विधायक विक्रम मंडावी से मिलकर रिहाई की मांग रखी
जगदलपुर। नगरनार के मारकेल पंचायत में फर्जी मस्टर रोल भरकर अपने परिजनों के नाम पर पैसे निकाल लेने के आरोप में सहायक सचिव ममता सेठिया को जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सेवा से बाहर करने का आदेश जारी कर दिया है।
नई दिल्ली। विमानन कंपनी एयर इंडिया को लग सकता है करारा झटका जी हा आपको बता दे की 60 हजार करोड़ रुपए के भारी भरकम कर्ज से दबी सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया बंद हो सकती है। समय रहते खरीदार नहीं मिला तो अगले साल जून तक बंद हो सकती है। क्योंकि ‘अव्यवस्थित’ तरीके से किसी कंपनी को लंबे समय तक नहीं चलाया जा सकता। एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह बात कही।
पाकिस्तान| एक बड़ी खबर सामने आरही है जहां फेसबुक ने पाकिस्तान के सरकारी प्रसारणकर्ता पाकिस्तान प्रसारण निगम की लाइव स्ट्रीमिंग पर बैन लगा दिया है। बताया जा रहा है कि पीसीबी लगातार नियमों का उल्लंघन करते हुए कश्मीर और उनसे जुड़े अपत्तिजनक चिजों का प्रसारण कर रहा था। इसके बाद फेसबुक ने यह फैसला लिया है। इस बात की जानकारी खुद पीसीबी ने दी है।
नईदिल्ली। गृह मंत्रालय ने आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर बीते वर्ष जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 तथा धारा 35ए की समाप्ति और उसे दो केन्द्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने, राष्ट्रीय नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर बनाने जैसे ऐतिहासिक फैसले किए लेकिन इनमें से कुछ को लेकर हुए व्यापक विरोध-प्रदर्शनों ने सरकार की नाक में दम कर दिया।
साफ सुथरा नहीं रखने पर 10000 रू. जुर्माने की चेतावनी
कोरबा | आचार संहिता शिथिल होते ही विद्युत कंपनी में तबादला व पदोन्नति का सिलसिला शुरू हो गया। तीनों संयंत्र में पदस्थ कार्यपालक निदेशक को रायपुर स्थानांतरित करते हुए मुख्य अभियंता को पदस्थ किया गया है। पीके जैन को डीएसपीएम टीपीपीए एसके मेहता को एचटीपीपी तथा वास को मड़वा प्लांट का मुख्य अभियंता बनाया गया है। मुख्य अभियंता एसके बंजारा को पूर्व संयंत्र का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
रायपुर। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवा और मौसम साफ होते ही रायपुर में ठंड का दौर जारी है। सोमवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस पर आया है, जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। दोपहर में धूप निकलने से ठंड में थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन सर्द हवा की वजह से रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। खासकर शहर के आउटर इलाके में लोग ठंड से कांप रहे हैं। 30 दिसंबर को रायपुर का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
बालोद | छत्तीसगढ़ के बालोद-राजनांदगांव सीमा से लगे कुसमी में बाघ के पद चिन्हों की पुष्टि हुई है. दुर्ग के मुख्य वन अधिकारी ने बालोद जिला के लिए भी अलर्ट जारी कर दिया है. बता दें कि दो दिन पहले जिला मुख्यालय राजनांदगांव से 24 किमी दूर स्थित मनगटा वन चेतना केंद्र में बाघ के पैरों के निशान देखा गया था।
महासमुंद | बसना के पोटापारा एवं बागबाहरा के ग्राम बाघामुड़ा एवं भिलाई दादर में पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर भारी मात्रा में अवैध धान जब्त किया है। बसना में हुई कार्रवाई के दौरान आईजी आनंद छाबड़ा व पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ल मौजूद थे। अवैध धान संग्रहण को लेकर पुलिस सख्त हो गई है। लगातार कार्रवाई से कोचियों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार धान खरीदी के निरीक्षण के लिए आईजी रायपुर ने महासमुंद के सरहदी इलाके सरायपाली, बसना और बलौदा का दौरा किया। इस दौरान थाना बसना के ग्राम पोटापारा में बृजलाल साव के घर से बिना टोकन कटे अवैध रूप से रखे गए 525 बोरी धान, थाना सरायपाली के ग्राम बोंदा में राजेश अग्रवाल संचालक सांई कृपा ट्रेडर्स के गोदाम से रखे 1800 बोरी, ग्राम बानीगीरोला के मानिक अग्रवाल के गोदाम से 535 बोरी धान जब्त किया। कुल 2860 बोरी अवैध रूप से रखे धान को जब्त कर मंडी सचिव को कार्रवाई के लिए सौंपा दिया है। आईजी ने इस दौरान सरायपाली थाना प्रभारी को आदेश का पालन करते हुए कार्रवाई करने के लिए 2 हजार नगर पुरस्कार दिए। कार्रवाई के दौरान एसडीएम सरायपाली कुनाल, एसडीओपी सरायपाली राजीव शर्मा, मंडी व फुड विभाग के अधिकारी मौजूद थे। कोमाखान व बलौदा में भी कार्रवाई वहीं थाना कोमाखान पुलिस टीम द्वारा भिलाई दादर बागामुड़ा से लगभग 162 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया। वहीं बलौदा चौकी अंतर्गत ग्राम बेलमुण्डी से गजपति साहू के 90 पैकेट धान जब्त किया। यहां ट्रैक्टर पर धान लोड कर ले जाया जा रहा था। इस दौरान टीम ने धान संबंधी कागजात पेश करने कहा, लेकिन वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाए। इसलिए टीम ने ट्रैक्टर सहित धान जब्त किया। बताया जा रहा है कि गजपति साहू दुकानदारी करता है। उसके पास खेती जमीन नहीं है।
304 ने किया समर्पण और 475 नक्सली हुए गिरफ्तार
रायपुर | तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे दो लोग घायल हो गये। घटना की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड 13 गुरुद्वारा के पीछे अभनपुर निवासी तेजेंदर सिंग 51 वर्ष पिता स्व. हरचंद सिंग माघट ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि सोमवार को गुरुद्वारा के सामने देवपुरी में अज्ञात ट्रक चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल से आ रहे प्रार्थी का लड़का प्रितपाल सिंग माघट 26 वर्ष को अपनी चपेट में ले लिया जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे योगेश तिवारी एवं प्रभात पांडेय ट्रक की ठोकर लगने से घायल हो गये। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304 ए के तहत मर्ग कायम कर अपराध दर्ज कर लिया है।
जशपुर | अक्टूबर माह में आदिवासी युवक के साथ मारपीट करने के आरोप में फरार चल रहे कांग्रेसी नेता पूरन वर्मा व उनके बेटे अमित वर्मा को फरसाबहार पूलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।आपको बता दें कि जशपुर जिले के फरसाबहार थान्तर्गत खुटगाव निवासी पूरन वर्मा व उनके बेटे अमित वर्मा के द्वारा एक आदिवासी युवक को रास्ता रोककर मारपीट की थी ।फरसाबहार थाना पूलिस ने आदिवासी युवक की शिकायत पर दोनो पिता पुत्र के विरुद्ध आदिवासी अत्याचार अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया था।मामला दर्ज होने के बाद कांग्रेसी नेता पिता पुत्र फरार थे।पत्थलगाँव एसडीओपी योगेश देवांगन मामले की जांच कर रहे थे।
रायपुर | घर में अकेली देखकर बालिका के परिचित ने हाथ बांह पकड़ किया बेइज्जत करने का प्रयास। घटना की रिपोर्ट राजेंद्र नगर थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसर राजेंद्र नगर निवासी पीडि़ता 12 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थियां को घर में अकेले पाकर परिचित प्रभात आडिल निवासी आदर्श नगर ने घर में प्रवेश कर बेइज्जत करने की नियत से हाथ बांह पकड़ लिया विरोध करने पर आरोपी फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मुंगेली | भनवारटंक स्थित मरहीमाता मंदिर दर्शन करने गए बिलासपुर डिप्टी कलेक्टर के साथ चार युवकों ने मारपीट का मामला सामने आया है. ये आदतन बदमाश जबरदस्ती रुपये की मांग कर रहे थे. इसके बाद डिप्टी कलेक्टर ए आर टंडन से युवक मारपीट करने लगे. पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर किया गया. जिसके बाद आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के नाम रामकुमार गिलहरे, अमित गिलहरे, दीपक गिलहरे, गोलू गिलहरे हैं।
कोरबा | छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में कोरबा जिले की दो नगर पालिका परिषदों और दो नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों के चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मती किरण कौशल ने इन चारों नगरीय निकायों में नव निर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाने और अध्यक्ष-उपाध्यक्षों के चुनाव के लिये पीठासीन अधिकारियों की भी नियुक्ति की है। नगर पंचायत छुरीकला एवं नगर पंचायत पाली में छह जनवरी 2020 को नव निर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण और अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। नगर पंचायत पाली के लिये अजय उरांव डिप्टी कलेक्टर कोरबा पीठासीन अधिकारी होंगे। नगर पंचायत छुरीकला के नव निर्वाचित पार्षदों को अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कटघोरा मती सूर्यकिरण तिवारी पीठासीन अधिकारी के रूप में शपथ दिलायेंगी।
कोरबा | भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने ने कांग्रेस पर सत्ता व प्रशासन का दुरुपयोग कर महापौर चुनाव में देरी किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनादेश भाजपा के पक्ष में होने से कांग्रेस में निराशा व हताशा व्याप्त हो गया और अनाप-शनाप बयानबाजी की जा रही है।
राजनांदगाव | प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन के समक्ष राजनांदगांव नगर निगम के 2 निर्दलीय पार्षदों ने कांग्रेस प्रवेश किया। वार्ड क्रमांक 27 से गणेश पवार और वार्ड क्रमांक 21 से पिंकी साहू ने कांग्रेस प्रवेश किया है। इस अवसर पर यहां राजीव भवन में राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा, रायपुर जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे उपस्थित थे।
मुंबई | अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड (एईएमएल) ने मुंबई की आरे कॉलोनी में एक समारोह में ‘मेरी संगिनी, मेरी मार्गदर्शिका’ परियोजना लॉन्च की है। इस परियोजना का लक्ष्य समाज से महिला नेतृत्वकर्ताओं को निर्मित और पोषित करना है, ताकि वे बदलाव की अगुवा बनें।




















