BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
नाबालिक युवती से छेड़छाड़ कर रहे तीन युवकों से अकेले भिड़ा बुजुर्ग, फिर हुआ कुछ अयेसा...

नाबालिक युवती से छेड़छाड़ कर रहे तीन युवकों से अकेले भिड़ा बुजुर्ग, फिर हुआ कुछ अयेसा...

पेंड्रा| बिलासपुर जिले के पेंड्रा से मानवता की मिशाल पेश करने वाले एक बुजुर्ग की खबर सामने आई है। बुजुर्ग ने मानवता की मिशाल पेश करते हुए एक नाबालिग की आबरू की रक्षा की है। फिलहाल मामले में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।


दरअसल सोमवार मरवाही थाना क्षेत्र के बरौर गांव में तीन युवक एक नाबालिग से छेड़छाड़ कर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक बुजर्ग की नजर नाबालिग पर पड़ी। नाबालिग मदद की गुहार लगा रही थी। बुजुर्ग बुजुर्ग तीनों युवकों से अकेले ही भिड़ गया। इसके बाद तीनों ने बुजुर्ग ने बेरहमी से पिटाई कर दी। मौके का फायदा उठाकर युवती वहां से भाग निकली और गांव में जाकर अन्य लोगों को मामले की जानकारी।
चाकू व डंडा से लैस होकर महिला के साथ की धक्का मुक्की व जान से मारने की धमकी दी

चाकू व डंडा से लैस होकर महिला के साथ की धक्का मुक्की व जान से मारने की धमकी दी

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज  

रायपुर। घर में घुसकर महिला के साथ धक्का मुक्की करने व चाकू व डंडा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट गुढिय़ारी थाने में दर्ज की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार सूर्या नगर गोगांव गुढिय़ारी निवासी रेणु तिवारी 30 वर्ष पति राजेंद्र तिवारी अपने दो बच्चों के साथ घर में अकेली थी तभी मंगलवार की रात्रि 8.30 बजे विनोद मसीह, अजय मसीह, गणेश मसीह एवं अन्य पांच युवकों ने कुत्ते को मारो तो तिवारी चिल्लाता है कहकर प्रार्थियां के घर में घुसकर चाकू व डंडा दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर धक्का मुक्की करने लगे। महिला ने घटना की रिपोर्ट पति के साथ जाकर गुढिय़ारी थाने में दर्ज करायी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 452, 294, 506, 34 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
स्कूल आते जाते समय छात्रा का पीछा कर अश्लील शब्द का कर रहा था प्रयोग, जाने फिर क्या हुआ

स्कूल आते जाते समय छात्रा का पीछा कर अश्लील शब्द का कर रहा था प्रयोग, जाने फिर क्या हुआ

रायपुर। स्कूलों के सामने असामाजिक तत्वों व मजनूओं का जमावड़ा लगने के चलते स्कूल आने जाने वाली छात्राएं परेशान हो रही है। ऐसा ही एक मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र में प्रकाश में आया है। स्कूल आते जाते समय छात्रा का पीछा करके अश्लील शब्द का प्रयोग कर परेशान करने की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मठपारा  टिकरापारा निवासी पीडि़त 15 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थियां के स्कूल आते जाते समय पड़ोसी युवक दद्दू पिता शिवकुमार निवासी बजरंग चौक पीछा कर अश्लील शब्द का प्रयोग करता है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट की धारा 354 ख की तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिये आवेदन के सत्यापन की अंतिम तिथि 10 दिसंबर तक पढ़े पूरी खबर

अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिये आवेदन के सत्यापन की अंतिम तिथि 10 दिसंबर तक पढ़े पूरी खबर

कोरबा। शिक्षण सत्र 2019-20 के लिये अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों को प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक और मेरिट कम मिन्स छात्रवृत्ति देने के लिये आवेदन पत्रों का वेरिफिकेशन दस दिसम्बर तक किया जायेगा। संस्था स्तर पर डिफेक्टिव वेरिफिकेशन और इंस्टिट्यूट वेरिफिकेशन दस दिसम्बर तक एनएसपी पोर्टल में किये जा सकेंगे। संस्था स्तर पर वेरिफिकेशन के लिये लंबित आवेदनों को पोर्टल पर ऑनलाईन वेरिफाईड करके जिला स्तर पर फार्वड किया जायेगा और ऐसे आवेदनों की एक प्रति प्रिंट निकालकर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में दस दिसम्बर तक जमा की जायेगी। निर्धारित तिथि तक संस्थाओं द्वारा अल्पसंख्यक छात्रों के लिये छात्रवृत्ति आवेदनों के वेरिफिकेशन नहीं करने की स्थिति में आवेदनों के लंबित रहने और विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति से वंचित रहने की सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित संस्था प्रमुखों की होगी।

 प्रदेश में जीएसटी टीम ने तीनों संस्थानों पर की कार्रवाई

प्रदेश में जीएसटी टीम ने तीनों संस्थानों पर की कार्रवाई

रायपुर। जीएसटी टीम ने प्रदेश में तीन अलग-अलग जिलों में छापामार कार्रवाई कर तीनों संस्थानों से 8 करोड़ से ज्यादा की रकम जमाकर रिटर्न फाइल कराया है। जीएसटी की टीम की लगातार कार्रवाई से व्यापार जगत में हड़कंप मचा हुआ है। राज्य कर आयुक्त रीना बाबासाहेब कंगाले के निर्देश पर राज्य कर जीएसटी विभाग के जॉइंट कमिश्नर गोपाल वर्मा के नेतृत्व में 15 सदस्यीय 03 टीमों के द्वारा 03 डीलर्स मेसर्स सोमनाथ आयरन एंड पावर प्रा.लि. रायपुर, मेसर्स इंड्स सिनर्जी लिमिटेड रायगढ़ एवं मेसर्स ग्राण्ड कासर्् प्रा.लि. कोरबा के यहां दबिश देकर व्यवसायिक स्थलों की जांच की गई. जांच के बाद 6 करोड़ का चेक एक करोड़ का कैश डिपाजिट और रू0 1.04 करोड़ जमा कराकर रिटर्न फाईल कराया गया। 


मेसर्स सोमनाथ आयरन एंड पावर प्रा.लि. रायपुर द्वारा आयरन स्टील निर्माण एवं क्रय-विक्रय का कार्य किया जाता है। वर्ष 2015-16 में व्यवसायी द्वारा प्रवेशकर विवरणी अनुसार कुल क्रय रू. 13.10.30,189.00 है तथा प्रस्तुत स्टॉक अनुसार कुल क्रय रू. 4,59,73,692.00 है। विवरणी अनुसार कुल क्रय एवं प्रस्तुत स्टॉक के कुल क्रय में बड़ा अंतर है एवं व्यवसायी द्वारा जून 2019 से अक्टूबर 2019 तक मासिक विवरणी प्रस्तुत नहीं किया गया था। व्यवसायी के द्वारा तत्काल 2 करोड़ का चेक प्रदान किया गया। जब्त दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। मेसर्स इंड्स सिनर्जी लिमिटेड रायगढ़ द्वारा आयरन ओर, कोल आदि का व्यवसाय किया जाता है। वर्ष 2013-14 में व्यवसायी द्वारा प्रस्तुत विवरणी अनुसार कुल टर्न ओव्हर रू. 2.79,54,825.00 है, जबकि स्टॉक सूची अनुसार कुल टर्नओवहर रू. 3,75,99,274.00 है. विवरणी अनुसार कुल टर्नओव्हर एवं प्रस्तुत स्टॉक के कुल टर्नओव्हर में बड़ा अंतर है एवं व्यवसायी द्वारा माह अक्टूबर 2019 का मासिक विवरणी प्रस्तुत नहीं किया गया था। व्यवसायी के द्वारा तत्काल एक करोड़ रूपये कैश आन लाईन जमा किया गया एवं 4 करोड़ का चेक प्रदान किया गया। जब्त दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। मेसर्स ग्राण्ड कार्स प्रा.लि. कोरबा द्वारा चार पहिया वाहन एवं स्पेयर पाट्र्स का क्रय-विक्रय का व्यवसाय किया जाता है। व्यवसायी द्वारा जुलाई 2017 से मई 2019 तक रू. 8,80,76,660.00 की देयता दर्शाकर रू. 9,00,56,441.00 का आई.टी.सी. क्लेम किया गया है।  उक्त अवधि में नगद भुगतान शुन्य है एवं व्यवसायी द्वारा जुलाई से अक्टूबर 2019 तक विवरणी प्रस्तुत नहीं किया गया था. व्यवसायी से तत्काल रू0 1.04 करोड़ जमा कराकर रिटर्न फाईल कराया गया। जब्त दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।
आज दिनांक 4 दिसम्बर  का राशिफल,कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 4 दिसम्बर का राशिफल,कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 4 दिसम्बर का राशिफल

इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा 

मेष:
यदि आप किसी काम के लिए संकल्प लेंगे तो वह कार्य पूर्ण हो जाएगा। किसी का एडमिशन हो या फिर यात्रा या किसी जरूरी वस्तु की खरीद या फिर कहीं अटका हुआ पैसा निकालना। आज के दिन इन सब कार्यों को एक-एक करके निबटाने से कुछ काम तो एकाएक ही बनते नजऱ आएंगे।

वृषभ:
आप अपने सभी कामकाजी गतिविधियों को जरूरत के मुताबिक संचालित करने में सफल रहते हैं। संगी साथी आपको मदद देने के लिए तैयार तो हैं लेकिन उस पर पूरी तरह विश्वास कर लेना खतरे से खाली नहीं होगा।

मिथुन:
यदि आप अपने करियर में बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं तो अभी परिस्थितियां ठीक नहीं हैं। किसी भी काम में हाथ डालने से पहले अपने हम सफर से सलाह ले लें। निर्णय लेकर आगे बढऩा है तो फिर कुछ प्राप्त करने के लिए कुछ खोना भी पड़ सकता है।

कर्क:
आज के दिन किसी नए प्रोजेक्ट पर आपका ध्यान आकर्षित होगा। व्यापार के इस क्षेत्र में कुछ पुराने मित्रों से आर्थिक सपॉर्ट मिल जाए। अगर किसी की सहायता करेंगे तो आपको भी कुछ आर्थिक लाभ हो सकता है।

सिंह:
अगर सैर सपाटे की योजना बन रही है तो यात्रा आदि के लिए कुछ तैयारी करनी होगी। कुछ अधूरे काम भी आपको पूरे करने होंगे। दोपहर के बाद दौड़भाग बढ़ जाएगी। उतावली के चक्कर में कोई भूल भी हो सकती है।

कन्या:
आपकी मनोदशा कुछ तनाव से ग्रस्त रहेगी। यदि आप किसी प्रेम प्यार के दायरे का खुलासा करते हैं तो कहीं न कहीं से पारिवारिक वातावरण अधिक क्षुब्ध हो सकता है। यदि दाम्पत्य सहयोग से कोई बात छुपी रहेगी तो सायंकाल के बाद घर परिवार में भी कटुता व्याप्त हो सकती है।

तुला:
तीर्थयात्रा आदि का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों की खातिर के लिए कुछ धन की व्यवस्था करनी पड़ सकती है। यदि आप किसी परीक्षा के लिए तैयारी करना चाहते हैं तो फिर अपने घर के साधन भी व्यवस्थित करने होंगे।

वृश्चिक:
अपने बिजनस या जॉब प्रोस्पेक्टस को सुधारने के लिए कार्यक्रम में परिवर्तन करना आवश्यक होगा। आर्थिक फील्ड में अभी ज्यादा प्रेशर नहीं है। हल्की फुल्की देनदारियां चुका देने के बावजूद सुरक्षित कोष में कमी नहीं आएगी। परिजनों की मांग पूरी करनी आवश्यक है।

धनु:
किसी खास सदस्य के खराब स्वास्थ्य के कारण घर परिवार का वातावरण कुछ अवसादपूर्ण रहेगा। तनाव से उबरने का रास्ता यहीं है कि आज आप किसी मनोरंजक यात्रा पर निकल पड़ें। यदि आपके पास वाहन आदि नहीं भी हो तो सार्वजनिक वाहन का फायदा उठाया जा सकता है।

मकर:
शारीरिक शिथिलता और अस्वस्थता खत्म होती जाएगी। आपके द्वारा किए गए उपाय या एक्सरसाइज योग आदि का अच्छा परिणाम मिलने लगेगा। छोटे सदस्य या संतान की ओर से भी अच्छा समाचार मिलेगा। वस्त्र आदि का लाभ हो सकता है।

कुंभ:
आज आपके कार्यक्षेत्र के वातावरण में सुधार होगा। कठोर प्रकृति का व्यक्ति नजरों से दूर रहेगा और वातावरण में हल्कापन और मनोरंजन का रंग छाया रहेगा। किसी सहकर्मी या बॉस के द्वारा पार्टी देने से और भी चहल पहल बढ़ेगी।

मीन:
आज आप कुछ मायूसी के मूड में रहेंगे। विपरीत हालातों से मन को व्यथा होगी। युवा वर्ग को दाम्पत्य जीवन अथवा प्रेम संबंधो को लेकर शिकायत रहेगी। जीवनसाथी का भरोसा जीतना जरूरी होगा। कुछ जरूरी खर्चे भी सामने आएंगे।
 
छत्तीसगढ़ में ITBP के जवानों के बीच आपसी भिड़ंत, 6 की मौत, 3 घायल

छत्तीसगढ़ में ITBP के जवानों के बीच आपसी भिड़ंत, 6 की मौत, 3 घायल

नारायणपुर, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में आईटीबीपी (ITBP) के जवानों के बीच भिड़ंत हो गई। इसमें 6 जवानों की मौत हो गई और 2 घायल हो गए।

खबरों के अनुसार नारायणपुर जिले में स्थित आईटीबीपी के कैंप में बुधवार की सुबह जवानों के बीच आपसी नोकझोंक ने खूनखराबे का रूप ले लिया। जवानों ने अंधाधुन गोलियां चलाईं। इसमें 6 जवानों की मौके पर मौत हो गई।

इस घटना में 2 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए चॉपर की मदद से राजधानी रायपुर के अस्पताल में लाया जा रहा है। दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

खबरों के मुताबिक मृत जवानों में दो हवलदार और 4 सिपाही शामिल हैं। अभी इनके नामों की पुष्टि नहीं हो पाई है। यह सभी जवान बाहरी राज्यों के हैं, जो यहां कैंप में तैनात किए गए थे। जवानों में यह आपसी भिड़त का कारण सामने नहीं आया। मामले की जांच की जा रही है। 

भारत ने फिर रात में किया पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण

भारत ने फिर रात में किया पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण

बालासोर। भारत ने परमाणु क्षमता संपन्न स्वदेश निर्मित पृथ्वी दो मिसाइल का फिर से रात में सफल परीक्षण किया। ओडिशा के तट से यह परीक्षण सशस्त्र बलों के लिए उपयोगकर्ता परीक्षण के तहत किया गया है।

सतह से सतह तक मार करने में सक्षम इस मिसाइल के परीक्षण के करीब एक पखवाड़े पहले 20 नवंबर को पृथ्वी-2 का रात में एक के बाद एक इसी टेस्ट रेंज से सफल परीक्षण किया गया था। सूत्रों ने कहा कि पृथ्वी-2 का आज का परीक्षण सफल रहा और परीक्षण सभी मानकों पर खरा उतरा। यह नियमित परीक्षण था।

पृथ्वी-2 की मारक क्षमता 350 किलोमीटर है। इसका परीक्षण चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज से शाम 7.50 बजे किया गया। सूत्रों ने बताया कि 500-1,000 किलोग्राम मुखास्त्र ले जाने में सक्षम पृथ्वी-2 दो मिसाइल तरल प्रणोदन दो इंजनों से संचालित है।

मिसाइल को उत्पादन स्टॉक से एकाएक चुना गया और सशस्त्र बलों के स्ट्रैटजिक फोर्स कमान (एसएफसी) ने संपूर्ण प्रक्षेपण गतिविधि को अंजाम दिया। यह परीक्षण डीआरडीओ के वैज्ञानिकों की निगरानी में किया गया।

 

पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम को ED मामले में सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम को ED मामले में सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया केस में पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने आईएनएक्स मीडिया मनीलांड्रिंग मामले में चिदंबरम को जमानत दी है।

 

 चिदंबरम को आईएनएक्स केस में ईडी वाले मामले में राहत मिली है। पूर्व वित्तमंत्री करीब 107 दिन के बाद हिरासत से बाहर आएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले को रद्द कर दिया है। पी. चिदंबरम 17 अक्टूबर से ईडी की हिरासत में हैं।

 

सुप्रीम कोर्ट ने चिदंबरम को कहा है कि वे केस को लेकर कोई सार्वजनिक बयान और इंटरव्यू न दें। बिना इजाजत यात्रा न करें। चिदंबरम को 2 लाख के निजी मुचलके पर जमानत दी गई है। 

 

 जेसीबी और बाइक की जोरदार टक्कर से जीजा साले की हुई दर्दनाक मौत...

जेसीबी और बाइक की जोरदार टक्कर से जीजा साले की हुई दर्दनाक मौत...

खरगोन। जिले के ओझरा गांव में जेसीबी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार जीजा साले की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौक से आरोपी ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार फोरलेन सड़क निर्माण कार्य में लगी जेसीबी ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल कसरावद निवासी दोनों युवक की मौत हो गई। मृतक रिश्ते में जीजा और साल है। हादसे के बाद कुछ लोगों ने दोनों को अस्पताल ले कर गए। जहां दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोप जेसीबी चालक मौके से फरार हो गया। बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। अभी तक मृतकों के नाम सामने नहीं आए है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश कर रही है
 विधानसभा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए टैंकर खरीदने हेतु पांच लाख रूपये स्वीकृत, जाने कहा की है ये खबर

विधानसभा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए टैंकर खरीदने हेतु पांच लाख रूपये स्वीकृत, जाने कहा की है ये खबर

 कांकेर। विधानसभा क्षेत्र कांकेर के विधायक  शिशुपाल शोरी की अनुशंसा पर कलेक्टर   के.एल. चैहान द्वारा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के तहत् निहित निर्देशों एवं प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए ग्राम पंचायत दुधावा, मानिकपुर में पेयजल आपूर्ति के लिए टैंकर खरीदने के लिए 05 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त कार्य के लिए जनपद पंचायत नरहरपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्माण एजेंसी बनाया गया है।

नगर चुनाव हेतु भाजपा में टिकट वितरण किया, वितरण के बाद असंतोष गहराया, पार्टी में हो रही है उठा पटक

नगर चुनाव हेतु भाजपा में टिकट वितरण किया, वितरण के बाद असंतोष गहराया, पार्टी में हो रही है उठा पटक

न्तेवाड़ा जिले की गीदम नगर पंचायत के वार्ड पार्षदों के अभ्यार्थियों के चयन प्रक्रिया के बाद भाजपाइयों में असंतोष दिखने लगा है। कांग्रेस से पहले अभ्यर्थियों की सूची जारी करने की बाजी भाजपा ने मार तो ली, लेकिन संगठन में बैठे पदाधिकारियों के त्याग पत्र, पार्टी प्रत्याशी के टिकिट वापसी जैसे अप्रत्याशित कदम के साथ सामने आने की बात कही जा रही है। ऐसे में गीदम जैसे नगरीय निकाय से उठने वाली चिंगारी किसी भी पार्टी के लिए घातक ही साबित होता है। सबसे बड़ी बात यह है कि भाजपा के अध्यक्ष चैतराम अटामी गीदम से है, यही नहीं जिले के अन्य पदों पर भी गीदम से अधिकांश लोंगो के होने के बाद ऐसे स्थिति बनना पार्टी के लिये चिंतनीय है। 

 
अधिमान्यता परिचय पत्र नवीनीकरण प्रारंभ : नये अधिमान्यता आवेदन पत्र भी अब लिये जायेंगे आनलाईन

अधिमान्यता परिचय पत्र नवीनीकरण प्रारंभ : नये अधिमान्यता आवेदन पत्र भी अब लिये जायेंगे आनलाईन

प्रदेश के अधिमान्य पत्रकारों के अधिमान्यता परिचय पत्र का नवीनीकरण प्रारंभ कर दिया गया है। परिचय पत्र नवीनीकरण का आवेदन पत्र आनलाईन जनसंपर्क संचालनालय की वेबसाइट https://cg.nic.in/dpr  पर लॉगइन कर भरा जा सकता है। नवीनीकरण आवेदन पत्र 31 दिसम्बर 2019 तक भरे जा सकेंगे।
अधिमान्यता नवीनीकरण के साथ नई अधिमान्यता के लिये भी आवेदन पत्र अब आनलाईन भरने होंगे। आवेदन पत्र को आनलाईन भर कर आवेदन पत्र का प्रिंट आवश्यक अभिलेखों के साथ राज्य अथवा संबंधित संभागीय अधिमान्यता समिति को भेजना होगा।
शासन द्वारा गत माह अगस्त में राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशन के साथ ही नये अधिमान्यता नियम प्रभावशील हो गये है। नये अधिमान्यता नियमों में व्यापक बदलाव किया गया है। इसके साथ-साथ अब वरिष्ठ पत्रकारों और विकासखण्ड स्तर के पत्रकारों को भी अधिमान्यता दिये जाने का प्रावधान किया गया है। 
जनसंपर्क विभाग द्वारा पत्रकारों के लिये लागू विभिन्न योजनाओं के लिए एकीकृत आवेदन पत्र बनाये जाने का कार्य भी किया जा रहा है। भविष्य में सभी योजनाओं के आवेदन आनलाईन ही लिये जाएंगे। इसके लिये पत्रकारों का डाटाबेस इकट्ठा किया जा रहा है। एक बार डाटाबेस एकत्र होने पर आवेदनकर्ता पत्रकार को एक ही जानकारी बार-बार नहीं भरनी पड़ेगी। वे अपने यूजर आर्डडी पासवर्ड से लॉगइन कर केवल संबंधित योजना के लिये वांछित जानकारी देकर आनलाईन आवेदन कर सकेंगे। इसी उद्देश्य से अधिमान्यता नवीनीकरण के लिए आवेदन करने वाले अधिमान्य पत्रकारों से आधारभूत जानकारी भरवाई जा रही है। 
आयुक्त जनसंपर्क ने आग्रह किया है कि जनसंपर्क संचालनालय की वेबसाईट में उपलब्ध नये अधिमान्यता नियमों का सभी अधिमान्य पत्रकार और नवीन अधिमान्यता के इच्छुक पत्रकार अवश्य अध्ययन कर लें ताकि आवेदन करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होंने नये अधिमान्यता नियमों की जानकारी अपने साथी पत्रकारों को भी देने का आग्रह किया है।

मछुआरों की जाल में फस गई पीएसएलवी रॉकेट लांचर, जिसे देखने भारी तादात में पहुंच रहे है लोग...

मछुआरों की जाल में फस गई पीएसएलवी रॉकेट लांचर, जिसे देखने भारी तादात में पहुंच रहे है लोग...

पुडुचेरी के निकट वामबाकिरापलयम में मछुआरों को जाल निकालने में मुश्किल हुई तो उन्हें लगा कि कोई बड़ी व्हेल मछली उनकी जाल में फंस गई है, लेकिन यह खुशी थोड़ी देर के लिए ही रही। जब जाल बाहर निकाला तो एक लंबी और भारी वस्तु देखकर वे उसे किनारे पर ले आए। इस वस्तु के मिलते ही आसपास सनसनी फैल गई। वस्तु के फोटो और सेल्‍फी लेने वालों की भीड़ लग गई। इस रहस्यमयी वस्तु के बारे में बताया गया कि रॉकेट लांचर की इस्तेमाल की जा चुकी ईंधन की टंकी हो सकती है। राजस्व एवं आपदा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रहस्यमयी वस्तु पीएसएलवी रॉकेट लांचर की इस्तेमाल की जा चुकी ईंधन की टंकी जैसी दिखाई देती है। अधिकारी ने कहा कि हमने श्रीहरिकोटा में इसरो को इसके बारे में बताया है और इसका पूरा विवरण इकट्‍ठा किया जा रहा है। इसकी लंबाई 13.5 मीटर है और इस पर एफएम 199 22/03/2019 लिखा हुआ है। 

रेलवे ने एक बार फिर निकाली बंपर वैकेंसी, 10वीं पास 3584 लोगों को मिलेगा लाभ...

रेलवे ने एक बार फिर निकाली बंपर वैकेंसी, 10वीं पास 3584 लोगों को मिलेगा लाभ...

साउथर्न रेलवे कैरिज वर्क्स पेरम्बूर में 1208, सेंट्रल वर्कशॉप गोल्डन रॉक के लिए 723 और सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन वर्कशॉप पोडानूर के लिए 1654 पर भर्तियां करेगा| कुल मिलाकर 3,584 पदों पर भर्तियां होनी हैं. इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2019 निर्धारित की गई है. इन पदों पर 10वीं और आईटीआई वाले आवेदन कर सकते हैं. भर्ती के संबंध में और अधिक जानकारी नीचे दी गई है.


विभाग और पदों की संख्या-
कैरिज वर्क्स पेरम्बूर- 1208 पद
सेंट्रल वर्कशॉप गोल्डन रॉक-  723 पद
सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन वर्कशॉप पोडानूर- 1654 पद


योग्यता-
इन पदों पर 10वीं और आईटीआई वाले आवेदन कर सकते हैं. कुछ पदों पर 12वीं में साइंस साइड अनिवार्य की गई है.

उम्र सीमा-
उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 15 साल और अधिकतम उम्र 24 साल निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी.

आवेदन फीस-
100 रुपये

इस आधार पर होगा चयन-
10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी, जिसके आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा. चयन के लिए कोई परीक्षा नहीं होगी.


कुल मिलाकर 3,584 पदों पर भर्तियां होनी हैं. इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2019 निर्धारित की गई है. इन पदों पर 10वीं और आईटीआई वाले आवेदन कर सकते हैं. भर्ती के संबंध में और अधिक जानकारी नीचे दी गई है.

विभाग और पदों की संख्या
कैरिज वर्क्स पेरम्बूर- 1208 पद
सेंट्रल वर्कशॉप गोल्डन रॉक-  723 पद
सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन वर्कशॉप पोडानूर- 1654 पद

योग्यता-
इन पदों पर 10वीं और आईटीआई वाले आवेदन कर सकते हैं. कुछ पदों पर 12वीं में साइंस साइड अनिवार्य की गई है.

उम्र सीमा-
उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 15 साल और अधिकतम उम्र 24 साल निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी.

आवेदन फीस-
100 रुपये

स आधार पर होगा चयन-
10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी, जिसके आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा. चयन के लिए कोई परीक्षा नहीं होगी.

इस लिंक को क्लिक  https://iroams.com/Apprentice/recruitmentIndex करके कर सकते है आवेदन
राजधानी में एक बार फिर खमतराई क्षेत्र में तालाब के पास मिला अविकसित भ्रूण, लोगो में फैली सनसनी

राजधानी में एक बार फिर खमतराई क्षेत्र में तालाब के पास मिला अविकसित भ्रूण, लोगो में फैली सनसनी

रायपुर खमतराई तालाब के पास अविकसित भू्रण मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु कर दिया है।

दरअसल मामला खमतराई थाना क्षेत्र के बंधवा तालाब के समीप का है जहां अविकसित भू्रण मिला है। स्थानीय लोगो मामले की सूचना पुलिस को दी। खमतराई थाना क्षेत्र में जांच पड़ताल कर रही है । वही स्थानीय अस्पतालों में पतासाजी की जा रही है।
छेड़खानी करने से मना करने पर सिरफिरे युवक ने नाबालिग लड़की को मारा चाकू,मामला दर्ज

छेड़खानी करने से मना करने पर सिरफिरे युवक ने नाबालिग लड़की को मारा चाकू,मामला दर्ज

जबलपुर। घर में घुसकर एक सिरफिरे युवक ने नाबालिग लड़की को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी युवक पिछले कई दिनों से लड़की के साथ छेड़खानी कर रहा था। विरोध करने पर आज युवक ने लड़की की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। 


ये है पूरा मामला-
आरोपी शिवकुमार चौधरी 17 वर्षीय नैना पटेल से प्यार करता था। युवक प्यार का इजहार भी कर चुका था। लेकिन लड़की ने उसके प्यार को ठुकरा दिया था। इस बात को लेकर युवक अक्सर उसे परेशान करता था। वहीं आज कुदवारी में लड़की के घर पहुंचकर, दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि वारदात के समय लड़की अकेली घर पर थी। परिवार के अन्य सदस्य किसी काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। इस दौरान सिरफिरे आशिक ने वारदात को अंजाम दिया। लड़की की चिख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे रहवासियों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में पुलिस की लापरवाही भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि लड़की के परिजनों ने छेड़छाड़ की शिकायत गोहलपुर थाने में दर्ज करवाई थी। लेकिन पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई नहीं। वहीं, आज उसने लडत्रकी की जान ले ली। इस घटना से लोगों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा दिख रहा है।
अरविंद नेताम ने कहा सारकेगुड़ा मामले में जस्टिस वीके अग्रवाल आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में प्रस्तुत नहीं होना नियम विरूद्ध है

अरविंद नेताम ने कहा सारकेगुड़ा मामले में जस्टिस वीके अग्रवाल आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में प्रस्तुत नहीं होना नियम विरूद्ध है

रायपुर | सारकेगुड़ा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर बस्तर में सीआरपीएफ और पुलिस बल ने 28 एवं 29 जून 2012 की मध्यरात्रि को सात नाबालिग सहित 10 निर्दाेष आदिवासियों को नक्सली करार देकर मुठभेड़ दर्शाकर मारा था। जबकि उक्त आदिवासी बीज पंडूम (बीज त्यौहार) की तैयारी के संबंध में सामुहिक रूप से चर्चा कर रहे थे। उक्त ग्रामवासियों को सीआरपीएफ के जवानों ने बिना चेतावनी के फायरिंग कर मार डाला। उक्त मामले में जस्टिस वीके अग्रवाल आयोग ने 17 ग्रामीणों को निर्दाेष करार देते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की अनुशंसा अपने निर्णय में की है। विधानसभा में कायदे से जस्टिस वीके अग्रवाल आयोग की रिपोर्ट को सरकार द्वारा प्रस्तुत किया जाना था जबकि लीक होने के कारण उक्त मामला प्रकाश में आना न केवल नियम विरूद्ध है बल्कि यह सरकार की मंशा को भी प्रकट करता है। उक्त महत्वपूर्ण जानकारी प्रेसक्लब रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने दी। नेताम ने पूर्व सरकार पर आरोप लगाया कि मामला चाहे ताड़मेटला का हो या झीरम घाटी का हो। पूरे बस्तर के आदिवासियों को पुलिस बल द्वारा प्रताडि़त किया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस सरकार से बाहर के पुलिसबलों को बस्तर में तैनात न किए जाने की मांग करते हुए कहा कि उन्हें वहां की भौगोलिक स्थिति का न तो पता रहता है और न ही वे वहां की संस्कृति से परिचित होते हैं। ऐसी स्थिति में कुल मिलाकर निर्दाेष आदिवासी ही मुठभेड़ के नाम पर मारा जाता है। वरिष्ठ आदिवासी नेता सोहन पोटाई ने पत्रकारवार्ता में बताया कि बस्तर के आदिवासियों एवं उनकी संस्कृति को नष्ट करने की कोशिश कार्पाेरेट घराने के लोग कर रहे हैं। उक्त औद्योगिक घरानों को भाजपा कांग्रेस दोनों का साथ मिला है जिसके चलते आदिवासी जल, जंगल, जमीन के सहारे जीवनयापन करने में तकलीफों का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस जवानों द्वारा निर्दाेष आदिवासियों की हत्या होना शासन की नक्सली समस्या के समाधान की नीति पर प्रश्न चिन्ह लगाता है। पूर्व आईएएस अधिकारी बीपीएस नेताम ने पत्रकारवार्ता में बताया कि सर्व आदिवासी समाज शासन से मांग करता है कि 17 निर्दाेष आदिवासियों के परिवारों को 50-50 लाख की मुआवजा राशि एवं मृतक परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी तत्काल दी जाए। पत्रकारवार्ता में पूर्व आईएएस अधिकारी नवल सिंह मंडावी, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद नागवंशी सहित आदिवासी समाज के वरिष्ठ सदस्य मौजूद थे। 

 
नगर पालिका के नल से निकल रहे हैं जिंदा सांप, लोग हो गए हैरान, जाने कहा की है ये घटना

नगर पालिका के नल से निकल रहे हैं जिंदा सांप, लोग हो गए हैरान, जाने कहा की है ये घटना

कवर्धा। नगर पालिका के सरोधा जल आवर्धन योजना फि़ल्टर को लेकर हमेशा से विवाद में रहा। पालिका लोगो को अब तक साफ पानी मुहैया नही करा पाई वही अब नल से जिंदा सांप भेज रही है पालिका प्रशासन। वार्ड नम्बर 14 देवांगन पारा निवासी गृहणी सुषमा चन्देल ने नल के नीचे रखे बाल्टी में जैसे ही केचुएं जैसे प्रजाति को देखा घर मे बताई की नल से अब केंचुवा भी निकल रहा है। घर वालो के बारीकी से देखने पर पता चला कि यह केचुएं जैसा दिखने वाला अंधा साँप है। गंदे पानी के शिकायत को पालिका हल्के में लेकर आज तक कोई ठोस कदम नही उठा पाई वही, इससे पहले भी इस तरह की शिकायत मिल चुकी है लेकिन पालिका इस ओर ध्यान नही दे रही वही दूसरी ओर जब मुख्य नगर पालिका अधिकारी से फोन पर सम्पर्क किया गया तो कैमरे के सामने बात न कहने की बात की, और उनका रवैया गैर जिम्मेदाराना रहा,कहा जानकारी मिल गई है मैं दिखवाता हु करके बात कहने लगे।

जानिए बलात्कारियों के लिए अलग अलग देशो में क्या है प्रवधान, हमारे देश में भी ऐसा कुछ लागु हो सकता है क्या

जानिए बलात्कारियों के लिए अलग अलग देशो में क्या है प्रवधान, हमारे देश में भी ऐसा कुछ लागु हो सकता है क्या

दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां रेप करने वाले के खिलाफ सख्त से सख्त कनून है। रेप का ख्याल भी आ जाए तो यहां लोगों की रूह कांप जाती है। आइए जानते ​हैं बलात्कारियों के खिलाफ किस देश में क्या प्रावधान है?

सऊदी अरब में सिर कलम कर काट दिया जाता है प्राइवेट पार्ट-
सऊदी अरब में दुष्कर्म के दोषियों के खिलाफ शरिया के नियमों का पालन किया जाता है। यहां दुष्कर्म करने वाले शख्स को मौत की सजा का प्रावधान है, लेकिन बलात्कारी को ऐसी मौत दी जाती है कि देखने वालों का रूह कांप जाता है। दुष्कर्म के दोषी को सरेआम सिर कलम करने के साथ-साथ उसके प्राइवेट पार्ट को काटने की सजा दी जाती है।

इराक में पत्थर मार मारकर उतार दिया जाता है मौत के घाट-
इराक में भी दुष्कर्म के दोषी को मौत की सजा दी जाती है, लेकिन यहां भी मौत देने का नियम सख्त है। यहां दोषी को बीच चौराहे पर तब तक पत्थर मारा जाता है, जब तक उसकी मौत नहीं हो जाती। ऐसी सजा इसलिए दी जाती है क्योंकि लोग इसे देखकर सीखें और भविष्य में ऐसे अपराध से बचें।

चीन में दी जाती है मौत की सजा-
भारत के पड़ोसी देश चीन में भी दुष्कर्म के दोषी को मौत की सजा का प्रावधान है। यहां नियम है कि ऐसे मामले को जल्द से जल्द निपटा कर आरोपी को मौत की सजा दी जाए। यहां सैकड़ों अपराधियों को मौत की सजा दी जा चुकी है।

पोलैंड में बना दिया जाता है नपुंषक-
पोलैंड में दुष्कर्म के मामले में दोषी पाए जाने वाले को रूह कंपा देने वाली सजा दी जाती है। अपराधी को यहां नपुंषक बना दिया जाता है, ताकि भविष्य में फिर कभी ऐसी घटना कों अंजाम न दे पाए। हालांकि पहले यहां दोषी को सुअरों से कटवाकर मार दिया जाता था, लेकिन कालांतर में कई प्रावधानों के चलते नियमों में परिवर्तन कर दोषी को नपुंषक बनाने का कानून लाया गया।

इंडोनेशिया में दुष्कर्म के दोषी के शरीर में महिला का हार्मोंस-
इंडोनेशिया ऐसा देश है जहां दुष्कर्म के मामले में दोषी पाए जाने पर अपराधी को पहले नपुंषक बनाया जाता है और फिर उसके शरीर में महिलाओं का हार्मोंस डाल दिया जाता है।

उत्तर कोरिया में सरेआम मार दी जाती है दोषी को गोली-
उत्तर कोरिया में दुष्कर्म के दोषी को मौत की सजा देने का प्रावधान है, लेकिन साधारण मौत नहीं। यहां ऐसे मामले में दोषि पाए जाने वाले को सरेआम बीच चौराहे पर गोली मार दी जाती है। ऐस करने के पीछे ऐसा माना जाता है कि इससे लोगों को ऐसे अपराध से दूर रहने की प्रेरणा मिलेगी।

ईरान में बीच चौराहे पर लटका दिया जाता है फांसी पर-
ईरान में दुष्कर्म के आरोपी को फांसी की सजा दी जाती है। इसमें कई आरोपियों को फांसी पर लटकाया जाता है तो कुछ को दूसरे बेहद दर्दनाक तरीकों से मौत दी जाती है। हालांकि ट्रायल के दौरान यहां पीड़िता को कई कड़े सवालों का सामना करना पड़ता है।