रायपुर | कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए बिलासपुर नगर पालिक निगम से पूर्व में घोषित किए गए 05 प्रत्याशियों को बदलकर उनके जगह नये प्रत्याशियों के नाम घोषित किए है। इसके अलावा तिल्दा और भाटापारा नगर पालिका परिषद से एक-एक प्रत्याशी को बदला गया है।
दंतेवाड़ा। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात एक जवान ने गीदम बस स्टैंड में अपनी ही रायफल से खुद को शूट कर दिया। जहां मौके पर ही जवान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह जवान बीजापुर में पदस्थ था। गीदम बस स्टैंण्ड में जैसे ही गोली चली लोगों को कुछ देर तक समझ ही नही आया कि आखिर यह क्या हो रहा है, कहां से गोली चली। थोड़ी देर बाद समझ आया कि जवान को स्वयं ही आत्महत्या कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक जवान 170 बटालियन का जवान था
नईदिल्ली। उच्चतम न्यायालय हैदराबाद के दिशा बलात्कार एवं हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराए जाने की घटना की स्वतंत्र जांच से संबंधित याचिका पर बुधवार को सुनवाई करेगा। याचिकाकर्ता दो वकीलों- जी एस मणि और प्रदीप कुमार यादव की ओर से मामले का विशेष उल्लेख मुख्य न्यायाधीश एस. ए. बोबडे की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष किया गया तथा मामले की गम्भीरता के मद्देनजर त्वरित सुनवाई का आग्रह किया गया।
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर से एक खौफनाक मामला सामने आ रहा है। जहां पर 5 साल की बच्ची के साथ 32 साल का अधेड़ रेप की कोशिश कर रहा था, जब वो इसमें नाकाम रहा तो उसने बच्ची को जिंदा जला दिया।
घायलों में सभी महिलाएं, तेन्दूकोना थाना क्षेत्र के घोंच के समीप हुआ हादसा
राजनांदगांव। देश में रेप करने पर फांसी जैसी सजा मिलने के बाद भी दरिंदों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। रोजाना रेप और छेड़छाड़ की दर्जनों घटनाएं सामने आती है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से भी युवती से सामूहिक दुष्कर्म की खबर सामने आई है। बताया गया कि युवती के साथ गांव के ही चार युवकों ने उसे हवस का शिकार बनाया है। मामले में पुलिस ने चार आरोपियां को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पूछताछ जारी है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के एक जवान ने आज सुबह कंपनी कमांडर को गोली मार दी। इसके बाद जवान ने खुद को भी गोली मार कर खुदकुशी कर ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरक्षक विक्रम राजवाड़े ने कंपनी कमांडर मेलाराम कुर्रे को गोली मार दी। उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। घटना रांची के खेलगाँव स्टेडियम में सुबह 6:25 बजे की बताई जा रही है। दोनों छतीसगढ़ सशस्त्र बल 4 बटालियन बी कंपनी में थे। वे यहां खेलगांव स्टेडियम में बने कैंप में रुके हुए थे। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह कंपनी कमांडर मेला राम कुर्रे और विक्रम राजवाड़े के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद विक्रम ने मेला राम कुर्रे को गोली मार दी। उसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
शहीद अरविंद दीक्षित वार्ड में भाजपा प्रत्याशी सुभाष तिवारी के चुनावी कार्यालय का किया शुभारंभ।
रायपुर। जबरिया मोबाइल से किसी से बात करने के संबंध में आए दिन गुंडागर्दी होती रहती है इसी कड़ी में अनिल कुमार सिंह आयु 32 वर्ष पिता भारत सिंह से मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 एमए 1803 में सवार युवकों द्वारा मोबाइल फोन काल करने के लिए मांगा गया। पीडि़त ने आरोपी को फोन नहीं दिया जिसके चलते बाइक सवारों ने गाली गलौज कर पीडि़त को जान से मारने की धमकी दी। उक्त मामले में कूकरीपारा भैया तालाब पुरानी बस्ती निवासी ने थाने में आईपीसी की धारा 294, 506 बी 323 427, 34 एक्ट के तहत दिए गए आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
रायपुर। शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध स्थापित करने वाला खमतराई निवासी टीकाराम साहू पिता बलदाऊराम साहू उम्र 22 वर्ष निवासी रावाभाठा खमतराई ने मेटलपार्क रोड किनारे रावाभाठा नीम चौक में शारीरिक संबंध बनाकर युवती का शारीरिक शोषण किया। पीडि़ता द्वारा उक्त मामले की रिपोर्ट खमतराई थाने में मिली जानकारी के अनुसार धारा 376 के तहत दर्ज की गई है।
रायपुर | नगरीय निकाय चुनाव के लिए नाम वापसी का आज अंतिम दिन है। नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशी अपरान्ह 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी के बाद चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों की सूची तैयार कर चुनाव चिन्ह का आबंटन किया जाएगा।
आज 9 दिसम्बर का राशिफल
इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा
मेष:
राशि का स्वामी मंगल-पापग्रहों की संगति में है। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी। पंचम भाव दूषित होने के कारण संतान पक्ष से निराशा जनक समाचार मिल सकता है। सांयकाल के समय कोई रुका काम बनने की संभावना है।
वृषभ:
आज का दिन संतोष और शांति का है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ेगा।
मिथुन:
राशि स्वामी की व्यग्रता के कारण किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। सांय काल में कोई रुका कार्य पूरा हो सकता है। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
कर्क:
चंद्रमा दशम भाव में उत्तम संपत्ति का संकेत कर रहा है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। सांयकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व सुसमाचार मिलेगा।
सिंह:
राशि का स्वामी सूर्य चार ग्रहों के बीच में आ गया है। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की संभावना है। शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।
कन्या:
राशि स्वामी बुध भाग्य वृद्धि कर रहा हैं रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्चा व कीर्ति की वृद्धि होगी।
तुला:
आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का पराभव होगा। पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ता की ओर बढ़ेंगे।
वृश्चिक:
आपकी राशि पर शनि एवं षष्ठम चंद्र योग अभी सात दिन और चलेगा। फलस्वरूप कुछ आंतरिक विकार जैसे-वायु-मूत्र-रक्त, जड़ जमा रहे हैं। आज का दिन इस सबकी जांच कराने और किसी अच्छे डॉक्टर इस विषय में सलाह मशविरा करने में व्यतीत करें। रोग की अवस्था में भी आपका चलना फिरना काफी ज्यादा हो गया है।
धनु:
आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। सांयकाल से लेकर रात्रिपर्यन्त सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।
मकर:
आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगा। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। सांयकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग बना रहेगा। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें।
कुंभ:
आज आपके स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है। राशि का स्वामी शनि क्योंकि मार्गी उदय चल रहा है। अत: निर्मूल विवाद अकारण शत्रुपत्ति, अपनी बुद्धि द्वारा किये कार्यों में ही हानि और निराशता कारक है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और झगड़े/विवाद से बचें।
मीन:
आज का दिन पुत्र, पुत्री की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। बहनोई और साले से आज लेन-देन न करें सम्बन्ध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। बृहस्पति का त्रिकोण योग मूल्यवान वस्तुएं चोरी करा सकता है।
राजनांदगांव,मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक नवजात नाली में लावारिस हालत में मिला है। रविवार सुबह स्टेशन पारा वार्ड नं. 12 गली नं. 4 की नाली में एक नवजात शिशु मिला। बताया जा रहा है कि एक महिला ने सुबह बच्चे के रोने की आवाज सुनी। उसके बाद लोगों को सूचना दी। महिला उसी मोहल्ले की रहने वाली है। महिला ने बताया कि सुबह पांच बजे जब वह उठी तो उसे रोते हुए बच्चे की आवाज सुनाई दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नवजात को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चा अभी सुरक्षित है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित डीकेएस अस्पताल घोटाले की जांच अब ईओडब्ल्यू करेगी। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित हुई जांच समिति ने डीकेएस घोटाले की रिपोर्ट में बड़ी अनियमितताएं गिनाईं हैं। इसके बाद विभाग ने मामले की विस्तृत जांच के लिए प्रकरण ईओडब्ल्यू को सौंप दिया है। जांच रिपोर्ट में 50 करोड़ से अधिक के घोटाले की आशंका जताई गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, परियोजना होने के बावजूद विभाग ने इसका वित्तीय तथा अन्य कार्यों का किसी भी स्तर पर परीक्षण नहीं किया।
प्रक्रियाधीन कार्यों की समीक्षा भी नहीं की गई। नस्ती में संलग्न डीपीआर कब बनाया गया, यह जांच के बाद भी स्पष्ट नहीं हो सका। जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि डीपीआर में राशि 104 करोड़ स्र्पये का उल्लेख है और लोन की राशि भी 64 करोड़ है। यह 50 करोड़ रुपए से अधिक है, इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्य सचिव के अध्यक्षता में गठित कमेटी के समक्ष अनुमोदन प्रस्तुत नहीं किया गया।
जांच रिपोर्ट के अनुसार, परियोजना की प्रांरभिक परिकल्पना सितंबर 2013 के मंत्रिपरिषद में विषय/प्रस्ताव रखने से पूर्व तैयार किया गया। इसे मंत्रिपरिषद की बैठक में सैद्धांतिक सहमति दी गई। इसमें सार्वजनिक निजी साझेदारी के आधार पर प्रदाय की जाने वाली सुविधाओं का मॉडल निर्धारित कर विभाग द्वारा मंत्रिपरिषद को अवगत कराने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन अधिकारियों ने इस आदेश का पालन नहीं किया।
जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके लिए तत्कालीन विभागीय अधिकारी जिम्मेदार हैं। परियोजना का मुख्य उद्देश्य सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाने के साथ-साथ पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट एवं रिसर्च सेंटर बनाने का भी था।
लेकिन इसके लिए विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की और खाली, क्रय और सिविल कार्य पर ध्यान दिया गया। सीजएमएससी द्वारा बजट की उपलब्धता से अधिक के सामग्री की आपूर्ति की गई। यही नहीं, सामग्री का भी उचित मिलान किए बिना तथा नियमानुसार कटौती किए बिना करोड़ों स्र्पये का भुगतान किया गया।
रायपुर , राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित 21 दिसंबर की तिथि में मतदान में परिवर्तन की मांग कांग्रेस भाजपा एवं अनेक निर्दलीय प्रत्याशियों ने निर्वाचन आयोग के आयुक्त ठाकुरराम सिंह से की है। ज्ञातव्य है कि उक्त तिथि पर नौ दिसंबर से प्रारंभ हो रही छैमाही परीक्षा का पर्चा 21 दिसंबर को रखा गया है। जिसके चलते शिक्षकों की ड्यूटी निर्वाचन आयोग द्वारा चिन्हित मतदान केंद्रों पर लगाई जाती है तो परीक्षा कार्य प्रभावित होगा। निर्वाचन आयोग द्वारा अब तक निर्वाचन तिथि में परिवर्तन का निर्णय नहीं लिया गया है। वहीं शिक्षक फेडरेशन के सदस्य अशोक साहू ने निर्वाचन कार्य में शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परीक्षा तिथि में परिवर्तन न होने की दशा में 21 दिसंबर को होने वाले मतदान के संबंध में निर्वाचन आयोग के आयुक्त से पुनर्विचार की मांग की है।






















