नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 खड़ी ट्रक में जा घुसा अनियंत्रित कार, एक की मौत दो घायल, जाने कहा की है यह घटना...

खड़ी ट्रक में जा घुसा अनियंत्रित कार, एक की मौत दो घायल, जाने कहा की है यह घटना...

बस्तर। खड़ी ट्रक पर अनियंत्रित कार ने पीछे से टककर मार दी। कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत  हो गई। जबकि कार में सवार दो लोग गंभीर है। बस्तर थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक चौक मे घटना हुई। मौके पर बस्तर पुलिस व 112की टीम काफी मसकककत के बाद घायलों को कार से निकाला गया, घायलों  को अस्पताल भेजा गया। जहाँ इलाज जारी है।।
 पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का गोवा में दिखा अलग ही अंदाज, छुट्टियों का खुल के ले रहे है मजा...

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का गोवा में दिखा अलग ही अंदाज, छुट्टियों का खुल के ले रहे है मजा...

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छुट्टियां मनाने गोवा पहुंचे हुए है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया में समंदर किनारे टहलते हुए अपना एक वीडियो ट्वीट किया है। इस पोस्ट में शिवराज का अनोखा अंदाज नजर आ रहा है। शिवराज सिंह चौहान ने चेहरे पर काला चश्मा लगा रखा है और हाफ शर्ट और पैंट पहने हुए समंदर किनारे टहलते नजर आ रहे हैं। 

वीडियो के साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने कुछ पंक्तियां भी लिखी हैं-
उन्होंने लिखा है, 'सागर की अपनी क्षमता है, पर मानव भी कब थकता है!' शिवराज सिंह चौहान का वीडियो सामने आने के बाद टि्वटर पर उनके स्टाइल को लेकर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। कांग्रेस ने उनके इस वीडियो पर चुटकी भी ली है। पूर्व सीएम अपने परिवार के साथ गोवा में छुट्टियां मना रहे हैं। शिवराज का नए साल में ही वापस भोपाल लौटने का कार्यक्रम है।
 दो सगे भाइयों पर युवक ने किया चाकू से हमला, रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में कराया गया भर्ती...

दो सगे भाइयों पर युवक ने किया चाकू से हमला, रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में कराया गया भर्ती...

भिलाई\पाटन | पाटन के ग्राम झीट में एक युवक ने आधी रात दो सगे भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। इस चाकूबाजी की घटना में दोनों भाइयों को गंभीर हालत में पहले झीट अस्पताल ले जाया गया उसके बाद हालात बिगड़ते देख दोनों को उसी अवस्था में आंबेडकर अस्पताल रायपुर रेफर किया गया जहां उन दोनों के हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।

अमलेश्वर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात्रि झीट निवासी दो भाइयों खिलेश्वर साहू व लीलेश साहू पर एक चाकू जैसे धारदार हथियार से कोपेडीह के अजय साहू नामक युवक ने हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों भाइयों की पीठ पर चाकू घोंप कर हत्या का प्रयास किया गया। इसकी सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जाता है कि झीट में रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहा था और उससे कुछ ही दूरी पर स्कूल के पास यह घटना घटित हुई। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीनों युवक में पहले मारपीट हुई उसके बाद अजय साहू ने धारदार हथियार निकालकर खिलेश्वर और नीलेश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले से दोनों युवक लहूलुहान हो गये। पुलिस ने आरोपित अजय साहू के खिकाफ धारा 307 का मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल दाखिल किया गया। 
 राजधानी में युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज

राजधानी में युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज

रायपुर| राजधानी के टिकरापारा इलाके में शादी का झांसा देकर एक 24 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला आया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपित युवक 28 अगस्त 2016 से 19 अगस्त 2019 के बीच युवती को शादी करने का झांसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब युवती ने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो उसने शादी करने से साफ इंकार कर युवती को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर शुक्रवार को पुलिस ने मामले में धारा 376, 506 के तहत अपराध कायम कर लिया। 
 पाकिस्तानी मंत्री शेख रशीद पर लगा अश्लील वीडियो भेजने का आरोप, TikTok स्टार को भेजा गया था वीडियो, जाने पूरी खबर...

पाकिस्तानी मंत्री शेख रशीद पर लगा अश्लील वीडियो भेजने का आरोप, TikTok स्टार को भेजा गया था वीडियो, जाने पूरी खबर...

 पाकिस्तानी मंत्री शेख रशीद पर अश्लील वीडियो भेजने का आरोप लगा है। TikTok स्टार हरीम शाह ने मंत्री के खिलाफ अश्लील वीडियो भेजने का आरोप लगाया है। वहीं, दोनों के बीच विवाद बढ़ने के बाद हरीम ने संबंधित पोस्ट व वीडियो को ट्विटर से हटा दिया। हरीम ने गुरुवार को मंत्री रशीद और उनके बीच हुई एक कथित वीडियो कॉल का फुटेज साझा किया। इसमें वह रशीद पर उन्हें अश्लील वीडियो भेजने का आरोप लगाती दिख रही हैं।

जाने क्या कुछ कहा-
वीडियो कॉल में हरीम कह रही हैं, ‘मेरी बात सुनें, क्या मैंने आजतक आपकी कोई भी बात बताई है? फिर आप मुझसे अब बात क्यों नहीं करते? ’ इस पर रशीद को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘जो दिल चाहे, करो।’ इसके बाद सोशल मीडिया स्टार, पाकिस्तान के रेलवे मंत्री से कहती हैं, ‘क्या मतलब है आपका? उन तमाम नंगे वीडियो का क्या जो आप मुझे भेजा करते थे? क्या आप उन्हें भूल गए हैं? ’ हरीम ने जब उनसे बहस की तो रशीद ने वीडियो कॉल काट दी। इसके बाद हरीम ने इस ट्वीट को डिलिट कर दिया और कहा कि उनका इरादा किसी को भी बदनाम करने का नहीं है। उन्होंने लिखा, ‘मेरे पास इतना फिजूल वक्त नहीं है। यह सब आप लोगों का ही काम है। किसी की इज्जत उछालना।’ लेकिन, तब तक वीडियो वायरल हो चुका था और हैशटैग हरीमशाह टॉप ट्रेंड करने लगा। आपको बता दें कि इससे पहले इसी साल हरीम शाह और शेख रशीद की एक सेल्फी भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।
 नगर पालिका निगम चुनाव परिणाम के बाद 4 जनवरी को चुनेंगे पार्षद अपना महापौर और सभापति...

नगर पालिका निगम चुनाव परिणाम के बाद 4 जनवरी को चुनेंगे पार्षद अपना महापौर और सभापति...

जगदलपुर। नगर पालिका निगम जगदलपुर के चुनाव परिणाम के बाद यह सुनिश्चित है कि कांग्रेस 28 पार्षदों के साथ बहुमत में है। कांग्रेस का महापौर और सभापति बनना लगभग तय है। कोई बड़ा उलटफेर होने की संभावना बनती नहीं दिख रही है। कांग्रेस से सभापति के लिए यशवर्धन राव का नाम पहले ही सामने आ चुका है, लेकिन कांग्रेस के महापौर का नाम अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है। महिला महापौर आरक्षण के चलते 04 नाम महापौर की दौड़ में चल रहे हैं। कांग्रेस के बड़े नेताओं के द्वारा जिस नाम को आगे किया जायेगा उसका महापौर बनना तय है। पीठासीन अधिकारी, कलेक्टर बस्तर अय्याज तंबोली ने महापौर, सभापति और अपील समिति के सदस्यों के निर्वाचन के लिए प्रथम सम्मेलन हेतु 04 जनवरी को कलेक्टोरेट के प्रेरणा हाल में नियत किया है। निकाय चुनाव के परिणाम के बाद महापौर और सभापति के चुनाव की प्रक्रिया 07 दिनों के बाद या अधिकतम 15 दिनों के अंदर यह प्रक्रिया संपन्न करानी होती है। 03 जनवरी को 07 दिन की अवधि पूरी हो रही है, इसलिए आठवें दिन इस प्रक्रिया को पूरी करने के लिए कलेक्टर बस्तर ने 04 जनवरी को प्रथम सम्मेलन की तिथि नियत कर दी है। सभी नव निर्वाचित पार्षदों को प्रथम सम्मेलन में शामिल होने के लिए ज्ञापन भेजा जा रहा है। 04 जनवरी को महापौर और सभापति का चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र भरे जाने के लिए दोपहर 12 बजे से 1:30 का समय नियत है। नाम निर्देशन पत्रों की जांच व आपत्ति की सवीक्षा 1:30 से 2:00 बजे तक नियत है। नाम वापसी के लिए 2:00 से 2:30 तक समय नियत है। मतदान के लिए 3:00 से 3:45 तक समय नियत है। मतगणना 3:45 से 4:45 तक संपन्न किए जायेंगे। जिसके बाद नव निर्वाचित महापौर और सभापति का शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न हो जायेगा।
 यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो को भेजा जा रहा है नोटिस, जान लीजिए पूरी खबर...

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो को भेजा जा रहा है नोटिस, जान लीजिए पूरी खबर...

जगदलपुर। यातायात पुलिस के द्वारा अभिनव पहल करते हुए यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को बगैर रोके उनके वाहनों का नंबर नोट कर वाहन मालिक के पते पर नोटिश भेजने की कार्यवाही की जा रही है। अब तक यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले 68 चालकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए नोटिश भेजी गई है। यातायात पुलिस के अभिनव पहल के बारे में यातायात प्रभारी कौशलेन्द्र देवांगन ने बताया कि दो पहिया वाहनों में 03 सवारी और वाहनों में मोबाइल पर बात करने वालों के विरूद्ध उन्हें बगैर रोके वाहनों के नंबर को नोट कर वाहन मालिक के घरों पर यातायात उल्लंघन करने के आरोप में नोटिश भेजा जा रहा है। इसी क्रम में आज यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 68 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए वाहन मालिकों को नोटिश भेजा गया है। 
पंचायत चुनाव के तहत लायसेंसधारियों से 7 दिनों के भीतर अस्त्र-शस्त्र जमा कराने दिए गए निर्देश

पंचायत चुनाव के तहत लायसेंसधारियों से 7 दिनों के भीतर अस्त्र-शस्त्र जमा कराने दिए गए निर्देश

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर

धमतरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिले में तीन चरणों में मतदान सम्पन्न होगा। चुनाव प्रक्रिया के दौरान भय एवं आतंक का वातावरण नहीं हो तथा अस्त्रों का दुरूपयोग होने से रोका जा सके, इसके मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री रजत बंसल ने आयुध अधिनियम 1959 की धारा 17 (3) के उप क्लाज (बी), धारा-21 के तहत धमतरी जिले के जनपद पंचायत धमतरी, कुरूद, मगरलोड एवं नगरी सीमा क्षेत्र के भीतर रहने वाले सभी शस्त्र लायसेंसियों को निर्देशित किया है कि वे अपने आग्नेय अस्त्र-शस्त्र नजदीकी पुलिस थाना में 07 दिनों के भीतर जमा कराएं। बताया गया है कि ऐसे शस्त्र डीलर, जिनके पास शस्त्र जमा करने अनुज्ञप्ति है, वहां भी लायसेंसी अपने शस्त्र जमा कर सकते हैं। उसकी सूचना भी उन्हें संबंधित थाने में देनी होगी। साथ ही संबंधित शस्त्र डीलर थानेवार जानकारी तैयार कर संबंधित थाने एवं जिला दण्डाधिकारी कार्यालय में 
समीक्षा बैठक में संतोषप्रद जानकारी नहीं देने वाले सहायक एवं कनिष्ठ अभियंताओं को स्पष्टीकरण नोटिस जारी

समीक्षा बैठक में संतोषप्रद जानकारी नहीं देने वाले सहायक एवं कनिष्ठ अभियंताओं को स्पष्टीकरण नोटिस जारी

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, राजनांदगाव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री संजय पटेल द्वारा जिले में विभागीय कार्यो के लिए ली गई समीक्षा बैठक में आधा अधुरी जानकारी एवं संतोशजनक जवाब नही देने के कारण सहायक अभियंता राजनांदगांव ग्रामीण, सोमनी, कनिष्ठ अभियंता तुमड़ीबोड़, बोरी एवं औंधी को स्पश्टीकरण नोटिस जारी किया गया है। राजनांदगांव वृत्त के अधीक्षण अभियंता द्वारा जारी इस स्पष्टीकरण नोटिस का जवाब इन सहायक एवं कनिश्ठ अभियंताओं को सात दिवस के भीतर प्रस्तुत करना होगा। 


गौरतलब है कि राजनांदगांव क्षेत्र के अन्तर्गत राजनांदगांव एवं कबीरधाम जिले के छ: डिवीजन यथा राजनांदगांव, खैरागढ़, डोंगरगढ़, डोंगरगांव, कवर्धा एवं पंडरिया में विद्युत विकास कार्यों की समीक्षा कार्यपालक निदेशक द्वारा की जाती है साथ ही आवश्यकतानुसार विद्युत विस्तार को प्राथमिकता से पूर्ण करने के लिए कार्ययोजना भी बनाई जाती है। और समस्त उपभोक्ताओं को विद्युत की बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी जाती है। कार्यपालक निदेशक संजय पटेल द्वारा सप्ताहिक दौरों के माध्यम से विभागीय संभागों, उपसंभागों एवं वितरणकेन्द्रों में विद्युत विकास कार्यों का निरंतर मूल्यांकन किया जाता है।
 धमतरी: नियंत्रण कक्ष में लगी तीन पालियों में अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी, जाने पूरी खबर...

धमतरी: नियंत्रण कक्ष में लगी तीन पालियों में अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी, जाने पूरी खबर...

त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2019
धमतरी। त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2019 के लिए कलेक्टोरेट के स्थानीय निर्वाचन शाखा स्थित कक्ष क्रमांक 91 में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 07722-232894 है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन श्री रजत बंसल ने नियंत्रण कक्ष में अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी तीन पालियों में लगाया है। पहली पाली सुबह 06 से दोपहर दो बजे तक सहायक ग्रेड 02 श्री कमल देवांगन, समयपाल श्री मौरध्वज साहू और भृत्य श्री योगेश कुमार यादव की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह दूसरी पाली दोपहर दो से रात्रि 10 बजे तक सहायक ग्रेड 02 श्री लेखन राम साहू, सहायक ग्रेड 03 श्री एस.के. देवांगन और भृत्य श्री लक्ष्मण रजक की तैनाती की गई है। तीसरी पाली रात्रि 10 से सुबह छ: बजे तक सहायक ग्रेड 03 श्री जी.एल.सोनबोईर, श्री मनोज देवांगन और भृत्य श्री मिश्रीलाल साहू की ड्यूटी लगाई गई है।
फैक्ट्री में लगी आग, एक महिला और एक पुरुष जिन्दा जले, दमकल विभाग की 15 गाडिय़ां मौके पर, जाने कहा की है ये घटना

फैक्ट्री में लगी आग, एक महिला और एक पुरुष जिन्दा जले, दमकल विभाग की 15 गाडिय़ां मौके पर, जाने कहा की है ये घटना

मुंबई। मुंबई के घाटकोपर क्षेत्र में एक फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात आग लग जाने से दो लोगों की मौत हो गई। इस आग पर काबू पा लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, एक महिला और एक पुरुष का शव मिला है। दमकल विभाग की टीम एक अन्य की तलाश कर रही है।

डेप्युटी चीफ फायर ऑफिसर ने बताया कि तीन लोग गायब हैं, इनकी तलाश के लिए ऑपरेशन चलाया गया । आग पर काबू पाने के बाद दो शव मिले हैं। हमारा कूलिंग ऑपरेशन भी लगातार चला रहे हैं। आपको बताते जाए कि आग लग जाने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मचा गया। घाटकोपर स्थित फैक्ट्री में आग लगने की सूचना के बाद दमकल विभाग की 15 गाडिय़ां मौके पर पहुंचकर कुछ घंटों में आग पर काबू पा लिया था। लेकिन इसमें तीन लोग गायब थे। आग बुझाने के बाद एक पुरुष और एक महिला का शव मिल गया है। लेकिन अभी तक एक की तलाश की जा रही है।

 

 एएमयू के 10,000 अज्ञात छात्रों पर केस दर्ज, CAA हिंसा पर ऐक्शन..

एएमयू के 10,000 अज्ञात छात्रों पर केस दर्ज, CAA हिंसा पर ऐक्शन..

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के 10,000 अज्ञात छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 15 दिसंबर को कैंपस में प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में यह केस दर्ज किया गया है। आपको बताते जाए कि 15 दिसंबर को कैंपस में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में काफी बवाल मचा था। मुजफ्फरनगर में आज इंटरनेट से बैन हटा लिया गया।

पुलिस की कार्रवाई का शिकार हुए जामिया मिल्लिया इस्लामिया और एएमयू के छात्रों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए 25 दिसंबर को कैंपस में कैंडल मार्च भी निकाला गया था। इस दौरान 1200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि निषेधात्मक आदेशों के उल्लंघन के आरोप में यह मामला दर्ज किया गया है।
सात साल की बच्ची से दुष्कर्म और फिर हत्या के अपराधी को होगी मौत की सजा, जाने कहा का है यह मामला.

सात साल की बच्ची से दुष्कर्म और फिर हत्या के अपराधी को होगी मौत की सजा, जाने कहा का है यह मामला.

कोयंबटूर। तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले की विशेष अदालत ने शुक्रवार को सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के नौ माह पुराने मामले के 34 वर्षीय दोषी को मौत की सजा सुनाई| पीडि़ता की मां ने फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि इस फैसले से भविष्य में ऐसे च्जानवरोंज् को सबक मिलेगा| यौन अपराधों से बाल संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के लिए विशेष अदालत की जस्टिस आर राधिका ने संतोष कुमार को आईपीसी की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई| अभियोजन पक्ष के अनुसार संतोष कुमार ने पन्नीरमाई में 25 मार्च को अपनी दादी की पड़ोसी की बेटी की कथित रूप से बलात्कार के बाद हत्या कर उसका शव कचरे के डिब्बे में फेंक दिया था|


बच्ची का शव मिलने के बाद 31 मार्च को संतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया था| बच्ची के हाथ-पांव बंधे पाए गए थे और उसके शरीर पर चोट के निशान थे. इस घटना से स्थानीय लोगों में तनाव बढ़ गया था. उसकी गिरफ्तारी के बाद मेडिकल जांच के लिए जब उसे सरकारी अस्पताल लाया गया तो लोगों ने उसकी पिटाई कर दी| पहले इस मामले की सुनवाई महिला अदालत में की जा रही थी जिसे बाद में पॉक्सो अदालत में स्थानांतरित कर दिया गया था| मामले में 32 गवाहों के बयान लिये गए थे. जस्टिस राधिका ने दोषी को हत्या के लिए मौत की सजा, बलात्कार के लिए आजीवन कारावास और आईपीसी और पॉक्सो की विभिन्न धाराओं के तहत सबूत नष्ट करने के लिए सात साल के कारावास की सजा सुनाई| लड़की की मां द्वारा अपराध में संलिप्त एक अन्य व्यक्ति की गिरफ्तारी की मांग वाली याचिका पर संज्ञान लेते हुए जज ने पुलिस को मामले की आगे की जांच करने का आदेश दिया है| फैसले का स्वागत करते हुए लड़की की मां ने जस्टिस को बलात्कारी को मौत की सजा देने के लिए धन्यवाद दिया और आशा व्यक्त की कि भविष्य में यह फैसला एक सबक के रूप में काम करेगा|
रेलवे में स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान के दौरान लगभग 2,89, 765 रूपये का राजस्व हुआ प्राप्त

रेलवे में स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान के दौरान लगभग 2,89, 765 रूपये का राजस्व हुआ प्राप्त

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा समय-समय पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिससे यात्रियों को टिकट लेने के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा हैए साथ ही यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है कि वे उचित टिकट लेकर सही कोच में बैठे एवं अपनी सुखद यात्रा करें। टिकट चेकिंग अभियान में दिनांक 26 दिसम्बरए 2019 को चलाया गया जिसमें बिना टिकट यात्रा करने वाले लगभग 241 मामलों से 1ए64ए875 रूपये राजस्व प्राप्त हुआए वही अनियमित टिकट के 217 मामलों से 95ए600 रूपये का राजस्व प्राप्त हुआए अन बुकड़ लगेज के 283 मामलों से 28,990 रूपये राजस्व प्राप्त हुआए कचरा फ़ैलाने लगभग 03 मामलों से 300 रूपये राजस्व प्राप्त हुआए कुल 744 मामलों से रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा 2,89,765 रूपये का राजस्व प्राप्त किया गयाए इस टिकट चेकिंग अभियान में 37 टीटीईए 02 मुख्य वाणिज्य निरीक्षक 01 रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा के द्वारा 06 लोकल एवं लगभग 28 एक्सप्रेस ट्रेनों में जांच की गई ।

यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित टिकट लेकर यात्रा करें आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेंगे।
पंखे कि चपेट में आने से मजदूर के हाथ कि चार उँगलियाँ कटी, कंपनी प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज

पंखे कि चपेट में आने से मजदूर के हाथ कि चार उँगलियाँ कटी, कंपनी प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर। फैक्ट्री में ड्यूटी के दौरान मजदूर का हाथ पंखे में आ जाने से चार ऊंगली कट गया। इलाज के लिए उसे नारायणा अस्पताल में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बाजार चौक सरोरा उरला निवासी मोहन यादव 37 वर्ष पिता जगदेव यादव ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी बालाजी लोहा कंपनी उरला में पिछले दो वर्षों से काम करता है। 17 अक्टूबर को रात्रि ड्यूटी पर 8:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक गया था कि उक्त फैक्ट्री मे काम करते समय रात्रि करीबन 09:15 बजे उक्त फैक्टी में भठ्ठी ब्यालिंग होने के कारण ड्यूटी स्थल पर रखे पंखा में दाहिना हाथ फं स जाने से चारों अंगुली कट गयी थी। ईलाज के लिए नारायणा अस्पताल रायपुर मे भर्ती किया गया था। दुर्घटना कंपनी प्रबंधन की लापरवाही एवं पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराने के कारण घटित हुई है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने कंपनी प्रबंधक के खिलाफ अपराध कायम मामला दर्ज कर लिया है। 

तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, जाने पूरी खबर

तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, जाने पूरी खबर

तिल्दा-नेवरा। तिल्दा-सिमगा हाईवे पर तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी हाईवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार मृतक ग्राम केवतरा का रहने वाला है और जरूरी काम के सिलसिले में घर से निकला था। तिल्दा-सिमगा हाईवे पर स्थित ग्राम बिलाडी के पास भारी भरकम हाईवा ने अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक का नाम पता नहीं चल पाया है।  तिल्दा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

23 उप पुलिस अधीक्षकों को जिला व्यावहारिक प्रशिक्षण देने थानो में किया गया पदस्थ, जाने पूरी खबर...

23 उप पुलिस अधीक्षकों को जिला व्यावहारिक प्रशिक्षण देने थानो में किया गया पदस्थ, जाने पूरी खबर...

रायपुर। राज्य शासन ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 23 प्रशिक्षित उप पुलिस अधीक्षकों को जिला व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के लिए उन्हें प्रदेश के अलग-अलग जिलों के थानो में पदस्थ किया गया है। गृह (पुलिस) विभाग के अवर सचिव डीपी कौशल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी में प्रशिक्षित 23 उप पुलिस अधीक्षकों में क्रमश: मिलिंद पाण्डेय को बलौदाबाजार, सुश्री चित्रा वर्मा दुर्ग, सतीश कुमार भार्गव रायगढ़, परमेश्वर तिलकवार जांजगीर, अंजू कुमारी रायगढ़, मोनिका मरावी कोरिया, रूचि वर्मा राजनांदगांव, तारेश साहू बलौदाबाजार, प्रशांत खाण्डे रायपुर, मयंक रणसिंह राजनांदगांव, नेहा पवार कबीरधाम, प्रशांत सिंह पैकरा बालोद, अपूर्वा सिंह क्षत्री महासमुंद, विजय सिंह राजपूत दुर्ग, तिलेश्वर प्रसाद यादव महासमुंद, पारूल अग्रवाल रायपुर, ललिता मेहर बिलासपुर, निमितेश सिंह कबीरधाम, कमल जीत पाटेल बालोद, रजत कुमार नाग जांजगीर, सृष्टि चंद्राकर बिलासपुर, गिरिजा शंकर साव कोरिया एवं निशांत पाठक दुर्ग में पदस्थ किये गये है। 

गुरू गोविंद सिंह की जयंती पर 2 जनवरी को ऐच्छिक अवकाश: मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

गुरू गोविंद सिंह की जयंती पर 2 जनवरी को ऐच्छिक अवकाश: मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

रायपुर | राज्य के सिक्ख धर्मावलंबी आगामी दो जनवरी 2020 को गुरू गोविंद सिंह जी की जयंती धूम-धाम से मना सकें इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ऐच्छिक अवकाश प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। गौरतलब है कि रायपुर उत्तर के विधायक श्री कुलदीप सिंह जुनेजा और छत्तीसगढ़ राज्य अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री महेन्द्र छाबड़ा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर दो जनवरी 2020 को ऐच्छिक अवकाश प्रदान करने का आग्रह किया था, जिस पर मुख्यमंत्री ने सहमति प्रदान की है।

 डाटा ऑपरेटरों के तबादले से धान खरीदी ठप्प, लेम्पस प्रबंधक कर रहे तबादला आदेश निरस्त करने की मांग...

डाटा ऑपरेटरों के तबादले से धान खरीदी ठप्प, लेम्पस प्रबंधक कर रहे तबादला आदेश निरस्त करने की मांग...

कोंडागांव। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में शासन के नित नए नियम और नए-नए प्रयोग से किसानों की परेशानी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। बीते दो दिनों से जिला कलक्टर के आदेश पर उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं ने खरीदी केंद्रों में पदस्थ खरीदी प्रभारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों का तबादला आदेश जिला स्तर पर जारी कर दिए जाने से तथा तबादला किए गये कर्मचारियों के द्वारा दूसरे स्थान पर जॉइनिंग नहीं करने से धान खरीदी का कार्य ठप्प पड़ गया है। लेम्पस प्रबंधकों के द्वारा हो रही परेशानियों को देखते हुए कलेक्टर से तबादला आदेश निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। 
 
प्रदेश के साथ ही जिले में धान खरीदी की रफ्तार तेज हो रही है। खरीदी केंद्रों में टोकन लेकर धान बेचने वाले किसानों की संख्या दिन प्रतिदिन लगातार बढ़ते ही जा रही है। लेम्पस प्रबंधक के साथ ही कंप्यूटर ऑपरेटरों पर दबाव भी बढऩे लगा है। इस बीच कलेक्टर के आदेश का हवाला देते हुए उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं ने जिले के सभी खरीदी केंद्रों में संविदा नियुक्ति पर काम कर रहे कंप्यूटर ऑपरेटरों का तबादला आदेश जारी कर दिया है। अब तक होते यही आया है कि किसी समिति में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर कंप्यूटर ऑपरेटर का एक समिति से दूसरी समिति में तबादला कर दिया जाता था। लेकिन इस बार समितियों के बजाय सीधे जिला स्तर पर स्थानांतरण आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश पर नजर डालें तो बोरगांव के खरीदी केंद्र में पदस्थ ऑपरेटर को काटागांव, खरीदी प्रभारी को बनियागांव, इसी तरह फरसगांव ऑपरेटर को केशकाल और खरीदी प्रभारी को सिंघनपुर लगभग 30 से 40 किलोमीटर दूर तबादला किया गया। ज्ञात हो कि डाटा ऑपरेटर के पद पर कार्यरत सभी कर्मचारी शासकीय सेवक नहीं हैं, जिन्हें शासन की ओर से वेतन नहीं दिया जाता बल्कि समिति को मिलने वाले कमीशन से वेतन मिलता है, इसलिए प्रशासन के तबादला आदेश समझ से परे है। कंप्यूटर ऑपरेटरों को संविदा नियुक्ति पर रखा गया है। प्रति महीने वेतन के रूप में लगभग 10 हजार रुपये मानदेय दिया जाता है। आशंका जताई जा रही है कि जिला स्तर पर हुए तबादला के बाद 30 से 40 किलोमीटर की दूरी तय कर ऑपरेटर खरीदी केंद्र में ज्वाइनिंग के लिए नहीं जायेंग, ऐसी स्थिति में खरीदी के बाद किसानों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
इस विषय पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक फरसगांव के शाखा प्रबंधक एलआर कोर्राम बताया कि धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसलिए व्यवस्था बनाई गई है। खरीदी प्रभारी एवं आपरेटरों के स्थानांतरण के कारण फरसगांव लेम्पस के अंतर्गत सभी धान खरीदी केंद्रों में आज धान की खरीदी बंद है, सोमवार से सभी जगह खरीदी पुन: शुरू हो जाएगी ।
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में यूपी के झांझी-गरद और झारखण्ड के डमकच ने मचाया धूम : गुजरात के वसावा में दिखी छत्तीसगढ़ के पंथी की झलक

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में यूपी के झांझी-गरद और झारखण्ड के डमकच ने मचाया धूम : गुजरात के वसावा में दिखी छत्तीसगढ़ के पंथी की झलक

रायपुर | राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में विभिन्न राज्यों के लोक कलाकारों द्वारा विवाह एवं अन्य संस्कार, पारंपरिक त्यौहार एवं अनुष्ठान, फसल कटाई व कृषि तथा अन्य पारंपरिक विधाओं पर नृत्य प्रस्तुत किया। महोत्सव के प्रथम सत्र में सवेरे नौ बजे से उत्तर प्रदेश, झारखण्ड, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, मध्यप्रदेश, तेलंगाना और राजस्थान के आदिवासी नृत्य दलों ने आकर्षक संगीत मय नृत्य प्रस्तुत किया। समारोह स्थल में नृत्य दलों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम में तालियों की गुंज सुनाई देती रही।
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में उत्तर प्रदेश के कलाकारों ने वहां के पारंपरिक पोशाक में झुमरी तलईया के बोल पर आकर्षक लोक नृत्य झांझी प्रस्तुत किया। यह नृत्य नयी फसल आने के बाद अच्छी फसल होने के खुशी में किया जाता है। जनजाति कलाकारों ने गरद नृत्य भी प्रस्तुत किया। गरद नृत्य उत्तर प्रदेश में गोंड जाति द्वारा किया जाता है। यह नृत्य वीरता के प्रतीक के रूप में किया जाता है। पुरूष कलाकारों द्वारा महिलाओं को अपने शौर्य के माध्यम से आकर्षित करने के लिए किया जाता है।
झारखण्ड के कलाकारों ने विवाह के उपलक्ष्य में किए जाने वाला डमकच नृत्य प्रस्तुत किया। बिहार के उरांव जाति के कलाकारों ने करमा नृत्य प्रस्तुत किया। करमा नृत्य फसल कटाई के समय किया जाता है। उरांव जाति के लोग अच्छी फसल और सामाजिक उत्थान के लिए करमा नृत्य करते हैं। करमा नृत्य करने वाली लड़कियां उपवास करती है और एक जगह करमा स्तंभ बनाकर सब मिलकर नृत्य करते हैं।
गुजरात के कलाकारों द्वारा वसावा नृत्य प्रस्तुत किया गया। वसावा होली नृत्य है, इस नृत्य को गुजरात के वसावा जाति लोग करते हैं। कलाकार धोती पहनकर पैरों में घुंघरू बांधकर पूरी रात नृत्य करते हैं। वसावा नृत्य में छत्तीसगढ़ की पंथी नृत्य का झलक दिखाई दिया। महाराष्ट्र के जनजातीय कलाकारों द्वारा विवाह संस्कार पर आधारित लिंगो नृत्य प्रस्तुत किया। गढ़चिरौली जिले में लिंगो और झिंगो देवी की आराधना के लिए यह नृत्य किया जाता हैै। त्रिपुरा के कलाकारों ने फसल कटाई के समय किए जाने वाले ममिता नृत्य प्रस्तुत किया। मध्यप्रदेश के जनजातीय कलाकार ने सैला गेंडी नृत्य प्रस्तुत किया। महिलाओं और पुरूषों ने सैला नृत्य प्रस्तुत किया। पुरूषों ने गेंडी नृत्य किया। तेलंगाना के कलाकारों ने कृषि आधारित लंबाड़ी नृत्य और राजस्थान के कलाकारों ने आकर्षक गवरी नृत्य प्रस्तुत किया।