मिली जानकारी के अनुसार रात सवा बारह बजे प्रशासनिक भवन के तीसरेे माले में आग लग गई मौके पर दमकल की 3 वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी।
राफेल डील मामले में लगाई गई पुनर्विचार याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है और कोर्ट ने सभी याचिकाएं खारिज कर दी है। कोर्ट ने इस मामले में अपने पिछले फैसले को बरकरार रखते हुए कहा कि इस मामले में कोईं भी जांच या एफआईआर दर्ज करने की जरूरत है। कोर्ट के इस फैसले को केंद्र सरकार के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है वहीं याचिका दायर करने वालों को बड़ा झटका लगा है। दूसरी तरफ सर्वोच्च न्यायालय ने राहुल गांधी की माफी भी कबूल कर ली है। कोर्ट ने कहा है कि उनका बयान दुर्भाग्यपूर्ण था। कोर्ट ने राहुल के खिलाफ दायर केस को बंद कर दिया और उन्हें कहा कि राहुल भविष्य में संभलकर रहें।
आज 14 नवम्बर का राशिफल
रायपुर जैसा की विदित है प्रभु श्री राम जी को जब वनवास हुआ था तब उन्होंने लंका तक जाने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के वन क्षेत्रो से ही होकर गुजरे थे इस विषय पर रायपुर के स्व श्री मन्नू लाल जी एवं उनकी टीम ने राम वन गम पथ पर काफी शोध किया था उसी शोध को आधार मानते हुए भूपेश सरकार राम वन गमन पथ क्षेत्र को पर्यटन के हिसाब से विकसित करने जा रही है इस हेतु एक समिति का निर्माण भी किया जा चूका है .

जिसकी प्रथम बैठक 14 नवम्बर को दोपहर 3 बजे रायपुर में आयोजित की गयी है जिसमे राम वन गमन परिपथ स्थलों के विकास हेतु निर्णय लिया जा सकता है .
रायपुर। श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण अवश्यंभावी देखकर कांग्रेस द्वारा चोला बदलने पर भाजपा ने कटाक्ष किया है। पार्टी प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने ने कहा कि यह वैसा ही हुआ कि फिसल गये तो हर-हर गंगे। उन्होंने कहा कि अंत-अंत तक कांग्रेस मंदिर निर्माण में अड़ंगा लगाती रही। हर मंच पर उसकी लगातार कोशिश रही कि भगवान श्रीराम का विरोध कर वोट वसूला गया। उन्होंने कहा कि आज जब मंदिर पर अंतिम फैसला आ गया है, तब कांग्रेस के महापौर, विधायक और अन्य प्रतिनिधिगण चंद पैसे चंदा देकर पार्टी का पाप धोना चाहते हैं, ऐसा कदापि संभव नहीं होगा।
श्री उपासने ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर की बात तो छोड़ दीजिए, कांग्रेस ने तो भगवान श्रीराम के अस्तित्व से ही इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि श्रीराम सेतु मामले में न केवल कांग्रेस सरकार ने हलफनामा देकर रामसेतु को काल्पनिक बताया था, बल्कि यह भी कहा था कि देश के आर्थिक उन्नति के लिए रामसेतु टूटना जरूरी है। उन्होंने कहा कि राजद्रोह में कांग्रेस ने भाजपा की चुनी हुई सरकारों को नाहक बर्खास्त कर दिया था। ऐसी कांग्रेस किस मुंह से श्रीराम की बात कर रही है, यह सोचकर भी आश्चर्य होता है। उपासने ने कालनेमि का जिक्र करते हुए कहा कि अगर राम विरोधी लोग भगवान का नाम जपने लगे तो सावधान हो जाना चाहिए।
श्री उपासने ने कहा कि दु:ख की बात यह है कि आज भी कांग्रेस श्रीराम के मामले पर दोहरा रवैया अपना रहा है। उसका एक प्रवक्ता सर्वोच्च अदालत के फैसले का स्वागत कर रहे तो दूसरे नेता उससे असहमति जता रहे । हमेशा की तरह कांग्रेस का इस मामले पर भी दोहरा आचरण निंदनीय है। उपासने ने कहा कि अगर सच में कांग्रेस को इस मामले में अपने किये पर अफसोस है, तो उसे समूचे देश से हाथ जोड़ कर माफी मांगना चाहिए और उस मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के साथ द्रोह करने के लिए शर्मिंदा होना चाहिए। उपासने ने साथ ही कांग्रेस से यह अपील की कि वह अब कम से कम भगवान को बख्श दे और इस विषय पर सस्ती राजनीति से बाज आयें।
उन्होंने कहा कि वैसे भी दान कभी कांग्रेसियों की तरह विज्ञापन करके नहीं दिया जाता है। इस तरह से केवल राजनीति की जाती है, अपना उत्पाद बेचा जाता है। उन्होंने कांग्रेस से यह अपील भी की कि अपने पितरों की भलाई के लिए गुप्तदान करें।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जन चौपाल में राजधानी रायपुर की तर्ज पर छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में गढ़ कलेवा खोलने के निर्देश दिए है। सभी जिला मुख्यालयों में गढ़ कलेवा खोलने के लिए मुख्य सचिव को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है। रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय परिसर में छत्तीसगढ़ के पारम्परिक व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध गढ़ कलेवा का संचालन किया जा रहा है। जिसमें स्व सहायता समूहों की लगभग सौ महिलाएं कार्य कर रही हैं। इस केन्द्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में राजधानी सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों और राज्य के बाहर से आने वाले लोग पारम्परिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लाभ उठा रहे हैं। राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में गढ़ कलेवा खुलने से लोगों को छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद मिल पाएगा साथ ही हजारों स्थानीय महिलाओं को स्व सहायता समूहों के माध्यम से रोजगार भी मिलेगा।
जन चौपाल कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में गढ़ कलेवा खोलने के संबंध में मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ नागरिक संघर्ष समिति रायपुर के श्री विश्वजीत मित्रा ने सुझाव पत्र प्रस्तुत किया है। जिसमें सभी जिला मुख्यालयों के जिलाधीश कार्यालय परिसरों, जिला न्यायालय परिसरों, रेलवे स्टेशनों और स्वामी विवेकानन्द विमानतल में गढ़ कलेवा केन्द्र खोलने का सुझाव दिया है। इन स्थानों में गढ़ कलेवा खुलने से राज्य के सभी जिलों के नागरिकों के साथ-साथ अन्य राज्यों के लोगों को भी छत्तीसगढ़ के पारम्परिक व्यंजनों का स्वाद चखने का मौका मिलेगा।
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर पुलिस टीम के द्वारा 25 लाख कीमत के नशीली दवाई, 01 मोटर सायकल सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। सूरजपुर जिले में पदस्थापना के बाद से ही पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश कुकरेजा ने नशीली दवाईयों के धंधे में लिप्त राज्जीय एवं अंतरराज्जीय लोगों के विरूद्व सख्त कार्यवाही करने हेतु थाना-चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया था। इसी तारतम्य में गत् 11 नवम्बर 2019 को चौकी प्रभारी बसदेई सुनील सिंह को विष्वस्त मुखबीर से सूचना मिली कि माड़ा मध्यप्रदेश से पटना जिला कोरिया निवासी गंगा प्रसाद साहू अपने 02 साथी राजेन्द्र गोड़ एवं पारस गोंड़ के साथ मोटर सायकल क्रमांक सीजी 16 सीबी 6310 में अवैध रूप से नशीली दवाईयां लेकर आ रहे है। जिसकी जानकारी से चौकी प्रभारी ने पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया जिस पर उन्होंने तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
रायपुर. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बंद कमरे से बहू की जोर-जोर से चीखने की आवाज आ रही थी। मौके पर पहुंची सास ने जब कमरे में झांककर देखा तो बहू को इस हाल में देख उसके होश उड़ गए।
दरअसल, बहू ने चूहा मार दवाई खा ली थी, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस नवविवाहिता की आत्महत्या मामले में मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतका की मौत का खुलासा होगा।
यह मामला मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम कमरौद का है। अस्पताल पुलिस के अनुसार ग्राम कमरौद निवासी ओमप्रकाश साहू की शादी छह महीने पहले 26 अप्रैल 2019 को ग्रम भेंड्री निवासी उमा भारती साहू (20) के साथ हुआ था। शादी के बाद वह उमा भारती को लेकर मैनपुर चला गया। एक महीने तक अपने साथ में रखने के बाद ओमप्रकाश वापस उमा को अपनी मां के पास कमरौद लाकर छोड़ दिया। सोमवार को छुट्टी लेकर वह देर शाम घर आया था। रात करीब 8 बजे भोजन को लेकर दोनों पति-पत्नी में कहा-सुनी हो गई। इसके बाद ओमप्रकाश सो गया। रात करीब 11 बजे उमा ने घर में रखी चूहा मार दवाई का सेवन कर लिया। थोड़ी देर बाद उसे उल्टियां होने लगी। इस पर उसकी सास की नींद खुल गई। उसने तत्काल ओमप्रकाश को उठाकर उसे मगरलोड अस्पताल लाया। करीब घंटेभर तक चले प्राथमिक उपचार के बाद उसे मसीही अस्पताल रिफर कर दिया। यहां डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
पिछड़ा वर्ग आरक्षण के समर्थन में बुधवार को छत्तीसगढ़ बंद है। छत्तीसगढ़ प्रदेश महासंघ के आह्वान पर छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग, एससी-एसटी वर्ग और अल्पसंख्यक महासंघ ने मिलकर इस बंद का आह्वान किया है।
हालांकि प्रदेश में बंद का मिला-जुला असर देखा गया। ज्यादातर इलाकों में बंद बेअसर रहा, जबकि कुछ इलाकों में इसका आंशिक असर देखा गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश महासंघ के संयोजक क्रांति साहू ने बताया कि सुबह से संगठन के सदस्य प्रदेशभर में बंद को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और लोगों से अपील कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने छत्तीसगढ़ बंद का समर्थन करते हुए लोगों से अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और दुकानों को बंद रखकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की।
पुलिस प्रशासन ने बंद को मद्देनजर रखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है।
हालांकि इस बंद से एक गुट ने खुद को अलग कर लिया है। उनका कहना है कि अयोध्या मामले में आए फैसले के बाद बंद का समर्थन नहीं करता है। मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज व अन्य संगठनों ने केन्द्र सरकार के अलर्ट को देखते हुए खुद को आंदोलन से दूर कर लिया है।
धान खरीदी के मसले पर आज प्रदेश कांग्रेस भवन में पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की. बैठक में 13 नवंबर को दिल्ली रवाना होने की तैयारी कांग्रेसियों की थी. लेकिन राम मंदिर मसले पर सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था अब तारीखों के साथ दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन के लिए नई रूपरेखा भी बना ली गई है.
कांग्रेस के सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 17 या 18 नवंबर को कांग्रेसियों और किसानों को साथ लेकर दिल्ली की ओर कूच करेंगे. सड़क मार्ग से गाड़ियों का काफिला लेकर निकलेंगे और 20 नवंबर को दिल्ली पहुँचेंगे. पूरी संभावना है कि 20 नवंबर को ही दिल्ली में हल्ला-बोल प्रदर्शन होगा.
दो पैरालंपिक खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए स्वीकृत किए डेढ़-डेढ़ लाख रूपए
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास पर आयोजित जन-चौपाल भेट मुलाकात में प्रदेश के दो पैरालंपिक खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में शामिल होने के लिए डेढ़-डेढ़ लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। जनचौपाल में बिलासपुर की पैरालंपिक खिलाड़ी सुश्री रोहिनी साहू और कवर्धा के श्री हरिहर सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें बताया कि थाइलैण्ड में अगले वर्ष 20 से 28 फरवरी तक आयोजित होने वाली पैरालंपिक अंतर्राष्ट्रीय व्हील चेयर फंेसिंग प्रतियोगिता के लिए उनका चयन हुआ है। उन्होंने स्पर्धा में रजिस्ट्रेशन, वीजा, बीमा, खेल किट और आने-जाने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने दोनो पैरालंपिक खिलाड़ियों को स्वेच्छानुदान से डेढ़-डेढ़ लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास पर आयोजित जन-चौपाल भेट मुलाकात में रायगढ़ जिले की खरसिया तहसील के ग्राम हालाहुली के सरस्वती महिला स्व सहायता समूह को स्वेच्छानुदान मद से एक लाख रूपए की राशि मंजूर की है। इन महिलाओं ने स्वरोजगार के लिए बैंक से तीन लाख रूपए का ऋण लिया था। महिलाओं ने 1.80 लाख रूपए की राशि जमा करा दी है, लेकिन व्यवसाय में कुछ कठिनाई के कारण ऋण की किश्त जमा नही कर पा रहीं हैं। मुख्यमंत्री ने समूह की महिलाएं अपने व्यवसाय को आगे जारी रख सके इसके लिए उन्हें एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर की।
इसी तरह मुख्यमंत्री ने रायपुर जिले के ग्राम अकोली (मांढर) की कुमारी रमेशरीन धीवर को उनकी दुकान में सामग्री क्रय के लिए 25 हजार रूपए और आरंग के ग्राम केसला के श्री भागवत निषाद को आर्थिक सहायता के रूप में 25 हजार रूपए की सहायता स्वीकृत की है। श्री बघेल ने बलौदा बाजार जिले के भाटापारा के परशुराम वार्ड निवासी श्रीमती शारदा मिश्रा को उनकी बेटी विभूति मिश्रा की पढ़ाई के लिए 50 हजार रूपए की राशि मंजूर की है। श्रीमती शारदा मिश्रा ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी बेटी बेंगलुरु के रमैया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में कंप्यूटर साइंस की प्रथम वर्ष की छात्रा है उसकी फीस और हॉस्टल का खर्च लगभग 40 हजार रूपए है। मुख्यमंत्री ने उन्हें 50 हजार रूपए की राशि मंजूर की। मुख्यमंत्री ने दुर्ग जिले के पाटन के ग्राम तेलीगुण्डरा निवासी श्रीमती लक्ष्मी बाई साहू को फैंसी स्टोर के लिए 20 हजार रूपए, धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड के ग्राम कोडेबोड़ निवासी श्रीमती नंदनी साहू को आर्थिक सहायता के रूप में दस हजार रूपए, रायपुर संतोषी नगर की नाना बाई को 5 हजार रूपए, रायपुर के उरला निवासी श्री विशाल साहू को 20 हजार रूपए, दुर्ग जिले के अहिवारा के ग्राम मुरमुर्दा निवासी श्री लक्ष्मी देवांगन को 5 हजार रूपए की सहायता राशि मंजूर की।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास पर आयोजित जन-चौपाल, भेंट मुलाकात कार्यक्रम में बलौदा बाजार जिले के ग्राम जारा निवासी एक कृषक परिवार के प्रतिभावान बेटे को उच्च शिक्षा के लिए एक लाख रूपए की सहायता राशि स्वेच्छानुदान से मंजूर की। जनचौपाल में ग्राम जारा निवासी श्री सालिक राम धुरंधर ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें बताया कि उनका बेटा आर. यीशु धुरंधर ने वर्ष 2018-19 में कक्षा 12वीं की परीक्षा 93.6 अंकों के साथ पास की है। उन्होंने अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री को बताया कि वे अपने बेटे को आगे की पढ़ाई कराने में असमर्थ हैं। मुख्यमंत्री ने उनकी समस्या सहानुभूति पूर्वक सुनी और श्री धुरंधर की बेटे की पढ़ाई के लिए राशि स्वीकृत कर दी। श्री सालिक राम धुरंधर ने इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि अब उनका बेटा भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेगा।
बिलासपुर| अंधेरे में सड़क पर खड़े ट्रक से एंबुलेंस के टकराने से चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। अचानक से ट्रक नजर आने पर चालक ने रोकने की कोशिश भी की, लेकिन ब्रेक के नीचे पानी की बाेतल फंस जाने से 100 की रफ्तार से एंबुलेंस उससे जा भिड़ी। हादसा सीपत के पास सोमवार देर रात हुआ। मृतकों में एक निजी अस्पताल का स्टाफ भी शामिल है। दोनों कोरबा से आए थे और मरीज को सिम्स छोड़कर लौट रहे थे। एंबुलेंस में शराब की बोतल भी मिली है। ऐसे में अंदेशा है कि चालक नशे में रहा होगा।
जिस तरह रोजाना 2 बार ब्रश करना जरूरी है, ठीक उसी तरह 2 बार नहाना भी जरूरी है। सुबह नींद से जागकर खुद को तरोताजा महसूस करवाने के लिए नहाना जरूरी है और रात में सोने से पहले दिनभर की थकान, पलूशन और गंदगी को दूर करने के लिए भी शावर लेना जरूरी है। लेकिन क्या आपके मन में कभी ये बात आयी है कि कहीं आपका नहाने का तरीका आपकी स्किन को नुकसान तो नहीं पहुंचा रहा? शायद आपने कभी सोचा भी नहीं होगा कि नहाने के दौरान की गई छोटी-छोटी गलतियों से स्किन को नुकसान पहुंच सकता है, लिहाजा इन गलतियों से पूरी तरह से बचें....
बहुत देर तक गर्म पानी से नहाना
ठंडे पानी की तुलना में गर्म पानी से नहाना ज्यादा बेहतर फील होता है, खासकर ठंड के मौसम में। लेकिन इस प्रक्रिया के दौरान अगर आप बहुत देर तक नहाते रहें तो शरीर में जरूरत से ज्यादा स्टीम पहुंच जाती है। इस वजह से स्किन में मौजूद इसेंशल ग्रीज खत्म हो जाती है जिस वजह से स्किन के पोर्स खुल जाते हैं जिससे स्किन में रेडनेस और खुजली की समस्या हो सकती है।
स्किन पर ज्यादा साबुन लगाना
साबुन का नेचर ऐसिडिक होता है और यह स्किन में मौजूद धूल और गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है। लेकिन ऐसा करने के दौरान बहुत ज्यादा साबुन अगर स्किन पर लगा ली जाए तो आपकी स्किन ड्राई और फ्लैकी हो जाएगी। साथ ही कई साबुन में परफ्यूम भी डाला जाता है ताकि उनके स्मेल आपको अट्रैक्ट करे लेकिन इस तरह के साबुन को भी यूज करने से बचना चाहिए।
बाल से कंडिशनर सही से क्लीन न करना
जब आप बालों के आखिरी सिरे पर कंडिशनर लगाती हैं लेकिन उसे पानी से सही तरीके से साफ नहीं करतीं तो यह कंडिशनर पीठ की स्किन के संपर्क में आता है जिससे स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं जिससे पीठ पर ऐक्ने और पिंपल्स की समस्या हो सकती है।
नहाने के बाद मॉइश्चराइजर यूज न करना
गर्म पानी से नहाने के बाद जैसे ही आप तौलिए से अपनी स्किन को सुखा लेती हैं, यह बेहद जरूरी है कि आप तुरंत स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाएं ताकि स्किन के खुले रोमछिद्र बंद हो जाएं, वरना ड्राइनेस की वजह से स्किन में खुजली की समस्या हो सकती है। जब नहाने के बाद आपकी स्किन हल्की गीली हो तभी मॉइश्चराइजर लगा लें ताकि शरीर पर ड्राई कैक्स न पड़े।
शावर हेड को साफ करें
शावर बंद करने के बाद भी उसके सिरे से पानी लीक होता रहता है जिसमें कीटाणु जमा हो जाते हैं और यही कीटाणु आपकी स्किन पर बैक्टीरिया और फंगस छोड़कर स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने जब डिमरापाल आश्रम के बच्चों की इच्छा की पूरी: बच्चों को घुमाया पूरा मुख्यमंत्री निवास
पद्मश्री धर्मपाल सैनी के नेतृत्व में डिमरापाल आश्रम के बच्चों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज जन चौपाल भेंट मुलाकात में पद्मश्री धरमपाल सैनी के नेतृत्व में डिमरापाल आश्रमों के बच्चों ने सौजन्य मुलाकात की। इन बच्चों ने मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री बघेल से उनका निवास घूमने की इच्छा प्रकट की। बघेल ने बच्चों की इस बालसुलभ इच्छा को तुरंत ही पूरी की। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी बच्चों को हरे-भरेपरिवेश में स्थित मुख्यमंत्री निवास को अंदर से पूरा घुमाया गया। इन बच्चों ने बड़ी ही उत्सुकता के साथ मुख्यमंत्री निवास में स्थित गौशाला, बाड़ी, डिस्पेंसरी, कैबनेट कक्ष और कार्यालय आदि को देखा। बालिका बसंती कवासी ने कहा कि गांव के घरों की तरह ही मुख्यमंत्री निवास में भी बाड़ी देखने को मिली। गांव के घरों की तरह ही यहां गौशाला है। पहली बार रायपुर आयी बालिका वनिता कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर और उनका घर देखकर बहुत ही अच्छा लगा। मुख्यमंत्री ने इसके पहले बड़ी ही आत्मीयता और अपनत्व के साथ धर्मपाल सैनी और बच्चों से मुलाकात की। बघेल ने बच्चों से पूछा कि वे कहां जा रहा है, बच्चों ने बताया कि वे वर्धा आचार्य विनोवा भावे के आश्रम पवनार जा रहे है। मुख्यमंत्री ने बच्चों से विनोवा भावे जी के बारे में भी पूछा तो बच्चों ने बताया कि वे गांधी जी के शिष्य थे और उन्होंने भू-दान आंदोलन प्रारंभ किया था। बघेल को बच्चों ने यह भी बताया कि वे तीन दिन तक पवनार आश्रम में रहेंगे। मुख्यमंत्री ने बच्चों को उनकी यात्रा के लिए शुभाकामनाएं दी। डिमरापाल के ये बच्चे भू भूदान आंदोलन के प्रणेता आचार्य विनोवा भावे के वर्धा पवनार स्थित आश्रम जा रहे हैं, जहां 14 ,15 ,16 नवंबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और आचार्य विनोबा भावे जी के आदर्शों और सिद्धांतों पर कार्य करने वाली सामाजिक संस्थाओं का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। पूरे देश के बच्चे इस सम्मेलन में शामिल होने वर्धा जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के लगभग 190 बच्चे आश्रमों के शिक्षकों के साथ वर्धा जा रहे हैं। इस अवसर पर पद्मश्री सम्मान प्राप्त धर्मपाल सैनी भी उपस्थित थे। धर्मपाल सैनी पिछले 40 वर्षों से बस्तर संभाग में माता रुक्मणी सेवा संस्थान डिमरापाल के आश्रम सहित विभिन्न क्षेत्रों में 37 आश्रमों का संचालन कर रहे हैं। जिनमें 3000 बच्चे अध्ययनरत हैं। सैनी आदिवासी बच्चियों को तीरंदाजी, एथलेटिक, मैराथन ,फुटबॉल जैसे खेलों में भी प्रशिक्षण देकर तैयार कर रहे हैं। इनके संस्थान की तीन लड़कियां वर्ष 2020 में 17 वर्ष से कम आयु की महिला विश्व कप फुटबॉल के लिए भारत की टीम के चयन हेतु ट्रायल के लिए चयनित हुई हैं। ट्रायल के लिए पश्चिम बंगाल के कल्याणी में कैंप आयोजित किया गया है। सैनी ने बताया कि मैराथन और एथलेटिक स्पर्धा में उनके आश्रम की छात्राएं बड़ी संख्या में हिस्सा लेती हैं और पुरस्कार भी जीतते हैं। अनुमान के अनुसार वर्ष 2004 से अब तक पुरस्कार राशि के रूप में लगभग 30 लाख रूपए की राशि अब तक इन खिलाडियों को मिल चुकी है। फुटबॉल की अंतर्राष्ट्रीय सुब्रतो कप प्रतियोगिता में पिछले 6 वर्षों से बस्तर की बच्चियां जा रही हैं। इसी तरह प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में बड़ी संख्या में इन आश्रमों के बच्चे शामिल होते हैं और पदक हासिल करते हैं।
अमेरिका के नेवादा में एक पिता ने अपने 14 वर्षीय बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक लड़के गोओवानी की मां ने बताया कि पिता के मन में था कि बेटे के गे होने से अच्छा है कि बेटे का न होगा। जांच के बाद पुलिस ने दावा किया कि पिता ने बेटे को गोली मारकर मौत के घाट उतारा। पुलिस ने कहा है कि 53 साल के पिता वेन्डेल मेल्टन ने बहस के बाद गिओवानी मेल्टन को गुरुवार को गोली मार दी। पिता और बेटे में बहस इस बात को लेकर हुई थी कि गिओवानी गे है और उसका बॉयफ्रेंड भी है।
यह भी सामने आया है कि पिता ने इससे पहले भी बेटे पर बंदूक तानी थी जब उसने बॉयफ्रेंड के साथ बेटे को पकड़ लिया था। पुलिस घरेलू हिंसा की सूचना मिलने पर गिओवानी के फ्लैट में पहुंची थी, लेकिन तब तक 14 साल का लड़का क्रिटिकल कंडिशन में पहुंच चुका था। पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया गिओवानी फ्लैट में अकेले रहता था। पिता पर मर्डर और बच्चे के शोषण का आरोप लगाया गया है। अब तक ये साफ नहीं है कि क्या पिता पर हेट क्राइम के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। गोओवानी की परवरिश करने वाली मां सोनिया जोन्स ने कहा कि उसकी काफी खूबसूरत जिंदगी थी।



.jpg)


.jpg)














