अजय देवगन अपनी अपकमिंग फिल्म तानाजी-द अनसंग वॉरियर के साथ बॉलिवुड में 100 फिल्मों की जर्नी पूरी करने वाले हैं। उनके इस माइलस्टोन पर बॉलिवुड के ऐक्टर्स उनको बधाई भी दे चुके हैं। फिल्मफेयर के साथ एक एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी फिल्म फूल और कांटे के रीमेक के बारे में बताया। जाहिर सी बात है इस खबर से उनके फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ गया होगा। अजय देवगन ने बताया कि वह अपनी पहली फिल्म फूल और कांटे (1991) का रीमेक बनाना चाहते हैं। उन्होंने फिल्मफेयर को बताया, मैंने इसको बदले हुए वक्त के हिसाब से अलग तरीके से प्रजेंट करने के बारे में सोच रखा है। मैं इसे किसी के साथ को-प्रड्यूस करूंगा। मैं किसी फ्रेश फेस की तलाश में भी हूं। अप्रोच अलग होगी लेकिन इमोशनल टेक्स्चर वैसा ही होगा। अजय देवगन फिलहाल अपनी 100वीं फिल्म तानाजी में बिजी हैं। इस पीरियड ड्रामा फिल्म को ओम राउत ने डायरेक्ट किया है।
आनंद मधुकर रतन भवन बांदा तालाब दुर्ग से साध्वी श्री प्रियदर्शन जीके साध्वी मंडल को चतुर मासिक विदाई दी गई आज प्रातः 8:15 बजे जैन धर्म के विधि सूत्र के वाचन के पश्चात भवन से आज्ञा लेकर साध्वी श्री की चातुर्मासिक विदाई प्रारंभ हुई आनंद मधुकर रतन भवन बांधा तालाब से गंजपारा पटेल चौक महावीर कॉलोनी होते हुए विदाई यात्रा ऋषभदेव परिसर में संपन्न हुई श्रमण संघ के सभी सदस्यों ने नम आंखों से इस विदाई समारोह में हिस्सा लिया श्रमण संघ की महिलाओं के आंसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे इन चार माह के दौरान साध्वी मंडल से श्रमण संघ के प्रत्येक सदस्यों से एक आत्मीय लगाओ स्थापित हो गया था
प्रियदर्शना जी जावत है सुना सुना लागत है
और भगवान महावीर के जयकारे के साथ बिहार यात्रा में श्रमण संघ परिवार के सभी वर्ग शामिल हुए साध्वी मंडल ने अपने प्रेरक उद्बोधन में श्रमण संघ परिवार की तारीफ करते हुए कहा श्रमण संघ परिवार दुर्ग ने बड़े ही आत्मीय भाव से इस चातुर्मास के हर पल को स्वर्णिम बना दिया चातुर्मास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में श्रमण संघ के सभी वर्ग के लोगों ने अपना सर्वस्व समर्पण किया जिसके बदौलत यह आध्यात्मिक चातुर्मास अपने सफलता का सर्वोच्च शिखर प्राप्त किया ज्ञान ध्यान धर्म आराधना तप आराधना एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान निर्बाध गति से इन 4 माह में संपन्न हुए और इस चातुर्मास की भीनी भीनी खुशबू छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे भारतवर्ष में अपनी अमिट छाप छोड़ी है आज के विदाई समारोह में श्रमण संघ के निर्मल बाफना टीकम छाजेड़ पारसमल संचेती जसराज पारक प्रवीण श्री श्री माल सुरेश लोनिया प्रेम चौरडिया विजय कर्णावट मदन जैन रमेश बाघमार प्रकाश काकरिया डॉ प्रणव जैन सहित श्रमण संघ महिला मंडल श्रमण संघ स्वाध्याय मंडल वर्धमान सेवा मंच के सदस्य इस विदाई यात्रा में शामिल रहे
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा समय-समय पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । जिससे यात्रियों को टिकट लेने के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है, साथ ही यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है कि वे उचित टिकट लेकर सही कोच में बैठे एवं अपनी सुखद यात्रा करें।
टिकट चेकिंग अभियान में दिनांक 14 नवम्बर 2019 को चलाया गया जिसमें बिना टिकट यात्रा करने वाले लगभग 366 मामलों से 2,71,515 रूपये राजस्व प्राप्त हुआ, वही अनियमित टिकट के 355 मामलों से 1,61,905 रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ, अन बुकड़ लगेज के 361 मामलों से 36,320 रूपये राजस्व प्राप्त हुआ, कुल 1082 मामलों से रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा 4,69,740 रूपये का राजस्व प्राप्त किया गया।
जीआरपी ने किया मामला दर्ज..भेजा जेल..
घूमाने के लिए लाया था घर से
जीआरपी ने गुरुवार को सिम्स पहुंचकर बालक का बयान लेने पहुंची। हालांकि तकलीफ में होने के कारण वह ज्यादा कुछ नहीं बता पाया। उसने बताया कि पिता घूमाने लेकर जाने की बात कहकर घर से लाया था। ट्रेन में अचानक उसने आग लगा दी। इसकी वजह वह कुछ नहीं बता पाया। उसकी हालत में सुधार आने के बाद जीआरपी बयान लेगी।
आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस
रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में चोरी होने का सनसनी खेज खुलासा हुआ है। कांग्रेस कार्यालय के गेट का ताला तोड़ कर कई समान चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है।
बस्तर में 325 से अधिक पक्षियों की कई प्रजातियां पाई जाती हैं और यहां का वातावरण तथा अनुकूल वातावरण पक्षियों को अपनी ओर आकर्षित भी करता है। बस्तर की इन पर्यावरणीय विशेषताओं को देखते हुए पक्षी विशेषज्ञों का कहना है कि भारत के पश्चिमी घाट और उत्तर-पूर्व क्षेत्र के पक्षियों सहित सभी प्रकार के पक्षियों के लिए यह क्षेत्र उपयुक्त है। विशेषज्ञों ने बताया कि बस्तर की जलवायु पक्षियों के लिए अत्याधिक अनुकूल है। इसी कारण मलाबार ट्रोगन जैसा ग्रीष्मकालीन प्रवासी पक्षी जो वेस्टर्न घाट पर देखा जाता है, यह पक्षी बस्तर के जंगलों में प्राय: समूचे वर्ष देखने मिलता है।

नई दिल्ली: इंटरनेट पर टिकटॉक का तो मानो दौर ही चल पड़ा हो. कुछ हो ना हो पर टिकटॉक वीडियोज जरूर बनाए जाते हैं. टिकटॉक प्लेटफॉर्म पर तरह-तरह की क्रिएटिविटी देखने को मिलती है. अगर आप भी टिकटॉक यूजर हैं और आपको भी वीडियोज बनाने के शौक है तो हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे 5 शानदार ऐप्स के बारे में जिनकी मदद से आप अपने वीडियोज और क्रिएटिव बना सकते हैं.
वीडियो डाउनलोडर फॉर एंड्रॉएड (Video downloader for Android)
वीडियो डाउनलोडर फॉर एंड्रॉएड प्लेसटोर पर हाई रेटेड ऐप में से एक है. अगर आप कोई रिएक्शन वीडियो या फिर क्लिप बनाना चाहते हैं तो इसे डाउनलोड कर सकते हैं. यूजर्स के बीच ये ऐप बहुत लोकप्रिय है क्योंकि यह टिकटॉक वीडियोज से वॉटरमार्क को अलग कर देता है. इस ऐप को इस्तेमाल करना भी उतना ही आसान है आपको बस वीडियो को लिंक कॉपी पेस्ट करना होता है बाकि का काम ऐप खुद ही कर लेता है. इस ऐप के जरिए आप टिकटॉक वीडियोज से साउंड भी डाउनलोड कर सकते हैं और उसे अपनी रिंगटोन बना सकते हैं.ऐप में मौजूद हैंडी वीडियो मैनेजर आपकी सारी सेव्ड फाइल्स का ख्याल रखता है.
टिकटॉक लाइटTikTok Lite (Android)
टिकटॉक लाइट एक बेहद शानदार ऐप है जिसपर आप वीजियोज बनाने के साथ साथ दूसरों के बनाए वीडियो देख भी सकते हैं. इस ऐप में एक ड्रा बैक भी है वो ये कि इतने फीचर्स की बैटरी ज्यादा कनज्यूम होती है, ये ऐप उनके लिए ज्यादा अच्छा जो मोबइल नेटवर्क्स का कम इस्तेमाल करते हैं. टिकटॉक लाइट मेन ऐप की तुलना में थोड़े छोटे साइज का ऐप है. इसमें ऐप के जरिए आप ऑनलाइन वीडियोज देख भी सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं. इस ऐप की सबसे अच्छी बात ये है कि इसे बिना टिकटॉक अकाउंट बनाए डाउनलोड किया जा सकता है, ये ऐप अपने यूजर की प्राइवेसी का भी पूरा ख्याल रखता है.
टिकटॉक फॉर वेब(TikTokForWeb)
टिकटॉक फॉर वेब एक अनऑफिशियल वेब ब्राउजर है जिसपर आप दूसरे यूजर्स के साथ लगातार टिकटॉक वीडियोज, लाइव चैनल्स देख सकते हैं. इसके लिए आपको अपने अकाउंट से लॉगइन करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. इस ब्राउजर पर आप किसी भी देश के टॉप टिकटॉक वीडियोज का लुत्फ ले सकते है. इस ब्राउजर में टिकटॉक वीडियोज डाउनलोड करने के लिए एक मिनी ऐप भी दिया गया है.
विजमैटो ऐप Vizmato (iOS, Android)
विजमैटो ऐप आईओएस और एंड्रॉएड दोनों पर काम करता है. इस ऐप के जरिए यूजर अपने वीडियो खुद ही एडिट कर शानदार बना सकते हैं. इसके ऐप की फ्री वर्जन में ही आपको वो सारे ऑप्शंस मिल जाएंगे जिसकाइस्तेमाल कर आप एक शानदार वीडियो बना सकते हैं. इस ऐप कुछ बेहद दिलचस्प ऑप्शन हैं जैसे..
एक वीडियो बनाने के लिए कई वीडियो को कम्बाइन कर सकते हैं.
इसके साथ आप मल्टीपल फोटोज के साथ बैकग्राउंड म्यूजिक ऐडऑन कर सकते हैं.
अपने वीडियोज में आप कई तरह के साउंड इफेक्ट्स डाल सकते हैं.
वीडियो बनाते समय ऐप फिल्टर और म्यूजिक का ऑप्शन चुन सकते हैं.
फिल्टर्स के अलावा यूजर्स इसमें शॉक्स, रिपल्स और ट्रांजिशन इफेक्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
हैशटैग फॉर टिकटॉक (Hashtags) for TikTok
अगर आप टिकटॉक पर अपने फैंस और फॉलोअर्स की संख्या बढ़ाना चाहते हैं तो आपको पॉपुलर टॉपिक्स और हैशटैग का इस्तेमाल करना होगा. और इसके लिए आप हैशटैग फॉर टिकटॉक ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस ऐप में आप उन हैशटैग को चुन सकते हैं जिसपर आप वीडियो बना रहे हैं. अगर आपको ये नहीं समझ आ रहा है कि कैन से हैशटैग का इस्तेमाल करना चाहिए तो बस ऐप के हिसाब से चलें
तीखी हरी मिर्च और वह भी स्किन की खूबसूरती के लिए? सुनकर अजीब लगा ना? लेकिन यह सच है। हरी मिर्च खाने से हेल्थ को कितने फायदे होते हैं इस बारे में तो आपने काफी सुना होगा लेकिन हरी मिर्च स्किन को भी कई तरह से फायदा पहुंचाते हुए उसे खूबसूरत बने रहने में मदद करने के साथ ही ग्लो बढ़ाने में भी मदद करती है।
जानें कैसे:
पिंपल्स और ऐक्ने की समस्या होगी दूर
हरी मिर्च में ऐंटीऑक्सिडेंट प्रॉपर्टीज होती हैं। इससे शरीर को और स्किन को टॉक्सिन फ्री होने में मदद मिलती है। साथ ही में इसमें ऐंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज भी होती हैं। इसकी यही खासियत स्किन को भी हेल्दी रहने में मदद करते हुए उसे पिंपल फ्री और ऐक्ने फ्री रखती है।
झुर्रियों को रखे दूर
मिर्ची में मौजूद विटमिन सी कोलेजन को बढ़ाता है जो चेहरे पर आने वाली झुर्रियों और फाइन लाइन्स से लडऩे में मदद करता है।
ग्लो के लिए
हरी मिर्च ब्लड फ्लो को सही रखने में भी मदद करती है। इससे सेल्स पर पॉजिटिव असर पढ़ता है जो चेहरे पर नैचरल ग्लो बढ़ाने में भी मदद करता है।
दाग-धब्बे होंगे दूर
हरी मिर्च में फाइटोन्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं जो स्किन को दाग-धब्बों और रैशेज से फ्री रखने में मदद करती हैं।
स्किन दिखेगी जवां
मिर्च में कैप्साइसिन होता है जो सेल्स के न्यूक्लियर ट्रांस्क्रिप्शन फैक्टर्स को ब्लॉक करता है, इससे स्किन को यंग बने रहने में मदद मिलती है।
रायपुर,प्रदेश में नए आरक्षण फॉर्मूले के कारण इस साल पीएससी एक भी पद पर भर्ती नहीं कर पाएगा। भर्तियों के लिहाज से 2019 जीरो ईयर होने की कगार पर है। यानी डिप्टी कलेक्टर-डीएसपी से लेकर अन्य विभागों की परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे युवा एक साल पिछड़ जाएंगे। इस स्थिति को देखते हुए पीएससी चेयरमैन केआर पिस्दा ने राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात कर हस्तक्षेप करने की मांग रखी है, जिससे भर्तियों के आवेदन निकाले जा सकें।
छत्तीसगढ़ पीएससी राज्य सेवा के खाली पदों को भरने हर साल 26 नवंबर को विज्ञापन जारी करने के साथ ही प्रक्रिया शुरू कर देता है। इन भर्तियों में करीब 11 महीने लगते हैं। इसके लिए सरकार के 54 विभागों से सितंबर-अक्टूबर मध्य तक पदों की मांग पीएससी को भेज दी जाती है। 2019 पीएससी के लिए विभागों ने रिक्तियों का प्रस्ताव पीएससी को नहीं भेजा है। इसका कारण 22 अक्टूबर से शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेश और नौकरियों में भर्ती के लिए नया आरक्षण लागू होना है। इस पर हाईकोर्ट ने स्टे लगा दिया है। इस कारण विभागों ने डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी जैसे प्रथम और द्वितीय श्रेणी के पदों के लिए 100 पॉइंट आरक्षण का रोस्टर नहीं बनाया हैं। इस आधार पर पदों का निर्धारण भी नहीं कर सके हैं।
250 से 300 पदों पर होती है भर्ती
पीएससी 54 विभाग समूहों के लिए करीब 250 से 300 पदों के लिए भर्ती करता है। इनमें डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी से लेकर रेंजर, सहायक प्राध्यापक, खेल अधिकारी, लाइब्रेरियन, इंजीनियर्स समेत करीब 39 सेवा शामिल हैं। हर साल करीब 1000 से अधिक पद भरे जाते हैं।
कुछ विभागों ने पुराने फॉर्मूले पर भेजे प्रस्ताव
पीएससी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक कुछ विभागों ने अपने प्रस्ताव भेजे थे, लेकिन पीएससी ने नए आरक्षण के मुताबिक भेजने की शर्त रखकर लौटा दिया। अब विभाग तब तक नहीं भेज पाएंगे, जब तक कि हाईकोर्ट से स्टे वेकेट न हो जाए। उसके बाद ही पीएससी नई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन कर पाएगा। इसलिए संभावना यही है कि इस साल 2019 बैच के लिए भर्ती नहीं हो पाएगी। यानि यह जीरो ईयर होने जा रहा है।
यह साल जीरो ईयर हो जाएगा, नोटिफाई नहीं कर पाएंगे
आरक्षण पर स्टे के कारण विभागों से भर्ती के लिए मांग पत्र भेजे नहीं जा रहे हैं। कुछ विभागों ने भेजे हैं, लेकिन उनमें आरक्षण फार्मूला पुराना अप्लाई होने से पीएससी ने वापस भेज दिया है। हम सरकारी विभागों से बार-बार आग्रह कर रहे हैं कि वे स्टे वेकेट कराएं, जिससे भर्ती हो सके।
प्रारूप पर सुझाव लेने समिति 16 नवम्बर से प्रदेश के दौरे पर
छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आगामी निर्वाचनों में लगे अधिकारी-कर्मचारियों की निर्वाचन कर्तव्य के दौरान मृत्यु हो जाने पर या उनके दुर्घटना में घायल हो जाने पर अनुग्रह प्रतिकर राशि नियम में राज्य सरकार द्वारा संशोधन कर दिया गया है। राज्य शासन द्वारा इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग से राजपत्र में संशोधन अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। जारी की गई अधिसूचना के अनुसार स्थानीय निर्वाचन में कर्तव्य निर्वहन के दौरान अधिकारी या कर्मचारी की मृत्यु होने पर 15 लाख रूपये की अनुग्रह राशि मृतक के परिवार के सदस्यों को भुगतान किया जायेगा। यदि निर्वाचन कर्तव्य निर्वहन के दौरान नक्सली हिंसा के कारण अधिकारी-कर्मचारी की मृत्यु होती है तो 30 लाख रूपये का भुगतान मृतक के परिवार के सदस्यों को होगा। इसी प्रकार यदि अधिकारी-कर्मचारी की निर्वाचन के दौरान किसी दुर्घटना के कारण स्थायी अपंगता होती है तो साढ़े सात लाख रूपये का भुगतान अनुग्रह प्रतिकर राशि के रूप में किया जायेगा। स्थायी प्रकार के अपंगता यदि नक्सली हिंसा के कारण होती है तो ऐसे अधिकारी-कर्मचारी को 15 लाख रूपये की राशि का भुगतान किया जायेगा।
आज 15 नवम्बर का राशिफल
नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित हो रहे 39वां भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) में छत्तीसगढ़ पवेलियन का मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज उद्घाटन किया। 14 से 27 नवंबर तक चलने वाले इस मेले में छत्तीसगढ़ के विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं। मेले में शिरकत कर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्टॉलों का अवलोकन कर जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के कारीगरों की प्रशंसा करते हुए विजिटर बुक में भी उल्लेख किया है। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए लिखा है कि छत्तीसगढ़ के स्टॉल में हमारे मेहनतकश कारीगरों के उत्कृष्ट कार्य दिखाई देता है। उनके द्वारा निर्मित सामान विश्वस्तरीय है।

इस मौके पर कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे और खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री गौरव द्विवेदी, सी.एस.आई.डी.सी. के प्रबंध संचालक श्री पी. अरूण प्रसाद भी उपस्थित रहे। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के हॉल नम्बर 12-। छत्तीसगढ़ का पवेलियन है, जो कि पहले ही दिन यहाँ आने वाले आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र रहा। भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ का पवेलियन इस वर्ष की थीम ‘ईज ऑफ डूइंग’ बिजनेस के अनुरूप तैयार किया गया है।
व्यापार मेला में बड़ी संख्या में प्रदेश के दस्तकार, शिल्पकार, कारीगर भाग ले रहे हैं। छत्तीसगढ़ का हस्तशिल्प और हैंडलूम उत्पाद व्यापार मेले में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
जिसमें बेलमेटल, ढोकरा शिल्प, कोसा सिल्क साड़ियों के स्टॉल पर भीड़ जुट रही है। यहाँ प्राकृतिक रंगों से तैयार ड्रेस मटेरियल, बेडशीट, ग्राम उद्योग के हर्बल उत्पाद की खरीदारी की जा रही है।
व्यापार मेले में इस बार 20 से अधिक देश भाग ले रहे हैं। वहीं 800 से अधिक कंपनियां और संस्थाएं आई हैं। आम लोगों के लिए 19 नवंबर से खुलेगा।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महान आदिवासी नेता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन किया है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि बिरसा मुण्डा आदिवासियों के जननायक थे। उन्होंने तत्कालीन ब्रिटिश साम्राज्य की नीतियों का विरोध किया और आदिवासियों के सामाजिक-आर्थिक उन्नति के लिए जीवन भर काम किया। उन्होंने आदिवासी समुदाय को जल, जंगल और जमीन के बारे में जागरूक किया और उन्हें अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरणा दी। उनके क्रांतिकारी विचार और देश प्रेम की भावना आज भी लोगों को प्रेरित करती है।

कौन है बिरसा मुंडा
बिरसा मुंडा (जन्म- 15 नवम्बर, 1875 ई., राँची, झारखण्ड मृत्यु- 9 जून, 1900 ई., राँची जेल) एक आदिवासी नेता और लोकनायक थे। ये मुंडा जाति से सम्बन्धित थे। वर्तमान भारत में रांची और सिंहभूमि के आदिवासी बिरसा मुंडा को अब 'बिरसा भगवान' कहकर याद करते हैं। मुंडा आदिवासियों को अंग्रेज़ों के दमन के विरुद्ध खड़ा करके बिरसा मुंडा ने यह सम्मान अर्जित किया था। 19वीं सदी में बिरसा भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में एक मुख्य कड़ी साबित हुए थे।
नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना गुरुवार को 15 रुपये की मामूली तेजी के साथ 38,995 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। रुपये के मजबूत होने से सोने की तेजी पर कुछ अंकुश लगा। इससे पहले बुधवार को सोना 38,980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ''दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर मूल्य में 15 रुपये की मामूली तेजी आयी लेकिन रुपये के मजबूत होने से सोने की तेजी पर कुछ अंकुश लग गया। दिन के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे अधिक मजबूत हो गया था।चांदी की कीमत भी 50 रुपये की तेजी के साथ 45,726 रुपये किलो हो गयी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी दोनों में तेजी रही। सोना का भाव 1,466.50 डॉलर प्रति औंस था तथा चांदी 16.97 डॉलर प्रति औंस था। उन्होंने कहा, ''अमेरिका-चीन व्यापार समझौते को लेकर चिंता के कारण लगातार तीसरे दिन सर्राफा में सकारात्मक कारोबार हुआ और कीमतों में मजबूती आई। पटेल ने कहा कि हांगकांग में विरोध प्रदर्शन बढऩे तथा चीन के कमजोर उत्पादन आंकड़ों के सामने आने से भी सर्राफा कीमतों की तेजी को समर्थन मिला।
रायपुर। राजधानी के एक निजी स्कूल द रेडियंट वे स्कूल में एडवेंचर नाइट कैंप के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जिसमें जिप लाइनिंग गेम के दौरान 25 फीट की ऊंचाई से एक बच्ची नीचे गिर गई। हादसे में बच्ची को गंभीर चोट आई है। बच्ची एम्स आइसीयू में भर्ती है। बच्ची के पैर में दो से ज्यादा फैक्चर हैं, वहीं चेहरे और सिर में भी गंभीर चोट आई है। एमआरआइ रिपोर्ट के बाद आगे की जांच होगी।
मामले की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी जीआर चंद्राकर को प्राप्त होते ही वे स्कूल और बच्ची से मिलने अस्पताल पहुंचे। डीईओ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के निर्देश जारी किए हैं। डीईओ ने कहा स्कूलों में इस तरह के जानलेवा खेल नहीं करवाए जाने चाहिए। मामले में अगर स्कूल की लापरवाही पाई गई तो मान्यता रदद कर दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि पं. रविशंकर शुक्ल विश्व विद्यालय से लगे द रेडियंट वे स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक 11 साल की बच्ची जिप लाइनिंग गेम के दौरान रस्सी के सहारे नीचे आने शामिल होने गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा उस समय हुआ, जब बच्ची एडवेंचर गेम जिप लाइनिंग के लिए दूसरी मंजिल में गई, उस समय उसने हेलमेट लगाया।
कमर में बेल्ट लगाकर एंगल को रस्सी में फंसा कर उसे छोड़ा गया, वह सीधे नीचे गिर गई। बताया जा रहा था कि जितना खतरनाक यह गेम है, उस आधार पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम नहीं थे। बच्ची के नीचे गिरते ही स्कूल प्रबंधन मामले को दबाने में लग गया। पहले तो उसे 20 मिनट तक किसी भी अस्पताल में नहीं लेकर जाया गया। वहां मौजूद पालकों के कहने के बाद भी अस्पताल नहीं लेकर जाया गया। प्रबंधन यह कहता रहा कि बच्ची के पिता आने वाले हैं। उनके आने के बाद अस्पताल लेकर जाएंगे।
400 बच्चे थे शामिल
एडवेंचर कैंप में स्कूल के 400 बच्चे शामिल थे, जिनसे प्रबंधन ने एक-एक हजार रुपये फीस भी ली थी। यहां बच्चों के लिए रुकने समेत खाने की व्यवस्था भी की गई थी। हालांकि मामले में परिजनों ने थाने में अब तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है। वहीं स्कूल प्रबंधन ने कोई मामला दर्ज नहीं करवाया है।
मां के सामने गिरी बच्ची, बेहोश
सुबह के तकरीबन 9.30 बजे की घटना बताई जा रही है। जिस दौरान हादसा हुआ, उस समय बच्ची की मां भी मौके पर थी। बच्ची को इतनी ऊंचाई से गिरते देख मां सुध-बुध खो बैठी। वह कुछ देर के लिए बेहोश हो गई।
स्कूल प्रबंधन का कहना- जिम्मेदारों पर कार्रवाई
मामले को लेकर द रेडियंट वे स्कूल की प्राचार्य भावना दुबे से इस संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए उन्हें फोन कॉल और मैसेज किए गए, लेकिन उनकी ओर से कोई भी जवाब नहीं आया। लेकिन वहीं के एक एडमिनेशटेशन अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि स्कूल प्रबंधन ने जिस कंपनी को यह आयोजन कराने की जिम्मेदारी सौंपी थी, उसकी जांच की जाएगी। लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।
कोरबा। दीपका व बालको पुलिस ने कोयला की अफरा-तफरी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों के खिलाफ धारा 379 के तहत कार्रवाई की है। दीपका थाना क्षेत्र के पाली रोड दीपका के समीप पुलिस ने ग्राम झाबर निवासी सुनील कुमार विश्वकर्मा पिता बुधवार सिंह गोंड़ के पास से दो बोरी कोयला जप्त किया है। सुनील कुमार प्लेटिना वाहन में कोयला ले जा रहा था। इसी तरह बालको पुलिस ने काशी नगर निवासी संगीत माली पिता स्व. पंचराम 41 वर्ष को गोढ़ी पुल के पास रोककर पूछताछ की। संगीत माली व दो अन्य साथी दो बोरी कोयला लेकर अ.य जगह में खपाने के लिए जा रहे थे। इससे पूर्व पुलिस ने उसे धर-दबोचा।





















.jpg)
