BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
महिला बाल विकास विभाग में अधिकारियों का तबादला

महिला बाल विकास विभाग में अधिकारियों का तबादला

 महिला बाल विकास विभाग के दो अधिकारियों का तबादला आदेश जारी हुआ है। आदेश के अनुसार कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्ग सुकलाल को कोरबा स्थानांतरित किया गया है वहीं जिला महिला बाल विकास अधिकारी दुर्ग मनोज सिन्हा को महासमुंद में प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी बनाकर स्थानांतरित किया गया है। वहीं 31 परियोजना अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है। 

 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा : रामचन्द्रपुर एवं रघुनाथनगर बनेगी तहसील, जाने पूरी खबर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा : रामचन्द्रपुर एवं रघुनाथनगर बनेगी तहसील, जाने पूरी खबर

भूपेश बघेल ने 88 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज बलरामपुर जिले में रामानुजगंज के हाईस्कूल ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर बलरामपुर-रामानुजगंज जिले को कई सौगात दी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में रामचन्द्रपुर एवं रघुनाथनगर को तहसील बनाने की घोषणा, रामचन्द्रपुर में वन परिक्षेत्र कार्यालय बनाने, रामानुजगंज में वन्य प्राणी संरक्षण पार्क, बलरामपुर में लोक वन पार्क निर्माण, वाड्रफनगर से बलरामपुर तक सड़क निर्माण की घोषणा की। उन्होंने इस अवसर पर 88 करोड़ 40 लाख 43 हजार रूपए के विभिन्न कार्यों लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने जनसभा को संबोधित करते हुये दीपावली, राज्य स्थापना दिवस एवं देवउठनी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जिले के विकास संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आएगी एवं लोकार्पण एवं भूमिपूजन का जो कार्य आज हुआ है, विकास का यह कार्य आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा। उन्होंने धान खरीदी के संबंध में किसानों को आश्वस्त करते कहा कि हम धान को निर्धारित समर्थन मूल्य 25 सौ रूपये में ही खरीदेंगे। छत्तीसगढ़ के प्रत्येक व्यक्ति को ध्यान में रख कर हम सभी के लिये कार्यक्रम एवं योजनाएं बना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सुपोषित छत्तीसगढ़ बनाने के लिये मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, स्वस्थ छत्तीसगढ़ बनाने के लिये मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना की शुरूआत की है, जिसका लाभ प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। नरवा, गरूवा, घुरूवा एवं बाड़ी योजना के माध्यम से हमने गौठान योजना की शुरूआत की है। उन्होंने किसानों से आग्रह है कि वे अपना पैरा गौठानों में दें, ताकि गौठान में चारे की व्यवस्था भी हो जाए तथा चारे का सदुपयोग हो। दीपावली के अवसर पर गौठान के गोबर तथा मिट्टी से बने दीए दिल्ली में विक्रय के लिये भेजे गये, इसी प्रकार गोबर से बने खाद का विक्रय कर गौठान समिति को आय का साधन प्राप्त होगा। गौठान में नस्ल सुधार के माध्यम से पशुधन के विकास के साथ-साथ दुग्ध उत्पादन में भी बढ़ोतरी होगी, जिससे संबंधित क्षेत्र में दुग्ध की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ की परम्परा, रीति-रिवाज, तीज-त्यौहार को बढ़ावा देने तथा आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं युवा महोत्सव जैसे कार्यक्रमों के आयोजन के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं सांस्कृतिक मंत्री  अमरजीत भगत ने सभी अतिथियों का अभिवादन करते हुये मुख्यमंत्री के आगमन को जिले के लिये सौगात भरा होने की बात कही। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में धान का समर्थन मूल्य 25 सौ रूपये है, जो किसानों के हित में लिया गया महत्वपूर्ण फैसला है। उन्होंने नगरीय निकाय क्षेत्र में पट्टा वितरण संबंधी कार्यों के लिये मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उच्च शिक्षा तथा जिले के प्रभारी मंत्री  उमेश पटेल ने मुख्यमंत्री के जिला आगमन तथा जिले को दिये गये सौगातों के लिये धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जिला खनिज न्यास मद से चिकित्सा क्षेत्र में अनेक लोक हितैषी कार्य किये जा रहें हैं। रामानुजगंज विधायक  बृहस्पत सिंह ने मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियों का अभिवादन किया तथा उन्होंने जिले के विकास कार्य के लिए करोड़ों रूपए की सौगात देने पर मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल को क्षेत्र की जनता की ओर से धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में कलेक्टर  संजीव कुमार झा ने स्वागत भाषण देते हुए जिले में शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के सफल संचालन की संक्षिप्त जानकारी दी। कार्यक्रम मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल सहित सभी अतिथियों ने विभिन्न विभाग द्वारा लगाये स्टॉल का निरीक्षण किया तथा हितग्राहियों को सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर रामानुजगंज विधायक  बृहस्पत सिंह, कमिश्नर  ईमिल लकड़ा, पुलिस महानिरीक्षक  के.सी. अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक  टी.आर. कोसिमा, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक सहित भारी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।
आज दिनांक 9 नवम्बर का राशिफल,कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 9 नवम्बर का राशिफल,कैसा रहेगा आपका आज का दिन

 आज  9 नवम्बर का राशिफल 

 इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा 
 
मेष
यात्रा लाभदायक रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेंगे। आशंका-कुशंका रहेगी। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। लंबे प्रवास की योजना बन सकती है।
 
वृष
कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। योजना फलीभूत होगी किंतु तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। मित्रों व संबंधियों की सहायता कर पाएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। ईष्यालु व्यक्तियों से बचें। शेयर मार्केट व म्यूचुअल फंड से लाभ होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
 
मिथुन
किसी तीर्थस्थान के दर्शन हो सकते हैं। अध्यात्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। कारोबारियों को लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। मेहनत अधिक होने से स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। किसी साधु-संत का आशीष मिल सकता है।
 
कर्क
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। यात्रा यथासंभव टालें। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। किसी छोटी सी बात पर विवाद हो सकता है। व्यापार, नौकरी व निवेश आदि मनोनुकूल रहेंगे। लाभ होगा।
 
सिंह
पति-पत्नी में संबंध मधुर होंगे। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। छोटे भाइयों व मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी के झगड़ों में न पड़ें। विवाद से क्लेश संभव है। व्यापारियों को खुशखबर मिल सकती है। निवेश लाभप्रद रहेगा।
 
कन्या
भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल होगी। स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। प्रसन्नता व संतुष्टि रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। जोखिम उठाने व जल्दबाजी करने से बचें। धनार्जन होगा।
 
तुला
विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। शैक्षणिक व शोध कार्य मनोनुकूल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त हो सकता है। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। थकान रह सकती है। व्यापार लाभदायक रहेगा। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा।
 
वृश्चिक
नए संबंध बनाने के पहले विचार कर लें। नौकरी में समस्याएं आ सकती हैं। कार्यभार रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। लेन-देन में सावधानी आवश्यक है। कारोबार में लाभ होगा। आय बनी रहेगी। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।
 
धनु
मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों व संबंधियों की सहायता कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार से लाभ वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। धनागम होगा।
 
मकर
भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। कोई बड़ा कार्य व लंबे प्रवास का मन बनेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवेक का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। व्यापार-व्यवसाय से आय बढ़ेगी। जल्दबाजी न करें।
 
कुंभ
यात्रा लाभप्रद रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। पार्टनरों से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। झंझटों से दूर रहें।
 
मीन
आर्थिक परेशानी आ सकती है। फालतू खर्च होगा। समय पर व्यवस्था नहीं होगी। आशा-निराशा के भाव रहेंगे। विचारों में स्पष्टता नहीं होने से समस्या बढ़ सकती है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। विवाद न करें।
 
रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट कल सुनाएगा फैसला

रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट कल सुनाएगा फैसला

देश के सबसे पुराने रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले पर सुप्रीम कोर्ट कल शनिवार को फैसला सुनाएगा। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली 5 सदस्यीय संविधान पीठ सुबह 10.30 बजे फैसला सुना सकती है। इसके चलते आज शुक्रवार को सीजेआई गोगोई ने उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह और मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी को तलब किया था।

माना जा रहा है कि राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए यह बैठक बुलाई गई थी। बता दें कि 5 सदस्यीय संविधान पीठ ने 40 दिन तक हिंदू और मुस्लिम पक्ष की दलीलें सुनने के बाद 16 अक्टूबर को फैसला सुरक्षित रख लिया था। 

 

ब्रेकिंगन्यूज़ भुनेश्वर मुम्बई एयर इंडिया की फ्लाइट में लगी आग, रायपुर एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैडिंग !

ब्रेकिंगन्यूज़ भुनेश्वर मुम्बई एयर इंडिया की फ्लाइट में लगी आग, रायपुर एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैडिंग !

 रायपुर। भुवनेश्वर से मुंबई जा रही है एयर इंडिया की फ्लाइट में आग लग गई, जिसके चलते एक इंजन ने काम करना बंद कर दिया है.  इसके बाद रायपुर एयरपोर्ट में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. रायपुर एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि फ्लाइट की सेफ लैंडिंग हुई है. सभी 189 यात्री सुरक्षित है।

जेल में अनुशासन सीखकर बाहर भी अनुशासित रहे -साध्वी सम्यग्दर्शना

जेल में अनुशासन सीखकर बाहर भी अनुशासित रहे -साध्वी सम्यग्दर्शना

राजनांदगांव,जैन साध्वी सम्यग्दर्शना श्री जी ने 7 नवंबर गुरुवार को जिला जेल में उपस्थित 256 बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति हर जगह कुछ न कुछ सीखता ही है। आप भी जेल में अनुशासित जीवन जी रहे और यहां से अनुशासन सीख कर बाहर भी इसे अमल में लाए आपका जीवन सफल होगा।

          जैन बगीचे में आयोजित चातुर्मास के मीडिया प्रभारी विमल हाजरा ने बताया कि राजनांदगांव जिला जेल में साध्वी सम्यग्दर्शना श्री जी के प्रवचन का कार्यक्रम रखा गया था। जिला जेल में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान बंदियों को फल का वितरण भी किया गया। जैन साध्वी ने उपस्थित बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि जेल में कोई बंदी बनकरआना नहीं चाहता पर आप आ गए हो तो अपने जीवन में यहां का अनुशासन अवश्य उतारे । आप यहां किसी न किसी मजबूरी वश या किसी अन्य कारण से आए होंगे। यहां आप अपने आपको बंदीगृह में न मानकर सुधारगृह में माने। यहां अनुशासित जीवन जीकर तथा अपनी सजा काट कर जब आप बाहर जाएं तब वहां भी अपने जीवन में अनुशासन बरकरार रखें आप सफल अवश्य होंगे। उन्होंने कहा कि आप अनुशासित रहे तो अपराध अपने आप कम हो जाएगा।

         साध्वी सम्यग्दर्शना श्री जी ने कहा कि हम अपनी आंख, हाथ व जुबान पर नियंत्रण रखें तो हमसे अपराध नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यदि हमारा हाथ नियंत्रित है तो हम किसी की हत्या या किसी से मारपीट करने की कोशिश नहीं करेंगे क्योंकि हाथ पर हमारा पूरा नियंत्रण होगा। जुबान पर हमारा नियंत्रण होगा तो हम किसी को मरने-मारने के लिए प्रेरित नहीं करेंगे। आंख पर नियंत्रण होगा तो हम गलत कार्य नहीं देखेंगे और ना ही कोई गलत कार्य करेंगे ।

     साध्वी श्री ने कहा कि हम इंसान हैं और हर इंसान शान की जिंदगी जीना चाहता है। शान की जिंदगी जीना है तो हमारे अंदर को शानदार करना होगा। यदि अंदर शानदार हो गया तो बाहर हमारा शानदार होगा ही। उन्होंने कहा कि आप यहां सजा काटकर जब बाहर निकले तो संकल्प लेकर निकले कि अब हम अपनी जिंदगी में ऐसा कोई भी अपराध नहीं करेंगे जिसके लिए हमें ऐसा समय काटना  पड़े। उन्होंने जेल कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि बंदियों को संभालना का आप का कार्य है किंतु यह कार्य दायित्व मानकर ना करें बल्कि अपना कर्तव्य मानकर कुछ ऐसा भी करें जिससे इन बंदियों की जिंदगी परिवर्तित हो जाए।

           प्रवचन से पूर्व उपस्थित बंदियों को चातुर्मास समिति के संयोजक रोशन गोलछा ने संबोधित करते हुए कहा कि साध्वी सम्यग्दर्शना श्रीजी एवं साध्वी कनक प्रभा श्रीजी आदि ठाणा सात का  राजनांदगांव आगमन हमारे लिए सौभाग्य का विषय है।

 ये यहां आत्मा का परमात्मा से मिलन कराने आई हैं। उन्होंने कहा कि साध्वी श्री के द्वारा दिए गए ज्ञान को अपने जीवन में उतारिए और इसका पालन कर अपने जीवन को धन्य बनाइए। प्रवचन के बाद शिल्पा जैन द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनीष संचेती ( कामठी लाईन ) द्वारा किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक एल एल नेताम, शिक्षक तातेश्वर प्रसाद, जैन बगीचे के सुरेश रामटेके एवं जेल कर्मी भी उपस्थित थे।

सुपेबेड़ा किडनी बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए सीएम बघेल की पहल ने लोगों में एक नई आस जगाई है ऐसा क्या किया सरकार ने जाने

सुपेबेड़ा किडनी बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए सीएम बघेल की पहल ने लोगों में एक नई आस जगाई है ऐसा क्या किया सरकार ने जाने

 रायपुर। सुपेबेड़ा में किडनी मरीजों की समस्या को गंभीरता से लेते सीएम बघेल ने 10 मरीजों को रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सरकार मरीजों के इलाज के साथ उनके खाने की भी व्यवस्था कर रही है।

बता दें सुपेबेड़ा में पानी की समस्या के चलते कई लोग किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं। बीमारी से अब तक कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं कई मरीजों की हालत अब भी खराब बनी हुई है। मरीजों की हालत को देखते हुए सरकार ने शहर में पीड़ितों का कराने का ठाना है। ताकि जल्द ही उन्हें स्वास्थ्य लाभ मिल सके। 

भूपेश सरकार जल्द ही गांव में दूसरे स्त्रोत से पानी पहुंचाने की जतन कर रही है।

 

भूपेश सरकार की गौठान योजना हुई फ्लॉप,दुखद है गोवंश की मौत: सुन्दरानी

भूपेश सरकार की गौठान योजना हुई फ्लॉप,दुखद है गोवंश की मौत: सुन्दरानी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीचंद सुन्दरानी ने भूख से हुई चार गायों की मौत के लिए प्रदेश सरकार की गौठान योजना की विफलता को दोषी ठहराया है। श्री सुन्दरानी ने कहा कि गौठान योजना का ढिंढोरा पीटती प्रदेश सरकार मवेशियों के लिए चारा-पानी और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम तक नहीं कर पा रही है जिसके कारण गौवंश अकारण मौत के मुंह में जा रहा है।

भाजपा प्रवक्ता श्री सुन्दरानी ने कहा कि राजधानी से सटे ग्राम भरेंगाभाठा में निर्माणाधीन एनआईटी आवासीय परिसर में लगभग 300 गायों को गत जुलाई माह से बंधक बनाकर रखा जाना अमानवीयता की पराकाष्ठा है। इन बंधक गायों के चारे-पानी का पर्याप्त इंतजाम तक नहीं किया गया था, जिसके कारण चार गायों की भूख से मौत हो गई और तीन गायों की दशा बेहद गंभीर है। गौठान योजना की ढिंढोरची प्रदेश सरकार और उसके कारिन्दों पर सवाल दागते हुए श्री सुन्दरानी ने पूछा कि आखिर किसके कहने पर किसने इन गायों को कैद किया था? और, बंधक गायों के चारे-पानी का इंतजाम क्यों नहीं हुआ था? लगभग साढ़े चार माह से बंधक बनाकर रखी गई इन गायों की सुध लेने की जरूरत क्यों महसूस नहीं की गई? श्री सुन्दरानी ने इस मामले को बेहद संवेदनशील बताते हुए इसे प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली की घोर विफलता का परिचायक बताया है और इस मामले की सूक्ष्म जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

 छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रवक्ता ने भाजपा पर लगाया आरोप प्याज के कालाबाजारी, जमाखोरी करने वाले को मोदी सरकार का संरक्षण, भाजपा के चुनावी चंदे के कारण बढ़े प्याज के दाम...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रवक्ता ने भाजपा पर लगाया आरोप प्याज के कालाबाजारी, जमाखोरी करने वाले को मोदी सरकार का संरक्षण, भाजपा के चुनावी चंदे के कारण बढ़े प्याज के दाम...

रायपुर, प्याज के बढ़े दाम के लिए कांग्रेस ने केंद्र के मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्याज के दाम बढऩे का कारण आपूर्ति में बाधा नहीं है बल्कि केंद्र की मोदी सरकार के गलत नीतियां एवं भाजपा का चुनावी चंदा है । महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव के कारण प्याज के दाम आसमान को छू रहे उन्होंने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब जब राज्यों में विधानसभा के चुनाव होते हैं उसके बाद अचानक खाद्यान सामग्रियों के दाम क्यों बढ़ जाते हैं? असल में मोदी सरकार के द्वारा चुनाव के लिए मोटी रकम बतौर चंदा व्यापारियों से वसूला जाता है और विधानसभा चुनाव में पैसों के दम पर चुनाव को प्रभावित किया जाता है और चुनाव संपन्न होने के बाद कालाबाजारी/जमाखोरी करने वाले व्यापारियों को खुली छूट दी जाती है ताकि वे भाजपा को दिए चंदे की वसूली  आम जनता से कर सके। मोदी सरकार प्याज के जमाखोरों कालाबाजारी करने वाले पर सख्ती से कार्यवाही करने के बजाये लूटमार मचाने की खूली छूट दे रखी है। इसका ही नतीजा है कि प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकारें जब-जब केंद्र में बनी है उस दौरान खाद्यान्न सामग्रियों के दाम आसमान को छुए हैं। प्याज की बढ़ी कीमत का लाभ सिफऱ् चंद बिचौलिया उठा रहे हैं। प्याज उत्पादक किसान को प्याज का सही दाम नहीं मिल पा रहा है और ना ही आम जनता को थी वाजिब दाम रहा। गृहिणियों को महंगाई का सामना करना पड़ा है ऐसे में स्पष्ट हो जाता है की प्याज के बढ़े हुए दाम के लिए मोदी सरकार के द्वारा उत्पन्न की गई कृत्रिम आपदा जमाखोरी/कालाबाजारी जिम्मेदार है।

 

केंद्र सरकार द्वारा दिया जा रहे किसान सम्मान निधि बैंक में जमा होने शुरू,देखे अपना नाम ...

केंद्र सरकार द्वारा दिया जा रहे किसान सम्मान निधि बैंक में जमा होने शुरू,देखे अपना नाम ...

ज्ञात हो केंद्र सरकार द्वारा किसानो को सम्मान निधि देने की घोषणा की गयी थी जिसके चलते किसानो  के खाते में पैसे जमा होने चालू हो गया है

लाभार्थी/ किसानों की सूची देखें।

 pmkisan.gov.in/Rpt_BeneficiaryStatus_pub.aspx

तहसील ऑफिस की महिला क्लर्क घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

तहसील ऑफिस की महिला क्लर्क घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

एन्टी करप्शन ब्यूरो  की कार्रवाई

बिलासपुर| एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने महिला क्लर्क को घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, दरअसल परसदा में रहने वाले ब्रह्मानंद साहू ने अपनी पैतृक संपत्ति के रिकॉर्ड दुरुस्ती करण के लिए लगातार सकरी तहसील ऑफिस में चक्कर लगा रहा था, लेकिन रिकार्ड दुरुस्त उसका नहीं हो रहा था जिस पर महिला क्लर्क मंजू ने काम कराने के लिए ब्रह्मानंद से 10 हजार की मांग की इसकी शिकायत ब्रह्मानंद है एंटी करप्शन में 10 अक्टूबर को की जिसमें आज पैसे के लेनदेन का दिन तय हुआ और जैसे ही ब्रह्मानंदम मंजू को पैसे दिए तुरंत ही उसे एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
 
 
नरेंद्र मोदी को डिवाइडर इन चीफ लिखने वाले आतिश तासीर की भारतीय नागरिकता रद्द

नरेंद्र मोदी को डिवाइडर इन चीफ लिखने वाले आतिश तासीर की भारतीय नागरिकता रद्द

भारतीय गृह मंत्रालय ने जरूरी सूचनाएं छिपाने के कारण लेखक और पत्रकार आतिश तासीर का ओसीआई (ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया) स्टेटस समाप्त कर दिया है। ब्रिटेन में जन्में लेखक आतिश अली तासीर ने दरअसल, सरकार से यह तथ्य छुपाया कि उनके पिता पाकिस्तानी मूल के थे। गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि नागरिकता अधिनियम 1955 के अनुसार, तासीर ओसीआई कार्ड के लिए अयोग्य हो गए हैं क्योंकि ओसीआई कार्ड किसी ऐसे व्यक्ति को जारी नहीं किया जाता है जिसके माता-पिता या दादा-दादी पाकिस्तानी हों और उन्होंने यह बात छिपा कर रखी।प्रवक्ता ने बताया कि तासीर (38) ने स्पष्ट रूप से बहुत बुनियादी जरूरतों को पूरा नहीं किया और जानकारी को छुपाया है। नागरिकता अधिनियम के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति ने धोखे से, फर्जीवाड़ा कर या तथ्य छुपा कर ओसीआई कार्ड हासिल किया है तो ओसीआई कार्ड धारक के रूप में उसका पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा और उसे काली सूची में डाल दिया जाएगा। साथ ही, भविष्य में उसके भारत में प्रवेश करने पर भी रोक लग जाएगी। तासीर पाकिस्तान के दिवंगत नेता सलमान तासीर और भारतीय पत्रकार तवलीन सिंह के बेटे हैं। प्रवक्ता ने इस बात से भी इनकार किया कि सरकार टाइम पत्रिका में आलेख लिखने के बाद से तासीर के ओसीआई कार्ड को रद्द करने पर विचार कर रही थी। इस आलेख में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की गई थी। वहीं, गृह मंत्रालय के बयान पर तासीर ने ट्विटर पर कहा कि उन्हें जवाब देने के लिए 21 दिन नहीं, बल्कि 24 घंटे दिए गए थे|

कम करना है आपको भी वजन तो इस तरह पानी पिये होगा असरदायक

कम करना है आपको भी वजन तो इस तरह पानी पिये होगा असरदायक

एक स्टडी के मुताबिक, अगर आप रोजाना पानी पर्याप्त मात्रा में पीते हैं, तो आपका वजन तेजी से कम होता है। 1200 लोगों पर की गई इस स्टडी में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने वाले लोगों में 3 महीने में 44 फीसदी वजन में कमी पायी गई। दरअसल, पानी बॉडी में थर्मोजेनेसिस की मात्रा को बढ़ाता है, जो पाचन तंत्र को फिट रखने में मदद करता है। यही नहीं, यह बॉडी में फैट भी इकठ्ठा नहीं होने देता। 


तो आखिर कैसे पानी पीकर आप घटा सकते हैं वजन, यहां जानें... 

पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म भी अच्छा रहता है, जिससे आपका पाचन सही तरीके से होता रहता है। साथ ही, इससे आपके शरीर में फैट जमा नहीं होता इसलिए अगर आप पानी पीकर वजन कम करना चाहते हैं तो ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। कम पानी पीने से आपका पाचन खराब होता है और सेहत संबंधी कई दिक्कतें होती है। पानी हमारे बेहतर स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है लेकिन पानी 2 तरह से वजन कम करने में मदद करता है। पहला- यह शरीर को बर्न करने वाली ऊर्जा या कैलरी की मात्रा को बढ़ाता है। दूसरा- पानी पीते रहने से आप ज्यादा खाने की आदत से खुद को दूर रख सकते है। पानी कम पीने से फैट बर्न करने की क्षमता कम हो जाती है।खाना खाने से पहले पानी पीने से पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप खाना कम इनटेक करते हैं। यह भी वजन कम करने में मदद करता है। आमतौर पर ये कहा जाता है कि रोजाना 2 लीटर पानी पीना चाहिए। लेकिन रिसर्च के अनुसार, कुछ लोगों के लिए ये संख्या प्रतिदिन 5 लीटर भी हो सकती है। यह निर्भर करता है आपके फिटनेस के लेवल, बॉडी के प्रकार व आपके रुटीन पर।पानी लिपोलिसिस की प्रोसेस को तेज कर देता है। लिपोलिसिस एक चयापचय प्रक्रिया है जिसके माध्यम से लिपिड ट्राइग्लिसराइड्स को ग्लिसरॉल और फैटी एसिड में हाइड्रोलाइज किया जाता है। ऐसा फूड, जिसमें पानी अधिक हो का सेवन करने से बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) कम हो जाता है। बीएमआई व्यक्तियों में कम वजन, अधिक वजन या मोटापा की स्थिति को तय करता है। पानी बॉडी में थर्मोजेनेसिस की मात्रा को बढ़ाता है। थर्मोजेनेसिस एक ऐसी प्रोसेस है, जो कैलरी को जलाने में मदद करती है।पानी नैचरल तौर पर कैलरी-मुक्त होता है, इसलिए इसे आमतौर पर कम कैलरी डायट में शामिल किया जाता है। खाने से पहले पानी पीने से मध्यम आयु वर्ग और वृद्ध व्यक्तियों को भूख कम लगती है, जिसके फलस्वरूप कैलरी की मात्रा घटती है और वजन में कमी आती है। रोजाना खाना खाने से पहले पानी पीने से भूख में कमी आती है और 12 सप्ताह की अवधि में 2 किलो वजन कम हो सकता है। लिहाजा वेट लॉस की सोच रहे हैं तो खाने से 20 से 30 मिनट पहले पानी पिएं। नाश्ते से पहले पानी का सेवन करने से भोजन के दौरान कैलरी की खपत 13त्न तक कम हो जाती है।आयुर्वेद के अनुसार पानी पीने का सही तरीका बैठकर पानी पीना है। अगर आप खड़े होकर पानी पीते हैं, तो पानी तेजी से पेट के निचले हिस्से में चला जाता है। खड़े होकर पानी पीने से ये पोषक तत्व शरीर को पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाते हैं। साथ ही साथ पानी को एक बार गट-गट करके पीने की बजाए सिप-सिप कर धीरे-धीरे पीना चाहिए। इसका कारण यह है कि जब हम पानी पीते हैं, तो हमारी लार भी पानी में मिलकर अंदर जाती है। पानी को धीरे-धीरे पीने से पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद मिलती है।- कई बीमारियों से आप बच जाते हैं- पानी शरीर में विषाक्तता को कम करने में मदद करता है- पर्याप्त पानी का सेवन तनाव की स्थिति को कम करने में मदद करता है- पानी मस्तिष्क के कार्य में सुधार करके मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है- पानी त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है-फाइबर आहार के साथ अधिक पानी का सेवन, मल त्याग को बेहतर बनाने में मदद करता है
पीकअप पलटने से 1 की मौत, 1 घायल

पीकअप पलटने से 1 की मौत, 1 घायल

सुकमा। कोंटा ब्लाक के ग्राम गोरखा के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई तो वहीं एक अन्य घायल हो गया। हादसे के बाद से चालक फरार हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक वाहन चालक हड़मा ग्राम भेज्जी से साप्ताहिक बाजार कोंटा के लिए सवारी बिठाकर जा रहा था। इसी दौरान ग्राम गोरखा के पास अचानक मोड़ पर वह गाड़ी की गति पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी पलट गई। जिसके चलते गाड़ी में सवार ओंदेरेेपारा का रहने वाला 50 वर्षीय मंगडू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मोसुल मडग़ु का रहने वाला नुप्पो कोसा बुरी तरह घायल हो गया है। ग्रामीणों के सहयोग से उसे उपचार के निकट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। हादसे में घायल अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गाड़ी का ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ। बावजूद इसके चालक घटना के बाद से फरार हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय गाड़ी में 30 ग्रामीण सवार थे। पुलिस के मुताबिक यह गाड़ी कोंटा के सुदर्शन राव की है।

स्कूल के अंदर शराब पीते दो छात्रा का वीडियो हुआ वायरल

स्कूल के अंदर शराब पीते दो छात्रा का वीडियो हुआ वायरल

भी हाल ही में दो स्कूली छात्रा का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमे दोनों छात्रा अपने कक्षा में शराब पीती हुई नजर आरही है यह पूरा मामला  धरसींवा  के पास एक शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल का है जहां शराब पीते हुई  नाबालिग दो छात्रा वीडियो मीडिया में नजर आरही है और आपको बता दे की दोनों छात्रा स्कूल ड्रेस में भी है वीडियो वायरल होने के बाद अभिभावकों में चिंता बढ़ गई। वायरल क्लिप में उक्त हायर सेकंडरी स्कूल की छात्राएं खाली क्लास रूप में पैक बनाकर पीते नजर आई हैं। हालांकि इस संबंध में कोई एफआइआर दर्ज नहीं हुई हैं।

जीएसटी को लेकर आज से लागू हुआ ये नया नियम, कारोबारियों पर पड़ेगा सीधा असर

जीएसटी को लेकर आज से लागू हुआ ये नया नियम, कारोबारियों पर पड़ेगा सीधा असर

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार  ने इनकम टैक्स के बाद अब GST में DIN यानी डॉक्युमेंट आइडेंटिफिकेशन नंबर को लागू कर दिया है. देश के बिजनेसमैन के हितों की सुरक्षा के लिए ये कदम उठाया गया है. Central Board of Indirect Taxes (CBIC) के आदेश के मुताबिक, DIN का इस्‍तेमाल उन GST मामलों में होगा, जिनकी इन्‍क्‍वायरी चल रही है और उनमें अरेस्‍ट और सर्च वारंट जारी हो चुका है. CBIC के मुताबिक, 8 नवंबर के बाद जो भी कागज जारी होगा उस पर DIN देना जरूरी है|

अब क्या होगा- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वित्त मंत्रालय की पहल के बाद इसे शुरू किया जा रहा है. अब विभाग से जारी हर नोटिस पर कंप्यूटर जेनरेटेड डॉक्यूमेंट आइडेंटिफिकेशन नंबर (DIN) होगा. साथ ही, अब नए फैसले के तहत अब ये नंबर टैक्सपेयर्स को मिले वाले सभी डॉक्युमेंट पर भी जरूरी हो गया है. यह सिस्टम टैक्स एडमिनिस्ट्रेशन में अधिक जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी|

क्या होता है DIN - टैक्‍स डिपार्टमेंट अब जो नोटिस जारी करता है उसमें DIN  कंप्‍यूटर जेनरेटेड डॉक्‍यूमेंट आइडेंटिफिकेशन नंबर  होता है. अगर किसी भी नोटिस पर ये नंबर नहीं है तो वो वैलिड नहीं है|

बिना DIN के मान्य नहीं होगा नोटिस- राजस्‍व सचिव डॉ. अजय भूषण पांडेय का कहना है कि इनडायरेक्ट टैक्स पर सरकार में सबसे पहले DIN का उपयोग किसी भी जांच प्रक्रिया के दौरान जारी समन, तलाशी के लिए अधिकृत करने, गिरफ्तारी पत्रक, जांच नोटिस और पत्रों के लिए किया जाएगा|

-अब से जीएसटी और सीमा शुल्‍क अथवा केन्‍द्रीय उत्‍पाद शुल्‍क विभाग में भी होगा. अगर कम्‍प्‍यूटर जनरेटेड डिन के बिना ही कोई पत्र-व्‍यवहार करता है तो वह अमान्‍य होगा. यह कानूनन गलत होगा अ‍थवा ऐसा समझा जाएगा कि इसे कभी जारी ही नहीं किया गया है|

 

एकाउंटेट ने कंपनी का लाखों रूपये किया गोलमाल, ऑडिट रिपोर्ट के बाद हुआ खुलासा

एकाउंटेट ने कंपनी का लाखों रूपये किया गोलमाल, ऑडिट रिपोर्ट के बाद हुआ खुलासा

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज 

रायपुर। ट्रेडिंग कंपनी में एकाउंटेट ने बिक्री की रकम खाते में जमा न कर लाखों रूपये गोलमाल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार नोजल सेल्समेन देवयानी खाद्यम उद्योग लिमिटेड गुडग़ांव निवासी अमित शर्मा 40 वर्ष  पिता गिरजा शंकर शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 2 दिसम्बर 2016 से  19 अप्रेल 2017 के मध्य देवयानी खाद्यम उद्योग लिमिटेड ब्रांच आफिस सड्डू के ट्रेडिंग कंपनी में एकाउंटेड के पद पर नियुक्त मनोज राठौर 35 वर्ष पिता सत्यनारायण राठौर ने कंपनी का बिक्री की रकम 76 लाख 48 हजार 348 रूपये खाते में जमा न कर गोलमाल कर दिया। कंपनी की ऑडिट रिपोर्ट आने के बाद प्रार्थी ने आरोपी के खिलाफ मोवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 408 के तहत अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर लिया है। 
 राजधानी में खपाया जा रहा मिलावटी पेट्रोल, जांच के अभाव में लोग हो रहे परेशान

राजधानी में खपाया जा रहा मिलावटी पेट्रोल, जांच के अभाव में लोग हो रहे परेशान

राजधानी रायपुर के कई पेट्रोल पम्पों में इन दिनों मिलावटी पेट्रोल पम्पों से बेचा जा रहा है, जो लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है। मिलावटी पेट्रोल के कारण लोगों की वाहनें खराब हो रही है, जिससे वाहनों के रिपेयरिंग सेंटरों में इन दिनों काफी भीड़ देखी जा रही है। शहर के कई ऐसे पेट्रोल पम्प है जहां मिलावटी पेट्रोल पम्प बेचने की खबरें आ रही है। रायपुर के दक्षिण एवं ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में संचालित पेट्रोल पम्पों में इसकी ज्यादा शिकायतें मिल रही है। हालांकि अभी तक समय के अभाव या अन्य किसी कारण से इसकी शिकायतें संबंधित विभाग के पास नहीं पहुंच पा रही है। जिसका फायदा पेट्रोल पम्पों के संचालकों द्वारा उठाया जा रहा है। रिंग रोड से लगे कुछ पेट्रोल पम्पों में भी इसकी शिकायतें मिल रही है।

इधर वाहनों के कुछ रिपेयरिंग सेंटरों के संचालकों से जब इस संबंध में बातचीत की गई तो उनका भी कहना है कि पिछले कुछ महीनों से उनके पास सैकड़ो दोपहिया वाहनें आई है जिन्हें ठीक करने के लिए उन वाहनों की पेट्रोल टंकी साफ करना पड़ी। वाहनों की टंकियों से जब पेट्रोल को निकाला गया तो वह मिलावटी पाया गया। कई गाडिय़ों के पेट्रोल पम्पों में पानी तो कई गाडिय़ों में मिट्टी तेल मिला हुआ पाया गया। सर्विस सेंटर संचालकों का भी कहना है कि  इन दिनों कई पेट्रोल पम्पों में मिलावटी पेट्रोल की बिक्री की जा रही है। चूंकि लोगों के पास इतना समय नहीं है कि वे इस इसकी शिकायतें कहीं कर सके। इसलिए लोग अपनी गाड़ी ठीक कराना ही मुनासिफ समझते है। उल्लेखनीय हो कि पेट्रोल पम्पों में मिलावट रोकने, पेट्रोल पम्पों में डंडी मारने जैसी अन्य घटनाओं को रोकने एवं कार्रवाई करने के लिए विभाग बना हुआ है, पर विभाग के अधिकारियों के पास पेट्रोल पम्पों में चल रहे मिलावटी कारोबार को रोकने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है।
नहीं रुक रहा है चोरी का सिलसिला फिर एक  दुकान से जेवर, कपड़े और नगदी चोरी

नहीं रुक रहा है चोरी का सिलसिला फिर एक दुकान से जेवर, कपड़े और नगदी चोरी

महासमुंद। खल्लारी क्षेत्र के पोटिया स्थित किराना व कपड़ा दुकान की दीवार तोड़कर चोरों ने आलमारी से सोने चांदी के जेवरात व कपड़े समेत नगदी पार कर दिए। गजानंद सिन्हा पिता रतीराम के अनुसार गांव में उनकी कपड़े व किराना की दुकान है। सोमवार रात 8 बजे उनका पुत्र दुकान में ताला लगाकर घर चला गया। अगले दिन मंगलवार सुबह 9 बजे दुकान खोलने पर सामान बिखरा और आलमारी खुला मिला। अज्ञात ने दीवार तोड़कर आलमारी से एक जोड़ी सोने की झुमका, नगदी 30 हजार रुपए समेत कुल 42 हजार रुपए की चोरी कर ली।

टहलने निकली महिला बेहोश होकर गिरी पास रखे मोबाईल  पार, मामला दर्ज

टहलने निकली महिला बेहोश होकर गिरी पास रखे मोबाईल पार, मामला दर्ज

रायपुर। मार्निंगवॉक पर निकली महिला बेहोश होकर गिर जाने पर पास रखा मोबाईल किसी ने चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट सिविल लाईन थाने दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मकान नं.260 सीएम हाऊस के पास सिविल लाईन रायपुर निवासी सरिता साहू 49 वर्ष पति स्व.संजय साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रार्थिया गुरूवार को सुबह मार्निंकवॉक के लिए छत्तीसगढ़ क्लब के पास टहल रही थी। इसी दौरान चक्कर खाकर बेहोश हो गई। पास रखे एक नग आईफोन कीमत 40 हजार रूपये को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया घटना के रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।