कवर्धा, कबीरधाम जिले में विपरण वर्ष 2019-20 में धान खरीदी में किसी प्रभारी द्वारा लापरवाही के बाद निलंबन की पहला मामला। कलेक्टर अवनीश कुमार शरण जुनवानी जंगल मे प्रकरण सामने आने के बाद जांच के निर्देश दिए थे। जांच में प्रकरण सही पाए गए। बता दे कि कबीरधाम जिले में धान के अवैध परिवहन, भण्डारण और उपार्जन केन्द्रों में अमानक स्तर के धान की खरीदी को रोकने के लिए बनाई गई टीम द्वारा रविवार को रेंगाखार के जुनवानी धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया था। औचक निरीक्षण में समिति प्रबंधक तुलसीराम सेन द्वारा भंवर सिंह खुसरों और उनकी पत्नी रजवंतीन द्वारा लाए गए 246 कट्टा धान की खरीदी गई है। खरीदी की गई धान को जब जांच किया गया तो पाया गया कि सभी धान पुराने थे, और सभी धान में घुन लगे हुए पाए गए। समिति प्रबंधक द्वारा धान खरीदी करने के लिए राज्य शासन द्वारा दिए निर्देशों के पालन नहीं किया। नियमानुसार जब भी उपार्जन केन्द्र में धान लाए जाते है, ताकि खरीदी से पहले धान की ढेरी लगाई जाती है, लेकिन यहां धान की ढेरी नहीं लगाई गई। सीधे समिति के नए बोरे में धान को उलट दिया गया। धान में घुन लगे और अमानक होने के कारण धान जब्त कर लिया गया था।
आदर्श आचार संहिता के पालन, पेड न्यूज और उम्मीदवारों के विज्ञापन पर कड़ी नजर रखेंगे निर्वाचन प्रेक्षक
राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षकों से आज यहां नवीन विश्राम भवन में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह और आयोग के अधिकारियों ने आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने तथा स्वतंत्र व निष्पक्ष निर्वाचन के लिए प्रेक्षकों की भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी प्रेक्षकों को नामांकन दाखिले के आखिरी दिन तक संबंधित जिलों में पहुंचकर काम शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपने नाम, मोबाइल नंबर और मिलने के स्थान व समय की जानकारी समाचार पत्रों के जरिए जनसामान्य और उम्मीदवारों को उपलब्ध कराने कहा।
राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने बताया कि नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए सामान्य प्रेक्षकों की नियुक्ति निर्वाचन नियमों के तहत की गई है। स्वंतत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित निर्वाचन की जिम्मेदारी प्रेक्षकों की है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी सभी प्रक्रियाओं और गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हुए आम जनता एवं उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त शिकायतों को निराकरण के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी या रिटर्निंग अधिकारी को भेजे। गंभीर प्रकृति की शिकायतों की जानकारी वे आयोग को भी भेज सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी को व्यवस्था में किसी कमी या त्रुटि से तत्काल अवगत कराएं। प्रेक्षक के रूप में नियुक्त भारतीय प्रशासनिक सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा के 35 अधिकारियों ने आयोग से चर्चा की।
श्री सिंह ने प्रेक्षकों को नगरीय निकाय निर्वाचन से संबंधित नए अध्यादेश, नियमों व आदेशों में संशोधनों का अध्ययन कर इनके प्रावधानों के अनुसार कार्य करने कहा। प्रेक्षकों द्वारा भरे जाने वाले विभिन्न प्रपत्रों और आयोग को भेजे जाने वाले प्रतिवेदनों के बारे में भी उन्हें प्रशिक्षित किया गया। आयोग के अधिकारियों ने बताया कि प्रेक्षक प्रतीक चिन्हों के आबंटन के बाद सभी उम्मीदवारों की बैठक लेकर आदर्श आचार संहिता और निर्वाचन नियमों की पूरी जानकारी दें। आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता, पेड न्यूज, कानून-व्यवस्था और उम्मीदवारों द्वारा प्रकाशित-प्रसारित विज्ञापनों पर कड़ी नजर रखने के लिए भी निर्देशित किया गया।
जियो (JIO) 6 दिसंबर से अपने प्लान्स को 40 प्रतिशत महंगा करने जा रहा है। कीमत बढ़ाने से पहले 336 दिनों का एक नया प्लान लांच किया है। इस प्लान की कीमत 1,776 रुपए है। इस प्लान में यूज़र्स को 336 दिनों तक रोज 2 जीबी इंटरनेट डेटा के साथ जियो टू जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।
इसके अतिरिक्त जियो से दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए यूज़र्स को कुल 4000 मिनट्स मिलेंगे। इस प्लान में रोज 100 एसएमएस की भी सुविधा दी जाएगी
जियो ने अपने बयान में कहा था 6 दिसंबर से उसके प्लान 40 प्रतिशत तक महंगे होंगे, लेकिन ग्राहकों को 300 प्रतिशत का अधिक फायदा भी मिलेगा। Jio ने नए ऑल इन वन 444 x 4 प्लान को उतारा है।
इसकी वैधता 336 दिनों की रहेगी। इसके अतिरिक्त 444 रुपए वाले प्लान के सभी बेनिफिट्स मिलेंगे। 444 रुपए वाले प्लान की वैधता 84 दिनों की है। इससे जियो के इस नए प्लान की वैधता 336 दिनों (84x4) की होगी। प्लान के साथ मिलने वाले लाभ भी एक जैसे हैं।

रायगढ़| खैरमखुर्द पुलिस चौकी से एक मामला सामने आया है जहां एक पति ने अपनी पत्नी को सिर्फ इस बात के लिए जान से मार दिया क्योंकि उसने रात के खाने में सब्जी नहीं बनाई थी। यही नहीं उसने पत्नी हत्या के बाद उसकी मौत को आत्महत्या का रंग देने का प्रयास भी किया।
भिलाई| कुम्हारी थाना क्षेत्र में समाज को झकझोर देने वाली घटना हुई। पिता की मौत से सदमे में पहुंची युवती की इज्जत उस युवक ने ही लूट ली, जिस पर भरोसा कर परिजन ने उसे बाइक पर रिश्तेदार के घर छोड़ आने कहा। युवती को रिश्तेदार के घर छोडऩे ले जाते समय दरिंदा हैवानियत पर उतारू हो गया। पुलिस ने दरिंदे को गिरफ्तार किया। धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

रायपुर | सुन्दर नगर में आज एक अज्ञात युवक की लावारिस जली हुई लाश मिली है | डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुच कर लाश को पोस्टमार्डम के लिए भेज कर मामला दर्ज कर लिया गया है | व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई है

सरगुजा विश्वविद्यालय के कुलपति और स्पोर्ट्स इंचार्ज के बीच मतभेदों की वजह से कुलपति प्रसाद ने खो खो टीम को राष्ट्रीय टूर्नामेंट खेलने से वंचित कर दिया, जब काँग्रेस स्पोर्ट्स सेल के अध्यक्ष अधि. प्रवीण जैन को सरगुजा कबड्डी के खिलाड़ियों ने शिकायत भेजी की हमें राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने बिहार पैसों के अभाव की वजह से नही भेजा जा रहा है, तब इस मामले में तत्काल कार्यवाही करते हुए जैन ने कुलपति प्रसाद से बात की जिस पर पहले तो कुलपति ने पैसों का अभाव होना बतलाया और बाद में कहने लगे कि कोई टूर्नामेंट की प्रॉपर सलेक्शन नही होता प्राइवेट कॉलेज के प्रिंसिपल विश्व विद्यालय के स्पोर्ट्स इंचार्ज पैसों का गबन कर जाते हैं, उनके द्वारा कोई दस्तावेद भी मुझे नही भेजा गया है, मैं पैसा देता हूँ तो मुझे जबाव देना पड़ता है, ये ख़िलाडी सिर्फ घूमकर आ जाते हैं, कोई टूर्नामेंट नही खेलते और ना ही जीत पाते, मेरे पास फालतू पैसा नही है इस लिए मैं टीम नही भेजूंगा।

रायपुर। राज्य सरकार की बैठक में 13 नवंबर को हुई प्रोटेक्शन रिव्यू ग्रुप की बैठक में की गई अनुशंसा के आधार पर निर्णय लिया गया| इस संबंध में गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को Z+ की सुरक्षा को घटाते हुए Z, इसी तरह उनके पुत्र और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह को Z+ से घटाकर Z किया गया है. डॉ. रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह की सुरक्षा को Z से घटाकर Y+ सुरक्षा श्रेणी में किया गया है. इसके अलावा डॉ. रमन सिंह की पुत्र वधु ऐश्वर्या सिंह और बेटी अस्मिता गुप्ता को पूर्व में प्रदत्त X कैटेगेरी सुरक्षा को हटाने का निर्णय लिया गया है|
बीजापुर में नगरीय निकाय चुनाव के पहले बीजेपी के घोषित प्रत्याशी ने चुनाव लडऩे से साफ इंकार कर दिया। वार्ड क्रमांक 05 से जेम्स साहिल तिग्गा को भाजपा ने पार्षद पद के लिए उम्मीदवार बनाया था। प्रत्याशी जेम्स साहिल का आरोप है कि वह भाजपा के कार्यकर्ता नहीं हैं। उनसे बिना पूछे और सलाह मशविरा किए बिना ही उन्हें प्रत्याशी बना दिया गया। नगरीय निकाय चुनाव से पहले दलबदल और पार्टी छोडऩे का दौरा जारी हो गया है। कई असंतुष्ट प्रत्याशी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोकते देखे जायेंगे।
6 से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है जपानी बुखार से
रायपुर | नगरीय निकाय चुनाव के प्रत्याशियों के चयन के लिए राजीव भवन कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में चुनाव चयन समिति की संभागीय बैठक चल रही है। बैठक में मंत्रिमंडल के सदस्यों के अलावा समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद है।
अगर आपके पास भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक हैं और आप एटीएम कार्ड का प्रयोग करते हैं तो आपके लिए यह महत्वपूर्ण खबर है। SBI ने ATM Card को लेकर अपने ग्राहकों अलर्ट किया है। SBI ने सोशल मीडिया पर अपने ग्राहकों को कहा कि 31 दिसंबर, 2019 तक मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले डेबिट कार्ड को बदलकर इससे सुरक्षित ईएमवी चिप वाला कार्ड और पिन आधारित एसबीआई डेबिट कार्ड लेने के लिए अपने होम ब्रांच में आवेदन करें।
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय में मंगलवार को एक याचिका दाखिल की गई, जिसमें हैदराबाद में दुष्कर्म और हत्या के मामले में मीडिया घरानों पर महिला पशु चिकित्सक की पहचान उजागर करने पर कानून के कथित उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। याचिका पर सुनवाई बुधवार को होगी। मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति सी हरिशंकर की पीठ मामले की सुनवाई करेगी।


















