रायपुर | राजधानी रायपुर के समता कालोनी में एक्सपायरी डेट की इंजेक्शन लगाने से महिला की मौत को अभी सप्ताहभर ही बीता था कि उरला क्षेत्र में स्थित एक अस्पताल में फिर एक महिला की इंजेक्शन लगाने के बाद मौत होने की घटना प्रकाश में आयी है।
नईदिल्ली। दिल्ली के मुंडका इलाके में भीषण आग ने एक गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया है। इस पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की 21 गाडिय़ां मौजूद हैं। जिस गोदाम में आग लगी है, वो प्लाईवुड का कारखाना बताया जा रहा है। आग इतनी ज्यादा है कि वो इमारत के सामने स्थित एक बल्ब फैक्ट्री तक फैल गई है। हालांकि राहत की बात ये है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
नई दिल्ली| रामलील मैदान में मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का अब तक का यह सबसे बड़ा आंदोलन है। सभा को संबोधित करने के बाद शक्ति प्रदर्शन भी किया जाएगा। रैली में सोनिया गांधी,प्रियंका गांधी,राहुल गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह,केसी वेनूगोपल,समेत तमाम नेता होंगे शामिल। कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और कार्यकर्ता भी पहुंचे हुए हैं।
-सोनिया गांधी भी केंद्र सरकार पर जमकर बरसी, क्या कुछ कहा देखिये
देश में अंधेर नगरी चौपट राजा जैसा माहौल है
किसानों की दशा देखकर मुझे तकलीफ है
व्यापारियों की आत्महत्या करने की खबर आ रही है
आरबीआई की जेब काटी गई
जनता का पैसा बैंकों तक सुरक्षित नहीं है
बहन-बेटियों पर अत्याचार हो रहा है
सबका साथ सबका विकास कहां गया?
हर रोज संविधान की उड़ रही धज्जियां
ग्रेट नोएडा | नोएडा में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की आत्महत्या का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह 11:30 बजे नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेशन पर पहले पति ने मेट्रो के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली फिर देर शाम मृतक की पत्नी और बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के पीछे की वजह का पता नहीं चल सका है।
रायपुर| रायपुर के काठाडीह स्थित पत्रकारिता विश्वविद्यालय एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल विश्वविद्यालय में शिक्षकों की भर्ती को लेकर सीबीआई जांच के आदेश दिए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रबंधन पर आरोप है कि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में भारी गड़बड़ी की गई है। इसी मामले को लेकर सीबीआई जांच के आदेश जारी किए गए हैं।
रायपुर। राजधानी रायपुर के एक होटल में ठहरी युवती के साथ एक युवक द्वारा बलात्कार करने का मामला सामने आया है। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है।
कोरबा | छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय निर्वाचन के लिये मतपेटी एवं मतपत्र से वोट डालने की प्रक्रिया से नगरीय क्षेत्र के मतदाताओं को अवगत कराने के निर्देश जारी कर दिये हैं। पिछले विधानसभा, लोकसभा और नगरीय क्षेत्र में 2014 में कराये गये निर्वाचन ईव्हीएम मशीनों द्वारा कराये गये थे। नगर पालिका अधिनियम में संशोधन के बाद नगरीय निकाय निर्वाचन 2019 मतपत्रों के माध्यम से कराये जा रहे हैं। मतदाताओं को मतपत्रों पर वोट डालने और उसे मतपेटियों में सुरक्षित डालने का तरीका सिखाने के लिये मतदान की प्रक्रिया का प्रदर्शन किये जाने के निर्देश आयोग द्वारा जारी किये गये हैं।
आज 14 दिसम्बर का राशिफल
इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा
मेष:
आज आप अपने खाने पीने में ज्यादा ध्यान दें। घर के बाहर के खाने से बचें। ऑफिस मे अपने विरोधी के षडय़ंत्र से सावधान रहें। आज खर्च भी ज्यादा होगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताएं। उन्हें आपके सपॉर्ट की बेहद जरूरत है।
वृषभ:
आज का दिन शुभ है। अपने प्रेमी से आज मिलन होगा। दिनभर उत्साह बना रहेगा। कुछ असमंजस के कारण मुनाफे के रास्ते में अड़चन आ सकती है, अनुभवी से सलाह लेने पर मामला सुलझ सकता है।
मिथुन:
आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने का है। आसपास के लोगों से बहसबाजी में न उलझें कहासुनी हो सकती है। किसी शुभ मांगलिक कार्य में जाने का मौका मिलेगा। दूसरों की मदद से दिल को सकून मिलेगा।
कर्क:
आपके लिए आज का दिन सामान्य रिजल्ट देने वाला होगा। ईमानदारी से बनाए गए रिश्ते लंबे समय तक आपका साथ निभाएंगे। कुछ लोगों की किस्मत आज चमक सकती है।
सिंह:
आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। मेहनत के बाद उसका फल मिल जाएगा। अपने पार्टनर के साथ स्पेशल प्रोग्राम कामयाब होगा। इज्जत बढ़ेगी और अचानक घूमने फिरने से कोई फायदा हो सकता है। किसी से बहस न करें तो आपके लिए अच्छा है।
कन्या:
आज का दिन खुशगवार बीतेगा। बार लाभ के मौके मिलेंगे। किसी असरदार शख्स पर पैसा खर्च हो सकता है। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। यात्रा होगी और ईमेल के जरिए जरूरी खबर मिलेगी। जायदाद के कागजों में दस्तावेजों के प्रति सजग रहें।
तुला:
आपके लिए आज का दिन एक्टिव है। पैसे की परेशानियां सुलझ जाएंगी। हेल्थ से जुड़ी परेशानियां हल हो जाएंगी। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा और बिजनस में फायदा पहुंचेगा। किसी खास चीज के गुम होने का दुख हो सकता है।
वृश्चिक:
थोड़ी सी मेहनत से ही सम्मान मिलेगा। अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो जाएगा, पारिवारिक जीवन में पत्नी और बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में खास परिवर्तन होंगे व काम भी बनते नजऱ आएंगे।
धनु:
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएं लेकिन उस पर धन खर्च होगा। पढ़ाई लिखाई में दिल लगेगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। खान पान में सावधानी बरतने से मामला ठीक हो सकता है। प्रॉपर्टी के मामले हल होंगे।
मकर:
छोटे-मोटे झगड़े दिन के पहले हिस्से में सिर उठाएंगे लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्द ही निपट जाएंगे। बढ़ते खर्च पर लगाम लगेगी। अधिक मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार करेंगे तो फायदे में रहेंगे। वरिष्ठ सदस्यों तथा बुजुर्गों को किसी वजह से चिंता होगी।
कुंभ:
ऑफिस में काम को धीरे-धीरे ही करेंगे तो फायदे हो ही जाएंगे। पढ़ाई-लिखाई में ध्यान दें। प्रॉपर्टी का लाभ मिलेगा। मेहनत से किए गए काम के अच्छे नतीजे निकलेंगे। ऑफिस में नए साथी काम में हाथ बंटाएंगे।
मीन:
आज का दिन लकी रहेगा। बिजनस और इन्वेस्टमेंट में टेंशन खत्म होगी। खास लोगों से कॉन्टैक्ट बढ़ेगा और घूमने फिरने और मनोरंजन का सुख भी मिलेगा। डेली रूटीन और खाने पीने का पूरा प्रोग्राम व्यवस्थित तरीके से बनाएं। आपके सहयोगी आपके काम में मदद करेंगे।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने ने कांग्रेस की भारत बचाओ रैली पर तंज कसते हुए कहा कि इस रैली से कांग्रेस खुद को जिंदा और बची हुई बताने की एक और नाकाम कोशिश कर रही है। श्री उपासने ने कहा कि वास्तव में इस रैली को कांग्रेस बचाओ रैली नाम देना था।
भाजपा प्रवक्ता श्री उपासने ने कहा कि जनता की समस्याओं और मूल मुद्दों से ध्यान भटकाकर इस तरह की नौटंकियां करना कांग्रेस का राजनीतिक चरित्र ही रहा है। प्रदेेश के हर कोने में हर वर्ग का नागरिक परेशान है। किसान धान खरीदी को लेकर प्रदेश सरकार की तुगलकशाही से पहली बार जीवन की सर्वाधिक त्रासदी के दौर से गुजर रहा है। महिलाओं की अस्मत और जिंदगी रोज दुष्कर्म और हत्या की वारदातों के चलते दांव पर लगी हुई है। बेरोजगार युवाओं के सपने चूर हो गए। शराबबंदी के नाम पर छत्तीसगढ़ के साथ छलावे की इससे बड़ी कोई और मिसाल नहीं है। पूरी नौकरशाही को बदलापुर की राजनीति में झोंक दिया गया है। एक तरफ छत्तीसगढ़ के लोग त्राहिमाम कर रहे हैं और दूसरी तरफ सियासी लफ्फाजियां कर दिल्ली में भारत बचाओ रैली में शिरकत कर रहे हैं, तो इससे अधिक हैरत की बात और क्या होगी? श्री उपासने ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहले छत्तीसगढ़ और यहां बाशिंदों की जिंदगी बचाने की जहमत पालें, देश की रक्षा करने की जिम्मेदारी केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार बड़ी कुशलता से निभा रही है। श्री उपासने ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस को जिस काम के लिए जनादेश मिला है, उसे ही करने की कोशिश करे। जनता द्वारा दिये गये काम को पूरा करने में पूरी तरह विफल कांग्रेस की ध्यान भटकाने की किसी भी कोशिश को जनता सफल नहीं होने देगी, यह तय है।
नई दिल्ली। फ्री कॉलिंग और डेटा प्लान को लेकर जल्द ही नया रेट जारी हो सकता है। खबरों की माने तो भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने जो संकेत दिए हैं उसके बाद एक बार फिर से रिचार्ज प्लान और डेटा महंगा हो सकता है। नया रेट तय होने के बाद मोबाइल फोन यूजर्स को पहले से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी।
बता दें कि हाल ही में हाल ही में एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और रिलायंस जियो ने अपने कॉलिंग प्लान महंगे कर दिए हैं। ऐसे में अब जो खबर आ रही है उसे जानने के बाद मोबाइल फोन यूजर्स को बड़ा झटका लगने वाला है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार TRAI ने जो संकेत दिए हैं उसके मुताबिक फ्री कॉलिंग और डेटा का प्लान खत्म हो सकता है। ट्राई जल्द ही कॉलिंग और डेटा को न्यूनतम शुल्क दर तय करने के संकेत दिए हैं। दूरसंचार नियामक विकास प्राधिकरण अब फ्री कॉलिंग और डाटा पर विराम लगाने की तैयारी में है। इसके लेकर अभी विचार चल रहा है।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने ने रायपुर नगर के महापौर प्रमोद दुबे पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजधानी का विकास महापौर उनके पार्षदों एवं उनके ही भार साधक सदस्यों की (एमआईसी सदस्य) आपसी खींचतान का भेंट चढ़ गया है। जनता के हितों का झूठा वादा कर नगर सत्ता में आने वाले कांग्रेस के महापौर और उनके पार्षदों ने शहर की जनता को न सिर्फ धोखा देने का काम किया है अपितु आपसी खींचतान में जनता का अहित जरूर किया है। समय समय पर नगर की सत्ता में जनता ने देखा है कि महापौर और उनके भार साधक सदस्यों के आपसी खींचतान से शहर का कितना नुकसान हुआ है। राजधानी में जलापूर्ति कर पाने में पूर्ण रूप से विफल एवं शहर को टेंकर मुक्त बनाने की बात करने वाले महापौर प्रमोद दुबे की दावों की पोल उनके ही दल के पार्षद मिलिंद गौतम ने इस्तीफे की पेशकश के साथ महापौर के खिलाफ धरने पर बैठकर खोल दी थी। उनके ही भार साधक सदस्य गोवर्धन शर्मा को भी आपसी खींच तान के चलते हटाया गया। महापौर प्रमोद दुबे ने यश मैन की फौज खड़ी करने एवं अपनी जिम्मेदारियों से लगातार 5 वर्षों तक भागने का काम किया है।
प्रवक्ता श्री उपासने .ने महापौर प्रमोद दुबे से सवाल करते हुए कहा कि नगर निगम के पास स्कूल हुआ करता था जिसे नगर निगम की लापरवाही एवं लचर व्यवस्था के चलते शासन को अपने अधिकार में लेना पड़ा। विकास का दावा करने वाले पूर्ण रूप से विफल महापौर क्या निगम की स्कूल का मेंटेनेंस करने में अक्षम थे? पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा चलाई जा रही बेटियों के लिए सरस्वती सायकल योजना जिसके माध्यम से स्कूल जाने वाली बच्चियों तक स्कूल जाने वाले माध्यम के रूप में सायकल प्रदान की जाती है ऐसी महत्वपूर्ण योजना के लाभ में राजधानी के महापौर प्रमोद दुबे जी ने बाधक बनने का काम किया है। सरस्वती सायकल योजना में बांटे जाने वाली सायकिले आज भी क्यों रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक 5 में सड़ रही हैं।
भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता श्री उपासने ने महापौर प्रमोद दुबे पर आरोप लगाते हुए कहा कि शहर की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विभाग अग्निशमन विभाग जिसके माध्यम से आग से सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी नगर निगम की बनती थी ऐसे महत्वपूर्ण विभाग का संचालन कर पाने में भी नगर निगम प्रमोद दुबे जी के कार्यकाल में पूर्ण रूप से विफल रहा है। अग्निशमन विभाग का मेंटेनेंस न कर पाने एवं लापरवाही के चलते राज्य शासन को जनता की सुरक्षा से जुड़े इस विभाग के संचालन को अपनी देखरेख में लेना पड़ा। क्या महापौर जी सत्ता में आने के बाद शहर की जनता की सुरक्षा के प्रति आपकी असंवेदनशीलता इस बात से उजागर नहीं होती कि आपने जनता की सुरक्षा को गंभीरता से नहीं लिया और फायर विभाग का मेंटेनेंस करने में भी विफल रहे।
रायपुर । आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में पीएससी के चेयरमैन के आर पिस्दा को ज्ञापन सौंपा भाजयुमो ने पीएससी से मांग की है कि वर्तमान में आयोजित होने वाली सहायक प्राध्यापक की परीक्षा का आवेदन दिनांक हर हाल में बढ़ाया जाए अन्यथा छत्तीसगढ़ के ही नौजवान परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो जाएंगे । जारी विज्ञप्ति में विजय शर्मा ने कहा गया है कि पीएससी सहायक प्राध्यापक की परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 20 दिसंबर जारी की है ,जिसमें नेट तथा सेट की परीक्षा पास किए हुए प्रतिभागी शामिल होंगे। नेट की परीक्षा पास किए हुए देश के सभी प्रांतों से प्रतिभागी इस परीक्षा में शामिल होंगे परंतु छत्तीसगढ़ राज्य के व्यापम के द्वारा ली गई सेट की परीक्षा का परिणाम अब तक जारी नहीं होने के कारण छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान नौजवान पीएसी द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक की परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पाएंगे ।
प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए भाजयुमो मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि सितंबर माह के पहले सप्ताह में व्यापम के द्वारा सेट की परीक्षा ली गई थी परंतु विभागीय लेटलतीफी के कारण आज तक इसका रिजल्ट जारी नहीं किया गया है । विगत दिनों युवा मोर्चा के प्रयास से मॉडल आंसर व्यापम के द्वारा जारी किया गया था परंतु परीक्षा का परिणाम अब तक जारी नहीं किया गया है और इसी परीक्षा मैं उत्तीर्ण होने वाले युवा पीएससी द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक की परीक्षा में बैठ पाएंगे ।

अत: युवा मोर्चा ने स्पष्ट मांग की है कि पीएससी को हर हाल में आवेदन का दिनांक 15 दिन बढ़ाना चाहिए साथ ही साथ व्यापम से मांग किया गया है कि इसके पहले सेट की परीक्षा का परिणाम हर हाल में घोषित किया जाना चाहिए जिससे देश के सभी प्रांतों से सम्मिलित होने वाले युवाओं के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के युवा भी पीएससी के द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक की परीक्षा में सम्मिलित हो सके अन्यथा छत्तीसगढ़ की जनता के हित की बात करने का दिखावा करने वाली सरकार के समक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा युवाओं के हित के लिए विरोध प्रदर्शन करेगी।
आज के प्रदर्शन में भाजयुमो रायपुर जिला अध्यक्ष राजेश पांडे , विजय व्यास , उमेश घोरमोड़े ,डॉक्टर उत्कर्ष द्विवेदी , राहुल राय, गोविंदा गुप्ता, प्रखर मिश्रा, वंदना सिन्हा, नमन , अनुराग चौबे, नितेश मिश्र आदि उपस्थिति थे।
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' वाले बयान की केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा तीखी आलोचना किए जाने के बाद वे अब राहुल समर्थकों के निशाने पर आ गई हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस की पूर्व सचिव अलका लांबा ने ईरानी पर निशाना साधा है।
अलका ने ट्वीट कर कहा कि यहां भी इसका सास-बहू का नाटक चालू है, संसद भी इसको थिएटर लगता है, डायलॉगबाजी कर, थोड़ा रोना-धोना कर, यह सोचती है कि एक मंत्री के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों और जवाबदेही से बच निकलेगी। अलका ने निहालचंद, चिन्मयानंद, नित्यानंद और कुलदीप सेंगर पर चुप्पी के लिए स्मृति की आलोचना की।

हालांकि अलका लांबा के ट्वीट के बाद लोगों ने दोनों को ही आड़े हाथों लिया। यशपालसिंह ठाकुर ने लिखा- किस्मत की बात है आप गली-मोहल्ले में एक्टिंग करती हैं, ये टीवी पर एक्टिंग करती हैं। विवेक यादव ने कहा- स्मृति मैडम को नरेन्द्र मोदी की वीडियो जरूर देखनी चाहिए।
नई दिल्ली। रेलवे में तीन लाख से अधिक पद रिक्त हैं जिनमें से 2.94 लाख रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचनाएं जारी की गई हैं। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि रेलवे में स्वीकृत पदों की संख्या 15,24,127 है, जिनमें से 12,17,900 पद भरे हुए हैं और 3,06,227 पद रिक्त हैं। गोयल ने बताया कि 2.94 लाख रिक्तियों के लिए सात रोजगार अधिसूचनाएं जारी की गई हैं और चार रोजगार अधिसूचनाओं के लिए भर्ती प्रकिया पूरी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि जोनों और मंडलों में 90 हजार 890 व्यक्तियों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है या जल्द ही करेंगे। गोयल ने इस वित्त वर्ष की समाप्ति से पहले शेष 62 हजार 928 व्यक्तियों द्वारा कार्यभर ग्रहण किए जाने की संभावना जताई। उन्होंने कहा कि अन्य तीन अधिसूचनाओं के लिए भी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।





















