नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
गुजरात दंगों पर नरेंद्र मोदी सरकार को नानावती आयोग से क्लीन चिट

गुजरात दंगों पर नरेंद्र मोदी सरकार को नानावती आयोग से क्लीन चिट

अहमदाबाद। नानावती आयोग ने गुजरात में 2002 के दंगों में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को क्लीन चिट दे दी है. इन दंगों में 1000 से अधिक लोग मारे गए थे जिनमें से अधिकतर अल्पसंख्यक समुदाय के थे|


राज्य के गृह मंत्री प्रदीपसिंह जडेजा ने सदन में आयोग की रिपोर्ट पेश की. इस रिपोर्ट को तत्कालीन सरकार को सौंपे जाने के पांच साल बाद सदन में पेश किया गया है. आयोग ने 1,500 से अधिक पृष्ठों की अपनी रिपोर्ट में कहा, 'ऐसा कोई सबूत नहीं मिला कि राज्य के किसी मंत्री ने इन हमलों के लिए उकसाया या भड़काया| इसमें कहा गया है कि कुछ जगहों पर भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस अप्रभावी रही क्योंकि उनके पास पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी नहीं थे या वे हथियारों से अच्छी तरह लैस नहीं थे. आयोग ने अहमदाबाद शहर में साम्प्रदायिक दंगों की कुछ घटनाओं पर कहा, 'पुलिस ने दंगों को नियंत्रित करने में सामर्थ्य, तत्परता नहीं दिखाई जो आवश्यक था| नानावती आयोग ने दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जांच या कार्रवाई करने की सिफारिश की है. सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) जी टी नानावती और गुजरात हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) अक्षय मेहता ने 2002 दंगों पर अपनी अंतिम रिपोर्ट 2014 में राज्य की तत्कालीन मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल को सौंपी थी|

साल 2002 में राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने दंगों की जांच के लिए आयोग गठित किया था. यह दंगे गोधरा रेलवे स्टेशन के समीप साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन की दो बोगियों में आग लगाए जाने के बाद भड़के थे जिसमें 59 'कारसेवकÓ मारे गए थे|

2002 के गोधरा दंगों के बाद गुजरात में दंगे योजनाबद्ध नहीं थे. मोदी के अलावा शोक भट्ट, भरत बारोट और हरेन पंड्या को भी क्लीन चिट मिला है. मोदी पर सबूतों को नष्ट करने के लिए जो आरोप लगाए गये थे, वे झूठे साबित हुए हैं. साथ ही तीन अधिकारियों आरबी कुमार, संजीव भट्ट और राहुल शर्मा की नकारात्मक भूमिका साबित हुई है|
ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर बूढ़ातालाब गहरीकरण का आयोजन करेगी 15 को

ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर बूढ़ातालाब गहरीकरण का आयोजन करेगी 15 को

सरोवर हमारी धरोहर के तहत मैं बूढ़ातालाब हूं पर विचार गोष्ठी का होगा आयोजन

रायपुर। ग्रीन आर्मी संस्था रायपुर द्वारा सरोवर हमारी धरोहर कार्यक्रम के तहत शहर के सरोवरों को स्वच्छ रखने का बीड़ा उठाया गया है। उक्त कड़ी में ग्रीम आर्मी द्वारा विगत 9 नवंबर से बूढ़ातालाब स्वच्छता अभियान 2500 लोगों की मानव श्रृंखला बनाकर विगत एक माह से चलाया जा रहा है। 15 दिसंबर रविवार को बूढ़ातालाब गहरीकरण कार्यक्रम का आयोजन सुबह 7 बजे से प्रारंभ होगा। सुबह 8 बजे जनजागरूकता अभियान के तहत स्कूल कालेज के विद्यार्थियों द्वारा तालाब को शुद्ध रखने के लिए उसमें कचरा एवं पूजन सामाग्री न डालने का अनुरोध किया जाएगा। तालाब गहरीकरण अभियान नेहरूनगर एवं मारवाड़ी शमशानघाट के बीच प्रारंभ होगा। मोर रायपुर, मोर जिम्मेदारी अभियान के तहत मैं बूढ़ातालाब हूूं पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन सुबह 10 बजे से 11.30 बजे के बीच विवेकानंद सरोवर मुख्य द्वार के समीप आयोजित किया गया है। उक्त जानकारी प्रेसक्लब रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में ग्रीन आर्मी के संस्थापक अमिताभ दुबे दूधाधारी मठ के राजेश्री डॉ. महंत रामसुंदर दास, मोहन वल्र्यानी ने संयुक्त रूप दी।  पत्रकारवार्ता में दुबे ने बताया कि उक्त अभियान से शहर को जोडऩे के लिए एक व्यक्ति एक धमेला कचरा उठाने का आग्रह लोगों से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सफाई अभियान अब प्रत्येक रविवार को चलाया जाएगा। तालाब के चारों ओर डस्टबिन बनवाए जाएंगे। मंदिरों के पास ही पूजन सामग्री विसर्जित करने के लिए कलश का निर्माण किया जाएगा।
एक बार फिर रायगढ़ में नाबालिग के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म, जाने पूरी खबर...

एक बार फिर रायगढ़ में नाबालिग के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म, जाने पूरी खबर...

रायगढ़| रायगढ़ से भी आये दिन दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। बीते शुक्रवार को एक नाबालिग के साथ उस समय दुष्कर्म हुआ जब वह लक्ष्मी पूजा देख कर दोस्त के साथ वापस लौट रही थी। जानकारी के अनुसार, तमनार क्षेत्र के कचकोबा गांव की रहने वाली 15 वर्षीया नाबालिग 6 दिसंबर की शाम दोस्तों के साथ लक्ष्मी पूजा मेला देखने के लिए लैलूंगा गई थी। वहां देर रात होने के कारण अगले दिन 7 दिसंबर की सुबह 10 बजे वह दोस्त साेनू बैरागी के साथ उसके घर सागर पाली चली गई। लगभग चार घंटे बाद दोपहर करीब 2.30 बजे उसका दोस्त सोनू उसे बस स्टैंड छोड़ने के लिए निकला । बस स्टैंड से थोड़ी ही दुरी पर पीछे से आ रहे बाइक सवार दो युवकों सोनू से मारपीट कर उसका मोबाइल छीन लिया। जब नाबालिग ने शोर मचाना शुरू किया तो बाइक सवार युवक उसे उठाकर जगल ले गए।


पुलिस ने 24 घंटो के भीतर किया आरोपियों को गिरफ्तार- 
जहां दोनों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इधर जब काफी देर बाद भी नाबालिग घर नहीं पहुंची तो घर वालों ने इसकी सुचना तमनार पुलिस थाने को दी। काफी देर बाद जब नाबालिग घर पहुंची तो उसने पूरी बात परिजनों को बताई। उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज करवाई तो पुलिस ने भी ततपरता दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपियों के नाम बलराम यादव (उम्र 21 वर्ष), भोलाराम यादव उम्र (19 वर्ष) हैं। दोनों ही आरोपी बागबहार जिला जशपुर के रहने वाले हैं।
 
आतंकियों से निपटने अमेरिका से मिली अत्याधुनिक रायफल, जाने क्या है पूरी खबर

आतंकियों से निपटने अमेरिका से मिली अत्याधुनिक रायफल, जाने क्या है पूरी खबर

सेना की ताकत में इजाफा

नईदिल्ली। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारतीय सेना की ताकत में जबर्दस्त बढ़ोतरी हुई है। भारतीय सेना ने आधुनिकीकरण की प्रक्रिया के तहत 10 हजार एसआईजी 716 असॉल्ट राइफल के पहले बैच को शामिल कर लिया है। इन अत्याधुनिक राइफलों का प्रयोग जम्मू-कश्मीर में आतंकरोधी अभियान में किया जाएगा। मालूम हो कि भारत ने अपने अग्रिम पंक्ति के सैनिकों को अत्याधुनिक असलहे से लैस करने के लिए फास्ट ट्रैक प्रक्रियाओं के तहत 72,400 सिग सउर राइफलों का ऑर्डर दिया है। वर्तमान में इन राइफलों को जम्मू-कश्मीर में तैनात भारतीय सेना के उत्तरी कमांड को सौंप दिया गया है। सेना की यह कमांड जम्मू-कश्मीर में आतंकरोधी अभियानों और सीमा पर पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे किसी भी हरकत का मुंहतोड़ जवाब देती है।

इस रायफल के शामिल होने से भारतीय सेना की मारक क्षमता में वृद्धि होगी। क्योंकि, यह रायफल नजदीक से मार करने (क्लोज कॉम्बेट) और दूर से मार करने वाली रायफलों की श्रेणी की सबसे उन्नत तकनीक से लैस है।  
 
बता दें कि भारत ने भारतीय सेना को 72,400 नई असॉल्ट राइफलों से लैस करने के लिए 700 करोड़ रुपये से अधिक के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे। इन राइफल्स की आपूर्ति अमेरिकी हथियार निर्माता सिग सउर द्वारा की जा रही है। इन रायफलों को अमेरिका में बनाया जाएगा और एक साल के भीतर इसे भारतीय सेना को सौंप दिया जाएगा क्योंकि, इन रायफलों के लिए अनुबंध फास्ट-ट्रैक खरीद (एफटीपी) के तहत किया गया है। पाकिस्तान और चीन से बढ़ते खतरों को देखते हुए भारतीय सेना को फास्ट-ट्रैक प्रक्रिया के तहत करना पड़ा है। इनमें से 66 हजार राइफलें भारतीय सेना के लिए हैं। जबकि दो हजार रायफलों को भारतीय नौसेना और चार हजार रायफलों को भारतीय वायु सेना को सौंपा जाएगा। सिग सउर एसआईजी716 7.62&51 मिमी असॉल्ट राइफलें भारत में निर्मित 5.56&45 मिमी इंसास राइफलों की जगह लेंगी। बता दें कि इंसास रायफलों को लेकर भारतीय सेना पहले ही शिकायत दर्ज करा चुकी है। इसकी फायरिंग क्षमता और मैगजीन के टूटने की बहुत शिकायतें आ रही हैं।
 
सिग सउर के अलावा भारतीय सेना सात लाख से अधिक एके 203 असॉल्ट राइफलों को भी शामिल करने की तैयारी में है। एके 203 भारत और रूस के संयुक्त उद्यम के जरिए देश में ही बनाई जा रही हैं।
सुप्रीम कोर्ट में आज होगी हैदराबाद एनकाउंटर पर सुनवाई, जाने पूरी खबर

सुप्रीम कोर्ट में आज होगी हैदराबाद एनकाउंटर पर सुनवाई, जाने पूरी खबर

नईदिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय में आज हैदराबाद एनकाउंटर केस की सुनवाई होने वाली है। इसकी सुनवाई चीफ जस्टिस एसए बोवडे की पीठ करेगी। इस दौरान साइबराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार भी मौजूद रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट में तेलंगाना पुलिस का पक्ष वकील मुकुल रोहतगी रखेंगे। फिलहाल, चारों आरोपियों के शवों को सुरक्षित रखा गया है। सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद शुक्रवार को तेलंगाना हाई कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। तेलंगाना सरकार ने शादनगर कस्बे के पास छह दिसंबर को हुई मुठभेड़ की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन कर दिया है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने लेडी डॉक्टर गैंगरेप और हत्या के चार आरोपियों को मार डाला है। इस आठ सदस्यीय एसआईटी का नेतृत्व राचकोंडा पुलिस आयुक्त महेश एम. भागवत करेंगे। दूसरे अधिकारियों में एक महिला सहित राज्य के विभिन्न भागों के अधिकारी हैं। एसआईटी के गठन का सरकारी आदेश (जीओ) 9 दिसंबर को जारी किया गया। इस बीच, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (हृ॥क्रष्ट) का एक दल आरोपियों की हत्या की जांच शुरू कर चुका है।

 नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में कांग्रेस ने किया एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में कांग्रेस ने किया एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

रायपुर। मोदी सरकार द्वारा लोकसभा में पारित कराये गये नागरिकता संशोधन विधेयक बिल के विरोध में कांग्रेस ने आज राजधानी रायपुर के राजीव गांधी चौक के पास एक-दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांगे्रस ने इस बिल के विरोध में देश के सभी प्रदेश मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया था। जिसके तहत आज रायपुर के राजीव गांधी चौक के पास धरना-प्रदर्शन किया गया, जिसमें कांग्रेस के कई पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
 राजधानी में दिनदहाड़े दो सगी बहनों की हत्या के मामले में आया नया मोड़, जाने क्या है खबर

राजधानी में दिनदहाड़े दो सगी बहनों की हत्या के मामले में आया नया मोड़, जाने क्या है खबर

रायपुर| राजधानी रायपुर के टिकरापारा थानांतर्गत गोदावरी नगर में मंगलवार को दिनदहाड़े दो सगी बहनों की हत्या का मामला सामने आया है बताया जा रहा है की आरोपी ने बदला लेने की फ़िराक में हत्या की होगी| पुलिस के आला अधिकारी भी तुरंत मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज, मकान मालिक से से पूछताछ और मारी गई युवतियों के रायगढ़ में रह रहे परिजनों से बातचीत के बाद पुलिस मानकर चल रही है कि आरोपी रायगढ़ निवासी सैफ है। 

पुलिस के अनुसार-
आरोपी सैफ खान का एक युवती मंजू से प्रेम प्रसंग चला, लेकिन कुछ दिनों बाद ही युवती ने उससे किनारा का लिया था। तभी से सैफ उसे परेशान कर लिया था। तभी से सैफ उसे परेशान कर रहा था। मामला रायगढ़ पुलिस तक भी पहुंचा था। इसके बाद मंजू अपनी क्सोटी बहन के पास रायपुर आ गई। बदला लेने की नियत से सैफ उसके पीछे-पीछे यहां तक पहुंचा गया और दिनदहाड़े घर में घुसकर दोनों बहनों की हत्या कर फरार हो गया। रायगढ़ की रहने वाली मंजू सिदार अपनी छोटी बहन मनीषा के साथ गोदावरी नगर म बनती साहू के तीन मंजिला मकान के टॉप फ्लोर पर एक कमरे में किराए में रहती थी।मंजू पैरामेडिकल कोर्स जेएनएम की फाइनल ईयर में थी। मनीषा बीएससी नर्सिंग की सेकंड ईयर की पढाई रावतपुरा नर्सिंग कॉलेज से कर रही है। 

युवती ने की थी थाने में शिकायत-
कुछ सप्ताह पहले मृतका अपने परिजनों के साथ चक्रधरनगर थाने पहुंची थी। पीड़िता ने एएसआई प्रकाश नारायण पांडेय से कहा था कि उसे सैफ खान नामक युवक कई दिनों से परेशान कर रहा है। वह उसके निजी तस्वीरों को भी फेसबुक में अपलोड कर रहा था। एएसआई पांडेय से बताया कि युवती कि शिकायत के बाद आरोपी को थाने बुलाया गया था। इसके बाद पता चला कि युवती और सैफ के बीच प्रेम प्रसंग चल रह था और दोनों ने नोटरी के सामने विवाह भी किया था। इसके बाद दोनों बाहर भी घूमने गए थे । बाद में किसी कारण से युवती ने उसके साथ रहने से इंकार कर दिया तो आरोपी सपने साथ किए गए युवती की निजी तस्वीर को फेसबुक में वायरल करने लगा। 
 
खून से सना मिला तवा-
घटनास्थल पर पुलिस को खून से सना हुआ तवा मिला है। पुलिस ने इसी तवे से हत्या की आशंका जताई है। कमरे में किताब-कॉपियां और अन्य सामान बिखरे हुए थे। दोनों युवतियों के चेहरे लहूलुहान तथा शरीर पर कई जगह गहरे चोट के निशान मिले है। खून के छींटे पूरे कमरे, कॉपी-किताब था सामानों पर पड़े हुए थे। सीसीटीवी से हुई आरोपी की पहचान घटनास्थल के सामने वाले मकान में सीसीटीवी कैमरे में मकान से दो युवक बाहर निकलते हुए दिके रहे है। एक युवक मोबाइल पर बात कर रहा तथा दूसरा उसके पीछे है। पुलिस के अनुसार एक युवक की पहचान हुई है , जो रायगढ़ का रहने वाला है। दूसरा उसका दोस्त बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की लिए 5 टीम का गठन किया है। इसमें से एक टीम रायगढ़ जायगी।
 चीतल के अवैध शिकार मामले में रक्षक निलंबित व दो आरोपी की हुई गिरफ्तारी...

चीतल के अवैध शिकार मामले में रक्षक निलंबित व दो आरोपी की हुई गिरफ्तारी...

रायपुर। बारनवापारा अभयारण्य में 7 दिसंबर की रात चीतल के अवैध शिकार प्रकरण में जहां क्षेत्र रक्षक मोहम्मद जावेद फारुकी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं दो आरोपी नरेंद्र पटेल और इम्तियाज खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ पर सिनोधा गांव के तीन अन्य अभियुक्तों के नाम सामने आए हैं। जिसके घर की तलाशी के लिए महासमुंद उप वन मंडलाधिकारी एसएस नाविक की ओर से सर्च वारंट जारी किया गया था। जिसमें महासमुंद वन परिक्षेत्र और बारनवापारा अभयारण्य की संयुक्त टीम ने सिनोधा गांव के तीन संदिग्ध व्यक्तियों के घर में तलाशी कर जब्ती की कार्रवाई की। मौके पर टीम में उप वन मंडलाधिकारी एसएस नाविक, अधीक्षक बारनवापारा आरएस मिश्रा, वन विभाग के महिला वनकर्मी और अन्य वनकर्मी और पुलिस थाना पटेवा के पुलिस बल की सहायता से कार्रवाई की गई है। 
 बाईक सवार भाई बहन को कार ने मारी जबरदस्त टक्कर, अस्पताल में कराया गया है भर्ती...

बाईक सवार भाई बहन को कार ने मारी जबरदस्त टक्कर, अस्पताल में कराया गया है भर्ती...

धमतरी| अर्जुनी थानांतर्गत कार और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस घटना में भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार अर्जुनी थानांतर्गत ग्राम पोटियाडीह निवासी लोकेश (21) पिता कोमल देवांगन अपनी बहन देविका देवांगन (23) को स्कूल छोड़ने आमदी जा रहा था। इसी दौरान कोयला भट्टी के पास सामने से आ रही कार क्रमांक सीजी 07 बीए 7444 और उसकी बाइक क्रमांक सीजी-05 एएच 8002 में जोरदार भिड़त हो गई। हादसे के बाद लहुलुहान भाई-बहन को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। बताया गया है कि लोकेश के सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई है। वहीं देविका का पैर फै्रक्चर हो गया है। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे में कार के सामने का हिस्से क्षतिग्रस्त हो गया है। बाइक को भी काफी नुकसान हुआ है। उधर हादसे की खबर मिलते ही अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दिया है। उधर युवक लोकेश देवांगन को उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया है।

 
  करोड़ों की जमीन की हेराफेरी करने वाले आरोपी के घर पहुंची पुलिस, खाली हाथ लौटी पुलिस, जाने पूरा मामला...

करोड़ों की जमीन की हेराफेरी करने वाले आरोपी के घर पहुंची पुलिस, खाली हाथ लौटी पुलिस, जाने पूरा मामला...

रायपुर। रायपुर वीआईपी रोड धरमपुरा की करोड़ों रुपए की जमीन की हेराफेरी के आरोपी प्रकाश कलश की आरोपी पत्नी कंचन कलश की गिरफ्तारी के लिए वीआईपी रोड स्थित उनके निवास गई पुलिस बैरंग लौट आई है। सिविल लाइंस पुलिस के टीआई बेनर्जी के नेतृत्व में सिविल लाइंस पुलिस ने मंगलवार को प्रकाश कलश के मकान पर दबिश दी। प्रकाश कलश ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर कर रखी है और उस पर फैसला आना बाकी है। इसलिए पुलिस प्रकाश कलश की तलाश नहीं कर रही है लेकिन इसी मामले आरोपी कंचन कलश को जमानत नहीं मिली है इसलिए उसकी तलाश कर रही है। 

पुलिस ने छापामारी के दौरान पाया के प्रकाश कलश और कंचन कलश दोनों ही घर पर नहीं है। पुलिस ने काफी दिनों बाद दोनों की गिरफ्तारी के लिए बड़ी कार्रवाई की। सालों पुराने इस मामले में प्रकाश कलश जमानत का फायदा उठाकर बचता आया है। यहां यह बताना गैर जरूरी नहीं होगा कि प्रकाश कलश, कंचन कलश व विक्रम राणा के खिलाफ सीजी रियल एस्टेट ने जमीन की धोखाधड़ी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पंजाब नेशनल बैंक में बंधक जमीन को करोड़ों रुपए में आरोपियों ने सीजी रियल स्टेट कंपनी को बेच दिया था। और जब पंजाब नेशनल बैंक ने उस जमीन की नीलामी के लिए विज्ञापन निकाला तो सारे मामले का भंडाफोड़ हुआ था। उसके बाद सीजी रियल एस्टेट वालों ने प्रकाश कलश के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। इस पर सालों बाद गिरफ्तारी के लिए अब पहल हो रही है। बहरहाल पुलिस की इस पहल को साहसिक कदम बताया जा रहा है क्योंकि प्रकाश कलश काफी रसूख वाला बताया जाता है। पुलिस की इस पहल को पुलिस का मनोबल बढ़ाने वाला कदम भी बताया जा रहा है। 
राजधानी की एक युवती हुई फेसबुक पर ब्लैकमेल की शिकार, खाते से हड़प लिये गए लाखो रूपये, जाने क्या है पूरी खबर...

राजधानी की एक युवती हुई फेसबुक पर ब्लैकमेल की शिकार, खाते से हड़प लिये गए लाखो रूपये, जाने क्या है पूरी खबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी से एक मामल सामने आया है जहां फेसबुक पर दोस्ती कर युवती को ब्लैकमेल कर खाते से करीब 3 लाख रूपये आरोपी ने हड़प लिए और युवक—युवती के दोस्त होने की बात का सार्वजनिक करने का डर दिखाकर करीब 3 लाख रूपये एक अन्य आरोपी के द्वारा वसूलने का मामला सामने आया है।


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक-
फाफाडीह स्थित एसबीआई कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय युवती से गुजरात निवासी हंसराज गांधी की फेसबुक पर साल 2016 में दोस्ती हुई थी और इसी बीच आरोपी हंसराज ने युवती को पैसों की जरूरत बताकर अपने 2 बैंक खातों में अलग-अलग किश्तों में करीब 3 लाख रूपये डलवा लिए। युवक-युवती की फेसबुक पर दोस्ती के बारे में जब रायपुर फाफाडीह निवासी आरोपी युवक संदीप को पता चली तो उसने भी उन दोनों के प्यार के बारे में उसके परिवार को बताने की धमकी देकर अलग-अलग किश्तों में करीब 3 लाख रूपये ले लिए। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक संदीप ने युवती को दूसरे नंबर से कॉल कर दोस्ती कर ली और कुछ दिन बाद एक अन्य नंबर से हंसराज औऱ युवती के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग को युवती के परिवार वालों को बताने की धमकी देकर अलग अलग किश्तों में 3 लाख रूपये वसूल लिए। जब घर से पैसे गायब होने की बात सामने आई तो युवती ने घबराकर पैसे दोनों आरोपियों को देना बताया, जिसके बाद युवती अपने परिजनों के साथ गंज थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस ने संदीप नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है, लेकिन गुजरात निवासी आरोपी हंसराज गांधी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। इस पूरे मामले पर पुलिस का कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नही हुआ और इस मामले का आज खुलासा हो सकता है। 
पारिवारिक विवाद के चलते आरक्षक ने खुद को किया आग के हवाले, जाने कहा की है ये खबर

पारिवारिक विवाद के चलते आरक्षक ने खुद को किया आग के हवाले, जाने कहा की है ये खबर

अम्बिकापुर। लगभग 15 वर्ष पूर्व नक्सली संगठन छोडऩे के बाद सरकार की पुनर्वास नीति के तहत पुलिस आरक्षक के पद पर भर्ती, वाड्रफनगर पुलिस चौकी में पदस्थ आरक्षक मोहर लाल ने दोनों पत्नियों के बीच हुए आपसी विवाद के बाद सोमवार की शाम खुद को आग के हवाले कर लिया था। क्षेत्रीय अस्पताल से रेफर करने पर उसे मेडिकल कालेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था, जहां नौ दिसंबर की शाम सात बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।


पुलिस ने बताया कि बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थाना अंतर्गत शंकरपुर ग्राम निवासी मोहर लाल पिता गंगा प्रसाद गोड़ 35 वर्ष सोमवार की शाम घर में खुद को आग के हवाले कर लिया था। पुलिस को दिए बयान में उसकी पत्नी देवकुंवर सिंह ने बताया कि घटना दिवस वह अपने नौ वर्षीय पुत्र राहुल सिंह के साथ घर में थी। इसी बीच उसका पति दूसरी औरत सुनीता को लेकर घर आया, इसके बाद दोनों के बीच विवाद की स्थिति बन गई थी और उसका पति गुस्से में आकर घर में रखे मिट्टी तेल अपने ऊपर उड़ेल लिया। उसे इलाज के लिए वाड्रफनगर स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, यहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे रेफर करने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर शाम उसकी मौत हो गई। सूचना पर वाड्रफनगर चौकी प्रभारी सुनील तिवारी भी मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचे थे। आरक्षक मोहर लाल वर्ष 2003-04 में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद नक्सली पुनर्वास नीति के तहत उसकी आरक्षक पद पर नियुक्ति हुई थी।
 कलयुगी मामा ने अपनी भांजी के साथ खेला ऐसा खेल, की दसवीं कक्षा तक भांजी को करनी पड़ी चार बार अबॉर्शन, जाने पूरी खबर..

कलयुगी मामा ने अपनी भांजी के साथ खेला ऐसा खेल, की दसवीं कक्षा तक भांजी को करनी पड़ी चार बार अबॉर्शन, जाने पूरी खबर..

नईदिल्ली| देश भर में महिलाओ के साथ बलात्कार जैसे घटना कम होने का नाम नहीं ले रही है वही एक खबर सामने आरही है की एक कलयुगी मामा अपनी भांजी का 4 साल की उम्र से बलात्कार कर रहा था। इतना ही नहीं इस दौरान पीड़ित का कई बार अबॉर्शन भी हुआ। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए 40 साल से अधिक की उम्र में अपने मामा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़िता का ये भी आरोप है कि अगस्त 2014 में उसका तलाक हो जाने के बाद से वह आरोपी उसे संबंध बनाने के लिए परेशान कर रहा है| महिला ने आरोप लगाया कि पहली बार 1981 में उसका यौन उत्पीड़न किया गया था जब वह महज चार साल की थी। कक्षा दसवीं तक पहुंचने तक उसे तीन बार गर्भपात से गुजरना पड़ा। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश उमेद सिंह ग्रेवाल ने यह कहते हुए आरोपी के खिलाफ आरोप तय किया कि प्रथम दृष्टया भारतीय दंड संहिता के तहत बलात्कार और आपराधिक धौंसपट्टी के कथित अपराधों का मामला बनता है जो पीड़िता की सौतेली बहन का पति भी है।

आज दिनांक 11 दिसम्बर  का राशिफल,कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 11 दिसम्बर का राशिफल,कैसा रहेगा आपका आज का दिन

 आज 11 दिसम्बर का राशिफल

इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा

मेष:

आर्थिक लेन-देन और धन निवेश करने के लिए शुभ दिन है। जो भी काम आपकी योजना में है उसे पूरा कर सकते हैं। कारोबार में आय बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा, आपसी सहयोग और तालमेल से आनंदित होंगे। कार्यक्षेत्र में दिन सामान्य रहेगा। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ देगा।

वृषभ:

बीते दिन के मुकाबले दिन अधिक सुखद रहेगा। किसी प्रिय वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। कहीं से धन लाभ मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पारिवारिक वातावरण में सुधार होगा। व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है। भाग्य 75 प्रतिशत तक साथ देगा।

मिथुन:

आज आपका मन अशांत हो सकता है। कई विषयों को लेकर मन में भटकाव रहेगा। सुस्ती और थकान महसूस करेंगे। कई मामलों में आपके धन का व्यय हो सकता है। धन का निवेश सोच-विचार करके करें। खर्च पर भी आपको अंकुश रखना चाहिए। भाग्य 65 प्रतिशत तक साथ देगा।

कर्क:

स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। देवी लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप पर रहेगी, कारोबार में लाभ मिलेगा। अटके धन की प्राप्ति हो सकती है। उच्च अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों और संबंधियों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। भाग्य 89 प्रतिशत तक साथ देगा।

सिंह:

काम का दबाव रहेगा, दिन व्यस्तता में बीतेगा। सक्रिय रहेंगे, काम में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और सहयोग की प्राप्ति होगी। भाग्य 83 प्रतिशत तक साथ देगा।

कन्या:

किस्मत आप पर मेहरबान है सभी कार्यों में आप अपने भाग्य का सहयोग प्राप्त करेंगे। धर्म-कर्म और अध्यात्म में आपकी रुचि रहेगी। बुद्धि विवेक से आज कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त कर सकते हैं। प्रतियोगिता परीक्षा और इंटरव्यू में सफलता का योग है। भाग्य 79 प्रतिशत तक साथ देगा।

तुला:

आज दिन उथल-पुथल वाला रहेगा। मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं, मन को शांत रखें नहीं तो काम बिगड़ सकता है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। खान-पान और आराम का ध्यान रखें। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। बच्चों से खुशी मिलेगी। प्रबंधन क्षमता का लाभ मिल सकता है। भाग्य 62 प्रतिशत तक साथ देगा।

वृश्चिक:

पारिवारिक मामलों में दिन सुखद और अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल रहेगा, अच्छा समय साथ बिता सकते हैं। मित्रों और निकट संबंधियों के साथ भी अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। नौकरी व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। खरीदारी लाभप्रद रहेगी।

धनु:

सितारे अनुकूल हैं, विरोधियों का पक्ष कमजोर होगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है, आनंदित होंगे। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढेगा, अपकी योजना सफल होगी। नौकरी में बदलाव का प्रयास सफल होगा। बच्चों से खुशी मिलेगी।

मकर:

आज आप रोमांटिक मिजाज के साथ दिन का आरंभ करेंगे। दिन भर आनंद और उत्साह का भाव बना रहेगा। छात्रों के लिए दिन शुभ है, शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर होगा। आपके काम में रचनात्मकता और कलात्मक की झलक मिलेगा। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों का प्रदर्शन शानदार होगा, अच्छे अवसर मिल सकते हैं। भाग्य 88 प्रतिशत तक साथ देगा।

कुंभ:

किसी के साथ वाद-विवाद में ना उलझें। माता अथवा घर की किसी बुजुर्ग महिला के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आज का दिन संयम से बिताना चाहिए। महत्वपूर्ण फैसलों को टाल देना बेहतर होगा। जोखिम वाले काम ना करें। कार्यक्षेत्र में अरुचि रहेगी। भाग्य 50 प्रतिशत तक साथ देगा।

मीन:

आज दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। उत्साह और उर्जा में वृद्धि होगी। चली आ रही परेशानियों से राहत महसूस करेंगे। अधिकारियों एवं अनुभवी लोगों से सहयोग और लाभ मिल सकता है। व्यापार में कोई अच्छी डील हो सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशी मिलेगी। भाग्य 77 प्रतिशत तक साथ देगा।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए ये डॉक्यूमेंट अनिवार्य, नहीं होने पर फायदा नही मिल पायेगा

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए ये डॉक्यूमेंट अनिवार्य, नहीं होने पर फायदा नही मिल पायेगा

नई दिल्ली। प्रधानमं‍त्री किसान सम्मान निधि योजना में इसी महीने से उन्हीं किसानों को लाभ मिल पाएगा, जिनके खाते आधार कार्ड से जुड़े होंगे।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 14 करोड़ किसानों को 3 किस्तों में 6000 रुपए सालाना मिल रहा है। इस स्कीम के तहत 3 किस्तों का फायदा 4.94 करोड़ किसानों तक पहुंचा है।
बृजमोहन ने लगाया आरोप शांत प्रिय छत्तीसगढ़ को अपराध गढ़ बनाने पर तुली हुई है कांग्रेस सरकार

बृजमोहन ने लगाया आरोप शांत प्रिय छत्तीसगढ़ को अपराध गढ़ बनाने पर तुली हुई है कांग्रेस सरकार

रायपुर,वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ में बढ़ रही बलात्कार और हत्या की घटनाओं पर राज्य की कांग्रेस सरकार पर करारा प्रहार किया है।
भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर मैं आयोजित पत्रकार वार्ता में बृजमोहन ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ को अपराध गढ़ बनाने पर तुली हुई है। अपराधियों में कानून का भय समाप्त हो रहा है। हैदराबाद और उन्नाव में बलात्कार के बाद हत्या की घटना मन को उद्वेलित करती है परंतु हम देखते हैं कि हमारे शांत छत्तीसगढ़ में अब ऐसी घटनाएं आम हो चली है। बृजमोहन ने कहा कि किसी भी राज्य की राजधानी को सबसे सुरक्षित माना जाता है,परंतु छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी रायपुर सबसे असुरक्षित जगह बन गई है। आज ही दिनदहाड़े राजधानी के टिकरापारा क्षेत्र में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही छात्रा मनीषा सिदार और उसकी बहन मंजू की हत्या उसके घर पर ही कर दी गई। उन्होंने कहा कि इस प्रदेश में पुलिस के अधिकारी ताश के पत्तों की तरह फेटे जा रहे हैं। कहीं कोई जिम्मेदारी लेता दिखाई नहीं पड़ता। 11 माह में ही इस कांग्रेस सरकार की लचर कानून व्यवस्था की पोल खुल गई है। आज प्रदेश की महिलाएं,बच्चियां ही नहीं हर नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
बृजमोहन ने कहा कि बीते 11 महीने में बलात्कार के 891 और छेड़छाड़ के 422 घटनाएं हुई है। इसमें अकेले रायपुर मैं इस तरह की 210 घटनाएं हुई है।
यह चिंता का विषय है कि जिस राजधानी में मुख्यमंत्री,गृहमंत्री से लेकर तमाम मंत्री, अधिकारी पुलिस के आला अफसर रहते हैं उस जगह का अपराध प्रदेश अपराधों का 20 प्रतिशत है।
बृजमोहन ने आरोप लगाया कि प्रदेश में प्रदेश में नसीली दवाओं का व्यापार धड़ल्ले से चल रहा है। शराब कोचियों के माध्यम से प्रदेश में शराब बेची जा रही है। रेत माफिया, कोयला माफिया प्रदेश मैं कब्जा जमाए बैठे हैं।
अपराधों का जिक्र करते हुए बृजमोहन ने बताया कि
कुछ दिन पूर्व रायपुर के माना में महिला व बच्चे की हत्या कर जलाया गया,कोरबा में छिपकर महिला की वीडियो बनाने के आरोपी ने जेल से छूटकर महिला की हसिया मारकर हत्या कर दी, बलौदा बाजार में नाबालिक के साथ गैंगरेप किया गया जिसकी रिपोर्ट तक लिखने में पुलिस आनाकानी करती रही,गौरेला में 16 साल की बच्ची से बलात्कार किया गया, बलरामपुर में महिला की अधजली लाश मिलती है, राजनांदगांव के सैलेखरा मैं अपहरण कर गैंगरेप करना और दुपट्टे से बांधकर हत्या करने का मामला भी चर्चित रहा है। बृजमोहन ने कहा कि हैदराबाद और उन्नाव की घटना राष्ट्रीय चर्चा का विषय बन रही है परंतु छत्तीसगढ़ में घट रही घटनाएं उन घटनाओं की तरह ही दर्दनाक है।
आज बलात्कार और छेड़छाड़ की घटनाओं को अंजाम देने वाले बहुत से आरोपी पुलिस द्वारा आरोप पत्र दाखिल नहीं करने की वजह से जमानत पर छूट जाते हैं। यह भी एक वजह है कि अपराधियों के हौसले बुलंद है।
बृजमोहन ने कहा कि इन घटनाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी बेहद गंभीर है। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा विधानी,भाजपा मीडिया सेल के अनुराग अग्रवाल और विभा अवस्थी की एक टीम बनाई गई है। यह टीम घटनास्थल का दौरा करेगी और फैक्ट फाइल बनाएगी।
बृजमोहन ने कांग्रेस सरकार के सभी मंत्रियों पर कहा कि सरकार चलाने में उनकी रुचि कम और राजनीति करने में ज्यादा है। राजनीति का काम वह अपने संगठन पर छोड़े और जनादेश का सम्मान करते हुए इमानदारी से सरकार चलाए और शासन प्रशासन व्यवस्था दुरुस्त करें।
बृजमोहन ने कहा कि सरकार हमें सड़क पर आकर लड़ाई लड़ने मजबूर ना करें। क्योंकि हम सड़क पर आएंगे तो जनता भी सड़क पर होगी, और प्रदेश की कानून व्यवस्था तहस-नहस हो जाएगी। हम नहीं चाहते कि शांत छत्तीसगढ़ में किसी तरह का अशांत माहौल बने। सरकार जागे और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए भयमुक्त शासन प्रदेश को प्रदान करें।

भाजपा ने बनाई नगरीय निकाय के लिए चुनाव प्रबंध समिति,अनुराग अग्रवाल बनाये गए मीडिया संयोजक

भाजपा ने बनाई नगरीय निकाय के लिए चुनाव प्रबंध समिति,अनुराग अग्रवाल बनाये गए मीडिया संयोजक

 रायपुर। आज भारतीय जनता पार्टी एकात्म परिसर में भाजपा के सभी 70 पार्षद प्रत्याशियों एवं चुनाव संचालकों की बैठक लेते हुए रायपुर के पूर्व मंत्री माननीय बृजमोहन अग्रवाल व माननीय राजेश मूणत ने कार्यकर्ताओं को चुनाव से संबंधित मार्गदर्शन देते हुए कहा कि आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ जबरदस्त माहौल है । किसान के साथ लगातार छल हो रहा है, बेरोजगारी भत्ता एवं शराबबंदी के नाम पर कांग्रेस सरकार ने युवाओं और महिलाओं के साथ भी प्रदेश सरकार ने छला है। शहरी क्षेत्रों में कानून व्यवस्था पूर्णता ध्वस्त हो चुकी है, लगातार प्रदेश में गोलीबारी हत्याएं व रेप की घटना हो रही हैं आज आमजन खुद को असुरक्षित महसूस कर कर रहे हैं उन्होंने कहा कि यह पूर्णता पलटू सरकार साबित हो रही है जो वादे इन्होंने अपने घोषणापत्र में किए थे उनको पूरा करना तो दूर यह उसके नगरी क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार रहते हुए जो विकास कार्य हुए उसके अलावा आज तक कांग्रेस सरकार ने एक भी विकास की ईट नहीं रखी है । जो कार्य अधूरे रह गए हैं उसे भी पूर्ण नहीं कर पाई है। उन्होंने प्रत्याशियों से अनुरोध किया कि इन सब बातों को लेकर जनता तक जाएं और उन्हें बताएं कि जहां भारतीय जनता पार्टी ने नगरी निकाय क्षेत्र में भारी राशि देकर विकास की गंगा बहाई वही पिछले 1 साल में कांग्रेस ने पूरे क्षेत्र को विकास से वंचित रखा है प्रत्याशियों को भाजपा के वरिष्ठ नेतागण सच्चिदानंद उपासने, नंदे साहू, संजय श्रीवास्तव का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ नगरी निकाय चुनाव को सुचारू रूप से संचालन करने के, लिए भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने चुनाव प्रबंधन की दृष्टि से विभिन्न समितियों का गठन किया है समिति-
मीडिया- संयोजक -अनुराग अग्रवाल, सदस्य- अमरजीत सिंह छाबड़ा, उमेश घोरमोडे।
रायपुर नगर निगम एवं माना नगर पंचायत घोषणा पत्र (संकल्प पत्र) समिति-संयोजक श्रीचंद सुंदरानी, सदस्य- जयंती पटेल, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, सूर्यकांत राठौर, रमेश ठाकुर।
प्रचार प्रसार समिति (सामग्री)-संयोजक- छगन लाल मुंदड़ा, सदस्य- श्याम सुंदर अग्रवाल, नवीन शर्मा, श्याम चावला, राजीव मिश्रा, राजेश पाण्डे, असगर अली, आशीष अग्रवाल, मनोज खुडिय़ा।
चुनाव कन्ट्रोल रूम- संयोजक- जयंती पटेल, सदस्य- राजीव मिश्रा, के.के. चन्द्राकर।
चुनाव सभा समिति-संयोजक- अवधेश जैन, सदस्य- रघु चन्द्राकर, अजगर अली, सुनील कुकरेजा।
बैठक में श्री मुकेश शर्मा जी बजरंग खंडेलवाल जी राजीव मिश्रा जी ओंकार बैस जी सत्यम दुआ जी योगी अग्रवाल जी भी उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया

बीजेपी प्रत्याशी को जबरन नाम वापस कराने का कांग्रेस पर आरोप, धरने पर बैठे भाजपा नेता, कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन शून्य करने की मांग

बीजेपी प्रत्याशी को जबरन नाम वापस कराने का कांग्रेस पर आरोप, धरने पर बैठे भाजपा नेता, कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन शून्य करने की मांग

अंबिकापुर। नामांकन वापसी के अंतिम दिन अंबिकापुर के कलेक्ट्रेट परिसर में भाजपा और कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद को लेकर अब सियासी पारा चढ़ता नजर आ रहा है, कांग्रेस पर भाजपा प्रत्याशी का अपहरण कर उसे बलात नामांकन वापस कराने ले जाने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने जहां धरना प्रदर्शन किया, तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन को शून्य घोषित करने की मांग की।

इधर कांग्रेस इसे भाजपा का प्रोपेगंडा बताते हुए भाजपा पर ही अपनी इच्छा से नामांकन वापस लेने आए प्रत्याशी को जबरन अपहरण कर वापस ले जाने का आरोप लगाया है, ऐसे में कहा जा सकता है कि अंबिकापुर में सामने आया यह विवाद जल्द थमने वाला नजर नहीं आ रहा।

दरअसल 9 दिसंबर को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि थी और अंबिकापुर के कलेक्ट्रेट परिसर में 2:45 के करीब ऐसी अफरा-तफरी मची कि भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं ने जमकर मारपीट और गाली गलौज किया, हालात यह रहे कि एडिशनल एसपी को खुद मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभालना पड़ा और पूरे इलाके को छावनी में तब्दील करना पड़ा।

गौरतलब है कि वार्ड नंबर 38 डॉ जाकिर हुसैन वार्ड से भाजपा के प्रत्याशी सतपाल सिंह अरोरा को भाजपा के द्वारा कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए जबरन नाम वापसी कराने का आरोप लगाया गया था जिसके बाद सियासी पारा गर्म हो गया भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के नेताओं ने जमकर छीना झुमटी की और भाजपा प्रत्याशी ने जहां इसकी शिकायत पुलिस और निर्वाचन आयोग की वहीं कांग्रेस ने भी भाजपा की गुंडागर्दी बताते हुए इसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

इस मामले में अब सियासी पारा थमते नजर नहीं आ रहा क्योंकि भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन को शून्य करने के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया तो वहीं कांग्रेस ने इसे भाजपा का उत्पात बताते हुए भाजपा पर ही लॉ एंड ऑर्डर खराब करने का आरोप लगाया है।

 

सब्सिडी वाला प्याज खरीदने के लिए लाइन में खड़ा किसान बेहोश होकर गिरने से मरा,जानिए कहा की है घटना

सब्सिडी वाला प्याज खरीदने के लिए लाइन में खड़ा किसान बेहोश होकर गिरने से मरा,जानिए कहा की है घटना

विजयवाड़ा, देशभर में प्याज की कीमतें बेतहाशा बढ़ती जा रही हैं। लोगों को राहत देने के लिए सरकारें सब्सिडी पर प्याज उपलब्ध करने के दावे कर रही हैं, लेकिन इसे हासिल करने में लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। इस बीच, आंध्र प्रदेश में सब्सिडी वाले प्याज खरीदने की लाइन में खड़े एक शख्स की मौत हो गई। राज्य के कृष्णा जिले के गुडिवाडा कस्बे में हुई किसान की यह मौत प्याज के दामों में वृद्धि के चलते देश में पहली मौत बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को आर संबैया (55) नाम के एक किसान रायतू बाजार में सब्सिडी वाले प्याज की लाइन में खड़े थे। इसी दौरान लंबी लाइन में खड़े संबैया गश खाकर गिर पड़े। अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। फिलहाल, उनकी मौत की वजह कार्डिऐक अरेस्ट बताई जा रही है। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं।

गुडिवाडा पुलिस के दौरान घटना सुबह साढ़े छह बजे की है जब संबैया रायतू बाजार में प्याज और सब्जी खरीदने वाली लाइन में खड़े थे। 10 मिनट तक खड़े रहने के बाद संबैया थोड़े असहज हो गए। वह लाइन छोड़कर फुटपाथ में बैठ गए। पास खड़े लोगों ने जब तक संबैया की हालत देखकर उनसे पूछना शुरू किया, वे बेहोश होकर गिर पड़े।

इलाके में पुलिस पहले से ही मौजूद थी, जो घटनास्थल पर पहुंचकर संबैया को सरकारी अस्पताल लेकर गई। हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुडिवाडा 2 टाउन पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर श्री हरि ने बताया कि संबैया को पहले भी दिल का दौरा पड़ चुका है। संबैया के पैरंट्स ने हमें बताया कि उनकी ऐंजियोप्लास्टी हुई थी। हमने उनके शव को परिवार को सौंप दिया।

जनसम्पर्क संचालनालय में मानव अधिकारों के संरक्षण की शपथ

जनसम्पर्क संचालनालय में मानव अधिकारों के संरक्षण की शपथ

रायपुर,जनसम्पर्क संचालनालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने आज विश्व मानव अधिकार दिवस 10 दिसम्बर के अवसर पर मानव अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन की शपथ ली। अधिकारी-कर्मचारियों ने शपथ ली कि वे सभी मानव अधिकारों को पूरे विश्वास और निष्ठा से धारण करेंगे और उनके संरक्षण और संवर्धन के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। किसी भी प्रकार के भेदभाव के बिना सभी के मानव अधिकारों का सम्मान एवं समर्थन करंेगे तथा प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से किसी के भी मानव अधिकार का अपने विचार शब्द या कार्यो से नुकसान नही पहुचाएंगे।