BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
रायपुर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और मंत्रियों ने मंच पर कलाकारों के साथ मिलाए ताल

रायपुर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और मंत्रियों ने मंच पर कलाकारों के साथ मिलाए ताल

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार की देर रात तक छत्तीसगढ़ सहित भारत के कई प्रदेशों और दूसरे देशों से आए आदिवासी नृत्य दलों ने रंगारंग आकर्षक प्रस्तुतियां दी। गीत, संगीत, नृत्य और रंगों के सम्मोहन में दर्शकों के साथ ही अतिथिगण भी देर रात तक बंधे रहे। ऊपर मंच पर कलाकारों के और नीचे अतिथियों व दर्शकों के पैर लगातार थिरकते रहे।
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, मंत्रीगण और अन्य अतिथिगण थाईलैंड और बेलारूस के नृत्य दलों की प्रस्तुति के दौरान खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए। वे काफी देर तक उनके साथ कदम मिलाते रहे। वे मांदर की थाप पर जशपुर के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कर्मा नृत्य पर भी झूमे। आज शाम को थाईलैंड एवं बेलारूस के साथ ही बांग्लादेश के दल ने भी दर्शकों को अपने-अपने देश की संस्कृति एवं लोकनृत्य से रु-ब-रू कराया।


आदिवासी रंगो से सराबोर महोत्सव के दूसरे दिन आज शाम से लेकर देर रात तक त्रिपुरा, सिक्किम, मध्यप्रदेश और राजस्थान के साथ ही छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा, कोंडागांव और जशपुर के दलों ने विभिन्न आदिवासी नृत्य शैलियों का प्रदर्शन किया। दूसरे दिन की प्रस्तुतियों का समापन रात 11 बजे जशपुर के उराव जनजाति के कलाकारों द्वारा पेश किए गए आकर्षक आदिवासी कर्मा नृत्य से हुआ।
 

नववर्ष पर विभिन्न इवेंट कंपनियां शहर में लोगों का करेंगी मनोरंजन, हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी नजर

नववर्ष पर विभिन्न इवेंट कंपनियां शहर में लोगों का करेंगी मनोरंजन, हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी नजर

रायपुर, प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 31 दिसंबर की तैयारियां युवाओं द्वारा जोर शोर की जा रही है। 31 दिसंबर मनाने के लिए युवाओं की टोली 31 की शाम को ही आसपास के पर्यटनस्थलों के लिए रवाना होगी। वहीं नया रायपुर आउटर विभिन्न माल्स बड़े होटल्स आदि में मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई से प्रख्यात इवेंट कंपनियां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए बहुआयामी प्रस्तुतियां पेश करेंगी। इस हेतु बड़े होटल्स में बकायदा पास के साथ ही कपल्स के लिए टिकिट बिक्री आदि के लिए शहर में अनेक स्थानों पर काउंटर बनाये हैं। नववर्ष के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों द्वारा 1 जनवरी की सुबह मंदिरों में भगवान के दर्शन कर परिवार सहित प्रदेश की खुशहाली के लिए विशेष पूजा किए जाने की जानकारी भी मिली है।

31 दिसंबर एवं नव वर्ष के अवसर पर होने वाले विभिन्न आयोजनों को देखते हुए पुलिस महानिदेशक ने सभी रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों एवं पुलिस अधीक्षकों को शांति व्यवस्था कायम करने के लिए विशेष निर्देश दिए हैं। नया रायपुर शहर के आउटर आदि पर पुलिस गश्त में बड़ी संख्या में जवान तैनात होंगे। वहीं नव वर्ष के दिन एक जनवरी को पुलिस प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की अप्रिय वारदात रोकने के लिए डीजी द्वारा निर्देश दिए गए हैं। नव वर्ष के समस्त आयोजनों पर 31 दिसंबर एवं 1 जनवरी को पुलिस प्रशासन की हुड़दंगियों पर नजर रहेंगी। पीकर वाहन चलाने वालों एवं हुड़दंग कर अशांति पैदा करने वाले तत्वों के खिलाफ पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। इधर पुलिस अधीक्षक रायपुर ने युवाओं से सुनसान स्थान में न जाने की अपील की है। पार्क एवं जंगल सफारी, मुक्तांगन में बड़ी संख्या में आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए भी पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं।

रायपुर में शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर नुकीली औजार से युवक को मारकर चोट पहुंचाया, मामला दर्ज

रायपुर में शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर नुकीली औजार से युवक को मारकर चोट पहुंचाया, मामला दर्ज

रायपुर, शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर गाली गलौज कर नुकीली औजार से युवक को मारकर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट आजाद चौक थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार रामकुंड आजाद चौक निवासी राघवेंद्र सिंह ठाकुर 30 वर्ष पिता स्व. लखन सिंह ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि शनिवार को सत्यम नेताम निवासी रामकुंड आजाद चौक ने प्रार्थी से शराब पीने के लिए पैसा मांगा नहीं देने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर नुकीली औजार से कंधा के पास मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

दुकान के सामने खड़ी आटो को किनारे खड़ी करने कहने पर दुकानदार के साथ मारपीट, मामला दर्ज

दुकान के सामने खड़ी आटो को किनारे खड़ी करने कहने पर दुकानदार के साथ मारपीट, मामला दर्ज

रायपुर, दुकान के सामने खड़ी आटो रिक्शा को किनारे खड़ी करने की बात कहने पर चालक ने की युवक के साथ मारपीट। घटना की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज की गई है मिली जानकारी के अनुसार दावड़ा कालोनी टिकरापारा निवासी हुमेरखान 29 वर्ष पिता फिरोज खान ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि ऑटो रिक्शा क्रमांक सीजी 04 एलआर 0290 के चालक ने प्रार्थी के दुकान अनंत किराना के सामने सड़क पर अपनी ऑटो खड़ी कर दिया था। किनारे खड़ी करने की बात करने पर आटो चालक ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

 

युवक की गले पर ब्लेड से वार कर चोट पहुंचाया, मामला दर्ज

युवक की गले पर ब्लेड से वार कर चोट पहुंचाया, मामला दर्ज

रायपुर, आपसी विवाद में युवक के गले पर ब्लेड से वारकर घायल कर देने की रिपोर्ट अभनपुर थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम केंद्री अभनपुर निवासी दुलेश कुमार कोसले 22 वर्ष पिता जेठुराम कोसले ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 25 दिसंबर को सतनामीपारा केंद्री में आपसी विवाद में सूरज टंडन निवासी ठेलकाबांधा अभनपुर ने प्रार्थी के गले पर ब्लेड से वार कर के घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

अमरकंटक, मैनपाट में बिछी बर्फ  की चादर, 1 डिग्री बना है न्यूनतम तापमान,कड़ाके की ठंड के कारण स्कूल के समय में किया गया बदलाव

अमरकंटक, मैनपाट में बिछी बर्फ की चादर, 1 डिग्री बना है न्यूनतम तापमान,कड़ाके की ठंड के कारण स्कूल के समय में किया गया बदलाव

पेंड्रा,पूरा छत्तीसगढ़ कड़ाके की ठंड की चपेट में है। अमरकंटक में दूसरे दिन भी न्यूनतम पारा 1 डिग्री दर्ज किया गया। यहां कई जगहों पर बर्फ जम गई है।  रंगमहला मंदिर, बस स्टैंड, रामघाट, कपिलधारा, श्री यंत्र मंदिर सोनमुडा सहित कई स्थानों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। वहीं पेंड्रा में पारा 5 डिग्री दर्ज की गई है। ठंड से आम जनजीवन प्रभावित है। पेंड्रा में कड़ाके की ठंड के कारण जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। जारी किया आदेश के बाद अब स्कूल सुबह 8:30 बजे से 12 बजे। पहली पाली की कक्षाएं दोपहर 12:45 से शाम 5 बजे तक। दूसरी पाली की कक्षाएं और एकल पाली स्कूल के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 10 जनवरी तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।

वहीं ठंड का कहर सरगुजा में भी जारी है। मैनपाट बर्फ की चादर से ढक गया है। फसलों तथा पैरा में भी बर्फ जम गई है। ठंड ने कई सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। यहां तापमान करीब 1 डिग्री तक पहुंच गया है। ठंड से आलू समेत कई फसलों को नुकसान हो रहा है।

आज दिनांक 29 दिसम्बर  का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 29 दिसम्बर का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

  आज 29 दिसम्बर का राशिफल

 इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा

मेष:

व्यावसायिक मामलों में फैसले लेते वक्त आपको सुस्पष्ट सोच से काम करना होगा। सहजता और तेजी के साथ कई मुद्दों का सफलतापूर्वक समाधान करेंगे। शिखर पर पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास करें।

वृषभ:

आर्थिक मामलों में तकदीर आपका साथ देगी। बिजनस में त्रिपक्षीय साझेदारी करने की स्थिति बनेगी, लेकिन निजी संबंधो के मामले में ये रिश्ते अनुकूल साबित नहीं होंगे। आपको संसाधन जुटाकर अपनी आर्थिक स्थिति को सशक्त करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में चोरी होने की आशंका है।

मिथुन:

आपने पहले से ही जो उम्मीदें संजोकर रखी हैं या फिर आप जैसा चाह रहे होंगे। उनके पूरा न होने से आप हताश हो सकते हैं। निजी संबंधो के मामले में आपको मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। जिंदगी के तल्ख अनुभवों से सबक लेकर आगे बढऩा बेहतर रहेगा।

कर्क:

युवाओं सरीखा ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार के प्रति आपका रवैया उदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप युवा लोगो को प्रोत्साहित करने में सफल रहेंगे। आपकी पुत्री करियर के मामले में स्वतंत्र रूप से फैसला लेने वाली है। आपका चालाक दोस्त आपकी उदारता का फायदा उठाना चाहता है।

सिंह:

निजी संबंध प्रेमपूर्ण और प्रसन्नता दायक रहेंगे। संबंधों के मामले में मौजूदा वक्त यादगार है। कारोबार में सफलता मिलेगी और सौभाग्य भी साथ देगा। इस कारण आप खुलकर खरीददारी करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप ईमानदारी से काम करना चाहेंगे। पारिवारिक रिश्तों को आप अच्छी तरह निभाएंगे।

कन्या:

आपके परिवेश में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। नए अवसर सामने आएंगे। कामयाबी पाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। एक तरफ तो आप कुछ बातों से स्वयं को आहत कर रहे हैं और दूसरी तरफ भावनाओं को आप छिपाना भी चाहते हैं। विचारों को खुलकर अभिव्यक्त करने का वक्त आ गया है।

तुला:

अतीत के एक दौर की समाप्ति हो रही है और एक नया दौर शुरू होने वाला है। जैसे ही आप व्यावसायिक परियोजना को पूरा कर लेते हैं, वैसे ही आप हल्का व तनावरहित महसूस करेंगे। नए अवसरों को सामना करने के लिए तैयार रहें। कई संभावनाएं हैं, जिन्हें आपको तलाशना है।

वृश्चिक:

विभिन्न शख्सियतों के बीच आप अलग छाप छोडऩे में सफल रहेंगे। निजी व व्यावसायिक मामले में ऊर्जावान होकर साहस का परिचय देंगे। आप असंभव से दिखने वाले कार्यों और चुनौतियों से रूबरू होंगे और उनका समाधन निकालकर ही दम लेंगे। स्वयं के प्रति ईमानदार रहें।

धनु:

जिंदगी जो भी घटनाएं आपके समक्ष पेश कर रही हैं, उनका भरपूर लुफ्त उठाएं। तभी आप अतीत के अपराधबोध, नकारात्मक विचारों आदि को भुला सकेंगे। निजी संबंधों के मामले में आप फिलहाल वादे न करें, तो बेहतर रहेगा। दिल को या फिर अंतर्मन की पुकार को सुनें।

मकर:

असमंजस के बादल छंटेंगे। पुराने तौर-तरीकों में सुधार करेंगे और आपके दृष्टिकोण में भी नयापन झलकेगा। आप बदलाव के एक महत्वपूर्ण मुहाने पर हैं। ध्यान की गहराइयों में जाएं, अस्तित्व की या परमसत्ता की अनुभूति होगी।

कुंभ:

अतीत और भविष्य की योजनाओं में न डूबकर आप वर्तमान में रहें और हर लम्हे का आनंद उठाएं। आंतरिक और बाहरी रूपांतरण की प्रक्रिया से गुजरेंगे। जीवन के हर क्षेत्र में आप बदलाव करने के लिए आमादा हैं। अध्यात्म के प्रति रूझान बढ़ेगा।

मीन:

लोगों से संवाद स्थापित करने का वक्त है। व्यावसायिक और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के साथ संपर्क स्थापित करें। निजी व व्यावसायिक मामलों को आप विलक्षण ढंग से और रचनात्मक प्रवृत्ति से अंजाम देंगे। अभिभावकों और उम्रदराज लोगों को आपके सहयोग की दरकार है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उसेंडी का राहुलऔर भूपेश पर तंज प्रदेश के आदिवासी किसान धान बेचने भटक रहे और सरकार नाच गाने में मशगूल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उसेंडी का राहुलऔर भूपेश पर तंज प्रदेश के आदिवासी किसान धान बेचने भटक रहे और सरकार नाच गाने में मशगूल

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने बस्तर क्षेत्र के सुकमा, छिंदगढ़ ,कांकेर व देवभोग समेत अनेक स्थानों में किसानों का धान खरीदने में की जा रही आनाकानी की निंदा करते हुए आदिवासियों के हितों की रक्षा की डींगे हांकने वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बस्तर के किसानों की पीड़ा महसूस नहीं हो रही है, जहां टोकन कटने के बाद भी किसानों का धान खरीदा नहीं जा रहा है और किसान कई-कई किलोमीटर का फासला तय करके आने के बाद धान नहीं बिकने पर वापस धान लेकर निराश लौट रहे हैं।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री उसेंडी ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रदेश सरकार की पीठ ठोकने को वास्तविकता से मुंह चुराना बताया है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष गांधी ने प्रदेश के किसानों, महिलाओं, युवकों समेत सभी वर्गों के साथ प्रदेश सरकार के छलावों और वादाखिलाफी को नजरंदाज करने का काम किया है। आखिर प्रदेश सरकार को किस बात की शाबाशी मिलनी चाहिए? जो मुख्यमंत्री अपने प्रदेश के आदिवासी किसानों तक को दर-दर भटकाकर धान खरीदने में आनाकानी कर रहे हैं, वे केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को वित्तीय प्रबंधन का ज्ञान बांटते हुए शोभा नहीं देते। पहले वे अपने प्रदेश के वित्तीय प्रबंधन को तो दुरुस्त करके किसानों का पूरा धान खरीदने की ईमानदारी दिखाएं। प्रदेश सरकार के नित-नए नियमों से किसानों को धान बेचने में बेहद मुश्किलों और जलालत का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री उसेंडी ने कहा कि प्रदेश सरकार धान खरीदी के मद्देनजर रोज नए निर्देश देकर नए मापदंड तय कर रही है और प्रशासनिक अधिकारी अपनी ओर से निश्चित मापदंडों पर धान खरीदी के निर्देश देते हुए इनका पालन नहीं होने पर समिति प्रबंधक, अध्यक्ष व डाटा कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर की धमकी दे रहे हैं। श्री उसेंडी ने प्रदेश सरकार के धान खरीदी मामले में दोहरे राजनीतिक चरित्र की निंदा की। यह स्थिति बेहद शर्मनाक है कि वादे के बावजूद प्रदेश सरकार किसानों का धान खरीदने में आनाकानी कर रही है और परेशान किसानों को अपनी उपज की बिक्री के लिए चक्काजाम जैसे आंदोलनों का सहारा लेना पड़ रहा है। छिन्दगढ़ में लैम्प्स सोसाइटी द्वारा किसानों को उपलब्ध बीज से उत्पादित धान की खरीदी नहीं किए जाने पर भी उन्होंने ऐतराज जताया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री उसेंडी ने कहा कि पूरे प्रदेश में किसान अपना धान बेचने को लेकर परेशान और चिंतित हैं और प्रदेश सरकार ‘परिवार-वंदना’ में मशगूल होकर देश-विदेश से लोगों बुलाकर आदिवासी नृत्य आयोजित कर सच्चाई से आदिवासी समाज का ध्यान भटका रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत पूरी सरकार और कांग्रेस के नेता किसानों की पीड़ा महसूस करने के बजाय नाच-गाने में व्यस्त हैं और खुद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंच पर नृत्य करके आदिवासी किसानों की पीड़ा का मखौल उड़ाने का काम किया है। 

तीन दिवसीय राष्‍ट्रीय शोध संगोष्‍ठी के दूसरे दिन मुख्‍यमंत्री व केबिनेट मंत्री भी हुए शामिल

तीन दिवसीय राष्‍ट्रीय शोध संगोष्‍ठी के दूसरे दिन मुख्‍यमंत्री व केबिनेट मंत्री भी हुए शामिल

रायपुर,प्रदेश के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने आदिवासियों के विकास और उत्‍थान के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया कि छत्‍तीसगढ सरकार ने कहा कि आदिवासियों के प्रतिनिधित्‍व के रुप में सरकार में 4 आदिवासी कैबिनेट मंत्री बनाए हैं। श्री बघेल ने कहा कि हमारी सरकार आदिवासियों का भौतिक विकास के प्रोफेशनल तरीके से विकास के लिए सोचते हैं। ताकि वे वर्तमान समय के साथ जुड़कर सांसकृतिक मूल्‍यों पर आधारित विकास कर सकें। नहीं तो आदिवासी क्षेत्रों में गरीबी, बीमारी, भूखमरी व माओवाद की समस्‍या फैलता है। उनकी सरकार ने आदिवासियों को आर्थिक रुप से मजबूती देकर रोजगार के अवसर भी स्‍थानीय स्‍तर पर प्रदान कर रही है। राज्‍य में कनिष्‍ठ चयन बोर्ड का गठन कर तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। छत्‍तीसगढ ने एक साल के कार्यकाल में ही आदिवासियों की जमीन वापस दिया है। कृषि कर्ज की माफी भी किया है। वहीं प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्र के रुप में आदिवासी क्षेत्रों के स्‍कूल में स्‍थानीय बेरोजगारों को मौका दिया है। सड़क निर्माण में ठेकेदारी सिस्‍टम में बदलाव करते हुए मिट़टी, गिटटी, डामरीकरण कार्यों के लिए अलग-अलग टेंडर जारी कर आदिवासियों को मौका दिया जा रहा है। वहीं सुकमा के जगरगुंडा में 13 साल बाद स्‍कूल को फिर से खोल दिया गया है। बस्‍तर में लगभग 105 स्‍कूल खोले गए हैं। वहीं आदिवासियों के वनोपज आधारित आर्थिक स्‍वरोजगार के अवसर को मजबूत करते हुए 15 लघुवनोपज की खरीदी के लिए समर्थन मूल्‍य घोषित किए गए हैं। बस्‍तर में इस बार बाढ़ के बाद भी एक भी व्‍यक्ति मौत मौसमी बीमारी से नहीं हुई। यहां स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा हाट बाजार क्‍लीनिक में आदिवासियों को इलाज मुहैया कराया जा रहा है।

मुख्‍यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि आदिवासी अजायब घर की वस्‍तु नहीं है। छत्‍तीसगढ की सबसे बड़ी समस्‍या नक्‍सलवाद नहीं कुपोषण और गरीबी है। इसके लिए सरकार ने सुपोषण योजना शुरु कर आदिवासियों के जीवन स्‍तर में सुधार लाने के लिए पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है। लोहांडीगुड़ा में आदिवासियों की जमीन वापस किया गया। वहीं सालों से खेती क‍रने वाले आदिवासियों को जमीन का पट़टा दिया गया। और चारामा के पास जर्बरा ग्राम में आदिवासियों को सैकड़ों एकड़ जमीन का पट़टा प्रदान किया गया जहां इको टूरिज्‍म से रोजगार मिल रहा है। जेलों में निर्दोष आदिवासियों की रिहाई के लिए सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की कमेटी बनाकर प्रकरणों का अध्‍ययन किया जा रहा है।

आदिवासी समुदाय हजारों वर्षों से अपना पारंपरिक जीवन सुखी पूर्वक जीता रहा है। उनके जीवन में नृत्‍य और त्‍यौहारों का बहुत महत्‍तव पूर्ण स्‍थान रहा है। आम का त्‍यौहार, महुआ का त्‍यौहार, माटी का त्‍यौहार आदि पारंपरिक त्‍यौहार हर माह मनाते हैं जो उनके जीवन शैली में शामिल है। मातृ भाषा को बढावा देने के लिए सरकार ने प्रायमरी स्‍कूल में गोंडी भाषा में पढाई शुरु कराया है। छत्‍तीसगढ में कुडकू को राजभाषा का दर्जा प्राप्‍त है। यहां की आदिवासी बोली व भाषा में इतना विविधता है कि सरगुजा और बस्‍तर में बोली जाने वाली भाषा को दूसरे क्षेत्र के आदिवासी नहीं जान पाते हैं। छत्‍तीसगढ़ की गौरवशाली इतिहास बुद्व के काल में भी अस्तित्‍व रहा है। नागार्जुन जैसे बौद्व भिक्षु सिरपुर में तपस्‍या किए हैं। आजादी के आंदोलन में भी आदिवासियों की भूमिका रही है। शहीद वीरनारायण सिंह , राजा गेंद सिंह और गुंडाधुर मुख्‍यमंत्री श्री बघेल ने एनआरसी और सीएए का विरोध करते हुए कहा कि उनकी माताजी के स्‍कूल रिकार्ड में दो-दो जन्‍म तिथियां दर्ज और तो ऐसे में उनकी जन्‍म तिथि का निर्धारण मालूम नहीं है। तो फिर उनको नागरिकता कैसे मिलेगी। वहीं इस कानून के लागू होने से आदिवासी अपनी पहचान कैसे साबित कर सकेंगे। कायर्क्रम में स्‍कूल शिक्षा एवं आदिम जाति कल्‍याण मंत्री डॉ प्रेम साय टेकाम, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, संस्‍कृति एवं खाद्य मंत्री अमरजीत भगत सहित अन्‍य विधायकगण भी मौजूद रहें।

राजधानी में आयोजित तीन दिवसीय राष्‍ट्रीय शोध-संगोष्‍ठी गढबो नवा छत्‍तीसगढ़ के थीम पर आदिवासी अस्मिता : कल आज और कल - विषय को लेकर न्‍यू सर्किट हाऊस के सभागार में दूसरे दिन भी संगोष्‍ठी का कार्यक्रम चला। कार्यक्रम का आयोजन गोंडवाना स्‍वदेश मासिक पत्रिका के तत्‍तवाधान में संस्‍कृति विभाग और आदिम जाति विकास विभाग छत्‍तीसगढ़ शासन के विशेष्‍ सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। राष्‍ट्रीय शोध संगोष्‍ठी में देशभर के शोधार्थी और केंद्रीय विवि के प्रोफेसरों ने सहभागीता की। तृतीय सत्र में आदिवासियों के कला एवं संस्‍कृति से संबंधित विभिन्‍न आयामों पर 20 शोधार्थियों ने पत्र वाचन किया।

शनिवार को द्वितीय दिवस के अवसर पर राष्‍ट्रीय शोध संगोष्‍ठी के प्रथम सत्र में आदिवासी प्रतिनिधित्‍व अस्मिता के स्‍वर - विषय को लेकर मुख्‍य वक्‍ता के रुप में महात्‍मा गांधी हिंदी विवि वर्धा के बौद्व अध्‍ययन केंद्र के प्रभारी निदेशक डॉ सुरजीत कुमार सिंह ने कहा कि आदिवासियों की जनसंख्‍या पूरे भारत में 8 से 10 प्रतिशत है लेकिन उनका प्रतिनिधित्‍व कहीं नजर नहीं आता है। छत्‍तीसगढ़ में आदिवासियों की आबादी 32 प्रतिशत और यहां भी आदिवासी नहीं दिखते हैं। आदिवासी दिखते हैं दूर दराज के दुर्गम इलाकों में और छत्‍तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर जैसे महानगरों में आदिवासी मुख्‍यधारा से दूर ही हैं। जबकि छत्‍तीसगढ़ का हर तीसरा आदमी जनसंख्‍या के अनुसार आदिवासी है। डॉ. सिंह ने आगे कहा कि ये कहा जाता है आदिवासियों के राजे महाराजे हुए हैं और गोंडवाना में तो आदिवासियों का शासन था, लेकिन कोई दूरदृष्टि न होने के कारण आदिवासियों को शोषण रुक नहीं पाया। बल्कि वे और अधिक अत्‍याचार बढ़ता चला गया। क्‍योंकि जो कौम शासन करती है उसका शोषण नहीं होता है। लेकिन आदिवासियों के मामले में उल्टा हुआ है। जबकि ब्रिटिश मुट्ठीभर थे लेकिन उन्‍होंने पूरी दुनिया पर शासन किया उनका कभी भी शोषण नहीं हुआ। आज आदिवासियों के अस्मिता के साथ सबसे बड़ा खिलवाड़ किया जा रहा है। उनकी कला , संस्‍कृति और भाषा को नष्‍ट किया जा रहा है। साथ ही उन्‍हें जबरन हिंदू बताया जा रहा है।

दिल्‍ली विवि के पूर्व प्रोफेसर वर्जिनियस खाखा ने कहा कि भूमंडलीयकरण से आदिवासियों का विकास नहीं हुआ। विकास के नाम पर आदिवासियों की सांस्‍कृतिक व आर्थिक उन्‍नति नहीं हो सकी। बल्कि प्राकृतिक संपदा का दोहन कर आदिवासियों को जल, जंगल और जमीन से बेदखल किया गया।

लोक अभियोजन संयुक्‍त संचालक एम.आर. ध्रुव ने कहा कि ऐतिहासिक महापुरुषों में रघुनाथ शाह , शंकर शाह , रानीदुर्गावती , बिरसा मुंडा और डॉ भीमराव अंबेडकर का महत्‍तवपूर्ण प्रतिनिधित्‍व रहा है। लेकिन वर्तमान समय में आदिवासियों के प्रतिनिधित्‍व में गिरावट आई है। जिला, राज्‍य और राष्‍ट्रीय स्‍तर पर आदिवासियों के हित के लिए अनेक कानून बने हैं लेकिन अशिक्षा के कारण उनका उपयोग नहीं कर पाते हैं। आदिवासियों के हितों की रक्षा के लिए लिगल सेल बनाकर मदद करना चाहिए।

वहीं अध्‍यक्षता करते हुए स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के डिप्‍टी डायरेक्‍टर डॉ आरके सुखदेवे ने कहा कि समाज में पढ़े लिखे लोग शहरों में घर परिवार तो बसा लेते हैं। लेकिन नौकरी पेशा करते हुए समाज के प्रति समर्पित नहीं रहते है। समाज को आगे बढ़ाने के लिए आज पे बैकटू सोसायटी की सोच शून्‍य है। डॉ सुखदेवे ने‍ कहा कि आज समाज में सामाजिक लोकतंत्र और शैक्षणिक लोकतंत्र की स्‍थापना की जरुरत है। हमारे समाज से चुने हुए सांसद दलाल की तरह हैं जो प्रतिनिधित्‍व की बात नहीं कर सत्‍ता के चाटुकार बने हुए हैं।

मानव वैज्ञानिक डॉ पियूष रंजन साहू ने कहा कि अंडमान निकोबार द्वीप समूह‍ में निवासरत् आदिवासियों के रहन-सहन और उनके जीवन के अनुकूल परिस्थितियों का अध्‍ययन करने की जरुरत है। इसके लिए आदिवासियों के सहभागी अवलोकन के बिना उनकी संस्‍कृति, समाज व्‍यवस्‍था व नजरिया को समझा नहीं जा सकता है।

रविवार को संगोष्‍ठी का अंतिम दिन समापन अवसर पर संगोष्‍ठी में तीन सत्र का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय शोध संगोष्‍ठी का समापन समारोह का मुख्‍य अतिथि के रुप में राज्‍यपाल अनुसुईया उइके होंगे। इस अवसर पर सभी शोधार्थीयों को प्रमाण पत्र का वितरण किया जाएगा। 

महापौर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, इस तारीख को होगा पार्षदों का शपथ ग्रहण

महापौर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, इस तारीख को होगा पार्षदों का शपथ ग्रहण

रायपुर. राज्य निर्वाचन कार्यालय ने आज महापौर चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है. राजधानी में 6 जनवरी को महापौर और सभापति का चुनाव होगा. इससे पहले पार्षदों का शपथग्रहण होगा. इसके बाद नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी. नामांकन के बाद मतदान और मतगणना होगी. 

 

 

कांग्रेस सीएए को लेकर भ्रम फैला रही है-विक्रम उसेण्डी

कांग्रेस सीएए को लेकर भ्रम फैला रही है-विक्रम उसेण्डी

रायपुर । भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा नागरिक संशोधन विधेयक (सीएए) को लेकर जिस तरह से कांग्रेस देश में माहौल बिगाड़ रही है, उसकी असलियत को जनता के बीच ले जाने की जरूरत है । यह एक भावनात्मक फैसला है जिसे लेकर हम सबको संवेदनशील रहना होगा। इस बिल को लेकर जो असत्य बातें कही जा रही है हमें सत्य को समाज के बीच ले जाना होगा ।
प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेण्डी ने कहा कि सीएए के मुद्दे पर कांग्रेस देश में भ्रम फैला रही है । हमारी सरकार ने इन 6 महिनों में महत्वपूर्ण फैसले लिए है उससे कांग्रेस परेशान है हमें जनता के बीच सीएए बिल के बारे में विस्तृत जानकारी लेकर जाना होगा ।
प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा नागरिक संशोधन विधेयक को लेकर पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जायेगा जिसमें सब की सहभागिता जरूरी है । केन्द्र से प्राप्त निर्देश के मुताबिक जिला स्तर पर अभियान चला जायेगा ।
सांसद व प्रदेश महामंत्री संतोष पांडेय ने कहा कि भाजपा की स्थापना से लेकर अब तक जो रोडमैप तैयार किया गया है, हम उसी राह पर चल रहे हैं नागरिक संशोधन विधेयक भी इसका हिस्सा है । हमारी केन्द्र की सरकार मजबूत इच्छा शक्ति के अपने वैचारिक नीतियों पर मजबूती से काम कर रही है । जिससे कांग्रेस और अन्य दल परेशान है ।
पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने पंचायती चुनाव प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी देते कहा कि आगामी पंचायती चुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है हम सबको तन्मयता से जुटना होगा ।
प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि हमें नागरिक संशोधन विधेयक के बारे में समाज के अंतिम व्यक्ति तक जानकारी ले जाने होगी जिसके लिए पूरे प्रदेश में महाअभियान चलाया जा रहा है । आईटी सेल प्रमुख दीपक म्हस्के ने सोशल मीडिया में चलाये जा रहे अभियान के बारे में जानकारी दी । कार्यक्रम का संचालन पूर्व विधायक नवीन मरकाण्डेय ने किया । भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे व अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा को उनके पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई । इस मौके पर नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, भाजपा प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व विधायक मौजूद थे । 

कांग्रेस ने जारी की पालिकावार पर्यवेक्षको की सूची…महंत रामसुंदर जी को बलौदा बाजार तो सत्यनारायण शर्मा जी को महासमुंद की जिम्मेदारी…

कांग्रेस ने जारी की पालिकावार पर्यवेक्षको की सूची…महंत रामसुंदर जी को बलौदा बाजार तो सत्यनारायण शर्मा जी को महासमुंद की जिम्मेदारी…

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के बाद कांग्रेस ने नगर पालिकावार पर्यवेक्षकों की सूची जारी की है जिसमें नगर पालिका- महासमुंद सत्यनारायण शर्मा,नगर पालिका-भाटापारा डॉ. शिवकुमार डहरिया, नगर पालिका चांपा जगजीत सिंह मक्कड़, नगर पालिका- दल्लीराजहरा छाया वर्मा, नगर पालिका- कवर्धा धनेश पाटिला, नगर पालिका-जांजगीर नैला पद्मा मनहर, नगर पालिका-कुम्हारी महेन्द्र छाबड़ा,नगर पालिका- डोंगरगढ़ बी.डी. कुरैशी, नगर पालिका-मनेन्द्रगढ़ जयसिंह अग्रवाल, नगर पालिका-मुंगेली चंद्रशेखर शुक्ला, तिल्दा नेवरा प्रतिमा चंद्राकर, कोण्डागांव शिशुपाल सोरी, दीपका हरीश परसाई, बलौदाबाजार महंत रामसुंदर दास, गौबरा नवापारा हरषद मेहता, बेमेतरा भजन सिंह निरंकारी, कांकेर भैयाराम सिन्हा, जशपुर नगर नागेन्द्र नेगी, अकलतरा विद्याभूषण शुक्ला, बालोद दीपक दुबे, सूरजपूर आदितेश्वर शरण सिंहदेव, खरसिया विवेक बाजपेयी, सक्ती गुरूमुख सिंह होरा, किरन्दुल अवधेश सिंह गौतम, बड़े बचेली रेखचंद जैन, बलरामपुर गुलाब कमरो, कटघोरा राजेन्द्र शुक्ला, रतनपुर दिनेश शर्मा, तखतपुर मंजू सिंह, गरियाबंद इंदरचंद धाड़ीवाल, सरायपाली राजकमल सिंघानिया, बागबाहरा स्वरूपचंद जैन, आरंग कन्हैया अग्रवाल, अहिवारा रमेश वर्ल्यानी, दंतेवाड़ा लखेश्वर बघेल, सुकमा मलकित सिंह गैंदू, बीजापुर सत्तार अली, नारायणपुर अनूप नाग । 

 कुत्तों को दौड़ाने से मना करने पर पिता व पुत्रों ने की मारपीट, मामला दर्ज...

कुत्तों को दौड़ाने से मना करने पर पिता व पुत्रों ने की मारपीट, मामला दर्ज...

कोरबा। पिता ने दो पुत्र के साथ मिलकर मारपीट की। मामले में पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के पंप हाऊस निवासी कैलाश चौहान मानिकपुर खदान से काम कर घर वापस लौट रहा था। मोहले के ही सोनाराम चौहान को डंडा लेकर कुत्तों को दौड़ाने से मना किया तो कैलाश के साथ विवाद हो गया। इसके बाद सोनाराम ने पुत्र प्रकाश व विकास चौहान के साथ मिलकर मारपीट की।
 यूट्यूब ने पेश किया नया फीचर्स, अब अपनी आवाज से ढूंढ सकते है वीडियो, जाने और क्या है खास...

यूट्यूब ने पेश किया नया फीचर्स, अब अपनी आवाज से ढूंढ सकते है वीडियो, जाने और क्या है खास...

दिल्ली| यूट्यूब ने अब वायस सर्च के जरिये वीडियो खोजने की सुविधा दी है। यूट्यूब द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि यूजर अब स्मार्ट टीवी पर यूट्यूब को कास्ट करते समय अपने मोबाइल पर वॉइस सर्च का इस्तेमाल भी कर सकेंगे। जिससे वो आवाज के जरिये वीडियो सर्च कर पायेंगे।
जाने क्या है नया फीचर्स-
यह नया फीचर एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। यूट्यूब ने एक नया फीचर ‘हू इस वॉचिंग’ भी यूजर्स के लिए लांच किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स डिवाइस से लिंक अलग-अलग यूट्यूब प्रोफाइल के बीच स्विच कर सकेंगे। यूट्यूब अलग-अलग प्रोफाइल की सर्च हिस्ट्री के आधार पर उसी तरह के वीडियो रिकमेंड करेगा। 
प्रधानमंत्री आवास योजना में करोड़ो का घोटाला, नगर परिषद अधिकारियों के साथ बैंक कर्मचारी भी है शामिल...

प्रधानमंत्री आवास योजना में करोड़ो का घोटाला, नगर परिषद अधिकारियों के साथ बैंक कर्मचारी भी है शामिल...

इंदौर। नगर परिषद में पदासीन अधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ सिर्फ कागजों पर दर्शा कर करोड़ों की हेराफेरी करने की बात उजागर हुई है। दरअसल महू गांव नगर परिषद में पीड़ित सूरज दूबेले ने नगर परिषद के अध्यक्ष व पद अधिकारियों के नाम शिकायत की है। शिकायत में इन्होंने बताया की इनकी पत्नी मंजु दूबेले के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया गया था। जिसकी मंजूरी मिलने के बाद 40, हजार की पहली किश्त खाते में भी डाल दी गई थी, लेकिन फिर खाते से वह किश्त वापस निकाल ली गई। कई बार परिषद के चक्कर लगाने के बाद भी सुनवाई नहीं की गई। 

इंदौर कलेक्टर सहित प्रधानमंत्री से की है शिकायत-
सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जब दुबेले जानकारी निकाली, तब जाकर पता चला की उनके नाम से प्रधान मंत्री आवास योजना का लाभ पहले ही लिया जा चुका है। दुबेले के खाते में दो लाख पचास हजार की राशि डाली जा चुकी है, वही जब आवेदक ने बैंक में जाकर खाते की जानकारी निकाली तो खाते में ऐसी किसी राशि की इंट्री नहीं दिखाई दी। दुबेले को जल्द मामला समझ में आ गया और इसकी शिकायत उसने महू SDM, इंदौर कलेक्टर सहित प्रधानमंत्री तक से की है। 

अधिकारियों की साठ-गांठ-
सूचना के अधिकार से मिली जानकारी में पता चला की ऐसे कई और लोग है जिनके नाम सूची में तो दर्ज हैं लेकिन उन्हें अभी तक इस योजना का लाभ नहीं मिला है। परिषद में बैठे अधिकारियों की साठ गांठ से योजना का लाभ अपने रिश्तेदारों को दे दिया गया है। इस पूरे मामले में जब नगर परिषद के अधिकारी सी,एम,ओ आधार सिंह से बात की तो उन्होंने ऐसे मामलों की जांच का का भरोसा दिया है।

अपने पद का दुरुपयोग-
बता दें कि नगर परिषद की अध्यक्ष भाजपा के नेता राम किशोर शुक्ला की पत्नी रेखा राम किशोर शुक्ला हैं और पीड़ित के अनुसार इन्होंने अपने पद का दुरुपयोग कर कई ऐसे लोगों को योजना का लाभ दे दिया है जो इस योजना का लाभ लेने के पात्र ही नहीं है। आवेदक ने सीधे तौर पर आरोप लगाया है की योजना के नाम से कारोड़ों रु का भ्रष्टाचार किया गया है। 
 
 कुत्ते से जा टकराई तेज रफ़्तार ऑटो, अनियंत्रित होकर ऑटो के पलटने से एक महिला गंभीर रूप से घायल..

कुत्ते से जा टकराई तेज रफ़्तार ऑटो, अनियंत्रित होकर ऑटो के पलटने से एक महिला गंभीर रूप से घायल..

तोकापाल। परपा थाना के अंतर्गत तोकापाल एसबीआई ए टी एम  के सामने सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। तोकापाल मुख्य मार्ग पर सवारी लेकर ऑटो तेज रफ्तार से जा रही थी।  तभी  आटो के सामने अचानक कुत्ता आने से आटो पलट गया। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है।  घायल रायकोट की बताई जा रही  है।।
 खड़ी ट्रक में जा घुसा अनियंत्रित कार, एक की मौत दो घायल, जाने कहा की है यह घटना...

खड़ी ट्रक में जा घुसा अनियंत्रित कार, एक की मौत दो घायल, जाने कहा की है यह घटना...

बस्तर। खड़ी ट्रक पर अनियंत्रित कार ने पीछे से टककर मार दी। कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत  हो गई। जबकि कार में सवार दो लोग गंभीर है। बस्तर थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक चौक मे घटना हुई। मौके पर बस्तर पुलिस व 112की टीम काफी मसकककत के बाद घायलों को कार से निकाला गया, घायलों  को अस्पताल भेजा गया। जहाँ इलाज जारी है।।
 पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का गोवा में दिखा अलग ही अंदाज, छुट्टियों का खुल के ले रहे है मजा...

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का गोवा में दिखा अलग ही अंदाज, छुट्टियों का खुल के ले रहे है मजा...

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छुट्टियां मनाने गोवा पहुंचे हुए है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया में समंदर किनारे टहलते हुए अपना एक वीडियो ट्वीट किया है। इस पोस्ट में शिवराज का अनोखा अंदाज नजर आ रहा है। शिवराज सिंह चौहान ने चेहरे पर काला चश्मा लगा रखा है और हाफ शर्ट और पैंट पहने हुए समंदर किनारे टहलते नजर आ रहे हैं। 

वीडियो के साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने कुछ पंक्तियां भी लिखी हैं-
उन्होंने लिखा है, 'सागर की अपनी क्षमता है, पर मानव भी कब थकता है!' शिवराज सिंह चौहान का वीडियो सामने आने के बाद टि्वटर पर उनके स्टाइल को लेकर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। कांग्रेस ने उनके इस वीडियो पर चुटकी भी ली है। पूर्व सीएम अपने परिवार के साथ गोवा में छुट्टियां मना रहे हैं। शिवराज का नए साल में ही वापस भोपाल लौटने का कार्यक्रम है।
 दो सगे भाइयों पर युवक ने किया चाकू से हमला, रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में कराया गया भर्ती...

दो सगे भाइयों पर युवक ने किया चाकू से हमला, रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में कराया गया भर्ती...

भिलाई\पाटन | पाटन के ग्राम झीट में एक युवक ने आधी रात दो सगे भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। इस चाकूबाजी की घटना में दोनों भाइयों को गंभीर हालत में पहले झीट अस्पताल ले जाया गया उसके बाद हालात बिगड़ते देख दोनों को उसी अवस्था में आंबेडकर अस्पताल रायपुर रेफर किया गया जहां उन दोनों के हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।

अमलेश्वर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात्रि झीट निवासी दो भाइयों खिलेश्वर साहू व लीलेश साहू पर एक चाकू जैसे धारदार हथियार से कोपेडीह के अजय साहू नामक युवक ने हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों भाइयों की पीठ पर चाकू घोंप कर हत्या का प्रयास किया गया। इसकी सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जाता है कि झीट में रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहा था और उससे कुछ ही दूरी पर स्कूल के पास यह घटना घटित हुई। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीनों युवक में पहले मारपीट हुई उसके बाद अजय साहू ने धारदार हथियार निकालकर खिलेश्वर और नीलेश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले से दोनों युवक लहूलुहान हो गये। पुलिस ने आरोपित अजय साहू के खिकाफ धारा 307 का मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल दाखिल किया गया। 
 राजधानी में युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज

राजधानी में युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज

रायपुर| राजधानी के टिकरापारा इलाके में शादी का झांसा देकर एक 24 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला आया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपित युवक 28 अगस्त 2016 से 19 अगस्त 2019 के बीच युवती को शादी करने का झांसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब युवती ने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो उसने शादी करने से साफ इंकार कर युवती को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर शुक्रवार को पुलिस ने मामले में धारा 376, 506 के तहत अपराध कायम कर लिया।