भिलाई | भिलाई क्षेत्र में बड़ी संख्या में भैस खटालों के चलते लोग परेशान है। आये दिन खुले में भैंसों को छोडऩे के चलते भारी गंदगी है व लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे। कई बार शिकायत के बावजूद भी जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र से खटालों को बाहर नहीं किया जा रहा है। हल्की बारिश होते ही क्षेत्र की सड़कों पर गोबर एवं बदबू के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना दूर्भर हो गया है। लोगों का कहना है कि भैंस खटालों से निकलने वाले मवेशियों के चलते छोटे बच्चे व वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। वहीं खटालों से निकलने वाले गोबर को सड़क किनारे जमा करने के कारण गंदगी फैल गई है।
जगदलपुर | नगर पालिक निगम जगदलपुर के निकाय चुनाव को लेकर चल रही कवायद परिणामों के साथ अब महापौर के अप्रत्यक्ष चुनाव की ओर बढ़ चला है। पिछले 20 वर्षों के बाद नगरीय निकाय जगदलपुर में कांग्रेस पहली बार 28 पार्षदों के साथ पहुंची है। वही दूसरा तथ्य यह भी है कि नगर पालिक निगम के गठन के बाद पहली बार कांग्रेस को भाजपा से अधिक पार्षदों की संख्या के साथ विराजमान होने का अवसर मिला है। कांग्रेस को पार्षदों का स्पष्ट बहुमत प्राप्त है। महापौर के अप्रत्यक्ष चुनाव में कांग्रेस के किसी महिला नेत्री का महापौर बनना तय है। वही भाजपा 19 पार्षदों के साथ विपक्ष में बैठेगी। नगरीय निकाय के परिणामों के बाद चिंतन का दौर जारी है भाजपा के सत्ता से वंचित होने को लेकर भाजपा में घमासान मचा हुआ है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी के जगदलपुर प्रवास के दौरान प्रेस वार्ता में भी टिकट वितरण में गलत निर्णय को लेकर सवाल पूछे गए थे। जिससे भाजपा अध्यक्ष कुछ असहजता के साथ जवाब देते देखे गए थे। उन्होंने इस पर नाराजगी भी जाहिर की थी। निकाय चुनाव के परिणाम आनेेे के बाद किए जा रहे विश्लेषण से यह साफ हो गया हैै कि भाजपा टिकट वितरण के गलत निर्णय से जगदलपुुर की नगर सत्ताा से वंचित हुई है।
नई दिल्ली | महाराष्ट्र के एक IPS अधिकारी निशिकांत मोरे पर नाबालिग का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने अधिकारी निशिकांत मोरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, पीड़िता के परिजन ने पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाया है।
जानकारी मिली है कि, निशिकांत मोरे वर्तमान में तलोज पुलिस में उप महानिरीक्षक (मोटर परिवहन) के पद पर तैनात हैं। उनपर एक नाबालिग का यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि छः महीने पहले मोरे ने एक नाबालिग का शोषण किया था। कहा यहां तक जा रहा है कि किशोरी के परिवार और मोरे पुराने परिचित हैं। इस वारदात को मोरे ने किशोरी की जन्मदिन की पार्टी के दिन अंजाम दिया। पीड़िता के परिजन का कहना है कि मोरे 5 जून को युवती के जन्मदिन की पार्टी में बिना बुलाए पहुंच गए। यहां पर उन्होंने शराब की मांग की और फिर नशे में किशोरी के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकतें कीं। यह पूरी घटना उस दौरान मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली गई। इस वीडियो क्लिप के आधार पर पुलिस ने मोरे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, परिजन का आरोप है कि पुलिस काफी लंबे समय से मोरे के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कर रही थी और उसे बचाने का प्रयास किया जा रहा था।
वहीं, अब पुलिस उपायुक्त अशोक दुधे ने कहा कि चश्मदीदों के बयान और घटना के वीडियो क्लिप के आधार पर पुलिस ने पुणे में तैनात उप महानिरीक्षक (मोटर परिवहन) निशिकांत मोरे के खिलाफ गुरुवार को केस दर्ज कर लिया। फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन की जा रही है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। हालांकि, इस केस में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
साल के आखिरी महीने में जहां Jio यूजर्स को रिचार्ज टैरिफ महंगे होने से झटका लगा था वहीं अब महीना और साल खत्म होने के पहले Jio अपने यूजर्स के लिए बड़ा ऑफर लेकर आया है। नया साल शुरू होने से ठीक पहले Reliance Jio ने अपने यूजर्स के लिए 2020 Happy New Year ऑफर दिया है। इस ऑफर के तहत जियो यूजर्स एक बार के पेमेंट की मदद से पूरे साल मुफ्त में बातें कर सकते हैं। इतना ही नहीं इसके साथ और भी फायदे दिए जा रहे हैं। इस नए 2020 Happy New Year ऑफर के तहत जियो हैंडसेट औऱ रिचार्ज प्लान पर फायदे का सौदा दे रहा है।
नए ऑफर के तहत Jio अपने ग्राहकों को 2,020 रुपए के खर्च में पूरे साल अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा 1.5 जीबी डेटा रोज ऑफर कर रहा है। इसमें और खास बात यह है कि इस सब के साथ ग्राहक को एक Jio Phone भी मिलेगा। यह नई स्कीम यूजर्स के लिए 24 दिसंबर से शुरू हो गई है। जियो की यह नई स्कीम उसके द्वारा 98 और 149 रुपए के प्लान्स लॉन्च करने के बाद सामने आए हैं।
Jio का यह फोन इसके स्मार्टफोन और जियो फोन दोनों ही यूजर्स के लिए उपलब्ध है। स्मार्टफोन यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ ही 1.5 जीबी डेली डेटा, SMS, Jio Apps का फायदा 365 दिन के लिए दे रहा है। वहीं लोग 2020 रुपए देकर नया जियो फोन खरीद सकते हैं जिसमें उन्हें 12 महीने की सेवाएं मिलेंगी। इसमें उसे रोज 0.5 जीबी डेटा, SMS और जियो एप्स का एक्सेस मिलेगा।
Jio ने जो 149 रुपए का प्लान पेश किया है उसमें उसे रोज 1 जीबी डेटा और जियो से जियो पर कॉलिंग फ्रीम मिलेगी। वहीं जियो से दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 300 मिनट्स मिलेंगे। इसके अलावा उसे रोज 100 SMS और जियो एप्स का एक्सेस दिया जाएगा। यह प्लान 24 दिन के लिए वैलिड रहेगा।
रायपुर | छत्तीसगढ़ में तीन दिनों तक होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आज भव्य आगाज हुआ। इस कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया सहित प्रदेश सरकार के सभी मंत्री भी मौजूद रहे।

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के दौरान सबसे हसीन पल वो रहा जब मंच पर आसीन राहुल गांधी डांस के मैदान में उतर आए और उन्होंने आदिवासी थाप पर कलाकारों के साथ नाचने लगे। इस दौरान राहुल गांधी ने बस्तर के आदिवासियों की पहचान मुकुट को अपने सिर पर लगा रखा था। वे ढोल लेकर आदिवासी थाप पर डांस कर रहे थे।
दंतेवाड़ा में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वालों का प्रतिशत चार वर्षों में राष्ट्रीय औसत से कम लाकर रहेंगे-भूपेश बघेल
रायपुर | उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु द्वारा आज 27 दिसम्बर, 2019 (शुक्रवार) को पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार, साइंस कॉलेज मैदान, रायपुर में भारतीय आर्थिक संघ के 102वें वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को शाम 4.00 बजे संबोधित किया जाना था । इसमें आंशिक परिवर्तन किया गया है, अब उपराष्ट्रपति महोदय अपराह्न 02.30 बजे उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।
ग्रामीण हुए इकठ्ठा -तेल ले जाने मची होड़
रायपुर | शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाने की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार टिकरापारा श्रीराम चौक साहू मोहल्ला निवासी युवती 24 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 28 अगस्त 2016 से 19 अगस्त 2019 के मध्य पटेल चौक टिकरापारा निवासी अमित यादव पिता स्व. अमर यादव ने प्रार्थियां को शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा। शादी करने की बात करने पर शादी से इंकार कर धमकी दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506 के तहत बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है।
रायपुर | गुजरात में आए चक्रवाती तूफान के चलते छत्तीसगढ़ में भी बुधवार गुरुवार को बदली बारिश का मौसम रहा। गुरुवार को दिन भर छाये कोहरे के चलते वाहन चालकों को दिन में भी गाड़ी की लाइट जलाकर आवाजाही करनी पड़ी। रात में जमकर ठंड पडऩे से सुबह की सैर वाले भी आज सिर से पांव तक गर्म कपड़ों में घूमते हुए नजर आए। बादल छंटते ही मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार जमकर ठंड पड़ेगी। वहीं आज उत्तराखंड में जमकर ठंड एवं बर्फबारी पडऩे के कारण स्कूल कॉलेजों में शासन द्वारा छुट्टी दी गई। राष्ट्रीय मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार ठंड में उत्तरी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी के चलते अगर सिस्टम नहीं बनता है तो आने वाले समय में मध्य भारत के अंतर्गत आने वाले महाराष्ट्र मध्यप्रदेश ओडिशा छत्तीसगढ़ झारखंड बिहार आदि क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
कोरबा, छत्तीसगढ़। कोरबा के केंदई वनपरिक्षेत्र के वनखेता गांव में पिछले 48 घंटों से ज्यादा वक्त से हाथी दलदल में फंसा है। गुरुवार रात होने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया था। आज सुबह फिर से ये रेस्क्यू शुरू किया गया है। जेसीबी मशीन के सहारे हाथी को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। रातभर इलाके में हाथियों के चिंघाड़ गूंजती रही।
बता दें गुरुवार को ग्रमीणों की नजर हाथी पर पड़ी, जेसीबी की मदद से उसे बाहर निकालने की कोशिश की गई पर सफलता नहीं मिली। बताया जा रहा कि कटघोरा वनमंडल के केन्दई वनपरीक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुल्हरीया के आश्रित मोहल्ला बनखेता पारा में एक दलदल नुमा खेत में मंगलवार से हाथी फंसा है। मंगलवार को कुछ ग्रामीणों ने हाथी को देखा था।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची उड़नदस्ता की टीम ने फंसे हाथी को निकालने का प्रयास किया । दलदल होने के कारण जेसीबी मशीन का घटनास्थल तक नही पहुंच सकी। हाथी को निकालने दो जेसीबी मशीन लेकर वन अमला पहुंची थी । इस इलाके में पिछले कुछ दिन से 40 से 50 हाथियों का दो झुंड घूम रहा । शाम ढलते ही फंसे हुए हाथी के आसपास पूरा समूह मंडराने लगता है, ऐसे परिस्थिति रेस्क्यू में लगी टीम पर भी खतरा मंडरा रहा है ।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार से शुरू हुए राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंचे कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिना सबको लिए हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था को नहीं चलाया जा सकता है। राहुल गांधी ने कहा कि भाई से भाई को लड़ाकर देश को फायदा नहीं हो सकता है। सबको साथ लेकर ही चलना होगा।
देश की हालत, किसानों की समस्या, आत्महत्या, अर्थव्यवस्था की हालत, बेरोजगारी की हालत आप जानते हो, दोहराने की जरूरत नहीं है।
साइंस कॉलेज मैदान में शुरू हुए तीन दिवसीय नृत्य महोत्सव में राहुल गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार आपके साथ मिलकर काम कर रही है। जो पहले यहां हिंसा हुआ करती थी, उसमें कमी आई है। यह सरकार लोगों की आवाज सुनती है। विधानसभा में सबकी आवाज सुनाई देती है। सरकार चलाने में आपके विचारों को शामिल किया जा रहा है। तेंदुपत्ता, सुपोषण, जमीन वापसी को लेकर सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यहां दूर-दूर से आदिवासी भाई आए हैं। यह पहला कदम है, बहुत अच्छा कदम है।
आदिवासियों के सामने देश में बहुत समस्याएं हैं। मैं एक बात कहना चाहता बिना सबको लिए हर धर्म, जाती, आदिवासी, दलितों को लिए बिना हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था नहीं चलाई जा सकती। जब तक इस देश को जोड़ेंगे नहीं, यह देश आगे नहीं बढ़ेगा। मैं हर भाषण में कहता हूं कि अर्थव्यवस्था को आदिवासी-किसान चलाते हैं। अगर आप पूरा पैसा कुछ लोगों को दे दोगे, नोटबंदी करोगे, गलत जीएसटी लागू करोगे तो अर्थव्यवस्था नहीं चल सकती है।
39 जनजातियों के कलाकारों के दल 43 से अधिक नृत्य शैलियों में प्रस्तुति देंगे
इससे पहले आदिवासी कला और संस्कृति के रंग में सजे राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव का आगाज हुआ। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माड़िया गौड़ सींग पहनाकर राहुल गांधी का स्वागत किया। छत्तीसगढ़ में पहली बार राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसने अब अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव का रूप ले लिया है। तीन दिवसीय इस नृत्य महोत्सव में देश के 25 राज्य और केंद्र शासित राज्यों के साथ ही 6 देशों के करीब 1350 से अधिक कलाकार अपनी जनजातीय कला संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे।
इस महोत्सव में 39 जनजातीय प्रतिभागी दल 4 विभिन्न विधाओं में 43 से अधिक अपनी नृत्य शैलियों का प्रदर्शन करेंगे। महोत्सव में भारतीय राज्यों के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, थाईलैंड, यूगांडा, बेलारूस और मालदीव के कलाकार भी शामिल हो रहे हैं। प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा जारी प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार महोत्सव के प्रथम दिन की शुरुआत विवाह और अन्य संस्कार, पारंपरिक त्यौहार व अनुष्ठान, फसल कटाई व कृषि और अन्य पारंपरिक विधाओं पर नृत्य प्रतियोगिताएं होंगी। असम के कलाकारों द्वारा बागरूंगा नृत्य प्रस्तुत की जाएगी। तेलंगाना के कलाकारों द्वारा कोया नृत्य, झारखण्ड के कलाकारों द्वारा छाऊ नृत्य, ओड़िसा के कलाकारों द्वारा सिंगारी नृत्य और गुजरात के कलाकरों द्वारा सिद्दी नृत्य प्रस्तुत की जाएगी।
नई दिल्ली। 1999 कारगिल युद्ध में अहम भूमिका निभाने के साथ ही भारतीय वायुसेना में 3 दशक से अधिक समय तक सेवा में रहने वाले लड़ाकू विमान मिग-27 ने शुक्रवार को जोधपुर एयरबेस से आखिरी बार उड़ान भरी। इस विमान को बहादुर हीरो के नाम से भी जाना जाता है।
स्विंग-विंग लड़ाकू विमान वायुसेना में कई दशकों तक 'ग्राउंड-अटैक' बेड़े में अहम भूमिका में रहे हैं। भारतीय वायुसेना के 7 विमानों के अपने स्क्वॉड्रन को जोधपुर एयरबेस से विदाई ली।
इससे पहले रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि स्विंग-विंग फ्लीट का उन्नत संस्करण 2006 से वायुसेना के स्ट्राइक फ्लीट का गौरव रहा है। अन्य सभी संस्करण जैसे मिग-23 बीएन और मिग-23 एमएफ और विशुद्ध मिग-27 वायुसेना से पहले ही रिटायर हो चुके हैं।
मंत्रालय ने कहा कि इस बेड़े ने ऐतिहासिक कारगिल युद्ध के दौरान गौरव हासिल किया था, जब इसने दुश्मन के ठिकानों पर रॉकेट और बम सटीकता से गिराए थे। इस बेड़े ने 'ऑपरेशन पराक्रम' में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी।
स्क्वॉड्रन की स्थापना 10 मार्च 1958 को वायुसेना स्टेशन हलवारा में ओरागन (तूफानी) विमान से की गई थी। वर्षों तक स्क्वॉड्रन को कई तरह के विमानों से लैस किया गया जिसमें मिग-21 टाइप 77, मिग-21 टाइप 96, मिग-27 एमएल और मिग-27 अपग्रेड शामिल हैं।
आज 27 दिसम्बर का राशिफल
इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा
मेष:
आज आप जनता के प्रिय बनेंगे। आपमें एक विशेष आकर्षण रहेगा। जमीन जायदाद से संबंधित क्षेत्रों में उत्तम लाभ मिलेगा। आपको अपने पिता के आशीर्वाद से शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृषभ:
अपने क्षेत्र में होने से शत्रुओं को बल देगा। मकर राशि का चन्द्रमा दशम भाव में शनि के घर का होकर आपके अन्दर निर्भीकता का भाव संचार करेगा, इसलिए आप निर्भयता से अपने कार्यों को सम्पन्न कराने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज बहुत मधुर संबंध रहेंगे।
मिथुन:
आज आप इस बात का पूरा ध्यान रखें कि आपकी कोई बात सामने वाले को बुरी ना लग जाए। यदि आपका धन कहीं रूका हुआ है तो आज मिल सकता है। बुद्धि विवके से लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे। सायंकाल से रात्रि का समय मंगलमय आयोजन में व्यतीत होगा।
कर्क:
आज आपको अकारण छोटे भाई-बहनों के असहयोग का भागी बनना पड़ सकता है। आप अपने स्वभाव के प्रति गंभीर रहें, कड़ी मेहनत से ही अपने कार्यों में सफल हो सकेंगे। भौतिक सुख साधनों पर खर्चा अधिक होगा।
सिंह:
आपके अंदर परोपकार एवं दान पुण्य की भावना बढऩे लगेगी। आज आपका अधिक समय धार्मिक अनुष्ठानों में व्यतीत होगा। आत्मविश्वास के बल पर किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। पुराने रूके हुए कार्य थोड़ा खर्च करने से बन सकते हैं। नई योजनाओं पर आज काम शुरू हो जाएगा।
कन्या:
भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। संतान से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। भतीजे का सहयोग मिलने की संभावना बनी रहेगी। वाणी पर संयम रखें, आप अपनी कार्यकुशलता से सर्वत्र विजय, विभूति, सफलता प्राप्त करेंगे।
तुला:
यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपकी शैक्षणिक दिशा में परिवर्तन होगा। शिक्षा की ओर आपकी रूचि बढ़ेगी। नए कार्य सीखने में सफल होंगे। आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। माता-पिता, गुरू के प्रति निष्ठा, भक्तिभाव प्रतिष्ठा वृद्धि में सहायक होगा।
वृश्चिक:
आज आमदनी में ज्यादा खर्च की स्थिति रहेगी। संतान के द्वारा किए गए श्रेष्ठ कार्यों से आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। सैर सपाटे व मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा।
धनु:
विद्या बुद्धि ज्ञान की वृद्धि होगी। आपके कठिन प्रयासों से इच्छा की पूर्ति होगी। बृहस्पति शासन का प्रतिनिधि है, इसलिए शासन द्वारा आपको सम्मानित किए जाने की प्रबल संभावना है। शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि होगी।
मकर:
आज आपको पूर्वजों से धन मिलने की संभावना है। तंत्र-मंत्र साधना में भी आपकी रूचि बढ़ सकती है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें उस पर उल्टा ही असर होगा। रात्रि के समय पुण्य कार्य में लगेंगे, जिससे आपका मन शान्त और प्रसन्न रहेगा।
कुंभ:
आमदनी की बढ़ोतरी के लिए किए गए प्रयास शत प्रतिशत सफल रहेंगे। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं नये अच्छे मित्र भी मिलेंगे।
मीन:
आज आपकी अपनी संपत्ति में वृद्धि होगी। आपको ननिहाल से भी मान सम्मान मिलेगा। आपको पत्नी पक्ष एवं पत्नी की ओर से पूर्ण सहयोग मिलेगा। नौकरी में गुप्त शत्रु चुगली करेंगे जिससे सायंकाल के समय परेशानी हो सकती है।
गुड गवर्नेंस इंडेक्स में चौथे स्थान पर प्रदेश कार्मिक मंत्रालय ने जारी की सूची
रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर का प्रशिक्षण
रायपुर। जनवरी-2020 में नई दिल्ली में नन्हीं सी उम्र में अपने साहस का परिचय देने वाले देश के बच्चों को जब भारतीय बाल कल्याण परिषद नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार-2019 से सम्मानित किया जाएगा, तब उस पंक्ति में छत्तीसगढ़ की दो बच्चियां भी खड़ी होंगी। दोनों साहसी बच्चियों को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार देने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा अनुशंसा की गई थी। ये बच्चियां हैं धमतरी जिले की भामेश्वरी निर्मलकर और सरगुजा जिले की कांति सिंग। इन्होंने अपनी सूझबूझ से न केवल किसी की जान बचाई, बल्कि छोटी सी उम्र में ही अपने साहस का परिचय देकर अपने परिवार, राज्य और देश का नाम रौशन किया है। इन बच्चियों ने अपने अदम्य साहस से साबित कर दिखाया कि इंसानियत को समझने के लिए उम्र नहीं, बल्कि मन में कुछ कर दिखाने का जज्बा होना चाहिए फिर चाहे अपनी जान ही जोखिम में क्यों न डालनी पड़े।
कबीरधाम। निजी क्षेत्र में भारत की तीसरी सबसे बड़ी गैर.जीवन बीमा प्रदाता एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योऱेंस कंपनी को छत्तीरसगढ़ सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ;पीएमएफबीवायद्ध लागू करने के लिये अधिकृत किया गया है। यह बीमा योजना जशपुरए बलरामपुरए जांजगिर.चम्पाीए मुंगेली और कबीरधाम जिलों में कर्जदार और गैर.कर्जदार किसानों के लिये रबी सीजन 2019 के लिये उपलब्धा कराई जायेगी। इस स्कीम को छत्तीगसगढ़ सरकार द्वारा योजना के अंतर्गत अधिसूचित फसलों के लिये इन जिलों में लागू किया जायेगा। नीचे की तालिका में फसलों और कवर प्राप्तै करने की अंतिम तारीख के बारे में उल्लेंखित किया गया है।
रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 27 दिसम्बर को सुबह 10 बजे होगा। शुभारंभ अवसर पर लदख, कर्नाटक, अरूणाचल प्रदेश, बेलारूस और छत्तीसगढ़ के कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी।
संस्कृति विभाग द्वारा जारी प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार महोत्सव के प्रथम दिन 27 दिसम्बर को 11.45 बजे से विवाह एवं अन्य संस्कार, पारंपरिक त्यौहार एवं अनुष्ठान, फसल कटाई व कृषि तथा अन्य पारंपरिक विधाओं पर नृत्य प्रतियोगिताएं होंगी। असम के कलाकारों द्वारा बागरूंगा नृत्य प्रस्तुत की जाएगी। तेलंगाना के कलाकारों द्वारा कोया नृत्य, झारखण्ड के कलाकारों द्वारा छाऊ नृत्य, ओडि़सा के कलाकारों द्वारा सिंगारी नृत्य और गुजरात के कलाकरों द्वारा सिद्दी नृत्य प्रस्तुत की जाएगी। दोपहर 3 बजे से राजस्थान के कलाकरों द्वारा सहरिया स्वांग, जम्मू का गुजर नृत्य, हिमाचल प्रदेश का घुरई नृत्य, लद्दाख का लद्दाखी नृत्य, उत्तराखण्ड का झांझी नृत्य, केरल का तैयम नृत्य, महाराष्ट्र का तड़पा नृत्य, तेलंगाना का गुसाड़ी नृत्य, मध्यप्रदेश का भगोरिया नृत्य, अरूणाचल प्रदेश का रेह नृत्य, आंध्रप्रदेश का लम्बाड़ी नृत्य और उत्तरप्रदेश का गरद नृत्य का आयोजन होगा। रात्रि आठ से नौ बजे तक थाईलैण्ड, बांग्लादेश, बेलारूस, मालदीव एवं युगंाडा देशों से आमंत्रित कलाकारों द्वारा गैर प्रतियोगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
महोत्सव के दूसरे दिन 28 दिसम्बर को सवेरे नौ बजे से दोपहर 12.50 बजे तक गुजरात का वसावा नृत्य, आंध्रप्रदेश का ढिमसा नृत्य, त्रिपुरा का ममिता नृत्य, झारखण्ड का पायका नृत्य, तमिलनाडु का टोडा नृत्य, आरूणाचल प्रदेश का आदि नृत्य, राजस्थान का गवरी नृत्य, छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव का हुल्की नृत्य सहित असम और मध्यप्रदेश राज्य का नृत्य प्रस्तुत की जाएगी। दोपहर 12.50 बजे से 1.40 बजे तक लंका, थाईलैण्ड एवं मालदीव देशों से आमंत्रित कलाकारों द्वारा गैर प्रतियोगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक गुजरात के कलाकारों द्वारा राठवा नृत्य, हिमांचल प्रदेश का किन्नौरा नृत्य, पश्चिम बंगाल का संथाली नृत्य का आयोजन होगा। शाम 5 बजे से 7.30 बजे तक ओडि़सा का दुरवा नृत्य, बिहार का करमा नृत्य, अण्डमान निकोबार का निकोबारी नृत्य, तेलंगाना का माथुरी नृत्य, त्रिपुरा का होजागिरी नृत्य, उत्तराखण्ड का हारूल नृत्य, मणिपुर का थांगकुल नृत्य, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के कलाकारों द्वारा दंडामि माडिय़ा नृत्य प्रस्तुत की जाएगी। 7.30 बजे से 8.15 बजे तक अतिथियों के आगमन पर मंचीय कार्यक्रम होगा। रात्रि 8.15 बजे से 9 बजे तक बंाग्लादेश, युगांडा एवं बेलारूस देशों से आमंत्रित कलाकारों द्वारा गैर प्रतियोगी सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत की जाएगी।
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के अंतिम दिन 29 दिसम्बर को उत्तराखण्ड के कलाकारों द्वारा लाष्पा नृत्य, जम्मू का बकरवाल नृत्य, मध्यप्रदेश का भड़म नृत्य, हिमाचल प्रदेश का गद्दी नृत्य, कर्नाटक और सिक्किम का नृत्य, झारखण्ड का दमकच नृत्य, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की दंडामी नृत्य प्रस्तुत की जाएगी। दोपहर 12.50 बजे से 1.40 बजे तक लंका, थाईलैड एवं मालदीव देशों से आमंत्रित कलाकारों द्वारा गैर प्रतियोगी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की जाएंगी। दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक तेलंगाना, लद्दाख का नृत्य, उत्तरखण्ड का मुखौटा नृत्य, गुजरात और सिक्किम का नृत्य, केरल का मरायूराट्टम नृत्य, त्रिपुरा का संगराई नृत्य, मध्यप्रदेश का करमा नृत्य और छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव का गौर मार नृत्य का आयोजन होगा। शाम 6 बजे से 7 बजे तक बांग्लादेश, युगांडा एवं बेलारूस देशों के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की जाएगी। शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक समापन समारोह, पुरस्कार वितरण और सम्मान का कार्यक्रम रखा गया है।






















