रायपुर। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मेकाहारा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मर्ग कायम कर अपराध दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मेन रोड एनएच 43 छोटे उरला मोड़ के पास 10 दिसंबर को रात्रि छह बजे के आसपास ग्राम खर्रा थाना कुरुद धमतरी निवासी आनंद साहू 27 वर्ष पिता प्रहलाद साहू की रोड एक्सिडेंट में गंभीर रूप से घायल हो जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया था सिर में गंभीर चोट लगने के चलते उसे ट्रामा सेंटर में रखा गया था। 11 दिसंबर को उपचार के दौरान युवक की मौत हो जाने पर पुलिस ने घटनास्थल की मुआयना करने के बाद व एक्सीडेंट स्थल पर आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध कायम कर मर्ग कायम कर लिया है।
कोरबा | नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस के घोषित प्रत्याशियों के खिलाफ संगठन की गाज गिरनी शुरू हो गई है। पहली कार्यवाही युकां के कोरबा जिला के कटघोरा विधानसभा उपाध्यक्ष दीपक सिंह पर हुई है।
आज 12 दिसम्बर का राशिफल
इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा
मेष:
आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से ऋण लेना चाहें तो कदापि न लें, आज लिए गए ऋण का उतरना कठिन रहेगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे। आज पत्नी पक्ष से उत्तम सहयोग प्राप्त हो सकता है। रात्रि का समय आमोद-प्रमोद में बीतेगा।
वृषभ:
आज का दिन आप बहुत व्यस्त रहेंगे, ज्यादा भागदौड़ में सावधानी बरतें, पांव में चोट लगने का भय है। आपकी निर्णय लेेन की क्षमताओं का आपको आज लाभ मिल सकता है। आज रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। किसी काम में विनिमय करना पड़े तो दिल खोलकर करें, आगे चलकर उसका भरपूर लाभ मिलेगा।
मिथुन:
आज आप फिजूल के खर्चे से बचें। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीडि़त हैं तो आज कष्ट की वृद्धि हो सकती है। सामाजिक क्रियाकलापों में व्यवधान उपस्थित होगा। कुछ अकस्मात लाभ होने से आपकी धर्म, आध्यात्म के प्रति रुचि सुदृढ़ होगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा।
कर्क:
भाग्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। आपके परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज ननिहाल पक्ष से प्रेम एवं विशेष सहयोग मिलने की संभावना है। आज अपनी शान शौकत के लिए धन खर्चा करेंगे जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। माता-पिता का आज विशेष ध्यान रखें, अकल्पित आशीर्वाद मिलने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
सिंह:
आज का दिन मिश्रित फलकारक है। मानसिक अशांति, खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप भटक सकते हैं। माताा-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज नाराजगी के संकेत मिलेंगे, मधुरवाणी का प्रयोग करें, अन्यथा संबंधो में कटुता आ सकती है।
कन्या:
आज आपमें निर्भीकता का भाव रहेगा तथा साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। आपको अपने माता-पिता का सुख सहयोग यथेष्ठ रूप से प्राप्त होगा। व्यर्थ व्यय का योग भी है। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे किंतु लोग इसको आपकी मजबूरी या स्वार्थ ही समझेंगे। व्यापार में धनलाभ होगा।
तुला:
आज का दिन आपके लिए शुभकारक है। आपके अधिकार व सम्पत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा भी करेंगे। तृतीय पराक्रम भाव में बृहस्पति धनु राशि का होकर विराजमान है। अत: आज आप अपने गुरु के प्रति पूर्ण भक्ति भाव व निष्ठा रखें। आज नए कार्यों में निवेश करना पड़े तो शुभ रहेगा।
वृश्चिक:
आज आपका मन अशान्त एवं परेशान रहेगा। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। सांयकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यदि कोई वाद, विवाद राज्य में लम्बित है तो उसमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है।
धनु:
आज आपकी विद्या, ज्ञान की वृदि होगी। आपके अन्दर दान पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। आप धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि लेकर पूर्ण सहयोग करेंगे। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सांयकाल से लेकर रात्रिपर्यंत पेट के विकार होने की संभावना है। सावधान रहें तथा खानपान पर संयम बरतें।
मकर:
आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ साथ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान मिलेगा। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा एवं रुके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नये कार्य में इनवेस्ट करना पड़े तो अवश्य करें, भविष्य में लाभ होगा।
कुंभ:
आज का दिन बुद्धि विवके से नई-नई खोज करने में व्यतीत होगा। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। आपको अपने पारिवारिकजनों से विश्वासघात होने की संभावना है। सांसारिक सुख भोग, नौकर चाकरों का सुखपूर्ण रूप से मिलेगा। सांयकाल से लेकर रात्रि तक समीप की यात्रा भी हो सकती है, जो लाभकारक रहेगी।
मीन:
आज दशम भाव में धनु राशि का बृहस्पति होने के कारण बहुत समय से लटका हुआ पुत्र या पुत्री से सम्बन्धित किसी विवाद का हल निकल आएगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। रात्रि में प्रियजनों व परिजनों से हास्य विनोद रहेगा।
भाजपा नेताओं को दलाल कहने वाले बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को दी नसीहत, पढ़े पूरी खबर
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उस कथन पर कड़ा एतराज जताया है जिसमें मुख्यमंत्री ने धान खरीदी मुद्दे को लेकर भाजपा पर अफवाह फैलाने की बात कही है और भाजपा नेताओं को दलाल बताया है। श्री उसेंडी ने कहा कि भाजपा का इस मुद्दे पर शुरू से किसानों के पक्ष में स्पष्ट दृष्टिकोण था और पार्टी ने जिन बिन्दुओं पर जोर दिया, सरकार अब वह मानने की बात कर रही है तो यह भाजपा के दृष्टिकोण की प्रामाणिकता का परिचायक है, अफवाह नहीं। रही बात दलालों की, तो प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ऐसा कहकर प्रदेश के लाखों परेशान किसानों को दलाल बताने की धृष्टता की है और अपनी इस बात के लिए मुख्यमंत्री को प्रदेश के किसानों से निःशर्त माफी मांगनी चाहिए।
केशकाल के सैकड़ों किसानों ने सिंगनपुर धान खरीदी केंद्र के बाहर मोर्चा खोल दिया है। किसानों की मांग है कि सरकार प्रति एकड़ 15 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी करे। हालात को देखते हुए प्रशासन ने भारी संख्या में सिंगनपुर धान खरीदी केंद्र के पास पुलिस बल तैनात किया है। किसानों का कहना है कि टोकन दिए जाने के बाद 260 क्विंटल से लेकर 500 क्विंटल तक लिमिट का सिस्टम तैयार किया गया है। जिसके बाद कम्प्यूटर में धान खरीदी की एंट्री बंद हो जाना बताया गया है। जिससे किसान नाराज होकर धान खरीदी केंद्र के सामने ही धरने पर बैठ गये हैं।
नई दिल्ली | आरटीआई आवेदन के जवाब में पश्चिमी रेलवे ने जानकारी दी है कि उसने अपने परिसर में पेस्ट कंट्रोल (चूहा मारने की दवा) के छिड़काव के लिए तीन साल में 1.52 करोड़ रुपये खर्च किए है। भारतीय रेलवे का सबसे छोटा जोन पश्चिम रेलवे है जो मुख्य तौर पर पश्चिमी भारत से उत्तर भारत को जोड़ने वाली रेलों का संचालन करता है। रेलवे ने इस आरटीआई के जवाब में कहा कि उसने तीन साल में 5,457 चूहों को मारने के लिए 1.52 करोड़ रुपये खर्च किए। अगर इस खर्च का औसत निकाला जाए तो रेलवे ने यार्ड और रेल कोच में पेस्ट कंट्रोल छिड़काव के लिए हर रोज 14 हजार रुपये खर्च किए। रेलवे के इस भारी भरकम खर्च के बाद भी हर रोज केवल पांच चूहे मारे गए। हालांकि, पश्चिमी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी रविंदर भाकर ने कहा कि इस तरह का निष्कर्ष निकालना अनुचित है।
पुलिस का कहना है कि मामले की अभी विवेचना की जा रही है
अहमदाबाद। नानावती आयोग ने गुजरात में 2002 के दंगों में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को क्लीन चिट दे दी है. इन दंगों में 1000 से अधिक लोग मारे गए थे जिनमें से अधिकतर अल्पसंख्यक समुदाय के थे|
सरोवर हमारी धरोहर के तहत मैं बूढ़ातालाब हूं पर विचार गोष्ठी का होगा आयोजन
रायगढ़| रायगढ़ से भी आये दिन दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। बीते शुक्रवार को एक नाबालिग के साथ उस समय दुष्कर्म हुआ जब वह लक्ष्मी पूजा देख कर दोस्त के साथ वापस लौट रही थी। जानकारी के अनुसार, तमनार क्षेत्र के कचकोबा गांव की रहने वाली 15 वर्षीया नाबालिग 6 दिसंबर की शाम दोस्तों के साथ लक्ष्मी पूजा मेला देखने के लिए लैलूंगा गई थी। वहां देर रात होने के कारण अगले दिन 7 दिसंबर की सुबह 10 बजे वह दोस्त साेनू बैरागी के साथ उसके घर सागर पाली चली गई। लगभग चार घंटे बाद दोपहर करीब 2.30 बजे उसका दोस्त सोनू उसे बस स्टैंड छोड़ने के लिए निकला । बस स्टैंड से थोड़ी ही दुरी पर पीछे से आ रहे बाइक सवार दो युवकों सोनू से मारपीट कर उसका मोबाइल छीन लिया। जब नाबालिग ने शोर मचाना शुरू किया तो बाइक सवार युवक उसे उठाकर जगल ले गए।
सेना की ताकत में इजाफा




















