जबलपुर। घर में घुसकर एक सिरफिरे युवक ने नाबालिग लड़की को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी युवक पिछले कई दिनों से लड़की के साथ छेड़खानी कर रहा था। विरोध करने पर आज युवक ने लड़की की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
रायपुर | सारकेगुड़ा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर बस्तर में सीआरपीएफ और पुलिस बल ने 28 एवं 29 जून 2012 की मध्यरात्रि को सात नाबालिग सहित 10 निर्दाेष आदिवासियों को नक्सली करार देकर मुठभेड़ दर्शाकर मारा था। जबकि उक्त आदिवासी बीज पंडूम (बीज त्यौहार) की तैयारी के संबंध में सामुहिक रूप से चर्चा कर रहे थे। उक्त ग्रामवासियों को सीआरपीएफ के जवानों ने बिना चेतावनी के फायरिंग कर मार डाला। उक्त मामले में जस्टिस वीके अग्रवाल आयोग ने 17 ग्रामीणों को निर्दाेष करार देते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की अनुशंसा अपने निर्णय में की है। विधानसभा में कायदे से जस्टिस वीके अग्रवाल आयोग की रिपोर्ट को सरकार द्वारा प्रस्तुत किया जाना था जबकि लीक होने के कारण उक्त मामला प्रकाश में आना न केवल नियम विरूद्ध है बल्कि यह सरकार की मंशा को भी प्रकट करता है। उक्त महत्वपूर्ण जानकारी प्रेसक्लब रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने दी। नेताम ने पूर्व सरकार पर आरोप लगाया कि मामला चाहे ताड़मेटला का हो या झीरम घाटी का हो। पूरे बस्तर के आदिवासियों को पुलिस बल द्वारा प्रताडि़त किया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस सरकार से बाहर के पुलिसबलों को बस्तर में तैनात न किए जाने की मांग करते हुए कहा कि उन्हें वहां की भौगोलिक स्थिति का न तो पता रहता है और न ही वे वहां की संस्कृति से परिचित होते हैं। ऐसी स्थिति में कुल मिलाकर निर्दाेष आदिवासी ही मुठभेड़ के नाम पर मारा जाता है। वरिष्ठ आदिवासी नेता सोहन पोटाई ने पत्रकारवार्ता में बताया कि बस्तर के आदिवासियों एवं उनकी संस्कृति को नष्ट करने की कोशिश कार्पाेरेट घराने के लोग कर रहे हैं। उक्त औद्योगिक घरानों को भाजपा कांग्रेस दोनों का साथ मिला है जिसके चलते आदिवासी जल, जंगल, जमीन के सहारे जीवनयापन करने में तकलीफों का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस जवानों द्वारा निर्दाेष आदिवासियों की हत्या होना शासन की नक्सली समस्या के समाधान की नीति पर प्रश्न चिन्ह लगाता है। पूर्व आईएएस अधिकारी बीपीएस नेताम ने पत्रकारवार्ता में बताया कि सर्व आदिवासी समाज शासन से मांग करता है कि 17 निर्दाेष आदिवासियों के परिवारों को 50-50 लाख की मुआवजा राशि एवं मृतक परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी तत्काल दी जाए। पत्रकारवार्ता में पूर्व आईएएस अधिकारी नवल सिंह मंडावी, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद नागवंशी सहित आदिवासी समाज के वरिष्ठ सदस्य मौजूद थे।
कवर्धा। नगर पालिका के सरोधा जल आवर्धन योजना फि़ल्टर को लेकर हमेशा से विवाद में रहा। पालिका लोगो को अब तक साफ पानी मुहैया नही करा पाई वही अब नल से जिंदा सांप भेज रही है पालिका प्रशासन। वार्ड नम्बर 14 देवांगन पारा निवासी गृहणी सुषमा चन्देल ने नल के नीचे रखे बाल्टी में जैसे ही केचुएं जैसे प्रजाति को देखा घर मे बताई की नल से अब केंचुवा भी निकल रहा है। घर वालो के बारीकी से देखने पर पता चला कि यह केचुएं जैसा दिखने वाला अंधा साँप है। गंदे पानी के शिकायत को पालिका हल्के में लेकर आज तक कोई ठोस कदम नही उठा पाई वही, इससे पहले भी इस तरह की शिकायत मिल चुकी है लेकिन पालिका इस ओर ध्यान नही दे रही वही दूसरी ओर जब मुख्य नगर पालिका अधिकारी से फोन पर सम्पर्क किया गया तो कैमरे के सामने बात न कहने की बात की, और उनका रवैया गैर जिम्मेदाराना रहा,कहा जानकारी मिल गई है मैं दिखवाता हु करके बात कहने लगे।
महासमुंद निकाय चुनाव में दूसरे दिन भी दोपहर 1 बजे तक किसी प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल नहीं किया। हालांकि नामांकन फार्म खरीदने के लिए दूसरे नेताओं की भारी भीड़ लगी रही। भाजपा-कांग्रेस व जनता कांग्रेस जोगी सहित निर्दलीय प्रत्याशी प्रतिनिधियों ने उनके नाम से फार्म खरीदा।
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मंगलवार को चिटफंड मामले में पूर्व सांसद और पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने अभिषेक सिंह के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई पर रोक जारी रखने का निर्देश दिया है। साथ ही अगली सुनवाई के लिए 4 हफ्ते बाद का समय दिया गया है। ज्ञात हो कि मामले में अभिषेक सिंह ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग को लेकर याचिका लगाई थी। मामले में सुनवाई जस्टिस संजय के अग्रवाल की बेंच में हुई।
गौरतलब है कि अभिषेक सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने 24 सितंबर को अभिषेक सिंह के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने का आदेश दिया था।
अनमोल इंडिया चिटफंड कंपनी के निवेशकों ने अभिषेक सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी कि उन्होंने चिटफंड कंपनी का प्रचार किया था। इसके बाद ही वे कंपनी में निवेश किए थे। लेकिन कंपनी बीच में ही निवेशकों के पैसे लेकर भाग गई।
रायपुर | छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित अंतागढ़ टेपकांड के आरोपी मंतूराम पवार अपना वाईस सैंपल देने के लिए आज एसआईटी के दफ्तर पहुंचे है।
रायपु। घर खाली करने को लेकर महिला के साथ मारपीट किए जाने की रिपोर्ट धरसींवा थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड 17 धरसींवा निवासी आयशा खान 28 वर्ष पति मुस्तफा खान ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थियां को घर में अकेले देखकर मकान मालिक मुख्तार खान, कुलसुम बेगम व सलमान खान एवं दिलशाद खान ने एक राय होकर घर खाली करने की बात कहकर एवं पूर्व विवाद को लेकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर सब्जी काटने वाले औजार प्रार्थियां के साथ मारपीट किया। इस वजह से उसके दोनों हाथ के कलाई एवं चेहरे पर चोट आई है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
ट्रेक्टर चालक के खिलाफ धारा 304 ए तहत अपराध दर्ज
महासमुंद। बकरा चराने की बात पर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि सरायपाली क्षेत्र के भीखापाली निवासी बसंत भोई (70) शनिवार दोपहर 2 बजे झलियन डोली में बकरा चराने गया था, तभी गांव के ही देवराज बारिक पहुंचा और मेरे खेत में बकरा क्यों चरा रहे हो कहते हुए बसंत के साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने देवराज के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है।
भिलाई | शहर के वार्ड 62 रूआबांधा सेक्टर एचएससीएल कॉलोनी के निवासी 45 वर्षीय विवेक सिंह की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में हिंद नगर मैं अवधूत महाराज के आश्रम में पाई गई। विवेक सिंह की लाश उसके ही गमछे से लटकी पाई गई।। सुबह पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने उस कमरे को सील कर दिया है।भिलाई नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रायपुर। रायपुर सेंट्रल जेल में गैंगवार की वारदात सामने आई है। पुरानी रंजिश के चलते रक्सेल और रफीक गैंग के गुर्गों के बीच खूनी संघर्ष हो गई। गिलास को काटकर धारदार हथियार बनाकर कई लोगों को घायल कर दिया गया। रफीक नाम के युवक को गंभीर चोट आई है। रफीक को जेल के अस्पताल वार्ड में दाखिल किया गया हैं जहां उसका इलाज जारी है।
बिलासपुर। क्रेडिट कार्ड का चार्ज कम करवाने के चक्कर में एक युवक से बड़ी गलती हो गई। युवक ने लापरवाही में अपने खाते की सभी जानकारी आरोपी को को दे दी। जिसके बाद चंद मिनटों में ही युवक के खाते से ढेड़ लाख पार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार लिंगियाडीह निवासी साखनराम ने सरकंडा थाना में ठगी का मामला दर्ज करवाया है। युवक ने बताया कि क्रेडिट कार्ड का चार्ज कम करने का झांसा देकर ढेड़ लाख रुपए ठग लिए। उसने बताया कि बैंक डिटेल्स की जानकारी मांगी।
इसके बाद मोबाइल पर आए ओटीपी नंबर पूछ कर खाते से लाखों रुपए पार कर दिया। ठगी का एहसास होने पर मामले की शिकायत पुलिस से की। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर अरोपी की तलाशी शुरू कर दी है।



.jpg)










.jpg)


.jpg)
