BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
नगरीय निकायों के चुनाव की घोषणा जल्द, मचेगा फिर राजनीतिक दलों में टिकट को लेकर घमासान

नगरीय निकायों के चुनाव की घोषणा जल्द, मचेगा फिर राजनीतिक दलों में टिकट को लेकर घमासान

रायपुर | नगरीय निकायों चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयारियां अंतिम चरणों में है, इंतजार है तो अब बस चुनाव की तारीखों की घोषणा का। चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही कांग्रेस, भाजपा सहित अन्य राजनीतिक दलों में टिकट को लेकर घमासान शुरू हो जाएगा। 

राज्य में इस बार भी नगरीय निकायों के चुनाव दो से तीन चरणों में होने की संभावना है। संभवत: चुनाव 22 से 27 दिसंबर के बीच हो सकता है। चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा लगभग तैयारियां अंतिम चरणों में है। इसके बाद अब राजनीतिक दलों सहित प्रदेश के लोगों को इंतजार है तो बस चुनाव की तारीखों की घोषणा का। तारीखों की घोषणा होने के साथ कांग्रेस, भाजपा सहित सभी राजनीतिक दलों में टिकट को लेकर घमासान भी शुरू हो जाएगा। हालांकि कांग्रेस ने तय कर लिया है कि पिछले बार नगरीय निकायों में हुए चुनाव में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए भूपेश बघेल ने जो टिकट वितरण की प्रक्रिया अपनाई थी उसी के आधार पर इस बार भी टिकट बांटी जाएगी। इसके लिए कांग्रेस जिला, वार्ड एवं ब्लाक स्तर पर कमेटिया बनाने का निर्णय लिया है। चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद कांग्रेस तीनों स्तर पर कमेटियों की सूची जारी कर देगी, जिसके आधार पर ही टिकट बांटी जाएगी। इधर भाजपा को भी चुनाव के ऐलान का इंतजार है। इसके बाद भाजपा में भी टिकट को लेकर घमासान मचेगा। कांग्रेस और भाजपा ऐसी दो राष्ट्रीय पार्टी है जिनमें टिकट को लेकर हमेशा घमासान देखने को मिलता है। क्योंकि इन पार्टियों में उम्मीदवारों की संख्या अधिक होती है ऐसे में पार्टी द्वारा टिकट वितरण के बाद नाराज उम्मीदवारों के समर्थकों द्वारा अलग-अलग तरीके से पार्टी के पदाधिकारियों के सामने  नाराजगी जताते है। नाराज उम्मीदवारों के कारण पार्टी को कई जगह हार का सामना भी करना पड़ता है। फिलहाल सभी को चुनाव की तारीखों की घोषणा का बेसब्री से इंतजार है। 
 
दीपिका पादुकोण का हॉट स्टाइल देख पति रणवीर सिंह हुए दीवाने, किए ऐसे कॉमेंट्स

दीपिका पादुकोण का हॉट स्टाइल देख पति रणवीर सिंह हुए दीवाने, किए ऐसे कॉमेंट्स

दीपिका पादुकोण अब भले ही रणवीर सिंह की पत्नी बन चुकी हैं, लेकिन ऐक्टर का इस अदाकारा के लिए फैन जैसा बर्ताव रखना जारी है। दीपिका के लेटेस्ट फोटो पर भी रणवीर ने ऐसा रिऐक्शन दिया है जैसे कोई क्रेजी फैन करता है। 


दरअसल, दीपिका ने रेडिश ऑरेंज ड्रेस में अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिनमें वह हमेशा की तरह ग्लैमरस और हॉट दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को देख फैन्स तो इस अदाकारा पर लट्टू हो रही रहे हैं लेकिन उनके पति रणवीर भी उन पर किसी दीवाने की तरह फिदा होते दिखाई दिए। 

दीपिका के कैप्शन और फोटोज पर रणवीर का कॉमेंट 
दीपिका ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा था लाल- ऐसा कलर है जो लोगों की भूख बढ़ाता है। इस रंग को देख लोग आकर्षित, उत्तेजित, ऊर्जावान होते हैं और उनकी दिल की धड़कन बढ़ जाती है! ये सभी चीजें आज मेरे साथ हो रही हैं।

इन फोटोज और कैप्शन पर रणवीर ने अलग-अलग रिऐक्शन दिया। एक फोटो पर उन्होंने दीपिका के ही अंदाज में लिखा हां और ये सब मेरे साथ अभी हो रहा है। वहीं दूसरे में उन्होंने रेड को अपना स्पिरिट कलर बताया और एक अन्य कॉमेंट में उन्होंने कलर को लेकर अपनी खुशी जाहिर की।
 
 अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई रोड एक्सीडेंट में 4 घायल, मामला दर्ज

अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई रोड एक्सीडेंट में 4 घायल, मामला दर्ज

रायपुर। तेज रफ्तार हाइवा ने कार से जा रहे युवक को टककर मर दिया, जिसके बाद घायल कार सवार को बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार नीलमधुर परिसर डीडी नगर निवासी डॉ.कमल नायक 39 वर्ष पिता हेमलाल नायक ने तेलीबांधा थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 14 नवंबर को प्रार्थी अपनी आई 20 कार क्रमांक सीजी 04 एलटी 9429 से जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा ट्रक क्रमांक सीजी 07 सीए के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए प्रार्थी की कार को सीजी 4 ढाबा अग्रसेन धाम के पास एक्सिडेंट कर दिया। घटना में कार चालक को चोट लगने पर उसे बालाजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने हाइवा चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के जुर्म में धारा 279, 337 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

ट्रेलर-ट्रैक्टर में भिड़ंत, चालक घायल

कोरबा। झगरहा मार्ग में ट्रेलर और ट्रैक्टर के बीच भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों वाहन के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि ट्रेलर में कोयला लोड था और वह उरगा की ओर से आ रहा था, जबकि ट्रैक्टर उरगा से नकटीखार की ओर जा रहा था। झगरहा-उरगा बाइपास मार्ग में दोनों के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। ट्रेलर की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे यह हादसा हुआ। इस हादसे में ट्रेलर का चालक स्टेयरिंग में फं स गया और घंटों मशक्कत के बाद उसे राहगीरों की मदद से बाहर निकाला जा सका। ट्रेलर के पलटने से कोयला सड़क पर बिखर गया और डीजल का टैंक फ टकर सड़क पर बहने लगा। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। घटना की सूचना पर डायल 112 की तीन टीम मौके पर पहुंची। हालांकि घायलों के बारे में अस्पताल पुलिस को कोई जानकारी नहीं है और न ही बाल्को पुलिस को इसकी सूचना दी गई है।

तेज रफ्तार बाइक आपस में टकराई, तीन घायल
कोरबा। चैतमा और लेमरू क्षेत्र में सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चैतमा चौकी अंतर्गत ग्राम घाटपार कांजापानी निवासी राधेलाल चौहान पिता लगनू सिंह 40, अपना मोबाइल बनवाने बाइक क्रमांक सीजी 12 एटी 7721 में पाली जा रहा था। इसी दौरान माखनपुर स्कूल के समीप सामने की ओर से आ रही बाइक क्रमांक सीजी 12 एआर 5212 के चालक संदीप खैरवार ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को ठोकर मार दी। घटना में राधेलाल को गंभीर चोट आई है। घायल राधेलाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने लापरवाह चालक के खिलाफ  अपराध पंजीबद्ध किया है। उधर लेमरू थानांतर्गत देवपहरी प्राथमिक स्कूल के पास दो बाइक के बीच हुई भिड़ंत में दोनों बाइक चालक को गंभीर चोट आई है। पुलिस मामले में लापरवाह चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।




 
शराब बेचने का आरोप लगाकर फर्जी पुलिस बनकर वसूले पैसे

शराब बेचने का आरोप लगाकर फर्जी पुलिस बनकर वसूले पैसे

कोरबा। अवैध शराब बेचे जाने का आरोप लगाकर ग्रामीण के घर फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर तीन युवक पहुंचे और डरा धमकाकर आधार कार्ड समेत 300 रुपये ऐंठ लिए। आधार कार्ड देने कटघोरा बुलवाया पर और रुपये मांगने लगे। ग्रामीणों को संदेह हुआ और बांगो थाना पहुंचे, तब नकली पुलिसकर्मियों का खुलासा हुआ।

एक सप्ताह पहले बांगो थानांतर्गत ग्राम लेपरा बसाहट में रहने वाले भुवन सिंह के घर तीन युवक पुलिस की वर्दी में पहुंचे थे। युवकों ने अपने आपको बांगो थाना का अधिकारी बताते हुए शराब बेचने का आरोप लगाकर भुवन के घर तलाशी शुरू कर दी। इस दौरान उन्हें शराब नहीं मिला तो वे भुवन का आधार कार्ड व 300 रुपये ले लिए। दूसरे दिन भुवन को कटघोरा में आधार कार्ड देने के लिए बुलाया। वह कार्ड लेने पहुंचा तो उन्होंने उसे कार्ड नहीं दिया बल्कि और पैसे ले लिए। शुक्रवार को बांगो थाना पहुंचकर इसकी शिकायत भुवन ने पुलिस से की। पुलिस अज्ञात आरोपितों के खिलाफ धारा 171ए 420ए 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर खोजबीन में जुट गई। इस दौरान मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दीपका के ग्राम बनखेता से राजकुमार कोर्राम को पकड़ा और पूछताछ शुरू की। भुवन सिंह को पहचान के लिए बुलाया गया तो उसने पुलिस को बताया कि यह युवक उसके घर फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर पहुंचा था। आरोपित ने बताया कि उसके साथ ज्वाला यादव व एक अन्य युवक फर्जी अधिकारी बनकर भुवन के घर पहुंचे थे। इस मामले के दो आरोपित फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
रिश्ते हुए फिर शर्मसार, महिला के मौसा ने ही कर डाला बलात्कार, जाने कहा की है ये घटना

रिश्ते हुए फिर शर्मसार, महिला के मौसा ने ही कर डाला बलात्कार, जाने कहा की है ये घटना

रायपुर | घर में महिला अकेला देखकर मौसा ने महिला को जबरन डरा धमकाकर शारीरिक संबंध बनाया। घटना की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ नगर टिकरापारा रायपुर निवासी प्रार्थियां 35 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 16 नवंबर को प्रार्थियां के मौसा लगने वाले रिश्तेदार अजय कपटवार निवासी बोरियाखुर्द टिकरापारा ने घर में अकेला देखकर डरा धमकाकर शारीरिक संबंध बनाया। घटना की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज कर धारा 376, 506 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। 

 अंजलि जैन मामले में हाईकोर्ट ने सुनाया अपना फैसला, जाने पूरी खबर...

अंजलि जैन मामले में हाईकोर्ट ने सुनाया अपना फैसला, जाने पूरी खबर...

रायपुर| धमतरी के बहुचर्चित प्रेम विवाह के मामले में चीफ जस्टिस की अगुवाई वाली डिविजन बेंच ने अंजलि जैन को अपनी पसंद की जगह और व्यक्ति के साथ रहने की दी छूट दी है। इधर कलेक्टर डॉ.एस भारतीदासन ने सखी वन स्टॉप सेंटर बैरन बाजार रायपुर के 200 मीटर की परिधि में भारतीय दंड संहिता की धारा 144 लागू करने का आदेश जारी किया है। दरअसल अंजलि जैन मामले में आए हाईकोर्ट के फैसले के बाद प्रशासन ने धारा 144 लगा दिया है। अंजलि जैन 17 नवंबर यानी कल सखी सेंटर से जाएगी। डीबी ने अंजलि को छूट देते हुए कहा कि वह अपनी पसंद की जगह में अपनी पसंद के व्यक्ति के साथ रह सकती हैं।

 
यह है मामला : 
करीब 20 महीने पहले अंजलि जैन और इब्राहिम ने आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया था। अंजलि के परिजनों के विरोध के कारण यह मामला स्थानीय अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गया। इस विवाह और इब्राहिम के खिलाफ अंजलि के परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट और कोर्ट में केस दर्ज कराया था। अंजलि और इब्राहिम का आरोप है कि उन्हें इस विवाह के बाद तमाम तरीकों से धमकाया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। अंजलि और इब्राहिम की मदद कर रही अधिवक्ता प्रियंका शुक्ला पर रायपुर के सखी केंद्र में मारपीट की गई, जिसकी पुलिस में शिकायत भी की गई। अंजलि को हाईकोर्ट के आदेश पर इस सखी सेंटर में रखा गया था। इसके पहले इब्राहिम ने अपनी पत्नी अंजलि को साथ रखने के लिए हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर गुहार लगाई थी। प्रकरण की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने पहले उसे बिलासपुर के गर्ल्स हॉस्टल में रखने का आदेश जारी किया था। आरोप है कि यहां से अंजलि के पिता उसे बिना किसी अदालती और पुलिस के आदेश के अपने साथ ले गये थे। इब्राहिम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की पत्नी को उनके परिजनों द्वारा जबरिया ले जाने का आरोप लगाया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तब अंजलि को दोबारा हाईकोर्ट में पेश किया गया। अंजलि ने तब अपने माता-पिता के साथ रहने से इनकार कर दिया था। अंजलि के खुलासे के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे रायपुर के सखी सेंटर में भेज दिया गया था।


स्वयं राज्यपाल तक कर चुकी हैं हस्तक्षेप :
इस मामले में स्वयं राज्यपाल अनुसुइया उइके ने सखी सेंटर रायपुर का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने हाई प्रोफाइल शादी के मामले में पीड़िता से तकरीबन आधे घंटे बंद कमरे में चर्चा की थी। राज्यपाल ने सेंटर प्रभारी और काउंसलर को सख्त हिदायत दी थी कि शाम के बाद किसी को न मिलने दिया जाए। वहीं पुरुषों के अंदर आने और मिलने पर प्रतिबंध लगाने और पीड़ितों को संरक्षण देने कहा था।
 
फोन पर तीन तलाक देने वाले पति के खिलाफ,पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट...

फोन पर तीन तलाक देने वाले पति के खिलाफ,पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट...

भिलाई। तीन तलाक का कानून लागू होने के बाद जिला ही नहीं संभवतः प्रदेश का यह पहला मामला है जब एक पीड़ित पत्नी ने अपने पति के विरूद्घ जुर्म दर्ज कराया है। फोन पर अपनी पत्नी को तलाक... तलाक... तलाक...कहने वाले आरोपित पति की पुलिस को तलाश है। तलाक के नाम पर प्रताड़ित करने का यह जिला ही नहीं संभवतः छत्तीसगढ़ प्रदेश का पहला मामला है। पीड़िता की शिकायत की जांच के बाद महिला थाना भिलाई में पति के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम की धारा 4 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपित रिजवान खान के खिलाफ उसकी पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपित रिजवान खान पहले से ही शादीशुदा था। इसके बाद भी उसने पीड़िता को झांसे में रखकर दूसरी शादी की। इसके बाद वह दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। 


पीड़ित पत्नी के अनुसार आरोपित ने पीड़िता को फोन पर ही तीन तलाक दे दिया और बाद में लिखित में डाक के माध्यम से भी तलाकनामा भेजा । इससे व्यथित होकर पीड़िता ने आरोपित पति के खिलाफ महिला थाना में दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। इसके बाद तलाक के खिलाफ दोबारा शिकायत की थी। महिला थाना प्रभारी योगिता खापर्डे ने बताया कि जांच में शिकायत सही पाए जाने पर आरोपित रिजवान खान के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपित पति की तलाश कर रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी के संकेत पुलिस ने दिए हैं। बहरहाल, मामला दर्ज होते ही आरोपित पति पुलिस को चकमा देकर नदारद हो गया है। पुलिस ने तलाश प्रारंभ कर दी है।
होटल पार्किंग से गाड़ी चोरी होने पर होटल जिम्मेदार, देना होगा मुआवजा सुप्रीम कोर्ट का आदेश, जाने पूरी खबर

होटल पार्किंग से गाड़ी चोरी होने पर होटल जिम्मेदार, देना होगा मुआवजा सुप्रीम कोर्ट का आदेश, जाने पूरी खबर

ई दिल्ली | आपने अक्सर देखा होगा की होटलों के बाहर पार्किंग की सुविधा तो होती है लेकिन वहां पर लिखा रहता है. वाहन अपने रिस्क पर खड़ा करें. इसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गाइडलाइंस जारी की है. कोर्ट का कहना है कि यदि होटल की पार्किंग से गाड़ी चोरी होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी होटल की होगी. साथ ही कोर्ट ने कहा कि अगर गाड़ी का मालिक गाड़ी की चाबी पार्किंग के बाद होटल स्टाफ को दे देता है और इस दौरान गाड़ी चोरी हो जाती है या गाड़ी में कोई नुकसान हो जाता है तो होटल को ही मुआवजे की रकम देनी होगी.

इस मामले को लेकर कोर्ट ने सुनाया निर्णय
दरअसल, राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के निर्णय को सही मानते हुए कोर्ट ने ये बात कही. आपको बता दें कि दिल्ली के ताज महल होटल से 1998 में एक व्यक्ति की मारुति जेन कार पार्किंग से चोरी हो गई थी. जिसके बाद उपभोक्ता आयोग ने मैनेजमेंट को जिम्मदार माना. आयोग ने कहा कि होटल पार्किंग में कस्टमर जिस स्थिति में वाहन पार्क करके गया था उसी स्थिति में वाहन उसे वापस मिले. दिल्ली के ताज महल होटल पर उपभोक्ता आयोग ने 2.8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था

 

रायपुर के एक होटल में लगी भीषण आग, होटल के सभी सामना जलकर खाक...

रायपुर के एक होटल में लगी भीषण आग, होटल के सभी सामना जलकर खाक...

रायपुर | शनिवार देर रात धरसीवां के नगरगांव इलाके के एक होटल में आग लग गई। भीषण आग के चलते होटल में रखा गैस सिलेंडर फट गया, जिससे छत और दीवार गिर गए। पहले होटल की छत पर धुंआ उठता दिखाई दिया, लेकिन होटल स्टाफ ने इसे नजर अंदाज कर दिया। कूुछ ही देर बाद होटल से आग की लपटें उठने लगी। इसके बाद पूर इलाके में अफरातफरी मच गई। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि आग कैसे लगी, लेकिन लोगों का ऐसा मनाना है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है। आगजनी की घटना से होटल में रखे सामन जलकर खाक हो गए। मामले की सूचना मिलने से मौके पर पहुंची टिकरापारा पुलिस और अग्निशमन की टीम ने बड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था, लेकिन होटल के सभी सामना जलकर खाक हो गए। 

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनावों में ऑनलाइन निर्देशन पत्र भर सकेंगे उम्मीदवार, जाने पूरी खबर

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनावों में ऑनलाइन निर्देशन पत्र भर सकेंगे उम्मीदवार, जाने पूरी खबर

ऑनलाइन नाम निर्देशन व्यवस्था स्थापित करने वाले गिनेचुने राज्यों में छत्तीसगढ़ भी
उप जिला निर्वाचन अधिकारियों और मास्टर्स ट्रेनर्स की प्रशिक्षण बैठक आयोजित
रायपुर । आगामी नगरीय निकायों के चुनाव में पार्षद पद के उम्मीदवार ऑनलाइन नाम निर्देशन पत्र भर सकेंगे । ऑनलाइन सॉफ्टवेयर ओनो के माध्यम से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त की व्यवस्था  स्थापित करने वाले राज्यों में अब छत्तीसगढ़ भी शामिल हो गया हैं ।  ऑनलाइन नाम निर्देशन पत्र भरने तथा निर्वाचन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी देने के लिए आज रायपुर में जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारियों और मास्टर्स ट्रेनर्स के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर रामसिंह तथा राज्य निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे ।
प्रशिक्षण में राज्य निर्वाचन आयुक्त  ठाकुर ने कहा कि इस सॉफ्टवेयर के कारण रिटर्निंग अधिकारी संबंधित उम्मीदवार का नाम निर्देशन पत्र पहले ही ऑनलाइन देखकर प्रारम्भिक जांच कर सकेगा । इससे अंतिम तिथि को अधिक संख्या में आने वाले नाम निर्देशन पत्र के कारण होने वाली कठिनाई से बचा जा सकेगा । उन्होंने निर्देश दिए कि नाम निर्देशन पत्र भरने में कोई असुविधा न हो इसके लिए जिले में स्थित लोक सेवा केंद्र , जोन कार्यालय , नगर निगम , नगर पालिका और अन्य सुविधाजनक स्थानों पर कंप्यूटर के साथ डाटा एंट्री ऑपरेटर की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये । 
प्रशिक्षण के दौरान नगरपालिका नियमों में हाल ही में हुए संशोधनों की जानकारी देते हुए उनके अनुरूप चुनाव प्रक्रिया संचालित करने की जानकारी दी गयी । प्रशिक्षण के दौरान पार्षद पद के लिये निर्वाचन व्यय सीमा तय होने के कारण अभ्यर्थियों के व्यय लेखा की जांच के लिए निर्वाचक व्यय संपरीक्षक की नियुक्ति और उनके कार्यों के संबंध में भी जानकारी दी ।
 

 

पुलिस को मिली एक बड़ी सफलता,अवैध गोदाम में दबिश देकर 18 लाख रुपए का पेट्रोल-डीजल बरामद...

पुलिस को मिली एक बड़ी सफलता,अवैध गोदाम में दबिश देकर 18 लाख रुपए का पेट्रोल-डीजल बरामद...

जबलपुर| शहपुरा थाना पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल शनिवार को पुलिस ने एक अवैध गोदाम में दबिश देकर भारी मात्रा में पेट्रोल-डीजल बरामद किया है। जब्त पेट्रोल-डीजल की कीमत लगभग 18 लाख रुपए आंकी गई है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल-डीजल का अवैध कारोबार इलाके में लंबे समय से किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने पेट्रोल-डीजल जब्त कर गोदाम संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शहपुरा थाना पुलिस को इलाके में पेट्रोल-डीजल के अवैध करोबार की सूचना मिल रही थी। शनिवार रात भी मुखबिरों से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने गोदाम में दबिश देकर करीब 18 लाख का पेट्रोल-डीजल जब्त किया है।
कार-कंटेनर में भिड़ंत,कार सवार 5 लोगो की दर्दनाक मौत,जानिये कहा की है घटना...

कार-कंटेनर में भिड़ंत,कार सवार 5 लोगो की दर्दनाक मौत,जानिये कहा की है घटना...

 मध्यप्रदेश। मध्य प्रदेश में अंजड ठीकरी मार्ग पर स्थित मंडवाड़ा के पास कार-कंटेनर की भिड़ंत में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में 5 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। पांचों मृतक एक ही परिवार से हैं। कार सवार शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी मंडवाड़ा के पास कार तेज रफ्तार कंटनेर से भिड़ गई। हादसा इतना भीषण था कि कंटेनर से टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक पांच साल की बच्ची घायल है जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद घटना स्थल में लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। वहीं हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया।

आज दिनांक 17 नवम्बर का राशिफल,कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 17 नवम्बर का राशिफल,कैसा रहेगा आपका आज का दिन

  आज 17 नवम्बर  का राशिफल

इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा
 
मेष:
आज कार्यस्थल में साथियों का और घर मे अपने से छोटे सदस्यों का सहयोग मिलेगा। बच्चों के करियर को लेकर हो रही चिंता आपको थोड़ी भाग दौड़ करा सकती है। प्रियजन से दूरी होने पर फोन या ईमेल के जरिए उसे मिटाना मुश्किल नहीं होगा।

वृषभ:
आज ऑफिस में हर तरह की रुकावटों और अड़चनों को आप अपने सीनियर्स की मदद से हटाते रहेंगे। एसएमएस के जरिए कोई महत्वपूर्ण खबर मिलेगी। जायदाद के बारे में किसी डॉक्युमेंट्स पर साइन करने से पहले सावधानी से काम लें।

मिथुन:
आज आपको कुछ दिनों पहले खोई हुई कोई खास चीज मिल सकती है। किसी को बहुत पहले दिया गया उधार आज वापस मिल जाएगा। लेकिन खास बात यह है कि इसके अलावा भी दिनभर आपको कई सरप्राइज मिलते रहेंगे।

कर्क:
आज आपका दिन कई रंग बदलेगा। पहले नए काम में कुछ रुकावट महसूस करेंगे। लेकिन दिन बीतने के साथ-साथ काम बनते नजर आएंगे। घर के छोटे सदस्यों के करियर की चिंता खत्म होगी। रूटीन के कामों में कुछ तब्दीली आएगी।

सिंह:
आज आपके प्रॉपर्टी के मामले हल हो सकते हैं। कमाई में बढ़ोतरी होगी, लेकिन साथ ही खर्च के बहाने भी मिल जाएंगे। लेखक और पत्रकार जैसे लोग, लोगों की नजऱों में चढ़ जाएंगे। आपका सकारात्मक मूड खराब से खराब माहौल में भी ताजगी भर देगा।

कन्या:
आज आपका दिन चुस्ती से भरा होगा। आपके सहयोगी कुछ रिलेक्स मूड में रहेंगे और पहले से ज्यादा काम करने की इच्छा जताएंगे। बदलाव के तौर पर आप अपने अन्दर छिपी प्रतिभा को बाहर निकालने की कोशिश करेंगे और कामयाब भी होंगे।

तुला:
आज समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। इसके लिए कोई आयोजन हो सकता है। आपके प्रेमी को किसी बात से समझौता करना पड़ सकता है, लेकिन कुछ फायदों को देखते हुए इसमे कोई नुकसान भी नहीं है। विरोधियों का सिर नीचा करने में आपको कामयाबी मिलेगी।

वृश्चिक:
आज आप सोशल वर्क के जरिए कुछ उद्देश्य हासिल करेंगे। ऑफिस का माहौल काम के लिए बिल्कुल ठीक रहेगा। आप अपोजिट सैक्स के प्रति आकर्षण पहले से कुछ ज्यादा महसूस करेंगे। जीवनसाथी से सपोर्ट मिलता रहेगा। जूनियर्स से कहासुनी हो सकती है।

धनु:
आज का दिन ऑफिस के वर्तमान माहौल में आपके लिए मन लगाना कुछ मुश्किल हो सकता है। माहौल को जिंदादिल बनाने की आपकी कोशिश कामयाब हो सकती है, आपके सहयोगी सपॉर्ट करें। आज आपको जो भी मिलेगा, वह सिर्फ आपकी मेहनत का ही नतीजा होगा।

मकर:
आज का दिन आपका इंतहान जैसा है। मेहनत से जो कुछ भी करेंगे, वह काफी अच्छा रिजल्ट लेकर आएगा। रोमांटिक पार्टनर के साथ घूमने-फिरने का मौका मिलेगा और इससे आपकी खुशी दोगुनी हो जाएगी। बिजनस में काफी सावधानी बरतने की जरुरत है।

कुंभ:
आज दिन की शुरुआत थोड़ा बेचैनी से होगी। जो काम आप करेंगे वह इसी बेचैनी के चलते होगा। ऐसे में महसूस होग कि आपने एक ही दिन में ढेर सारे लटके हुए काम निपटा लिए हैं। थोड़ा घूमना फिरना पड़ सकता है।

मीन:
आज आप किसी सौदे या लेन देन के दौरान टेंशन न लें। बढ़ते खर्च को काबू मे करना काफी कठिन लगेगा, लेकिन थोड़ी सी इच्छा शक्ति से सब कुछ संभव है। दोस्तों के सपॉर्ट से किसी बड़े प्रोजेक्ट को फाइनलाइज कर सकेंगे। रोमांटिक अफेयर्स में मजबूती आएगी।
छत्तीसगढ़ राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे:  उपासने

छत्तीसगढ़ राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे: उपासने

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने ने कहा कि प्रदेश कोई जिला अब अपराधियों से मुक्त नही हैं। लूटपाट, हत्या, डकैती जैसे संगीन घटनाएं लगातार बढ़ रही है और प्रदेश के गृहमंत्री इस पर अंकुश लगाने में विफल हैं। उन्होंने कहा कि उनके ही गृह जिले दुर्ग में एक फिल्म अभिनेत्री पर एसिड एटैक होता है और आरोपी फरार हो जाते है। जब गृह मंत्री के गृह जिले में ये हालात है तो प्रदेश के अन्य जिलों का भगवान ही मालिक है।

भाजपा प्रवक्ता उपासने ने कहा कि केवल गढ़बो छत्तीसगढ़ के नारे से काम नहीं चलने वाला। अब तो जनता ये बोलने लगी है कि गढ़बड़ागे छत्तीसगढ़। उन्होंने कहा कि शांति का टापू जैसी पहचान वाला अपने प्रदेश में जो परिस्थितियां निर्मित हो रही है वह भयावह है। प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए। ताकि अपराधियों का मनोबल मजबूत न हो और छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से शांति की स्थापना हो।
भाजपा प्रवक्ता उपासने ने कहा कि रायपुर में सरेआम एक व्यापारी से 26 लाख रु. की लूट हो गई। कांग्रेस का एक युवा कार्यकर्ता थाने के भीतर में हंगामा करता है। महिला उत्पीड़न पर अंकुश लगाने की दिशा में कुछ कदम नहीं उठा रहा है। इन सारे विषयों पर गृह मंत्री को अपने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने चाहिए और गैर जिम्मेदाराना अधिकारियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों को यह समझना चाहिये कि दिल्ली में किसी अनाम संस्था से कथित श्रेष्ठ मंत्री का तमग़ा जुगाड़ लेने से ज़्यादा कठिन काम है क़ानून व्यवस्था मेंटेन रखना। हल्की राजनीति छोड़ शासन को इधर ध्यान देना चाहिये। 

न्यायमूर्ति श्री आफताब आलम की अध्यक्षता में गठित समिति में बन रहा है छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा कानून

न्यायमूर्ति श्री आफताब आलम की अध्यक्षता में गठित समिति में बन रहा है छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा कानून

आज राज्य अतिथि गृह पहुनामें न्यायमूर्ति श्री आफताब आलम की अध्यक्षता में गठित छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा कानूननिर्माण समिति ने पत्रकारों, पत्रकार संगठनों एवं सामाजिक संगठनो से प्रस्तावित कानून के प्रारूप पर चर्चा की और सुझाव प्राप्त किये।अब प्राप्त सुझावों को बिन्दुवार अवलोकन कर छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा कानून बनाया जायेगा.

 

तीन सौ से भी अधिक  पदों पर  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में निकली भर्तियां, पढ़ें पूरी खबर ....

तीन सौ से भी अधिक पदों पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में निकली भर्तियां, पढ़ें पूरी खबर ....

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सीधी भर्ती के तहत कई पदों पर भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सीबीएसई ने ये भर्तियां नॉन टीचिंग पोस्ट पर निकाली है। सीधी भर्ती के तहत सीबीएसई असिस्टेंट सेक्रेटरी, असिस्टेंट सेक्रेटरी (आईटी), एनालिस्ट (आईटी), जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर, सीनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, अकाउंटेंट, जूनियर असिस्टेंट, जूनियर अकाउंटेंट पदों पर नियुक्तियां करेगी। सबसे ज्यादा भर्तियां जूनियर असिस्टेंट पदों पर निकली हैं जिसमें 12वीं पास आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 दिसंबर 2019 है। इस भर्ती के लिए cbse.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पेमेंट भी ऑनलाइन मोड से की जा सकेगी।

पदों, भर्तियों, का विस्तृत ब्योरा इस प्रकार है-

योग्यता व आयु सीमा
असिस्टेंट सेक्रेटरी
ग्रेजुएशन
एवं अनुभव (अनुभव संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें)
आयु सीमा- 40 वर्ष

असिस्टेंट सेक्रेटरी (IT)
B.E./B.Tech (IT)/M.SC. (IT)/MCA
एवं अनुभव (अनुभव संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें)
आयु सीमा- 40 वर्ष

एनालिस्ट (IT)
B.E./B.Tech (IT)/M.SC. (IT)/MCA
एवं अनुभव (अनुभव संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें)
आयु सीमा- 35 वर्ष

जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर
हिन्दी में एमए, एवं इंग्लिश अनिवार्य विषय के तौर पर पढ़ा हो।
आयु सीमा- 30 वर्ष

सीनियर असिस्टेंट लेवल
आयु सीमा- 30 वर्ष
ग्रेजुएशन एवं अच्छी टाइपिंग स्पीड, कंप्यूटर का ज्ञान

स्टेनोग्राफर
ग्रेजुएशन
आयु सीमा- 27 वर्ष

अकाउंटेंट
कॉमर्स में ग्रेजुएशन
आयु सीमा- 30 वर्ष

जूनियर असिस्टेंट
12
वीं पास व अच्छी टाइपिंग स्पीड
आयु सीमा- 27 वर्ष

जूनियर अकाउंटेंट
कॉमर्स में ग्रेजुएशन, एवं 1 साल का अनुभव
आयु सीमा- 27 वर्ष

आवेदन फीस
अनारक्षित, ओबीसी व ईडब्लूएस के लिए आवेदन फीस- ग्रुप ए पदों के लिए 1500 रुपये और ग्रुप बी, सी पदों के लिए 800 रुपये
एससी, एसटी, महिला, PwBD वर्ग के लिए आवेदन फीस- निशुल्क
सभी पदों पर आयु में सरकार के नियमों के मुताबिक छूट मिलेगी।

 

और अधिक जानकारी के लिए CBSE Recruitment Notification 2019 में देखें पूरा नोटिफिकेशन

www.cbse.nic.in/newsite/attach/Final%20Advertisement%2015112019.pdf

 

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा फार्म भरने में दिक्कत, नहीं दिख रहे सभी वैकल्पिक विषय

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा फार्म भरने में दिक्कत, नहीं दिख रहे सभी वैकल्पिक विषय

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं में फार्म भरते समय परीक्षार्थियों को कई तरह की दिक्कतें उठानी पड़ रही है। छात्रों के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन करते समय च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) के विषय डिस्प्ले नहीं हो रहे हैं। ऐसे में परीक्षा फार्म सबमिट करना मुश्किल हो रहा है। परीक्षा फार्म भरने के दौरान नेवर्किंग की भी दिक्कत है, कई परीक्षार्थियों ने आइडी बनाने में दिक्कत होने की बात कही। खासकर स्नातकोत्तर परीक्षाओं के सेमेस्टर फार्म भरने में छात्र-छात्राओं को दिक्कत उठानी पड़ रही है। गौरतलब है कि रविवि ने कॉलेजों और अध्ययनशालाओं के लिए सत्र 2019-20 सेमेस्टर परीक्षा दिसंबर-जनवरी के लिए आवेदन मंगाए हैं। एमए, एमएससी, एमकॉम, एमएससी होम साइंस, बीएड, एमएड, बीपीएड आदि परीक्षाओं के लिए आवेदन मंगाए गए हैं।

रविवि की वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन करते समय छात्र-छात्राओं को भारी दिक्कत उठानी पड़ रही है। गौरतलब है कि रविवि में अभी तक स्नातकोत्तर एमए, एमकॉम, एमएससी की कक्षाओं में सीबीसीएस लागू है। इसके तहत यहां गणित संकाय के विद्यार्थियों को अपने मूल विषयों के साथ कला, कॉमर्स, होम साइंस अन्य के विषयों को पढ़ने का अवसर मिलता है। इसी तरह कला संकाय एवं अन्य संकाय के विद्यार्थियों को भी मनचाहा कोर्स चुनने का अवसर मिलता है।

20 नवंबर आखिरी तारीख, फिर लगेगा विलंब शुल्क

रविवि ने सेमेस्टर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 नवंबर तक मंगए हैं। इसके बाद 21 से 26 नवंबर तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकेगा।

केन्द्र सरकार की आर्थिक नीतियों के ख़िलाफ़ 30 नवंबर को कांग्रेस निकलेगी  भारत बचाओ रैली

केन्द्र सरकार की आर्थिक नीतियों के ख़िलाफ़ 30 नवंबर को कांग्रेस निकलेगी भारत बचाओ रैली

दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की आज अहम बैठक हुई. बैठक में राष्ट्रीय महासचिवों के साथ कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, अध्यक्ष, नेता विपक्ष और विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष मौजूद रहें. बैठक में विभिन्न मसलों पर चर्चा हुई है. लेकिन केन्द्र सरकार ख़िलाफ़ एक बड़ा आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है.

छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री और ओबीसी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू ने कहा कि केंद्र सरकार की विनाशकारी आर्थिक नीतियों के खिलाफ 30 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में “भारत बचाओ रैली” के नाम से एक विशाल रैली आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इसके लिए कांग्रेस के नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है. इस रैली में देश भर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जुटेंगे.

 

 एडवेंचर कंपनी के संचालक और मैनेजर को पुलिस ने  किया गिरफ्तार,रेडिएंट-वे स्कूल हादसा मामले में हुई कार्यवाही

एडवेंचर कंपनी के संचालक और मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार,रेडिएंट-वे स्कूल हादसा मामले में हुई कार्यवाही

रायपुर| रेडिएंट-वे स्कूल हादसा मामले में पुलिस ने आज एडवेंचर कंपनी माउंटेन मेन के संचालक और मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने संचालक के खिलाफ शुक्रवार को एफआईआर दर्ज किया था. उसके बाद तलाशी अभियान तेज की गई|


जानकारी के मुताबिक एडवेंचर कंपनी माउंटेन मेन के संचालक राहुल गुप्ता और मैनेजर आकाश कुमार साहू मामला दर्ज होने के बाद फरार हो गए थे. सरस्वती नगर थाना पुलिस को सूचना मिलने के बाद दोनों की गिरफ्तारी की गई. फिलहाल दोनों को थाने से ही मुचलके पर जमानत मिल गई|

गौरतलब है कि आरोपी राहुल गुप्ता पर्वतारोही है| 14 मई को माउंट एवरेस्ट पर चढ़कर तिरंगा फहरा चुके हैं. वहीं शुक्रवार को द रेडियंट-वे स्कूल के डायरेक्टर और प्रिंसिपल की गिरफ्तारी की गई थी. दोनों जमानत पर रिहा कर दिया गया|

बता दें कि रेडियंट स्कूल में एडवेंचर नाइट कैंप के आयोजन में 11 वर्षीय बच्ची कार्तिषा जिल लाइनिंग करने के दौरान 25 फीट ऊँचाई से गिर गई थी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. इस दौरान बच्ची के परिवार वाले भी मौजूद थे| घटना के बाद बच्ची के परिजनों और जिला शिक्षाधिकारी ने स्कूल प्रबंधन के ख़िलाफ़ थाने में लिखित शिकायत की थी. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल की प्राचार्य भावना दुबे, निदेशक समीर दुबे और एडवेंचर कंपनी के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज की है|
 
 ट्रांसफर से नाराज सब इंस्पेक्टर ने 60 किलोमीटर तक दौड़ते हुए नई जगह चार्ज संभालने का लिया संकल्प,जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

ट्रांसफर से नाराज सब इंस्पेक्टर ने 60 किलोमीटर तक दौड़ते हुए नई जगह चार्ज संभालने का लिया संकल्प,जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

नईदिल्ली। इटावा जनपद में एक पुलिस सब इंस्पेक्टर अपने अधिकारियों से नाराज होकर सड़क पर दौडते नजर आया। ट्रांसफर से नाराज सब इंस्पेक्टर ने अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए अब तक का सबसे युनिक तरीका ढूढ़ निकाला और 60 किलोमीटर तक दौड़ते हुए नई जगह चार्ज संभालने का संकल्प किया। 

सब इंस्पेक्टर इटावा शहर से ट्रांसफर होने से नाराज हैं और 60 किलोमीटर की दूरी दौड़कर तय करने में लगे हैं। सब इंस्पेक्टर दौड़कर लगभग 40 किलोमीटर तक पहुंच भी गए। जहां पर उसकी हालत खराब हो गई और सड़क पर गिर गए। जिसके बाद पुलिस कर्मियों द्वारा सब इस्पेक्टर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं इस मामले में पुलिस का कोई भी बड़ा अधिकारी बोलने से इनकार कर रहा है।

सब इंस्पेक्टर विजय प्रताप ने बताया कि उनका ट्रांसफर प्रतिसार निरीक्षक द्वारा अपने अधिकारों का दुरुपयोग करने के लिए हो रहा है। उन्हे एसएसपी महोदय ने रुकने के लिए कहा था लेकिन प्रतिसार निरीक्षक महोदय मनमानी तरीके से मेरी रवानगी बिठौली करवा रहे हैं। एसआई ने कहा भी था कि मेरी रवानगी वहां न की जाए लेकिन इसके बावजूद भी ये हो रहा है। दारोगा ने बताया कि मैं चार्ज के लिए अभी एप्रूबल नहीं हूं। मेरा दारोगा के लिए वहां नियुक्ति हुई है। हम वहां दौड़ते हुए जाएंगे जो करीब 60 किमी. है।