BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
स्कूल जा रही छात्रा को बाइक सवार युवको ने किया अपहरण, जाने कहा की है खबर...

स्कूल जा रही छात्रा को बाइक सवार युवको ने किया अपहरण, जाने कहा की है खबर...

खण्डवा| मध्यप्रदेश के खंडवा से एक छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। बताया गया कि स्कूल जा रही छात्रा को बाइक सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। फिलहाल मामले में स्थानीय थाने में शिकायत की गई है। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार मामला खालवा थाना क्षेत्र का है। यहां रोजना की तरह आज भी एक छात्रा सुबह तय समय पर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक उसे उठाकर ले गए। आशंका जताई जा रही है कि बाइक सवार युवकों ने रेकी कर छात्रा का अपहरण किया है।

राज्यपाल पहुचे विधानसभा, पाया वहा के दरवाजे बंद हुए नाराज, जाने कहा की है ये खबर

राज्यपाल पहुचे विधानसभा, पाया वहा के दरवाजे बंद हुए नाराज, जाने कहा की है ये खबर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनकड़ गुरुवार को तब नाराज हो उठे, जब पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत राज्य विधानसभा भवन पहुंचने पर उन्हें विधानसभा के दरवाजों पर ताला लगा मिला। सदन को संबोधित करने या अन्य विशेष मौकों पर जब राज्यपाल विधानसभा जाते हैं तो उनके लिए निर्धारित खास गेट परंपरागत रूप से खुले होते हैं। लेकिन गुरुवार को इन गेट्स पर ताले लटके हुए थे। राज्यपाल बंद गेट्स के सामने कुछ देर खड़े रहने के बाद दूसरे गेट से चलकर विधानसभा के अंदर गए।


राज्यपाल का यह दौरा विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी के मंगलवार को सदन की कार्यवाही दो दिनों के लिए स्थगित किए जाने की अभूतपूर्व कार्रवाई के बाद हुआ है। बनर्जी ने कहा कि सदस्यों के सामने पेश किए जाने वाले विधेयकों को अभी तक धनकड़ की मंजूरी नहीं मिली है। विधानसभा की घोषणा के बाद राजभवन ने किसी भी प्रकार की देरी की बात को खारिज कर दिया और कहा कि लंबित विधेयक संबंधित विभाग से मिले अधूरे इनपुट या प्रतिक्रिया के कारण लंबित हैं। राज्यपाल ने इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष को बताया कि वे गुरुवार को विधानसभा आएंगे।
समुद्री लुटेरों ने हांगकांग के जहाज में सवार 18 भारतीयों का किया अपहरण

समुद्री लुटेरों ने हांगकांग के जहाज में सवार 18 भारतीयों का किया अपहरण

नई दिल्ली। नाइजीरियाई तट के पास समुद्री लुटेरों ने हांगकांग के झंडे वाले जहाज में सवार 18 भारतीयों का अपहरण कर लिया। समुद्री घटनाओं पर नजर रखने वाली एक वैश्विक एजेंसी ने यह जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि जहाज सुरक्षित है और नाइजीरियाई नेवी की निगरानी में है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारतीयों के अपहरण की खबरों के बाद नाइजीरिया में स्थित भारतीय मिशन ने घटना से संबंधित जानकारियों का पता लगाने और अपहृत भारतीयों को बचाने के लिए अफ्रीकी राष्ट्र के अधिकारियों से संपर्क किया।


जहाजों की गतिविधियों को ट्रैक करने वाले 'एआरएक्स मैरीटाइमÓ ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि जहाज को मंगलवार को समुद्री डाकुओं ने अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने जहाज पर सवार 19 लोगों का अपहरण कर लिया गया, जिनमें से 18 भारतीय और एक तुर्की नागरिक है। तीन दिसंबर की शाम को नाइजीरियाई तट के पास से गुजरते समय हांगकांग के झंडे वाले 'वीएलसीसी, एनएवीई कान्स्टलेशनÓ पर समुद्री लुटेरों ने हमला किया।
पुलिस करती रही गश्त और चोर करते रहे बंद दुकान में हाथ साफ, जाने कहा कि है ये घटना

पुलिस करती रही गश्त और चोर करते रहे बंद दुकान में हाथ साफ, जाने कहा कि है ये घटना

थाने से एक किमी दूर चोरों ने दो दुकानों में की चोरी  

महासमुंद। पिथौरा में पिछले दस दिनों के अंदर अज्ञात चोरों ने तीन चोरियों की घटना को अंजाम दिया है। मंगलवार को जिस मार्ग में पुलिस गश्त करती रही वहीं चोर दो दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम देते रहे। जैसे ही पुलिस गश्ती दल थाने पहुंची उनके ठीक पीछे पीडि़त पक्ष भी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे। 
 
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने यहां थाना से करीब एक किलोमीटर दूर बया मार्ग स्थित अंजली विद्यालय से लगे भोई किराना दुकान और चिकन दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि जहां चोरी हुई है उस मार्ग में पुलिस रातभर गश्त कर रही थी। चोरों ने चिकन दुकान के शटर का लॉक काटकर तीन नग इनवर्टर और गल्ले से कुल 800 रूपए का चिल्हर पार कर दिए। वहीं भोई किराना दुकान के शटर को लोहेनुमा हथियार से खोलकर गल्ले में 15 हजार रूपए नकद और करीब 12 सौ रुपए कीमती सिगरेट के पैकेटों को पार कर दिए। घटना की जानकारी दुकानदारों को सुबह दुकान पहुंचने पर हुई। शिकायत पर पुलिस जांच कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर रही है। 
 
लगातार बढ़ रही चोरी की घटना-
पिथौरा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले दस दिनों में पिथौरा शहर में चोरी की तीसरी घटना है। जानकारी के मुताबिक करीब दस दिन पूर्व थाना क्षेत्र के एक और मटन दुकान में अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इन दो घटनाओं को मिलाकर चोरी की यह तीसरी वारदात है।
नगर निगम चुनाव में टिकटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस-भाजपा में मचा घमासान

नगर निगम चुनाव में टिकटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस-भाजपा में मचा घमासान

दस नगर निगम एवं 38 नगर पालिका के लिए कांग्रेस की सूची आज होगी जारी

रायपुर। नगर निगम चुनाव में नामांकन दाखिले की अंतिम तिथि 6 दिसंबर है। उक्त चुनाव को लेकर बुधवार को भाजपा मुख्यालय एकात्म परिसर से प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही आज अनेक दावेदारों ने मुख्यालय में पहुंचकर अपनी मजबूत दावेदारी प्रस्तुत करते हुए टिकट कटने पर रोष जताया। वहीं महामाया वार्ड में एक महिला प्रत्याशी ने टिकट नहीं मिलने पर पार्टी के आला कमान नेताओं को आत्महत्या करने तक की धमकी दे दी। इधर कांग्रेस मुख्यायल में आज 10 नगर निगम एवं 38 नगरपालिका के लिए प्रत्याशी चयन सूची पर समाचार लिखे जाने तक बैठक का दौर जारी था। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में अनेक टिकट के दावेदारों ने अपने-अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर नारेबाजी के बीच दावेदारी ठोंकी। भाजपा एवं कांग्रेस में टिकटों के बंटवारे में पक्षपात होने की घटना को लेकर दावेदारों ने गहन आक्रोश है। भाजपा की बात करें तो अनेक महिला दावेदारों ने अपने वार्ड से निर्दलीय चुनाव लडऩे की घोषणा की। शुक्रवार को नामांकन दाखिले के बाद पार्टी में टिकट बंटवारे से मान मनौव्वल का दौर जारी होगा। फिलहाल अनेक दिग्गज नेताओं को भाजपा द्वारा टिकट देने से वार्डवासियों ने नारेबाजी के बीच भाजपा मुख्यालय पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया। 
5 लाख 79 हजार के गांजा सहित 04 गांजा तस्कर गिरफ्तार

5 लाख 79 हजार के गांजा सहित 04 गांजा तस्कर गिरफ्तार

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के तोंगपाल पुलिस ने उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जा रहे 04 गांजा तस्करो को गिरफ्तार किया है, और 5 लाख 79 हजार का गांजा बरामद किया है। पुलिस को अवैध मादक पदार्थों का परिवहन रोकने में सफलता मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तोंगपाल पुलिस ने उड़ीसा से मध्यप्रदेश जा रहे गांजा तस्करों को होंडा सिटी कार सहित 96.60 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा है, जिसकी कीमत 5 लाख 79 हजार बताई जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय पटेल, स.उ.नि. पन्नालाल चंद्रवंशी, दुलेश्वर मानिकपुरी, प्र.आर फागूराम वट्टी, आर. पंकज भोई, कल्याण सोरी, सुरेश भुआर्य, मुकेश सावलकर शामिल थे।

खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस, 10 लोगों की मौके पर मौत, जाने कहा कि है घटना...

खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस, 10 लोगों की मौके पर मौत, जाने कहा कि है घटना...

रीवा| मध्य प्रदेश के रीवा में यात्रियों से भरी एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई है। इस भीषण दुर्घटना में बस में सवार 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हुए हैं। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि बस प्रधान ट्रेवल्स की है। हादसा गुढ़ बाइपास के पास करीब सुबह 6 बजे हुआ है। हालांकि अभी तक मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं कि गई है।

बताया जा रहा है कि बस में करीब 60 लोग सवार थे। सूत्रों के अनुसार, ट्रक से भिड़ंत के कारण बस पलट गई जिस कारण 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है बस तेज रफ्तार में थी और ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। तेज रफ्तार में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई जिस कारण हादसा हो गया। पुलिस मौके पर मौजूद है और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है।

 

 अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, 35 पाव देशी शराब जब्त

अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, 35 पाव देशी शराब जब्त

रायपुर। अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 35 पाव देशी शराब जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार डीडीनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को जोरा पारा में संतोष पाण्डेय 42 वर्ष पिता हनुमान पाण्डेय को अवैध शराब रखने के जुर्म में 35 पाव शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34,(2) के तहत कानूनी कार्यवाही की गई है। 
 शादी समारोह में पहुंचे युवक कर रहे थे गाली-गलौच, मना करने पर किया युवक के साथ मारपीट

शादी समारोह में पहुंचे युवक कर रहे थे गाली-गलौच, मना करने पर किया युवक के साथ मारपीट

रायपुर। शादी समारोह में आए युवकों को गाली-गलौच करने से मना करने पर आरोपियों ने युवक के साथ  मारपीट कर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट गुढिय़ारी थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार आदर्शनगर गुढिय़ारी निवासी नंदकुमार गोयल 29 वर्ष पिता किशोर गोयल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बुधवार की देर रात शादी समारोह में आए राहुल साहू एवं अन्य युवक आपस में गाली-गलौच कर रहे थे प्रार्थी द्वारा गाली-गलौच करने से मना करने पर आरोपियों ने प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 




 

 

राजधानी में एक बार फिर टुटा सुने मकान का ताला, सोने चांदी के जेवरात व नगदी ले उड़े चोर

राजधानी में एक बार फिर टुटा सुने मकान का ताला, सोने चांदी के जेवरात व नगदी ले उड़े चोर

रायपुर। सुने मकान का ताला तोड़कर नगदी रूपए व सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए जाने की रिपोर्ट खरोरा थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कोसरंगी खरोरा निवासी कुमार यादव 51 वर्ष पिता स्व. लोकनाथ यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रार्थी का ग्राम परसदा व कोसरंगी में दोनों जगहों पर घर है जहां आना-जाना होता रहता है। 3 दिसंबर को ग्राम कोसरंगी स्थित घर गया हुआ था। वापस परसदा स्थित घर पर 4 दिसंबर को शाम 4 बजे आया तो किसी ने मकान का ताला तोड़कर लोहे की आलमारी के अंदर लॉकर में रखे 1 जोड़ी सोने का झुमका, एक नग बड़ा सोने की पत्ती, 10 नग सोने का गेहूंदाना, एक चांदी की करधन एवं नगदी चार हजार रूपये नगदी कुल 82600 रूपए की चोरी कर चोर फरार हो गया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

नाना ने अपनी नतनिन के साथ डरा धमका के किया दुष्कर्म, रिश्ता हुआ शर्मसार...

नाना ने अपनी नतनिन के साथ डरा धमका के किया दुष्कर्म, रिश्ता हुआ शर्मसार...

रायपुर। रिश्ते में नाना ने युवती को डराधमका कर शारीरिक संबंध बनाया व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया। घटना की रिपोर्ट गोबरानवापारा थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार पारागांव गोबरा नवापारा निवासी पीडि़ता 20 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया का नाना रामु साहू 65 वर्ष पिता लतेल साहू ने 25 अप्रैल से 5 दिसंबर के मध्य रेलवे क्रासिंग के पास नयापारा स्थित घर में अकेला पाकर डरा-धमकाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506 के तहत बलात्कार कर मामला दर्ज कर लिया है। 

 स्कूली छात्रा को छेड़ना पड़ा युवक को भारी, मां ने कर दी युवक की सरेआम पिटाई, जाने पूरी खबर

स्कूली छात्रा को छेड़ना पड़ा युवक को भारी, मां ने कर दी युवक की सरेआम पिटाई, जाने पूरी खबर

बिलासपुर। स्कूली छात्रा से छेडख़ानी करने वाले युवक को पीडि़त छात्रा की माँ से सरेराह जमकर पीटा, फिर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई, कोतवाली पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

घटना बिलासपुर के दयालबंद की है, जहां बेटी से छेडख़ानी करने पर माँ ने आरोपी युवक को सरेराह जमकर पीटा, और सबक सिखाया। दरअसल दयालबंद में रहने वाला टुन्ना गोरख 13 वर्षीय स्कूली छात्रा से बीते कई दिनों से छेडख़ानी कर रहा था। परेशान छात्रा ने इसकी जानकारी अपनी माँ दी। जिसके बाद छात्रा और उसकी माँ मौके की तलाश में थे, मंगलवार को भी स्कूल से आते वक्त आरोपी टुन्ना ने छात्रा को छेडख़ानी की, तो छात्रा और उसकी माँ आरोपी पर टूट पड़े, घटना से लोगों की भीड़ जुट गई, और लोगों ने भी उसे खरीखोटी सुनाई। घटना के दूसरे दिन बुधवार को मामले की रिपोर्ट सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 354 व पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है, और उसकी तलाश कर रही है।
एक बार फिर पिकनिक गए युवको के साथ हुआ हादसा, एक की मौत एक की हालत गंभीर, जाने कहा कि है ये घटना

एक बार फिर पिकनिक गए युवको के साथ हुआ हादसा, एक की मौत एक की हालत गंभीर, जाने कहा कि है ये घटना

कोरबा। पिकनिक मनाकर लौट रहे दो युवक दुर्घटना का शिकार हो गए। उनकी तेज रफ्तार बाइक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का उपचार इलाज अस्पताल में जारी है। रामनगर में रहने वाले साहिल हसन अपने मित्र संजय व दो अन्य युवकों के साथ काफी प्वाइंट में पिकनिक मनाने गया हुआ था। चार दोस्त दो बाइक में गए हुए थे। शाम 4 बजे पिकनिक मनाकर वे वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। साहिल और संजय की बाइक कॉफी पाइंट के रास्ते में तेज रफ्तार से नीचे की ओर आ रही थी। इस बीच बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे पेड़ से जा टकराई हादसे के बाद दोनों युवक सड़क पर छिटककर जा गिरे। घायल युवकों को 112 की मदद से जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां इलाज के दौरान साहिल की मौत हो गई। जबकि संजय की हालत गंभीर बनी हुई है। उनके साथ गए दो अन्य युवकों ने राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया। बाल्को पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

एक पिता ने ही अपनी नाबालिग पुत्री से की छेड़छाड़, रिश्ते हुए शर्मसार, जाने कहा की है खबर

एक पिता ने ही अपनी नाबालिग पुत्री से की छेड़छाड़, रिश्ते हुए शर्मसार, जाने कहा की है खबर

कोरबा। रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला बाल्को क्षेत्र में प्रकाश में आया है, जहां सौतेले पिता ने नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है। बाल्को थाना अंतर्गत रहने वाला ने अपनी सौतेली 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है। नाबालिग पिता की हरकतों को देखा स्तब्ध रह गई। उसने पहले से इसका विरोध किया। बावजूद इसके उसके पिता अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसने इसकी शिकायत अपनी मां से की। मां ने बाल्को थाना में जाकर घटना की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपित पिता के खिलाफ छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्घ किया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जाति प्रमाण के संबंध में निर्देश जारी, जाने क्या है निर्देश

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जाति प्रमाण के संबंध में निर्देश जारी, जाने क्या है निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा समस्त कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) को जाति प्रमाण के संबंध में निर्देशित किया गया है। छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (सामाजिक प्रास्थिति के प्रमाणीकरण का विनियमन) अधिनियम-2013 की धारा-2(ख) में सक्षम प्राधिकारी को परिभाषित किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय नवा रायपुर के अधिसूचना क्रमांक एफ क्यू-13-23/2012/आ.प्र./1-3 दिनांक 22 अगस्त 2013 में उक्त अधिनियम के प्रावधानों के अधीन सक्षम प्राधिकारी तथा अपीलीय अधिकारियों को अधिसूचित किया गया है।


कुछ जिलों से जानकारी प्राप्त हुई है कि अभ्यर्थियों को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने में कठिनाई आ रही है। उन्होंने इस संबंध में आयोग द्वारा प्रकाशित 'रिटर्निंग ऑफिसर की निर्वाचन संदर्शिका-2019' की कंडिका 6:16:1:4 की तरफ ध्यान आकर्षित कराया है। इस संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि उक्त कंडिका में सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति का प्रमाणित दस्तावेज अनिवार्य किया गया है। इस विषय को और अधिक स्पष्ट करने के लिए जाति के प्रमाण की कार्यवाही हेतु छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय नवा रायपुर के पत्र क्रमांक एफ 13-4/2006/आ.प्र./1-3, रायपुर, दिनांक 29 जून 2013 (सुलभ सन्दर्भ हेतु प्रति संलग्न है) में उल्लेखित प्रक्रिया का अवलोकन एवं अध्ययन कर लिया जावे। साथ ही रिटर्निंग ऑफिसर की संदर्शिका के पृष्ठ-46 पर दर्शित चेक लिस्ट की कंडिका-4 का भी अवलोकन कर लिया जाए। 
आज दिनांक 5 दिसम्बर  का राशिफल,कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 5 दिसम्बर का राशिफल,कैसा रहेगा आपका आज का दिन

 आज 5 दिसम्बर का राशिफल

इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा

मेष:

आज आपको अजनबी लोगों का सहयोग मिल सकता है। अकारण पडऩे वाले व्यवधान से लाभ मार्ग प्रभावित होगा। परिश्रम की आवश्यकता है। निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस होगी। कोई शुभ समाचार आपके उत्साह को बढ़ाएगा।

वृषभ:

कुछ आर्थिक और पारिवारिक संकोच अभी दबाव में रखेंगे। अधिक उत्साह और तत्परता से कार्य बिगड़ सकता है। शुभ संदेश भी आएगा व पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। अनावश्यक शंकाओं से बचें। गलत तरीके से धन अर्जित न करें।

मिथुन:

पारिवारिक विषमताएं सिर उठा सकती हैं। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। आपके द्वारा किए गए कार्यों का विरोध होगा। परिवार की समस्याओं के संबंध में कोई गलत निर्णय लेना कठिन होगा।

कर्क:

परिश्रम के बाद वांछित लाभ होगा। दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। कुछ अधूरे कार्य आपको निपटाने होंगे। सुख व दु:ख को समान समझकर सब कुछ भाग्य पर छोड़ दें।

सिंह:

सहज ही सभी काम समय पर बनते नजऱ आएंगे। अच्छे दिनों का संयोग मन को प्रफुल्लित करेगा। खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। व्यापार व व्यवसाय से संबंधित कई अनुभव होंगे। व्यापार व व्यवसाय से जुड़े जातकों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी।

कन्या:

उत्सव व त्योहार में सम्मिलित होने के अवसर प्राप्त होंगे। अच्छे भोजन से स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा इसलिए वही कार्य करें जिसके बनने की उम्मीद हो। संतान के प्रति थोड़ा चिंतित होंगे पर समझदारी से काम लें।

तुला:

कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी व एक के बाद एक मामले सुलझते चले जाएंगे। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे वरना समय आपको पीछे छोड़ देगा।

वृश्चिक:

दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। जटिल कार्यों का निष्पादन होगा और लाभदायक उपक्रमों का संचालन भी होगा। पड़ोसियों के कारण कुछ परेशानी हो सकती है।

धनु:

वाहन और आवास संबंधी समस्याएं सिर उठा सकती हैं। शुभ संदेश आने से उत्साह बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा। स्वजनों का भी सहयोग मिलेगा। पर्याप्त धन संपदा हाथ में होने के बावजूद कुछ पारिवारिक अशांति रहेगी।

मकर:

पराक्रम भाव और पुरुषार्थ की योजनाएं बनेंगी और मित्रों का सहयोग बना रहेगा। किसी चल या अचल संपत्ति का पारिवारिक विवाद निपटाना आवश्यक होगा। सोचे हुए कार्य सफल होंगे और मित्रों द्वारा किए जा रहे विरोध में कमी आएगी।

कुंभ:

किसी पर व्यर्थ के संदेह और तर्क वितर्क में समय और धन की हानि होगी। नियोजित कार्यक्रम भी सफल होंगे और आर्थिक लाभ का सुअवसर भी आएगा। पितृपक्ष से लाभ की आशा रहेगी।

मीन:

लाभकारी समय है, युक्ति और व्यवहार से सब कुछ पा सकते हैं। जटिलताएं खत्म होंगी और विरोधी भी परास्त होंगे। जीवनसाथी से आर्थिक कारणों से दूरी रहेगी लेकिन प्रेम यथावत बना रहेगा।

नागरिक संशोधन बिल पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले भारत को इसराइल बनाना चाहती है सरकार

नागरिक संशोधन बिल पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले भारत को इसराइल बनाना चाहती है सरकार

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर  से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद मोदी सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। मोदी कैबिनेट ने बुधवार को नागरिकता संशोधन बिल को मंजूरी दे दी है। अब इस बिल को संसद में पेश किया जाएगा।

इस बिल को लेकर विरोध भी हो रहा है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बिल को लेकर मोदी सरकार पर बड़ा हमला किया है। ओवैसी ने कहा कि यदि इस लागू किया जाता है तो 'भारत को इसराइल बन जाएगा जिसे 'भेदभाव' करने के लिए जाना जाता है।

यदि मीडिया रिपोर्ट सही है कि पूर्वोत्तर राज्यों को प्रस्तावित नागरिकता (संशोधन) विधेयक (CAB) कानून से छूट दी जाएगी तो यह अपने आप में आर्टिकल 14 का उल्लंघन है। ओवैसी ने कहा कि आपके पास देश में नागरिकता पर 2 कानून नहीं हो सकते हैं।

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि नागरिकता (संशोधन) विधेयक लाने का उद्देश्य यह है कि हिन्दुस्तान को एक धर्म आधारित देश बना दिया जाए। हिन्दुस्तान और इसराइल में अब कोई अंतर नहीं रहेगा। संविधान में मजहब के आधार पर सिटीजनशिप की कोई बात ही नहीं है।

 

 

ओवैसी ने सवाल पूछा कि कोई नास्तिक होगा तो क्या करेंगे आप? इस तरह का कानून बनाने के बाद पूरी दुनिया में हमारा मजाक बनेगा। भाजपा सरकार हिन्दुस्तान के मुसलमानों को संदेश देना चाहती है कि आप अव्वल दर्जे के शहरी नहीं हैं बल्कि दूसरे दर्जे के शहरी हैं।

    

भाजपा ने जारी की रायपुर नगर निगम के लिए पार्षद प्रत्त्याशियो की सूची

भाजपा ने जारी की रायपुर नगर निगम के लिए पार्षद प्रत्त्याशियो की सूची

आज भारतीय जनता पार्टी ने रायपुर नगर निगम के अंतर्गत पार्षद पद के हेतु उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है

देखे किस वार्ड से कौन है भाजपा का उम्मीदवार 

 

 100 रुपए किलो बिक रहा इन जिलों में प्याज, अभी और रुलाएगा प्याज....

100 रुपए किलो बिक रहा इन जिलों में प्याज, अभी और रुलाएगा प्याज....

ग्वालियर। प्रदेश के शिवपुरी शहर में 100 रुपए किलो प्याज बिक रही है। यह हालात तब हैं,जबकि जिले में 7 लाख क्विंटल प्याज का उत्पादन हुआ है। प्याज की बंपर पैदावार करने वाले किसान के हाथ खाली हैं,जबकि बिचौलियों की जेबें भरी हुई हैं। पूर्व में जब प्रशासन ने जमाखोरों के लिए लिमिट तय की थी,तब एक बार प्रशासन ने गोदामों की जांच की औपचारिकता निभाई,लेकिन अभी हाल ही में जब प्रशासन ने दूसरी बार लिमिट तय की तो उसकी जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों को ही नहीं है। गौरतलब है कि शिवपुरी में प्याज की रिकार्ड पैदावार होती है और पिछले सीजन में शिवपुरी में लाख क्विंटल प्याज का उत्पादन किया गया है। सीजन में किसान से 5 से 7 रुपए किलो में थोक व्यापारियों ने प्याज खरीद कर अपने गोदामों में भर ली। यही वजह रही कि प्याज के सीजन में भी शहरवासियों को 15 से 20 रुपए किलो में प्याज खरीदनी पड़ी थी। प्याज का गोदामीकरण करने से मार्केट में प्याज की कमी आते ही उसके रेट 100 रुपए किलो तक पहुंच गए। बाजार में प्याज के दाम बढ़ते ही थोक कारोबारियों का माल एकाएक 90 गुना अधिक महंगा हो गया। 

एक तरफ जहां प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं, वहीं शिवपुरी मेंं बड़ौदी, स्टेडियम के पास, एलएंडटी गोदाम, कमलेश्वर स्टोन के पास झांसी रोड स्थित गोदामों में हजारों क्विंटल प्याज भरी पड़ी है। प्याज के दाम बढऩे पर बीते अक्टूबर में कलेक्टर अनुग्रहा पी ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत राज्य शासन द्वारा जारी आदेश का पालन कराए जाने के लिए स्टॉक सीमित के निर्देश दिए। जिसके अनुसार 30 नवंबर की अवधि तक कोई भी थोक व्यापारी 50 मैट्रिक टन (500 क्विंटल) तथा फुटकर विक्रेता 10 मैट्रिक टन (100 क्विंटल) से ज्यादा प्याज का स्टॉक नहीं रख सकेंगे।

चेक करेंगे गोदाम-
एसडीएम शिवपुरी अतेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि हमें तो पहले की लिमिट के आदेश की जानकारी थी, तो हमने उस समय गोदाम चेक किए थे। बाद में हमने जो समय सीमा दी थी, उसमें कारोबारियों ने प्याज कम कर ली होगी। दूसरी बार लिमिट तय 
 मच्छर मारने वाली कॉइल कई बीमारियों को देता है जन्म, हो जाइये सावधान...

मच्छर मारने वाली कॉइल कई बीमारियों को देता है जन्म, हो जाइये सावधान...

रायपुर| आपको जानकर हैरानी होगी क‍ि मच्छर मारने वाले ये कॉइल आपकी सेहत के ल‍िए कोई कम खतरनाक नहीं हैं। इससे न‍िकलने वाला धुंआ आपके शरीर में कई तरह की बीमार‍ियां पैदा कर सकता हैं। एक र‍िसर्च के अनुसार कॉइल में वो कैमिकल इस्तेमाल किए जाते हैं जो कि बग स्प्रे में भी इस्तेमाल होते हैं। जानकारों के अनुसार मच्छर मारने वाली कॉइल इस्तेमाल करने के बजाय मच्छर मारने के लिए दूसरे साधन इस्तेमाल करने चाहिए जो आपके लिए शरीर के लिए खतरनाक ना हो।

सभी अंगों को करता है बुरी तरह से प्रभावित-
एक रिसर्च में पता चला है कि एक कॉइल 100 सिगरेट के बराबर खतरनाक है और इसमे से करीब पीएम 2.5 धुआं निकलता है जो कि बहुत ज्यादा है। इससे भले ही तंबाकू का धुआं नहीं निकलता हो, लेकिन इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर के लिए नुकसान दायक है। मच्छर मारने वाली कॉइल में से बेंजो पायरेंस, बेंजो फ्लूओरोथेन जैसे तत्व निकलते हैं। वहीं इसके साथ ही मच्छर मारने वाली ये कॉइन आपके शरीर को और भी नुकसान पहुंचाती है।कॉइल से न‍िकलने वाले धुंआ से न सिर्फ सांस लेने की द‍िक्कतत होती है बल्कि इससे स्किन और आंखों पर भी असर पड़ता है। इससे आंखों में जलन होना आदि समस्याोएं शुरु हो जाती है