नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
पसान रेंज में हाथियों का उत्पात जारी, हमले में घर हुए क्षतिग्रस्त...

पसान रेंज में हाथियों का उत्पात जारी, हमले में घर हुए क्षतिग्रस्त...

कोरबा। अगर समय पर ग्रामीणों ने सही निर्णय लेकर अपने घरों को नहीं छोड़ा होता तो यह काफी महंगा साबित होता। हाथियों ने पिछली रात उत्पात मचाने के साथ चार घरों को ढहा दिया। हमले में ये घर क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटनाक्रम से लोगों के सामने अब रहवास की समस्या आ खड़ी हुई है। हाथियों के उत्पात से मनगांव सहित आसपास के इलाके में भय का वातावरण बना हुआ है। वनमंडल कटघोरा में हाथियों का आतंक जारी है। गुरुवार की रात अचानक पहुंचे 30 हाथियों के दल ने भारी उत्पात मचाया। यहां चार ग्रामीणों के घरों को हाथियों ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के दौरान इन घरों में लोग नहीं थे। इसलिए अनहोनी नहीं हुई। दरअसल हाथियों का विचरण क्षेत्र में कुछ दिनों से जारी था। गुरुवार को क्षेत्र में उनकी लोकेशन मिल रही थी। इसलिए संबंधितों को यहां से सुरक्षित जगह पर चले जाने के लिए कहा गया था। वन विभाग की सलाह मानते हुए लोग अन्यत्र चले गए। इसलिए खतरे को भांपकर लोगों द्वारा लिया गया निर्णय सही साबित हुआ और उनकी जिंदगी बच सकी।


जानकारी मिली है कि मनगांव में घरों को क्षति पहुंचाने के साथ ही एक दर्जन से अधिक किसानों की फसल भी रौंद दीए जिससे संबंधितों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। हाथियों के जल्क.तनेरा बीट के मनगांव पहुंचने और उत्पात मचाए जाने की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचने के साथ ही नुकसानी का सर्वे शुरू कर दिया है। प्रारंभिक तौर पर लाखों रुपए का नुकसान का अनुमान लगाया गया है। सूत्रों के मुताबिक जिस समय हाथियों ने गांव में उत्पात मचाया और घरों को तोड़ाए उस समय लोग सो रहे थे। हाथियों की क्षेत्र में पहुंचने की सूचना पर काफी लोग सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचे और अपनी जान बचाई। उधर पाली रेंज में भी 22 हाथी विचरण करते हुए जटगा के रास्ते बगदरा पहुंच गए हैं और फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हाथियों के क्षेत्र में पहुंचने से ग्रामीण दहशत में हैं। उधर गणेश हाथी का लोकेशन कोनकोना बता रहा है, यह फिलहाल शांत है। कोरबा वनमंडल के करतला रेंज के नोनदरहा में भी हाथियों की गतिविधियां जारी है। 30 की संख्या में पहुंचे हाथियों के दल ने यहां 11 से अधिक किसानों की फसल रौंद दी है।

 

एनसीपी नेता अजित पवार को एसीबी ने दी सिंचाई घोटाले में क्लीन चिट, जाने पूरी खबर

एनसीपी नेता अजित पवार को एसीबी ने दी सिंचाई घोटाले में क्लीन चिट, जाने पूरी खबर

महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार को बड़ी राहत मिली है। महाराष्ट्र के एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने पवार को सिंचाई घोटाले में आरोपों से मुक्त कर दिया है। 27 नवंबर को बॉम्बे हाईकोर्ट में जमा किए गए शपथपत्र के मुताबिक विदर्भ सिंचाई विकास निगम (वीआईडीसी) के चेयरमैन अजित पवार को कार्यकारी एजेंसियों के कार्यों के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है, क्योंकि पवार के पास कोई वैधानिक दायित्व नहीं है। इससे पहले महाराष्ट्र में हुए करीब 70 हजार करोड़ के कथित सिंचाई घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने नवंंबर 2018 में पूर्व उप मुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार को जिम्मेदार ठहराया था।

महाराष्ट्र भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया था कि करोड़ों रुपये के कथित सिंचाई घोटाला मामले में उसकी जांच में राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार और अन्य सरकारी अधिकारियों की ओर से भारी चूक की बात सामने आई है। यह घोटाला करीब 70,000 करोड़ रुपये का है, जो कांग्रेस- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शासन के दौरान सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी देने और उन्हें शुरू करने में कथित भ्रष्टाचार व अनियमितताओं से जुड़ा हुआ है।
अजित पवार के पास महाराष्ट्र में 1999 से 2014 के दौरान कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन सरकार में सिंचाई विभाग की जिम्मेदारी थी। एसीबी के महानिदेशक संजय बारवे ने एक स्वयंसेवी संस्था जनमंच की ओर से दाखिल याचिका के जवाब में हाईकोर्ट की नागपुर पीठ के समक्ष एक हलफनामा दाखिल किया था।
 
निशा तलमपल्ली ने जीता मिस इंडिया इंटरनेशनल 2019 का खिताब, जाने कौन है निशा

निशा तलमपल्ली ने जीता मिस इंडिया इंटरनेशनल 2019 का खिताब, जाने कौन है निशा

रायपुर। यह एक सपना सच होने का क्षण था जब निशा तलमपल्ली, जो कर्नाटक के धुमुसुर नामक एक छोटे से गाँव से ताल्लुक रखती थीं, उन्होंने मिस इंडिया इंटरनेशनल 2019 का ताज अपने नाम कर लिया। निशा के लिए यात्रा तब शुरू हुई जब उन्होंने इंडिया फैशन फिस्ता जीता, यह उनके लिए एक कदम था और मिस इंडिया इंटरनेशनल के लिए उनकी यात्रा वहाँ से शुरू हुई। वह उन भाग्यशाली प्रतियोगियों में से एक थीं जिन्हें 9 हजार उम्मीदवारों में से चुना गया था जिन्होंने मिस इंडिया इंटरनेशनल के लिए दाखिला लिया था। चयन के बाद उसने सफलतापूर्वक टेलीफोनिक साक्षात्कार को मंजूरी दे दी, जिसे हर्षिता ने लिया और एक घंटे तक जारी रखा। उसने आखिरी सवाल के लिए अपनी प्रतिक्रिया से साक्षात्कारकर्ता को प्रभावित किया, जहां पूछा गया कि क्या उसे चुना जाता है कि वह किस स्थिति में लक्ष्य बना रही होगी, उसने कहा, मेरे शरीर में रक्त और आत्मविश्वास दोनों समान रूप से मौजूद हैं और बह रहे हैं। मेरी यात्रा मिस इंडिया इंटरनेशनल 2019 के खिताब से कम नहीं होगी।  फाइनल इंडोनेशिया में आयोजित किया गया था। प्रतियोगी 5 दिनों के लिए इंडोनेशिया के जकार्ता के मेरलिन पार्क में रुके थे। निशा के लिए 5 दिन रहता है कि वह जकार्ता में थी, अन्य प्रतियोगियों से भी मिलने और सीखने का अवसर था। तेज बुखार होने के बावजूद, निशा ने अपना कुल 100 प्रतिशत प्रयास दिया, और उडऩे वाले रंगों के साथ सभी दौरों को साफ कर दिया। जूरी, जो सभी प्रतियोगियों को तेजी से देख रहे थे, अंत में मिस इंडिया इंटरनेशनल के सबसे प्रतिष्ठित खिताब के साथ मिस निशा तलमपल्ली को ताज पहनाया। निशा के लिए वे दिन अविस्मरणीय सुखद यादों की तरह हैं जिन्हें वह हमेशा के लिए संजोती है। कंपनी के सीईओ मिस गुड्डू रूपानी, और निदेशक रजत सुनेजा ने उन्हें अपनी यात्रा में पूरी तरह से प्रेरित किया। निशा ने आगे कहा, मिस इंडिया इंटरनेशनल 2019 का ताज लाखों महिलाओं का सपना है। मिस इंडिया इंटरनेशनल के ताज का दावा करने वाली अविश्वसनीय भारतीय महिला का सपना देश द्वारा देखा, सराहा और सराहा जाएगा। यह जीवन भर की मान्यता है। यह प्रसिद्धि और सफलता की दुनिया की यात्रा है और यह भारत के सुपर मॉडल 2020 के जज पैनल में होने के लिए गर्व का क्षण होगा।
 एक मनचले आशिक ने एकतरफा प्यार में विवाहिता पर किया प्राणघातक हमला, जाने कहा की है ये घटना

एक मनचले आशिक ने एकतरफा प्यार में विवाहिता पर किया प्राणघातक हमला, जाने कहा की है ये घटना

कोरबा | सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 21 बुधवारी बजरंग चौक खपराभऋा में किराए में निवासरत एकतरफा प्यार में बौराए सिरफिरे युवक ने विवाहिता के ऊपर आज सुबह हंसिया से अनगिनत प्रहार बर्बर तरीके से करते हुए उसे मौत के घाट उतारने का प्रयास किया। जिसे मोहल्ले वालों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार यह घटना आज सुबह 8.30 से 9 बजे के मध्य की बताई जा रही है। दरअसल हुआ यूं कि मुंगेली जिले के ग्राम धरमपुरा थाना लोरमी निवासी इंद्रपाल टोंडे उम्र 40 पिता श्यामसुंदर टोंडे विगत कई वर्षों से आकर कोरबा गांधी चौक बुधवारी में निवासरत था। उस समय उसी मोहल्ले में नंदिनी दिव्य उम्र 32 वर्ष नामक महिला जो मुंगेली के लोरमी थानांतर्गत निवासरत है। यहां कोरबा में आकर गांधी चौक बुधवारी में पहले से रह रही थी। इंद्रपाल टोंडे उसी समय से उक्त महिला से एकतरफा प्यार करने लगा था जबकि महिला उसके प्रति किसी भी तरह का अपना रूझान परिलक्षित नहीं करती थी। हालांकि इसके बावजूद भी इंद्रपाल उसे लुभाने के लिए नाना प्रकार के हथकंडे अपनाते रहा। 
बताया जाता है कि विवाहिता द्वारा उसके प्रति किसी भी तरह के प्रेम का इजहार नहीं किए जाने पर अक्सर उसके द्वारा इंद्रपाल से विवाद होता रहा। जिसके कारण विवाहिता गांधी चौक बुधवारी मोहल्ला छोड़कर बजरंग चौक खपराभट्टा में जाकर किराए में रहने लगी। इंद्रपाल भी उसी मोहल्ले में विगत कुछ माह पूर्व किराए में जाकर एक कमरा ले लिया। जिसके बाद वह चुप नहीं बैठा और विगत 4 अक्टूबर 19 को उक्त महिला के नहाते समय उसका फोटो लेकर वायरल कर दिया। इस बात की जानकारी विवाहिता को हुई तो उसने उसके साथ विवाद भी किया। यहां तक कि फोटो डिलिट करने के लिए दबाव बनाई मगर इंद्रपाल तैयार नहीं हुआ तो उसने इसकी शिकायत सीएसईबी चौकी में की। जिसके परिणाम स्वरूप उस समय उसे गिरफ्तार कर आईटी एक्ट एवं शांति भंग करने की धारा में जेल भेज दिया गया था।
आरोपी इंद्रपाल चंद दिन पूर्व ही जमानत पर छूटकर आया था, जिसके बाद से बदला लेने के लिए मौके की तलाश करने लगा। आज सुबह 8.30 से 9 बजे के मध्य विवाहिता के घर जा पहुंचा और विवाद करते हुए धारदार हंसिया से उसके चेहरे, गर्दन, नाक, कान में बर्बर तरीके से अनगिनत प्रहार कर दिया। महिला की चीख.पुकार सुनकर मोहल्लेवासी एकत्रित हुए और सिरफिरे को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। इस घटना की सूचना मिलते ही कोरबा सीएसपी राहुलदेव शर्मा, कोतवाली टीआई दुर्गेश शर्मा, सीएसईबी चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव हमराह स्टाफ के साथ मौके पर जा पहुंचे और हमलावर को मॉबलिचिंग की घटना का शिकार होने से बचाते हुए एक ओर जहां उसे अपने कब्जे में ले लिया तथा दूसरी ओर गंभीर रूप से प्राणघातक हमले से घायल हुई विवाहिता को लेकर तत्काल कोरबा जिला अस्पताल पहुंचे। गंभीर रूप से दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। आरोपी के विरूद्ध धारा 307 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। पीडि़ता का पुलिस द्वारा बयान उसके होश में आने पर दर्ज किया जाएगा।
 
 राजधानी में पेड़ पर लटकी मिली एक युवक की लाश, इलाके में दहशत का माहौल

राजधानी में पेड़ पर लटकी मिली एक युवक की लाश, इलाके में दहशत का माहौल

रायपुर। राजधानी के बैरन बाजार क्षेत्र से एक घटना सामने आया है जहा एक पेड़ पर युवक का लटकता हुआ शव बरामद किया गया है. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है| वहीं घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लगी हुई है. कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में ले लिया है| शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. युवक की पहचान नहीं हो सकी है. लिहाजा पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है| युवक का शव पेड़ पर बेल्ट से लटका मिला है. ऐसे में क्या उसने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या की गई. यह तो पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा| फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है|
राजधानी के गोयल अस्पताल में एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने से हुई युवती की मौत, जाने पूरी खबर

राजधानी के गोयल अस्पताल में एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने से हुई युवती की मौत, जाने पूरी खबर

रायपुर। राजधानी के समता कॉलोनी स्थित गोयल अस्पताल में युवती को एक्सपायरी डेट वाला इंजेक्शन लगाने से युवती की मौत का मामला सामने आया है. युवती बढ़ईपारा की रहने  वाली थी. हल्का सर्दी बुखार की शिकायत के बाद परिजन गोयल अस्पताल लेकर गये थे. जहां इंजेक्शन लगाते ही युवती का शरीर पूरी तरह नीला पड़ गया. जिसके बाद थोड़ी देर में युवती की मौत हो गई


मामला सामने आने के बाद अस्पताल में हड़कंप मचा हुआ है. युवती की मौत से खफा परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया. अस्पताल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन लगाने की बात कही. परिजनों का गुस्सा देख अस्पताल में अफरातफरी मच गई.
 बलात्कार के दोषियों को दया याचिका दायर करने का अधिकार नहीं होना चाहिए, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद

बलात्कार के दोषियों को दया याचिका दायर करने का अधिकार नहीं होना चाहिए, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद

नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने महिला सुरक्षा को एक गंभीर मुद्दा बताया है। उन्होंने कहा कि POCSO अधिनियम के तहत बलात्कार के दोषियों को दया याचिका दायर करने का अधिकार नहीं होना चाहिए। संसद को दया याचिकाओं की समीक्षा करनी चाहिए। बता दें कि आज राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद आज राजस्थान सिरोही में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने देश में महिला सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मुद्दा बताया। कहा ​कि बलात्कार के आरोपियों को किसी भी स्थिति में दया याचिका करने से वंछित कर देना चाहिए।
भाजपा के नव नियुक्त नगर अध्यक्ष को आया हार्ट अटैक, हालत हुई गंभीर, जाने कौन है वो भाजपा नेता

भाजपा के नव नियुक्त नगर अध्यक्ष को आया हार्ट अटैक, हालत हुई गंभीर, जाने कौन है वो भाजपा नेता

उज्जैन | भाजपा के नव नियुक्त नगर अध्यक्ष विवेक जोशी की शुक्रवार को तबियत बिगड़ी आया हार्ट अटैक, जिसके बाद उन्हें उज्जैन के सीएचआई अस्पातल में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालात गंभीर होने के चलते उन्हें इंदौर रेफर ​कर दिया गया। भाजपा ने विवेक जोशी को नगर अध्यक्ष बनाए जाने का कल रात ही ऐलान किया था।

 धमतरी में एक महिला की अधजली लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी, जाँच में जुटी पुलिस

धमतरी में एक महिला की अधजली लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी, जाँच में जुटी पुलिस

धमतरी| धमतरी जिले के नगरी इलाके के बेलर गांव में एक महिला की अधजली लाश मिलने की खबर सामने आई है। महिला की अधजली लाश मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। वहीं, सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई ​कर रही है। मिली जानारी के अनुसार शुक्रवार को बेलर गांव में रहने वाली बसंती प्रजापति की लाश अधजली अवस्था में मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस इस बात की पतासजी कर रही है कि बसंती की हत्या हुई है या उसने खुदकुशी की है। फिलहाल महिला की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
 
नशीली टेबलेट के साथ दो युवक गिरफ्तार, 411 नग नशीली कैप्सूल जब्त

नशीली टेबलेट के साथ दो युवक गिरफ्तार, 411 नग नशीली कैप्सूल जब्त

रायपुर। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल 195 नग जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार चूम्मन पटेल थाना खमतराई जिला रायपुर (छ.ग.) 2. पप्पू ऊर्फ प्रकाश चौहान 26 वर्ष पिता रमेश चौहान निवासी आरबीएच कालोनी डब्ल्यूआरएस रायपुर व चुम्मन पटेल 26 वर्ष पिता तरूण पटेल भनपुरी कबीर आश्रम के पास थाना खमतराई  निवासी को परिक्रमा पथ सुलभ के पास बुढापारा में नशीली कैप्सूल बेचे जाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से कुल 411 नग कैप्सूल जब्त किया है। जब्त किए गए कैप्सूल की कीमत 2 हजार 6 सौ 72 रूपए बताया जा रहा है। 

पूर्व मुख्यमंत्री, आईजी, एसपी सहित 7 के विरूद्ध थाने में शिकायत दर्ज, जाने आखिर क्या है पूरी खबर...

पूर्व मुख्यमंत्री, आईजी, एसपी सहित 7 के विरूद्ध थाने में शिकायत दर्ज, जाने आखिर क्या है पूरी खबर...

पीडि़त परिवार और ग्रामीणों ने बासागुड़ा थाने दर्ज कराई शिकायत 
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में सारकेगुड़ा फर्जी मुठभेड़ मामले में पूर्व सीएम रमन सिंह, मुकेश गुप्ता, तत्कालीन बस्तर आईजी लांगकुमेर, सीआरपीएफ डीआईजी एस. एलांगो, एसपी प्रशांत अग्रवाल, टीआई इब्राहिम खान और 190 सीआरपीएफ कोबरा जवानों के खिलाफ 17 पीडि़त परिवार ग्रामीणों ने बासागुड़ा थाने में शिकायत दर्ज करने का आवेदन दिया है। वहीं एसडीओ विनोद मिंज का कहना है कि इस मामले में शासन को पत्र भेजा जाएगा, जो निर्णय आएगा उसके बाद एफआईआर दर्ज करने के संबंध में समुचित व्यवस्था दी जायेगी। सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु कुमार, सोनी सोढ़ी और वकील भी सारकेगुड़ा के ग्रामीणों के साथ बासागुड़ा थाने में सुप्रीम कोर्ट के दिए एक फैसले का तर्क देकर अभी एफआईआर दर्ज करने की मांग पर समाचार लिखे जाने तक मौजूद थे। ज्ञात हो कि जगदलपुर के सारकेगुड़ा गांव में 28-29 जून 2012 में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ बताते हुए जवानों ने 17 ग्रामीणों की हत्या कर दी थी, इस बात का खुलासा न्यायिक जांच आयोग ने किया है। 
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टिकट वितरण के बाद विधायक शैलेष पाण्डेय का पुतला फूंका, जाने क्या थी वजह

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टिकट वितरण के बाद विधायक शैलेष पाण्डेय का पुतला फूंका, जाने क्या थी वजह

बिलासपुर | नगरीय निकाय 2019 को लेकर छत्तीसगढ़ में हड़कंप मचा हुआ है। जहां नामांकन के अंतिम दिन राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर रही है। वहीं, सूची जारी होने के बाद से दावेदारों और कार्यकर्ताओं में नाराजगी का माहौल बना हुआ है। आज बिलासपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वार्ड 22 से बाहर प्रत्याशी को टिकट देने से नाराजगी जताई हैं। नाराजगी में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसी विधायक शैलेष पांडेय का पुतला दहन किया है।

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने वार्ड 22 भीमराव अम्बेडकर नगर से हजरा खान को अपना उम्मीदवार बनाया है। हजरा खान को उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी का माहौल बना हुआ है। 

कार्यकर्ताओं ने विधायक शैलेष पांडेय पर बाहरी प्रत्याशी को टिकट दिलाने का आरोप लगाया है। जबकि कार्यकर्ता स्थानीय कार्यकर्ता संगीता तिवारी को वार्ड से उम्मीदवार बनाने की मांग कर रहे थे | 

स्वास्थ्य विभाग की गाड़ी ने ले ली एक व्यक्ति की जान और एक व्यक्ति को किया घायल, जाने कहा की है ये खबर

स्वास्थ्य विभाग की गाड़ी ने ले ली एक व्यक्ति की जान और एक व्यक्ति को किया घायल, जाने कहा की है ये खबर

जगदलपुर | परपा थाने क्षेत्र के डिमरापाल में गुरुवार की शाम दो वाहनों की टक्कर में एक ऑटो चालक कमलू की मौत हो गई। वहीं हादसे के दौरान एक साइकिल सवार भी घायल हो गया। बताया जा रहा है साइकिल सवार के पैर में गंभीर चोट आई है। 

मिली जानकारी के अनुसार जगदलपुर की तरफ से ऑटो केशलूर की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही दरभा स्वास्थ्य विभाग की सूमो ने ऑटो को सामने से जबरदस्त टक्कर मार दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो चालक का पैर कटकर अलग हो गया, वहीं वहां से गुजर रहा एक सायकल सवार भी हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद ऑटो चालक कमलू, 55 वर्ष निवासी बड़ेमारेंगा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं मिली जानकारी के अनुसार सायकल सवार युवक का पैर टूट गया है। जिसे संजीवनी 108 की मदद से मेकॉज में भर्ती कराया गया है। 
 
तेजाब-टैंकर का पाइप लिक होने से चार महीने के बच्चे समेत तीन लोग झुलसे, जाने कहा की है ये घटना

तेजाब-टैंकर का पाइप लिक होने से चार महीने के बच्चे समेत तीन लोग झुलसे, जाने कहा की है ये घटना

नईदिल्ली। अवैध रूप से ले जाए जा रहे तेजाब के टैंकर की पाइप फट जाने के लिए एक पूरा परिवार झुलस गया। ये घटना दिल्ली के वजीरपुर इलाके की है। हादसे में घायल चार महीने के बच्चे और उसकी मां की हालत गंभीर बताई जा रही है। दरअसल, यह टैंकर एक फैक्ट्री में तेजाब की सप्लाई के लिए जा रहा था। तेजाब को जब फैक्ट्री के टैंक में डाला जा रहा था तो पाइप लीक हो गया और सड़क पर फैल गया। इसी बीच इस स्कूटी पर सवार एक परिवार जिसमें पति पत्नी और उनका चार महीने का बच्चा था इसकी चपेट में आ गया। टैंकर ड्राइवर और फैक्ट्री मालिक यह देख मौके से भाग गए। मौके पर परिवार को तड़पता देख एक गार्ड और अन्य व्यक्ति ने उन्हें पास के हॉस्पिटल में अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें फोर्टिस रेफर कर दिया गया। चार महीने के बच्चे और उसकी माँ की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि टैंकर में 20 हजार लीटर तेजाब था। सूचना प्राप्त होने के बाद मौके पर पहुंची थाना अशोक विहार की पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

 
उधार में दिए रुपये मांगने पर आरोपी ने घर बुलाकर महिला के साथ की मार पीट, मामला दर्ज

उधार में दिए रुपये मांगने पर आरोपी ने घर बुलाकर महिला के साथ की मार पीट, मामला दर्ज

रायपुर। उधार में दिए रुपये को वापस मांगने पर घर के अंदर बुलाकर महिला ने मारपीट कर  दांत से काटकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट मोवा थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार नेवईभाठा शिवनगर थाना नेवई जिला दुर्ग निवासी कुमारी प्रिया पांडेय 21वर्ष पति कमलकिशोर पांडेय ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रेम नगर मोवा निवासी दुलारे अंसारी को दो लाख 61 हजार रुपये प्रार्थियां ने उधार में दिया था रकम वापस मांगने पर आरोपी  की पत्नी कनिज फातिमा 22 वर्ष पति दुलारे अंसारी ने घर के अंदर बुलाकर गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारकर दांत से काट चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 294, 324 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 





 
चार जरकिन में रखा 80 लीटर डीजल पेट्रोल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

चार जरकिन में रखा 80 लीटर डीजल पेट्रोल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। दो होटलों के बाहर जरकिन में भरकर डीजल व पेट्राल ज्वलनशील पदार्थ खुले में रखने पर पुलिस ने छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार किया है व डीजल पेट्रोल जब्त कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मंदिर हसौद पुलिस ने गुरुवार मामा भांजा होटल गुजरा फाटक के सामने दो जरकिन में 40 लीटर ज्वलनशील पदार्थ डीजल खुले में रखने के जुर्म में पुलिस ने भिलाई कैंप -1 निवासी रेड्डी 38 पिता नारायण रेड्डी को गिरफ्तार कर डीजल जब्त कर लिया है। इसी तरह सिंह ढाबा के पास दो जरकिन में 40 लीटर पेट्रोल ज्वलनशील पदार्थ खुले में रखने की सूचना पाकर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर 40 लीटर पेट्रोल के साथ गौरभठ आरंग निवासी राजेंद्र कोसले 35 वर्ष पिता धनसाय कोसले को गिरफ्तार कर पेट्रोल जब्त कर लिया है। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ज्वलनशील पदार्थ खुले में रखने के जुर्म में धारा 285 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

अंतिम समय में प्रत्याशी बदलने से महिला कार्यकर्ताओं ने एकात्म परिसर में किया हंगामा

अंतिम समय में प्रत्याशी बदलने से महिला कार्यकर्ताओं ने एकात्म परिसर में किया हंगामा

मामला वार्ड क्रमांक 8 मोतीलाल नेहरू वार्ड का

रायपुर। वार्ड क्रमांक मोतीलाल नेहरू वार्ड से भाजपा प्रत्याशी घोषित किए गए गोपेश साहू का नाम अंतिम समय में अपील समिति द्वारा बदलकर अशोक सिन्हा को प्रत्याशी बनाए जाने पर वार्ड की महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय एकात्म परिसर में पहुंचकर बड़ी संख्या में नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। महिला कार्यकर्ताओं के अनुसार अंतिम सूची जारी होने के बाद गोपेश साहू का नाम काटकर अशोक सिन्हा का नाम एन नामांकन भरने की अंतिम तिथि में चंद घंटों पहले परिवर्तित करना वार्ड के लोगों के साथ अन्याय है। वहीं साहू समर्थकों ने अशेाक सिन्हा को टिकट दिए जाने का जमकर विरोध करते हुए उक्त निर्णय को पार्टी के लिए हानिकारक करार दिया। 
भिलाई में दिन दहाड़े खेत में हुआ मुंबई की इवेंट डांसर का गैंगरेप, जाने क्या है पूरा मामला

भिलाई में दिन दहाड़े खेत में हुआ मुंबई की इवेंट डांसर का गैंगरेप, जाने क्या है पूरा मामला

भिलाई| हैदराबाद के बाद छत्तीसगढ़ के भिलाई में भी गैंग रेप की खबर सामने आई है पीडि़त मुंबई की एक डांसर ने इवेंट ऑर्गनाइजर समेत चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है दरअसल पीडि़त युवती मुम्बई की रहने वाली है और सामाजिक आयोजन में हिस्सा लेने भिलाई आई थी इवेंट ऑर्गनाइजर राज ने पीडि़ता को आयोजन में डांस करने के लिए मुंबई से बुलाया था और भिलाई सुपेला के लैंडमार्क होटल में रखा था उसे रायपुर के एक कार्यक्रम में ले जाने के बहाने कुम्हारी के खार में ले जाकर अपने अन्य साथियों कमलेश,कबीर और सोनू के साथ मिलकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि सभी आरोपियों ने उससे दुष्कर्म करने के बाद 50 हजार रुपये और मोबाइल भी लूट लिए। इसके बाद आरोपियों ने ही उसे एक हजार रुपये देकर टैक्सी से रायपुर भेजा और वहां से मुंबई चले जाने की धमकी दी पीडि़ता रायपुर से वापस सुपेला लौटी और थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलीस भी सख्ते में आ गई ततपरता दिखाते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, लूट और आपराधिक षडय़ंत्र की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर दो आरोपियों राज और कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है दो आरोपी अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। उन दोनों की तलाश की जा रही है। पीडि़ता से महिला पुलिस अधिकारी अन्य पूछताछ व घटना स्थल की जानकारी ले रहे है।

सड़क किनारे खड़े व्यक्ति भी अब नहीं है सुरक्षित, अज्ञात वाहन चालक ने ठोका इलाज के दौरान हुई मौत, जाने कहा की है ये घटना

सड़क किनारे खड़े व्यक्ति भी अब नहीं है सुरक्षित, अज्ञात वाहन चालक ने ठोका इलाज के दौरान हुई मौत, जाने कहा की है ये घटना

रायपुर। सड़क किनारे खड़े व्यक्ति की रोड एक्सिडेंट में गंभीर रूप से घायल हो जाने के बाद इलाज के लिए डीकेएस अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उपचार के दौरान मौत हो जाने पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मर्ग कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार डीडी नगर थाना पुलिस ने अग्रवाल स्वीट्स के सामने डंगनिया में रोड एक्सिडेंट में घायल व्यक्ति को इलाज के लिये डीकेएस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था। इलाज के दौरान मृतक हेमंत तिवारी 45 वर्ष पिता काशीप्रसाद तिवारी निवासी ब्राम्हण पारा आजाद चौक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 304 ए तहत मर्ग कायम कर अपराध दर्ज कर लिया है।  

नाइजीरिया में अगवा किये गए जहाज में रायपुर के दम्पत्ति भी है शामिल, CM बघेल बोले हर संभव करेंगे मदद...

नाइजीरिया में अगवा किये गए जहाज में रायपुर के दम्पत्ति भी है शामिल, CM बघेल बोले हर संभव करेंगे मदद...

रायपुर| हांगकांग का पानी की एक जहाज को नाइजीरिया के तट के पास समुद्री लुटेरों ने अगवा कर लिया है। जहाज में कुल 19 लोग सवार हैं, जिसमें 18 भारतीय मूल के हैं। जबकि एक तुर्की नागरिक है अब खबर आ रही है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायुपर का भी एक दंपति इस जहाज में सवार है। बताया गया कि रायपुर निवासी युवक जहाज का चीफ मैकेनिकल इंजीनियर था। फिलहाल पुलिस, शासन-प्रशासन, विदेश मंत्रालय द्वारा तलाश अभियान जारी है, लेकिन अभी तक किसी का कुछ पता नहीं चल पाया है।

मिली जानकारी के अनुसार नाइजीरिया में समुद्री लुटेरों द्वारा अगवा किए जहाज में रायपुर निवासी पति पत्नी भी सवार है। बताया गया कि जहाज में रायपुर निवासी विजय तिवारी चीफ मैकेनिकल इंजीनियर के तौर पर पदस्थ थे। इस दौरान उनकी पत्नी अंजू तिवारी भी पति के साथ जहाज में सवार हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारतीयों के अगवा होने की खबर मिलते ही भारतीय दूतावास के अफसरों ने नाइजीरया से संपर्क साधा है ताकि घटना के बारे में और ब्योरा हासिल किया जा सके। साथ ही अगवा भारतीयों को रिहा कराया जा सके। गृह मंत्रालय से किया संपर्क मीडिया से बात करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि नाइजीरियन समुद्री गिरोह द्धारा अगवा जहाज रायपुर निवासी विजय तिवारी और पत्नी अंजू तिवारी के सवार होने की जानकारी मिली है। मामले में विजय तिवारी के भाई से बात हुई है। इस घटना में शामिल कोई भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।नाइजीरियन में तिवारी दंपत्ति का जो अपहरण हुआ है। इस पर जानकारी खंगाली जा रही है। भारत सरकार के दूतावास से लगातार अधिकारी संपर्क में है। जो भी बेहतर हो सकता है, वह हम करेंगे इसका विश्वास दिलाया गया है। गृह मंत्रालय से इस विषय पर लगातार संपर्क किया जा रहा है।