रायपुर, शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाते रहा, तीन माह का गर्भ ठहर जाने पर दवा खिलाकर गर्भ खराब कर शादी करने से इंकार कर दिया। घटना की रिपोर्ट गंज थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार संतोषी नगर टिकरापारा निवासी युवती 28 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 1 जनवरी 2016 से 31 अगस्त 2018 तक कुंवर विश्व प्रताप सिंह पिता स्व. डीगलाल सिंह निवासी ग्राम मुनगाडीह बसना महासमुंद ने प्रार्थियां को शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा जिससे तीन माह का गर्भ ठहर जाने पर आरोपी ने दवाई खिलाकर गर्भपात करा दिया व शादी करने से इंकार कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज मासिक रेडियो वार्ता ‘लोकवाणी’ की 5वीं कड़ी की शुरूआत ‘जय जोहार’ के सहज अभिवादन के साथ की। उन्होंने लोकवाणी के माध्यम से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों, वनांचल तथा आदिवासी अंचलों की जनता से सीधे संवाद पर अपनी प्रसन्नता भी जाहिर की। श्री बघेल ने रेडियो वार्ता के दौरान अमर शहीद वीर नारायण सिंह को याद करते हुए कहा कि उनका बलिदान दिवस 10 दिसम्बर को है। इसी प्रकार 18 दिसम्बर को गुरू बाबा घासीदास की जयंती और 25 दिसम्बर को प्रभु यीशु का जन्म दिवस क्रिसमस है। मुख्यमंत्री ने अमर शहीद वीर नारायण सिंह, गुरू बाबा घासीदास और प्रभु यीशु को नमन करते हुए उनसे प्रदेश की खुशहाली के लिए आशीर्वाद की कामना की।
श्री बघेल ने ‘लोकवाणी’ में आदिवासियों की गौरवशाली संस्कृति और परम्परा, वनोपज पर आधारित उनकी आजीविका, राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जनजातियों के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों, आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा आदि विषयों पर प्रदेशवासियों के साथ अपने विचार साझा किए। श्री बघेल ने रेडियो वार्ता में श्रोताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
लोकवाणी कि मुख्य बाते :-
-आदिवासियों की संस्कृति और परंपरा से है छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान
-वनोपजों के कारोबार से जुडे़ंगी 50 हजार महिलाएं
-अबूझमाड़ में पहुंचेगी विकास की रौशनी
-बस्तर की जीवनदायिनी इन्द्रावती को बचाने प्राधिकरण का गठन
-आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा के बड़े फैसले
-जाति प्रमाण-पत्र बनाने की प्रक्रिया को सरल बनाया गया
-राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 27, 28 और 29 दिसंबर को
-लोककला परिषद की आदिवासी कला और संस्कृति के उत्थान में होगी अहम भूमिका
-नई औद्योगिक नीति ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘ की मूल भावना पर आधारित
-बस्तर, सरगुजा, बिलासपुर संभाग के लिए होगा कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड का गठन
-किसानों को धान की कीमत 2500 रूपए प्रति क्विंटल मिलेगी
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रेडियोवार्ता में कहा कि वनांचलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वालों आदिवासी युवाओं को प्राथमिकता से रोजगार देने के लिए राज्य सरकार ने अनेक बड़े कदम उठाएं है। बस्तर, सरगुजा तथा बिलासपुर संभाग के लिए कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के गठन का निर्णय लिया गया है। बस्तर, सरगुजा संभाग की तरह कोरबा जिले में जिला संवर्ग के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों की पूर्ति स्थानीय लोगों से करने की समय-सीमा बढ़ा दी गई है। विशेष पिछड़ी जनजातियों के युवाओं को स्थानीय स्तर पर नौकरी देने के लिए नियमों को शिथिल किया गया है। प्री-मैटिक छात्रावास एवं आवासीय विद्यालयों, आश्रमों के बच्चों की शिष्यवृत्ति बढ़ाकर 1000 रूपए प्रतिमाह की गई है। प्रदेश में 16 नवीन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शुरू किए गए है। मैट्रिकोत्तर छात्रावास के विद्यार्थियों की छात्र भोजन सहाय राशि 500 रूपए प्रतिमाह से बढ़ाकर 700 रूपए प्रतिमाह की गई है। हॉट बाजारों में चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। सुपोषित छत्तीसगढ अभियान, ‘मेहरार चो मान‘ जैसे कार्यक्रम लोक अभियान बनकर आदिवासी अंचलों में लोगों की जुबान पर चढ़ गए हैं।
दंतेवाड़ा दिसंबर के पहले पखवाड़े में अंततः जाड़े ने दक्षिण बस्तर को अपने आगोश में लेना शुरू कर दिया है। रातें सर्द होने लगी हैं। अल सुबह घना कोहरा छाया रहता है। विजिबिलिटी कम होने से ट्रेन रुट के साथ ही सड़क मार्ग पर भी सुबह यातायात में अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ रही है। इस शनिवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को संसद में पहले देशभक्त कहने और फिर दो बार सदन में माफी मांगने के बाद भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अब इस पूरे मामले का सियासी माइलेज लेने में जुट गई है। लोकसभा की कार्यवाही में शामिल होने के बाद शनिवार को भोपाल पहुंची सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के खिलाफ FIR कराने की मांग को लेकर भोपाल में कमला नगर थाने के गेट पर धरने पर बैठ गई है।
कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के बयान की ब्यावरा आने पर जिंदा जला देंगे को मुद्दा बनाते हुए साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर कमलानगर थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पहुंची।
भाजपा दफ्तर से पार्टी के जिला अध्यक्ष और कई कार्यकर्ताओं के साथ शाम 7 बजे के लगभग कमलानगर थाने पहुंची साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की
जब पुलिस ने 2 घंटे तक FIR नहीं दर्ज की तो सांसद अपने सर्मथकों के साथ थाने के गेट पर धरने पर बैठ गई है। साध्वी प्रज्ञा का आरोप है कि कांग्रेस सरकार के इशारे पर पुलिस जानबूझकर उनकी एफआईआर नहीं दर्ज कर रही है।
साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस विधायक ने उनको जिंदा जलाने की धमकी दी उसके बाद वह असुरक्षित महसूस कर ही है इसलिए वह न्याय की मांग को लेकर थाने पहुंची है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। स्थानीय सांसद के धरने की खबर लगते ही पुलिस के आला अधिकारी थाने पहुंचे और धरना खत्म करने की अपील की।
साध्वी प्रज्ञा ने पूरे मुद्दें को महिलाओं की सुरक्षा से जोड़ते हुए कहा कि जिस तरह देश में महिलाओं को जिंदा जलाया जा रहा है वैसे ही कांग्रेस विधायक ने उनको जिंदा जलाने की धमकी दी है।
उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने उनको बिना दोषी साबित हुए आतंकी बता दिया। साध्वी ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं को जिंदा जलाने वाले लोग खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस सरकार के दबाव में उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के लोकसभा में गांधीजी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने के बाद ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने साध्वी प्रज्ञा का पुतला जलाते हुए कहा था कि अगर साध्वी कभी आई तो वह उनको जिंदा जला देंगे। कांग्रेस विधायक के इस बयान के बाद साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस विधायक को खुला चैलेंज किया था वह 8 दिसंबर को ब्यावरा आएगी। पूरे मामले के तूल पकड़ने पर कांग्रेस विधायक ने अपने बयाने के लिए माफी मांग ली थी।
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के उन्नाव में देर रात दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल से बलात्कार पीड़िता का शव उसके पैतृक गांव पहुंचने के बाद परिजनों पर जल्द से जल्द अंतिम संस्कार करने का दबाव था, लेकिन परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था।
आनन-फानन में उन्नाव के जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडे ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझा-बुझाकर रविवार सुबह अंतिम संस्कार करने के लिए मना लिया था, लेकिन देर रात दिल्ली से उन्नाव पहुंची पीड़िता की बड़ी बहन ने आज सुबह अंतिम संस्कार करने से मना करते हुए योगी सरकार के सामने तीन शर्तें रख दीं।
पहली शर्त में बड़ी बहन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की इच्छा जाहिर की और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गांव आएं।
दूसरी शर्त यह रखी है कि परिवार में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए,
तीसरी शर्त आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी दी जाए।
बड़ी बहन ने कहा कि प्रदेश सरकार जब तक सारी शर्तें मान लेती तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
उन्नाव के थाना बिहार के अंतर्गत एक गांव के रहने वाले शिवम और शुभम ने 12 दिसंबर 2018 को इलाके की एक युवती को अगवा करके रायबरेली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में गैंगरेप किया था। मामला रायबरेली जिले के थाना लालगंज में पंजीकृत है और रायबरेली कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही है।
जमानत पर छूटे आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट की और फिर आग के हवाले कर दिया जब तक पीड़ित अस्पताल पहुंचती तब तक काफी हद तक पीड़ित जल चुकी थी। पीड़िता को गंभीर हालत में लखनऊ से दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में शिफ्ट किया गया था, जहां पर शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई।
नई दिल्ली। दिल्ली में आज तड़के आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। यहां फिल्मिस्तान इलाके में आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई। खबरों के मुताबिक अनाज मंडी में फैक्टिरियों में आग लगने के कारण यह हादसा हो गया।
मौके पर करीब दमकल की करीब 30 गाड़ियां आग पर काबू करने का प्रयास कर रही है। खबरों के मुताबिक बैग की फैक्टरियों में यह आग लग गई। आग में फंसे 50 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया।
खबरों के अनुसार जब आग लगी तो यह सो रहे थे। बताया जा रहा है तीन छोटी-छोटी फैक्टरियों में यह आग लगी। लोगों की दम घुटने से मौत हो गई।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की जानकारी सुबह 5 बजकर 22 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल की 30 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।
उन्होंने बताया कि मकान में फंसे कई लोगों को बाहर निकालकर आरएमएल अस्पताल एवं हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया है।
दिल्ली के मुख्यदमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर अनाज मंत्री में हुए इस दर्दनाक हादसे पर दु:ख जताया। बचाव कार्य जारी है और दमकलकर्मी लोगों को बचाने की सर्वश्रेष्ठ कोशिश कर रहे हैं।
लखनऊ,गैरकानूनी ढंग से सोना ले जाने के लिए एक तस्कर ने गजब जुगाड़ निकाला। उसने हरे रंग के तीन कैप्सूल में 921 ग्राम सोने का पेस्ट भर उन्हें अपने आंतरिक अंग में छिपा लिया। दुबई से वह विमान द्वारा नेपाल पहुंचा और यहां काठमांडू एयरपोर्ट से लखनऊ आया।
दुबई व नेपाल में तो वह चकमा देकर निकल गया, लेकिन जब वह मुंबई जाने के लिए लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचा तो यहां तलाशी के दौरान पकड़ लिया गया। उसके शरीर से बरामद सोने का मूल्य करीब 37 लाख रुपये है।
डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवन्यू इंटेलीजेंस की लखनऊ जोन की टीम ने गुरुवार को शाम सात बजे तस्कर को लखनऊ एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि दुबई से वह सोना लेकर वह नेपाल आया और काठमांडू से नेपालगंज एयरपोर्ट पहुंचा। यहां से सड़क मार्ग से वह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा। यहां से उसे मुंबई की फ्लाइट पर बैठना था लेकिन वह दबोच लिया गया।
आज 8 दिसम्बर का राशिफल
इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा
मेष:आज आप जिस बात की आशंका कर रहे हैं वह बात नही होगी। यदि आप किसी वसूली पर जा रहे हैं तो वहां जाना सार्थक हो सकता है। किसी से कोई वादा भी नहीं करें। हो सकता है जिसका भला आप करने की सोच रहे हैं वह आपके लिए मन में अच्छा न सोचता हो इसलिए सावधान रहकर ही कोई काम करें।
वृषभ:आज आपके कंधे पर कुछ अतिरिक्त कार्यभार आ सकता है। यदि आप नौकरी में हैं तो कोई नया काम आपको सौंपा जा सकता है। रही बात घरेलू समस्याओं की वहां भी और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। हो सकता है कोई ठोस सलाह आपके काम आ जाएं।
मिथुन:कुछ उत्तरदायित्व वाला काम आज आपको मिलने वाला होगा। चलते-फिरते भी अचानक में कोई प्रियजन मिल सकता है जिसकी तत्काल मदद भी आपको करनी होगी। कुछ कठिनाई के बावजूद आप स्वयं को कमजोर नहीं समझें।
कर्क:एकाएक ही आवेश के वशीभूत होकर आप कभी कभी भारी गलती कर बैठते हैं। ऐसे मे फिर आगे चलकर वहीं कार्य आपके लिए मुसीबत बन जाता है। कृपया दूसरों के लिए अच्छा जरूर सोचें और करें भी।
सिंह:अपने चारों तरफ के वातावरण पर कड़ी नजर रखनी होगी। आपको पता होना चाहिए कि आपके आस-पास क्या हो रहा है। कोई व्यक्ति जो आपका विरोधी है या फिर बिजनस में प्रतिद्वंद्वी का पूरा ध्यान आपके पीछे लगा हुआ है।
कन्या:कोई आपसे प्रेम प्रणय का हाथ बढ़ा रहा है तो अपनी स्थिति देखकर ही उसका जवाब दें। हो सकता है वह आपका फायदा लेना चाह रहा हो। कुछ फेर बदल भी आपको अपने कार्यक्षेत्र में करनी हैं जिनके द्वारा भी सहयोग मिल सकता है उसे लेकर अपने काम को अपडेट कर लें। यही समय है।
तुला:यदि आप किसी उलझन में हैं या फिर किसी नजदीकी के किसी प्रस्ताव से परेशान हैं तो आपको अपनी मजबूरी या असमर्थता साफ साफ जाहिर कर देना चाहिए और साथ ही ध्यान रखें कि कोई ऐसा संकेत भी नहीं दें जिससे ऐसा लगे कि आपके रिश्ते खराब होने की आशंका हो।
वृश्चिक:यदि आप आज कोई नई नौकरी खोज रहे हैं या फिर नया कारोबार करना चाहते हैं तो अपने ही इर्द-गिर्द लोगों की मदद लें। हो सकता है इनमें से कोई आपके लिए मददगार साबित हो जाए। आपने अपने स्तर पर जो भी करना है उसे समय रहते ही कर लें।
धनु:आज आप अपने काम को निकालने में कुछ जल्दीबाजी करें। यदि आप ढीले रहे तो सभी महत्वपूर्ण कार्य और भी काम में देरी का शिकार हो सकते हैं। हो सकता है जिस कार्यभार को आप प्राप्त करना चाहते हैं वहां कोई पहले पहुंचकर अपना उल्लू सीधा कर ले। जो भी करना है बिना समय गवाएं ही कर लें।
मकर:आज आपके लिए किसी पुराने संकल्प को पूरा करने का दिन है। आपने किसी देवता के मंदिर में कोई मन्नत मांग रखी है तो उसके लिए तत्परता से निकल पड़ें। जितना भी आप किसी मामले को लंबा खींचने की कोशिश में रहेंगे आगे चलकर उसी में आपकी मुसीबत बढ़ जाएगी और खर्च भी।
कुंभ:काफी अर्से बाद आपकी दिनचर्या में बदलाव आने की आशंका है। यदि कोई नया ओहदा या पद आपको मिल रहा है तो आप उसके स्वीकार करने में देर न करें हो सकता है यहीं से आपके लिए तरक्की का द्वार खुल जाए।
मीन:आज आपको सज-धज कर कहीं पर जाना पड़ सकता है या फिर किसी सभा समारोह के लिए तैयार होना पड़ सकता है। फिजूल की तड़कभड़क से दूर रहें और किसी शान दिखाने वाले व्यक्ति से अपना मुकाबला नहीं करें। आज आपके लिए कुछ लोगों का ध्यान भी आकर्षित होगा।


रायपुर,गीता जयंती एक प्रमुख पर्व है हिंदु पौरांणिक ग्रथों में गीता का स्थान सर्वोपरि रहा है. ये जानकारी भक्तजनों पहुँचने के उद्देश्य से श्री श्री राधा रास बिहारी मंदिर इस्कॉन टाटीबंध के द्वारा आज गीता जयंती का महोत्सव मनाया गया .श्रीकृष्ण जी,अर्जुन की भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी ,जिसमे मंदिर के लगभग 400 सेवक सेविका के द्वारा हरे राम हरे कृष्णा ,महामन्त्र पर नाचते गाते कीर्तन करते ,एवं गीता उपदेश जनजन पहुचाने के लिए शास्त्री चौक से जय स्तभ चौक, शारदा चौक, तात्या पारा,आज़ाद चोक, आमापारा, विवेका नंद आश्रम,आर के सी गेट ,पर समापन हुआ , मंदिर अध्यक्ष अध्यक्ष स्वामी एच एच सिद्धार्थ श्री श्री राधा रास बिहारी मंदिर इस्कॉन टाटीबंध रायपुर ने सभी भक्तजनों का आभार व्यक्त किया

गीता ग्रंथ का प्रादुर्भाव मार्गशीर्ष मास में शुक्लपक्ष की एकादशी को कुरुक्षेत्र में हुआ था. महाभारत समय श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को ज्ञान का मार्ग दिखाते हुए गीता का आगमन होता है. इस ग्रंथ में छोटे-छोटे अठारह अध्यायों में संचित ज्ञान मनुष्यमात्र के लिए बहुमूल्य रहा है.
अर्जुन को गीता का ज्ञान देकर कर्म का महत्व स्थापित किया इस प्रकार अनेक कार्यों को करते हुए एक महान युग परवर्तक के रूप में सभी का मार्ग दर्शन किया.मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी को गीता जयंती के साथ साथ मोक्षदा एकादशी भी कहा जाता है. मोक्षदा एकादशी का व्रत करने वाले व्यक्ति को एकादशी के नाम के अनुसार मोक्ष प्राप्ति के योग बनते हैं.
इसी दिन गीता जयन्ती होने से श्रीमदभगवद गीता की सुगन्धित फूलों द्वारा पूजा, कर गीता का पाठ करना चाहिए. विधिपूर्वक गीता व भगवान विष्णु की पूजा करने पर यथा शक्ति दानादि करने से पापों से मुक्ति मिलती है तथा शुभ फलों की प्राप्ति होती है. गीता जयंती के दिन श्री विष्णु जी का पूजन करने से उपवासक को आत्मिक शांति व ज्ञान की प्राप्ति होती है व मोक्ष मार्ग प्रश्स्त होता है.

गीता जयंती कथा
कर्म की अवधारणा को अभिव्यक्त करती गीता चिरकाल से आज भी उतनी ही प्रासंगिक है जितना तब रही. विचारों को तर्क दृष्टी के द्वारा बहुत ही सरल एवं प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किया गया है संसार के गुढ़ ज्ञान तथा आत्मा के महत्व पर विस्तृत एवं विशद वर्णन प्राप्त होता है.
गीता में अर्जुन के मन में उठने वाले विभिन्न सवालों के रहस्यों को सुलझाते हुए श्री कृष्ण ने उन्हें सही एवं गलत मार्ग का निर्देश प्रदान करते हैं. संसार में मनुष्य कर्मों के बंधन से जुड़ा है और इस आधार पर उसे इन कर्मों के दो पथों में से किसी एक का चयन करना होता है. इसके साथ ही परमात्मा तत्त्व का विशद वर्णन करते हुए अर्जुन की शंकाओं का समाधान करते हैं व गीता का आधार बनते हैं.
गीता जयंती महत्व
गीता आत्मा एवं परमात्मा के स्वरूप को व्यक्त करती है. कृष्ण के उपदेशों को प्राप्त कर अर्जुन उस परम ज्ञान की प्राप्ति करते हैं जो उनकी समस्त शंकाओं को दूर कर उन्हें कर्म की ओर प्रवृत करने में सहायक होती है. गीता के विचारों से मनुष्य को उचित बोध कि प्राप्ति होती है यह आत्मा तत्व का निर्धारण करता है उसकी प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करता है. आज के समय में इस ज्ञान की प्राप्ति से अनेक विकारों से मुक्त हुआ जा सकता है.
आज जब मनुष्य भोग विलास, भौतिक सुखों, काम वासनाओं में जकडा़ हुआ है और एक दूसरे का अनिष्ट करने में लगा है तब इस ज्ञान का प्रादुर्भाव उसे समस्त अंधकारों से मुक्त कर सकता है क्योंकी जब तक मानव इंद्रियों की दासता में है, भौतिक आकर्षणों से घिरा हुआ है, तथा भय, राग, द्वेष एवं क्रोध से मुक्त नहीं है तब तक उसे शांति एवं मुक्ति का मार्ग प्राप्त नहीं हो सकता.
रायगढ़| कांग्रेस और भाजपा एक-एक प्रत्यासी का नामांकन निर्वाचन अधिकारी ने खारिज कर दिया है जिसमे वार्ड 26 के कांग्रेस प्रत्याशी रानी सोनो और वही वार्ड क्र. 41 से भाजपा प्रत्याशी सुनीता सिदार शामिल है| बताया जाता है कि दोनों प्रत्याशियों का जाति प्रमाण पत्र दूसरे प्रान्त के होने के कारण यह हुआ है। कांग्रेस प्रत्याशी रानी सोनी का जाति प्रमाणपत्र मध्यप्रदेश का था व भाजपा प्रत्याशी सुनीता सिदार का जाती प्रमाणपत्र ओडिशा का था इसलिए दोनों का नामांकन को निर्वाचन अधिकारी ने खारिज कर दिया। अब दोनों पार्टी वहां से किसी दूसरे प्रत्याशी के नाम से बी फार्म जमा कराएगी।
नई दिल्ली में आयोजित लीडरशिप समिट में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार 11 माह पुरानी है। लेकिन इतने कम समय में राज्य की फिजा इतनी बदल गई है कि दुनिया और देश में इस समय जो चुनौतियां है उनमें छत्तीसगढ़ अटल, अडिग और निरन्तर विकसित अर्थव्यवस्था के रूप में खड़ा रह सका है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बताया कि 11 महीनों में छत्तीसगढ़ की बेरोजगारी दर में जहां 6 प्रतिशत गिरावट आई है, वही 11 महीनों में ही प्रदेश में रियल सेक्टर में 70 प्रतिशत उछाल ओटोमोबाइल सेक्टर में 35 प्रतिशत तक बढ़ोतरी सहित बाजार से गयी रौनक वापस लौट आई है। यह सब चमत्कार नहीं है। हमने गांधी की विचारधारा के मॉडल को अपनाया है। हम नरवा, गरवा, घुरवा, बारी की जिस योजना पर काम कर रहे हैं वो महज कोई सरकारी योजना नहीं है, बल्कि जन विकास का एक वैकल्पिक मॉडल है।
श्री बघेल ने समिट में कहा कि देश को भावनात्मक आधार पर नहीं चला सकते, इसके लिए अर्थव्यवस्था में सुधार करना ही होगा। समिट को संबोधित करते हुए श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों का कर्ज माफ किया गया है, किसानों से 2500 रुपये क्विंटल धान खरीदा जा रहा है, यही वजह है कि राज्य में मंदी का असर नहीं हुआ है। छत्तीसगढ़ में ऑटोमोबाइल्स, रियल इस्टेट सहित सभी क्षेत्रों में उछाल देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा आम जनता के जेब में पैसे डालने पर ही बाजार में पैसे आएंगे।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि, दुनिया में ऐसे उदाहरण कम होंगे कि ग्रामीण व्यवस्था के सुधार में खेती छोड़ चुके किसान हजारों की संख्या में वापस खेतों में लौट आए है। पलायन वाला दौर अब छत्तीसगढ़ में नहीं रहा है, पुनर्वास का यह नया दौर है, जो छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास की तस्दीक करता है। समिट में देश-विदेश से आए ख्याति प्राप्त बुद्धिजीवी भी उपस्थित थे। जीएसटी पर राज्यों को मिलने वाले क्षतिपूर्ति अनुदान से सम्बंधित एक प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बताया कि, छत्तीसगढ़ में क्षतिपूर्ति की माँग वर्ष 2018-19 में बढ़कर 6500 करोड़ हो जायेगी। केंद्र द्वारा अब तक जीएसटी कंपनसेशन रिलीज नहीं होने से राज्य को राजस्व की बड़ी हानि हो रही है और विकास के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
श्री बघेल ने कहा कि, हमारी सरकार ने नेहरू - गांधी की विचारधारा को आत्मसात किया है। हमने अन्याय और शोषण के खिलाफ हमेशा आवाज उठाई है। अनुसूचित-जाति-जनजाति व पिछड़े वर्गो के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम, इसी प्रतिबद्वता और जन विकास के औजार के सहारे गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ की उदार विरासतों, अपार संसाधनों और उत्साही नीतियों के कारण देश में छत्तीसगढ़ विकास और विश्वास का प्रतीक बन गया है।
कोरबा| छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बुधवारी बाजार से एक खौफनाक मामला सामने आरहा है जहां उन्नाव कांड मामले की तरह ही इस मामले में भी आरोपी जेल से बाहर आया था और फिर आते ही खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था। सिरफिरे आशिक ने सरेआम ऐसा खूनी खेल खेला कि लोग कांप उठे। वारदात में विवाहिता जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है, जबकि आरोपी युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया| इस पूरी घटना का वीडियो पर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है, कोतवाली थाना के बुधवारी बाज़ार क्षेत्र की इस घटना में एक युवक महिला के बाल पकड़कर धारदार हँसिया से उसके चेहरे पर एक के बाद एक कई वार करता नजर आ रहा है। महिला अधमरे अवस्था मे कराहती रही पर घर के दरवाजे के पास खड़े कुछ लोग उसे बचाने की जगह मोबाइल पर वीडियो बनाते रहे ।
सोशल मिडिया पर खूब वायरल हो रहा है वीडियो में देख सकते है खौफनाक वारदात...


रायपुर | महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में दिव्यांगों को रोजगार देने में छत्तीसगढ़ देश में छठवें स्थान पर है। चालू वित्तीय वर्ष 2019-20 के पहले आठ महीनों अप्रैल से नवम्बर तक यहां 22 हजार 966 दिव्यांगों को मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इस दौरान इनके लिए पांच लाख तीन हजार 208 मानव दिवस रोजगार का सृजन किया गया है। मनरेगा के बेहतर क्रियान्वयन से आम लोगों के साथ ही दिव्यांगों को भी रोजगार उपलब्ध कराने में छत्तीसगढ़ देश के कई बड़े राज्यों को पीछे छोड़ते हुए लगातार शीर्षस्थ राज्यों में शुमार है। दिव्यांगों को रोजगार के मामले में आंध्रप्रदेश, तमिलनाडू, तेलंगाना, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल क्रमशः पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे एवं पांचवें स्थान पर है।
मनरेगा दिव्यांगों को भी रोजगार मुहैया कराने के लिए बड़ा मंच साबित हो रहा है। इसमें रोजगार के समान अवसर देकर समाज की मुख्य धारा में उनकी सशक्त मौजूदगी सुनिश्चित की जा रही है। पिछले वित्तीय वर्ष 2018-19 में भी 30 हजार 702 दिव्यांगों को मनरेगा के अंतर्गत रोजगार मुहैया कराया गया था। इस दौरान उनके लिए आठ लाख 90 हजार 264 मानव दिवस रोजगार का सृजन किया गया था।

मनरेगा में दिव्यांगों को भी रोजगार उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं। उन्हें विशेष श्रेणी वाले रंगीन जॉब कार्ड जारी किए गए हैं। उनकी मांग पर योजना के अंतर्गत पंजीकृत दिव्यांगों को उनके लिए सुविधाजनक कार्य उपलब्ध कराया जाता है। दिव्यांगों की सुगमता के लिए मनरेगा के तहत बनने वाले भवनों जैसे भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र, आंगनबाड़ी भवन तथा खाद गोदामों में निःशक्त व्यक्तियों के आवागमन के लिए बाधारहित मार्ग का निर्माण भी प्राथमिकता से किया जाता है।
मनरेगा कार्यों में दिव्यांगों को प्राथमिकता से शामिल करते हुए चालू वित्तीय वर्ष में अब तक राजनांदगांव जिले में चार हजार 411, कबीरधाम में दो हजार 603, सुकमा में एक हजार 937, बलौदाबाजार-भाटापारा में एक हजार 537, रायपुर में एक हजार 354, जशपुर में एक हजार 140, बालोद में 1007, जांजगीर-चांपा में 923, कांकेर में 806, रायगढ़ में 675, कोरिया और सूरजपुर में 667-667, कोरबा में 596, धमतरी में 558, बिलासपुर में 555, मुंगेली में 457, गरियाबंद में 420, बेमेतरा में 419, दंतेवाड़ा में 395, सरगुजा में 381, दुर्ग में 369, बलरामपुर-रामानुजगंज में 283, कोंडागांव में 273, बस्तर में 213, महासमुंद में 167, बीजापुर में 89 तथा नारायणपुर जिले में 64 दिव्यांगों को रोजगार दिया गया है। उन्हें इस दौरान सभी जिलों में कुल पांच लाख तीन हजार 208 मानव दिवस काम दिया गया है।
मनरेगा में दिव्यांगों के लिए चिन्हित विशिष्ट कार्य
मनरेगा में दिव्यांग व्यक्ति की क्षमता अनुसार कार्यों के संभावित वर्गीकरण में पेयजल व्यवस्था, बच्चों की देखभाल करने में सहायता, पौधरोपण, सिंचाई-नहर खोदना, गड्ढों को भरना, ट्रॉलियों में रेत भरना अथवा फेंकना, भवन निर्माण-कंक्रीट सामग्री तैयार करना, कंक्रीट व अन्य निर्माण सामग्री को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना, सीमेंट और ईंट ले जाना, परातों में मिट्टी अथवा कंकड़ भरना, नवनिर्मित दीवार पर पानी छिड़कना, कुएं को गहरा करना, कुएं के अंदर खोदी गई मिट्टी से टोकरी भरना, कुएँ से कीचड़ खोदकर बाहर निकालना, तसलों में कूड़े को भरना, परातों में भरी सामग्री को ट्रालियों में डालना, पत्थर ढोना, पत्थरों को सही स्थान पर रखना, भूमि को समतल करना, खेतों में बांध लगाना, जल संरक्षण भूमि में गड्ढे खोदना, गड्ढों से खोदी गई मिट्टी को किसी अन्य स्थान पर रखना, जल छिड़काव करना एवं कंकड़ रखना शामिल है।
कांकेर | छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा में नक्सलियों ने पर्चे फेंककर 8 दिसंबर को बंद का आह्वान किया है। नक्सली 2 दिसंबर से 8 दिसंबर तक पीएलजीए सप्ताह मना रहे हैं। जिसके तहत नक्सलियों ने इस तरह के पर्चे फेंककर बंद का आह्वान किया है।












.jpg)








