महासमुंद। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2019-20 के अधिघोषणा होने के उपरांत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी(स्थानीय निर्वाचन) सुनील कुमार जैन ने जिले में पदस्थ समस्त शासकीय, अद्र्धशासकीय (स्थानीय स्वायत्त सहकारी संस्थाएं) के अधिकारी-कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किए है। सभी विभाग के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का अवकाश अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) महासमुन्द, पिथौरा, सरायपाली,बागबाहरा अपनी अधिकारिता के क्षेत्र में स्वीकृति करेंगेे। प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के अधिकारियां का अवकाश कलेक्टर एवं अधोहस्ताक्षरकर्ता द्वारा स्वीकृति की जाएगी।
कोटपा एक्ट के तहत जिलेभर की दुकानों में दी जा रही दबिश
बिलासपुर| मुंगेली जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है जहां पर चोरो ने चोरी करने के लिए बुजुर्ग महिला की हत्या कर फरार हो गए| बताया जा रहा है की चोरी के लिए मकान में घुसे चोर कीमती सामान समेट रहे थे कि बुजुर्ग महिला नींद खुल गई। इस पर चोरों ने उसके सिर पर हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद लाखों के जेवर व नगद लेकर फरार हो गए। मामले में लालपुर पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही है।
रायपुर। कांग्रेस संगठन ने पार्टी को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए प्रदेश में दो नए जिला संगठन के लिए मंजूरी दे दी है। इनमें भिलाई नगर और पेण्ड्रा-गौरेला मरवाही को शामिल किया गया है। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए अब कांग्रेस में दो नए जिला संगठन के लिए हरी झंडी दे दी है। इनमें भिलाई नगर और पेण्ड्रा-गौरेला मरवाही में नए जिला अध्यक्ष के साथ ही नई कार्यकारिणी के लिए हामी भर दी है। विधानसभा चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को मिल रहे अच्छे जनसमर्थन और बेहतर चुनाव परिणाम से उत्साहित पीसीसी ने प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत करने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में कांग्रेस संगठन ने दो नए जिला कार्यकारिणी के लिए अपनी मंजूरी दी है। ज्ञात हो कि अभी तक कांग्रेस संगठन पूरे प्रदेश में 34 जिला संगठन बनाकर कार्य करती आ रही है, इनमें 2 नए जिलों का गठन कर पार्टी अपनी ताकत और बढ़ाना चाहती है। कांग्रेस संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि भिलाई नगर तथा पेण्ड्रा-गौरेला तथा मरवाही इलाकों के समर्पित कार्यकर्ताओं को आगे आने तथा संगठन में और बेहतर काम करने का अवसर मिलेगा, इससे कार्यकर्ताओं में और ज्यादा उत्साह बनेगा।
ग्वालियर। कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का सरकारी अफसरों की बैठक लेने के मामल में राज्यपाल ने जांच के आदेश दिए हैं। राज्यपाल ने अपर मुख्य सचिव समान्य प्रशासन विभाग को जांच का जिम्मा सौंपा है। एडवोकेट अवधेश सिंह तोमर ने राज्यपाल से शिकायत की थी। सिंधिया की सरकारी मीटिंग लेने पर उठाए थे सवाल। बता दें सिंधिया ने स्मार्ट सिटी और शहर विकास को लेकर मीटिंग ली थी। जयविलास पैलेस और कलेक्ट्रेट में ये मीटिंग ली गई थी।
निर्माण पूरा हो जाए तो हजारों किसानों के लिए वरदान बनेगी यह परियोजना
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, स्पा के आड़ में चलाया जा रहा था देह व्यपार, 7 युवतियों सहित 5 ग्राहक गिरफ्तार
रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर क्षेत्रान्तर्गत विज्ञापन कार्य करने वाले सभी व्यक्ति/एजेंसी/फर्म/कंपनी को सूचित किया जाता है कि जिनके द्वारा नगर निगम रायपुर की सीमा क्षेत्रान्तर्गत विधिवत अनुमति प्राप्त कर विज्ञापन बोर्ड लगाया गया है तथा वर्ष 2018-19 तक के प्रदर्षन शुल्क की पूर्ण राशि जमा नहीं करायी गई है। वे वर्ष 2018-19 तक के प्रदर्षन शुल्क की पूर्ण राशि 15 दिवस के भीतर नगर निवेष शाखा, मुख्यालय नगर पालिक निगम रायपुर में अनिवार्य रूप से जमा करा लेवें। 15 दिवस की अवधि पष्चात बकाया जमा नहीं करने वाले समस्त एजेंसी/विज्ञापनकर्ताओं द्वारा लगाये गये बोर्डो को चिन्हांकित किया जाकर इन बोर्डो को अवैध बोर्ड मानते हुए विज्ञापन उपविधि 2012 के कंडिका 6 (ज) के तहत '' अवैध होर्डिंग्स को हटाने तथा राजसात करने '' की कार्यवाही की जायेगी। साथ ही ऐसे विज्ञापनकर्ता एजेंसियों का विज्ञापन पंजीयन निरस्त करते हुए उनका नाम काली सूची में दर्ज करने की कार्यवाही की जायेगी।
रायपुर। रायपुर नगर निगम के आयुक्त षिव अनंत तायल ने आज गोकूल नगर स्थित गौठान का निरीक्षण किया। यहां से निकलने वाले कंडे को एक-दो जगहों पर अलाव जलाने हेतु परीक्षण करने के उन्होने निर्देश दिये। निगम के जोन क्रमांक 6 के जोन कमिश्रर विनय मिश्रा ने बताया कि आज शाम निगम आयुक्त तायल ने गोकूल नगर गौठान का निरीक्षण किया। वर्तमान में यहां साढे छ: सौ गौवंष रखे गये है। उनकी देखरेख के लिये यहां पशु चिकित्सक की भी नियुक्ति की गई है। वर्तमान में चल रहे शीतलहर को देखते हुए यहां हरे मेट का घेरा लगाकर गौठान को ढका गया है। जिससे गायों को ठंड से बचाया जा सके। तायल ने पषु चिकित्सक से चर्चा भी की । अधिकारियों को विषेष दिषा निर्देश भी दिये। उन्होने कहा कि यहां से निकलने वाले कंडे को एक-दो जगहों पर प्रायोगिक तौर पर अलाव जलाने में उपयोग किया जाये। साथ ही उन्होने कहा कि कंडों का व्यवसायिक उपयोग भी किया जाये। कंडे को दीपक बनाने के साथ ही गमलों में उपयोग के लायक भी बनाया जाये।
मथुरा | नए साल के पहले दिन उत्तर प्रदेश के मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक गाड़ी में तीन लोगों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. मृतक सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं. यमुना एक्सप्रेस-वे पर खड़ी एक हुंडई क्रेटा कार में ये तीनों शव मिले हैं. वहीं गाड़ी में एक बच्चा गंभीर हालत में मिला है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया कारोबार में घाटा और पारिवारिक कलह के वजह से आत्महत्या जैसा कदम उठाया लग रहा है. पुलिस ने मौके से एक नोट भी बरामद किया है.
जगदलपुर | नगर पालिका निगम जगदलपुर के नगर सत्ता में निगम बनने के बाद कांग्रेस पहली बार बहुमत हासिल करने में सफलता पाई है। कांग्रेस के 28 पार्षदों एवं 01 निर्दलीय के साथ 48 वार्ड में 29 पार्षदों का बहुमत होने के बावजूद महापौर के लिए दावेदारों में गुटबाजी से कांग्रेस की परेशानी बढ़ गई है। महापौर के 04 से 05 दावेदारों में से किसी एक को कांग्रेस तय करेगी लेकिन गुटबाजी का आलम यह है कि बस्तर के एक मंत्री को पर्यवेक्षक के पद से अपने आप को अलग करना पड़ गया और नया पर्यवेक्षक बनाना पड़ा।
दंतेवाड़ा | बचेली लौहनगरी में नाबालिग बच्चियों के अपहरण का प्रयास करने वाले युवक को परिजनों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बच्चियों के बयान एवं परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर धारा 363, 554 एवं पास्को एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है ।
कवर्धा | नए साल का जश्न उस समय मातम छा गया जब आपसी कलह खूनी खेल में तब्दील हो गया। घटना शहर के कोतवाली क्षेत्र के रविनगर की है जहां बीती रात पत्नी की प्रेमी को लोहे के रॉड से वारकर उतारा मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी के पत्नी और मृतक के बीच थे अवैध संबध था। मृतक का नाम राजकुमार जोशी है वही आरोपी संजय कोसले हैं घटना के बाद सुबह आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
श्रमवीरों के लिए शुरू होगी मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना
रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर से अपने सरल-सहज स्वभाव से आमजनों के दिलों में अपनी जगह और मजबूत कर लिया है। नववर्ष के उपलब्ध में आज सीएम श्री बघेल ने गांधी मैदान पहुंचकर मजदूरों को मिठाई खिलाकर उन्हें कंबल आदि वितरित किया और नववर्ष की बधाई दी।
रायपुर | नगर निगम में कांग्रेस की ओर से महापौर पद के लिए दावेदारी कर रहे जनप्रतिनिधियों की दिलों की धड़कनें आज तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस संगठन की ओर से आज महापौर पद के लिए अधिकृत नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। इधर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया भी आज दोपहर राजधानी रायपुर पहुंचने वाले हैं।


















