नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
राजधानी में एक पुलिस स्टेशन में सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार कॉन्स्टेबल ने की खुदकुशी, जाने पूरी खबर

राजधानी में एक पुलिस स्टेशन में सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार कॉन्स्टेबल ने की खुदकुशी, जाने पूरी खबर

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली से हैरान करने वाली खबर आई है। यहां धौला कुंआ पुलिस स्टेशन में तैनान एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस कॉन्स्टेबल परुन त्यागी ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी। गोली की आवाज सुनकर साथी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद परुन को नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

ये घटना शुक्रवार रात की है। परुन ने ऐसा कदम क्यों उठाया अभी इसके बारे में पता नहीं चल सका है। इस मामले में पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है। विभागीय सूत्रों की मानें तो जांच के बाद ही इस संबंध में कोई कुछ कहने की हालत में होगा।
बता दें कि पिछले जून माह में भी दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल 34 वर्षीय कुलबीर सिंह ने भी आत्महत्या कर ली थी। कुलबीर ने कंझावला इलाके में अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. कुलबीर दिल्ली पुलिस की पीसीआर में कांस्टेबल (ड्राइवर) के पद पर तैनात थे।
 
 राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव जनसंपर्क विभाग का स्टॉल बना आकर्षण का केन्द्र

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव जनसंपर्क विभाग का स्टॉल बना आकर्षण का केन्द्र

रायपुर | तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2019 के अवसर पर साईंस कॉलेज मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित विकास पर आधारित प्रदर्शनी में जनसंपर्क विभाग का स्टॉल लोगों के आकर्षण का प्रमुख केन्द्र बना हुआ है। स्टॉल में छत्तीसगढ़ शासन की नवीन कार्य एवं योजनाओं का जीवंत प्रदर्शन किया गया है। 

स्टॉल में छत्तीसगढ़ प्रदेश के बहुरंगी लोक वाद्य यंत्रों में दफरा, नंगाड़ा, तोडी, कोडोड़का, छड़ी, कोपीबाजा, बांस बाजा, खल्लर, हिर नांग, तंबूरा, मुंडा बाजा, कुतुर्गी, चटका, गुजरी, चरहे, ठोड़का, हुलकी, खनखना, बाना, नकडेवन, खजेरी, तुर्रा, मोहरी, गतका, फरक्का, सारंगी, चिकारा, रूंजू, मांदरी, मृदंग जैसे वाद्य यंत्रों का अनुठा संग्रह जनमानस को बरबस अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
प्रदेश की विलुप्तप्राय संस्कृति को संजोने का बेहतर प्रयास
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के तीन दिवसीय आयोजन का रंगारंग आगाज आज से शुरू हो गया। स्थानीय साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित वृहद् उत्सव में विभिन्न विभागों के द्वारा आकर्षक झांकियां एवं प्रदर्शनी लगाई गई हैं। जनसम्पर्क विभाग की छायाचित्र प्रदर्शनी को देखने लोगों का तांता लगा हुआ है। रायपुर नगर के अलावा दूरदराज क्षेत्र के ग्रामीण भी पहुंच रहे हैं। यहां पहुंच रहे आगंतुक सेल्फी लेकर खुद को प्रदर्शनी का हिस्सा बनाते नजर आए।
महोत्सव के पहले दिन आज प्रदर्शनी में पहुंचे महासमुंद निवासी युवक श्री निमाई साहू ने बताया कि वह भिलाई की एक कोचिंग संस्था में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और संस्था के सभी छात्रों को छत्तीसगढ़ दर्शन के लिए यहां लेकर इसलिए आए हैं कि आदिवासी संस्कृति और छत्तीसगढ़ की विलुप्तप्राय परम्परा को करीब से जाना जा सके। उन्होंने बताया कि प्रतियोगी परीक्षा में पूछे जाने वाले प्राचीन वाद्ययंत्र, कृषि उपकरण आदि की प्रदर्शनी लगाई गई है। इसके जरिए छत्तीसगढ़ संस्कृति के साक्षात् और प्रत्यक्ष दर्शन हो रहे हैं। स्थानीय लाखेनगर वार्ड से आए दुर्गा प्रसाद यादव ने विभाग की प्रदर्शनी के बारे में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की वास्तविक पहचान को पुनर्जीवित होते देख बहुत अच्छा लग रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा पहली बार किए गए इस आयोजन के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि ऐसा आयोजन प्रतिवर्ष हो, जिससे यहां की प्राचीन धरोहरों को जानने-पहचानने का अवसर मिल रहा है।
बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले के ग्राम सिकलाडीह से पहुंचे श्री रूपसिंह दुग्गा और असनूराम नाग ने बताया कि वे यहां पर लोक कलाकार के तौर पर कार्यक्रम देने आए हैं। उनके क्षेत्र के कोटमसर गुफा का छायाचित्र बेहतर लगा। साथ ही आदिवासी जेवर, आभूषण और पहनावे पर आधारित प्रदर्शनी भी मनोरम लगी। इसी तरह अभनपुर से आई सविता साहू, आरंग की राधा बाई, नरेश कुमार ने भी जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए स्टॉल छत्तीसगढ़ दर्शन की अनुभूति की बात कही। प्रदर्शनी रविवार 29 दिसम्बर तक किया जाएगा।
 
चुनाव हारने से नाराज तीन लोगों ने एक युवक को जयस्तंभ चौक में पीटा, जाने कहा की है ये खबर

चुनाव हारने से नाराज तीन लोगों ने एक युवक को जयस्तंभ चौक में पीटा, जाने कहा की है ये खबर

महासमुंद | चुनाव हारने से नाराज तीन लोगों ने एक युवक से मारपीट कर दी। सरायपाली के वार्ड 6 इस्लाम मोहल्ला में बुधवार रात 11 बजे युवक की  पिटाई हो गई। मो गुलाम दस्तगिर द्वारा थाने में दर्ज कराई शिकायत के अनुसार रात में वह घर लौट रहा था तभी जयस्तंभ चौक के पास मेन रोड पर मोहल्ले के नौशाद अली, जावेद रजा और जफर उर्फ रिज्जू बाइक से पहुंचे और कहने लगे कि तुम्हारे कारण समाज के लोगों का वोट प्रत्याशी रमिज रजा को नहीं मिला। बाद तीनों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। आसपास के लोगों ने उन्हे छुड़ाया। पुलिस ने उक्त तीनों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

 
पार्टी के स्थापना दिवस पर कांग्रेसियों ने भारत व संविधान बचाओ रैली निकाली, जाने पूरी खबर

पार्टी के स्थापना दिवस पर कांग्रेसियों ने भारत व संविधान बचाओ रैली निकाली, जाने पूरी खबर

रायपुर | कांग्रेस के 135 वें स्थापना दिवस पर कांग्रेसियों ने आज सुबह राजधानी रायपुर के अंबेडकर प्रतिमा स्थल से लेकर गांधी चौक स्थित पुराना कांग्रेस भवन तक भारत बचाओ-संविधान बचाओ रैली निकाली। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली में प्रदेश के प्रभारी सचिव चंदन यादव, विधायक विकास उपाध्याय, शहर जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे, पूर्व महापौर किरणमयी नायक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। 
प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि अंग्रेजों से लडऩे के लिए देश में कांग्रेस की स्थापना हुई थी, जिसमें सफलता भी मिली। देश को एकता और समानता की दृष्टिकोण से चलाने के लिए संविधान का निर्माण हुआ,लेकिन भाजपा सरकार के कार्यकाल में आज जो देश में स्थिति है उससे देश को और संविधान को कुचलने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत बचाओ व संविधान बचाओ रैली निकालने के पीछे हमारा उद्देश्य यही है कि देश में सभी भाईचारा के साथ रहे और सभी का विकास करें। उन्होंने कहा कि इस रैली के माध्यम से देश और प्रदेश की जनता को संदेश देना चाहते है कि कांग्रेस पार्टी उनके साथ है। 
 
आई आई एम यूनिवर्सिटी की एमबीए की छात्रा से हुआ ऑनलाइन ठगी, खाते से 50000 रुपये पार, जाने पूरी खबर

आई आई एम यूनिवर्सिटी की एमबीए की छात्रा से हुआ ऑनलाइन ठगी, खाते से 50000 रुपये पार, जाने पूरी खबर

रायपुर | एमबीए की छात्रा आनलाइन रिफंड वापस मंगाते समय ठगी की शिकार हो गई। छात्रा के खाते से 6 बार में 50 हजार रुपये निकाल लेने की रिपोर्ट राखी थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार आईआईएम युनिवर्सिटी  नया रायपुर निवासी नीलिमा निशांक 22 वर्ष पिता राजेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 

प्रार्थियां मित्र मंडल कालोनी अनीशाबाद थाना फूलवारी जिला पटना बिहार निवासी है। वर्तमान मे आईआईएम युनिवर्सिटी मे एम.बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। अपने मोबाईल नं0 7065683532 द्वारा नायका एप के आफिशियल वेबसाईड खोलने पर हुबहू ऐप पर नं0  6201945943, 6351697805, 7903539464 द्वारा मुझे 50,000 रूपये का छल पूर्वक धोखाधड़ी कर ठगी किया गया। छात्रा को आर्डर रिफंड कराना था क्योंकि गलती से परमामेंट ऐड्रस पर भेज दिया। इंसटैंट रिफंड देने का बोलकर एक रेफरन कोड भेजा जो वापस भी मंगाया लेकिन दुसरे नंबर पर फिर एक ओटीपी भेजकर एक सर्व लिया उसके बाद खाते से 5,000, 10,000, 10,000, 10,000, 10,000 और 5,000 इसे तरह के छ: ट्रांजेक्शन में कुल 50,000 रूपये का छल पूर्वक ठगी कर खाते से पार कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने मोबाइल फोन क्रमांक 62019 45043 के धारक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। 
 
राजधानी में फेसबुक पर कमेंट को लेकर युवक के साथ मारपीट, मामला दर्ज, जाने पूरी खबर

राजधानी में फेसबुक पर कमेंट को लेकर युवक के साथ मारपीट, मामला दर्ज, जाने पूरी खबर

 रायपुर | फेसबुक पर कामेंट को लेकर युवक के साथ गाली गलौज कर मारपीट किये जाने की रिपोर्ट देवेंद्र नगर थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार अवंति विहार तेलीबांधा रायपुर निवासी विक्की रतलानी 33 वर्ष पिता हरीराम रतलानी ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी को 26 दिसंबर को रात्रि 11/30 बजे कुणाल ने कॉल करके 27 दिसंबर को पंडरी अपने पान ठेला पर बुलाया था पान ठेला में पहुंचने पर कुणाल ने हनि सिंग के मोबाईल नं. 8878378000 व अपने मोबाइल नंबर 93017 80918 से फेसबुक में कमेंट क्यों किये हो बोलकर कुणाल, हनि सिंग, सरवानंद दौलतानी, श्याम सद्दानी , ने मां बहन की अश्लील गंदी गंदी गाली गलौज किया एवं जान से मारने की धमकी दिया। मारपीट होता देख नरेश चंदानी, आशीष राव माणिक , संदीप चावला, दिनेश कुकरेजा ने बीच बचाव किया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

 
राजधानी का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री पहुंचा, पड़ रही कड़ाके की ठंड, जाने पूरी खबर

राजधानी का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री पहुंचा, पड़ रही कड़ाके की ठंड, जाने पूरी खबर

 रायपुर | छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी रायपुर में आज सुबह न्यूनतम तापमान में 05 डिग्री की गिरावट आयी है, जिससे ठंडी हवाएं चलने के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी संभागों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जतायी है जिससे ठंड में और इजाफा होने की संभावना है।

प्रदेश में 26 दिसंबर से मौसम में आये बदलाव के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई है, जिससे बाद यहां ठंडी हवाएं भी चल रही है। सर्वाधिक कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर प्रदेश के सरगुजा और बिलासपुर संभाग में जहां का न्यूनतम तापमान में भी भारी गिरावट आई है। शनिवार को बिलासपुर के पेण्ड्रा रोड में न्यूनतम तापमान गिरकर 4.01 डिग्री तक पहुंच गया है, वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 3.08 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि राजधानी रायपुर में भी न्यूनतम तापमान में आज 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद राजधानी में 9.6 डिग्री न्यूनतम तापमान पहुंच गया है जबकि बिलासपुर में 7.5 डिग्री दर्ज किया गया है। बस्तर के जगदलपुर में भी न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री की गिरावट के साथ 11.4 डिग्री पहुंच गया है। सरगुजा संभाग के मैनपॉट में न्यूनतम तापमान 0 के करीब पहुंच गया है जिससे वहां आज तड़के कुछ जगहों पर बर्फ की चादरें बिछी हुई देखी गई। इस तरह प्रदेश के सभी संभागों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 
इधर मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के सभी संभागों में मौसम शुष्क रहने के साथ एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जतायी है। 
 
मकान मालिक ने युवती का हाथ बांह पकड़ बेइज्जत करने का किया प्रयास, जाने कहा की है ये घटना

मकान मालिक ने युवती का हाथ बांह पकड़ बेइज्जत करने का किया प्रयास, जाने कहा की है ये घटना

रायपुर | किराये के मकान में रह रही युवती के साथ मकान मालिक ने कमरे में प्रवेश कर बेइज्जत करने की नियत से हाथ बांह पकड़ लिया। घटना की रिपोर्ट खम्हारडीह थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार चंडीनगर खम्हारडीह निवासी पीडि़ता 23 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थियां चंडीनगर में किराये के मकान में रहती है। 27 दिसंबर को मकान मालिक राजू चौधरी 48 वर्ष पिता स्व.रामसिंह चौधरी ने कमरे में प्रवेश कर बेइज्जत करने की नियत से हाथ बांह पकड़ लिया। चिल्लाने पर कमरे से बाहर निकल गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 457, 354 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

 
राजनांदगांव के मनगटा वन परिक्षेत्र में रोड में दिखा बाघ, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

राजनांदगांव के मनगटा वन परिक्षेत्र में रोड में दिखा बाघ, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

राजनांदगाव | राजनांदगांव से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मनगटा वन परिक्षेत्र में बाघ दिखने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मनगटा वन चेतना केंद्र में शुक्रवार रात को बाघ देखा गया है। वन विभाग द्वारा आस पास के इलाके में ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है |

 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ग्रामीणों ने मिल कर किया बहिष्कार की घोषणा, जाने कहा की है ये खबर

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ग्रामीणों ने मिल कर किया बहिष्कार की घोषणा, जाने कहा की है ये खबर

कोरबा | जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरण में यह चुनाव कराया जाएगा। इस बीच ग्राम पंचायत कोलिहामुड़ा के आश्रित ग्राम मुड़ाली के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार की घोषणा कर दी है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सचिव पर फ र्जी तरीके राशि गबन करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने जिला निर्वाचन अधिकारी और सहायक रिटर्निंग ऑफि सर कटघोरा को चुनाव बहिष्कार का ज्ञापन सौंपा है।

ग्राम पंचायत कोलिहामुड़ा के आश्रित ग्राम मुड़ाली के ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि ग्राम पंचायत में सरपंच रूखमणी कंवर है जो मनरेगा के अंतर्गत करने वाले जो पूर्व में मृत हो गए हैं, उनका मनरेगा की राशि को फर्जी तरीके से रोजगार सहायक राजकुमार यादव ने किया है। साथ ही अन्य ग्रामीणों के किए गए कार्य का पैसा भी गबन किया है। गांव में पांच तालाब है। जिसमें किसी प्रकार का कार्य नहीं किया गया है। उसकी भी राशि गबन कर ली गई है। सड़क कार्य भी अधूरा है। ग्रामीणों ने बताया कि इसके पूर्व भी इसकी शिकायत कलेक्टर, एसडीएम कटघोरा, राजस्व मंत्री व मुख्यमंत्री जनपद पंचायत में की जा चुकी है, इसके बावजूद आज तक किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं गई। उन्होंने कहा कि यदि हमारी ओर से मतदान किया जाता है तो समस्त मांगों को कार्रवाई हो। किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाती है तो ग्राम मुड़ाली के ग्रामीण पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान सुरेंद्र कंवर, दिलीप कुमार, रामायण, बिंदा समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
 
कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने राजीव भवन में फहराया तिरंगा

कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने राजीव भवन में फहराया तिरंगा

रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस पर आज राजधानी रायपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में ध्वजारोहण किया। 

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर आज राजधानी सहित प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। रायपुर के राजीव भवन में भी आज सुबह ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने ध्वजारोहण किया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के कई पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 
पिकनिक मनाने गये चार युवकों के साथ नहाने के दौरान हुआ हादसा, डूबने से एक की मौत, एक लापता, जाने कहा की है ये खबर

पिकनिक मनाने गये चार युवकों के साथ नहाने के दौरान हुआ हादसा, डूबने से एक की मौत, एक लापता, जाने कहा की है ये खबर

दंतेवाड़ा | छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के मुचनार क्षेत्र के कोड़ेनार घाट में पिकनिक मनाने के दौरान घाट में नहाने उतरे चार युवकों में एक युवक की पानी में डूबने से मौत होने तथा एक युवक पानी के बहाव में बह जाने की खबर आ रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज कोड़ेनार घाट में पिकनिक मनाने गए चार युवक जिनके नाम उमेश ठाकुर, विजय गुप्ता, अभिषेक एवं टीनू बताया जा रहा है घाट के तेज बहाव में नहा रहे थे। इसी दौरान सभी युवक वहां डूबने लगे, जिनकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने चारों युवकों में तीन युवको को पानी से बाहर निकालने में कामयाब हुए, वहीं एक युवक पानी में डूबकर बहाव में बह गया। इधर जिन तीन युवको को पानी से बाहर निकाला गया उनमें एक युवक की अस्पताल में ले जाने के बाद मौत हो गई। लापता हुए युवक का नाम उमेश ठाकुर बताया जा रहा है, वहीं विजय गुप्ता की अस्पताल ले जाने के बाद मौत हो गई, जबकि अभिषेक और टीनू सुरक्षित है। सभी युवक कहा के रहने वाले थे इसकी जानकारी समाचार लिखे जाने तक नहीं मिल पायी है। 
 
आज दिनांक 28 दिसम्बर  का राशिफल,कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 28 दिसम्बर का राशिफल,कैसा रहेगा आपका आज का दिन

 आज 28 दिसम्बर का राशिफल

 इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा

मेष:

आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपके सामने ढ़ेर सारी जिम्मेदारियां खड़ी होंगी। मंगल क्रियाशील और पुरूषार्थी ग्रह है इसलिए सुव्यवस्था करने में आपका कोई सानी नहीं है। सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की आपकी विशेषता आज भी आपको यश देगी।

वृषभ:

राजनीतिक प्रतिद्वंदी आज आपसे आगे निकलने का प्रयास करेंगे। धीरे धीरे सफलता की ओर कदम बढ़ाए जा सकते हैं। लेकिन कोई नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। दिन का काम जल्दी खत्म करके सायंकाल कुछ समय परिवार के साथ बिताएं।

मिथुन:

आज का दिन आपके लिए सामान्य है। राशि का स्वामी बुध सप्तम केन्द्र भाव में शनि के साथ बैठकर बौद्धिक तथा व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता कारक है। संतान पक्ष की ओर से हर्षदायक समाचार से मनोबल बढ़ेगा। भाग्योदय का दिन है, सचेत रहें।

कर्क:

आज शुभ कार्यों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। आप द्वारा लिया गया निर्णय आगे लाभप्रद रहेगा। संतान पक्ष के विवाह में आ रही अड़चनें समाप्त होंगी। जन संपर्क में वृद्धि होने से आप प्रफुल्लित रहेंगे। कोई व्यक्ति आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है।

सिंह:

आज आपका भाग्य हर काम में आपका साथ देगा। विरोधियों का षडय़ंत्र असफल रहेगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों पर शुभ व्यय होने से मन में हर्ष होगा। बहुत समय से चली आ रही कटुता आपसी समझौते से समाप्त हो जाएगी। नया परिचय मित्रता में परिवर्तित हो सकता है।

कन्या:

राशि का स्वामी बुध शनि के साथ चतुर्थ भाव घर में संचार कर रहे हैं। फलस्वरूप वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। प्रतिद्वंदियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

तुला:

आपकी राशि का स्वामी शुक्र चतुर्थ भाव में और आज राहु नवम भाग्य भाव में है। अत्यधिक श्रम करने पर भी आय कम और व्यय अधिक होगा। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, व्यर्थ की भागदौड़ पारिवारिक अशांति विशेष रूप से रहेगी। सूर्यास्त होते समय कुछ राहत मिल जाएगी।

वृश्चिक:

कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक अनुबंध आपके पक्ष में फाइनल हो सकता है। यदि आप आज अपनी बात दूसरों तक पहुंचाने में कामयाब हो जाएं तो आने वाले दिनों में आपसे वरिष्ठ व्यक्ति भी आपकी प्रशंसा करेंगे।

धनु:

चन्द्रमा आज प्रथम भाव में संचार कर रहा है। राज्य कार्यों में सफलता, घर में धन धान्य की वृद्धि, कलत्र मित्रों से धन का लाभ, निरोगता शत्रुओं पर विजय और मनोरथ सिद्धि होगी। रात्रि में शुभव्यय मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

मकर:

आज सत्पुरूषों के मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। उच्चाधिकारियों की कृपा से भूमि-जायदाद संबंधी विवाद का समाधान भी हो जाएगा। सायंकाल के समय स्वास्थ्य कुछ ढीला हो सकता है, ध्यान रखें।

कुंभ:

कर्मफल की सिद्धि कारक है। कहीं से कमा कमाया धन मिलने का योग हैं। किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। बहुत समय से भाई बन्धुओं से चला आ रहा विवाद सुलझ जाएगा।

 

मीन:

चन्द्रमा आज धनु: राशि पर एकादश का चल रहा है। फलस्वरूप आज पूरे दिन आय के नए स्रोत सामने आएंगे। विरोधपक्ष पराजित होगा। आपके भाग्य का सितारा फिर से चमकने लगेगा। व्यवसाय में अधिक धन लगाना लाभकारक रहेगा।

 
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के समापन समारोह में सांसद श्री अधीर रंजन चौधरी होंगे मुख्य अतिथि :  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के समापन समारोह में सांसद श्री अधीर रंजन चौधरी होंगे मुख्य अतिथि : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता

रायपुर | रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के अंतिम दिन 29 दिसम्बर को आयोजित समापन समारोह में सांसद एवं संसद की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष श्री अधीर रंजन चौधरी मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल करेंगे। समापन समारोह का आयोजन रात्रि 7.30 बजे से किया गया है। महोत्सव के समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष श्री चरणदास महंत, महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष श्री नानाभाऊ पाडोले और राज्यसभा सांसद श्री मधुसूदन देवराम मिस्त्री उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, श्री ताम्रध्वज साहू, श्री रविन्द्र चौबे, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, श्री मोहम्मद अकबर, श्री कवासी लखमा, डॉ. शिवकुमार डहरिया, श्रीमती अनिला भेंड़िया, श्री जयसिंह अग्रवाल, गुरू रूद्रकुमार, श्री उमेश पटेल, श्री अमरजीत भगत, विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, श्री बृजमोहन अग्रवाल, श्री धनेन्द्र साहू, श्री कुलदीप जुनेजा, श्री विकास उपाध्याय, श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती शारदा वर्मा और रायपुर नगर निगम के महापौर श्री प्रमोद दुबे उपस्थित रहेंगे।

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के अंतिम दिन 29 दिसम्बर को उत्तराखण्ड के कलाकारों द्वारा लाष्पा नृत्य, जम्मू का बकरवाल नृत्य, मध्यप्रदेश का भड़म नृत्य, हिमाचल प्रदेश का गद्दी नृत्य, कर्नाटक और सिक्किम का नृत्य, झारखण्ड का दमकच नृत्य, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की दंडामी नृत्य प्रस्तुत की जाएगी। दोपहर 12.50 बजे से 1.40 बजे तक श्रीलंका, थाईलैड एवं मालदीव देशों से आमंत्रित कलाकारों द्वारा गैर प्रतियोगी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति की जाएंगी। दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक तेलंगाना, लद्दाख का नृत्य, उत्तरखण्ड का मुखौटा नृत्य, गुजरात और सिक्किम का नृत्य, केरल का मरायूराट्टम नृत्य, त्रिपुरा का संगराई नृत्य, मध्यप्रदेश का करमा नृत्य और छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव का गौरमार नृत्य का आयोजन होगा। शाम 6 बजे से 7 बजे तक बांग्लादेश, युगांडा एवं बेलारूस देशों के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की जाएगी। शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक समापन समारोह, पुरस्कार वितरण और सम्मान का कार्यक्रम रखा गया है।

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के दूसरे दिन   राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके होंगी मुख्य अतिथि

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के दूसरे दिन राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके होंगी मुख्य अतिथि

रायपुर | राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के दूसरे दिन 28 दिसम्बर को आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके मुख्य अतिथि होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक, सांसद श्री सुनील सोनी, श्रीमती छाया वर्मा, विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, श्री बृजमोहन अग्रवाल, श्री धनेन्द्र साहू, श्री कुलदीप जुनेजा, श्री विकास उपाध्याय, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती शारदा वर्मा और रायपुर नगर निगम के महापौर श्री प्रमोद दुबे उपस्थित रहेंगे।

 राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के दूसरे दिन 28 दिसम्बर को  साइंस कॉलेज मैदान में लद्ाख, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश, बेलारूस और छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों के कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी। महोत्सव में 28 दिसम्बर को सवेरे नौ बजे से दोपहर 12.50 बजे तक गुजरात का वसावा नृत्य, आंध्रप्रदेश का ढिमसा नृत्य, त्रिपुरा का ममिता नृत्य, झारखण्ड का पायका नृत्य, तमिलनाडु का टोडा नृत्य, आरूणाचल प्रदेश का आदि नृत्य, राजस्थान का गवरी नृत्य, छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव का हुल्की नृत्य सहित असम और मध्यप्रदेश राज्य का नृत्य प्रस्तुत की जाएगी। दोपहर 12.50 बजे से 1.40 बजे तक श्रीलंका, थाईलैण्ड एवं मालदीव देशों से आमंत्रित कलाकारों द्वारा गैर प्रतियोगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक गुजरात के कलाकारों द्वारा राठवा नृत्य, हिमांचल प्रदेश का किन्नौरा नृत्य, पश्चिम बंगाल का संथाली नृत्य का आयोजन होगा। शाम 5 बजे से 7.30 बजे तक ओडिसा का दुरवा नृत्य, बिहार का करमा नृत्य, अण्डमान निकोबार का निकोबारी नृत्य, तेलंगाना का माथुरी नृत्य, त्रिपुरा का होजागिरी नृत्य, उत्तराखण्ड का हारूल नृत्य, मणिपुर का थांगकुल नृत्य, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के कलाकारों द्वारा दंडामि माड़िया नृत्य प्रस्तुत की जाएगी। 7.30 बजे से 8.15 बजे तक अतिथियों के आगमन पर मंचीय कार्यक्रम होगा। रात्रि 8.15 बजे से 9 बजे तक बांग्लादेश, युगांडा एवं बेलारूस देशों से आमंत्रित कलाकारों द्वारा गैर प्रतियोगी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की जाएगी।

GST से जुड़ी कोई भी गलती पहुंचा सकती है आपको भारी नुकशान, जान लीजिए क्या है पूरा मामला

GST से जुड़ी कोई भी गलती पहुंचा सकती है आपको भारी नुकशान, जान लीजिए क्या है पूरा मामला

रायपुर| अगर आपको नहीं पता है GST से जुडी यह बाते तो जान लीजिए अन्यथा हो सकता है आपका बैंक अकाउंट फ्रीज| आपको बता दे की आने वाले दिनों में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्‍स यानी जीएसटी से जुड़ी गलती की वजह से आपका बैंक अकाउंट फ्रीज हो सकता है इसके साथ ही आपकी प्रॉपर्टी भी जब्‍त हो सकती है| दरअसल, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने जीएसटी अधिकारियों को इस संबंध में अधिकार दिया है इसके मुताबिक अगर कोई कंपनी या यूनिट बार-बार नोटिस भेजने के बाद भी जीएसटी रिटर्न फाइल करने में विफल रहती है तो जीएसटी अधिकारी उसकी संपत्ति जब्‍त कर सकते हैं|


जाने पूरी खबर-
 जीएसटी अधिकारियों के पास कंपनी या यूनिट का बैंक अकाउंट फ्रीज करने का अधिकार भी होगा| मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारी फॉर्म जीएसटीआर-3ए के जरिए फाइनल रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि से तीन दिन पहले यह प्रक्रिया शुरू करेंगे| बता दें कि जीएसटीआर-3ए दाखिल करने की अंतिम तारीख हर महीने की 20 तारीख होती है डेडलाइन खत्‍म होने के कुछ दिनों बाद एक मैसेज भेजा जाएगा ये मैसेज ऑटो जेनरेटेड होगी. अगर आपने इस मैसेज को इग्‍नोर किया तो एक इलेक्ट्रॉनिक नोटिस भेजा जाएगा इसमें जीएसटी रिटर्न दाखिल करने के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा| अगर इसके बाद भी आप रिटर्न दाखिल नहीं करते हैं तो अधिकारी  रिकॉर्ड या डाटा के आधार पर टैक्स की डिमांड करेंगे| इसके बाद अगर डिमांड पर भी 30 दिन के भीतर कोई रिस्‍पॉन्‍स नहीं आता है तो टैक्‍स अधिकारी संपत्ति जब्‍त करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे इसके अलावा टैक्‍स अधिकारियों के पास बैंक अकाउंट को फ्रीज भी करने का अधिकार होगा|


क्‍या है सख्‍ती की वजह?
दरअसल, जीएसटी कलेक्‍शन के मोर्चे पर सरकार लक्ष्‍य से पीछे चल रही है. ऐसे में लक्ष्‍य हासिल करने के लिए सरकार एक्‍शन मोड में नजर आ रही है. बीते दिनों सरकार की ओर से अधिकारियों को टैक्‍स चोरी करने वालों से निपटने के लिए कुछ जरूरी निर्देश भी दिए गए हैं.
 
 पुंछ-राजौरी सेक्टर में पाक ने फिर किया नापाक हरकत, भारतीय सेना ने मार गिराए  3 से 4 सैनिक...

पुंछ-राजौरी सेक्टर में पाक ने फिर किया नापाक हरकत, भारतीय सेना ने मार गिराए 3 से 4 सैनिक...

नई दिल्ली। पाक सेना ने गुरुवार रात को नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की। वहीं, भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इस हिमाकत का मुहंतोड़ जवाब देते हुए उसके 3 से 4 सैनिकों को मार गिराया। आपको को बता दें कि पाकिस्तान ने सीमा पर लगातार फायरिंग कर रहा है। लेकिन इस बार भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। इस दौरान जवानों ने पाक चौकिंयों को भी ध्वस्त कर दिया।आपको बता दें कि पाक सेना ने बुधवार रात उरी डेक्टर में भारी गोलीबारी की थी। इस गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया था।

पाकिस्तान सेना की ने किया स्वीकार-
भारतीय जवानों ने पाक सेना को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उसके दो सैनिकों को मार गिराया था। सेना के हवाले से आई खबर में बताया गया कि पाकिस्तान सेना की ने स्वीकार किया है कि के देवा सेक्टर में उसके दो सैनिक मारे गए थे। जबकि बुधवार रात को भी पाकिस्तान ने भारतीय सेना के सूत्रों के अनुसार भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सीजफायर के उल्लंघन का जवाब देते हुए आर्टिलरी और मोर्टार दागे, जिसमें पाकिस्तान सेना की चौकियां ध्वस्त हो गई। सीमा पर अचानक गोलीबारी कर दी थी, जिसमें एक स्थानीय भारतीय महिला की भी मौत हो गई थी।
राज्य प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों के वेतनमान में बढ़ोतरी, जाने पूरी खबर.

राज्य प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों के वेतनमान में बढ़ोतरी, जाने पूरी खबर.

रायपुर। राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों के वेतनमान में बढ़ोतरी करते हुए वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान से श्रेष्ठातर श्रेणी वेतनमान में नियुक्त किया है| इनमें से दो अधिकारियों को बढ़ा हुआ वेतनमान 1 जनवरी 2018 से शेष अधिकारियों को 13 दिसंबर 2019 से मिलेगा| 


ये पढ़े-
नियुक्त किए गए अधिकारियों में सरगुजा संभागीय आयुक्त कार्यालय में पदस्थ उपायुक्त कैलाश राम भगत, गरियाबंद संयुक्त कलेक्टर जेआर चौरसिया, रायपुर राज्य शहरी विकास अभिकरण में एसीईओ सौमिल रंजन चौबे, दुर्ग संभागीय आयुक्त कार्यालय में उपायुक्त बिशेलाल गजपाल, दुर्ग संयुक्त कलेक्टर प्रमोद शांडिल्य, रायगढ़ नगर निगम आयुक्त राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, कोंडागांव जिला पंचायत सीईओ देवनारायण कश्यप, उत्तर बस्तर कांकेर संयुक्त कलेक्टर छन्नूलाल मारकण्डेय, उत्तर बस्तर कांकेर संयुक्त कलेक्टर सुरेंद्र प्रसाद वैद्य और दुर्ग संयुक्त कलेक्टर विरेंद्र बहादुर पंचभाई शामिल हैं|
भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नियुक्त, जाने पूरी खबर...

भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नियुक्त, जाने पूरी खबर...

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020

नईदिल्ली। दिल्ली भाजपा ने 22 दिसंबर को रामलीला मैदान में हुई रैली के बाद से विधानसभा चुनावों के लिए कमर कस ली है। पिछले 15 सालों से सत्ता से दूर भाजपा इस बार कोई भी गलती करने के मूड में नहीं दिख रही है। समय पर सभी बैठकें व संगठन का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में दिल्ली भाजपा द्वारा केंद्रीय नेतृत्व से विचार विमर्श कर चुनाव प्रबंधन समिति का ऐलान कर दिया गया है जिसमें प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी को इसका अध्यक्ष बनाया गया है जबकि भाजपा के राष्टीय सचिव व दिल्ली भाजपा के सह-प्रभारी तरूण चुघ को चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है।

इस समिति 30 भागों में बांटा गया है जिसमें चुनाव कार्यालय प्रमुख महेंद्र गुप्ता, कॉल सैंटर प्रमुख अनिल गुप्ता, कार्यालय प्रबंधन प्रमुख गिरीश सचदेवा, स्वागत कक्ष प्रमुख मूलचंद चावला, सुरक्षा प्रमुख अनिल गर्ग, मीडिया विभाग प्रमुख अशोक गोयल, मीडिया संपर्क प्रमुख नीलकांत बख्शी, चुनाव आयोग व न्यायिक मामले प्रमुख नीरज गुप्ता, साहित्य छपवाना प्रमुख इन्दु भूषण, प्रचार सामग्री खरीद प्रमुख सुमन गुप्ता, प्रचार सामग्री व साहित्य वितरण प्रमुख सुरेश शर्मा, वाहन कार प्रमुख जितेंद्र कुमार, प्रवास प्रमुख पंकज जैन, विज्ञापन प्रमुख सुभाष आर्य, वीडियो वैन प्रमुख अनिरूद्ध शर्मा, संसाधन व हिसाब किताब प्रमुख विष्णु मित्तल, आंकडे प्रमुख योगेश वर्मा, प्रलेखीकरण प्रमुख राजवीर शर्मा, घोषणा पत्र प्रमुख डॉ. हर्षवर्धन, विशेष संपर्क प्रमुख हंसराज हंस व गौतम गंभीर आदि मुख्यत: शामिल है। 
सड़को पे चलती बस में कपल कर रहे थे सेक्स, वायरल हो गया पूरा मामला, जाने पूरी खबर...

सड़को पे चलती बस में कपल कर रहे थे सेक्स, वायरल हो गया पूरा मामला, जाने पूरी खबर...

ब्रिटेन \मैनचैस्टर| चलती बस से एक ऐसी गंदी तस्वीर वायरल हो रही है जिसमे एक कपल शारिरिक संबंध बना रहे थे आपको बता दे की एक लड़का-लड़की प्रेस्टविच स्कूल के सामने से गुजर रही बस में ही शारिरिक संबंध बना रहे थे। जोड़ा खिड़की वाली सीट पर था, तो ऐसे में किसी व्यक्ति ने इसको बाहर की तरफ से रिकॉर्ड कर लिया। वहीं जब वीडियो सामने आया तो लोगों ने इस जोड़े की जमकर निंदा की। यह पूरा मामला ब्रिटेन के मैनचैस्टर का है। लोगों का कहना है कि ऐसी हरकत बस में करने से खासकर बच्चों पर इसका गलत असर पड़ता है। लोग इस मामले को जानकर हैरान है। वहीं जब बस में ये हरकत हो रही थी, तब एक कार से जा रहे इंजीनियर जॉन पॉल डोलन ने जोड़े की संदिग्ध हरकत को नोटिस किया। डोलन ने कहा कि बस में और भी लोग सफर कर रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद बस चलाने वाली ट्रांजिट कंपनी 'गो नॉर्थ वैस्ट' ने कहा है कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी है। हालांकि, पॉल डोलन ने कहा कि आखिर कैसे बस ड्राइवर ने सी.सी.टी.वी. में जोड़े की हरकत को नोटिस नहीं किया? इसको लेकर उन्होंने ड्राइवर पर सवाल खड़े किए।