BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
छत्तीसगढ़ में बिजली विभाग को जंगली हाथियों ने लगाया 1674 करोड़ का करंट, जाने पूरी खबर

छत्तीसगढ़ में बिजली विभाग को जंगली हाथियों ने लगाया 1674 करोड़ का करंट, जाने पूरी खबर

त्तीसगढ़ में जंगल से गुजरे बिजली तारों की चपेट में आने से 18 वर्ष में 44 हाथियों की मौत हो चुकी है। इसे देखते हुए राज्य की बिजली वितरण कंपनी को वन क्षेत्रों में स्थित बिजली तारों को ऊंचा करने और इंसुलेटर वाले एरियल बंच (एबी) केबल लगाने का निर्देश हुआ है। इस पर करीब 1,674 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बिजली कंपनी यह राशि वन विभाग से वसूलने की कोशिश में थी, लेकिन केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के निर्देशों का हवाला देते हुए कंपनी को अपने बजट से यह काम करने का निर्देश दिया है।इस पूरे मामले की शुरुआत जनवरी 2018 में हाई कोर्ट में दाखिल एक जनहित याचिका से हुई। यह याचिका सामाजिक कार्यकर्ता नितिन सिंघवी ने दायर की थी। सिंघवी ने बताया कि सुनवाई के दौरान बिजली कंपनी की तरफ से कोर्ट में बताया गया था कि कंपनी तारों को ऊंचा करने समेत अन्य उपाय कर रही है।

इसके आधार पर कोर्ट ने याचिका का निराकरण कर दिया। साथ ही कहा कि निराकरण का यह मतलब नहीं है कि बिजली कंपनी चिरनिंद्रा में चली जाए। कोर्ट ने बिजली तारों की ऊंचाई बढ़ाने समेत अन्य उपाय करने का निर्देश दिया था। बिजली कंपनी ने इस पर होने वाले 1,674 करोड़ रुपये के खर्च की भरपाई वन विभाग से मांगते हुए डिमांड नोट (मांग पत्र) जारी कर दिया।

1,674 करोड़ के भारी-भरकम डिमांड नोट से वन विभाग हिल गया, चूंकि राज्य के वन विभाग का बजट इतना नहीं है। इस वजह से केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से मदद मांगी गई। इस पर मंत्रालय ने बजट देने से मना कर दिया। लेकिन कहा कि यह काम बिजली कंपनी को अपने बजट से करना होगा। मंत्रालय ने सर्वोच्च न्यायालय और एनजीटी के ऐसे प्रकरणों में जारी निर्देश का हवाला देते हुए खर्च बिजली कंपनी को वहन करने का निर्देश दिया है।

बिजली कंपनी को करीब 47 सौ किलोमीटर बिजली लाइन की ऊंचाई बढ़ाने के साथ ही एबी केबल लगाना पड़ेगा। इसमें 810 किलोमीटर 33 केवी लाइन और 3976 किलोमीटर एलटी लाइन शामिल है।

 फ्री कॉलिंग और डाटा सर्विस जल्द ही हो सकती है बंद, जानिये क्या है वजह

फ्री कॉलिंग और डाटा सर्विस जल्द ही हो सकती है बंद, जानिये क्या है वजह

देश की टेलीकॉम कंपनियां इस वक्त भारी भरकम कर्ज के बोझ से जूझ रही है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद दो बड़ी कंपनियां बंद होने के कगार में पहुंच गई ​है। ऐसे में अब सरकार मन बना रही है कि जल्द ही फ्री कॉलिंग और डाटा सर्विस को बंद किया जाए। बता दें कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने वोडाफोन और एयरटेल को सरकार ने कई हजार करोड़ रुपए बकाया राशि भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल पिछले 14 सालों से चल रहे एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) विवाद की वजह से देश की दो बड़ी टेलिकॉम कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। दोनों ही कंपनियां इस वक्त भारी नुकसान के साथ बाजार में टिकी हुई है। हालांकि सरकार भी टेलिकॉम कंपनियों को उबारने के लिए पिछले कई दिनों से मंथन कर रही है। IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, दूरसंचार मंत्रालय टेलिकॉम कंपनियों के लिए वॉयस और डाटा के लिए मिनिमम प्राइस तय करने पर विचार कर रही है। हाल ही में तीमारी में देश की दोनों बड़ी टेलिकॉम कंपनियों को करीब 74 हजार करोड़ का घाटा हुआ है। सेक्रेटरी की कमिटी ने इस भारी घाटे को उबारने के लिए वॉयस कॉलिंग और डाटा के लिए मिनिमम प्राइस तय करने पर विचार कर रही है। कमिटी अपनी इस रेकोमेंडेशन को दूरसंचार विभाग (DoT) को भेजने की तैयारी में है। जिसके बाद ही फ्री कॉलिंग और डाटा सर्विस पर अंतिम निर्णय सरकार द्वारा लिया जाएगा। 
कृष्णा पुब्लिक स्कूल को जिला शिक्षा अधिकारी ने भेजा नोटिस, जाने क्या है वजह

कृष्णा पुब्लिक स्कूल को जिला शिक्षा अधिकारी ने भेजा नोटिस, जाने क्या है वजह

भिलाई । भिलाई के कृष्णा पब्लिक स्कूल को नोटिस जारी किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने नोटिस जारी कर अप्रैल से बढ़ी हुई फीस की राशि पालकों को वापस लौटाने के निर्देश दिए हैं। कृष्णा पब्लिक स्कूल द्वारा मनमाने रूप से फ़ीस में वृद्धि किये जाने के विरोध में पलकों द्वारा शिकायत की गई थी जिसकी जाँच कर जिला शिक्षा अभिकारी ने नोटिस जरी किया 

प्रबंधन द्वारा राशि नहीं लौटाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।  स्कूल प्रबंधन ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम को दरकिनार कर बढ़ाई थी फीस।

राष्ट्रीय सेवा योजना: सभी शिविर ‘नरवा, गरूवा, घुरवा, बारी‘ के विकास के लिए युवा थीम पर

राष्ट्रीय सेवा योजना: सभी शिविर ‘नरवा, गरूवा, घुरवा, बारी‘ के विकास के लिए युवा थीम पर

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर ग्रामीण विकास पर केन्द्रित होंगे। इन शिविरों के लिए ग्रामीण विकास के लिए युवा थीम का निर्धारण किया गया है। इस थीम पर शिविरों में नरवा, गरूवा, घुरवा, बारी के बारे में युवाओं को जानकारी के साथ ही विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस वर्ष लगभग 800-900 शिविरों का आयोजन होगा। राज्य एन.एस.एस. अधिकारी और सचिव डॉ. समरेन्द्र सिंह की उपस्थिति में आज यहां आयोजित राज्य स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया है। 

बैठक में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के लिए राज्य स्तरीय शिविरों के लिए दस लाख रूपए, राज्य पुरस्कारों के लिए तीन लाख रूपए और पुलिस विभाग में भर्ती के लिए एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों को दस अंक बोनस प्रदान की घोषणा हेतु आभार व्यक्त किया गया। बैठक में प्रत्येक संभाग से 3-4 युवाओं को पुरस्कृत किए जाने के लिए प्रस्ताव को भी अंतिम रूप दिया गया। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि राज्य के राष्ट्रीय सेवा योजना के एक लाख युवाओं द्वारा मुख्यमंत्री के आव्हान के अनुसार नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने के लिए हर स्तर पर उचित प्रयास किए जाएंगे। 

बैठक में मुख्यमंत्री के सुझावों के अनुसार राष्ट्रीय सेवा योजना का यह वर्ष स्वर्ण जयंती वर्ष भी है। अब तक केन्द्र और राज्य शासन द्वारा पुरस्कृत युवाओं के परिचय युक्त एक स्मारिका प्रकाशित किए जाने का भी निर्णय लिया गया, जिससे उनके रचनात्मक कार्यों की जानकारी अन्य युवाओं को भी प्राप्त हो सके। राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न रचनात्मक कार्यों की छायाप्रति युक्त कैलेण्डर भी मुद्रित कराने का भी निर्णय लिया गया, जिसमें माहवार राष्ट्रीय सेवा योजना के आयोजकों की भी जानकारी अंकित रहे। राज्य में प्रतिवर्ष पंजीकृत होने वाले एक लाख स्वयंसेवकों, कार्यक्रम अधिकारियों की जानकारी एकत्र करने का भी निर्णय लिया गया। 

 

बेहद सस्ते और सेफ हैं ये मस्कारा, कम बजट में बढ़ाएं आँखों की खूबसूरती जाने कैसे ..

बेहद सस्ते और सेफ हैं ये मस्कारा, कम बजट में बढ़ाएं आँखों की खूबसूरती जाने कैसे ..

खूबसूरती पर हक है हमारा, जबसे ये टैगलाइन एक टीवी ऐड में आई है गर्ल्स अपने लुक्स को लेकर अधिक कॉन्फीडेंट हो गई हैं। वैसे भी जो खूबसूरती हमें जन्म के साथ ऊपरवाले ने गिफ्ट की है, उसकी केयर करना हमारा फर्ज है। तो आइए, इस खूबसूरती को बढ़ानेवाले मेन ब्यूटी प्रॉडक्ट मस्कारा के उन बैंड्स के बारे में जानते हैं , जो पॉकेट फ्रेंडली होने के साथ ही सेफ भी माने जाते हैं...


सबसे सस्ता और पसंदीदा 
अगर आप अपने ब्यूटी बजट को बढ़ाना नहीं चाहती हैं लेकिन अपनी खूबसूरती को भी निखारना चाहती हैं तो अच्छी क्वालिटी और सेफ मस्कारा आपके लिए सबसे सही रहेगा। इसका सबसे छोटा साइज मात्र 45-50 रुपे में उपलब्ध है।

मस्कारा की दुनिया 
मस्कारा की दुनिया में कई बहुत ट्रस्टेड नाम हैं। इनका मस्कारा आपको 233 रुपए से 500 रुपए के बीच मिल जाएगा। इसके सभी टाइप्स की अपनी अलग-अलग खूबिया हैं। आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से मस्कारा चुन सकती हैं।

पलकों को तुरंत घना दिखाने के लिए 
आपकी पलकों को घना और लंबा दिखाने के साथ ही वॉटरप्रूफ सिक्यॉरिटी भी देता है 475 रुपए की कीमत से शुरू होने वाला एक खास मस्कारा। खासतौर पर जब किसी पार्टी के लिए रेडी होना तो तब आप इस मस्कारा को जरूर ट्राई करें।

600 रुपए से कम कीमत में इंटरनैशनल ब्रैंड्स 
अगर आप ब्रैंड्स को लेकर बहुत कॉन्शस हैं तो आपके लिए 600 रुपए तक की कीमत में कई नैशनल और इंटरनैशल ब्रैंड्स उपलब्ध हैं। इनके मस्कारा की कीमत 485 और 569 से शुरू है। आंखों को खूबसूरत और पलकों को घना दिखाने के लिए आप इस मस्कारा का यूज कर सकती हैं।
गुमशुदा बालक का कुंआ में मिला शव,पढ़े पूरी खबर

गुमशुदा बालक का कुंआ में मिला शव,पढ़े पूरी खबर

कोरबा। एक बच्चे का शव बाड़ी में स्थित कुंआ में मिला है। यह बच्चा शुक्रवार से लापता था। पुलिस सहित कई स्तर पर इसकी सूचना दी गई। खोजबीन के प्रयासों के दौरान आज शव पाया गया। माना जा रहा है कि खेलने के दौरान वह कुंआ में गिरा होगा। अन्य कारण भी जांच की प्रक्रिया का हिस्सा होंगे। कटघोरा थाना क्षेत्र के सुतर्रा में चार वर्षीय बालक श्रेयास पोर्ते को आज मृत स्थिति में पाया गया। वह 15 नवंबर को दोपहर 3 बजे से लापता था। बालक के नहीं दिखने पर परिजन चिंतित हुए। आसपास में उसे तलाशा गया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। यह समझते हुए कि वह कहीं चला गया होगा, इस बारे में सोशल मीडिया पर सूचना प्रसारित की गई। परिणाम नहीं आने पर स्थानीय पुलिस को अवगत कराया गया। मामला बच्चे के लापता होने का था इसलिए पुलिस हरकत में आयी। शुक्रवार से ही उसकी तलाश का काम शुरू किया गया। थाना प्रभारी रघुनंदन शर्मा ने बताया कि आज सुबह श्रेयांस का शव उसके घर के पीछे की बाड़ी में स्थित कुएं में पाया गया। उसकी टोपी नजर आने के बाद कुंआ में जाल डाला गया। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो गई। पुलिस ने फि लहाल मामले में मर्ग कायम किया है। श्रेयांस की मौत किस स्थिति में हुई, जांच का विषय है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर में संपन्न हुआ संगोष्ठी

शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर में संपन्न हुआ संगोष्ठी

रायपुर शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर में आई क्यू ए सी के तत्वावधान में साप्ताहिक संगोष्ठी का प्रारंभ किया गया जिसका उद्देश्य महाविद्यालय की समस्त छात्राओं को सभी विषयों की जानकारी एवं उपयोगिता से अवगत कराना था

इस कड़ी में सर्वप्रथम अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष सुषमा तिवारी ने अंग्रेजी कैसे बोले इस विषय पर अपने विचार व्यक्त किए उन्होंने बताया अंग्रेजी बोलना प्रारंभ करते समय हम कुछ गलत धारणाएं रखते हैं की अंग्रेजी बोलते समय हमें ग्रामर की अच्छी जानकारी होनी चाहिए तथा कुछ ही दिन में हम बहुत जल्दी अंग्रेजी बोलना शुरू कर देंगे यह आवश्यक नहीं है तीसरी की अंग्रेजी माध्यम के बच्चे की अच्छी अंग्रेजी बोल सकते हैं तथा चौथी की हमें प्रारंभ से ही वोकैबुलरी अच्छे से आना चाहिए। साथ ही उन्होंने अंग्रेजी बोलना प्रारंभ करने के कुछ टिप्स भी दिए कि आप अंग्रेजी बोलने का वातावरण बनाएं अंग्रेजी न्यूज़पेपर पढ़ें अंग्रेजी कविता सुने गाने सुने अंग्रेजी चैनल देखें जहां सबटाइटल्स हो अंग्रेजी फिल्म किड्स कार्टून देखें अंग्रेजी बोलने वालों का समूह बनाएं सही या गलत को अपने गाइड से पूछें यह मत सोचो कि पहले दिन से ही आप सही बोलना प्रारंभ कर देंगे भाषा सीखने के लिए सजगता जरूरी है अंग्रेजी पढ़े जोर-जोर से उच्चारण करें जिससे आपका अभ्यास होगा मिरर प्रैक्टिस करें जिससे आप का उच्चारण तथा बॉडी लैंग्वेज सहयोगी भाषा सीखने की प्रक्रिया को का आनंद लें अंग्रेजी में सोचें इंटरनेट यूज करें यूट्यूब तथा अन्य साइट्स में हम उच्चारण सीखें तथा सबसे महत्वपूर्ण बात की अंग्रेजी बोलना बोलने की प्रक्रिया के दौरान रुचि बनाकर रखें निरंतरता रखें। कार्यक्रम में मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ उषा किरण अग्रवाल ने रोचकता बनाए रखने हेतु कुछ शब्दों के उच्चारण भी करवाएं जिसका सभी छात्राओं ने आनंद लिया इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर संध्या वर्मा डॉक्टर डेनियल डॉ मीना पाठक डॉक्टर मिनी गुप्ता डॉ कल्पना झा डॉ उषा अग्रवाल आशा दुबे डॉ कल्पना झा डॉ प्रभा वर्मा आदि उपस्थित थे

भांजी के जन्मदिन पर मामा ने  केक खाने के बाद किया कुछ ऐसा की शर्मशार हो गया रिश्ता ...

भांजी के जन्मदिन पर मामा ने केक खाने के बाद किया कुछ ऐसा की शर्मशार हो गया रिश्ता ...

हरियाणा के सोनीपत जिले के मुरथल थाना क्षेत्र में भांजी के जन्मदिन पर आये कलयुगी मामा ने नाबालिग भांजी को अपनी हवस को शिकार बनाया है। भांजी के जन्मदिन का केक खाने के बाद बलात्कार किया है। आरोपित मामा ने लड़की को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता ने मामले को लेकर अपनी मां को अवगत करवाया। उसके बार पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसकी जेठानी की लड़की का जन्मदिन था। उसके जन्मदिन पर जेठानी का भाई सुरेंद्र उर्फ बुवा आया हुआ था। महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ दिल्ली निजी काम से चली गई। देर शाम घर पर लौटी तो उसकी बेटी मायूस हालत में मिली। उसने बताया कि उसके मामा ने उसके साथ गलत काम किया। उसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। मामले को लेकर महिला थाना पुलिस ने शिकायत दी। पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाकर अदालत में बयान दर्ज करवाये। मामले में कार्यवाही करते हुए एएसआई दर्शना की टीम ने आरोपित सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। न्यायिक हिरासत में अरोपित पुलिस अधिकारी दर्शना ने कहा कि नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपित को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपित ने लड़की को घर पर अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।

रेड ऐपल से बेहतर होता है ग्रीन ऐपल, कम होता है दिल की बीमारी का खतरा

रेड ऐपल से बेहतर होता है ग्रीन ऐपल, कम होता है दिल की बीमारी का खतरा

अगर रोजाना एक सेब खाया जाए तो तमाम बीमारियों से बचा जा सकता है। पुरानी कहावत भी है कि ऐन ऐपल अ डे कीप्स द डॉक्टर अवे। लेकिन पूरी तरह से हेल्दी और फिट रहना है तो इसमें थोड़ा सा अपडेट कर लीजिए। लाल की जगह हरा सेब खाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है क्योंकि यह तमाम तरह के फायदों के साथ ही दिल संबंधित सारी बीमारियों को भी दूर भगाता है। हरा सेब यानी ग्रीन ऐपल में कई तरह के प्रोटीन, विटमिन, खनिज और फाइबर पाए जाते हैं। इसके अलावा ये पाचन संबंधी सभी विकारों से राहत प्रदान करने के लिए भी जाना जाता है।

ग्रीन ऐपल का जूस है फायदेमंद

शोधकर्ताओं के मुताबिक ग्रीन ऐपल दिल संबंधी सभी बीमारियों को दूर भगाने में ज्यादा मददगार होते हैं। इनमें रुटिन नाम का एक यौगिक होता है जो कि खून को जमने या फिर थक्के बनने से रोकता है। इसके अलावा यह स्ट्रोक के खतरे को भी काफी हद तक कम कर देता है। इसलिए हाल ही में हुए शोध में रोजाना एक गिलास ग्रीन ऐपल का जूस पीने की बात कही गई है।

विटमिन्स मिनरल्स से भरपूर ग्रीन ऐपल

महिलाओं के लिए भी ग्रीन ऐपल काफी फायेदमंद होता है क्योंकि ये विटमिन के, कैल्श्यिम और पोटैशियम के गुणों से युक्त होता है जो कि हड्डियों संबंधी होने वाली परेशानी से बचाता है। हरे सेब में विटमिन ए पाया जाता है जो आंखों की रोशनी को भी बढ़ाता है।

पाचन प्रणाली को दुरुस्त रखता है ग्रीन ऐपल

बता दें कि हरा सेब पाचन प्रणाली को चुस्त-दुरुस्त रखता है। इसमें पाया जाना वाला फाइबर काफी आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है। इससे मेटाबॉलिज़म रेट में भी सुधार होता है। साथ ही वेट लॉस में भी यह काफी सहायक है। इसके अलावा हरे सेब में मौजूद फ्लावोनोइड अस्थमा से भी राहत दिलाता है। यही वजह है कि हरे सेब के नियमित सेवन से फेफड़ों के कैंसर की आशंका काफी हद तक कम हो जाती है।

भारत ने बांग्लादेश को पारी और 130 रन से हराया; सीरीज में 1-0 से आगे

भारत ने बांग्लादेश को पारी और 130 रन से हराया; सीरीज में 1-0 से आगे

भारत ने बांग्लादेश को इंदौर टेस्ट में शनिवार को पारी और 130 रन से हरा दिया। इसी के साथ टीम ने दो टेस्ट की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम की यह लगातार छठी जीत है। उसे पिछली हार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल दिसंबर में पर्थ के मैदान पर मिली थी। भारत अपने सभी 6 मैच जीतकर आईसीसी चैम्पियनशिप में 300 पॉइंट के साथ शीर्ष पर है। मैच में भारत ने पहली पारी 6 विकेट पर 493 रन बनाकर घोषित कर दी थी। जबकि बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 150 और दूसरी पारी में 213 रनों पर ऑलआउट हो गई।

मयंक अग्रवाल ने 243 रन की पारी खेलते हुए करियर के 8वें टेस्ट में दूसरा दोहरा शतक लगाया। इनके अलावा अजिंक्य रहाणे ने 86, चेतेश्वर पुजारा ने 54 और रविंद्र जडेजा ने नाबाद 60 रन की पारी खेली। बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा अबु जायेद ने 4 विकेट लिए। भारत के लिए दोनों पारी में मोहम्मद शमी ने 7, रविचंद्रन अश्विन ने 5, उमेश यादव ने 4 और ईशांत शर्मा ने 3 विकेट लिए। बांग्लादेश के लिए मुशफिकुर रहीम ने 43-64 और लिटन दास ने 21-35 रन की पारी खेली।

 युवती को डरा धमका के आरोपी 3 साल तक करता रहा उसके साथ दुष्कर्म

युवती को डरा धमका के आरोपी 3 साल तक करता रहा उसके साथ दुष्कर्म

कांकेर| छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र में शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शादीशुदा महिला के साथ युवक तीन सालों तक डरा धमका कर अस्मत के साथ खेल रहा था।पीड़िता और परिजनों के शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 366, 376,व 506 का मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 

जानिए पूरा मामला
जानकारी के अनुसार पीड़िता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शीतलापारा चारामा के युवक महेश सोनकर पिता हीरालाल एक अक्टूबर 2016 को मेरे साथ जबरदस्ती करते हुए चाकू दिखाकर नौकरी लगाने के नाम पर अपने कार में बैठाकर मुझे रायपुर ले गया और आर्य समाज के मंदिर में जाकर मेरे साथ जबरदस्ती शादी कर लिया। जिसके बाद जबरदस्ती दैहिक शोषण किया|

जब हो गया तलाक तो..
उसके बाद मारपीट करते हुए डरा धमका कर जबरदस्ती मेरे साथ दुष्कर्म करता रहा। उससे परेशान होकर मैने कोर्ट की शरण लिया, जहां पर मेरा उसके साथ तलाक हो गया। उसके बाद भी मेरे साथ वह जबरदस्ती करता रहा।

किसी और से शादी होने पर...
कुछ दिनों बाद ही मेरी शादी अन्य युवक के साथ हो गया वहां पर भी आकर पिछली बातों को मेरे ससुराल में बताने की धमकी देते हुए मेरे साथ 6 नवंम्बर 2019 तक दुष्कर्म करता रहा। आरोपी से परेशान होकर पीडि़ता ने अपने परिजनों के साथ चारामा थाना पहुंची और दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दी।
 
 महिला को टोनही बताकर की उससे मारपीट, तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

महिला को टोनही बताकर की उससे मारपीट, तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

जगदलपुर| ग्रामीण इलाकों में भूत प्रेत टोनही के मामले अक्सर आते रहते हैं। गांव वालों को हमेशा भूत प्रेत का डर सताता रहता है। ऐसा ही एक मामला सतोषा गांव में जहां लोगों ने एक महिला को टोनही बताकर उससे मारपीट की है। मारपीट करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है|

टोनही बोल कर मारपीट की
करपावंड थाना में पीडि़त महिला ने शुक्रवार को शिकायत दर्ज करवाई था। भगवती बघेल पति दिनेश बघेल (30) सतोषा के गोटीगुड़ा पारा में रहती है। उसके ससुर शिवलाल बघेल का गांव में रहने वाले शंकर बघेल के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। 11 नवंबर जब भगतवी घर के पास बोरिंग से पानी भरने गई थी। इस दौरान वहां फूलमति दयामनी और प्रसाद ने उसे पानी भरने नहीं दिया और टोनही बोल कर मारपीट की। पुलिस ने जांच शुरू की है।
 
 दो सगे भाइयों की रोड एक्सीडेंट में हुई दर्दनाक मौत,सहम उठा पूरा गांव

दो सगे भाइयों की रोड एक्सीडेंट में हुई दर्दनाक मौत,सहम उठा पूरा गांव

कवर्धा| रोज की तरफ दोनों भाई गांव से सुबह रोजी मजदूरी की तलाश में कवर्धा आते थे। लेकिन बीती रात यह दोनों भाई वापस घर नहीं पहुंच सके। ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।

ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा
घटना पिपरिया थाना अंतग्रत ग्राम पालीगुढ़ा मोड़ के पास की घटना है। गुरुवार रात को दो सगे भाई राजू (22) और कुलेश (20) पिता जनकू साहू अपनी बाइक सीजी 09 जेसी 8089 से अपने गांव डेहरी जा रहे थे। इसी दौरान वह नेशनल हाइवे ग्राम पालीगुढ़ा मोड़ के पास एक ट्रैक्टर ट्राली खड़ी थी उसे जा टकराए। इससे दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों ने देखा तो एंबुलेंस को सूचना दी। लेकिन अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही दोनों युवक ने दम तोड़ दिया। घर के दोनों चिराग बुझ गए। परिजनों के अनुसार जाते समय उन्होंने कहा था कि वे जल्द ही लौट आएंगे। चूंकि दोनों एक ही बाइक में सवार होकर गए थे, इसलिए जब वे देर रात तक नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता होने लगी।संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन नहीं हुआ। ऐसे में किसी अनहोनी की आशंका से परिजन बेचैन हो गए। रात जब यह खबर मिली कि उनकी बाइक एक्सीडेंट हो गई है, तो उनकी धड़कने बढ़ गई। कुछ ग्रामीणों को साथ लेकर वे जब पहुंचे, तो वहां आंख के सामने अपने नौजवान बच्चों की लाश देखकर बेसुध हो गए। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि कुछ घंटों पहले हंसते-मुस्कुराते घर से निकले उनके बच्चे मौत की गहरी नींद में सो गए हैं।
बताया जाता है कि ट्रैक्टर ट्राली को लापरवाही पूर्वक सड़क किनारे रखा गया था। ट्राली में न रेडियम लगा था न ही नंबर प्लेट लगे थे। पिपरिया पुलिस ने टै्रक्टर ट्राली के मालिक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

मोटरसाइकिल में दबा युवक
बैजलपुर निवासी रमेश कुमार आ स्व. सोनउ राम मरावी (29) का शव ग्राम मगरवाड़ा स्थित नीरा नदी के पुल किनारे मोटरसाइकिल से दबा था। मृतक रमेश 12 की शाम को अपने मामा को ग्राम तरेगव जंगल छोडऩे गया था। रात्रि करीब 08.09 बजे तरेगव जंगल से वापस घर आने ग्राम बैजलपुर के आने के लिए मोटर सायकल सीजी 09 जेसी 7941 से निकला था, लेकिन रात में घर नहीं पहुंचा।
दूसरे दिन 13 नवंबर को सुबह करीब 8 बजे सूचना मिली कि रमेश का नीरा नदी के पुल किनारे गिरकर मोटर सायकल के नीचे दबकर मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। मृतक रमेश के सिर मे चोंट का गहरा निशान दिख रहा है।
देश की राजधानी में खुला ऑक्सिजन कैफे, बिक रहीं शुद्ध हवाए ...

देश की राजधानी में खुला ऑक्सिजन कैफे, बिक रहीं शुद्ध हवाए ...

ढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्ली की हवा दिन प्रति दिन जहरीली होती जा रही है। जिससे दिल्ली वासियों को सांस लेने भी दिक्कत हो रही है। इस दमघोटू जहर से बचने के लिए दिल्ली वालों ने मास्क खरीदे, घरों में हवा साफ करने वाले पौधे लगाए, महंगे एयर प्यूरिफायर खरीदे लेकिन ये सब टोटके काम नहीं आए। राजधानी में इस बढ़ते प्रदूषण के कारण यहां के एक रेस्टोरेंट ने अनोखा कदम उठाया है। 

साकेत के एक मॉल में यह ऑक्सी प्योर नाम से एक ऑक्सिजन कैफे खुला है, इसमें आने वाले लोगों को अलग-अलग खुशबुओं में समाई ऑक्सिजन की डोज दी जाती है। यह एक तरह से हुक्के का उलट है, हुक्के में आप अपने फेफड़ों में फ्लेवर्ड धुआं खींचते हैं तो यहां खुशबुओं से सराबोर शुद्ध ऑक्सिजन आपके फेफड़ों में पहुंचती है। प्रदूषण से राहत पाने के लिए भी लोग वहां आ रहे हैं, लेकिन उनकी संख्या अभी ज्यादा नहीं है।
ऑक्सी प्योर सेंटर में 15 मिनट की खुशबूदार ऑक्सिजन लेने के लिए कस्टमर को 299 से 499 रुपए चुकाने पड़ते हैं। सेंटर के इंचार्ज बोनी इवांग्बम ने बाताया कि चेस्ट में ब्लॉकेज, अस्थमा आदि के मरीजों के लिए सेंटर काफी लाभकारी साबित हो रहा है। 15 मिनट की ऑक्सिजन के रेट उसकी खूशबु के कारण है। खुशबू ऑरेंज, लेमनग्रास, लैवेंडर, पैपरमिंट, और यूकेलिप्टस के अलग-अलग फ्लेवर में हैं। सबसे अधिक डिमांड पैपरमिंट की है और उसके लिए 499 रुपए चुकाने पड़ते हैं।
इंचार्ज ने बताया कि प्रदूषण से प्रभावित लोगों को इससे लाभ मिलता है। लेकिन कितना और क्या यह स्थाई है  इन सवालों का जवाब वे नहीं दे पाते हैं। इसके बावजूद लोग वहां खुशबूदार ऑक्सिजन लेने के आ रहे हैं।
फिल्म अभिनेत्री माया साहू पर अज्ञात बदमाश ने फेका ज्वलनशील केमिकल, अस्पताल में भर्ती

फिल्म अभिनेत्री माया साहू पर अज्ञात बदमाश ने फेका ज्वलनशील केमिकल, अस्पताल में भर्ती

भिलाई | फिल्म अभिनेत्री माया साहू पर शनिवार सुबह एक अज्ञात बदमाश ने उनके घर के समीप ज्वलनशील पदार्थ फेंक कर फरार हो गया जिसके बाद अभिनेत्री माया साहू को दुर्ग स्थित जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार अभिनेत्री माया साहू अपने सुपेला 5 रास्ता स्थित निवास के बाहर में खड़ी थी तभी एक अज्ञात बाइक सवार बदमाश ने माया साहू के ऊपर ज्वलनशील केमिकल डाल दिया केमिकल डालने के बाद माया साहू के हाथ एवं चेहरे के कुछ हिस्सों में जलन होने लगी जिसके बाद माया साहू के परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय उपचार के लिए दाखिल कराया इधर घटना की सूचना मिलते ही इलाके के सुपेला थाना पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है पांच रास्ता एवं सुपेला तथा आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर अज्ञात आरोपियों का पतासाजी में पुलिस कर रही है।
 
शादीशुदा महिला को फेसबुक पर युवक से दोस्ती करना पड़ गया भारी, खुद की गंदी वीडियो देखकर उड़ गए होश

शादीशुदा महिला को फेसबुक पर युवक से दोस्ती करना पड़ गया भारी, खुद की गंदी वीडियो देखकर उड़ गए होश

भिलाई| एक युवक बीएसपीकर्मी की पत्नी का एमएमएस बनाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा। एक साल तक उसके साथ न केवल बलात्कार करता रहा बल्कि जेवर और नकदी मिलाकर 4.35 लाख रुपए वसूल लिए। जब हद हो गई तब पीडि़ता ने पति को पूरी बात बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 384 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है। 


शरीरिक शोषण करता
टीआई भूषण एक्का ने बताया कि पीडि़ता ने छिंदवाड़ा निवासी मनीष उसरेटे से फेसबुक पर दोस्ती कर ली। इसके बाद वाट्सऐप पर चेटिंग शुरू कर दी। आरोपी ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। वह पीडि़ता से मिलने छिंदवाड़ा से यहां आने लगा। पीडि़ता से शारीरिक संबंध बनाकर उसका एमएमएस बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल कर एक साल तक शारीरिक शोषण करता रहा।

ऐसे लिया झांसे में
पीडि़ता मात्र 8 वीं कक्षा पास है। फेसबुक पर चेटिंग करती थी। मनीष ने उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा जिसेे पीडि़ता ने एक्सेप्ट कर लिया। दोनों की फेसबुक पर बातचीत शुरू हो गई। मनीष ने उसका मोबाइल नम्बर मांग लिया।

धमकी देकर वसूली
पुलिस ने बताया कि मनीष वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बलात्कार किया और ब्लैकमेल भी करने लगा। पीडि़ता से पेटीएम के जरिए 85 हजार किस्तों में वसूला। 50 हजार नकद लिया। साथ ही सोने का मंगलसूत्र, कंगन, झुमका और नेकलेस कीमत करीब 3 लाख ले लिया।
 
 बीच सड़क पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, हाथ से अलग हो गया पंजा

बीच सड़क पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, हाथ से अलग हो गया पंजा

भिलाई| पति ने अपनी पत्नी की कलार्ई के पास घास कटाने वाले हथियार से इतना जोरदार प्रहार किया कि पंजा कटकर अलग हो गया। घायल महिला को राहगीर तुरंत उठाकर पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। हाथ से अलग पंजा को बरामद कर हॉस्पिटल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे तत्काल रायपुर एम्स रेफर कर दिया। 

प्रायवेट स्कूल में बस अटेंडर है पत्नी
स्मृति नगर पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार की शाम 5 बजे जुनवानी रोड फलकनुमा मस्जिद के पास की है। रामनगर निवासी प्रेरणा मेश्राम (21 वर्ष) एक प्राइवेट स्कूल में बस अटेंडर है। ड्यूटी के बाद शाम को साइकिल से घर जा रही थी। तभी उसका पति शिशिर मजूमदार (30 वर्ष) पहुंचा। साइकिल के सामने अपनी बाइक अड़ा दी।

साइकिल की हैंडिल पकड़ी प्रेरणा के बाएं हाथ पर कलाई के पास ऐसा वार कर दिया कि पंजा कटकर अलग हो गया। सूचना पर भिलाई नगर की सिविल टीम आरोपी के पीछे लगी और सेक्टर-6 से गिरफ्तार कर लिया। प्रत्क्षदर्शियों ने बताया कि प्रेरणा स्कूल से निकली, तब से ही उसका पीछा करते हुए विवाद कर रहा था।

पिता की साइकिल दुकान
रामनगर में रहने वाले प्रेरणा के पिता ने बताया कि दो वर्ष पूर्व ही प्रेरणाा और शिशिर का पे्रम विवाह हुआ। दोनों का 9 माह का बच्चा है। पति- पत्नी का विवाद कोर्ट में लंबित है। सेक्टर-6 महिला थाना में काउसलिंग भी चल रही है। शिशिर शराब का आदी है। पहले भी जब बच्चा छह माह का था तब उसे लेकर भाग गया था। कोर्ट से बच्चा प्रेरणा को मिल गया। प्रेरणा उसके साथ रामनगर में रहती है। शिशिर सेक्टर-6, सड़क 40 में रहता है। प्रभारी स्मृति नगर चौकी प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह सेंट्रल एवेन्यू की तरफ भाग रहा था। उसके कब्जे से हथियार भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
 

 

रायपुर का व्हाइट हॉउस जाना जायेगा अब नये नाम से, सर्वसम्मति से पारित हुआ नाम

रायपुर का व्हाइट हॉउस जाना जायेगा अब नये नाम से, सर्वसम्मति से पारित हुआ नाम

रायपुर| नगर निगम की मेयर इन काउंसिल एमआईसी की शुक्रवार को आयोजित बैठक में एमआईसी सदस्यों ने वार्डों में कचरा उठाने के लिए लगी टाटा एस गाड़ी को रामकी को किराए पर देने के निर्णय पर जमकर भडक़े। बैठक में बैरन बाजार में 34 लाख लीटर की पानी टंकी सहित 10 प्रस्ताव पारित किए गए। 

बैठक में एमआईसी सदस्य श्रीकुमार मेनन, अजीत कुकरेजा, एजाज ढेबर, सतनाम पनाग, नागभूषण राव, अनवर हुसैन सहित अन्य सदस्यों ने निगम अधिकारियों पर आरोप लगाया कि भाजपा को चुनाव में फायदा पहुंचाने के लिए रामकी को निगम की गाड़ी कौडिय़ों के दाम में दे दी है।
एमआईसी सदस्यों ने महापौर से कहा कि वार्डों से निगम आयुक्त द्वारा वापस मंगाई गई टाटा एस गाड़ी को शीघ्र वापस की जाए। इसें कांग्रेस पार्षदों के खिलाफ मुद्दा देने की साजिश बताया। एमआईसी सदस्यों के आक्रोश को देखते हुए महापौर प्रमोद दुबे ने निगम अधिकारियों से कहा कि रामकी को दी जाने वाली गाड़ी का निर्णय निरस्त किया जाए और वापस वार्डों में भेजा जाए। 
अमृत मिशन फेस 2 के तहत बैरनबाजार में 3400 किलो लीटर का उच्च स्तरीय पानी टंकी के निर्माण के प्रस्ताव को भी मंजूर किया गया। इसी तरह जोन क्रमांक 3 में महर्षि वाल्मिकी वार्ड क्रमांक 28 अंतर्गत गोलछा अपार्टमेंट गायत्री नगर के पास नाला निर्माण के लिए 97.13 लाख रुपए की एमआईसी में स्वीकृति प्रदान की गई।

सर्वसम्मति से पारित हुआ नाम का प्रस्ताव
बैठक में अतिरिक्त विषयों के रूप में निगम मुख्यालय भवन व्हाइट हाउस का नाम महात्मा गांधी सदन रखने का प्रस्ताव रखा गया। जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके अलावा निराश्रित, असहाय, विधवा, वृद्धावस्था, सुखद सहारा तथा अन्य पेंशन योजनाओं के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई। महापौर दुबे ने पेंशन योजनाओं पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी समय में होने वाले चुनावों के दौरान किसी की भी पेंशन न अटके, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
 
 पुलिस को आते देख बॉयफ्रेंड के साथ बैठी युवती ने नदी में लगाई छलांग, जवानों ने बचाई जान

पुलिस को आते देख बॉयफ्रेंड के साथ बैठी युवती ने नदी में लगाई छलांग, जवानों ने बचाई जान

अमलेश्वर के महादेव घाट पर बुधवार की रात एक अजीब घटना हुई। एक 16 वर्षीय किशोरी अपने बॉयफ्रेंड के साथ महादेव घाट के किनारे बैठी थी। किशोरी के कुछ दोस्तों ने पुलिस और उसके परिजनों को जानकारी दी कि वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ भागने की तैयारी में है और अभी महादेव घाट के पास है। इस पर किशोरी के परिजन, पुलिस के साथ पहुंची। परिजनों और पुलिस को देखते ही किशोरी ने नदी में छलांग लगा दी। पुलिस के जवानों ने उसे बाहर निकाला और रात में उसे सखी सेंटर में रखवाया। वहीं परिजनों की शिकायत पर किशोरी के प्रेमी के खिलाफ अपहरण की धारा के तहत अपराध दर्ज किया है। 

जानकारी के मुताबिक उक्त घटना बुधवार की शाम करीब सात बजे की है। अमलेश्वर निवासी आरोपित दीपक यादव (25) का गांव की ही एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ प्रेम संबंध था। नदी से निकालने के बाद पुलिस दोनों को लेकर थाने पहुंची। जहां किशोरी ने अपने माता-पिता पर ही मारपीट का आरोप लगा दिया। उसने अपने परिजनों के साथ घर जाने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने उसे रात में सखी सेंटर में रखवाया। वहीं परिजनों की शिकायत पर आरोपित दीपक यादव के खिलाफ अपहरण की धारा के तहत अपराध दर्ज किया है।

सखी सेंटर में दुष्कर्म की भी पुष्टि
किशोरी ने रात में अपने साथ दुष्कर्म न होने की बात कही, लेकिन सखी सेंटर पहुंचने के बाद उसने अपने बयान में बताया कि उसका आरोपित दीपक यादव से शारीरिक संबंध है। इस आधार पर अब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डॉक्टरी जांच के बाद किशोरी के बॉयफ्रेंड के खिलाफ और भी धाराएं जोड़ी जाएंगी।

वर्सन... भागने के चक्कर में गिरी थी
किशोरी खुद नदी में नहीं कूदी थी, बल्कि भागने के चक्कर में उसका पैर फिसल गया था। रात में उसने परिजनों के साथ जाने से इनकार कर दिया था। इसलिए सखी सेंटर में रखवाया गया था। वहां हुए बयान के आधार पर अब आगे की कार्रवाई की जाएगी। "विजय ठाकुर, टीआइ अमलेश्वर"
 
 रवि भवन के बेसमेंट पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी, मामला दर्ज

रवि भवन के बेसमेंट पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी, मामला दर्ज

रायपुर। रविभवन के बेसमेंट पार्किंग में खड़ी पल्सर मोटरसाइकिल को किसी ने चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट गोलबाजार थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार सतनाम चौक देवपुरी टिकरापारा निवासी परमानंद महेश्वरी 23 वर्ष पिता संत महेश्वरी ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 14 नवंबर को 2 बजे रविभवन के बेसमेंट पार्किंग में प्रार्थी अपनी मोटरसाइकिल बजाज पल्सर क्रमांक सीजी 04 एमजे 8342 कीमत 43 हजार रुपये को किसी ने चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।