BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
पिस्टल दिखा कर रौब दिखाना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने निकाल दी सारी हेकड़ी...

पिस्टल दिखा कर रौब दिखाना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने निकाल दी सारी हेकड़ी...

भिलाई| पथरिया ढाबा के पास कमर में कट्टा खोंचकर रौब दिखा रहे खुर्सीपार निवासी आरोपी बाबू सिंह (22वर्ष) को पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से जर्मन स्टाइल की 9 एमएम देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। आरोपी युवक को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इन जिलों में हुई अचानक भारी बारिस, कभी भी हो सकता है मौसम में परिवर्तन...

इन जिलों में हुई अचानक भारी बारिस, कभी भी हो सकता है मौसम में परिवर्तन...

भोपाल। मध्यप्रदेश के साथ आसपास के जिलों में मौसम में अचानक परिवर्तन देखने को मिला गुरुवार को दिन चढ़ते-चढ़ते अचानक घने काले बादल छा गए और फिर झमाझम बारिश भी शुरु हो गई। अचानक बारिश होने से कई स्थानों पर लोग फंस गए। वहीं सड़कों पर पानी भरने से यातायात भी थम गया। भोपाल के साथ विदिशा में भी मौसम ने करवट बदली, विदिशा में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। बारिश के बाद ठंड बढ़ने की आशंका है। वहीं सर्द हवाओं से जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। 

 छात्राओं की शराब छलकाते तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब हो रही है वायरल, कई सवालों को खड़े कर रही है यह तस्वीर, जाने पूरी खबर...

छात्राओं की शराब छलकाते तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब हो रही है वायरल, कई सवालों को खड़े कर रही है यह तस्वीर, जाने पूरी खबर...

रायपुर| सोशल मीडिया में एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है जिसमे कुछ युवतिया स्कूल ड्रेस में शराब का लुप्त उठाते नजर आरही है यह खबर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की बताई जा रही है. यह तस्वीर कल से ही खूब चर्चा में है| 

जिला शिक्षा अधिकारी तक पहुँची-
तस्वीर में तीन छात्राएं हाथों में शराब से भरे गिलास लिए हुए हैं, जबकि उनके सामने शराब की नमकीन है और बोतल पड़ी हुई है. वायरल पोस्ट के मुताबिक छात्राओं ने खुद शराब हाथों में रखकर तस्वीर खिंचवाई थी. बाद में यह तस्वीर एक बाद एक वाट्सएप और अन्य माध्यमों से वायरल हो गया. बताया जा रहा जो छात्राएं तस्वीर में दिख रही है वह दुलदुला ब्लॉक में किसी सरकारी स्कूल में पढ़ती हैं. जैसे इस बात की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी तक पहुँची उन्होंने पूरे में प्राचार्य से रिपोर्ट तलब की. प्राचार्य और छात्राओं के साथ इस पूरे मामले में समझाईश दी गई|

कई सवाल हो गई खड़े-
वैसे इससे पूर्व स्कूली छात्र-छात्राओं के शराब पीने, स्कूल में शराब लेकर नाचते-गाते, वीडियो बनाने के मामले भी कई सामने आए हैं. इससे अब सवाल तो उठ रहे हैं क्या छत्तीसगढ़ के भविष्य शराब के नशे के साथ गढ़ी जाएगी ? क्या गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ में ऐसी तस्वीरें भी शामिल रहेंगी ? आखिर सरकार कब शराबबंदी के अपने वादे को पूरा करेगी ?
बड़ा फैसला,अयोध्या राम जन्मभूमि से जुड़ी सभी पुनर्विचार याचिकाएं को सुप्रीम कोर्ट के किया खारिज

बड़ा फैसला,अयोध्या राम जन्मभूमि से जुड़ी सभी पुनर्विचार याचिकाएं को सुप्रीम कोर्ट के किया खारिज

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने अयोध्या मामले में दिए अपने ही फैसले को लेकर दायर सभी पुनर्विचार याचिकाएं खारिज कर दी हैं।

चीफ जस्टिस एसए बोबड़े की अध्यक्षता वाली 5 जजों की पीठ ने यह कहते हुए सभी 19 अर्जियां खारिज कर दीं कि राम मंदिर मामला दोबारा नहीं खोला जाएगा।

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने 9 नवंबर के अपने फैसले में पूरी जमीन रामलला को देने के निर्देश दिए थे साथ मुस्लिम पक्ष को अलग से दूसरे स्थान पर 5 एकड़ जमीन देने की बात कही थी।

शीर्ष अदालत के इस फैसले के बाद राम मंदिर निर्माण के लिए अंतिम बाधा भी दूर हो गई है। इस संबंध में अदालत ने अपने फैसले में तीन माह के भीतर सरकार की देखरेख में ट्रस्ट बनाने के भी निर्देश दिए थे, जिसे एक महीने का समय हो चुका है, लेकिन ट्रस्ट को लेकर अभी कोई सुगबुगाहट शुरू नहीं हुई है।

 

 21 दिन के भीतर होगा रेप के आरोपियों का निपटारा, जानिये पूरी खबर...

21 दिन के भीतर होगा रेप के आरोपियों का निपटारा, जानिये पूरी खबर...

नई दिल्ली। अब आंध्र प्रदेश में रेप के आरोपियों के खिलाफ 21 दिन में सजा का ऐलान करेगी। आंध्र प्रदेश कैबिनेट ने उस कानून के मसौदे को मंजूरी दे दी| अब आंध्र सरकार इस मसौदे को विधानसभा में पेश करेगी। कैबिनेट ने एक और कानून के मसौदे को भी मंजूरी दी, जो महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अत्याचार के मामलों में मुकदमा चलाने के लिए खास अदालतों के गठन का रास्ता निकालेगा। प्रस्तावित ‘आंध्र प्रदेश दिशा अधिनियम’ के तहत, बलात्कार के जुर्म पर मौत की सजा का प्रावधान किया गया है। 

इस अधिनियम के अधीन-
ऐसे मामलों में, जहां संज्ञान लेने लायक सबूत मौजूद हों, जांच को सात दिनों में पूरी करने और अगले 14 दिनों में कोर्ट से मुकदमा चलाने का प्रावधान करता है, ताकि 21 दिनों के अंदर सजा दी जा सके। मौजूदा कानून ऐसे मामलों में मुकदमा चलाने के लिए चार महीने का समय देता है। 

इस कानून के अधीन
सभी 13 जिलों में विशेष अदालतें गठित की जाएंगी, जो बलात्कार, यौन उत्पीड़न, तेजाब हमला और सोशल मीडिया के जरिए उत्पीड़न जैसे महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अत्याचार के मामलों में मुकदमा चलाएंगी।
 
50 हजार रूपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, जाने कहा का है पूरा मामला...

50 हजार रूपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, जाने कहा का है पूरा मामला...

नीमच। पटवारी को 50 हजार रु की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। पटवारी प्रकाश जैन ने फरियादी किसान से मुआवजे और बंटवारे के नाम पर 50 हजार रु की रिश्वत मांगी थी। यह पूरा मामला उज्जैन लोकायुक्त ने जावद के दड़ोली पंचायत का है आपको बता दे की लोकायुक्त ने जांच उपरांत किसान सही पाए जाने पर रिश्वतखोर पटवारी के खिलाफ जाल बुना था। तय समय के मुताबिक जैसे ही पटवारी ने किसान से रिश्वत के 50 हजार रु लिए,लोकायुक्त ने उसे धरदबोचा। आरोपी पटवारी के खिलाफ नियमानुासर कार्रवाई की जा रही है। 

फांसी की आहट से उड़ी निर्भया के दोषियों की नींद, खाना-पीना छोड़ा

फांसी की आहट से उड़ी निर्भया के दोषियों की नींद, खाना-पीना छोड़ा

घबराहट में रातभर लगाते रहते हैं चक्कर

नईदिल्ली। निर्भया के रेपिस्ट और हत्यारों की फांसी की सजा की तारीख नजदीक आने की संभावना जैसे-जैसे बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे इन दोषियों को फांसी का खौैफ डराने लगा है। यहां तक कि चारों दोषियों (अक्षय, मुकेश, विनय और पवन) ने घबराहट में खाना-पीना तक छोड़ दिया है।

ये चारों अपने-अपने सेल में देर रात तक चक्कर काटते रहते हैं। इनमें से किसी को भी कोई दवा नहीं दी गई है, लेकिन इन्हें तरल पदार्थ और ठोस भोजन इस तरह से दिया जा रहा है कि इनका रक्तचाप सही रहे। इन चारों पर जेलकर्मियों के अलावा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल व तमिलनाडु पुलिस के जवान 24 घंटे नजर रख रहे हैं। जेल सूत्रों के अनुसार, इसकी बड़ी वजह इस बात की आशंका है कि घबराहट की स्थिति में कोई कैदी खुद को नुकसान या आत्महत्या की कोशिश जैसे कदम न उठा ले। इनके सेल के आसपास नियमित तौर पर लगे कैमरे के अलावा उच्च क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कैमरे की फुटेज की निगरानी के लिए जेल कर्मचारी 24 घंटे तैनात रहते हैं। तीन दोषी अक्षय, मुकेश और मंडोली जेल से यहां शिफ्ट किए गए पवन को तिहाड़ की जेल नंबर-2 के वॉर्ड नंबर-3 के तीन सेल में रखा गया है। जबकि चौथे कैदी विनय को जेल नंबर-4 में रखा हुआ है।  उधर, चारों दोषियों को फांसी देने वाली दया याचिका पर अभी राष्ट्रपति की ओर से कोई अंतिम फैसला नहीं आया है। लेकिन इससे पहले तिहाड़ जेल में फांसी कोठी और अन्य चीजों की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। दोषियों को 16 या फिर 29 दिसंबर (निर्भया की मौत हुई थी इस दिन) को फांसी पर लटकाया जा सकता है। वैसे तो फांसी देने के लिए जल्लाद की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन फिर भी जरूरत महसूस हुई तो यूपी, महाराष्ट्र या फिर बंगाल से जल्लाद बुलाया जा सकता है। निर्भया गैंगरेप केस के चारों दोषियों को शुक्रवार यानी कल पटियाला कोर्ट में पेश किया जाएगा। पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जेल प्रशासन को दोषियों को पेश करने का आदेश दिया था। इसी के चलते चारों की पटियाला कोर्ट में एक साथ पेशी होगी। 
महुआ के पेड़ में फंदे पर लटकी मिली महिला, इलाके में फैली सनसनी, जाने कहा की है खबर...

महुआ के पेड़ में फंदे पर लटकी मिली महिला, इलाके में फैली सनसनी, जाने कहा की है खबर...

कोरबा। पसान थाने की कोरबी चौकी क्षेत्रांतर्गत ग्राम दमहामुड़ा निवासी एक महिला की कल बरहापाठ खार में स्थित महुआ पेड़ में फं दे पर लटकी हुई लाश मिलने पर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। कोरबी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


मिली जानकारी के अनुसार ग्राम दमहामुड़ा निवासी बिरसोबाई गोंड़ उम्र 55 अपने पति मालिकराम गोंड़ के साथ रह रही थी। उसके साथ उसका पुत्र देवेंद्र कुमार गोंड़ उम्र 32 एवं उसके बच्चे भी संयुक्त परिवार में रह रहे थे। पूरा परिवार खेती-किसानी पर आश्रित था। विगत 10 दिसंबर को घर से निकली थी, लेकिन उस दिन वापस अपने घर नहीं लौटी। जिसकी खोजबीन उसका पुत्र एवं परिजनों द्वारा किया गया। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर सभी लोग देर रात को सो गए थे। बताया जाता है कि कल गांव के चरवाहे मवेशियों को लेकर बरहापाठ खार की ओर गए थे। वहां चरवाहों ने देखा कि एक महिला महुआ पेड़ में साड़ी से फ ांसी का फं दा बनाकर लटकी हुई है। यह दृश्य देखते ही चरवाहों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिस कारण से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं फं दे पर अपने खेत में स्थित एक महिला के लटके होने की जानकारी मिलने पर देवेंद्र गोंड़ वहां पहुंचा, तो उसने फं दे में लटकी महिला की शिराख्ती अपनी मां बिरसो बाई के रूप में कर ली। कोरबी चौकी पुलिस ने देवेंंद्र कुमार गोंड़ के सूचना पर मर्ग कायम कर मृतका के शव को कल पंचनामा कार्रवाई कर पीएम के लिए चीरघर भिजवा दिया। कोरबी चौकी प्रभारी पीएनएस बघेल ने बताया कि मृतका कैसे और किन कारणों से वहां जाकर फं दे पर लटकी हुई थी। इन सारे बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
 ट्रैक्टर के नहर में गिरने से हुई तीन लोगो की दर्दनाक मौत, जाने कहा की है घटना...

ट्रैक्टर के नहर में गिरने से हुई तीन लोगो की दर्दनाक मौत, जाने कहा की है घटना...

रायसेन। एक दर्दनाक हादसा सामने आ रही है। अमरावत के पास एक ट्रैक्टर नहर में गिर गया। हादसे में मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर बाड़ी थाना पुलिस पहुंची हुई है। जानकारी के अनुसार बाड़ी थाना क्षेत्र के अमरावत के पास एक ट्रैक्टर हादसे का शिकार हो गया। ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा। वहीं, ट्रैक्टर में सवार तीन लोगों की दबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने तीनों की मौत की पुष्टि की। इधर घटना से लोग सहम गए। ​पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
 हैवानियत की शिकार हुई 35 साल की महिला, 10 घंटे के भीतर पकड़ाया आरोपी, जाने कहा की है खबर..

हैवानियत की शिकार हुई 35 साल की महिला, 10 घंटे के भीतर पकड़ाया आरोपी, जाने कहा की है खबर..

रघुनाथपुर| रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में हैवानियत की शिकार हुई 35 साल की महिला के आरोपी को पुलिस ने 10 घंटे के अंदर धर दबोचा है बता दे की बलात्कार करने के बाद आरोपी युवक मौके से भाग गया था|  जिसे पुलिस ने एफआईआर दर्जकरने के 10 घंटे के बाद गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। 

रघुनाथपुर थाना प्रभारी सोनपाल सिंह तोमर के बयान पर-
ग्राम बरोली हाल रघुनाथपुर निवासी फरियादी महिला, मंगलवार की शाम को गांव के ही जीतू रावत पुत्र अमृतलाल रावत के साथ बाइक पर बैठकर रघुनाथपुर जा रही थी। तभी आरोपी ने बरोली-रघुनाथपुर के बीच रास्ते में झाडिय़ों में महिला के साथ जबरदस्ती बलात्कार कर दिया। महिला ने विरोध करने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया और बलात्कार करने के बाद फरार हो गया। पीडि़त महिला ने रात 8 बजे पति के साथ थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पीडि़त महिला की शिकायत पर बलात्कार का मामला दर्जकर आरोपी को बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया।
 
 अदाणी इंटरप्राइज़ेज़ लिमिटेड-माइनिंग को 18वें वार्षिक ग्रीनटेक सेफ्टी अवॉर्ड 2019 में मिला सर्वोच्च सम्मान

अदाणी इंटरप्राइज़ेज़ लिमिटेड-माइनिंग को 18वें वार्षिक ग्रीनटेक सेफ्टी अवॉर्ड 2019 में मिला सर्वोच्च सम्मान

अदाणी इंटर प्राइज़ेज़ लिमिटेड-माइनिंग को सुरक्षा संबंधी सर्वश्रेष्ठ प्रथाएं अपनाने और उन पर अमल करने के लिए 18वें वार्षिक ग्रीनटेक सेफ्टी अवॉर्ड में सर्वोच्च सम्मान मिला। ग्रीनटेक फाउंडेशन के चेयरमेन एवं सीईओ, कमलेश्वर शरण ने भारत के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा (सेवानिवृत्त) की उपस्थिति में एईएल-माइनिंग के मुख्य प्रतिनिधियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया।
 
खनन क्षेत्र में कार्यशील विभिन्न सरकारी एवं निजी कंपनियों जैसे वेदांता, कोल इंडिया, एनएमडीसी, एनसीएल ने भी इस श्रेणी में हिस्सा लिया था। इसी वर्ष एईल को एपेक्स इंडिया ऑक्यूपेशनल हेल्थ एंड सेफ्टी अवॉर्ड की श्रेणी में 'प्लैटिनम अवॉर्ड' से सम्मानित किया था तथा 'वार्षिक सुरक्षा पखवाड़ा' में भी अदाणी इंटर प्राइज़ेज़ लिमिटेड-माइनिंग 6 पुरस्कार जीतकर सुरक्षा संबंधीसर्वश्रेष्ठ प्रथाएं अपना ने वाली कंपनी बनी। अदाणी इंटर प्राइज़ेज़ लिमिटेड पारसा ईस्ट केते बसन तथा अन्य सभी कार्य स्थलों में सदैव ही ऐसी प्रथाओं का इस्तेमाल करती है जिसमें पर्यावरण एवं मानवहित सर्वोपरि होता है। ये पुरस्कार दर्शाते हैं कि अदाणी इंटर प्राइज़ेज़ लिमिटेड व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रासंगिक तकनीक एवं प्रथाओं का इस्तेमाल करती है। एईल व्यावसायिक ख़तरों को कम करके अपने कर्मचारियों एवं पर्यावरण की संपूर्ण सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
निकाय चुनाव के कारण स्कूल के बच्चे हो रहे परेशान, अर्धवार्षिक परीक्षा की तारीखें बदली, जाने पूरी खबर

निकाय चुनाव के कारण स्कूल के बच्चे हो रहे परेशान, अर्धवार्षिक परीक्षा की तारीखें बदली, जाने पूरी खबर

गदलपुर | नगरीय निकाय चुनाव के दौरान होने वाली अद्धवार्षिक परीक्षाओं की समय-सारणी में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बदलाव किया है। 21 दिसंबर को मतदान होना है, जबकि इसी दिन कक्षा 9 वीं का हिंदी सामान्य का पर्चा रखा गया था। अब यह पेपर तीन जनवरी को होगा। तिथियों में संशोधन को लेकर माशिमं के रायपुर कार्यालय में बैठक हुई थी। इसमें इस बात पर चर्चा हुई कि निकाय चुनाव के दौरान शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। साथ ही स्कूलों में मतदान केंद्र भी बनाए जाएंगे। इस वजह से तिथियों में संशोधन करना जरूरी है।

 
तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित हो कर मकान में घुसा, एक वृद्धा की हालत गंभीर, जाने कहा की है ये घटना

तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित हो कर मकान में घुसा, एक वृद्धा की हालत गंभीर, जाने कहा की है ये घटना

कवर्धा। कवर्धा जिले के पंडरिया  थाना क्षेत्र के  अन्तर्गत ग्राम तेंदुआडीह में  बीती रात 9 बजे ट्रेक्टर से टकरा कर हाइवा घर पर घुसा। ट्रेक्टर जा रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडरिया की ओर हाइवा  पंडरिया से जा रही थी लोरमी की ओर , घर मे 10 सदस्य थे मौजूद जिसमे एक महिला बुजुर्ग महिला बेना बाई सोनवानी , उम्र 70 वर्ष ग्राम तेन्दुआडीह की स्थिति गंभीर बनी हुई है जिसमे 3 मवेशी भी चपेट में आ चुके थे जिसे ग्रामीणों द्वारा सुरक्षित निकाला गया।और घायलों को अस्पताल भेज पुलिस जाचं मे जुटी।

  हैदराबाद एनकाउंटर केस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बनाया तीन सदस्यीय जांच आयोग, 6 महीने में सौपेगी रिपोर्ट

हैदराबाद एनकाउंटर केस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बनाया तीन सदस्यीय जांच आयोग, 6 महीने में सौपेगी रिपोर्ट

नईदिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद एनकाउंटर केस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच आयोग का गठन कर दिया है। हैदराबाद एनकाउंटर की जांच पर निगरानी के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक कमेटी बनाई है। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस वी एस सिरपुरकर की अगुवाई में जांच होगी। छह महीने में अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद एनकाउंटर की सभी जांचों पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने मीडिया पर इस मामले में किसी भी तरह की खबर प्रकाशित और प्रसारित करने पर रोक लगा दी है।

सुप्रीम कोर्ट ने रिटायर जज वीएस सिरपुरकर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच आयोग का गठन कर दिया है। इस आयोग में बॉम्बे हाई कोर्ट की रिटायर जज रेखा बलदोटा और सीबीआई के पूर्व निदेशक कार्तिकेयन शामिल हैं। यह जांच आयोग 6 महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। फाइनल ऑर्डर आने तक प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर रोक बरकरार रहेगी।

इससे पहले हैदराबाद एनकाउंटर केस में सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश एसए बोवडे ने कहा कि लोगों को सच जानने का अधिकार है, हमारे विचार में मुठभेड़ की एक स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। अगर आप कहते हैं कि आप आपराधिक अदालत में उन पर (मुठभेड़ में शामिल पुलिस) के खिलाफ मुकदमा चलाने जा रहे हैं, तो हमारे लिए ऐसा करने के लिए कुछ भी नहीं है। लेकिन अगर आप कहते हैं कि वे निर्दोष हैं तो लोगों को सच्चाई पता होनी चाहिए। जांच होने दीजिए, आप इसके खिलाफ क्यों हैं। अगर आप पुलिस वालों के खिलाफ क्रिमिनल ट्रायल चलाते हैं तो हम कोई आदेश नहीं जारी करेंगे।

चीफ जस्टिस एसए बोवड़े ने तेलंगाना पुलिस से पूछा कि क्या आरोपी हिस्ट्रीशीटर थे। इस पर तेलंगाना पुलिस की ओर से दलील रख रहे वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि नहीं वो लॉरी ड्राइवर और क्लिनर थे। जब पुलिस आरोपियों को इलाके की पहचान के लिए ले जाना चाहती थी, तो थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन हुए। सैकड़ों की भीड़ थी इस कारण से हम उन्हें रात में क्राइम सीन पर ले गए थे। आरोपियों को हथकड़ी नहीं लगाई गई थी और उन्होंने पुलिस कर्मियों की पिस्तौल छीन ली और पुलिस पर पत्थर फेंके।

इसके बाद मुख्य न्यायाधीश ने पूछा कि चारों आरोपियों ने पुलिस वालों पर पहले हमला किया था? उन्होंने पुलिस वालों से जो पिस्तौल छीनी थी, उससे उन पर फायर किया था? इस पर वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि जी हां, उन्होंने फायर किया, लेकिन गोली पुलिस वालों को लगी नहीं।

मुकुल रोहतगी ने पीयूसीएल मामले में सुप्रीम कोर्ट एक फैसले को पढऩा शुरू किया, जिसमें कोर्ट ने एनकाउंटर को लेकर गाइड लाइन बनाई थी। इसके बाद चीफ जस्टिस ने कहा कि हम इस एनकाउंटर के जांच के पक्ष में हैं, हम चाहते हैं कि इस एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच हो।

इस पर वकील मुकुल रोहतगी ने तेलंगाना सरकार की ओर से कहा कि पड़ोसी जि़लों के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की एसआईटी बना कर जांच शुरू कर दी गई है। इसमें कोई शक नहीं कि इन्हीं चारों आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था। सीसीटीवी फुटेज सबूत हैं, जिसमें एक आरोपी के पास डॉक्टर की स्कूटी थी और वो पेट्रोल खरीद रहा था। डॉक्टर की लाश को जलाने के लिए पेट्रोल खरीदा गया था। इस पर मुकुल रोहतगी ने कहा कि ऐसे तो हर एनकाउंटर की जांच कराई जाएगी। मारे गए आरोपियों के परिजन पुलिस के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज करा रहे हैं और हम दर्ज कर रहे हैं।
 
पुलिस बल में आरक्षक के 2259 पदों की भर्ती पर लगी रोक हटी, जाने पूरी खबर

पुलिस बल में आरक्षक के 2259 पदों की भर्ती पर लगी रोक हटी, जाने पूरी खबर

हाईकोर्ट ने रोक हटाते हुए नियमों में संशोधन को सही ठहराया

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जिला पुलिस बल में आरक्षकों के 2259 पदों की भर्ती मामले में लगाई गई सभी याचिकाओं को उच्च न्यायालय बिलासपुर ने आज खारिज करते हुए भर्ती पर लगाई गई रोक को हटा दिया है। कोर्ट ने प्रकरण में शासन के द्वारा दोबारा भर्ती हेतु नियमों में किए गए संशोधन को सही ठहराया है। विदित हो कि प्रदेश में पूर्व भाजपा शासनकाल में पुलिस विभाग में आरक्षकों के 2259 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा होने के बाद एक साल तक तक इसका रिजल्ट घोषित नहीं किया गया। इस दौरान 2018 में विधानसभा चुनाव होने के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आ गई। कांग्रेस सरकार ने इस भर्ती के लिए हुई परीक्षा में नियमों का पालन नहीं किये जाने का हवाला देते हुए इसे निरस्त कर दिया और इन पदों पर फिर से भर्ती के लिए संशोधन नियमों के साथ नई अधिसूचना जारी कर दी।  इसके विरोध में पूर्व में परीक्षा देने वाले कई लोगों ने हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर की थीं। इन याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए पूर्व में हाईकोर्ट ने नई भर्ती के विज्ञापन प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। लेकिन इस मामले में पुन: सुनवाई न्यायाधीश गौतम भादुड़ी की कोर्ट में हुई। कोर्ट ने शासन के नियमों में संशोधन को सही ठहराते हुए ना केवल भर्ती के लिए लगाई गई रोक को वापस ले लिया बल्कि इस मामले में सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है। कोर्ट के नये आदेश के बाद अब शासन अपने संशोधन नियमों के जरिए आरक्षकों की भर्ती कर सकती है। 

गौरतलब हो कि जिला पुलिस बल में आरक्षक बनने के लिए 9 लाख युवाओं ने आवेदन किया था जिसमें 55 हजार से ज्यादा युवाओं ने शारीरिक परीक्षा पास कर ली थी। साल 2018 के सितंबर माह में उनकी लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी लेकिन उसका परिणाम जारी नहीं किया गया था. जिसे लेकर अभ्यर्थियों द्वारा सड़क की लड़ाई लड़ी थी। लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बाद अभ्यर्थियों को तगड़ा झटका लगा है। अभ्यर्थियों को आरक्षक बनने के लिए अब दोबारा मेहनत करनी होगी। 
नए रोग से पीड़ित पहला रोगी पहुंचा अस्पताल, जान लीजिए कौन सा रोग है और कितना खतरनाक है...

नए रोग से पीड़ित पहला रोगी पहुंचा अस्पताल, जान लीजिए कौन सा रोग है और कितना खतरनाक है...

कानपुर। शहर में पहली बार डेंगू से मिलते जुलते नए रोग से पीडि़त एक महिला रोगी मिली है, जिसे इलाज के लिए दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भेजा गया, जहां उसका इलाज किया गया। इस रोग की दस्तक से शहर के डॉक्टर भी चिंतित हैं। उनका मानना है कि अगर इस रोग को फैलाने वाला पिस्सू शहर में आ गया है तो रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ेगी, जिस पर कंट्रोल करने के इंतजाम शहर में नहीं हैं।


खतरनाक है स्क्रब टाइफस-
यह खतरनाक बीमारी रिके टशिया सुसुगामूशी नामक बैक्टीरिया से होती है। यह बैक्टीरिया माइट के लार्वा से फैलता है। इस रोग को फैलाने वाली पिस्सू प्रजाति की यह माइट खेतों के चूहों और झाडिय़ों में रहती है। माइट के लार्वा में यह बैक्टीरिया रहता है। लार्वा के काटने पर यह संक्रमण फैल जाता है।

जान लीजिये रोग के लक्षण-
स्क्रब टाइफस नामक इस रोग में बुखार के साथ सिरदर्द भी होता है। इसके अलावा मरीज के शरीर में तेज दर्द और खांसी के साथ पेट खराब हो जाता है। लार्वा के काटने के स्थान पर चकत्ते पड़ जाते हैं और शरीर में खून का रिसाव होने लगता है और नसों में खून जम जाता है।

लिवर और हार्ट सीधा असर-
इस रोग का शरीर पर असर होते ही सबसे पहला हमला लिवर पर होता है और फिर इसके बाद दिल इसका शिकार बनता है। रोगी का हार्टफेल हो जाता है। बिना इलाज के यह रोग जानलेवा साबित होता है। अगर समय पर इलाज शुरू करा दिया जाए तो एंटीबायोटिक काफी असरकारक होता है।

ऐसे करें बचाव-
स्क्रब टाइफस से बचाव के लिए खेतों और झाडिय़ों से दूर रहें। अगर उनके नजदीक जाने पर लाल चकत्ते पड़ जाएं तो बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करें। इसके अलावा घरों की चहारदीवारी के नजदीक झाडिय़ों को पानी से धोते रहें। घर के बाहर जहां झाड़ी हो और नमी रहती हो तो वहां पर सफाई रखें।
 
हुंडई कार के शोरूम में लगी आग, 5 कारें जलकर हुई खाक, जाने कहा की है ये घटना

हुंडई कार के शोरूम में लगी आग, 5 कारें जलकर हुई खाक, जाने कहा की है ये घटना

गदलपुर | शहर के बोधघाट थाना क्षेत्र में स्थित हुंडई कार शोरूम के बाहर रखी गई 05 वाहनों पर गुरुवार की सुबह अचानक आग लग गई। आगजनी की घटना के बाद वहां खड़ी 05 कारें जलकर पूरी तरह खाक हो गई है। 

हुंडई शोरूम के बाहरी हिस्से में रखी गई कारों में एक कार पर सुबह करीबन 9 बजे अचानक आग लग गई। आग को देखते हुए वहां मौजूद शोरूम के गार्ड ने घटना की जानकारी पुलिस, दमकल और हुंडई शोरूम के संचालक को दिया। कार में लगी आग देखते ही देखते नजदीक खड़ी 4 वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसी दौरान एनडीआरफ की टीम ने मौके पर पहुँचकर समय रहते आग पर काबू पा लिया है। यदि आग बुझाने में कुछ और देरी हुई होती तो वहां खड़े और भी वाहन आग की चपेट में आ जाती और हुंडई शोरूम का बड़ा नुकसान हो सकता था। फिलहाल मौके पर बोधघाट पुलिस पहुँचकर मामले की जांच में जुट गई है।
 
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की झूठे वादे करने वाली कांग्रेस को निगम चुनाव में सबक सिखाये जनता...

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की झूठे वादे करने वाली कांग्रेस को निगम चुनाव में सबक सिखाये जनता...

बृजमोहन ने लाभांडी महावीर नगर रोड छत्तीसगढ़ नगर में भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय का किया शुभारंभ।

रायपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को झूठों की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के लिए बड़े बड़े वादे कर गए पर अब उन वादों को पूरा करने में पूरी सरकार की सांसें फूलने लगी है। अब जनता के पास अवसर है इन झूठ बोलने वालों को सबक सिखाने का। नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जीता कर कांग्रेस को करारा जवाब देने का। उन्होंने यह बात लाभांडी, महावीर नगर और छत्तीसगढ़ नगर में पार्षद पद के भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय शुभारंभ के दौरान जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान बृजमोहन ने पंडित विद्याचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 51 कि भाजपा प्रत्याशी बिंदु महेश्वरी, रानी दुर्गावती वार्ड क्रमांक 51 के विलास सुतार तथा शहीद पंकज विक्रम वार्ड की प्रत्याशी शिल्पा राहुल गोलछा को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत झोंकने की बात कही। उन्होंने कहा कि रायपुर शहर में आज जो विकास के काम दिख रहे हैं वह भारतीय जनता पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार की देन है। वर्तमान कांग्रेस सरकार ने तो पिछले 11 महीने में एक भी विकास के काम नहीं किए है। इस सरकार ने युवाओं को 25 सौ रुपये बोनस देने का वादा किया था पर नहीं दिया। शराबबंदी की बात इन्होंने की थी पर शराबबंदी तो नहीं की बल्कि घर-घर शराब पहुंचाने के लिए कोचियों को खुला छोड़ दिया।

कांग्रेस की सरकार में माफियाओं के हौसले बुलंद है भाजपा सरकार में 5 हज़ार में मिलने वाला एक ट्रक रेत  15-20 हज़ार में मिल रहा है। कांग्रेस की सरकार जनता की भावनाओं के साथ लगातार खिलवाड़ कर रही है। ऐसे में नगर निगम के चुनाव में रायपुर शहर की जनता को चाहिए कि इन झूठ बोलने वाले कांग्रेसियों को शहर की सत्ता से बेदखल करें और नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी का पार्षद भेज कर भाजपा का ही महापौर बनाने की राह बनाएं। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष तिवारी, आरडीए के पूर्व अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, पूर्व विधायक नंदे साहू, मुकेश पंजवानी, स्वप्निल मिश्रा, राजेश जैन, स्वरूप टाटिया, तोषण साहू, दिनेश टंडन आदि उपस्थित थे।
 
 वाट्सअप के जरिए शिक्षिका से 12 लाख रुपये की मांग, नहीं देने पर दिया जान से मारने की धमकी

वाट्सअप के जरिए शिक्षिका से 12 लाख रुपये की मांग, नहीं देने पर दिया जान से मारने की धमकी

रायपुर। वाट्सअप पर 12 लाख रुपये की मांग कर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट शिक्षिका ने आजाद चौक थाने में दर्ज करायी है। मिली जानकारी के अनुसार केवट गली सिंधी स्कूल के पीछे रामसागरपारा निवासी रंजना मिश्रा 58 वर्ष पिता स्व. शिवप्रसाद मिश्रा को मोबाइल फोन पर किसी अज्ञात ने 10 दिसंबर को मोबाईल नंबर 1(205)636-9618 वाट्सअप पर 12 लाख रुपये की मांग किया गया है व रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दिया है। प्रार्थियां शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला गुरुनानक चौक रायपुर में शिक्षिका के रूप में कार्यरत है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 507 के तहत अपराध कायम कर मामले को जांच में लिया है। 

रतनजोत के बीज खाकर आधा दर्जन से अधिक बच्चे हुए बीमार, अस्पताल में कराया गया है भर्ती

रतनजोत के बीज खाकर आधा दर्जन से अधिक बच्चे हुए बीमार, अस्पताल में कराया गया है भर्ती

धमतरी। भखारा इलाके के एक गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आधा दर्जन से अधिक बच्चों को अचानक उल्टी होने लगी। ग्रामीणों ने आनन-फानन में बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल सभी बच्चों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार भखारा इलाके के जुनवानी गांव के 10 बच्चों ने खेलते-खेलते रतनजोत का बीज खा लिया था। रतनजोत का बीज खाने के बाद बच्चों को उल्टी होने लगी। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि बच्चे गौठान में खेल रहे थे, इसी दौरान उन्होंने वहां लगे रतनजोत का बीज खा लिया था।