कवर्धा। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष रामकृष्ण साहू ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व ठेकेदार कन्हैया अग्रवाल के भाई ठेकेदार विनोद अग्रवाल द्वारा फोन पर गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इसकी लिखित शिकायत रामकृष्ण साहू जिला अध्यक्ष ने एस पी से की है और कार्रवाई करने की मांग की है।
रायपुर | नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन दाखिले के बाद शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई। अब 9 दिसंबर तक नामांकन जमा करने वाले प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे।
पुलिस एनकाउंटर में मारे गए थे आरोपी
उन्नाव पीड़िता की इस मृत्यु पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उन्नाव पीड़िता का पोस्टमार्टम हो रहा है। उन्नाव में जिंदा जलाई गई युवती की शुक्रवार को मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। बालिका की मौत अत्यंत दुखद है। योगी आदित्यनाथ ने परिवार के प्रति भी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी अपराधी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं और उन्हें फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
डोंगरगढ़। लालबहादुर नगर में एक किसान के खेत में आग लगने से हड़कंप मच गया। वहीं, कुछ ही मिनटों में 30 30 क्विंटल से ज्यादा धान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। बताया जा रहा है ?कि चिचोला पुलिस चौकी के लालबहादुर नगर निवासी किसान धान को जमा कर रखा हुआ। बेचने की तैयारी चल रही थी। इस बीच अचानक खेत में आग लगने से करीब 30 क्विंटल से ज्यादा धान आग की चपेट में आ गया। मौके पर कुछ लोगों ने बुझाने की कोशिश की। तब तक पूरा धान जल गया। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
रायपुर | भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव में टिकट वितरण को लेकर नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए अपने जिलाध्यक्षों और बड़े नेताओं को साथ मिलाकर सभी जिलों के लिए समन्वय समिति का गठन किया है। पार्टी ने अपने सभी बड़े नेताओं को असंतुष्ट कार्यकर्ताओं को मनाने की जिम्मेदारी दी है। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने रायपुर शहर और ग्रमीण, दुर्ग-भिलाई को साथ मिलाकर सभी जिलों के लिए समन्वय समिति गठित की। इस समिति पार्टी के सभी बड़े नेताओं को शामिल किया है। इन नेताओं को जवाबदेही यह रहेगी कि वे निकाय चुनाव को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओ, प्रत्याशियों के बीच समन्वय करेंगे। जिलेवार सदस्यों के नाम-रायपुर जिला से राजीव अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल, सुनील सोनी, राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, श्रीचंद सुंदरानी, सच्चिदानंद उपासने, नंद कुमार साहू, छगन मूंदड़ा, रायपुर ग्रामीण से डॉ. गुलाब सिंह टिकरिहा, चंद्रशेखर साहू, श्याम बैस, अशोक बजाज, देवजी भाई पटेल, नवीन मारकंडे, संजय ढीढी, बलौदाबाजार से डॉ. सनम जांगड़े, गौरीशंकर अग्रवाल, शिवरतन शर्मा, गुहाराम अजगले, सुरेन्द्र टिकरिहा, डॉ. अजय राव, गरियाबंद से राजेश साहू, चुन्नीलाल साहू, चंदूलाल साहू, संदीप शर्मा, डमरूधर पुजारी, संतोष उपाध्याय, राजकुमार साहू, महासमुंद से श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, चुन्नीलाल साहू, डॉ. रमाकांत वाजपेयी, श्रीमती सरला कोसरिया, पुरंदर मिश्रा, शंकर अग्रवाल, पूनम चंद्राकर, विमल चोपड़ा, इंद्रजीत सिंह गोल्डी, छत्तर सिंह को नायक बनाये गये हैं।
रायपुर। दूसरी मंजिल का ग्रील काटकर दुकान के दराज का ताला तोड़कर दराज में रखे हजारों रुपये नगदी चोरी किए जाने की रिपोर्ट देवेंद्र नगर थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार अटलानी विला कचना रोड खम्हारडीह निवासी अमन अटलानी 30 वर्ष पिता राजेश अटलानी ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी अटलानी कारपोरेशन के नाम से एलजी का इलेक्ट्रानिक एवं गद्दे का व्यवसाय एलआईसी बिल्डिंग के बाजू पंडरी में करता है दिनांक 5 दिसंबर को रोज की भाति रात्रि 9/10 बजे दुकान बंद कर अपने निवास स्थान चला गया था जो दिनांक 06 दिसंबर को सुबह करीबन 11/30 बजे दुकान खोलने आकर दुकान खोला तो कैश काउण्टर के दराज का ताला टूटा हुआ था व दराज में रखे रकम 4550 रू. एवं दूसरी दराज से 1800 रू. नही था पहली मंजिल के ऑफिस में जाकर देखा तो ऑफिस के दराज का ताला टूटा हुआ था तथा दराज के अंदर रखे रकम 500 रू. के 100 नोट जुमला 50,000 रू एवं डालर 100 का एक नोट , थाईलैण्ड भात का 1000 का एक नोट को किसी अज्ञात चोर ने दुकान के दूसरी मंजिल की ग्रील को काटकर अनाधिकृत रूप से अंदर प्रवेश कर मशरूका चोरी कर लिया तथा दूकान में रखे एक पेटी जिसमें आयकर संबंधी दस्तावेज, सीसी टीवी कैमरा के 2 डीवीआर कीमत करीबन 10 हजार रू. चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
रायपुर | राज्य में 21 दिसम्बर को होने वाले नगरीय निकाय चुनावों के लिए राज्य में कुल 12 हजार 192 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं। सबसे ज्यादा 1184 अभ्यर्थियों ने रायपुर जिले में नामांकन पत्र जमा किए हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग को विभिन्न जिलों से प्राप्त प्राविधिक जानकारी के अनुसार
रायपुर जिले में 1184,
बिलासपुर में 1035,
मुंगेली में 260,
जांजगीर में 1037,
कोरबा में 698,
रायगढ़ में 716,
सूरजपुर में 267,
बलरामपुर में 250 ,
सरगुजा में 268 ,
कोरिया में 527 ,
जशपुर में 269 ,
बलौदाबाजार में 641 ,
गरियाबंद में 263 ,
महासमुंद में 483 ,
धमतरी 461 ,
बेमेतरा में 355 ,
दुर्ग में 713 ,
बालोद में 512 ,
राजनांदगांव में 638 ,
कबीरधाम में 385 ,
कोंडागांव में 191 ,
बस्तर में 252 ,
नारायणपुर में 54 ,
कांकेर में 283 ,
दंतेवाड़ा में 305 ,
सुकुमा में 92,
बीजापुर में 53 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा किए।
रायपुर | तिल्दा में एक पिता ने अपनी 4 चार साल की मासूम बच्ची का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है
कोटा के रहवासियों ने पुलिस को सूचना दी कि पिता ने अपने ही मासूम बच्ची की हत्या कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक पत्नी के घर छोड़कर जाने के बाद से मानसिक रूप से परेशान था। दोनों के बीच लंबे समय से बहस भी हो रही थी। वहीं, आज युवक ने गुस्से में आकर अपनी मासूम बच्ची की हत्या कर दि ।
आज 7 दिसम्बर का राशिफल
इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा
मेष:
किसी कारण आज आपको खुद पर कंट्रोल करना पड़ सकता है। आपकी परीक्षा का दौर चल रहा है, बेहतर होगा कि आप अपने काम में ज्यादा ध्यान दें। कई लोगों के लिए दिनभर आलस का माहौल रहेगा। आपकी परेशानी का कारण छोटी मोटी टेंशन है।
वृषभ:
दिनभर काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। शाम तक अच्छी खबरें मिलेंगी और आप फायदे में भी रहेंगे। प्रफेशनल मामले में सावधानी बरतने से होने वाले नुकसान को बचाया जा सकता है। इन्वेस्टमेंट के मामले में आज फायदा उठाया जा सकता है।
मिथुन:
आज का दिन एक्साइटमेंट से भरा है, दोपहर तक कोई टेलीफोन कॉल के जरिए किसी खास मामले में जानकारी दे सकता है। स्टूडेंट अपना ज्यादा से ज्यादा ध्यान पढ़ाई में लगाएं तो फायदा मिलेगा। बिजनसमैन अपने धंधे मे नई तकनीकें अपना सकते हैं।
कर्क:
आज का दिन आपके लिए स्पेशल साबित हो सकता है। किसी एक ही तरकीब पर काम करना काफी रहेगा। आज कोई रिस्क वाला कदम न उठाएं। परिवार मे मौजूद आपके विरोधी फिलहाल कुछ समय तक सिर नहीं उठा पाएंगे।
सिंह:
दिन बहुत अच्छा बीतेगा। दिल में कोई बात या नया आइडिया हो तो फौरन आगे बढ़ें फायदा जरूर होगा। रिश्तेदारों से पुराने गिले शिकवे दूर करने का समय है। दोस्तों के साथ रहने से फायदा हो सकता है। किसी कारण घरवालों से बहसबाजी होगी।
कन्या:
आज आपका दिन काफी बिजी कर देने वाला होगा। दिमाग से किए गए काम का फायदा होगा और इसकी खुशी होगी। पुराने समय से चली आ रही टेंशन भी कम हो जाएगी। अगर आप दूसरों की मदद करेंगे तो आपकी मदद करने वाले भी आएंगे।
तुला:
आपको दिन के पहले हिस्से मे फोन कॉल्स के जरिए आज कोई खुशखबरी मिलेगी। ऑफिस के साथी भी टीमवर्क से खुश होंगे। लेनदेन और बिजनस में खतरा हो सकता है। हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है। रोमांस के मामले में भी आज अच्छा दिन है।
वृश्चिक:
दिन के पहले हिस्से में मेहनत कुछ ज्यादा ही करनी होगी। शाम तक मुनाफे के कई मौके आएंगे। घूमने-फिरने के मौके जब भी आते हैं आप हमेशा तैयार रहते हैं। पार्टी में किसी अच्छे और असरदार लोगों से मेल मुलाकात होगी और कोई खास काम की चिन्ता भी खत्म होगी।
धनु:
आज आपका टाइम अच्छा है इसका पूरा फायदा उठाएं। ऑफिस में साथियों से बहस में न उलझें। आपकी कई ईच्छाएं आज पूरी होंगी। किसी अभियान में आपकी जीत हो सकती है। फाइनेंस से जुड़े कामों में अनुभवी लोगों की सलाह लेना फायदेमंद होगा।
मकर:
आज आपकी किसी से अनबन न हो इस बात का ध्यान रखें। कामकाज में आपकी स्थितियां बेहतर होंगी। बिजनस में मुनाफे की आशा रहेगी और शादीशुदा जिंदगी में कामयाब होगी। दिनभर काम करने लायक बहुत से काम हैं लेकिन किसे करना है और किसे नहीं यह आपको सोचना है।
कुंभ:
आज टीमवर्क से काम करने वाला दिन है। ऑफिस में अपने साथियों के साथ मिलकर काम करने से अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। बातचीत से कोई नया फायदे का आइडिया आ सकता है। दोस्त के लिए तोहफा खरीदते वक्त आपकी जेब का ख्याल रखें।
मीन:
आज का दिन काफी धीमा हो सकता है। धीरे-धीरे आगे बढऩे से ही फायदा हो सकता है। कोशिश जारी रखें तो अटके हुए काम भी बन जाएंगे। सतर्क होकर अपने काम में जुट जाएं शायद यह संघर्ष का आखिरी दौरा होगा।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने नगरीय निकाय चुनाव की दृष्टि से जिले में समन्वय समिति बनाई। जिसके सदस्य जिलावार होंगे।
रायपुर जिला से राजीव अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल, सुनील सोनी, राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, श्रीचंद सुंदरानी, सच्चिदानंद उपासने, नंद कुमार साहू, छगन मूंदड़ा, रायपुर ग्रामीण से डॉ. गुलाब सिंह टिकरिहा, चंद्रशेखर साहू, श्याम बैस, अशोक बजाज, देवजी भाई पटेल, नवीन मारकंडे, संजय ढीढी, बलौदाबाजार से डॉ. सनम जांगड़े, गौरीशंकर अग्रवाल, शिवरतन शर्मा, गुहाराम अजगले, सुरेन्द्र टिकरिहा, डॉ. अजय राव, गरियाबंद से राजेश साहू, चुन्नीलाल साहू, चंदूलाल साहू, संदीप शर्मा, डमरूधर पुजारी, संतोष उपाध्याय, राजकुमार साहू, महासमुंद से श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, चुन्नीलाल साहू, डॉ. रमाकांत वाजपेयी, श्रीमती सरला कोसरिया, पुरंदर मिश्रा, शंकर अग्रवाल, पूनम चंद्राकर, विमल चोपड़ा, इंद्रजीत सिंह गोल्डी, छत्तर सिंह को नायक बनाये गये हैं।
धमतरी से शशि पवार, चुन्नीलाल साहू, अजय चंद्राकर, इंदर चोपड़ा, निरंजन सिन्हा, श्रीमती रंजना साहू, जगदीश रोहरा को नियुक्त किये गये हैं।
भिलाई से सांवला राम डाहरे, सुश्री सरोज पांडेय, विजय बघेल, प्रेमप्रकाश पाण्डेय, विद्यारतन भसीन व दुर्ग से श्रीमती उषा टावरी, सुश्री सरोज पाण्डेय, विजय बघेल, मोतीलाल साहू, श्रीमती चन्द्रिका चंद्राकर को बनाये गये हैं।
बेमेतरा से ओमप्रकाश जोशी, विजय बघेल, दयालदास बघेल, लाभचंद बाफना, अवधेश चंदेल, राजेन्द्र शर्मा, बालोद से कृष्णकांत पवार, मोहन मंडावी, लाल महन्द्रसिंह टेकाम, विरेन्द्र साहू, यज्ञदत्त शर्मा, दीपक साहू, होरीलाल रावटे, प्रीतम साहू, लेखराम साहू, राकेश यादव, पवन साहू को बनाये गये हैं।
राजनांदगांव से मधुसूदन यादव, संतोष पाण्डेय, अभिषेक सिंह, अशोक शर्मा, खूबचंद पारख, लीलाराम भोजवानी, संतोष अग्रवाल, सुरेश एच लाल, कंचनमाला भुआर्य, कवर्धा से अनिल सिंह ठाकुर, संतोष पांडेय, अभिषेक सिंह, मोतीराम चंद्रवंशी, अशोक साहू, विजय शर्मा, रामकुमार भट्ट को नियुक्त किये गये हैं।
कांकेर से हलधर साहू, मोहन मंडावी, महावीर सिंह राठौर, भरत मटियारा, सुमित्रा मारकोले, कोण्डागांव से दीपेश अरोरा, मोहन मंडावी, सुश्री लता उसेंडी, मनोज जैन, प्रवीर बदेशा, संतोष कटारिया, गोपाल दीक्षित को बनाये गये हैं।
नारायणपुर- बृजमोहन देवांगन, केदार कश्यप, गौतम गोलछा, नारायण मरकाम, बस्तर से बैदूराम कश्यप, दिनेश कश्यप, केदार कश्यप, डॉ. सुभाऊ कश्यप, किरणदेव, संतोष बाफना, श्रीनिवास राव मद्दी, शरद अवस्थी को नियुक्त किये गये हैं।
दंतेवाड़ा से चैतराम अटानी, केदार कश्यप, अभिमन्यु सोनी, संतोष गुप्ता, जयदीप माखन, सुकमा से हुंगाराम मरकाम, केदार कश्यप, अरूण सिंह भदौरिया, मनोज देव, धनीराम बारसे, कपिल सिंह, प्रसाद शर्मा, बीजापुर से श्रीनिवास मुदिलियार, महेश गागड़ा, जी. वेंकटेश्वर राव, सुखलाल पुजारी को बनाये गये हैं।
बिलासपुर से रामदेव कुमावत, धरमलाल कौशिक, अरूण साव, अमर अग्रवाल, लखनलाल साहू, भूपेन्द्र सवन्नी, रजनीश सिंह, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, किशोर राय, श्रीमती पूजा विधानी, मुंगेली से शैलेष पाठक, अरूण साव, पुन्नुलाल मोहले, लखनलाल साहू, ठा. भूपेन्द्र सिंह, गिरीश शुक्ला, तोखन साहू, कोमलगिरी गोस्वामी को नियुक्त किये गये हैं।
जांजगीर-चांपा से कृष्णकांत चंद्रा, गुहाराम अजगले, श्रीमती कमला पाटले, नारायण चंदेल, सौरभ सिंह, अंबेश जांगड़े, मेघाराम साहू, लीलाधर सुल्तानिया, डॉ. कैलाश साहू, श्रीमती संयोगिता सिंह, रामावतार अग्रवाल, कोरबा से अशोक चावलानी,ननकीराम कंवर, बनवारीलाल अग्रवाल, जोगेश लाम्बा, लखनलाल देवांगन, रामदयाल उईके, ज्योतिनंद दुबे, गोपाल मोदी, देवेन्द्र पांडे, विकास महतो को बनाये गये हैं।
रायगढ़ से उमेश अग्रवाल, विष्णदेव साय, श्रीमती गोमती साय, श्री गिरधर गुप्ता, रोशनलाल अग्रवाल, गोपाल शर्मा, राजेश शर्मा, जगन्नाथ पाणिग्राही, ओपी चौधरी, जवाहर नायक, गुरुपाल भल्ला, जशपुर से ओमप्रकाश सिन्हा, विष्णुदेव साय, राजा रणविजय सिंह जूदेव, श्रीमती गोमती साय, गणेशराम भगत, कृष्णकुमार राय, शिवशंकर पैकरा, नरेश नंद, प्रबलप्रताप सिंह को बनाये गये हैं।
सरगुजा से अखिलेश सोनी, श्रीमती रेणुका सिंह, कमलभान सिंह, अनुराग सिंहदेव, मेजर अनिल सिंह, प्रबोध मिंज, सूरजपुर से रामकृपाल साहू, श्रीमती रेणुका सिंह, रामसेवक पैकरा, भीमसेन अग्रवाल, बाबूलाल अग्रवाल, अजय गोयल, बलरामपुर से शिवनाथ यादव, रामविचार नेताम, श्रीमती रेणुका सिंह, सिद्धनाथ पैकरा, ओमप्रकाश जायसवाल, कोरिया से कृष्ण बिहारी जायसवाल, भैयालाल राजवाड़े, दीपक पटेल, श्रीमती चंपादेवी पावले, श्याम बिहारी जायसवाल, तीरथ गुप्ता को नियुक्त किये गये हैं।
रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन पूरे प्रदेश में भाजपा पार्षद पद के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर से नामांकन रैली निकाली गई। रैली एकात्म परिसर से होकर शास्त्री चौक वहां से कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची जहां नामांकन दाखिल किया गया। नामांकन रैली में सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, पूर्व विधायक श्रीचंद सुन्दरानी, नंदे साहू, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल शामिल हुए। नामांकन रैली के दौरान जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा की। सांसद सुनील सोनी ने कहा कि भाजपा के पार्षद बड़ी संख्या में विजय हासिल करेंगे और महापौर भी भाजपा का ही बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर नाकाम है जनता जिसका जवाब देगी। वहीं नेता प्रतिपक्ष कौशिक बिलासपुर के बोदरी में नामांकन रैली में शामिल हुए। नामांकन रैली चकरभाठा राम मंदिर से निकल कर ग्राम पंचायत कार्यालय बोदरी पहुंची। बड़ी संख्या में पार्षद पद के प्रत्याशी रैली में शामिल हुए। प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन बेहतर होगा और हमारी जीत सुनिश्चित है। जनता के बीच हम 15 साल में किए विकास के कार्य और कांग्रेस के एक साल के नाकामी को लेकर जा रहे हैं। पूरे प्रदेश में विकास ठप है। शहर हो या गांव हर जगह हालात एक जैसे है और जनता कांग्रेस को जवाब देने का मन बना चुकी है।
नामांकन रैली के दौरान जयंती पटेल, श्यामसुन्दर अग्रवाल, सत्यम दुवा, बजरंग खण्डेलवाल, मुकेश शर्मा, अकबर अली, मुरली शर्मा, शिवजलम दुबे, कपील यादव, राजीव मिश्रा, व कृष्ण कुमार कौशिक, पेगन वर्मा, कुशल पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता व पार्षद प्रत्याशी शामिल हुए।
रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्याशी से पैसे मांगने का एक ऑडियो वायरल हो रहा है. जिसमें साफ सुनाई दे रहा है कि टिकट के बदले लाखों रूपए की डिमांड की जा रही है. वायरल ऑडियो का दावा किया जा रहा है कि लाखेनगर मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा किसी यशवंत नाम के पार्षद उम्मीदवार से टिकट के एवज में नोटों का बंडल मांग रहा है.
वायरल ऑडियो में मंडल अध्यक्ष पार्षद प्रत्याशी से कहता है कि टिकट के पहले बंडल (पैसा) आना चाहिए, तभी तो चुनाव प्रचार में खर्चा करेंगे. तुम दावेदारी अच्छे से करोगे तभी तो टिकट मिलेगा. बंडल का व्यवस्था करो. पर्यवेक्षक को भी खर्चा देना पड़ता है. तुम अपना टिकट फाइनल समझो. एकात्म परिसर में बैठक है, वहां अपने समर्थकों के साथ पहुंच जाना.
कोरबा। अगर समय पर ग्रामीणों ने सही निर्णय लेकर अपने घरों को नहीं छोड़ा होता तो यह काफी महंगा साबित होता। हाथियों ने पिछली रात उत्पात मचाने के साथ चार घरों को ढहा दिया। हमले में ये घर क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटनाक्रम से लोगों के सामने अब रहवास की समस्या आ खड़ी हुई है। हाथियों के उत्पात से मनगांव सहित आसपास के इलाके में भय का वातावरण बना हुआ है। वनमंडल कटघोरा में हाथियों का आतंक जारी है। गुरुवार की रात अचानक पहुंचे 30 हाथियों के दल ने भारी उत्पात मचाया। यहां चार ग्रामीणों के घरों को हाथियों ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के दौरान इन घरों में लोग नहीं थे। इसलिए अनहोनी नहीं हुई। दरअसल हाथियों का विचरण क्षेत्र में कुछ दिनों से जारी था। गुरुवार को क्षेत्र में उनकी लोकेशन मिल रही थी। इसलिए संबंधितों को यहां से सुरक्षित जगह पर चले जाने के लिए कहा गया था। वन विभाग की सलाह मानते हुए लोग अन्यत्र चले गए। इसलिए खतरे को भांपकर लोगों द्वारा लिया गया निर्णय सही साबित हुआ और उनकी जिंदगी बच सकी।
महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार को बड़ी राहत मिली है। महाराष्ट्र के एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने पवार को सिंचाई घोटाले में आरोपों से मुक्त कर दिया है। 27 नवंबर को बॉम्बे हाईकोर्ट में जमा किए गए शपथपत्र के मुताबिक विदर्भ सिंचाई विकास निगम (वीआईडीसी) के चेयरमैन अजित पवार को कार्यकारी एजेंसियों के कार्यों के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है, क्योंकि पवार के पास कोई वैधानिक दायित्व नहीं है। इससे पहले महाराष्ट्र में हुए करीब 70 हजार करोड़ के कथित सिंचाई घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने नवंंबर 2018 में पूर्व उप मुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार को जिम्मेदार ठहराया था।
कोरबा | सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 21 बुधवारी बजरंग चौक खपराभऋा में किराए में निवासरत एकतरफा प्यार में बौराए सिरफिरे युवक ने विवाहिता के ऊपर आज सुबह हंसिया से अनगिनत प्रहार बर्बर तरीके से करते हुए उसे मौत के घाट उतारने का प्रयास किया। जिसे मोहल्ले वालों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।



















