रायपुर। रायपुर सांसद सुनील सोनी जी ने संसद की कार्रवाई खत्म होने के पश्चात सीधे वार्डों में पहुंचकर रायपुर नगर निगम के भाजपा पार्षद प्रत्याशी टेशू साहू, धीमान सेन, सरोज साहू, विश्वदिनी पांडेय, सुशीला धीवर, प्रमोद साहू, सूर्यकांत राठौर, सुभाष अग्रवाल, तिलक भाई पटेल के पक्ष में आज विभिन्न वार्ड का दौरा कर जनता से इन्हें विजयी बनाने की अपील की।
उन्होंने शहर की जनता से वादा किया कि शहर को स्मार्ट सिटी के अनुरूप बनाने के लिए अधिक से अधिक बजट लेकर आएंगे। उन्होंने टैंकर मुक्त शहर के वादे को दोहराते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में 150 एमएलडी का फिल्टर प्लांट चालू हुआ था और पूरे शहर में राइजिंग लाइन के माध्यम से पानी सप्लाई होती थी। पुरानी बातें जनता को याद दिलाते हुए सांसद सुनील सोनी ने कहा कि कांग्रेस राज में एक समय था जब रायपुर में इतने टैंकर दौड़ते थे कि पानी के लिए मारपीट तक हो जाती थी और कितने ही लोग टैंकरों में दबकर मर गए थे।
उन्होंने अपने कार्यकाल में पेयजल की समस्या से निपटने के लिए 27 टंकियां बनवाई और लगभग 113 करोड़ की राशि निगम के खाते में छोड़ कर गए थे। उस राशि का सही उपयोग होता तो 2011 तक शहर पेयजल की समस्या से मुक्त हो जाता। परंतु कांग्रेस के महापौरों ने किसी प्रकार का कोई कार्य नहीं किया जिसके कारण आज भी शहर की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। उन्होंने सभी वार्डों में भाजपा, उम्मीदवारों को भारी मतों से जीताने की अपील की।
रायपुर। नए बने राज्य में तेजी से बढ़ते छत्तीसगढ़ की राजधानी को उसकी गरिमा के अनुरूप 10 वर्षों में निगम की सत्ता में काबिज होने के बावजूद कांग्रेस विकास नहीं कर पायी।
भाजपा प्रवक्ता श्रीचंद सुंदरानी छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा रायपुर नगर निगम के अधोसंरचना, विकास एवं सौंदर्यीकरण के नाम पर करोड़ों का बजट दिया गया । परंतु अपनी अदूरदर्शिता के कारण उस बजट का सही उपयोग कांग्रेस के महापौर कभी नहीं कर पाए। चाहे बात रायपुर शहर के तालाबों के सौंदर्यीकरण का हो, जिसमें एक समय रायपुर की पहचान रहे बूढ़ा तालाब आज बदहाली में अपने अस्तित्व से संघर्ष करती हुई प्रतीत हो रही है। दूसरी तरफ अंडरग्राउंड सीवरेज सिस्टम को मजबूती से लाने में भी कांग्रेस के महापौर असफल ही साबित हुए। जिसके कारण आज भी रायपुर शहर का हृदय स्थल जय स्तंभ थोड़ी सी बरसात में नहर बन जाता है।
श्री सुंदरानी ने कहा कि भाजपा के पूर्व महापौर सुनील सोनी के कार्यकाल में निर्मित पानी टंकी को आज भी पाइपलाइन के साथ जोड़ा नही जा सका है और अभी तक पुरानी सड़ी गली पाइप लाइन से लोगों के घरों में पेयजल सप्लाई की जा रही है. जिस के परिणाम स्वरूप शहर की जनता ने लंबे समय तक पीलिया का प्रकोप झेला। उन्होंने कहा कि 10 वर्षो पश्चात आज भी घरों से गीला और सूखा कचरा कैसे एकत्र कर सही निष्पादन करे इस पर कांग्रेसी महापौर प्रयोग ही कर रहे हैं।
श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि अब शहर की जनता ने मन बना लिया है कि रायपुर को राजधानी की गरिमा के अनुरूप बनाना है और वह जान गए हैं कि कांग्रेसियों के पास कोई ठोस योजना और नीति नही है जिससे वे शहर का विकास कर सकें।
रायपुर। रायपुर नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 11 काली माता वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़े हुए अनुराग साहू ने रायपुर उत्तर के पूर्व विधायक श्रीचंद सुन्दरनी के साथ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल, मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के समक्ष भाजपा पार्षद प्रत्याशी संजय श्रीवास्तव को अपना समर्थन दिया व भाजपा की विकासवादी विचारधारा को जनता तक पहुचने का संकल्प लिया ।
कानपूर | आज गंगा का हाल देखने के दौरान पीएम मोदी गंगा बैराज पर बनी सीढ़ियों पर फिसल कर गिर पड़े। अटल घाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोट पर सवार होकर मां गंगा का हाल देखा। गंगा में यात्रा के बाद वह वापस घाट पर लौटे। बोट से उतरने के बाद वह सीढिय़ां चढ़कर ऊपर घाट की ओर जा रहे थे। इस बीच सीढ़ी पर उनका पैर फिसल और वह गिर पड़े। इसके बाद एसपीजी के जवानों ने उन्हें उठाया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पीएम मोदी विशेष विमान से शनिवार की सुबह कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर उतरे तो सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मंत्रिमंडल के सहयोगियों तथा केंद्रीय मंत्रियों ने स्वागत किया। नमामि गंगे के अभियान में लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल गंगा कांउसिल की पहली बैठक में नमामी गंगे की परियोजनाओं का हाल जाना और उसमें गिर रहे नालों का जायजा लिया।
इसके बाद बोट में सवार होकर गंगा की अविरलता और निर्मलता का जायजा लिया। बोट से वह बंद हुए सीसामऊ नाले तक गए और वहां बने सेल्फी प्वाइंट को देखा। गंगा नदी में नाव से प्रदूषण तथा सफाई का जायजा लेने के बाद वापसी के समय पीएम नरेंद्र मोदी गंगा बैराज की सीढिय़ों पर फिसल गए। स्टीमर से गंगा नदी का जायजा लेने के बाद पीएम मोदी को नई दिल्ली रवाना हो गए।
बताते चलें कि जिस सीढ़ी पर पैर फंसने की वजह से प्रधानमंत्री फिसल गए, उसी सीढ़ी पर पिछले दिनों निरीक्षण के लिए आने वाले करीब आधा दर्जन अधिकारी भी गिर चुके हैं। इस सीढ़ी को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने शुक्रवार रात चर्चा की थी। इस बारे में कमिश्नर सुधीर एम बोबडे ने बताया कि शुक्रवार रात ही एसपीजी को बता दिया गया था कि अटल घाट पर एक सीढ़ी ज्यादा ऊंची है। एसपीजी ने प्रधानमंत्री को भी सीढ़ी की स्थिति से अवगत करा दिया था।
नईदिल्ली। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां शादी के बाद अपने ससुराल से जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। बताया जा रहा है कि बदायूं जिले के दातागंज कोतवाली क्षेत्र में शादी के बाद इस दुलहन ने ससुराल वालों को खाने में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद वह घर में रखी नकद राशि और जेवर कथित रूप से लूटकर फरार हो गई। पुलिस ने बताया कि मामला दातागंज कोतवाली के मोहल्ला छोटा परा का है। 9 दिसंबर को प्रवीन की शादी आजमगढ़ की एक महिला से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि गुरूवार रात को दुलहन ने खाना बनाया था और उसने उसी में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया था जिसे खाने के बाद घर के सभी सदस्य बेहोश हो गए। इसके बाद सुबह जब आंख खुली तो दुलहन जेवरात और नकदी लेकर घर से फरार थी। परिजनों का कहना है कि शादी में उनके चार लाख रुपये खर्च हुए थे। एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि परिजन की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है और पूरे मामले की जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर के पास खेत में मिली एक युवक की तीन से चार दिन पुरानी लाश, मर्ग कायम कर जाँच में जुटी पुलिस...
जगदलपुर | नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण किये जाने को लेकर अब विरोध शुरू हो गया है। 2001 में नगरनार स्टील प्लांट के लिए प्रभावितों ने अपनी जमीन प्लांट के लिये दी थी। प्लांट के तैयार होने से पहले ही केंद्र सरकार ने इसके निजीकरण का फैसला ले लिया है। केंद्र सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के बाद नगरनार के प्रभावितों और आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीण लामबंद हो गए है और चरण बद्ध तरीके से इसका विरोध भी शुरू कर दिया है। आज नगरनार बाजार में सभी प्रभावितों और कर्मचारी संगठन ने जन जागरण रैली निकाली औऱ केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग की है कि केंद्र सरकार उस निर्णय को तत्काल वापस ले नहीं तो पूरे बस्तर में इसका विरोध किया जाएगा। वहीं आज जन जागरण रैली में कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी सहित नगरनार क्षेत्र के कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे। ज्ञात हो कि यह बस्तर के राजनीति का एक अहम मुद्दा रहा है। जिसे लेकर स्थानीय भाजपा नेता भी निजीकरण का विरोध करते रहे हैं। इस संबंध में भाजपाईयों ने केंद्र की सरकार से एनएमडीसी का निजीकरण नहीं करने के लिए पहल शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में नगरनार के निजीकरण का मुद्दा और गरमायेगा। इसके साथ यह बड़ा चुनावी मुद्दा भी बनेगा, लेकिन आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ में चुनावी मौसम लगभग समाप्त हो चुका होगा। इस दौरान यह मुद्दा कितनी मजबूती के साथ कौन उठायेगा यह आने वाला समय ही बतलायेगा।
रायपुर | डाटा साइंस और इनके अप्लीकेशन पर आधारित पांच दिवसीय फकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम कार्यशाला का समापन हुआ | यह कार्यशाला अखिल भारतीय तकनिकी परिषद् द्वारा संचालित अटल अकादेमी द्वारा संस्थान के संगणक विज्ञानं एवं अभियन्त्रिका विभाग द्वारा आयोजित किया गया था | कार्यक्रम का शुभारम्भ डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. प्रभात दीवान एवं कार्यशाला के संयोजक डॉ. प्रदीप सिंह और डॉ. दिलीप सिसोदिया द्वारा किया गया था| इस कार्यशाला में तकनिकी संस्थानों से शिक्षकों और शोधकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया | कार्यशाला में डॉ. दिलीप सिंह सिसोदिया द्वारा मशीन लर्निंग की क्लासिफिकेशन तकनीक के विभिन विधियों की विस्तृत जानकारी के साथ साथ डॉ. प्रदीप सिंह द्वारा क्लस्टरिंग के विधियों की जानकारी अभियर्थियों को दी गयी | कार्यक्रम के अंतिम दिन डॉ.ए.एम.रवानी,डायरेक्टर NIT मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए | वही एक्सपर्ट के रूप में डॉ. मुनींद्र ओझा द्वारा मशीन लर्निंग की नयी तकनीक डीप लर्निंग के विभिन्न विधियों की जानकारी प्रदान की गयी और साथ ही इन विधियों को कंप्यूटर प्रयोगशाला में प्रायोगिक सत्र का भी आयोजन किया गया |
जगदलपुर। भारत ट्रेवल्स की बस ने बाइक सवार दो पुलिस के जवानों को ठोकर मार दी। इस हादसे में एक आरक्षक की जहां मौके पर ही मौत हो गई, वहीं हवलदार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बस पलट गई, जिसमें बस चालक को भी गंभीर चोट लगी है।

रायपुर | राजधानी रायपुर के समता कालोनी में एक्सपायरी डेट की इंजेक्शन लगाने से महिला की मौत को अभी सप्ताहभर ही बीता था कि उरला क्षेत्र में स्थित एक अस्पताल में फिर एक महिला की इंजेक्शन लगाने के बाद मौत होने की घटना प्रकाश में आयी है।
नईदिल्ली। दिल्ली के मुंडका इलाके में भीषण आग ने एक गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया है। इस पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की 21 गाडिय़ां मौजूद हैं। जिस गोदाम में आग लगी है, वो प्लाईवुड का कारखाना बताया जा रहा है। आग इतनी ज्यादा है कि वो इमारत के सामने स्थित एक बल्ब फैक्ट्री तक फैल गई है। हालांकि राहत की बात ये है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।




















