BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 छत्तीसगढ़ में अब दो महीनों तक पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध,पर्यावरण संरक्षण मंडल ने किया फरमान जारी

छत्तीसगढ़ में अब दो महीनों तक पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध,पर्यावरण संरक्षण मंडल ने किया फरमान जारी

रायपुर। दिल्ली से सबक लेते हुए छत्तीसगढ़ में दो महीनों तक पटाखे फोड़ने, पराली और लकड़ी जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। पर्यावरण संरक्षण मंडल दिल्ली में वायू प्रदूषण से सबक लेते हुए ये फरमान जारी किया है। न्यू ईयर हो या शादी, या फिर कोई जीत का जश्न पर्यावरण ने सख्त चेतावनी के मुताबिक आप पटाखे नहीं जला पाएंगे। इस पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया गया है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की भी बात कही गई है। ठंड से बनने वाले प्रदूषण को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है। 1 दिसंबर से 31 जनवरी तक ये प्रतिबंध लागू रहेगा। नगरीय निकाय चुनाव जीतने वाले प्रत्याशी भी पटाखे नहीं जला पाएंगे। 
नाले में मिली एक व्यक्ति की लाश इलाके में फैली सनसनी

नाले में मिली एक व्यक्ति की लाश इलाके में फैली सनसनी

सीपत क्षेत्र के ग्राम हिंडाडीह-विश्रामपुर के पास नाले में अधेड़ ग्रामीण की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। वह रात में शराब के नशे में धुत था। आशंका जताई जा रही है कि रात में नशे में वह घर से निकलकर नाले तक पहुंच गया होगा और पानी में औंधे मुंह गिरने से उसकी मौत हो गई होगी। 

सीपत पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत नरगोड़ा के नवापारा निवासी बिहारी लाल बिंझवार पिता जुगुत राम (55) खेती-किसानी करता था। वह शराब पीने का आदी था। गुरुवार की शाम भी वह शराब पीकर मोहल्ले में घूम रहा था। रात में वह अपने परिवार के साथ खाना खाने के बाद कमरे में जाकर सो गया। लेकिन, शुक्रवार की सुबह परिजन कमरे में उसे देखने गए, तब वह गायब था। इस पर आसपास उसकी पतासाजी की गई। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह ग्रामीण खेत में काम करने निकले थे। तभी ग्राम पंचायत हिंडाडीह-विश्रामपुर के बीच नाले में अधेड़ की लाश पानी में औंधे मुंह पड़ी होने की खबर मिली। शव की पहचान बिहारी लाल के रूप में की गई। खबर मिलते ही परिजन भी वहां पहुंच गए। इस बीच घटना की सूचना पुलिस को दी गई। शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम के बाद पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

मुंह में मिले चोट के निशान
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का परीक्षण किया, तब पता चला कि उसके नाक व मुंह से खून निकल रहा है। ठंड की वजह से मृतक का शरीर भी अकड़ गया था। पुलिस को शक है कि नशे में वह नाले में औंधे मुंह गिरकर उठ नहीं पाया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई होगी। इस दौरान पुलिस ने परिजन से पूछताछ की। पता चला कि रात में वह खाना खाने के बाद कमरे में सो गया था। लेकिन, देर रात कब बाहर निकला और यहां तक पहुंच गया। इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी।
खाना मांगने पर पिता ने किया था अपने बच्चे को आग के हवाले, बच्चे की हालत में धीरे-धीरे सुधार...

खाना मांगने पर पिता ने किया था अपने बच्चे को आग के हवाले, बच्चे की हालत में धीरे-धीरे सुधार...

उसलापुर स्टेशन में खड़ी ट्रेन में पिताद्वारा आग लगाने से झुलसे बच्चे की हालत में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। सिम्स में भर्ती मासूम ने बताया है कि भूख लगने पर उसने खाना मांगा था। इस पर पिता ने उसे जला दिया। बच्चे की मां शनिवार को मुंबई से पहुंच रही है। इधर, आरोपित पिता को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 

डोंगरगढ़-गेवरारोड पैसेंजर से मुंबई के हिललाइन हाजीमंलग निवासी मोहसीन खान उर्फ अनवर पिता मुन्ना खान अपने 11 साल के बेटे के साथ बुधवार की रात 11 बजे उसलापुर स्टेशन पहुंचा था। जहां उसने अपने बेटे की शर्ट पर माचिस से आग लगा दी। वहां मौजूद यात्रियों की बच्चे की जान बचाई। बच्चे का इलाज सिम्स में चल रहा है। शुक्रवार को उसकी स्थिति में सुधार आया है। साथ ही बच्चे ने जानकारी दी कि भूख लगने पर उसने पिता से कुछ खाने के लिए मांगा था। तब पिता ने कुछ देर पहले ही भोजन करने की बात कही। कुछ देर बाद पिता ने उसकी शर्ट में माचिस से आग लगा दी। इस बीच जीआरपी ने बच्चे की मां से संपर्क कर लिया है। उसकी मां शनिवार को बच्चे के पास पहुंच जाएगी। बच्चे ने बताया है कि पिता ने उसे घुमाने की बात कहकर घर से लाया था। इससे मामला संदिग्ध लग रहा है। इसके आधार पर जांच की जा रही है। बच्चा अब भी सदमे में है। स्थिति सामान्य होने पर घटना की पूरी जानकारी मिल पाएगी। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे को सदमे से बाहर निकलने में एक दो दिन लगए सकते हैं।


डॉ. आरती पांडेय, पीआरओ:-बच्चे की स्थिति में सुधार आ रहा है। पूरी तरह से ठीक होने में समय लगेगा।

बीएन मिश्रा,प्रभारी जीआरपी थाना:-मामला संदिग्ध है। बच्चे के सामान्य होने पर उसका बयान लिया जाएगा। इससे घटना की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
भाजपा के स्टार प्रचारकों में प्रदेश के सिर्फ रामविचार नेताम का नाम शामिल, जाने पूरी खबर

भाजपा के स्टार प्रचारकों में प्रदेश के सिर्फ रामविचार नेताम का नाम शामिल, जाने पूरी खबर

झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में छत्तीसगढ़ से सिर्फ राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम का नाम शामिल किया गया है। 

भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, बीएल सन्तोष, नितिन गडकरी, रघुवर दास, योगी आदित्यनाथ सहित 40 नेताओ का नाम शामिल किया गया है। इनमें प्रदेश से सिर्फ राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम को शामिल किया गया है। जबकि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. रमन सिंह सहित अन्य किसी बड़े चेहरे का नाम इस सूची में नहीं है। इससे पता चलता है कि प्रदेश के भाजपा नेताओं का ग्राफ गिरा है। स्टार प्रचारकों की सूची में श्री नेताम के अलावा सौदान सिंह को भी जगह मिली है।
कलयुगी बेटे ने की डंडे से पीट-पीटकर अपने पिता की हत्या,जाने क्या है पूरा मामला..

कलयुगी बेटे ने की डंडे से पीट-पीटकर अपने पिता की हत्या,जाने क्या है पूरा मामला..

रायपुर। महासमुंद जिले के रायतुम (पटेवा) गांव में एक कलयुगी बेटे ने डंडा से पीट-पीटकर अपने पिता की हत्या कर दी। बाप का दोष केवल इतना था कि वह शराब पीने का आदी था और अपनी बहू के सोने के जेवरात को बेचने की बात नशे की हालत में कह दिया। जब इसकी जानकारी बेटे राजेश को मिली तो वह क्रोधित हो उठा और अपने पिता पर डंडा से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे पिता चमरूराम ध्रुव की मौत हो गई। पुलिस ने पिता की हत्या के आरोप में राजेश ध्रुव को भादवि की धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। 


पुलिस के अनुसार घटना पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम रायतुम की है। 14 नवंबर को दोपहर करीब दो बजे चमरू ध्रुव (55) पिता मनराखन ध्रुव अपने घर में था। इस बीच उसका बेटा राजेश कहीं से आया। तब राजेश की पत्नी ने उसे बताया कि ससुरजी मेरे सोने के लाकेट को बेचकर शराब पीने की बात कह रहे हैं। इससे पिता के नशाखोरी से पहले से परेशान बेटे ने आपा खो दिया। और पास पड़े डंडा से पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। लहुलूहान हालत में उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए मेकाहारा रायपुर रेफर कर दिया गया। मेकाहारा पहुंचने से पहले ही रास्ते में चमरू ने दम तोड़ दिया। पीएम रिपोर्ट और चमरू की पत्नी कुमारी बाई ध्रुव के बयान के आधार पर पुलिस ने बेटे को बाप की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपित राजेश की मां ने अपने बयान में बताया है कि उसके पति अर्थात मृतक चमरूराम ने बहू के जेवरों को बेचकर खा जाउंगा बोले थे। इससे गुस्सा में आकर तमतमाते हुए बेटे ने डंडा से अपने पिता चमरू ध्रुव के सिर, नाक, मुंह में एक के बाद एक कई बार वार कर दिया। मारपीट से उन्हें चोटें आई। अस्पताल पहुंचाने पर चिकित्सकों ने मेकाहारा में मृत घोषित कर दिया। 15 नवंबर को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने प्रथम दृष्टया बेटे को हत्या का आरोपी मानते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया है।
 
रायपुर रेलवे स्टेशन के बाहर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

रायपुर रेलवे स्टेशन के बाहर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

रायपुर। रेलवे स्टेशन के गेट नंबर दो पर अवैध शराब के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार 15 नवंबर को गंज थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 2 के पास डेरापारा बीरगांव उरला निवासी सालिकराम जगत 35 वर्ष पिता स्व. बंशीलाल जगत को 14 पाव अवैध अंग्रेजी  शराब पाये जाने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास शराब जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34-1 के तहत अपराध कायम कर जेल भेज दिया गया है। 

खाद्य औषधी व प्रशासन विभाग ने होटलो में की छापे मारी,सात होटलो के खिलाफ होगी कार्यवाही...

खाद्य औषधी व प्रशासन विभाग ने होटलो में की छापे मारी,सात होटलो के खिलाफ होगी कार्यवाही...

कोरबा। चालू वर्ष में अमानक खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ खाद्य औषधी व प्रशासन विभाग ने छापा मार कार्रवाई करते हुए जिन प्रतिष्ठानों से नमूने इक्ट्ठा किए गए थे उनकी रिपोर्ट आ चुकी है। विभाग ने चालू वर्ष में 47 प्रकरण बनाए थे। जिनमें से 30 प्रकरण सही पाए गए हैं, जबकि 7 प्रकारण अमानक श्रेणी के सामने आए। जबकि दस मामलों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। जिन सात प्रकरणों के नमूने घटिया किस्म के पाए गए हैं उनमें शहर के नामी गिरामी प्रतिष्ठान शामिल हैं जिससे उंची दुकान फीके पकवान की कहावत चरितार्थ हो रही है।

 

कोरबा शहर में संचालित दिल्ली स्वीट्स, होटल हेरीटेज इन, नेचुरियल सहित सात प्रतिष्ठानों में बिकने वाली खाद्य सामग्री घटिया चलिटी के हैं। ऐसा हमारा नहीं बल्की खाद्य औषधी व प्रशासन विभाग के अधिकारियों का कहना है। आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न हो इस बात का ध्यान रखते हुए विभागीय अधिकारियों ने चालू वर्ष में 47 अलग-अलग प्रतिष्ठानों में छापामार कार्रवाई की और वहां मौजूद खाद्य सामग्रियों के नमूने इक_ा किया। जिसकी जांच रायपुर स्थित काली बाड़ी प्रयोगशाला में की गई। जिसकी रिपोर्ट जब सामने आई तब इस तरह के मामले सामने आए। अधिकारियों ने बताया, कि 47 प्रकरणों में से 30 प्रकरण साही पाए गए हैं जबकि सात प्रकरण अमानक स्तर के निकले। वहीं दस मामलों की जांच रिपोर्ट अभी सामने नहीं आ पाई है। जिन सात प्रतिष्ठानों के नमुने घटिया चलिटी के निकले हैं उनके खिलाफ , डीएम और सीजीएम न्यायालय में केस दायर किया जाएगा। इतना ही नहीं विभागीय जांच के दौरान जिन प्रतिष्ठानों में गंदगी पाई गई थी वहां करीब डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया है।

विभागीय जांच के दौरान जिन प्रतिष्ठानों के खाद्य सामग्रिया निम्न दर्जे की पाई गई वे प्रतिष्ठान कोरबा में काफ ी प्रसिद्ध है। उनके खाद्य पदार्थों को लोग बड़े चाव से खाते हैं ऐसे में उनके द्वारा जिस तरह से घटिया सामानों को परोसा जा रहा हैं वह एक गंभीर मसला है। इस संबंध में प्रशासन को कठोरता से कार्रवाई करनी की जरुरत है ताकी आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न हो सके।
KBC का मेनेजर बताकर लाटरी का हवाला देते हुए महिला से अपने खाते में डलवाए पैसे, जाने कहा की है ये घटना

KBC का मेनेजर बताकर लाटरी का हवाला देते हुए महिला से अपने खाते में डलवाए पैसे, जाने कहा की है ये घटना

कांकेर | कौन बनेगा करोड़पति टीवी सीरियल का मैनेजर बनकर अज्ञात व्यक्ति ने शहर की एक महिला से लगभग एक लाख रुपये की ठगी कर ली। महिला ने लाटरी लगने के झांसे में आकर अलग-अलग बैंक खातों में लगभग एक लाख रुपये जमा कराया। वहीं जब महिला को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ तो उसने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। कोतवाली ने पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। शहर के आमापारा निवासी गृहिणी निर्मला दीपक(50) पत्नी दिनेश दीपक ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 11 नवंबर को सुबह लगभग दस बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल नंबर 923040653410 से कॉल किया और बताया कि वह टीवी सीरियल कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम का चीफ मैनेजर है।

उसने महिला को बताया कि आपके नाम 25 लाख रुपये की लॉटरी लगी है और 8518908390 मोबाइल नंबर दिया और कहा कि इस नंबर से कॉल कर पूछ लो। जिस पर निर्मला दीपक ने उक्त नंबर पर फोन लगाया। जिसमें उसे एक व्यक्ति ने बताया कि आपके नाम से 25 लाख रुपये की लाटरी लगी है। जिसे प्राप्त करने के लिए 12200 रुपया जमा करना है, कहकर एक खाता नंबर 28360100019658 सुखराम प्रसाद का दिया। जिस पर खाता में 12200 रुपया जमा करने बाद उन्होंने फिर बताया कि आपका लाटरी 25 लाख रुपये को हम लोग लाएंगे तो इन्कम टैक्स पर एक लाख रुपया का एक हजार रुपया इन्कम टैक्स लगे हैं, इस राशि को 46400100002037 आलोक सिंह के नाम के खाते में 25000 रुपया जमा करवाया। जिसके बाद उन्होंने कहा कि सोनी टीवी वाले और लॉटरी प्रभारी आपका 25 लाख रुपया लेकर रायपुर एयरपोर्ट में है, उनके आने जाने और रहने की खर्चा तीस-तीस हजार रुपया खाता नंबर 5201019601871 में डालना होगा।

जिस पर खाता नंबर 5201019601871 में 30000 रुपया व खाता नंबर 520101257218820 पर 30000 रुपया ट्रांसफर कर दिया। जिसके बाद भी उन्होंने लॉटरी की राशि नहीं दी और कहा कि आपकी लाटरी का पैसा 25 लाख रुपया को स्टेट ट्रांसफर करने के लिए 110000 रुपये की और मांग की। लगातार पैसा मांगने से समझ आ गया कि यह फ्राड हुआ है। अज्ञात व्यक्ति ने कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम का चीफ मैनेजर बताकर -झांसा देकर अलग-अलग खाता नंबर में कुल रकम 97200 रुपया जमा कराया। मेरे साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

 

कोयले में मिलावट किये जाने की बात कहकर ट्रक चालक की कंपनी में पिटाई, मामला दर्ज

कोयले में मिलावट किये जाने की बात कहकर ट्रक चालक की कंपनी में पिटाई, मामला दर्ज

रायपुर। ट्रक चालक को कंपनी में कोयला खाली करते समय मिलावट करने की बात पर कमरे में बंद कर पिटाई किए जाने की रिपोर्ट धरसींवा थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गांजर रामचंद्रपुर जिला बलरामपुर निवासी हबीब उल्ला अंसारी 29 वर्ष पिता इस्लाम अंसारी ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 9 नवंबर को रामा उद्योग प्राइवेट लिमिटेड सिलतरा धरसीवा में प्रार्थी ट्रक में कोयला लोड करके लाया था खाली करते समय कंपनी के कर्मचारियों ने कोयले में मिलावट करके लाने की बात कहकर गाली गलौज करते हुए कमरे में बंद कर पिटाई किया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर अपराध  कायम किया है। 

छत का सीट बदली का काम करते हुए दो मजदूर ऊंचाई से गिरे,एक घायल, एक की मौत

छत का सीट बदली का काम करते हुए दो मजदूर ऊंचाई से गिरे,एक घायल, एक की मौत

ठेकेदार के खिलाफ अपराध दर्ज 
रायपुर| कंपनी के छत का सीट बदली करते समय ऊंचाई से दो मजदूर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें मेडिसाइन अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां एक मजदूर की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार थाना खमतराई रायपुर निवासी जागरण दास मानिकपुरी ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी का बेटा सोनूदास मानिकपुरी 30 वर्ष एवं मुरली टेकाम 21 वर्ष पिता छोटे लाल निवासी खुर्सीपार भिलाई जय अंबे वार्ड रावाभाठा के बंजारीभाठा के पीछे खमतराई में ठेकेदार फकरु्दीन खान पिता वरीश इमामखान निवासी शहीद नगर खमतराई के अंडर में काम करते थे। 13 मई 2018 को ठेकेदार द्वारा कंपनी का ऊंचाई पर चढ़ाकर सीट बदली कराने के दौरान दोनों मजदूर नीचे गिर गए जिसके चलते उन्हें मेडिसाइन अस्पताल में भर्ती किया गया था ईलाज के दौरान सोनूदास मानिकपुरी की मौत हो गई। ठेकेदार द्वारा ऊंचाई पर चढ़े मजदूरों की सेफ्टी का ध्यान नहीं रखते हुए लापरवाहीपूर्वक बिना सेफ्टी बेल्ट के ऊंचाई पर काम करने के दौरान हादसा हुआ। पुलिस ने जांच के बाद ठेकेदार के खिलाफ धारा 288, 337, 304 ए के तहत 
एक बार फिर सूने मकान का ताला टुटा, हजारों के जेवरात चोरी कर लिए चोर

एक बार फिर सूने मकान का ताला टुटा, हजारों के जेवरात चोरी कर लिए चोर

रायपुर। सूने मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर चोरी किए जाने की रिपोर्ट मंदिर हसौद थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नकटा गांधी नगर मंदिर हसौद निवासी डॉ. स्वागत सासमल 40 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 14 नवंबर को ग्राम नकटा गांधी नगर में प्रार्थी का मकान का ताला तोड़कर किसी अज्ञात चोर ने कमरे में प्रवेश कर आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात कीमत 80 हजार 6 सौ रुपये की चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

राम वन गमन परिपथ को पर्यटन स्थल के रूप में दी जाएगी पहचान

राम वन गमन परिपथ को पर्यटन स्थल के रूप में दी जाएगी पहचान

परिपथ को विकसित करने की शुरूआत चंदखुरी (कौशल्या माता मंदिर) से 

रायपुर। राम वन गमन परिपथ छत्तिसगढ़ की एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर के रूप में पहचान है। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप राजधानी रायपुर से 27 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चंदखुरी (कौशल्या माता मंदिर) से राम वन गमन परिपथ को सम्पूर्ण रूप से विकसित करने की शुरूआत होगी। 
 
मुख्य सचिव आर.पी. मंडल की अध्यक्षता में 14 नवम्बर को राजधानी रायपुर के सिविल लाईन स्थित न्यू सर्किट हाउस में राम वन गमन परिपथ संबंधी राज्य स्तरीय समिति की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया है।  मंडल ने बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों को राम वन गमन परिपथ को पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने कार्ययोजना पर तेजी से अमल के लिए आवश्यक निर्देश दिए। समिति के संयोजक तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि राम वन गमन परिपथ में आने वाले छत्तीसगढ़ के आठ महत्वपूर्ण स्थलों सीतामढ़ी हरचौका, रामगढ़, शिवरीनारायण, तुरतुरिया, चंदखुरी, राजिम, सिहावा (सप्त ऋषि आश्रम) और जगदलपुर को विकसित किया जाएगा। मुख्य सचिव के निर्देशानुसार इसकी कार्ययोजना पर तेजी से अमल के लिए चार सदस्यीय टीम भी बनायी जाएगी। यह टीम उक्त आठ चिन्हित स्थलों तथा इसके रूट का भ्रमण कर पर्यटन की दृष्टि से उक्त स्थलों पर आवश्यक सुविधाओं से संबंधित कार्यो का चिन्हांकन करेगी। राम वन गमन परिपथ के स्थलों में चिन्हांकित किए गए विकास कार्यो को संबंधित विभागों की योजनाओं के माध्यम से क्रियान्वयन कराया जाएगा। साथ ही भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत इस परिपथ की स्वीकृति के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव  अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव वन मनोज पिंगुआ, विशेष सचिव पर्यटन अन्बलगन पी. तथा अन्य संबंधित विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। 
 
 
 
सरकारी स्कूल में सीमेंट पाइप में दबकर मासूम बच्चे की मौत, इलाके में फैली सनसनी

सरकारी स्कूल में सीमेंट पाइप में दबकर मासूम बच्चे की मौत, इलाके में फैली सनसनी

दुर्ग। भिलाई के एक सरकारी स्कूल में खेलने के दौरान मासूम बच्चे की मौत हो गई। गंभीर चोट के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान डॉक्टर ने बच्चे की मौत की पुष्टि कर दी। इस मामले में शिक्षकों की बड़ी लापरवाही उजागर होने के बाद डीईओ ने स्कूल को नोटिस भेजा है। इधर घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार भिलाई खुर्सीपार के जोन क्रमांक 2 में स्थित शासकीय माध्यमिक स्कूल में खेलने के दौरान मासूम छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेलने के दौरान उसका पैर सीमेंट की पाइप में फंस गया था। जिसे शिक्षकों ने भारी मशक्कत के बाद बाहर निकाला था। इससे बच्चे की हालत गंभीर हो गई थी। वहीं, शिक्षक बच्चे को अस्पताल ले जाने की बजाए घर भेजवा दिया।

दर्द से करार रह बच्चे को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक हो गई। इसके बच्चे को जिला अस्पताल रेफर किया। वहीं, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मासूम ने दम तोड़ दिया। मौत के बाद मामले में डीईओ ने स्कूल को नोटिस भेजा है।

एनजीओ के किचन में फटा बॉयलर, चार लोगों की मौत, पांच घायल, जाने कहा की है ये घटना

एनजीओ के किचन में फटा बॉयलर, चार लोगों की मौत, पांच घायल, जाने कहा की है ये घटना

बिहार बिहार के मोतिहारी से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। किचन में खाना बनाते समय बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मोतिहारी के सुगौली में तड़के एक एनजीओ के किचन में खाना बनाते समय बॉयलर फट गया। इसकी चपेट में आने से घटना स्थल पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। बता दें कि हर दिन की तरह आज भी सुबह से बच्चों के लिए मिड-डे मील तैयार किया जा रहा था, इसी दौरान बॉयलर फट गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है।

 

आज दिनांक 16 नवम्बर का राशिफल,कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 16 नवम्बर का राशिफल,कैसा रहेगा आपका आज का दिन

 आज 16 नवम्बर  का राशिफल

इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा
 
मेष:
पराक्रम में वृद्धि का दिन है। रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। यात्रा में लाभ होगा। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। तीर्थ दर्शन से मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में पदाधिकारी आप से खुश होंगे और आपका प्रभाव बढ़ेगा। प्रयास सफल होंगे। भाग्य आज 87 फीसदी साथ देगा।

वृषभ:
शेयर आदि जोखिमपूर्ण कार्य में सोच-समझकर ही पहल करें। वाणी के प्रदर्शन से धर्नाजन अथवा रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज का दिन शुभ है। धार्मिक और मांगलिक कार्यो में व्यस्त रह सकते हैं। जहां तक हो सके मन में नकारात्मक विचारों को न आने दें। भाग्य आज 76 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:
आज शत्रुओं पर आपकी विजय सुनिश्चित है, कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, आर्थिक लाभ के योग हैं। धन निवेश की योजनाओं के बारे में विचार कर सकते हैं। नए वस्त्रों की खरीददारी का योग है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। भाग्य आज 80 फीसदी साथ देगा।

कर्क:
खर्च के योग बन रहे हैं। सोच-समझकर ही धन-निवेश करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें, यात्रा से परहेज करें। वाहन धीरे चलाएं। दुर्घटना की आशंका है। आपका धन जरूरी वस्तुओं पर खर्च होगा। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल और सहयोग बना रहेगा। भाग्य आज 71 त्न तक साथ देगा।

सिंह:
आज जो भी कार्य करेंगे, उसमें पूर्ण लाभ की संभावनाएं हैं। मन प्रसन्न रहेगा, धन निवेश में लाभ के प्रबल योग हैं। मन में सोचा हुआ कोई कार्य आज पूर्ण हो सकता है। कार्यालय में वरिष्ठजनों से तारीफ सुनने को मिलेगी। आज आपको किसी प्रॉजेक्ट के लिए शहर से बाहर भी जाना पड़ सकता है। वाद-विवाद में ना पड़ें। भाग्य आज 79 फीसदी साथ देगा।

कन्या:
कार्य व्यापार में उन्नति का दिन है। आज किया हुआ कार्य दो दिन बाद आपको सफलता दिलाएगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज अच्छा दिन है। कार्यालय में आज आपको प्रशंसा मिल सकती है। ध्यान योग करना लाभप्रद होगा। बच्चों से प्रेम पूर्वक व्यवहार करें। वाणी की मधुरता दूसरों को प्रभावित कर सकती है। भाग्य आज 76 फीसदी साथ देगा।

तुला:
भाग्य आज आपका साथ देने को बेताब है, कर्म करते जाएं और सब कुछ भाग्य पर छोड़ दें, धन लाभ, कार्यों में सफलता, मान-सम्मान वृद्धि का योग बन रहा है। अपने उत्साह और आत्मबल से कठिन काम को भी पूरा कर सकेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। भाग्य आज 80 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:
आज यात्रा करने से परहेज करें, किसी से अनावश्यक वाद-विवाद अथवा चोट-चपेट की घटनाएं चिन्ता का कारण हो सकती हैं। खुद को बहस में पडऩे से रोकें। धर्म-कर्म के कार्य में रुचि लेंगे तो फायदा होगा। अधिकारियों और बड़ों से तालमेल बनाकर रखें। भाग्य आज 65 फीसदी साथ देगा।

धनु:
उन्नतिदायक दिन है। जीवनसाथी अथवा किसी प्रिय व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा, मन प्रसन्न रहेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और उत्साह एवं ऊर्जा अनुभव करेंगे। घर का वातावरण भी आज शांत और सामान्य रहेगा। भाग्य आज 78 फीसदी साथ देगा।

मकर:
रुका हुआ धन प्राप्त होगा, अचानक कोई शुभ समाचार मिलेगा, शत्रु एवं विरोधी आपसे दूर भागेंगे। दांपत्य जीवन में कुछ कड़वे अनुभवों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि आप चीजों को इग्नोर करें क्योंकि बातों को बढ़ावा देने से नुकसान आपको ही उठाना पड़ेगा। भाग्य आज 85 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:
सुबुद्धि के बल पर कार्य बनेंगे और कुबुद्धि के कारण कार्य बिगड़ भी सकते हैं, अत: सोच-विचारकर बुद्धि बल का प्रयोग करें। नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। अपने से अनुभवी और भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लेने में समझदारी है। आज वाणी पर संयम रखें और विवाद से दूर रहें। भाग्य 55त्न तक साथ देगा।

मीन:
आज वाणी पर नियंत्रण रखें, रखेंगे तो दिन सुख-शांति से बीतेगा, वरना किसी व्यक्ति से वाद-विवाद के कारण मन दु:खी रह सकता है। आज स्वास्थ्य नरम और सुस्ती छाई रहेगी। आपके खराब मूड से परिवार का माहौल बिगड़ सकता है, समझदारी से काम लें। कार्यक्षेत्र में अरुचि पूर्वक काम को करेंगे। भाग्य 50 फीसदी साथ देगा।
पंडित शंभूनाथ मिश्रा शिखर सम्मान 2019 सम्पन्न,विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महन्त ने किया राज्य की 14 विभूतियों का सम्मान

पंडित शंभूनाथ मिश्रा शिखर सम्मान 2019 सम्पन्न,विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महन्त ने किया राज्य की 14 विभूतियों का सम्मान

रायपुर । विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास ने शुक्रवार को रायपुर के वृंदावन हाल ने पंडित शंभूनाथ शिखर सम्मान 2019 के अलग अलग विधा के 14 विभूतियों का सम्मान किया ।इसके तहत पत्रकारिता, खेल,कला,चिकित्सा, समाजसेवा,पुलिस क्षेत्र के 14 ऐसे लोगों का सम्मान किया गया जो अपने काम के साथ साथ समाज सेवा और देश के लिए बिना किसी प्रचार प्रसार के निस्वार्थ भाव से काम करते हैं । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ चरण दास महन्त ने कहा कि आज के समय मे समाज की छिपी हुई प्रतिभाओं और कुछ कर गुजरने की इच्छा रखने वालों को खोज कर सम्मान करना बड़ा कठिन काम है। उन्होंने कहा कि आज के समय में हर क्षेत्र में केवल 5 प्रतिशत ही लोग अच्छे बचे है ।इन्हें सहेज कर रख कर इन्हें सम्मानित करना बड़ी बात है ।इस तरह के कार्यक्रमों से ऐसे लोगों को प्रोत्साहन मिलता है।कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक सत्यनारायण शर्मा,BJP नेता सच्चिदानंद उपासने और पूर्व विधायक और कान्यकुब्ज समाज के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र पाण्डे भी अतिथि कर रूप में शामिल हुए ।इसमे पत्रकारिता के क्षेत्र में इलेक्ट्रानिक मीडिया से नरेश मिश्रा, राजेन्द्र बाजपेयी,प्रिंट मीडिया से कौशल किशोर मिश्रा,संदीप राजवाड़े, चिकित्सा के क्षेत्र से डॉ दिनेश मिश्रा, डॉ अजय तिर्की,समाजसेवा के क्षेत्र से कस्तूरी बल्लाल,दुष्यंत साहू ,पुलिसिंग में पूजा देवांगन,महेश नेताम कला के क्षेत्र से सलीम अंसारी,बंसत साहू ,खेल जगत से आकर्षि कश्यप और चित्रसेन साहू का सम्मान किया गया । 

धान खरीदी को लेकर भाजपा ने चलाया व्यापक जन अभियान किया धरना प्रदर्शन

धान खरीदी को लेकर भाजपा ने चलाया व्यापक जन अभियान किया धरना प्रदर्शन

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ इकाई ने पूरे प्रदेश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ धान खरीदी को लेकर अपनाई गई नीति के विरोध में व्यापक जनसमर्थन अभियान ‘धान ला तोल नहीं ते हल्ला बोल’ चलाया। पूरे प्रदेश में मंडल स्तर पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। रायपुर के बूढ़ापारा में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में धरना दिया गया। धरना स्थल पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसान विरोधी है यदि कांग्रेस को किसानों की चिंता होती तो समय से धान की खरीदी होती और किसानों को इसका लाभ मिलता। उन्होंने कहा कि यह केवल बहानेबाजी करने वाली सरकार है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ‘कौन है डॉ. रमन’ का जवाब देते हुए कहा डॉ. रमन किसान का बेटा है, भारतीय जनता पार्टी का एक कार्यकर्ता है, जो यहां खड़ा होकर अपनी बात कह रहा है कि 15 साल विकास के स्वर्णिम इतिहास को आपके 11 महीने के कार्यकाल में मिट्टी में मिला दिया है। डॉ. रमन सड़क पर, सदन में और हर मंच पर भूपेश बघेल को याद दिलाता रहेगा कि किसानों से किए वादे कब पूरा करेंगे। भूपेश सरकार में धान खरीदने वाले बिचौलियों का मजा हो रहा है। किसानों से अभी 12 सौ से 13 सौ में धान खरीद रहे हैं जिसे सरकार को 25 सौ में बेचकर मुनाफा कमाएंगे और अपना किसान भूपेश राज में ठगा जा रहा है। हम इन्ही किसानों के लिए धरना दे रहे हैं, ताकि जल्द खरीदी हो और किसान को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिले।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कार्यकर्ताओं के साथ पखांजूर में धरना दिया और उन्होंने प्रशासन के नाम ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों का धान 25 सौ रुपये की दर से खरीदी नही जाती है तब तक भाजपा चैन से नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि हमारे आंदोलन को पूरे प्रदेश में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक बिल्हा व बोदरी मंडल में धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते अब किसानों को बिचौलियों के हाथ धान बेचने को विवश होना पड़ रहा है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार वक्त रहते धान खरीदी को लेकर कोई फैसला नहीं लेगी तो किसानों में अराजकता की स्थिति निर्मित हो जाएगी जिसके लिए किसानों के नाम पर हाथ में गंगाजल लेकर सौगंध खाने वालें लोग जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि धान खरीदी को लेकर फैसला तो रायपुर से ही होना है, दिल्ली का नाम तो केवल नाकामी छिपाने के लिए लिया जा रहा है। हमारी सरकार में एक नवंबर से ही धान की खरीदी शुरू की जाती थी लेकिन, कांग्रेस की सरकार खरीदी को लेकर स्पष्ट नीति नहीं बना पा रही है।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल कसडोल में धरना प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। कवर्धा में संतोष पाण्डेय प्रदेश महामंत्री व सांसद राजनांदगांव और अभिषेक सिंह जी पूर्व सांसद धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदेश भर में सांसद व विधायकों ने धरना में हिस्सा लिया। कवर्धा में सांसद संतोष पाण्डेय, रतनपुर में सांसद अरुण साव, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए। 

मधुमक्खी के हमले से भाजपा के वरिष्ठ नेता की मौत, जाने कहा की है ये घटना

मधुमक्खी के हमले से भाजपा के वरिष्ठ नेता की मौत, जाने कहा की है ये घटना

दंतेवाड़ा। मधुमक्खी के दंश से भाजपा के वरिष्ठ नेता व हीरानार वृद्धाश्रम के अध्यक्ष सुखदेव ताती की मौत हो गई। परिवारजनों के मुताबिक 12 नवंबर को पोते को लेकर शिशु मंदिर जाते समय रास्ते में मधुमक्खियों ने उन पर हमला बोल दिया था। ताती को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया था। उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। फिर उसके बाद उनकी तबीयत अचानक काफी खराब हो गई। अगले दिन सुबह गीदम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ताती भाजपा और आरएसएस के सक्रिय कार्यकर्ता होने के साथ ही कृषि उपज मंडी समिति और गीदम लैंपस के अध्यक्ष, अजा आयोग के सदस्य, वनवासी कल्याण आश्रम बारसूर अध्यक्ष, ग्राम हीरानार के सरपंच सहित कई दायित्वों को निभा रहे थे।

 पुलिस कर्मियों का तबादला आदेश जारी,देखे सूची

पुलिस कर्मियों का तबादला आदेश जारी,देखे सूची

रायपुर। पुलिस विभाग में शुक्रवार को पुलिस उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक के पद पर कार्यरत पुलिस कर्मियों का तबादला आदेश जारी हुआ है।


उपनिरीक्षक-तुलसीराम साहू कोतवाली थाना से आरंग, टीकम सोनी आमानाका से थाना खमतराई को निरस्त यथावत, वेदव्यास दीवान आरंग से र.आ.केन्द्र, कृष्णा जांगड़े आरंग से थाना कोतवाली, ईश्वरलाल साकार गोलबाजार से सिविल लाइन यथावत, तापेश्वर नेताम रआ केन्द्र से थाना मुजगहन, अजय झा रआ केन्द्र से थाना सिविललाइन, पी अनुराधा राव जिविशा से थाना सिविल लाइन।

सहायक उप निरीक्षक-अनिल कुमार गंधर्व थाना माना से मंदिर हसौद, अमित अदानी थाना राजेन्द्रनगर से खरोरा, तोपसिंह दीवान गोलबाजार से रआ केन्द्र, रमेश कुमार शर्मा थाना गुढियारी से रआ केन्द्र, भूपाल भोई रआ केन्द्र से गंज थाना, बसंत मिश्रा रआ केन्द्र से थाना राजेन्द्रनगर, गेंदूराम नवरंग रआ केन्द्र से सरस्वतीनगर, अश्वनी तिवारी रआ केन्द्र से थाना मुजगहन, मधुकुमार बंछोर रआ केन्द्र से थाना गोबरा नवापारा।

प्रधान आरक्षक-मानसिंह साहू-थाना खरोरा से खमतराई,घासीराम साहू-थाना खरोरा से रआ केन्द्र, मो.कय्यूम थाना कोतवाली से गोबरा नवापारा, सुरेन्द्रदास मानिकपुरी-थाना सिविल लाइन ताजनगर से सिलयारी चौकी, परमानंद-रआ केन्द्र से चंपारण चौकी, प्रदीप पटेल-सायबर सेल से थाना खरोरा, दामोदार साहू चंपारण चौकी से पुस केन्द्र ताजनगर थाना सिविल लाइन।

आरक्षक-अजय पटेल खम्हाडीह से धरसींवा,ताराचंददीवान खमतराई से रआ केन्द्र,आदर्श शुक्ला मदिर हसौद से आरंग,सुनील शर्मा पंडरी से कोतवाली,अनुरंजन तिर्की पंडरी से थाना उरला से निरस्त सेल,प्रमोद निषाद नेवरा से थाना खमतराई,खिलेश्वर साहू अभनपुर से गोबरा नवापारा,इलायची आरंग से मंदिर हसौद,किशोर बारीक आरंग से उरला,पवन मानस गोबरा नवापारा से पंडरी,सत्यनारायण साहू थाना गोबरा नवापारा से पंडरी,सत्यनारायण साहूथाना गोबरा नवापारा से अभनपुर,दिनेश कुमार साहू रआ केन्द्र से टिकरापारा थाना,पुष्पेन्द्र ध्रव रआ केन्द्र से यातायात,मआर गीता मारकंडे रआ केन्द्र से गोबरा नवापारा को निरस्त कर रआ केन्द्र,समीरउद्दीन रआ केन्द्र से पंडरी,हेेमंत राठौर रआ केन्द्र से थाना कोतवाली,राहुलसिंह गौतम रआ केन्द्र से आरंग,पवन कुमार साहू रआ केन्द्र से अभनपुर,चंद्रप्रकाश लहरे रआ केन्द्र से थाना नेवरा,दिनेश ध्रुव; रआ केन्द्र से थाना राजेन्द्रनगर,गुलाब चंद्रा रआ केन्द्र से अभनपुर,शीला दुबे रआ केन्द्र से थाना कोतवाली,नंदूराम ठाकुररआ केन्द्र से गोबरा नवापारा,शब्बीर सिद्दीकी रआ केन्द्र से खमतराई,रवि प्रभाकर सायबर सेल से थाना मौदहापारा,सुरेन्द्र सिंह सायबर सेल से चंपारण चौकी,दीपक कुमार चंपारण चौकी से देवेन्द्र नगर। उक्त आदेश आरिफ एच शेख,उमनि एवं वपुअ रायपुर के हस्ताक्षर से जारी हुआ है।
छत्तीसगढ़ के तीन अधिवक्ता खिलाड़ियों का न्यूज़ीलैंड में होने वाले सातवें लॉयर्स वर्ल्ड कप हेतु चयन हुआ

छत्तीसगढ़ के तीन अधिवक्ता खिलाड़ियों का न्यूज़ीलैंड में होने वाले सातवें लॉयर्स वर्ल्ड कप हेतु चयन हुआ

त्तीसगढ़ | 31 वें आल इंडिया लॉयर्स क्रिकेट टूर्नामेंट के प्लेट ट्रॉफी विजेता छत्तीसगढ़ की टीम में से न्यूज़ीलैंड में आयोजित 24 दिसम्बर 2019 से 10 जनवरी 2020 तक होने वाले सातवें लॉयर्स वर्ल्ड कप हेतु भारतीय लॉयर्स टीम में प्रदेश के तीन अधिवक्ता खिलाड़ियों वज़ाहत रिज़वी -रायपुर, अहसान सिद्दीकी -  रायपुर/धमतरी, रोहित तिवारी-  अम्बिकापुर का चयन राष्ट्रीय टीम/ भारतीयकि टीम में होने से पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं के साथ साथ खेल से जुड़े खिलाड़ियों  में भी खुशी की लहर दौड़ रही है ।

उक्त जानकारी संस्था अध्यक्ष फैसल रिज़वी एवं महासचिव भूपेंद्र जैन  ने सयुंक्त रूप से दी ।

अम्बिकापुर के रोहित जो 31वें राष्ट्रीय आयोजन दिल्ली NCR में 13 अक्टूबर  2019 तक आयोजित राष्ट्रीय आयोजन में मैंन ऑफ द सीरीज रहे हैं  , उनके अलावा वज़ाहत व अहसान ने शानदार बल्लेबाजी कर अपना स्थान पक्का किया ।

छत्तीसगढ़ राज्य के खेल प्रतिभाओं को मंच देने (CACA)छत्तीसगढ़ एडवोकेट क्रिकेट एसोसिएशन सदैव तत्पर व तैयार है ।

आगमी लॉयर्स विशवकप में हमारे प्रदेश के माटी की महक और खेल की गूंज न्यूज़ीलैंड  में भी गूंजेगी, जिस हेतु प्रदेशवासियों से सहयोग की कामना है । सभी का प्रेम स्नेह ,सहयोग, चयनित ख़िलाडोयीं को मिले यही कामना है  ।