नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 RPF ने पालतू कुत्ते को नहीं दिया ट्रेन में चढ़ने, तो महिला ने भी छोड़ी अपनी ट्रेन, महिला ने की डीआरएम ऑफिस में शिकायत...

RPF ने पालतू कुत्ते को नहीं दिया ट्रेन में चढ़ने, तो महिला ने भी छोड़ी अपनी ट्रेन, महिला ने की डीआरएम ऑफिस में शिकायत...

रायपुर। रायपुर रेल मंडल के दुर्ग स्टेशन में एक एसा मामला सामने आया है। जहां RPF द्वारा कुत्ते को ट्रेन में चढ़ने नहीं देने पर उसके मालिक को भी अपनी ट्रेन छोडनी पड़ी। दुर्ग टू पूणे फर्स्ट एसी का कंफर्म टिकट, किराया लगभग 7000 रुपए, लेकिन एक महिला को अपनी ट्रेन छोड़नी पड़ी, वो भी तब जब महिला यह जानती हो कि उन्हें अगले हफ्ते ही ट्रेन मिलेगी। आप सोच रहे होंगे की इस महिला की ट्रेन छूटने से क्या वासता है। आपने कुत्ते की वफादारी के किस्से तो कई बार सुने होंगे लेकिन इस महिला ने अपने कुत्तो के प्रति वफादारी दिखाई। 


यह है पूरी खबर-
दरअसल रिता नाम की यह महिला अपने दो पालतु कुत्तों के साथ पूणे से दुर्ग आई थी। काम समाप्त होने के बाद वो अपने दोनों कुत्तों को वापस पूणे ले कर जा रही थी। नियम के तहत कुत्तों को या तो डॉग केनल में रख कर ले जाया जा सकता है या फिर फर्स्ट एसी में। लेकिन उसके लिए फर्स्ट एसी के एक कूपे की सभी टिकट आपके पास होनी चाहिए। इस महिला ने दुर्ग से पूणे के लिए फर्स्ट एसी की दो टिकट निकाली। साथ ही कुत्तों के लिए लगेज की पर्ची भी कटवाई। लेकिन जब वो ट्रेन पर चढ़ने लगी तो RPF के जवान ने उसके कुत्तों को रोक दिया और ट्रेन में ले जाने से मना कर दिया । महिला यात्री ने इस मामले की शिकायत डीआरएम ऑफिस में भी की है। DRM ऑफिस के अधिकारियों के मुताबिक महिला के साथ गलत हुआ है। इस पूरे मामले की जांच की जाएगी 
नए मतदाता को जोड़ने हेतु सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 16 दिसम्बर को 15 जनवरी तक लिए जाएंगे दावा आपत्ति 7 फरवरी को अंतिम प्रकाशन

नए मतदाता को जोड़ने हेतु सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 16 दिसम्बर को 15 जनवरी तक लिए जाएंगे दावा आपत्ति 7 फरवरी को अंतिम प्रकाशन

एक जनवरी 2020 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवा जुड़वा सकेंगे अपना नाम

भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 16 दिसम्बर 2019 को राज्य के समस्त जिलों के मतदान केन्द्रों में  कार्यालयीन समय में किया जाएगा। मतदाता 16 दिसम्बर 2019 से 15 जनवरी 2020 तक राज्य के सभी मतदान केन्द्रों पर उपस्थित अविहित अधिकारियों के समक्ष मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने एवं संशोधन के लिए दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकेंगे। दावा आपत्ति का निराकरण 27 जनवरी तक किया जाएगा और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 7 फरवरी 2020 को किया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐसे भारतीय नागरिक जिनकी उम्र एक जनवरी 2020 को 18 वर्ष पूर्ण होगी तथा ऐसे भारतीय नागरिक जिनका नाम अभी तक किसी कारणवश मतदाता सूची में नही जुड़ पाया है, उन्हें  अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए फार्म-6 भरकर संबंधित दस्तावेजों की छायाप्रति सहित जमा करना होगा। मतदाता सूची में किसी प्रकार त्रुटि जैसे-नाम, सरनेम, आयु, लिंग, जन्म तिथि, फोटो या अन्य प्रकार की त्रुटि को सुधारने के लिए फार्म-8 भरना होगा और मतदाता सूची से नाम विलोपन के लिए फार्म-7 भरा जाएगा। निःशक्त श्रेणी के मतदाताओं से फार्म-6 के द्वारा प्राप्त जानकारी को मतदाता डाटा बेस में निःशक्तता की श्रेणी के साथ प्रविष्टि किया जाएगा।
मतदाता सूची के प्रकाशन अवधि में मतदाता अपने मतदान केन्द्र पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं। इसके अलावा मतदाता मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय छत्तीसगढ़ की वेबसाइटwww.ceochhattisgarh.nic.in
 में उपलब्ध मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते हैं। किसी प्रकार की जानकारी अथवा शिकायत के लिए राज्य सूचना केन्द्र रायपुर में स्थापित टोल फ्री नम्बर 180023311950 एवं जिलों में स्थापित कॉल सेंटर के टोल फ्री नम्बर 1950 में सम्पर्क कर सकते हैं।

    

राज्य सरकार ने जारी की वन विभाग में पदोन्नति आदेश, देखिए सूची…

राज्य सरकार ने जारी की वन विभाग में पदोन्नति आदेश, देखिए सूची…

रायपुर,राज्य सरकार ने मुख्य वन संरक्षक के 5 आईएफएस को पदोन्नति देकर एडिशनल पीसीसीएफ बनाया है.

1-आनंद बाबू (1992 बैच),

2-कौशलेंद्र कुमार (1992 बैच),

3-वी शेट्टेपनावर (1992 बैच),

4-आलोक कटियार (1993 बैच) और

5-अरुण कुमार पांडेय (1994 बैच)

एडिशनल पीसीसीएफ बनाए गए है.

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती पूजा विधानी ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर उठाया सवाल ,हत्या और दुष्कर्म की वारदात चिंताजनक

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती पूजा विधानी ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर उठाया सवाल ,हत्या और दुष्कर्म की वारदात चिंताजनक

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती पूजा विधानी ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर में फिर एक महिला की हत्या की वारदात को चिंताजनक बताते  हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्था की विफलता और बढ़ रहे अपराधों को लेकर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल दागा है। श्रीमती विधानी ने कानून- व्यवस्था के मोर्चे पर सरकार व पुलिस- प्रशासन की विफलता के चलते अपहरण, हत्या, चोरी, लूट जैसी वारदातों के साथ-साथ हाल के दिनों में महिलाओं से दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म, हत्या जैसे मामले भी काफी प्रकाश में आ रहे हैं।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विधानी ने कहा कि हालिया सर्वे में उजागर हुए तथ्यों और आंकड़ों ने प्रदेश सरकार के दावों की पोल खोल दी है। चालू वर्ष में हत्या, अपहरण, बलात्कार जैसे मामलों में एकाएक इजाफा होना इस बात का संकेत है कि प्रदेश सरकार और कांग्रेस नेताओं का आपराधिक तत्वों को खुला संरक्षण प्राप्त हो रहा है। दुर्ग में डायल-112 के जवानों से मारपीट के आरोपी हों या बिलासपुर में बलात्कार का आरोपी कांग्रेस पदाधिकारी, कांग्रेस के नेता इन तत्वों पर कार्रवाई न करने का दबाव बनाकर अपराधों की वृद्धि में मददगार साबित हो रहे हैं। श्रीमती विधानी ने कहा कि प्रतिशोध की राजनीति करने में मशगूल प्रदेश सरकार न केवल पुलिस तंत्र का सियासी इस्तेमाल कर रही है, अपितु वह नागरिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के मूल दायित्व से हटाकर पुलिस को दीगर गैर-जरूरी कामों व बेगारी में लगा रही है। नतीजा यह हो रहा है कि प्रदेशभर में आपराधिक तत्व सरेआम कानून-व्यवस्था और  नागरिक सुरक्षा को चुनौती दे रहे हैं। पुलिस भर्ती में रोक लगाकर प्रदेश सरकार ने अपराधियों की राह और आसान कर दी है, क्योंकि प्रदेश में जितना पुलिस बल अपेक्षित है, उससे आधी संख्या में ही पुलिस बल तैनात है, जिन पर काम का दबाव और पोलिटिकल प्रेशर इतना है कि वे कानून-व्यवस्था कायम नहीं रख पा रहे हैं। 

 

बड़ी खबर, मप्र में लागू नहीं होगा नागरिकता संशोधन बिल कमलनाथ ने दिए  संकेत

बड़ी खबर, मप्र में लागू नहीं होगा नागरिकता संशोधन बिल कमलनाथ ने दिए संकेत

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, केरल और पंजाब के बाद अब मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में भी नागरिकता संशोधन बिल लागू नहीं होगा। उल्लेखनीय है कि इन सभी राज्यों में गैर भाजपाई सरकारें हैं।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं महाराष्ट्र में कांग्रेस कोटे से मंत्री बने बाला साहब थोराट ने संकेत दिए हैं कि इनके राज्यों में CAB लागू नहीं किया जाएगा। आपको बता दें कि कांग्रेस ने संसद में इस बिल का विरोध किया था। यही कारण है कि कांग्रेस शासित राज्य इस बिल को लागू करने के मूड में नहीं हैं।

मध्यप्रदेश के मुख्ययमंत्री कमलनाथ ने सीधे शब्दों में तो नहीं कहा, लेकिन परोक्ष रूप से कहा है कि कांग्रेस पार्टी जो भी स्टैंड नागरिकता संबंधी कानून पर लेगी, हम उसका पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि हम उस प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बनना चाहते, जिससे समाज एवं देश में भेदभाव पैदा होता हो।

कमलनाथ के बयान से स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि वे इसे मध्यप्रदेश में लागू करने के मूड में नहीं हैं। क्योंकि उन्होंने कांग्रेस के स्टैंड की बात कहीं है, जो कि लोकसभा और राज्यसभा में बिल के खिलाफ वोटिंग के दौरान स्पष्ट दिखाई दिया है। कांग्रेस के समर्थन से चल रही महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार पर भी इसे लागू नहीं करने का दबाव रहेगा।

 

 शेयर होल्डर बनाकर लाभांश दिलाने का झांसा देने वाला मनीष शाह पर मामला दर्ज, खुद को बताता था पूर्व चीफ सेक्रेटरी सुनील कुजूर का करीबी..

शेयर होल्डर बनाकर लाभांश दिलाने का झांसा देने वाला मनीष शाह पर मामला दर्ज, खुद को बताता था पूर्व चीफ सेक्रेटरी सुनील कुजूर का करीबी..

रायपुर| शेयर होल्डर बनाकर लाभांश दिलाने का झांसा देने वाले दंपत्ति ने शहर के और भी कई नामी-गिरामी लोगों को भी ठगी का शिकार बनाया है. सूत्रों का कहना है कि मनीष शाह ने मंत्रालय में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों के बीच खासी पैठ बना रखी थीं. वह खुद को पूर्व चीफ सेक्रेटरी सुनील कुजूर का करीबी बताकर मंत्रालय में घूमता भी रहता था| पुलिस ने मनीष शाह और उनकी पत्नी ऋचा शाह पर मामला तो दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक आरोपी दंपत्ति की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है|

यह है पूरा मामला- 
पूर्व केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम कौशिक के बेटे दिलीप कौशिक ने मनीष शाह और ऋचा शाह के खिलाफ पुलिस थाने रिपोर्ट दर्ज करवाई है. दिलीप कौशिक  का कहना है कि उसने वर्ष 2013 -14 में लक्ष्य नेचुरल फुड प्राइवेट लिमिटेड में चार करोड़ के आसपास शेयर किया था. इतनी बड़ी रकम शेयर करने के बाद ऋचा शाह और मनीष शाह ने उन्हें लक्ष्य नेचुरल फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, लक्ष्य टेक्नोक्रेट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सीजी सोया प्राइवेट लिमिटेड में डायरेक्टर बना दिया और यह आश्वासन देते रहे कि जल्द ही मुनाफे के साथ पैसा वापस कर दिया जाएगा, लेकिन जब पैसा वापस नहीं हुआ तब उन्होंने थाने की शरण ली. कौशिक ने बताया कि कंपनी में खेती-किसानी की मशीन व उपकरण तैयार किए जाते हैं. इस कंपनी में 40 से अधिक किसानों का पैसा भी लगा हुआ है. उन्होंने बताया कि इस कंपनी में उन्होंने बैंक से लोन लेकर इनवेस्ट किया था. कौशिक ने जानकारी दी कि शाह दंपत्ति से कई और लोग पीड़ित है.

भाजपा के शासनकाल से चल रहा है शाह का गोरखधंधा-
प्रदेश में मनीष शाह और उसकी कथित कंपनी का गोरखधंधा भाजपा के शासनकाल से ही फलता-फूलता रहा है| प्रदेश में जब रमन सिंह की सरकार थी तब शाह ने एक से बढ़कर एक कारनामों को अंजाम दिया| शाह ने सोया मिल्क, बिस्कुट और केटलफिड की बिक्री के नाम पर भी करोड़ों का खेल खेला. ज्ञात हो कि भाजपा के शासनकाल में सरकार ने बच्चों के कुपोषण को दूर करने के लिए सोया मिल्क बांटने का फैसला किया था. सरकार की रजामंदी के बाद शाह ने केंद्रीय और राज्य स्तरीय प्रयोगशाला से जांच करवाए बगैर बच्चों को दूध का पैकेट वितरित कर दिया था. कई स्कूलों में जब बच्चे बीमार पड़ने लगे तब थोड़े समय के लिए पैकेट के वितरण में रोक लगी|

बीज निगम से सांठगांठ -
एक शिकायत के बाद महालेखाकार ( कैग ) ने 31 मई 2015 को आपत्ति जताते हुए बीज निगम को नियमों के खिलाफ की जा रही खरीदी और भुगतान पर रोक लगाने को कहा. निगम ने कैग की तमाम आपत्तियों को उस दौरान रद्दी की टोकरी में डाल दिया और बड़े पैमाने पर खरीदी और भुगतान का खेल जारी रखा. वर्ष 2015 से वर्ष 2018 तक यह क्रम जारी रहा. वर्ष 2018 में कैग ने एक बार फिर बीज निगम को खरीदी और पर रोक लगाने को कहा तब बीज निगम ने 11 जनवरी 2019 को खानापूर्ति करते मनीष शाह को एक पत्र लिखा और कहा कि वे जल्द से जल्द प्लांट स्थापित कर लें. अब तक न तो प्लांट लगा है और न ही स्थानीय स्तर पर कच्चे माल की खरीदी होती है. सारा कुछ बाहर से नियंत्रित होता है. अधिकारियों की सांठगांठ से शासन को चूना लगाने का खेल अब तक चल रहा है. बताते हैं कि शाह  ने कृषि विभाग, बीज निगम और शिक्षा विभाग में पदस्थ अधिकारियों से मिली-भगत कर करोड़ों रुपए का काम हथियाया और हर विभाग में घटिया सप्लाई की|
नागरिक संशोधन कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

नागरिक संशोधन कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

एएएसयू के अनशन में उमड़े लोग

नईदिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज पहली याचिका दायर हो गई है। यह याचिका को पीस पार्टी ने दाखिल किया है। टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा ने भी नागरिकता संशोधन विधेयक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। महुआ मोइत्रा के वकील ने याचिका पर तत्काल सुनवाई का आग्रह किया। सुप्रीम कोर्ट ने उनसे संबद्ध अधिकारी के पास जाने को कहा।

ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (एएएसयू) के सदस्य आज गुवाहाटी में भूख हड़ताल पर बैठे हैं। शुक्रवार की सुबह में गुवाहाटी के चंदमारी इलाके में ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन द्वारा बुलाए गए उपवास में बड़ी संख्या में लोग इक्ठठा हुए हैं। इससे पहले गुवाहाटी में ही गुरुवार शाम हजारों लोग कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद पुलिस को गोलियां भी चलानी पड़ी। इसमें 2 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई और 14 प्रदर्शनकारी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संगठन नागरिकता कानून का विरोध कर रहा है। असम के डिब्रूगढ़ में सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक कर्फ्यू में ढील दे दी गई है। 

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में पूरे पूर्वोत्तर में प्रदर्शन हो रहा है। इस प्रदर्शन की वजह जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे का भारत दौरा अधर में लटक गया है। जापान की मीडिया के मुताबिक, शिंजो अबे अपनी यात्रा को रद्द करने के बारे में सोच रहे हैं। आपको बताते जाए कि भारत और जापान के बीच असम की राजधानी गुवाहाटी में रविवार से समिट होनी है।
दोषी अक्षय के खिलाफ निर्भया की मां ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की हस्तक्षेप याचिका

दोषी अक्षय के खिलाफ निर्भया की मां ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की हस्तक्षेप याचिका

नईदिल्ली। दिल्ली में 2012 के सामूहिक दुष्कर्म की पीडि़ता निर्भया की मां आशा देवी ने मामले के एक दोषी अक्षय कुमार सिंह की पुनर्विचार याचिका के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में हस्तक्षेप की अर्जी दी है। इस याचिका को मंजूरी भी दे दी गई है। पीडि़ता की मां की तरफ से पेश हुए वकील ने मुख्य न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली एक पीठ के समक्ष इस मामले का विशेष उल्लेख किया और इस मामले के एक दोषी अक्षय की पुनर्विचार याचिका का विरोध किया। शीर्ष न्यायालय ने उनकी याचिका मंजूर कर ली और मामले की सुनवाई के लिए 17 दिसंबर की तारीख मुकर्रर की। न्यायालय ने पिछले साल नौ जुलाई को तीन अन्य दोषियों पवन, विनय और मुकेश की पुनर्विचार याचिकायें यह कहते हुए खारिज कर दी थी कि वर्ष 2017 की सजा पर पुनर्विचार करने का कोई आधार नहीं है। 

 राजधानी के चखना ठेलो पर आबकारी विभाग ने बोला धावा, मोहल्लेवासियो ने किया स्वागत...

राजधानी के चखना ठेलो पर आबकारी विभाग ने बोला धावा, मोहल्लेवासियो ने किया स्वागत...

रायपुर। राजधानी के आमानाका ओवरब्रिज के नीचे देशी मंदिरा दुकान महोबा बाजार के पास आबकारी विभाग की टीम ने लगे ठेलों पर कार्रवाई की| ठेका संचालकों से शराब और पीने-पिलाने की सामग्री बरामद होने पर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत 36-A के तहत गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है आबकारी विभाग की टीम में सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजीव झा,आबकारी उप निरीक्षक कल्पना राठौड़, ज़ेबा खान, उमेश अग्रवाल, पंकज कपूर, मलय शामिल रहे. टीम ने ठेला संचालकों  नवल रामचंद्र, नागेश, रफीक, बहादुर सिंह, गौरव कुमार के साथ शराब पीते पाए गए  विशाल रेड्डी और विशाल नायक पर भी आबकारी अधिनियम की धारा 36(c) के तहत कार्रवाई की|


कालोनीवासियों ने किया स्वागत-
जिला रायपुर आबकारी टीम की कार्रवाई का मोहल्ले व कालोनीवासियों ने स्वागत किया. आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ये अभियान निरन्तर चलाया जाएगा| आबकारी विभाग की कार्रवाई के साथ नगर निगम ने भी जगह से कचरा साफ कराया गया, इस दौरान मारुति विहार के रहवासी, स्काई ऑटो मोबाइल से कर्मचारी उपस्थिति थे|
 
बीमारियों को आमंत्रित कर रहे सरकारी दफ्तरों के सार्वजनिक मूत्रालय

बीमारियों को आमंत्रित कर रहे सरकारी दफ्तरों के सार्वजनिक मूत्रालय

सडीएम दफ्तर में महिलाओं के लिए निर्मित मूत्रालय में लटक रहा ताला  

महासमुंद। यहां एसडीएम कार्यालय का सार्वजनिक मूत्रालय बदहाल है। जिससे लोग इसका उपयोग करने से कतरा रहे है वहीं कार्यालयीन स्टाफ मजबूरी में उपयोग कर रहे हैं। इधर, यही हाल पुराने तहसील कार्यालय  के मूत्रालय का है। मूत्रालय का पिछले कई माह से सफाई न होने से यहां पसरी गंदगी और दुर्गंध के कारण लोगों को परेशानी होती है। बताया जाता है कि मूत्रालय की बदहाल स्थिति की मौखिक शिकायत भी की पर स्थिति ज्यों की त्यों है। कार्यालय परिसर में महिला स्टाफ के लिए बनाए गए टायलेट में ताला लटका रहता है जिससे महिलाएं इसका उपयोग ही नहीं कर पातीं। एक कर्मचारी ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि दो बार उन्होनें  स्वयं के खर्च से टायलेट की सफाई कराई है। 

कचहरी स्थित मूत्रालय की सफाई न पानी व्यवस्था
पुरानी कचहरी कार्यालय स्थित सार्वजनिक मूत्रालय की ना तो सफाई होती है और ना ही यहां पानी की व्यवस्था है। जबकि यहां जिला रजिस्ट्रार कार्यालय, आयुर्वेद कार्यालय, रोजगार कार्यालय, क्रेडा विभाग और बाल न्यायालय संचालित है। जहां आने वाले लोगों को परेशानी होती है।  

वर्जन 
लोक निर्माण विभाग को सार्वजनिक मूत्रालय की सफाई और मरम्मत के लिए आज ही पत्र जारी किया जाएगा।
मूलचंद चोपड़ा-तहसीलदार महासमुंद।
 नाले में मिली अधेड़ की लाश, पुलिस मर्ग कायम कर जाँच में जुटी

नाले में मिली अधेड़ की लाश, पुलिस मर्ग कायम कर जाँच में जुटी

महासमुंद। नयापारा दलदली रोड के पास नाले में अधेड़ की लाश मिली। पुलिस ने शव नाले से बाहर निकाला और पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि शव की शिनाख्त पंजाबी पारा निवासी शेख अहमद पिता शेख मदीना (54) के रुप में हुई है। मंगलवार सुबह घर से निकला था और रात में घर नहीं लौटा। शराब के नशे में वह पुल में सो गया था और नींद में पुल में गिर गया। अधिक गहरा होने से किसी ने नहीं देखा। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
 
 भोरमदेव घाटी में बोलेरो 100 फीट गहरे खाई में गिरी, 1 गम्भीर 8 लोग घायल...

भोरमदेव घाटी में बोलेरो 100 फीट गहरे खाई में गिरी, 1 गम्भीर 8 लोग घायल...

कवर्धा। पिकनिक मनाकर लौट रहे एक बोलेरो वाहन हादसे का शिकार हो गया। भोरमदेव घाटी में अंनियंत्रित होकर बोलेरो पलट गई। पलटकर वाहन 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में करीब 8 लोगों के घायल होने की खबर है, जबकि 1 की हालत गंभीर है|

जानकारी के अनुसार चिल्फी घाटी से पिकनिक मनाकर लौट रहे एक बोलेरो वाहन घाटी में पलट गई। गनीमत है कि बोलेरो में सवार सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया। वरना वाहन के साथ 100 फीट गहरी खाई में गिरने से सभी की मौत हो जाती। हादसे में 8 लोगों के घायल होने की खबर है, जबकि 1 को गंभीर चोटें आई। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे को लेकर अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। घयलों का नाम भी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल भोरमदेव पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाल है।
 
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगाया मारपीट का आरोप, मामला दर्ज

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगाया मारपीट का आरोप, मामला दर्ज

 भाटापारा। शहर के वार्ड नंबर 29 में क्चछ्वक्क प्रत्याशी और उनके समर्थकों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया है। मारपीट की यह घटना वार्ड में ही हुई है। भाटापारा के वार्ड क्रमांक 29 से भाजपा प्रत्याशी ने भाटापारा शहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कांग्रेस पर मारपीट का आरोप लागया है, शिकायतकर्ता योगेश अनंत भाटापारा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड 29 से बीजेपी के प्रत्याशी हैं।

राजधानी में अपराधों में हो रहे इजाफे पर नियंत्रण के लिए डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश..

राजधानी में अपराधों में हो रहे इजाफे पर नियंत्रण के लिए डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश..

रायपुर। लगातार प्रदेश में अपराधों की संख्या में हो रहे इजाफे पर पुलिस प्रदेश मुखिया यानि की डीजीपी छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के समस्त रेंज के आईजी, डीआईजी एवं जिलों के पुलिस अधीक्षकों को लगातार मानिटरिंग कर अपराधों पर नियंत्रण के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार अपहरण लूटपाट, अनाचार, डकैती एवं घरेलू हिंसा पर मिलने वाली शिकायतों के मद्देनजर डीजीपी ने तमाम लिखित शिकायतों के आधार पर पुलिसिंग के मामले में सभी चौक चौराहों में लगे सीसीटीवी के जरिये अपराधियों पर नियंत्रण के लिए 24 घंटे मानिटरिंग किए जाने के निर्देश पुलिस अमले को दिए हैं। हॉल ही विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी नेताप्रतिपक्ष द्वारा प्रदेश को अपराधगढ़ में तब्दिल होने का हवाला देते हुए सरकार की घेराबंदी की गई थी। वहीं विपक्षी दलों द्वारा भी बढ़ते अपराधों पर छत्तीसगढ़ पुलिस को ही अनेक मौकों पर आरोपित किया गया। तमाम स्थितियों पर गौर करने के उपरांत अपराधों पर नियंत्रण के मामले में डीजीपी ने कड़ा रूख अपनाया है। अनेक पुलिस अधिकारियों ने डीजीपी के कड़े रूख को देखते हुए अपने-अपने क्षेत्र में अपराधों पर  नियंत्रण के लिए सक्रियता बरतनी शुरू कर दी है। वहीं डीजीपी डीएम अवस्थी ने अपने जारी आदेश में साफ  शब्दों में कहा है कि पुलिस की पहली प्राथमिकता आमजनों की सुरक्षा है। सुरक्षा के मामले में कोताही बरतने पर संबंधित दोषी पुलिस अधिकारी/कर्मी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही के साथ ही निलंबन की कार्यवाही दोष सिद्ध होने पर तत्काल की जाएगी। डीजीपी ने अपने निर्देश में यह भी कहा है कि वे अचानक किसी भी थाना क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। थाना अथवा एसपी कार्यालय में लंबित शिकायतों का निवारण नहीं होने पर वे जिम्मेदारों के खिलाफ कार्यवाही करेंगे। साथ ही समय-समय पर किसी भी थाने का निरीक्षण करेंगे। 

 
रायपुर में चरित्र संदेह पर पति ने की गैस सिलेंडर से मारकर पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

रायपुर में चरित्र संदेह पर पति ने की गैस सिलेंडर से मारकर पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

रायपुर। पत्नी की चरित्र पर शंका कर पति ने गैस सिलेंडर से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजा तालाब निवासी एक व्यक्ति ने बीती रात अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका कर  गैस सिलेंडर से पत्नी के सिर पर वार कर उसे मौत का घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी स्वयं थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। 


मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पत्नी के चरित्र पर शंका के चलते आए दिन उसके साथ विवाद करते रहता था। बीती रात भी युवक और उसकी पत्नी के बीच मोबाइल में बात करने को लेकर विवाद हुआ, विवाद बढऩे के चलते आरोपी आवेश में आकर घर में रखा गैस सिलेंडर से अपनी पत्नी के सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के संबंध में जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  
अगले 24 घन्टे में राज्य के कई स्थानों में हो सकती है बारिश, साथ ही ठंड बढऩे के आसार...

अगले 24 घन्टे में राज्य के कई स्थानों में हो सकती है बारिश, साथ ही ठंड बढऩे के आसार...

रायपुर। पश्चिमी विक्षोभ के चलते सरगुजा का मौसम बदल गया है। शुक्रवार को इलाके में कोहरा छाने के कारण दिन का तापमान भी गिर गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान सरगुजा जिले में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर बौछारें पडऩे की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर भारत का इलाका पश्चिमी विक्षोभ से प्रभावित है और इसका असर छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों पर पड़ सकता है। इसी के चलते कहीं-कहीं पर कोहरे भी छाए हुए हैं। कल तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी है। मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट ने बताया कि अगले दो दिनों के बाद मौसम साफ होने की संभावना है और इसके बाद कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। गौरतलब है कि इस बार सरगुजा में कड़ाके की ठंड का अहसास लोगों को नहीं हो पाया है। एक या दो बार ही तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंचा है। अभी कुछ दिनों से तापमान फिर से 12 से 14 डिग्री के आसपास बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण ऐसा होना बताया जा रहा है। इस प्रभाव के कम होने के बाद तापमान में गिरावट की संभावना है।

शादी का प्रलोभन देकर युवती से बनाया शारीरिक संबंध, मामला दर्ज, जाने कहा कि है खबर

शादी का प्रलोभन देकर युवती से बनाया शारीरिक संबंध, मामला दर्ज, जाने कहा कि है खबर

 दो साल तक साथ रखकर बनाया शारीरिक संबंध व बाद में घर से निकाल दिया

आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज 
रायपुर। शादी का प्रलोभन देकर मंदिर में शादी कर युवक ने दो साल तक युवती को पत्नी की तरह अपने घर में रखकर शारीरिक संबंध बनाते रहा। बाद में युवती को घर से निकाल दिया। घटना की रिपोर्ट खमतराई थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार डब्ल्यूआरएस कालोनी खमतराई रायपुर निवासी पीडि़ता 28 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 1 जनवरी 2017 से 1 नवंबर 2019 के मध्य धनुषलाल साहू 37 वर्ष पिता बंशीलाल साहू निवासी डब्ल्यूआरएस कालोनी ने प्रार्थियां से मंदिर में विवाह कर पत्नी की तरह अपने घर में दो साल तक रखा व शारीरिक संबंध बनाते रहा। बाद में प्रार्थियां को घर से निकाल दिया व घटना के बारे में किसी को बताने पर या रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दिया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506 बी के तहत बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया है। 
राजधानी में निर्धारित किया गया स्ट्रीट लाईट बंद और चालू करने का समय, जाने कब होगी लाइट चालू और बंद

राजधानी में निर्धारित किया गया स्ट्रीट लाईट बंद और चालू करने का समय, जाने कब होगी लाइट चालू और बंद

स्ट्रीट लाईट चालू करने का समय 5: 30 बजे और बंद करने का समय प्रात: 6 बजे तय

प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को पत्र जारी
रायपुर। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के सभी नगरी निकायों में शरद ऋतु में स्ट्रीट लाईट-एलईडी लाईट बंद और चालू करने का समय निर्धारित किया गया है। इस आशय के आदेश इंद्रावती भवन, अटल नगर, नवा रायपुर स्थित विभागाध्यक्ष कार्यालय से राज्य के सभी नगर निगमों के आयुक्तों, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर दिए गए है। पत्र में कहा गया है कि शरद ऋतु में नगरीय निकायों में शाम 5:30 बजे स्ट्रीट लाईट-एलईडी लाईट चालू किया जाए और प्रात: 6 स्ट्रीट लाईट बंद करना सुनिशिचत किया जाय।

 

नगर निगम चुनाव में चंद दिन शेष, वार्डों में बढ़ा प्रत्याशियों का प्रचार प्रसार

नगर निगम चुनाव में चंद दिन शेष, वार्डों में बढ़ा प्रत्याशियों का प्रचार प्रसार

रायपुर | नगर निगम चुनाव एवं नगर पालिका चुनाव में अब मतदान के लिए केवल 7 दिन बचे हैं। 21 को होने वाले चुनावी समर के लिए मुख्य राजनीतिक दल भाजपा, कांग्रेस, बसपा, जकांछ एवं निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव प्रचार में राजधानी रायपुर सहित अपने-अपने वार्डों में सुबह से ही देर रात तक चुनाव प्रचार कर रहें हैं। मतदाताओं के अनुसार नगर सेवक सरकार के गठन में प्रदेश एवं राष्ट्रीय मुद्दे अहम न होकर स्थानीय मुद्दे ही मतदान का आधार बनेंगे। गत पांच वर्षों में जिन पार्षदों ने अपने वार्ड में सक्रियता दिखाई है उनकी वापसी की संभावना है। वहीं भाजपा एवं कांग्रेस ने कुछ वार्डों में नये चेहरों पर दांव लगाया है। नगर निगम चुनाव में इस बार नजारा अन्य वर्षों की तुलना बिलकुल अलग है। दोनों ही दलों के समर्पित कार्यकर्ता जिन्हें लोग जानते पहचानते हैं। वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दोनों ही दलों के वोट काटेंगे। आधी आबादी बहुल वार्डों में प्रत्याशियों की जीत चुनौती है। 

पार्षद चुनाव के साथ ही महापौर के पद के लिए अनेक दावेदार सामने आए हैं। यहां पर भी जीते हुए निर्दलीय पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। दोनों ही दलों के वरिष्ठ नेता निर्दलीय पार्षदों को मनाने में विफल रहे हैं। मतदाताओं के अनुसार चुनावी गणित बिगाडऩे के लिए दोनों ही दलों के असंतुष्ट भीतरघात करने पर आमादा है। 
 
राजधानी में फिर एक बार खेला गया खुनी खेल, घर में मिली खून से लथपथ महिला की लाश, जाने कहा की है ये घटना

राजधानी में फिर एक बार खेला गया खुनी खेल, घर में मिली खून से लथपथ महिला की लाश, जाने कहा की है ये घटना

रायपुर | राजधानी रायपुर में फिर एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना के राजातालाब क्षेत्र में महिला की घर में खून से लथपथ लाश​ मिली है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंची है और अब महिला के हत्यारे और हत्यााकांड के कारणों की जांच की जा रही हैै।