे। तभी पेट्रोलिंग करते हुए सी आई एस एफ  के जवान स्थल पर पहुंंचे और गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। कर्मियों ने इसका विरोध किया तो उन्होंने कई आरोप लगाए। एसोसिएशन ने कहा कि सी आई एस एफ ने इसके पहले भी कई बार इस तरह की हरकत की है। इससे कर्मियों तथा एसोसिएशन के पदाधिकारियों में असंतोष व्याप्त है। यदि मामले में संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई नहीं की जाती, तो विषम परिस्थति निर्मित हो सकती है। पत्र में एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीपसिंह, आशुतोष शुक्ला, अनिलसिंह, सुधीरसिंह, अरुणकुमार शाह, लालू पांडेय, आकाशसिंह, रामकुमार, पंकजकुमार सिंह समेत काफी संख्या में सदस्यों ने हस्ताक्षर कर प्रतिलिपि खान प्रबंधक दीपका व हरदीबाजार पुलिस को सौंपी है।
एक शिक्षक ने ही दोस्तों के साथ मिलकर मासूम की लुट ली 100 बार आबरू, जाने कहा की है ये घटना

एक शिक्षक ने ही दोस्तों के साथ मिलकर मासूम की लुट ली 100 बार आबरू, जाने कहा की है ये घटना

स्लामाबाद । पाकिस्तान के एक शिक्षक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी है। स्थानिय मीडिया के अनुसार, यह मामला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत का है जहां एक शिक्षक ने मदरसे में 10 वर्षीय मासूम बच्चे के साथ 100 बार दुष्कर्म किया। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब इस घिनौनी हरकत के कारण असहाय मासूम की आंखों से खून के आंसू तक निकल पड़े। स्थानीय मीडिया के मुताबिक आंखों से खून आने के बाद पास के अस्पताल में बच्चे की जांच की गई। जांच में पता चला कि उसके साथ कम से कम 100 बार दुष्कर्म किया गया है। 

जांच में खुलासा हुआ कि इस भयावह कृत्य में कोई और नहीं बल्कि बच्चे को पढ़ाने वाला शिक्षक शमसुद्दीन और उसके तीन अन्य साथी शामिल हैं। हालांकि बाकी तीनों के नाम का खुलासा अभी नहीं हुआ है। 
स्थानीय पुलिस ने चार संदिग्धों के खिलाफ धारा 377 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हालांकि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। बच्चा अभी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत खराब बनी हुई है। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री ने मामले में संज्ञान लिया है और उन्होंने दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। 
राजधानी में जुआ खेलते 7 गिरफ्तार, नगदी व ताश की 52 पत्ती जब्त

राजधानी में जुआ खेलते 7 गिरफ्तार, नगदी व ताश की 52 पत्ती जब्त

रायपुर। जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर सात जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी रुपये व ताश की 52 पत्ती जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार टिकरापारा पुलिस ने मठपुरैना में रविवार को जुआ खेलते पाये जाने पर विष्णु अग्रवाल 42 वर्ष पिता भरोसी अग्रवाल एवं सात अन्य जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी 9 हजार 3 सौ रुपये व ताश की 52 पत्ती जब्त किया है। जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। 

पंचायत चुनाव के तहत रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति में आंशिक संशोधन

पंचायत चुनाव के तहत रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति में आंशिक संशोधन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर
धमतरी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत निर्वाचन रजत बंसल ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिले में तैनात रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति में आंशिक संशोधन किया है। मिली जानकारी के मुताबिक जनपद पंचायत क्षेत्र धमतरी के लिए नायब तहसीलदार ज्योति मसियारे को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह जनपद पंचायत कुरूद के लिए तहसीलदार कुरूद भूपेन्द्र गावड़े, जनपद पंचायत मगरलोड में तहसीलदार मगरलोड हेमलता डहरिया और जनपद पंचायत क्षेत्र नगरी के लिए नायब तहसीलदार नगरी एन.एल.साहू को रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है।
आग में झुलसने से हुई बुजुर्ग महिला कि मौत, खाट के नीचे रखा हुआ था अलाव, जाने कहा कि है घटना...

आग में झुलसने से हुई बुजुर्ग महिला कि मौत, खाट के नीचे रखा हुआ था अलाव, जाने कहा कि है घटना...

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना अन्तर्गत इन्दौरी से सटे ग्राम रगरा मे बसमतिया बाई डहरिया 80 वर्ष। खाट के नीचे अलाव रख के सो रही थी, जिससे झुलस गई और मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पी एम के लिए भेज दिया है।

 
पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया आरंभ, जाने पूरी खबर

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया आरंभ, जाने पूरी खबर

कांग्रेस की त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में होगी एक तरफा जीत

दंतेवाड़ा-चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव, नगरीय निकाय चुनावों की ही तरह पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में कांग्रेस ने किया जीत का दावा
रायपुर । आज से पंचायत चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया आरंभ हो रही है। दंतेवाड़ा और चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव और नगरीय निकाय चुनावों की ही तरह पंचायत चुनावों में भी कांग्रेस की एकतरफा जीत का दावा करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के मजदूर किसान इस बात को बखूबी समझते हैं कि उन्हें 2500 रुपये धान का दाम देने का काम कांग्रेस की सरकार भूपेश बघेल की सरकार ने अपने संसाधनों से किया है। किसानों की 11000 करोड़ की कर्ज माफी भी छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने भूपेश बघेल सरकार ने अपने संसाधनों से की है। भाजपा ने तो अपने शासनकाल में 5 साल तक 300 रू. बोनस देंगे बोलकर नहीं दिया 2100 रुपए धान का समर्थन मूल्य नहीं दिया। भाजपा की केंद्र सरकार ने शर्त लगाई है कि किसानों को 2500 रू. नहीं बल्कि मोदी सरकार का समर्थन मूल्य 1815 रू. दिया जाए। भाजपा के किसान विरोधी चरित्र को छत्तीसगढ़ के किसान बखूबी जानते हैं समझते है। एक भी भाजपा नेता ने, भाजपा सांसद, विधायक, पंचायत प्रतिनिधि ने किसान मजदूरों के हित में आवाज नहीं उठाई। किसान विरोधी पार्टी भाजपा के नेताओं के वास्तविक चरित्र को छत्तीसगढ़ की ग्रामीण जनता बखूबी समझ रही है, जान रही है।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि वित्त आयोग की राशि से भाजपा नेता, मोदी और शाह के प्रवास में भाजपा की सरकार ने रमन सिंह की सरकार ने भीड़ जुटाने के लिए गांव के विकास का पैसा खर्च किया। जिओ के टावर के लिए एक निजी कंपनी के टावर के लिए भी पंचायतों की 600 करोड़ राशि भाजपा सरकार ने दे दी थी जो कांग्रेस के विरोध के बाद वापस करनी पड़ी। रमन सिंह की सरकार ने लगातार गांव वालों के हितों के खिलाफ काम किया। सरकारी कोष से पंचायतों में मूलभूत विकास कार्यो के लिये आने वाली राशि बिना सरपंच सचिव के हस्ताक्षरों के निकाल कर हड़पने की साजिश भाजपा सरकार में ही रची गयी थी। इसे छत्तीसगढ़ के गांवा वाले कभी भूलेंगे नहीं। गांव वालों की राशि हड़पने वाली भाजपा सरकार को कभी गांव के मतदाता माफ नहीं करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा की सरकार ने गांव में रहने वाले निरक्षर लोगों को चुनाव लडऩे से वंचित रखने की साजिश रची और पंचायत जनप्रतिनिधियों के लिए शिक्षा की योग्यता रखी जबकि सांसद और विधायक बनने के लिए कोई शैक्षणिक योग्यता नहीं है। सुदूर अंचलों में यहां शिक्षा का प्रचार-प्रसार नहीं हुआ, वहां योग्यता रखने वाले गांव के विकास की समझ रखने वाले योग्य उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता की इस अनिवार्यता के कारण पंच, सरपंच, जनपद सदस्य बनने से वंचित होना पड़ा। कांग्रेस की सरकार ने इस अनिवार्यता को पूरी तरीके से समाप्त कर दिया है।