BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए 28 तक आवेदन आमंत्रित

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए 28 तक आवेदन आमंत्रित

एकीकृत बाल विकास परियोजना नगरी में

धमतरी। एकीकृत बाल विकास परियोजन नगरी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए रिक्त 08 पद, मिनी कार्यकर्ता के एक और सात सहायिका की भर्ती के लिए आगामी 28 नवंबर तक आवेदन मंगाए गए हैं। परियोजना अधिकारी नगरी से मिली जानकारी के मुताबिक कार्यकर्ता के लिए 12 वीं पास और सहायिका के लिए आठवीं पास स्थानीय निवासी आवेदन कर सकते हैं। भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय नगरी से ली जा सकती है तथा आवेदन कार्यालय में सीधे अथवा डाक के जरिए जमा किए जा सकेंगे। बताया गया है कि आंगनबाड़ी केन्द्र शिवपुर, गोविन्दपुर, बिरगुड़ी केन्द्र क्रमांक 02, बुडरा, राजपुर 03, गोंदलानाला, पांवद्वार और छिंदभर्री में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र रायपारा में मिनी कार्यकर्ता के रिक्द पद पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इसी तरह आंगनबाड़ी केन्द्र खड़पथरा, कमारपारा लिखमा, बाजार कुर्रीडीह, केन्द्र क्रमांक 02 सांकरा, चारगांव, गढड़ोंगरी माल और घुरावड़ केन्द्र क्रमांक 01 में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। 
सरकार हर जिले में इंडोर स्टेडियम और ऑडिटोरियम का निर्माण करने प्रस्ताव ला रही है

सरकार हर जिले में इंडोर स्टेडियम और ऑडिटोरियम का निर्माण करने प्रस्ताव ला रही है

लोक निर्माण मंत्री श्री साहू ने हर जिले में कम से कम चार हजार बैठक क्षमता का एक इंडोर स्टेडियम और डेढ़ हजार बैठक क्षमता का एक ऑडिटोरियम निर्माण का प्रस्ताव तैयार करें, ताकि आगामी वित्तीय वर्ष में बजट का प्रावधान कर सके। उन्होंने  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप विभागीय खर्चो में मितव्यता बरतने तथा आय का स्त्रोत बढ़ाने के लिए खाली पड़ी शासकीय जमीन जिसका उपयोग नहीं हो रहा है, वहां कामर्शियल काम्पलेक्स बनाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि आय का स्त्रोत बढ़ाने के लिए कामर्शियल काम्पलेक्स एवं शॉपिंग माल, दुकाने आदि निर्माण कार्य के लिए अधीक्षण अभियंता स्तर के अधिकारी नियुक्त करने तथा अलग से विंग बनाने के निर्देश दिए।

श्री ताम्रध्वज साहू ने रायपुर जिले के लोक निर्माण विभाग के निर्माण कार्यो की समीक्षा की गुणवत्ता के साथ सड़कों में गड्ढा भरायी का कार्य 10 दिसम्बर तक पूर्ण करने के दिए निर्देश

श्री ताम्रध्वज साहू ने रायपुर जिले के लोक निर्माण विभाग के निर्माण कार्यो की समीक्षा की गुणवत्ता के साथ सड़कों में गड्ढा भरायी का कार्य 10 दिसम्बर तक पूर्ण करने के दिए निर्देश

लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज सिविल लाईन स्थित नये विश्राम भवन में रायपुर जिले के निर्माण कार्याे की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय इंजीनियरों को सड़कों में गड्ढा भरायी का कार्य 10 दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन सड़कों, भवनों एवं पुल-पुलियों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय-सीमा में कार्य पूर्ण हो, इसके लिए जिम्मेदारी तय होनी चाहिए, कार्य विलंब होने से लागत नहीं बढ़नी चाहिए। श्री साहू ने कहा कि निर्माण कार्य स्वीकृत राशि के अंतर्गत ही पूर्ण हो, इसके लिए रिवाईज स्टीमेट नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहूँच मार्गो की चौड़ाई टू-लेन होना चाहिए, ताकि वाहनों की आवाजाही में कठिनाई नहीं हो।

    उन्होंने कर्मचारी क्वाटरों की मरम्मत कराने तथा 50 साल से अधिक के जीर्ण हो चुके कर्मचारी क्वार्टर को तोड़वाकर वहां मल्टीस्टोरी मकान बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे अधूरे निर्माण कार्य जो तकनीकी एवं वित्तीय कारणों से लंबित हैं, उसे शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। ऐसे सड़कों का कार्य जो भू-अर्जन प्रकरणों के तहत रूका है, उन्हें कलेक्टर के समय-सीमा की बैठक में निराकृत कराने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग में शामिल करने लायक सड़को का प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए। लोक निर्माण मंत्री श्री साहू ने बैठक में उपस्थित मुख्य अभियंता श्री एस.के.शर्मा सहित सभी अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता, अनुविभागीय अधिकारी एवं सहायक अभियंताओं को कार्य संस्कृति में बदलाव लाने, अनुशासित रहने, निर्माण कार्यो के गुणवत्ता में विशेष ध्यान देने तथा टीम भावना से कार्य करने के निर्देश दिए।   

 मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत,अब प्रति परिवार 5 लाख रूपए से अधिकतम 20 लाख रूपए तक के इलाज की सुविधा

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत,अब प्रति परिवार 5 लाख रूपए से अधिकतम 20 लाख रूपए तक के इलाज की सुविधा

रायपुर| मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना:- भूपेश सरकार के केबिनेट बैठक में आज एक अहम निर्णय लिया गया है जिसमे वे बीमारियां जो योजनांतर्गत शामिल नही है या हितग्राही का नाम सूची में नही है या नई योजना अंतर्गत बीमा कवर राशि इलाज हेतु पर्याप्त नही है, उन परिवारों के लिए वर्तमान में लागू संजीवनी सहायता कोष का विस्तार करते हुए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना शुरू करने का निर्णय लिया गया| इसमें मुख्यमंत्री के अनुमोदन से प्रति परिवार 5 लाख रूपए से अधिकतम 20 लाख रूपए तक के इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी|
खनन प्रभावित लोगों के लिए भूपेश सरकार ने उठाये नये कदम, जानिए क्या?

खनन प्रभावित लोगों के लिए भूपेश सरकार ने उठाये नये कदम, जानिए क्या?

रायपुर|  भूपेश सरकार के केबिनेट बैठक में आज एक अहम निर्णय लिया गया है जिसमे खनन प्रभावित लोगों के लिए आवास, दैनिक उपयोग के लिए आवश्यक सामग्री तथा महिलाओं एवं बच्चों के लिए वस्त्र आदि की उपलब्धता के लिए छत्तीसगढ़ जिला खनिज न्यास नियम-2015 में नया सेक्टर प्रारंभ करने का फैसला लिया गया। इसमें अन्य प्राथमिकता के क्षेत्र अंतर्गत प्राप्त होने वाली राशि में से 5 प्रतिशत अधिकतम राशि का उपयोग उपरोक्त कार्यो के लिए किया जा सकेगा।

डायबीटीज से लेकर महिलाओ को होने वाली समस्या को ठीक करने में मदद करता है ये पौधा

डायबीटीज से लेकर महिलाओ को होने वाली समस्या को ठीक करने में मदद करता है ये पौधा

क्या आप फोटो में दिख रहे इस पौधे के बारे में जानते हैं? इसका नाम है सोआ यानी डिल जो सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी है। इसका इस्तेमाल सरसों और पालक के साग में किया जाता है। इससे साग न सिर्फ खुशबूदार बनता है बल्कि स्वाद भी दोगुना हो जाता है। सर्दियों में इसे बड़े चाव से खाया है। यहां जानिए कि सोआ या डिल के सेहत के लिए क्या फायदे हैं:

1- सोआ में विटमिन्स से लेकर मिनरल्स और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। साथ ही यह फ्लेवनॉइड्स का एक अच्छा स्रोत भी है और इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, फोलेट और कैल्शियम होता है। इस वजह से इसे हड्डियों की मजबूती के लिए फायदेमंद माना जाता है।

2- डायबीटीज को कंट्रोल करने में भी सोआ अहम भूमिका निभाता है। यह ब्लड में सीरम लिपिड्स और इंसुलिन के घटते-बढ़ते स्तर को रेग्युलेट करता है, जिसे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।

3- सोआ में कुछ ऐसे तत्व भी होते हैं जो पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह डायरिया में भी मदद करता है। इसमें मोनोटर्पीन्स और फ्लेवनॉइड्स होते हैं जो डायरिया फैलाने वाले कीटाणुओं को जड़ से सफाया कर देते हैं।

4- इसे कैंसर के इलाज में कारगर माना गया है। कई स्टडीज में दावा किया गया है कि इसमें कुछ ऐंटी-कैंसर प्रॉपर्टीज होती हैं जो कैंसर को दूर रखती हैं।

5- ज्यादातर महिलाएं अनियमित माहवारी से ग्रस्त होती हैं। वे महिलाएं अगर सोआ का सेवन करें तो उनकी पीरियड साइकल रेग्युलर हो जाती है। इसमें मौजूद तत्व हॉर्मोंन्स का बैलेंस बनाए रखने में मदद करते हैं।

6- सोआ में ऐंटी-ऑक्सिडेंट प्रॉपर्टीज होती हैं जो शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स और फ्री रैडिकल्स को फ्लश आउट करने में मदद करती हैं। इस वजह से हार्ट डिजीज से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है।

नवा रायपुर में बसा नंदनवन जंगल सफारी पर भूपेश सरकार ने लिया बड़ा फैसला,जाने पूरी खबर...

नवा रायपुर में बसा नंदनवन जंगल सफारी पर भूपेश सरकार ने लिया बड़ा फैसला,जाने पूरी खबर...

रायपुर| भूपेश सरकार के केबिनेट बैठक में आज एक अहम निर्णय लिया गया है जिसमे राजधानी के नवा रायपुर में बसा नंदनवन जंगल सफारी पर एक बड़ा लिया फैसला लिया है आपको बता दे की जंगल सफारी में प्रवेश शुल्क को पहले से घटा कर आधा करने का निर्णय लिया गया है और वही 12 वर्ष से कम और दिव्यांग लोगों के लिए जंगल सफारी अब बिलकुल ही निःशुल्क रहेगा|

हंसी-खुशी भारत लौटी प्लेबैक सिंगर के घर पहुंचने से पहले हुई कार दुर्घटना में मौत

हंसी-खुशी भारत लौटी प्लेबैक सिंगर के घर पहुंचने से पहले हुई कार दुर्घटना में मौत

मराठी फिल्म इंडस्ट्री की प्लेबैक सिंगेर गीता माली की कार दुर्घटना में मौत हो गई है। यह दुर्घटना मुंबई-आगरा हाईवे पर हुआ। गीता के साथ उनके पति विजय माली भी थे जो कि गंभीर रूप से घायल हो गए। गीता की कार सड़क किनारे खड़े एक ऑइल टैंकर में घुस गई थी। यह कपल एयरपोर्ट से नासिक के लिए रवाना हुआ था लेकिन दोनों इस सफर को पूरा नहीं कर पाए। बता दें कि कुछ घंटों पहले ही सिंगर भारत पहुंची थीं। यह बात उनके सोशल मीडिया पोस्ट से पुष्ट हो जाती है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक गीता की मौके पर ही मौत हो गई थी। विजय को शाहपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब उनकी कार शाहपुर पहुंची, तो सड़क पर एक कुत्ता सामने आ गया। उसे बचाने में विजय ने तेजी से बायां टर्न लिया जिसके कारण कार ऑइल टैंकर से भिड़ गई।

इस हादसे से कुछ समय पहले ही गीता ने एक हंसी-खुशी फेसबुक पोस्ट किया था। जिसमें वह भारत लौटने की खुशी जाहिर कर रही थी। यह तस्वीरें एयरपोर्ट की थी। गीता अमेरिका में अपना शो करके गुरुवार को पहुंची थीं। वह दो महीने से अमेरिका में ही थी और इसलिए पोस्ट में जिक्र किया था कि लंबे समय बाद घर लौटकर बहुत खुश हूं।

इससे पहले 12 नवंबर को गीता ने एक पोस्ट की थी जो कि एम्स्टर्डम की थी। उन्होंने पोस्ट में एयरपोर्ट पर तस्वीरें खिंचवाई थी और बताया था कि एम्स्टर्डम क्रिसमस के लिए तैयार है। उन्होंने लिखा था कि यहां घूमना-फिरना शानदार अनुभव रहा और इसी पोस्ट में उन्होंने दो महीने बाद भारत लौटने की खुशी जाहिर की थी।

IIFF International Film Festival द्वारा आयोजित America Tour 2019 उनका लास्ट शो था। उन्होंने फ्लोरिडा, वर्जीनिया, जॉर्जिया, दक्षिणी कैरोलिना, उत्तरी कैरोलिना में परफॉर्मेंस दी थी।


बता दें कि गीता ने कुछ मराठी फिल्मों में गाने गाए हैं और उन्होंने खुद के म्यूजिक एल्बम्स भी बनाए थे। वह अपनी ट्रिप को लेकर फैंस को अपडेट करती रहती थी। गीता ने मुंबई यूनिवर्सिटी से इंडियन क्लासिकल म्यूजिक में मास्टर्स किया था। वे अपना एक म्यूजिकल बैंड भी चलाती थी जिसका नाम 'गंगा' था।
 भूपेश सरकार के केबिनेट बैठक में हुए महत्वपूर्ण फैसले

भूपेश सरकार के केबिनेट बैठक में हुए महत्वपूर्ण फैसले

रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज निवास कार्यालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है. छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के सभी नागरिकों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार सुविधा प्रदान करने हेतु नई स्वास्थ्य योजना शुरू करने का निर्णय लिया गया. (अब ट्रस्ट मोड पर कार्य किया जाएगा ) 
   डाॅ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना में राज्य में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने वाली समस्त योजनाएं आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, संजीवनी सहायता कोष, मुख्यमंत्री बाल हृदय सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) योजना इस नई योजना में समाविष्ट हो जाएंगी.

 

  इस नई योजना में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल परिवार के साथ ही सभी प्राथमिकता एवं अंत्योदय राशन कार्डधारी परिवारों को 5 लाख रूपए तक स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी एवं अन्य राशन कार्डधारी परिवारों को 50 हजार रूपए तक इलाज की सुविधा मिलेगी.

 

 

 मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना:- वे बीमारियां जो योजनांतर्गत शामिल नही है या हितग्राही का नाम सूची में नही है या नई योजना अंतर्गत बीमा कवर राशि इलाज हेतु पर्याप्त नही है, उन परिवारों के लिए वर्तमान में लागू संजीवनी सहायता कोष का विस्तार करते हुए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना शुरू करने का निर्णय लिया गया. इसमें मुख्यमंत्री के अनुमोदन से प्रति परिवार 5 लाख रूपए से अधिकतम 20 लाख रूपए तक के इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी.

 

   डाॅ. नरेन्द्र वर्मा द्वारा लिखित छत्तीसगढ़ी गीत- ‘‘अरपा पइरी के धार महानदी हे अपार‘‘……को राज्य-गीत घोषित करने का अनुमोदन किया गया.

  छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के स्वावित्तीय, भाड़ाक्रय आवासीय योजनाओं के भवनों की बकाया राशि पर भारित पंूजीगत ब्याज और दाण्डिक ब्याज में छूट एवं विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत निर्मित अविक्रित आवासीय एवं व्यावसायिक भवनों के मूल्यों में छूट की कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया. जिसके तहत अविक्रित आवासीय एवं व्यावसायिक संपदा के निर्माण दिनांक से वर्तमान रिक्त अवधि के आधार पर भवनों के मूल्यों में 15 से 20 प्रतिशत तक कमी का निर्णय लिया गया.

 

   इसी तरह स्ववित्तीय योजना के तहत विलंबित अवधि की राशि एकमुश्त जमा करने पर ब्याज में छूट एवं भाड़ा क्रय योजना के तहत लंबित राशि एकमुश्त जमा करने पर दण्ड ब्याज में छूट प्रदान करने के निर्णय का अनुमोदन किया गया
  खनन प्रभावित लोगों के लिए आवास, दैनिक उपयोग के लिए आवश्यक सामग्री तथा महिलाओं एवं बच्चों के लिए वस्त्र आदि की उपलब्धता के लिए छत्तीसगढ़ जिला खनिज न्यास नियम-2015 में नया सेक्टर प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। इसमें अन्य प्राथमिकता के क्षेत्र अंतर्गत प्राप्त होने वाली राशि में से 5 प्रतिशत अधिकतम राशि का उपयोग उपरोक्त कार्यो के लिए किया जा सकेगा।

 

  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर (एम्स) को नवा रायपुर, अटल नगर में निःशुल्क भूमि आबंटन का निर्णय लिया गया।.नया रायपुर डेव्लपमेंट अथाॅरिटी (एनआरडीए) द्वारा सेक्टर-36 में आबंटित भूमि के संबंध में एम्स रायपुर से किए जाने वाले एम.ओ.यू. प्रारूप का अनुमोदन किया गया.
  छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के पास उपलब्ध चावल का निराकरण राज्य और केन्द्र शासन द्वारा संचालित विभाग और संस्थाओं की विभिन्न योजनाओं में उपयोग करने का निर्णय लिया गया.

 

   छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण निधि नियम-2012 में आवश्यक संशोधन का अनुमोदन किया गया। इसमें नए कार्यो (शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण आदि) को सम्मिलित किया गया.

 

   जेम एण्ड ज्वेलरी पार्क रायपुर शहर में स्थापित करने का निर्णय लिया गया.

 

   नंदनवन जंगल सफारी नवा रायपुर में प्रचलित प्रवेश शुल्क को आधा करने का निर्णय लिया गया. 12 वर्ष से कम और दिव्यांग लोगों के लिए निःशुल्क रहेगा. 
महंगा होने जा रहा है ट्रेनों में चाय, नाश्ता और खाना जाने क्या है वजह

महंगा होने जा रहा है ट्रेनों में चाय, नाश्ता और खाना जाने क्या है वजह

 अगर आप ट्रेन में सफर करने के शौकीन हैं ते आपके लिए एक बुरी खबर है। जी हां..अब ट्रेनों में चाय और खाना महंगा होने जा रहा है। यानी ट्रेन में चाय और भोजन के लिए अब आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। इस संदर्भ में रेलवे बोर्ड में पर्यटन एवं खान-पान विभाग के निदेशक की तरफ से सर्कुलर भी जारी कर दिया गया है। रेलवे बोर्ड में पर्यटन एवं खान-पान विभाग के निदेशक की तरफ से जारी सर्कुलर से पता चला है कि राजधानी, शताब्दी और दुरंतो ट्रेनों में चाय, नाश्ता और खाना महंगा होने जा रहा है। इन ट्रेनों के टिकट लेते वक्त ही चाय, नाश्ते और खाने का पैसा भी देना पड़ता है। वहीं, दूसरी ट्रेनों में भी यात्रियों को महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी।

 

 

राजधानी, दुरंतो और शताब्दी ट्रेनों के लिए लागू नई दरों के मुताबिक, सेकंड एसी के यात्रियों को चाय के लिए अब 10 रुपये की जगह 20 रुपये जबकि स्लीपर क्लास के यात्रियों को 15 रुपये देने होंगे। दुरंतो के स्लीपर क्लास में नाश्ता या खाना पहले 80 रुपये का मिलता था जो 120 रुपये हो जाएगा। वहीं, शाम की चाय की कीमत 20 रुपये से बढ़कर 50 रुपये होने जा रही है।

 

   टिकटिंग सिस्टम में नए मेन्यू और शुल्क 15 दिनों में अपडेट हो जाएंगे जबकि 120 दिनों (चार महीने) के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। तब राजधानी के फर्स्ट एसी कोच में खाना 145 रुपये की जगह 245 रुपये में मिलेगा। संशोधित दरें न केवल प्रीमियम ट्रेनों के यात्रियों को बल्कि आम लोगों को भी प्रभावित करेंगी। रेग्युलर मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में ठीक-ठाक शाकाहारी भोजन 80 रुपये का मिलेगा जिसकी मौजूदा कीमत 50 रुपये है। इंडियन रेलवे कैटरिंग और टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) रेल यात्रियों को एग बिरयानी 90 रुपये जबकि चिकन बिरयानी 110 रुपये में मुहैया कराएगा। रेग्युलर ट्रेनों में 130 रुपये की कीमत पर चिकन करी भी परोसा जाएगा।

 

सुबह की चाय के मुकाबले शाम की चाय महंगा होने को लेकर रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि शाम की चाय के साथ रोस्टेड नट्स, स्नैक्स और मिठाइयां आदि भी दी जाएंगी। रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी ने कीमतें बढ़ाने का पक्ष लेते हुए कहा, हम रेलवे में कैटरिंग सर्विस की च्ॉलिटी सुधारना चाहते हैं। इसलिए यह कदम उठाया जा रहा है। पिछली बार 2014 में दरें बदली गई थीं। रेलवे बोर्ड का सर्कुलर कहता है कि आईआरसीटीसी के आग्रह और बोर्ड की ओर से गठित मैन्यु ऐंड टैरिफ कमिटी की सिफारिशों पर कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
रोड एक्सीडेन्ट में दो की मौत,अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज

रोड एक्सीडेन्ट में दो की मौत,अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज

रायपुर। रोड एक्सीडेन्ट में अलग-अलग थानाक्षेत्रों में दो लोगों की मौत हो जाने की रिपोर्ट मोवा व अभनपुर थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार बालाजी अस्पताल दूबे कालोनी मोवा पण्डरी निवासी मधुसूदन दास वैषण 37 वर्ष पिता नारायण दास वैष्णव ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 13 नवंबर को वटगन थाना पलारी जिला बलौदाबाजार निवासी तेजेश्वर वर्मा 28 वर्ष पिता शंकरलाल वर्मा अपनी मोटरसाइकिल राजधानी आ रहा था तभी दलदल सिवनी तिराहा के पास मोवा पण्डरी में अज्ञात कार चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुये युवक को जोरदार टक्कर मार दिया जिसके चलते वह गंभीर रुप से घायल हो गया,इलाज के लिये बालाजी अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उसकी मौत हो गई। इसी तरह तर्रीघाट पाटन जिला दर्ग निवासी संदीप कुमार खुटियारे 25 वर्ष पिता हीरामनलाल खुटियारे ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी का बड़ा भाई सलीम खुटियारे 27 वर्ष पिता हीरामनलाल अपनी मोटरसाइकिल से 14 नवंबर को ग्राम चण्डी कालोनीपारा गया हुआ था इसी दौरान तेज रफ्तार हाईवा ने मृतक को अपनी चपेट में ले लिया जिसके चलते घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट अभनपुर थाने में दर्ज की गई है। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक  के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

अलग-अलग थाना क्षेत्र में जुआ खेलते 19 पकड़ाए,कई भागे

अलग-अलग थाना क्षेत्र में जुआ खेलते 19 पकड़ाए,कई भागे

महासमुंदबड़ेटेमरी में दुकान के सामने जुआ खेल रहे चार जुआरियों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस ने बताया कि सोमवार को बड़ेटेमरी में जुआ खेलने की सूचना पर गांव में दबिश दी। दुकान के सामने जुआ खेल रहे गांव के कन्हैया साहू, जोसब भोई, शैलेंद्र बरिहा, हरिश बरिहा को घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस को देख कई भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 1140 रुपए एवं ताशपत्ती बरामद की। जिस पर जुआ एक्ट 13 के तहत कार्रवाई की गई। 


महासमुंद। जंगल में जुआ खेल रहे 15 जुआरियों को पुलिस ने मंगलवार देर शाम रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस ने जुआरियों के पास से 38 हजार 700 रुपये,14 मोटरसायकल कीमत 1 लाख 95 हजार रुपये व 7 मोबाइल कीमत 10 हजार 200 रुपये जब्त किया। थाना प्रभारी कमला पुसाम ने बताया कि मुखबिर से फिरतू कटेल जंगल में जुआ कि सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी और जुआरियों को धर दबोचा। पकड़े गए डिम्पल उजाला, पवन वर्मा, रामकुमार पटेल, नेहुल कुमार साहू, कमलेश डड़सेना, राजकुमार सेन, लोकनाथ डड़सेना, पुष्पेन्द्र दुबे, नमन गोयल, पुरानिक चक्रधारी, शिवप्रसाद, मनीराम ध्रुव, गौतम धु्रव, अनुप ध्रुव, योगेन्द्र साहू के खिलाफ 13 जुआ एक्ट  के तहत कार्रवाई की गई हैं। 
खारुन नदी में मिली बोरे में बंद लाश, हत्या का मामला दर्ज

खारुन नदी में मिली बोरे में बंद लाश, हत्या का मामला दर्ज

रायपुर। खारुन नदी में बोरे में बंद एक युवक की लाश देखकर किसी ने  इसकी जानकारी 112 पर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंंचकर लाश को नदी से निकाल पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार आमानाका थानाक्षेत्र अंतगर्त चंदनडीह के पास खारुन नदी में बोरे में बंद एक युवक की लाश देखकर इसकी जानकारी किसी ने पुलिस को दिया। घटनास्थल पहुंचकर पुलिस ने लाश को निकालकर प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि  मृतक की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष के बीच अनुमान लगाया जा रहा है। उसके शरीर में करीब 10 से 12 चाकू के निशान है व टाउजर व शर्ट पहना हुआ है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिये मेकाहारा अस्पताल में भेज दिया है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की किसी ने हत्या करके लाश को बोरे में बंदकर नदी में फेक दिया था व बहाव के चलते लाश चंदनडीह के पास खारुन नदी के किनारे तक पहुंच गया होगा। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

 

मुख्य सचिव का अनोखा अंदाज चेकिंग के लिए निकले बाइक पर, उनको ऐसे देख उड़ गए अफसरों के होश

मुख्य सचिव का अनोखा अंदाज चेकिंग के लिए निकले बाइक पर, उनको ऐसे देख उड़ गए अफसरों के होश

त्तीसगढ़ के मुख्य सचिव आरपी मंडल शुक्रवार की सुबह रियलिटी चेक करने के लिए अनोखे अंदाज में निकले। वह बाइक पर सवार होकर सड़क पर निकल गए। दरअसल, वो देखना चाहते थे कि शहर में साफ-सफाई को लेकर अफसर कितना अलर्ट है। मौके पर अचानक मुख्य सचिव को देखकर अधिकारियों-कर्मचारियों के पसीने छूट गए। हालांकि उनके साथ डॉ. एस. भारतीदासन समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

दरअसल, मुख्य सचिव आरपी मंडल ने पिछले दिनों नगर निगम के अफसरों को सख्त लहजे में हिदायत दी थी कि नगर निगम कमिश्नर और जोन कमिश्नर को रोज सुबह शहर की साफ-सफाई का जायजा लें। शहर की साफ-सफाई का रियलिटी चेक करने आज वो मुख्य सचिव खुद बाइक से निकल पड़े। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शहर का व्यवस्थित विकास करने, साफ सफाई व्यवस्था का नियमित मॉनिटरिंग करने और सफाई के लिए लोगों में जागरूकता लाने के निर्देश दिए।

इस दौरान उनके साथ नगर निगम के तमाम अफसर मौजूद थे। नगर निगम के जोन क्रमांक 4 के जोन कमिश्नर चन्दन शर्मा ने बताया कि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के विषेष सचिव अलरमेलमंगई डी आज सुबह छह बजे कटोरा तालाब स्थित नेताजी चैक के पास अपनी स्कूटी में सवार होकर पहुंची। कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन वहां बुलेट में सवार होकर पहुंचे थे। सूडा के अतिरिक्त कार्यपालन अभियंता सौमिल रंजन चैबे भी वहां स्कूटी में सवार होकर पहुंच गए थे।

निगम के अपर आयुक्त पुलक भट्टाचार्य तथा अन्य निगम अधिकारी भी दोपहिया में सवार होकर उनके साथ शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए निकले। पहले उन्होंने निगम के जोन क्रमांक 3 और 4 क्षेत्रों का जायजा लिया। इसके बाद सभी मोतीबाग के पास स्थित जोन क्रमांक 4 कार्यालय होते हुए बैजनाथ पारा होकर बूढ़ापारा धरना स्थल के पास सेकेण्डरी कचरा कलेक्शन पाइंट पहुंचे। यहां उन्होंने डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का दायरा और भी बढ़ाने के निर्देश दिए।

इसके बाद सभी अधिकारी आक्सीजोन का जायजा लेने पहुंचे। यहां मुख्य सचिव आरपी मण्डल अचानक पहुंचे। उन्होंने वहां आक्सीजोन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके बाद सभी केनाल रोड होते हुए राज्यसभा सांसद छाया वर्मा के घर के सामने से होकर तेलीबांधा एक्सप्रेस वे तक साफ सफाई का जायजा लेने के लिए गए। इस दौरान मुख्य सचिव मंडल ने शहर का व्यवस्थित विकास करने, सफाई कार्यों का नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

कांग्रेस ने बनाया उम्मीद्वार चयन का फार्मूला, जानिए किसे मिलेगा मौका

कांग्रेस ने बनाया उम्मीद्वार चयन का फार्मूला, जानिए किसे मिलेगा मौका

रायपुर नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश के राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवार चुनने का फार्मूला बना ली है। इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा शासनकाल के लाठी खाने वाले कार्यकर्ताओं को ही मौका दिया जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता शैलेष नितिन त्रिवेदी ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव के उन्हीं कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जो भूपेश सरकार का प्रचार कर रहे हैं। पार्षद प्रत्याशी बनने वार्ड कमेटियों को आवेदन देना होगा, जिसके बाद अंतिम निर्णय प्रदेश चयन समिति द्वारा लिया जाएगा। आवेदन लेने वार्डों में जल्द ही वार्ड समिति का गठन किया जाएगा। आवेदन वार्ड, ब्लॉक, जिला से होते प्रदेश समिति को तक पहुंचाया जाएगा।

 

चोरों ने शराब दुकान को भी नहीं छोड़ा 76 पाव देशी शराब व सीसी केमरा ले उड़े

चोरों ने शराब दुकान को भी नहीं छोड़ा 76 पाव देशी शराब व सीसी केमरा ले उड़े

रायपुर, शराब दुकान के छत पर लगे टिन को खोलकर अंदर प्रवेश कर चोर 76 पाव देशी शराब व डीवीआर चोरी कर ले गये। मिली जानकारी के अनुसार पुरैना न्यू राजेन्द्रनगर निवासी रामबाबु 32 वर्ष पिता बलीराम ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी शासकीय मदिरा दुकान लाभाण्डी में सुपरवाईजर के पद पर तैनात है 13 नंवबर की रात में वह शराब दुकान का कैश थाने में जमा करके घर चला गया इस दौरान दो गार्ड शराब दुकान के पास ड्युटी पर तैनात थे सुबह आया तो शराब दुकान के छत का टिन हटाकर किसी ने दुकान में प्रवेश कर 76 पाव देशी शराब व सीसी केमरा डीबीआर चोरी कर ले गये। चोरी गये कुल समान की कीमत करीब 6 हजार 5 सौ 60 रुपये है। घटना की  रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457,380 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

महाराष्ट्र में गठबंधन का ड्राफ्ट तैयार, शिवसेना का ही होगा सीएम, 14-14-12 के फॉर्मूले पर होंगे मंत्री

महाराष्ट्र में गठबंधन का ड्राफ्ट तैयार, शिवसेना का ही होगा सीएम, 14-14-12 के फॉर्मूले पर होंगे मंत्री

हाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन के बीच शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के बीच सरकार बनाने की कोशिशें लगातार चल रही हैं। खबर है कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर तीनों ही दलों के बीच एक राय बन गई है। गुरुवार को तीनों दलों ने कहा कि न्यूनतम साझा कार्यक्रम (सीएमपी) को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी बीच एनसीपी के मुंबई अध्यक्ष नवाब मलिक ने कहा, अगला मुख्यमंत्री शिवसेना का होगा। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उसके आत्मसम्मान को बनाए रखे क्योंकि उसने अपने पुराने गठबंधन को छोड़ा है। कांग्रेस सरकार का हिस्सा होगी या वह बाहर से हमारा समर्थन करेगी इसका जल्द फैसला होगा।

सूत्रों के मुताबिक शिवसेना को पूरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री पद मिल गया है जबकि एनसीपी को 14 और कांग्रेस को 12 मंत्रीपद दिए जाने पर फैसला किया गया है। खबर है कि शिवसेना के खाते में 14 मंत्री पद आए हैं।
सरकार बनाने की गतिविधियों ने रविवार से गति पकडऩी तब शुरू की जब शरद पवार ने दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने की उम्मीद जताई। एनसीपी नेताओं के अनुसार पहले गांधी और पवार बैठक करेंगे और उसके बाद शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मिलेंगे। इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है कि क्योंकि यह सरकार गठन पर आखिरी मुहर लगाने का काम करेगी।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों से कहा कि कोई भी पार्टी भाजपा के बिना राज्य में सरकार नहीं बना सकती है। महाराष्ट्र में मंगलवार को राष्ट्रपति शासन लगाया गया। इसी बीच शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने ट्वीट कर कहा, बंदे हैं हम उसके हमपर किसका जोर, उम्मीदों के सूरज निकले चारों ओर।
 
पी चिदंबरम की जमानत याचिका हो गयी ख़ारिज, रहेंगे जेल में ही

पी चिदंबरम की जमानत याचिका हो गयी ख़ारिज, रहेंगे जेल में ही

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम की जमानत याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट अपना फैसला सुना दिया याचिका को किया ख़ारिज . पी चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया मामले में 21 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था.तब से ही चिदंबरम तिहाड़ जेल में बंद हैं. जस्टिस सुरेश कैत ने चिदंबरम और प्रवर्तन निदेशालय की दलीलें सुनने के बाद जमानत याचिका पर आठ नवंबर को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था|


पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट में जमानत की मांग करते हुए कहा गया है कि आईएनएक्स मीडिया मामले के सभी दस्तावेज जांच एजेंसियों के पास हैं, इसलिए उनके साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है. ईडी ने आठ नवंबर को चिदंबरम की जमानत याचिका का विरोध किया था और कोर्ट में दलील दी थी कि वह जमानत मिलने के बाद गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं| ईडी की तरफ से सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने दलील दी कि पूर्व वित्तमंत्री पर चल रहा धन शोधन मामला काफी गंभीर है उन्होंने कहा कि यह एक आर्थिक अपराध है जो काफी जघन्य श्रेणी में आता है|
बंदर के बच्चे के सिर में फस गया स्टील का लोटा,जानिए फिर आगे क्या हुआ...

बंदर के बच्चे के सिर में फस गया स्टील का लोटा,जानिए फिर आगे क्या हुआ...

बिलासपुर। रतनपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम लखराम में एक बंदर के बच्चे के सिर में स्टील का लोटा फंस गया। गुरुवार को सूचना मिलने पर कानन पेंडारी की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। लेकिन मादा बंदर के अलावा झुंड में शामिल अन्य वनकर्मियों को नजदीक नहीं आने दे रहे थे। करीब तीन घंटे तक मशक्कत के बाद टीम बिना रेस्क्यू लौट गई। यह गांव जंगल से लगा हुआ है। इसलिए अक्सर बंदर झूंड में पहुंचते हैं। यह घटना बुधवार की बताई जा रही है। बंदरों के झुंड में आठ से 10 महीने के बच्चे को प्यास लगी थी। वह एक घर के आंगन में रखे लोटे पर प्यास बुझाने के लिए सिर को डाला। इसी बीच उसका सिर फंस गया। इसके बाद वह इधर- उधर भागने लगा। जिसे कुछ ग्रामीणों ने देख लिया। पहले तो उन्हें लगा कि लोटे को वह निकाल लेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसकी जानकारी वन विभाग को भी दी। लेकिन जब वन अमला पहुंचा तो अंधेरा हो चुका था। गुरुवार की सुबह बंदर एक ही स्थान पर बैठे हुए थे। इस पर रतनपुर वन परिक्षेत्र से कानन पेंडारी जू को सूचना देकर घटना के बारे में बताया। साथ ही रेस्क्यू टीम भेजने के लिए कहा गया।


इस पर तीन से चार कर्मचारी विभागीय वाहन से लखराम पहुंचे। टीम के सदस्यों बिस्किट व अन्य खाने- पीने की चीजों का लालच देकर झुंड को बच्चे से अलग करने का प्रयास किया। लेकिन मां ने उसे नहीं छोड़ा और सीने से लगाए बैठी रही। कुछ वनकर्मी नजदीक जाने की कोशिश भी करने लगे। लेकिन खतरा समझकर बंदर उन्हें करीब आने नहीं दी। आखिर अफसरों को स्थिति से अवगत कराने के बाद टीम लौट गई।

बेहोश कर निकाला जा सकता था, एक्सपर्ट नहीं
बंदर के सिर में फंसे लोटे को ट्रैंक्यूलाइज कर निकाला जा सकता था। लेकिन टीम के पास ट्रैंक्यूलाइजर ही नहीं था। इसे चलाने के लिए प्रदेश में केवल डॉ.पीके चंदन और डॉ. जयप्रकाश जडिया ही एक्सपर्ट हैं। उन्हें लाइसेंस भी दिया गया है। तबादले के कारण डॉ. जडिया कानन पेंडारी और डॉ. चंदन रायपुर चले गए हैं। डॉ. जडिया अभी छुट्टी पर चल रहे हैं। डॉ. चंदन के रायपुर में होने के कारण उपलब्ध नहीं हो पाए।

 
स्टील कारोबारी के मुंशी से 26 लाख 50 हजार रुपये लेकर दो लोग फरार

स्टील कारोबारी के मुंशी से 26 लाख 50 हजार रुपये लेकर दो लोग फरार

स्वयं को क्राईमब्रांच का अधिकारी बताकर रुपये कर लिये जब्त

रायपुर। प्रदेश के गृहमंत्री कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक ले रहे तभी राजधानी में स्टील कारोबारी को दो लोगों ने क्रांईमब्रांच का अधिकारी बताकर 26 लाख 50 हजार रुपये जब्त लिया व थाने में आकर रुपये का हिसाब देने की बात कहकर फरार हो गये। घटना की रिपोर्ट डीडीनगर थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार डीडीनगर इलाके में स्टील कारोबारी नवीन जायसवाल मुंशी देवेन्द्र मिश्रा से दो लोगों ने खुद को क्राईमब्राच का अधिकारी बताकर उनसे 26 लाख 50 हजार रुपये जब्त कर लिया व क्राईमब्रांच आकर रुपये का हिसाब देने की बात कहकर फरार हो गये। नवीन मिश्रा के द्वारा पुलिस को बताये हुलिये के आधार पर शहर के तमाम चौक-चौ-राहों पर लगी सीसी केमरा फुटेज को खंगाला जा रहा है वही पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिरकार आरोपियों को कैसे पता चला की मुंशी इतनी बड़ी रकम लेकर आ रहा है। पुलिस अलग-अलग एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।