BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
दुकान जा रही युवती से छेड़छाड़, मना करने पर की मारपीट

दुकान जा रही युवती से छेड़छाड़, मना करने पर की मारपीट

महासमुंद। सरायपाली झिलमिला में दुकान जा रही लड़की से छेड़छाड और मारपीट का मामला सामने आया है। झिलमिला निवासी युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि बुधवार रात 8.20 बजे उसकी भतीजी दूध लेने दुकान जा रही थी तभी मोहल्ले के ही टिंकू पिता संतोष डड़सेना नेे बेईज्जती की नीयत से हाथ बांह पकडऩे लगा और मना करने पर मारपीट की। कुछ देर बाद उक्त युवक ने घर घुसने की कोशिश की और छड़ से दरवाजा को छेद कर दिया। जिससे दाहिने हाथ में चोटें आई है। पुलिस ने टिंकू के खिलाफ धारा 354, 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है।

 
नगर निगम के नल उगल रहे है पानी के साथ सांप, लोग है परेशान, जाने क्या है पूरी खबर

नगर निगम के नल उगल रहे है पानी के साथ सांप, लोग है परेशान, जाने क्या है पूरी खबर

रायपुर। शहर के तात्यापारा इलाके के हनुमान नगर में आज उस समय दहशत फैल गई जब नगर निगम के एक नल से पानी भर रही एक महिला के बर्तन में पानी के साथ सांप निकल आया। शहर के कई इलाको में नगर निगम के नलों से अब तक दूषित पानी निकलने की खबरें आ रही थी लेकिन आज तात्यापारा के हनुमान नगर के पास एक सार्वजनिक नल से पानी भरी महिला के बर्तन में पानी के साथ सांप निकल आया। सांप लगभग आधा मीटर का था, जिसे देखकर  वहां के लोगों में दहशत फैली हुई है। लोग अब नलों से पानी भरते समय सावधानियां बरतने लगे है। इधर घटना की जानकारी मिलने पर नगर निगम अधिकारी मौके पर पहुंचकर इसकी जांच कर रही है। 


ज्ञात हो कि शहर के कई इलाके ऐसे है जहां की पाईप लाईन बहुत पुरानी होकर जर्जर हो चुकी या कहीं लिकेज की समस्या है। कई इलाकों में तो पाईप लाईने नालियों से होकर गुजरी है, जिसके कारण अब नलों से सांप जैसे जहरीले जीव भी निकल रहे है। फिलहाल निगम के अधिकारी इलाके के पाईप लाईन की जांच करा रहे है। 
आठ सूत्रीय मांगों को लेकर आदिवासी समाज का धरना आज, करेंगे मुख्यमंत्री निवास का घेराव

आठ सूत्रीय मांगों को लेकर आदिवासी समाज का धरना आज, करेंगे मुख्यमंत्री निवास का घेराव

वनाधिकार संघर्ष समिति राजनांदगांव के बैनरतले चार बजे मुख्यमंत्री निवास का होगा घेराव

मानपुर मोहला क्षेत्र के विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा आठ सूत्रीय मांगों को लेकर वनाधिकार संघर्ष समिति के बैनरतले रविवार को पैदल रायपुर पहुंचे सैकड़ों की संख्या में तीर धनुष लेकर आज बूढ़ापारा धरनास्थल में अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार आदिवासी समुदाय द्वारा विगत 11 नवंबर को मानपुर मोहला क्षेत्र से विभिन्न मांगों को लेकर पैदल मार्च निकला था जो आज रायपुर के बूढ़ापारा धरनास्थल में वनाधिकार पट्टे पेसा एक्ट लागू करने की मांग सहित विभिन्न जनसंगठनों के सहयोग से शाम चार बजे मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें पूर्ण करने का आग्रह करेंगे।

 श्मशान घाट में अस्थि लेने गए परिजनों को अस्थियों के बीच मिला कुछ ऐसा की देख उड़ गए सबके होश, जानिए पूरी खबर...

श्मशान घाट में अस्थि लेने गए परिजनों को अस्थियों के बीच मिला कुछ ऐसा की देख उड़ गए सबके होश, जानिए पूरी खबर...

सीपत थाना क्षेत्र के खैरा में रहने वाली महिला को कॉपर टी लगाने से हुए इनफेक्शन से मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। अंतिम संस्कार के बाद श्मशान घाट में अस्थि लेने गए परिजनों को अस्थियों के बीच सर्जिकल ब्लेड मिला। परिजनों ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।  

जानकारी के मुताबिक खैरा निवासी तिहारू केवट रविवार को अपने रिश्तेदार व ग्रामीणों के साथ तारबाहर थाना पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया, कि उनकी पत्नी हेमलता केवट को प्रसव पीड़ा होने पर बीते 6 अप्रैल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। डिलीवरी के 2 दिनों के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया, महीने भर बाद पेट में दर्द होने पर दोबारा जिला अस्पताल लाया गया। सोनेग्राफी जांच में यह बात सामने आई, कि हेमलता को कॉपर टी लगाया गया था, इसकी जानकारी उसे अस्पताल के कर्मचारियों ने नहीं दी थी। कॉपर टी के कारण उसके पेट में इंफेक्शन हो गया है। हेमलता की तबियत बिगडऩे पर उसे बीते 13 नवंबर को सिम्स में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने उसका आपरेशन किया, लेकिन शाम को उसकी मृत्यु हो गई। जिला अस्पताल में डॉक्टरों पर बिना सूचना दिए कॉपर टी लगाने के कारण इनफेक्शन होने का आरोप लगाते हुए शिकायत पुलिस से की गई थी।  

हेमलता का पोस्टमार्टम किया गया था। गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया। शनिवार को श्मशान घाट में अस्थि चुनने गए परिजनों को अस्थियों के बीच जला हुआ सर्जिकल ब्लेड मिला। जिला अस्पताल व सिम्स के डॉक्टरों पर आपरेशन के दौरान महिला के पेट में सर्जिकल ब्लेड छोडऩे के कारण हेमलता की मौत होने का आरोप लगाते हुए तिहारू और परिजनों ने मामले में अपराध दर्ज करने की मांग की है। इधर पुलिस ने ब्लेड व अस्थि के एक टुकड़े को सुरक्षित रखा है। जिसकी जांच के बाद कार्रवाई की बात कही जा रही है।
नगरीय निकायों और पंचायतों में 30 से 40 फीसदी बच गए है APL राशन कार्ड, अलग से लगाना पड़ा है अमला

नगरीय निकायों और पंचायतों में 30 से 40 फीसदी बच गए है APL राशन कार्ड, अलग से लगाना पड़ा है अमला

रायपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकायों और पंचायतों में बचे हुए राशन कार्ड को हितग्राहियों के घर तक पहुंचाने की व्यवस्था करनी पड़ रही है। नगरीय निकायों और पंचायतों को राशन कार्ड पहुंचाने के लिए अलग से अमला लगाना पड़ा है। हालांकि, कार्ड वितरण में पार्षद भी सहयोग कर रहे हैं, क्योंकि नगरीय निकाय चुनाव नजदीक है। पूर्ववर्ती सरकार ने 2012 में सामान्य वर्ग के परिवारों का राशन कार्ड बनाने और उन्हें प्रतिमाह 15 किलो चावल देने की व्यवस्था शुरू की थी। अप्रैल 2015 को एपीएल कार्ड समाप्त कर दिए गए थे। चुनाव 2018 के घोषणापत्र में कांग्रेस ने वादा किया था कि सत्ता में आने पर वह सार्वभौम सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सामान्य परिवारों का भी राशन कार्ड बनाएगी।


कांग्रेस सरकार ने 65 लाख बीपीएल और एपीएल परिवारों का राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा। इसमें 8.25 लाख एपीएल कार्ड शामिल हैं। खाद्य अकिारियों का कहना है कि साढ़े छह लाख से अकि एपीएल कार्ड प्रिंट कराकर नगरीय निकायों और पंचायतों में भेजे जा चुके हैं। इर, नगरीय निकाय अकिारियों का कहना है कि वार्ड कार्यालयों और जोन कार्यालयों के माध्यम से एपीएल कार्ड का वितरण किया जा रहा है, लेकिन अब एपीएल परिवार के लोग कार्ड लेने नहीं आ रहे हैं।

पार्षदों ने भराया आवेदन और जमा भी कराया
नगरीय निकाय चुनाव के चलते पार्षदों और पार्षट टिकट के दावेदारों ने वार्ड में घूम-घूमकर सम्पन्न् परिवारों को भी आवेदन भराया और उसे जमा किया। अब कार्ड बनकर आ गया है, तो सम्पन्न् परिवार के लोग कार्ड लेने नहीं आ रहे हैं। खाद्य विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने बचे हुए कार्ड के वितरण की व्यवस्था करने के निर्देश निकाय व पंचायत अकिारियों को दिए हैं।
अभिनेत्री पर हुए एसिड अटैक की कोई सबूत नहीं, फोन पर धमकी देने वाले धरे गए...

अभिनेत्री पर हुए एसिड अटैक की कोई सबूत नहीं, फोन पर धमकी देने वाले धरे गए...

  रायपुर| छॉलीवुड की अभिनेत्री पर कथित तौर पर हुए एसिड अटैक की पुलिस को घटना की पुष्टि करने वाले सबूत नहीं मिले हैं। अभिनेत्री को अस्पताल से थाने ले जाकर पूछताछ भी की गई है। वहीं फोन पर गाली-गलौज कर धमकाने वालों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बता दें कि शनिवार को सुपेला निवासी छॉलीवुड अभिनेत्री माया साहू कथित तौर पर एसिड अटैक का शिकार हुई थी। सहेली के घर जाने के दौरान दो युवकों ने उसके सिर पर वार करने के बाद उसके ऊपर कोई ऐसा तरल पदार्थ फेंका था। जिससे उसके शरीर में जलन होने लगी थी। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है और इसे सुलझाने के काफी करीब भी पहुंच चुकी है। 


फेसबुक पर फोटो अपलोड करने वाले ने दी थी धमकी
पतासाजी के दौरान पुलिस ने रायपुर निवासी आकाश नाम के एक युवक को हिरासत में लिया है। उसने फोन पर गाली-गलौज कर धमकाने की बात स्वीकार की है। पीड़िता के करीबी बताए जा रहे ने एक अन्य संदेही को चि-ति किया है।

घटना की पुष्टि के लिए सीसीटीवी कैमरे की जांच शुरू
फोन पर धमकाने वालों तक पहुंचने के बाद पुलिस को लग रहा था कि मामला सुलझ गया है, लेकिन अब तक घटना की ही पुष्टी नहीं हो सकी है। अब घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है।

केमिकल या गर्म पानी के लक्षण नहीं
डॉ. पीआर बालकिशोर, सीएस जिला अस्पताल दुर्ग- अभिनेत्री पर क्या फेंका गया है, जांच के बाद ही पता चल सकेगा। स्किन बिल्कुल सामान्य है। केमिकल या गर्म पानी फेंके जाने का लक्षण नहीं दिख रहा है। 

अभी कुछ नहीं बोल सकते
रोहित झा, एएसपी शहर- घटना या आरोपितों के बारे में अभी कुछ नहीं बोल सकते हैं। मामले की जांच जारी है। बस इतना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
आगरा का नाम बदलने की तैयारी में है यूपी सरकार, जाने क्या होगा नया नाम

आगरा का नाम बदलने की तैयारी में है यूपी सरकार, जाने क्या होगा नया नाम

त्तर प्रदेश योगी सरकार अब आगरा जिले का नाम बदलकर अग्रवन करने की तैयारी में है. इस मामले में जिले के आंबेडकर विश्वविद्यालय से नाम बदलने के प्रस्ताव पर साक्ष्य मांगे गए हैं. अब इस पर विश्वविद्यालय का इतिहास विभाग मंथन कर रहा है. इतिहास के जानकारों के मुताबिक, आगरा का नाम अग्रवन हुआ करता था. शासन अब ये साक्ष्य तलाशने की कोशिश कर रहा है कि अग्रवन का नाम आगरा किन परिस्थितियों में किया गया.

बिचौलियों-व्यापारियों के यहाँ दबिश, 150 क्विंटल से अधिक अवैध धान जब्त

बिचौलियों-व्यापारियों के यहाँ दबिश, 150 क्विंटल से अधिक अवैध धान जब्त

कोरबा। राज्य सरकार द्वारा किसी भी हालत में किसानो से 2500 रुपए में धान खऱीदने के संकल्प के बाद बड़े पैमाने पर अवैध धान की आवक से सावधान जिला प्रशासन ने कई बिचौलियों और संदिग्ध व्यापारियों के यहाँ छापा मार करवाई की। धान की कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन की जांच टीमो ने धरपकड़ की कार्रवाई शुरू कर दी हैं। जांच टीमो ने पिछले दो दिनो में पाली, उरगा, भैसमा, लबेद और कुदुरमाल के संदिग्ध बिचौलियों तथा व्यापारियों के यहाँ दबिश दी और 150 च्ंिटल से अधिक अवैध धान जब्त किया है। इसके अलावा पाली में 14 च्ंिटल अवैध धान परिवहन करते एक वाहन भी जब्त किया गया है। जाँच दलों ने इन व्यापारियों के विरुद्ध चार प्रकरण भी दर्ज किए है।

कलेक्टर कौशल ने बताया है कि किसानो से कम दाम पर धान खऱीदकर अवैध जमाख़ोरी कर उसे 2500 रुपए च्ंिटल में बेच किसानो को नुक़सान पहुँचाने वाले कोचियो के ख़िलाफ़ करवाई के निर्देश राज्य शासन ने दिए है। सरकार 1 दिसंबर से धान खरीदने की तैयारी कर चुकी है और 2500 रुपए प्रति च्ंिटल धान की खरीदी की जानी है। इस वजह से किसानों को बिचौलियों से बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासन को धान की अवैध कारोबार पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर कौशल ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आदेश मुताबिक धान के अवैध भंडारण करने वालों पर नजर रखने और उन पर कार्रवाई करने के लिए तहसील वार टीमें बनाई गई है। अवैध धान के भंडारण तथा परिवहन पर करवाई की जा रही हैं। 

प्रभारी खाद्य अधिकारी अजय उराँव ने बताया की पिछले दो दिनो में जाँच दलो ने पाली में व्यापारी सुरेश अग्रवाल के यहाँ दबिश दे 125 च्ंिटल अवैध धान जप्त किया है। पाली के ही व्यापारी पंकज अग्रवाल के एक वाहन को 14 च्ंिटल अवैध धान परिवहन करते पकड़ा गया है। जाँच दल ने लबेद के निर्मल माली के यह जाँच के दौरान पाँच च्ंिटल और भैसमा के जयसवाल किराना स्टोर्स से छ: च्ंिटल 80 किलो अवैध धान जप्त किया है। धान खऱीदी शुरू होने से पहले प्रशासन की इस करवाई से अवैध धान की खरीदी और भण्डारण-परिवहन करने वाले कोचियो और व्यापारियों में हड़कम्प मचा हुआ है।
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में ईमानदार प्रत्याशी का चयन करेगी पार्टी, जाने किस पार्टी ने ऐसा कहा है

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में ईमानदार प्रत्याशी का चयन करेगी पार्टी, जाने किस पार्टी ने ऐसा कहा है

कोरबा । आम आदमी पार्टी बैठक में प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल, नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी मुन्ना बिसेन उपस्थित थे। प्रदेश सचिव जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में होने वाले निकाय चुनाव पर प्रदेश प्रभारी गोपाल राय से दिल्ली में चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी चयन में युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। निकाय चुनाव में आप पार्टी चुनाव लड़ेगी। जिले के सभी पदाधिकारियों को इस चुनाव में नई ऊर्जा के साथ काम करने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमेशा प्रत्याशी का चुनाव पार्टी करती है। जनता तो केवल वोट डालने जाती है, लेकिन आम आदमी पार्टी जनता के बीच से सच्चे और ईमानदार प्रत्याशी का चयन करेगी।

 
 जिला पंचायतों के अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए आज 18 नवम्बर को निकलेगी लॉटरी, जाने पूरी खबर

जिला पंचायतों के अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए आज 18 नवम्बर को निकलेगी लॉटरी, जाने पूरी खबर

त्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम-1993 की धारा 32, 129-ड. सहपठित छत्तीसगढ़ पंचायत (उपसरपंच, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष) निर्वाचन नियम, 1995 के नियम-3 (4) के पालन में पंचायत संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा जिला पंचायतों के अध्यक्ष पदों के स्थानों के आरक्षण के लिए आम सूचना जारी कर दी गई है। जारी सूचना के अनुसार स्थानों के आबंटन के लिए 18 नवम्बर को दोपहर 12 बजे से न्यू सर्किट हाऊस सिविल लाईन रायपुर के कन्वेंशन हॉल में लॉटरी की कार्यवाही प्रारंभ होगी। 

जारी सूचना में बताया गया है कि छत्तीसगढ़ राज्य के 27 जिला पंचायतों के अध्यक्ष पदों के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के पदों के निर्धारण तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनारक्षित महिलाओं के स्थानों के आबंटन के लिए लॉटरी निकालने के प्रयोजन के लिए कार्यवाही की जाएगी। 
 
आज दिनांक 18 नवम्बर का राशिफल,कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 18 नवम्बर का राशिफल,कैसा रहेगा आपका आज का दिन

 आज 18 नवम्बर  का राशिफल

इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा
 
मेष:
इस वक्त आपके स्वास्थ्य और मानसिक धरातल में बहुत सुधार हो रहा है। कुछ कर गुजरने के लिए वे सभी हुनर काफी हैं जिनकी आपको जानकारी है। रही बात फायदे की वह भी अपने समय पर ही होगा। हां कठोर परिश्रम करना जरूरी है। अगर कुछ विलंब हो भी रहा है तो उसकी चिंता नहीं करें एक दो दिन बाद हालात सुधरने की संभावना है।

वृषभ:
इस वक्त आपकी दूरदर्शिता का असर आपके काम काज पर हो रहा है। आजीविका के क्षेत्र में आपके अनुभव को दूसरे लोग भी भांपने लगे हैं। हो सकता है किसी प्रतिद्वंद्वी फर्म से भी आपको बुलावा आ सकता है।

मिथुन:
आपके कार्यक्षेत्र के वातावरण में सुधार होगा और इसके चलते आपका स्वास्थ्य भी बेहतर होता जाएगा। यदि आपका धन किसी योजना या सही जगह निवेश हो रहा है तो बेहतर है वरना फिलहाल आप धन को वहीं सुरक्षित रखें जहां पर रखा हुआ है।

कर्क:
अब आपके लिए परिस्थितियां कुछ नया मोड़ ले रही हैं। आपके सभी अवरूद्ध लाभ भी हाथ में आने वाले हैं। यदि आप किसी करियर संबंधित प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं तो उसके लिए सभी पक्ष-विपक्ष के पहलुओं पर विचार कर लें।

सिंह:
किसी प्रकार का रिस्क लेने के लिए अभी समय अच्छा है। अगर निवेश या जमीन जायदाद संबंधी सौदा करने की सोच रहे हैं तो फिर आगे की चर्चा कर सकते हैं। इस प्रकार के जोखिम में कुछ खोना भी पड़ सकता है, इसलिए जो भी करें सावधानीपूर्वक करें।

कन्या:
इस वक्त आपको अपने रूटीन लाइफ में बदलाव के लिए कहीं छुट्टी या पर्यटन का आयोजन करना उचित रहेगा। यदि आपके पास समय की कमी है तो आप अपने अधूरे काम पूरे करने की सोचें। कार्यक्रम में परिवर्तन करना ठीक नहीं होगा। कोई जरूरी मीटिंग या सेमिनार भी इस बीच करनी पड़ सकती है।

तुला:
इस वक्त आपका पारिवारिक वातावरण अच्छा चल रहा है। घर के किसी सदस्य पर आकस्मिक संकट भी खत्म हो गया है। रही बात आपके कार्यस्थल की कुछ और पैसा निवेश करने से स्थितियां नियंत्रण में आ सकती है और बेहतर लाभ हो सकता है।

वृश्चिक:
आपके द्वारा पूर्व में लिए गए निर्णय आज सार्थक हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। किसी के द्वारा किया गया परोपकार आपके लिए वरदान सिद्ध हो सकता है। चलते फिरते समय कुछ सावधानी जरूरी है। महत्वपूर्ण सामान की भी रक्षा करनी होगी।

धनु:
आपके घर परिवार में इस वक्त कोई मांगलिक कार्य आयोजित होने की संभावना है। किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए रिश्ते की बात आज हो सकती है। घर में आदर सत्कार प्राप्त होगा और साज सज्जा तथा साफ सफाई का भी ध्यान रखना होगा।

मकर:
काफी समय से किसी मित्र के साथ पैदा हुए तनाव आज सुलह सफाई के स्तर पर आकर खत्म हो जाएगा। इससे आपको जहां राहत मिलने की संभावना है। दूसरी ओर एक उपयोगी व्यक्ति के पुन: आपके जीवन में लौट आने का हर्ष भी होगा। जहां तक हो सके आप अपने स्तर पर उससे माफी भी मांग सकते हैं।

कुंभ:
इन दिनों कुछ रंगीन मिजाज लोगों के साथ आपका उठना बैठना चल रहा है, लेकिन इस प्रकार के लोगों की संगत में रहने से पहले आपको अपने मान-सम्मान का ध्यान भी रखना चाहिए क्योंकि एक बार जैसी धारणा आपके पीछे बन जाती है वही रहती है।

मीन:
किसी मानसिक भ्रम या भय के कारण आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। काम में अरुचि रहेगी। आवागमन में दिक्कत हो सकती है। किसी अविश्वसनीय व्यक्ति के कारण आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। सुधार इतनी जल्दी नहीं होगा। फिर भी अपने को संतुलित करने में देर नहीं करें।
सर्दी के मौसम में बहुत लाभदायक है मखाना,जानिये इसके फायदे...

सर्दी के मौसम में बहुत लाभदायक है मखाना,जानिये इसके फायदे...

 सर्दी के मौसम में ड्राई फ्रूट ज्यादा खाया जाता है। हम सभी जानते है कि बादाम, किशमिश, पिस्ता, चिलगोजे, अखरोट और मखाने में बहुत से पोषक तत्व पाएं जाते हैं जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। वैसे तो सारे सूखे मेवे गुणों से भरपूर होते हैं लेकिन मखाना ठंड में शरीर को बीमारियों से बचाए रखने में बहुत फायदेमंद है। इसमें प्रोटीन,एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन, कैल्शियम, मिनरल्स, न्यूट्रिशियंस और फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं। यह तत्व शरीर के पोषण के लिए बहुत जरूरी है। आइए जाते है इनसे होने वाले फायदों के बारे में :


-मखाने में उच्च मात्रा में प्रोटीन होता है। ये ग्लूटेन रहित होता है इसलिए इसे सुबह नाश्ते में खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है।

-मखाना रक्त शर्करा स्तर को सामान्य बनाए रखता है। इसलिए इसे खाने से डायबिटीज के रोगियों को लाभ होता है।

-रात में सोते समय दूध के साथ मखाने का सेवन करने से नींद न आने की समस्या दूर हो जाती है। क्योंकि ये तनाव को दूर करने और ब्लॉक नसों को खोलने में मदद करता है।

- मखाने खाने से ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से होता है। इससे किडनी की समस्या दूर होती है।

-मखाने में एंटी हीलिंग प्रापर्टीज होती है इसलिए मसूड़ों के दर्द में आराम मिलता है। इससे दांत में दर्द भी नहीं होता है।

-मखाने में फाइबर होता है इसलिए ये शरीर में न्यूट्रिशन्स देने का काम करता है। इसे खाने से शरीर में अतिरिक्त चर्बी नहीं जमती है।

-मखाने के चार दाने रोजाना नियम से खाने पर शरीर में इंसुलिन बनने लगता है और शुगर की मात्रा कम हो जाती है।

-रात को सोने से पहले दूध के साथ मखानों का सेवन करने से तनाव कम होता है। इससे दिमाग रिलैक्स महसूस करता है।
-यह स्प्लीन को डिटॉक्सी फाइ करता है और किडनी को मजबूत बनाता है। इसके सेवन से खून भी साफ रहता है।

-मखाने में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। इनका सेवन जोड़ों के दर्द, गठिया जैसे मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।
 
मंत्री शिव डहरिया और विधायक विकास उपाध्याय झारखण्ड विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाये गए

मंत्री शिव डहरिया और विधायक विकास उपाध्याय झारखण्ड विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाये गए

खिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ से नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया और रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय को पर्यवेक्षक बनाया है। 

झारखंड चुनाव के लिए एआईसीसी ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिव कुमार डहरिया और रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक विकास उपाध्याय को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए पर्यवेक्षक बनाया है। दोनों नेता झारखंड विधानसभा चुनाव में चुनावी कार्यक्रमों को संपन्न कराने का काम करेंगे।
 
अब गंगा को प्रदूषित करना पड़ेगा महंगा, सरकार ने की सख्त कार्यवाही की तैयारी, जाने क्या है कानून

अब गंगा को प्रदूषित करना पड़ेगा महंगा, सरकार ने की सख्त कार्यवाही की तैयारी, जाने क्या है कानून

गंगा प्रदूषण पर आएगा कानून

गंगा में प्रदूषण फैलाने वालों पर सरकार अब सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है। सोमवार से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार गंगा की साफ-सफाई बनाए रखने के लिए बिल पेश करने वाली है। इसके तहत गंगा में प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का प्रावधान रखा गया है। खबर है कि अब ऐसा करने वालों को 5 साल की जेल तथा 50 करोड़ रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, जलशक्ति मंत्रालय ने बिल का मसौदा तैयार कर लिया है और इसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। इस बिल में 13 चैपटर्स हैं। इसमें गैरकानूनी निर्माण कार्य, पानी के बहाव को रोकना, गंगा में गंदगी जैसे कई प्रावधान शामिल हैं।

इस बिल में कहा गया है कि अगर कोई बिना अनुमति के गंगा की धारा की बहाव में रुकावट पैदा करता है तो फिर उस पर ज़्यादा से ज़्यादा 50 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसी तरह अगर कोई गंगा के तट पर रहने के लिए घर या बिजनेस के लिए कोई कंसट्रक्शन करता है तो उसे पांच साल तक की जेल की सजा हो सकती है।

केंद्र सरकार गंगा को बचाने के लिए एक खास पुलिस फोर्स भी तैयार करेगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री की देख रेख में नेशनल गंगा काउंसिल भी बनाया जाएगा। पीएम के अलावा इस काउंसिल में उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और झारखंड के मुख्यमंत्री भी होंगे।
 
प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से हो रही पॉलीथीन की बिक्री

प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से हो रही पॉलीथीन की बिक्री

सीएमओ बोले-कहां हो रही बिक्री, नहीं है जानकारी 
महासमुंद। पॉलीथीन और प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बावजूद इसके विक्रय पर रोक लगाने को लेकर पालिका का रवैया उदासीन है। यही कारण है कि प्रतिबंध लगने के डेढ़ माह बाद भी बाजार में इसकी बिक्री धड़ल्ले से जारी है। कार्रवाई न होने से इसका कारोबार शहर में फल-फूल रहा है और कारोबारी इससे लाखों रूपए की कमाई कर रहे है|
 
प्लास्टिक पर लगे प्रतिबंध का असर देखने के लिए शनिवार को इस प्रतिनिधि ने मुख्यालय के गोल बाजार स्थित करीब आधा दर्जन से अधिक थोक एवं चिल्हर दुकानों का जायजा लिया। इस दौरान दुकानों में ना सिर्फ प्लास्टिक से बने डिस्पोजल ग्लास ही नहीं बल्कि सिंगल यूज प्लास्टिक कैरीबैग की भी बिक्री बाजार में बेधड़क जारी है। बाजार में बिक्री की वजह पालिका द्वारा प्रतिबंध के बाद से कोई कार्रवाई नहीं किया जाना है। इधर, शहर के सब्जी बाजार और फल दुकानों में अभी भी ग्राहकों को सामान देने के लिए कैरी बैग के रूप में पॉलीथीन का ही उपयोग किया जा रहा है। बिक्री को लेकर एक व्यवसायी ने नाम ना बताते हुए कहा कि पहले इसके उत्पादन और सप्लाई पर प्रतिबंध लगना चाहिए, बाजार में सप्लाई होगी तो बिक्री होना लाजिमी है।

इस साल 19 प्रकरण दर्ज
पालिका से मिली जानकारी के मुताबिक जनवरी से नवंबर माह तक पालिका द्वारा सिंगल यूज कैरी बैग और प्लास्टिक सामग्रियों के खिलाफ अभियान चलाकर कुल 19 प्रकरण दर्ज किए गए हंै जिसमें शहर स्थित दुकानों और ठेलों से पॉलीथीन जब्ती का प्रकरण दर्ज किया गया है। कार्रवाई के दौरान कारोबारियों को बिक्री और उपयोग न करने की अपील पालिका ने की है।

कार्यक्रमों में डिस्पोजल की अधिक मांग 
जानकारी के मुताबिक प्लास्टिक के डिस्पोजल की सबसे अधिक खपत शराबी कर रहे हंै। शहर की दुकानों और होटल,ढाबों में शराब सेवन के लिए ग्राहक इसी का उपयोग करते हंै। शहर के शराब दुकानों के आसपास अघोषित मयखानों में फैले डिस्पोजल को देखकर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। इसके अलावा विवाह आदि कार्यक्रमों में इसी का उपयोग किया जाता है। बाजार में इसकी बिक्री भी खूब होती है। बाजार में इसकी बिक्री कहां हो रही है इसकी जानकारी नहीं है। जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। जानकारी हो तो बताइए कार्रवाई कर प्रकरण दर्ज किया जाएगा। कर्मचारियों को जांच के लिए भेजा जाएगा। 
रमेश जायसवाल- सीएमओ नपा महासमुंद

 

भारत सरकार बहुत जल्द बेचने जा रही है एयर इंडिया और भारत पेट्रोलियम, जानिए कब होगी इसकी बिक्री

भारत सरकार बहुत जल्द बेचने जा रही है एयर इंडिया और भारत पेट्रोलियम, जानिए कब होगी इसकी बिक्री

ई दिल्ली | वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन कहा है कि सरकार चाहती है मार्च तक एयर इंडिया और ऑइल रिफाइनर भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की बिक्री की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।

अगले साल की शुरुआत में ही ये दोनों काम पूरे हो जाने की उम्मीद है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार को इन दो कंपनियों को बेचने से इस वित्त वर्ष में एक लाख करोड़ का फायदा होगा।

सीतारमन ने कहा, 'एयर इंडिया की बिक्री प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही निवेशकों में उत्साह देखा गया है।' पिछले साल निवेशकों ने एयर इंडिया को खरीदने में ज्यादा उत्साह नहीं दिखाया था इसलिए इसे नहीं बेचा जा सका था। बता दें कि मौजूदा वित्त वर्ष में कर संग्रह में गिरावट को देखते हुए सरकार विनिवेश और स्ट्रैटजिक सेल के जरिए रेवेन्यू जुटाना चाहती है।

वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि आर्थिक सुस्ती  से निपटने के लिए समय पर जरूरी कदम उठाए गए हैं और कई क्षेत्र अब सुस्ती से बाहर निकल रहे हैं। सीतारमन ने बताया कि कई उद्योगों के मालिकों से कहा गया है कि वे अपनी बैलेंस शीट में सुधार करें और उनमें से कई नए निवेश की तैयारी कर रहे हैं।

 

करंट से जंगली सूअर का शिकार, 8 गिरफ्तार

करंट से जंगली सूअर का शिकार, 8 गिरफ्तार

मांस और शिकार में प्रयुक्त औजार बरामद

महासमुंद। बसना वनपरिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 330 में करंट से जंगली सूअर का शिकार करने का मामला आया है। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी दल-बल सहित आरोपी के घर में दबिश देकर उनकी बाड़ी से कच्चा मांस लगभग 5 किलो साथ में पकाए गए बर्तनों गंजी, बाल्टी में अधपका मांस, मांस काटने का औजार, लगभग 200 मीटर बिजली का तार, लकड़ी का गुटखा तथा सूअर का आंत भी जब्त कर नष्ट किया। आरोपियों में नंदलाल पिता करम रावत (32), मुनूदाऊ पिता बृजलाल रावत (59), कंसलाल पिता करम रावत (36) सभी आरोपी खोकसा बांधापारा निवासी हैं। उक्त कार्य में 5 और लोग संलिप्त हैं, इनमें पलसाभाड़ी निवासी चुम्मन लाल पिता आनंदराम (38), सीताराम पिता मुनीराम (38), जगलाल पिता मुनूदाऊ (37), चेतन पिता हरिशंकर कंवर (50) और नंदकुमार पिता गोरालाल (30)  को पकड़कर न्यायालय में पेश किया  गया।आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम की धारा 1972 के धारा 9, 50, 51, तहत कार्रवाई की गई।

रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्र से एक्टिवा व बाइक पार, मामला दर्ज

रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्र से एक्टिवा व बाइक पार, मामला दर्ज

रायपुर। पुरानी बस्ती व कबीर नगर थाना क्षेत्र में दो मोटरसाइकिल चोरी हो जाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रोफेसर कालोनी पुरानी बस्ती निवासी सनत कुमार साहू 41 वर्ष पिता बसंत लाल साहू ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 14 नवंबर को सांई दवाखाना के चलते सेक्टर तीन प्रोफेसर कालोनी में प्रार्थी ने अपनी एक्टिवा क्रमांक सीजी 04 एमटी 2208 कीमत 40 हजार रुपये को किसी ने चोरी कर लिया। वहीं कबीर नगर थाना क्षेत्र में रमाशंकर खिलरिया 45 वर्ष पिता स्व. धु्रवराम खिलरिया ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 13 नवंबर को हीरापुर में उड़ता हनुमान मंदिर के पास प्रार्थी अपनी हीरो पैशन प्र्रो मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 एलबी 1599 कीमत 20 हजार को किसी ने चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर युवक से मारपीट, मामला दर्ज

शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर युवक से मारपीट, मामला दर्ज

 रायपुर। शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर स्कूटी सवार दो युवकों ने हाथ मुक्का से मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट डीडी नगर थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बटंग तहसील पाटन अमलेश्वर निवासी निखिल दास बैरागी 18 वर्ष पिता शंभू दास बैरागी ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 16 नवंबर को महादेव घाट बजरंग बली मंदिर के पास स्कूटी क्रमांक सीजी 04 एमडब्ल्यू 6247 में सवार दो युवकों ने प्रार्थी को रोककर शराब पीने के लिए पैसा मांगा नहीं देने पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारकर चोट पहुंचाया। 

अपने बालों को लंबा,हेल्दी और ग्लॉसी बनाने है तो अपनाये यह आसान और घरेलू नुस्खा...

अपने बालों को लंबा,हेल्दी और ग्लॉसी बनाने है तो अपनाये यह आसान और घरेलू नुस्खा...

मौसम बदलने का सीधा असर स्किन और बालों पर पड़ता है। स्किन के लिए देखभाल करना फिर भी आसान होता है लेकिन आजकल की भागती-दौड़ती लाइफ में बालों को लेकर बाहर ट्रीटमेंट लेने के लिए टाइम की प्रॉब्लम हो जाती है। लेकिन इन बातों को लेकर परेशान होने के बजाए आप चाहें तो घर पर ही अपने बालों को अच्छा ट्रीटमेंट दे सकती हैं। इससे आपके बाल भी बेहद खूबसूरत नजर आएंगे। साथ ही बड़ी बात यह है कि इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है। आइए जानते हैं इन घरेलु नुस्खों के बारे में....


प्याज भी बेहद गुणकारी
अगर आप लगातार बालों के गिरने की समस्या से परेशान हैं तो प्याज का प्रयोग करें। इसका जूस तैयार करके बालों की जड़ों में लगाकर दो घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद बालों को अच्छे से वॉश कर लें। यह बालों के गिरने की समस्या को कम करने के साथ ही बालों में शाइन भी आती है।

नींबू से मिलेंगे डैंड्रफ फ्री हेयर
अगर आप डैंड्रफ की समस्या से जूझ रहे हैं और तमाम उपायों के बावजूद भी आपको लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसे में आप घर पर ही नींबू का जूस तैयार करें और अपने बालों में उससे धीरे-धीरे मसाज करें। ऐसा करने से आपको डैंड्रफ से राहत मिल जाएगी। इसके अलावा यह बालों की ग्रोथ को भी बढ़ाता है।

डैमेज्ड हेयर के लिए बेस्ट है आवोकाडो
आवोकाडो डैमेज्ड हेयर के लिए काफी फायेदमंद होता है। एक अंडे के साथ इसका पैक बनाकर बालों में लगा दें। 20 मिनट तक बालों को ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद वॉश कर लें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में एक बार करें। इससे डैमेज्ड बालों में सुधार होता है और बाल खूबसूरत नजर आते हैं।

ऑलिव ऑयल के फायदे
बालों के लिए ऑलिव ऑयल के भी अपने ही फायदे हैं। यह बालों में मॉइस्चर बनाए रखता है। जो कि तमाम तरह की समस्याओं से बालों को बचाता है।

बेहद फायदेमंद है ग्रीन टी
सेहत के साथ ही ब्यूटी के लिए भी ग्रीन टी काफी फायदेमंद है। इसमें मौजूद कैटेचिन नामक तत्व से बालों का गिरना रुक जाता है। यही वजह है कि ग्रीन टी बालों के लिए भी काफी हेल्दी साबित होती है। बालों में ग्रीन टी का पैक बनाकर लगाएं। यह प्रक्रिया आपको 1 महीने में दो बार करनी चाहिए।

बियर देता है सॉफ्ट हेय
यदि नियमित रूप से बियर से बालों को वॉश किया जाए तो यह बालों के लिए काफी बेहतर साबित हो सकता है। इससे पहले तो बालों को मसाज करिए। इसके बाद वॉश कर लें। यह बालों को सॉफ्ट बनाता है।

छाछ के हैं अपने फायदे
छाछ बालों के लिए बहुत ही गुणकारी है। इसमें विटमिन और प्रोटीन्स अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो कि बालों के लिए अच्छा नरिशमेंट होता है। यह बालों को हेल्दी और ग्रोथफुल बनाता है।