रेलवे नियमों का उल्लंघन कर रेलवे ट्रैक पार करने वालों को 'यमराज' की सख्ती का सामना करना पड़ रहा है। खुद यमराज आकर ऐसे लोगों को अपने कंधे पर उठाकर ले जा रहे हैं। यह जानकर आप चौंक गए होंगे, दरअसल वेस्टर्न रेलवे द्वारा मुसााफिरों को जागरुक करने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत वेस्टर्न रेलवे अपने साथ रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) को साथ लेकर यह कवायद कर रहा है। इसी कड़ी में मुंबई रेलवे स्टेशन पर कर्मचारी यमराज की वेशभूषा में नजर आ रहे हैं। जब भी कोई यात्री नियमों को तोड़कर रेलवे ट्रैक पार करता है तो यमराज की वेशभूषा वाला कर्मचारी उन्हें अपने कंधे पर उठा लाता है। उसके बाद उसे ऐसा ना करने के प्रति जागरुक किया जाता है। इस तरह के जागरुकता अभियान की वजह से यात्रियों में भी इसे लेकर कौतुहल पैदा हो गया है। वेस्टर्न रेलवे का इस अभियान को शुरू करने के पीछे मकसद यात्रियों को रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान होने वाले संभावित खतरे से भी बचाना है। इसके लिए यमराज बना कर्मचारी ना सिर्फ यात्रियों को ट्रैक पर जाने से रोकता भी है, बल्कि उन्हें ऐसा ना करने के लिए जागरुक भी करता है।

मामला जोन क्रमांक 3 का
रायगढ़। पुसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़े भंडार के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने पांच मजदूरों को रौंद दिया। जिससे दो मजदूरों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है, वहीं तीन मजदूर से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताया जा रहा है। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। बतादें कि उत्तरप्रदेश से काम की तलाश में मजदूर बड़े भंडार आए थे। रात को वे अपने चित-परिचितों से मिलने के बाद वापस पैदल लौट रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने मजदूरों को चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार अजय कुमार और उसके भाई अनिल की मौत हो गई। जबकि तीन घायल हुए हैं। घटना के बाद ट्रक चालक कुछ ही दूर में ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कोरबा जिले में आज राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन धूमधाम से हुआ। विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम सभी पॉंच विकासखण्ड मुख्यालयों में जनप्रतिनिधियों, प्रतिभागियों सहित बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणजनों की उपस्थिति में आयोजित हुये। कोरबा विकासखण्ड में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साडा कोरबा में आयोजित कार्यक्रम का सांसद ज्योत्सना महंत ने शुभारंभ किया। करतला में कलेक्टर किरण कौशल ने दीप प्रज्जवलित कर विकासखण्ड स्तरीय महोत्सव की षुरूआत की। इस दौरान सभी विकासखण्डों में राजकीय गीत अरपा पैरी के धार से कार्यक्रम की षुरूआत हुई।

आज 8 नवम्बर का राशिफल
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उस ट्वीट पर कड़ा प्रतिकार किया है जिसमें उन्होंने लड़ाई की धमकी दी है। पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के आर्थिक नाकेबंदी करने वाले बयान को भी आपत्तिजनक बताया है। पार्टी ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने नाकारापन और विफलताओं को छिपाने के लिए जो आंदोलन, आर्थिक नाकेबंदी और दिल्ली मार्च की बातें कर रही है, वह किसानों के साथ प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री बघेल की एक नयी पैंतरेबाजी से ज्यादा कुछ नहीं है।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूनम चन्द्राकर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को ‘अराजकता का नया प्रतीक’ बताते हुए कहा कि जिन पर कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने की कार्यपालिक जिम्मेदारी सरकार प्रमुख के नाते है, वे विभिन्न राज्यों में विरोध प्रदर्शन की नौटंकी करके कानून-व्यवस्था को चुनौती देने का शर्मनाक और अराजक आचरण करने पर आमादा हैं। ‘लड़ाई ही सही’ जैसी भाषा का इस्तेमाल करके मुख्यमंत्री बघेल ने अपनी बदनीयती और राजनीतिक बौनेपन का जो परिचय दिया है, वह उनके लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के प्रति निरे अज्ञान का परिचायक है। श्री चन्द्राकर ने कहा कि इस तरह की धमकी भरी राजनीति करके मुख्यमंत्री बघेल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मरकाम ने संवैधानिक पद की गरिमा के साथ खिलवाड़ किया है। सत्तावादी अहंकार के प्रतीक बन चुके मुख्यमंत्री व कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम को यह नहीं भूलना चाहिए कि प्रदेश की जनता उनकी राजनीतिक सोच के इस दीवालिएपन का समय पर माकूल जवाब देगी। श्री चन्द्राकर ने मुख्यमंत्री को सचेत किया कि उनके इस राजनीतिक छल-प्रपंच के कारण यदि कहीं भी कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी और अराजकता का माहौल बना तो खुद बघेल इसके लिए जिम्मेदार होंगे।
किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री चन्द्राकर ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र में एक मुख्यमंत्री व एक राजनीतिक दल के प्रदेश अध्यक्ष का ऐसी भाषा का प्रयोग करना मानसिक दीवालिएपन का भी द्योतक है। सत्ता के मद में अहंकार से चूर मुख्यमंत्री बघेल और कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम चाहे जितने पैंतरे आजमा लें, प्रदेश सरकार को उसके वादे के मुताबिक किसानों का पूरा धान 25 सौ रुपए में खरीदने के लिए लोकतांत्रिक ढंग से बाध्य करना प्रदेश भाजपा बखूबी जानती है। श्री चन्द्राकर ने कहा कि प्रदेश सरकार 25 सौ रुपये में धान खरीदने का वादा पूरा करे और यहां के किसानों को न तो गुमराह करने की कोशिश करे और न किसानों पर अहसान जताने के ओछेपन का प्रदर्शन करे अन्यथा प्रदेश की कांग्रेस सरकार को इसकी बड़ी राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ेगी।
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, नई दिल्ली (AICTE), एवं सेंट्रल रिजनल ऑफिस, भोपाल (CRO), भोपाल के तत्वाधान में शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, सेजबहार, रायपुर में दिनाँक 07/11/2019 को AICTE: NORMS, STANDARDS AND QUALITY INITIATIVES AND TECHNICAL TEACHERS’ TRAINING SENSITIZATION विषय पर भव्य सेमिनार का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद से सम्बद्ध छत्तीसगढ़ राज्य के कुल 215 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जो कि राज्य के 40 विभिन्न शासकीय एवं प्राइवेट इंजीनियरिंग कालेजों में प्राचार्य, प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक अवं सहायक प्राध्यापक के रूप में पदस्त है | कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय प्रो. डॉ. एम्. के. वर्मा, कुलपति, CSVTU, भिलाई, प्रो. डॉ. आर. एस. परिहार, प्राचार्य, शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, सेजबहार, रायपुर, कर्नल बी. वेंकट, डायरेक्टर आर. आई. एफ. डी., AICTE नई दिल्ली, प्रो. अर्नेस्ट जोशुआ, NITTTR, भोपाल, श्री एन. के. अरोरा, क्षेत्रीय अधिकारी, केद्रीय क्षेत्रीय कार्यालय, AICTE, प्रो. डॉ. आर.एच. तलवेकर (कार्यक्रम संयोजक), एवं छत्तीसगढ़ तकनीकी शिक्षा संचालनालय के उप-संचालक, डॉ. जगपाल बल, की गरिमामयी उपस्थिति रही | माननीय प्रो. डॉ. एम्. के. वर्मा, कुलपति, CSVTU, भिलाई, ने आज के तकनीकी शिक्षा के परिपेक्ष्य में सर्वश्रेष्ठ की उत्तरजीविता ( सर्वाइवल ऑफ़ दी फिटेस्ट) सिद्धांत के महत्त्व पर अपनी बात कहते हुए कहा कि, तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक एवं छात्र इस शिक्षा प्रणाली के दो आधारस्तंभ हैं | उन्होंने कहा कि, इस प्रकार के FDP एवं सेमिनार के माध्यम से शिक्षक एवं छात्रों के प्रायोगिक ज्ञान में वृद्धि होती है, अतः समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए | प्रो. दिलीप एन. मालखेडे एडवाइजर-I आर.आई. एफ. डी. AICTE नई दिल्ली, ने SKYPE के ज़रिये AICTE के नोर्म्स, तथा ACCREDITATION की महत्ता पर मार्गदर्शन दिया | 
प्रमुख वक्ता कर्नल बी. वेंकट, डायरेक्टर, RIFD, AICTE, नई दिल्ली ने नवम्बर माह के अंतिम सप्ताह में जारी होने वाले - SWAYAM प्लेटफार्म पर आधारित एक नए ऑनलाइन एजुकेशन कोर्स के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की | साथ ही साथ, उन्होंने AICTE द्वारा प्रदत्त शिक्षकों की गुणवत्ता एवं बेहतरी के लिए उपलब्ध विभिन्न योजनाओ का लाभ उठाने हेतु सभी को प्रोत्साहित किया एवं साथ ही STTP ( शोर्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम ) हेतु फण्ड, विदेश में शोध-पात्र प्रस्तुत करने के लिए प्रदान किये जाने वाले यात्रा भत्ता, शिक्षकों हेतु QIP (क्वालिटी इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम) एवं RPS (रिसर्च प्रमोशन स्कीम) हेतु दिए जाने वाले फण्ड के बारे में सभी को अवगत कराया | NITTTR, भोपाल के प्रो. श्री अर्नेस्ट जोशुआ, के द्वारा NITTTR चेन्नई, NITTTR चंडीगढ़ आदि के द्वारा तकनीकी शिक्षकों के लिए तैयार किये गए ऑनलाइन कोर्स के अति-लाभप्रद MODULES के बारे में संक्षेप विवरण दिया | कार्यक्रम का समापन प्रो. श्री एन. के. अरोरा, क्षेत्रीय अधिकारी, केद्रीय क्षेत्रीय कार्यालय, AICTE, भोपाल के धन्यवाद ज्ञापन के साथ सफलता-पूर्वक संपन्न हुआ |
राज्य शासन द्वारा विगत वर्षों की भांति खरीफ विपणन वर्ष 2019 में भारत सरकार द्वारा निर्धारित एक समान विनिर्देशों के अनुसार प्रदेश के किसानों से धान एवं मक्का का उपार्जन किए जाने का निर्णय लिया गया है
जिसके तहत
धान कामन 1815 रुपए प्रति क्विंटल
धान ग्रेडए 1835 प्रति क्विंटल
मक्का 1760 रुपए प्रति क्विंटल
उपरोक्त आदेश खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी किया गया है
कच्ची उम्र का प्यार अक्सर खौफनाक अंजाम पर जाकर खत्म होता है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ में भी सामने आया है।जिसमें पढ़ने-लिखने की उम्र वाले एक छात्र ने स्कूल की ही 10वीं की छात्रा को गर्भवती कर दिया। मामले का खुलासा छात्रा के पेट फुलने के बाद हुआ। मामला बालोद जिले के डौंडीलोहारा ब्लॉक मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर वनांचल ग्राम मंगचुआ थाना अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल का है। जहां पढ़ने वाले एक 11वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को अपने झूठे प्यार में फंसाकर प्रेग्नेंट कर दिया। पीड़िता के परिजनों ने छात्र के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है।
रायपुर. किसानों के धान के बोनस को लेकर राज्य और केन्द्र सरकार के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। इसी बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने केन्द्र की मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा, अगर केंद्र को हमारा धान नहीं चाहिए तो हम हीरे और बॉक्साइट भी क्यों दें।
सुकमा रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा, छत्तीसगढ़ के साथ केंद्र सरकार की दोहरी नीति नहीं चलेगी। उन्होंने संकेत दिए कि छत्तीसगढ़ का धान नहीं खरीदने पर केंद्र सरकार को हीरे और बॉक्साइट समेत छत्तीसगढ़ से जाने वाले अन्य संसाधनों की आपूर्ति भी बंद हो सकती है।
उन्होंने कहा, किसानों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पहले भी लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। धान के बोनस की लड़ाई में 500 गाड़ियों में छत्तीसगढ़ के लगभग 5 हजार किसान दिल्ली के लिए कूच करेंगे। 25 सौ रुपए में छत्तीसगढ़ को धान खरीदी की अनुमति देने के लिए दिल्ली में जोरदार आंदोलन किया जाएगा।
बिलासपुर. अंतागढ़ टेपकांड मामले में शासन की तरफ से प्रस्तुत किए गए आपराधिक पुनरीक्षण याचिका पर हाईकोर्ट जस्टिस आरसीएस सामंत ने व्यक्तिगत कारणों से सुनवाई करने से असमर्थता जताई है। अब यह मामला सीजे के पास भेज दिया गया है, यहां से यह केस अब दूसरे न्यायालय में भेजने की तैयारी है। अब अगली सुनवाई की तारीख और किस न्यायालय सुनवाई होगी यह मुख्य न्यायाधीश तय करेंगे। राज्य शासन द्वारा अंतागढ़ टेप कांड के लिए नई एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी ने रायपुर के विशेष न्यायाधीश लीना अग्रवाल के न्यायालय में प्रकरण में अभियुक्तों का वाइस सेंपल प्रदान करने का आवेदन लगाया था। इसे विशेष न्यायालय ने खारिज कर दिया गया था, इसको लेकर राज्य शासन ने हाईकोर्ट में आपराधिक पुनरीक्षण याचिका प्रस्तुत किया गया था।
हल्दी वाला दूध पीने के कई फायदों के बारे में अक्सर चर्चा होती रहती है। माना जाता है कि इससे सर्दी, खांसी, घाव वगैरह ठीक होते हैं साथ ही इम्यूनिटी भी बढ़ती है। अपने कई गुणों के साथ हल्दी वाला दूध वजन कम करने में भी काफी मददगार है। हल्दी को अल्टेरनेटिव मेडिसिन के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है और यह काफी गुणाकारी है, ठंड के मौसम में तो वरदान है। अगर आप हर रात हल्दी वाला दूध पीते हैं तो बहुत आसानी से वजन कम कर सकते हैं। अगर आपको डिनर के बाद और सोने के पहले भूख लगती है तो हल्दी वाला दूध आपके लिए पर्फेक्ट है। हल्दी में थर्मोजेनिक प्रॉपर्टीज होती हैं जो कि आपका मेटाबॉलिज्म तेज करती हैं। इससे आपकी कैलरी जल्दी बर्न हो जाती हैं। अगर आप चाहते हैं कि वजन कम करने के बाद फिर तेजी से न बढ़े तो प्रोटीन बेहतरीन सोर्स है। दूध में प्रोटीन और कैल्शियम ज्यादा होता है और साथ में हल्दी की प्रॉपर्टीज के साथ यह सोने से पहले लेने के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। हल्दी में डायटरी फाइबर्स होते हैं जो कि वजन नहीं बढऩे देते और फैट कम करते हैं। इसका मतलब है कि जब आप हल्दी दूध के साथ लेते हैं वजन घटने की प्रक्रिया तेज हो जाती है। ज्यादातर लोग पिसी हुई हल्दी को दूध में मिलाकर पी लेते हैं। हालांकि हल्दी पाउडर के बजाए जड़ वाली हल्दी ज्यादा इफेक्टिव होती है। आप साबुत हल्दी लेकर इसे कूट लें। इसके साथ काली मिर्च भी कूट लें, अगर वाइट पेपर (सफेद मिर्च) है तो और भी अच्छा। अब आधे कप दूध में आधा कप पानी मिलाकर इसमें कूटी हुई हल्दी और मिर्च मिलाएं और खौला लें। 20 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, दूध खोलकर आधा रह जाएगा। इसे उतारकर छान लें अब इसमें शहद मिलाकर पिएं। गला खराब है तो इसमें आधा चम्मच घी भी डाल लें।
छत्तीगढ़ के धमतरी जिले में एक शिक्षिका ने अपने सहकर्मी पर लगाया यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।
प्रदेश में अगले महीने दिसंबर माह में होने वाले नगरीय निकायों के चुनाव की ऐलान 15 नवंबर के पहले तक किए जाने की संभावना है। राज्य निर्वाचन आयोग की चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियां लगभग अंतिम चरण में है। प्रदेश में कुल 169 नगरीय निकाय है। जिनमें 12 नगरपालिका निगम, 44 नगरपालिका व 113 नगर पंचायत शामिल है। इनमें से कुल 154 नगरीय निकायों में आम चुनाव प्रस्तावित है। इनमें 10 नगर निगम, 39 नगरपालिका व 105 नगर पंचायत हैं। चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा की जा रही तैयारियां लगभग अंतिम चरणों में है। प्रदेश में इस बार नगर निगमों के महापौर और नगर पंचायत व नगरपालिक परिषद के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से होगा। यानी महापौर व अध्यक्ष को पार्षदों द्वारा चुना जाएगा। इस बार निकाय चुनाव ईवीएम की जगह मतपत्र से कराया जाएगा। भूपेश मंत्रिमंडल ने इसके लिए अधिनियम में संशोधन हेतु अध्यादेश भी लाया जा चुके है। जिसके अनुसार निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कराने की तैयारियां की जा रही है।
आपने जाली नोट के बारे में तो सुना होगा ही कि लोग नकली नोट छापकर उन्हें चालने की कोशिश में रहते हैं। ऐसे ही कई लोगों को पकड़ा भी गया है। लेकिन पश्चिम बंगाल में जाली नोट से जुड़ा एक अलग ही मामला सामने आया। यहां कुछ लोगों ने 100 के नोट को जेरॉक्स करके चलाने की कोशिश की। दरअसल, भक्तिनगर थाने की पुलिस ने समर नगर इलाके के एक मोबाइल दुकान में छापेमारी की और जाली नोट बनाने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार भी किया। हालांकि, दो लोग फरार होने में कामयाब रहे। मौके से पुलिस ने स्कैनर और जेरॉक्स मशीन भी बरामद की। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पहले 100 रुपये के नोच का जेरॉक्स यानि प्रिंट निकाल के मोमोज खरीदने गया था। दुकानदार से उसने मोमो लिए और उसे 100 का प्रिटं किया हुआ नोट देकर चलता बना।वहीं थोड़ी देर बाद दूसरा युवक 500 का नोट लेकर खुल्ला कराने पहुंचा, लेकिन इस बार दुकानदार ने जेरोक्स नोट को पहचान लिया। इसको लेकर विवाद शुरू हो गया और तब लोगों ने मोबाइल दुकान पर हमला बोल दिया। साथ ही इसकी जानकारी पुलिस को दी गई, तो पुलिस ने अभिजीत चौधरी और सुमंत राय को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों युवकों ने नकली नोट बनाने की बात स्वीकार की है। लेकिन इस मामले लोगों को हैरान कर दिया है।
लोक आयोग छत्तीसगढ़ रायपुर में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती
1. विज्ञापित पद :-
सहायक लाइब्रेरियन
स्टेनोग्राफर ग्रेड - 3 (English)
सहायक ग्रेड - 3
भृत्य
2. Online आवेदन करने की तिथि - 15/11/2019 से 29/11/2019 रात्रि 11:59 बजे तक
लिखित परीक्षा दिनांक
1. सहायक लाईबे्ररियन, स्टेनोग्राफर ग्रेड -3 ( English ) एवं सहायक ग्रेड -3 के पदों के लिये प्रारंभिक ( लिखित ) परीक्षा दिनांक 07/12/2019
2. भृत्य के पद हेतु परीक्षा दिनांक 08/12/2019
प्रायोगिक परीक्षा दिनांक
1. प्रायोगिक परीक्षा दिनांक 14/12/2019 एवं 15/12/2019
343 पाव देशी व अंग्रेजी शराब सहित 4 बॉटल बीयर जब्त
चखना ठेला में शराब पिलाने पर हुई कार्रवाई





.jpg)















.jpg)