BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
पति को छोड़ कर देवर के साथ भागी भाभी, फिर हुआ कुछ ऐसा की लोग देख कर दंग रह गए, जानिए कहा की है ये घटना

पति को छोड़ कर देवर के साथ भागी भाभी, फिर हुआ कुछ ऐसा की लोग देख कर दंग रह गए, जानिए कहा की है ये घटना

रायपुर. छत्तीसगढ़ के में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमे एक पति ने कभी नहीं सोचा होगा की पत्नी उसके पीठ पीछे ऐसा कदम उठा लेगी। दरअसल, एक युवक को अपनी ही भाभी से प्यार हो गया था। दोनों अक्सर एक दूसरे से मिलते थे। इस कारण महिला के पति को शक होने लगा था। इसके चलते एक दिन महिला घर छोड़कर देवर के साथ भाग गई। लेकिन अगली दोनों इस हाल में मिले जिससे देखकर सभी हैरत में रह गए।

मिली जानकारी के अनुसार बालोद मे शनिवार को भाभी और देवर के शव मिलने पर सनसनी मच गई है। चर्चा हैं कि देवर ने प्रेम प्रसंग के चलते भाभी की हत्या की होगी, उसके बाद पकड़े जाने के डर से खुद भी फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामला बालोद माहामाया थाना क्षेत्र के नलकसा गांव का है। महिला का शव खेत में पड़ा मिला। वहीं पास ही पेड़ से उसके देवर की लाश फंदे से लटकी हुई थी।

 

दोनों घर से थे गायब
दरअसल, नीलकंठ धीमर (23) और उसकी भाभी शुक्रवार की शाम से ही घर से गायब थे, जिसकी शिकायत परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों की खुब तलाश की, लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चल पाया।

 

इस अवस्था में मिली लाश
शनिवार को ग्रामीणों ने गांव के ही बोईरडिही बांध के पास खेत में दोनों का शव देखा। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस और परिजनों को दी गई। महिला का शव खेत में था, जबकि मृतक नीलकंठ का शव पेड के फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्डम के लिए भेजा गया।

 

महिला के शरीर में चोट के निशान
महिला के शरीर में कई जगह पर चोट के निशान मिले है। इसी के आधार पर डौंडी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने कहा कि शव को देखकर लग रहा है, पहले महिला को पानी में डुबोया गया होगा फिर पीटते-पीटते खेत तक घंसीटा गया। महिला की मौत हो जाने के बाद देवर ने भी पेड़ से लटकर जान दे दी होगी। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।

प्रेम प्रसंग को लेकर पति-देवर के बीच हुआ था विवाद
वहीं घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि मृतक नीलकंठ धीमर महिला के पति का चचेरा भाई है और उसका महिला के घर आना जाना लगा रहता था। मृतक नीलकंठ धीवर का अपनी भाभी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी महिला के पति को होने पर दोनों के बीच काफी विवाद भी हुआ था।

घटना के संबंध में महामाया थाना पुलिस ने बताया कि फिलहाल दोनों के शव को पीएम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि दोनों की मौत कैसे हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है साथ ही दोनों के परिजनों से पूछताछ भी जारी है।

 राशन दुकान का ग्रील काटकर चोर नगदी रुपये व सामान ले उड़े, मामला दर्ज

राशन दुकान का ग्रील काटकर चोर नगदी रुपये व सामान ले उड़े, मामला दर्ज

रायपुर। राशन दुकान का खिड़की में लगे ग्रील काटकर अंदर प्रवेश कर नगदी रुपये व चॉकलेट बिस्किट व अन्य सामान चोरी किए जाने की रिपोर्ट डीडी नगर थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार माया मेडिकल के पास पुरानी बस्ती निवासी श्याम कुमार कासवानी 56 वर्ष पिता डोमनमल कासवानी ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 9 नवंबर से 10 नवंबर के मध्य रायपुरा चौक के पास डीडी नगर में प्रार्थी के राशन दुकान का खिड़की में लगे ग्रील को काटकर अंदर प्रवेश कर गल्ले में रखे नगदी 15 हजार रुपये व चॉकलेट बिस्किट एवं अन्य सामान को किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

वर्षा जल के संचय व आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने गंभीर है राज्य सरकार-मुख्यमंत्री

वर्षा जल के संचय व आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने गंभीर है राज्य सरकार-मुख्यमंत्री

कोरबा | प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोकवाणी कार्यक्रम के दौरान आज कहा कि नगरीय क्षेत्रों में वर्षा जल के संचयन तथा आमनागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु राज्य सरकार पूरी तरह से गंभीर है तथा इस दिशा में अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होने कहा कि भूजल स्तर का लगातार नीेचे गिरना चिंता का विषय है, अत: आवश्यक है कि हम ऐसा कार्य करें कि वर्षा का जल अधिक से अधिक मात्रा में जमीन के अंदर पहुंचे तथा भूजल स्तर ऊपर आएं। 


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता कार्यक्रम लोकवाणी का चैथा प्रसारण आज किया गया। नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र के 07 स्थानों में लोकवाणी सुनने की व्यवस्था निगम द्वारा की गई थी, विभिन्न स्थानों पर आयोजित लोकवाणी कार्यक्रम में सभापति धुरपाल सिंह कंवर, अपर आयुक्त अशोक शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, पार्षद मनहरण लाल राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व निगम के अधिकारी कर्मचारियों तथा आमनागरिकों ने लोकवाणी का श्रवण किया। नया विकास का नया दौर विषय पर आयोजित लोकवाणी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश के लोगों के सवालों के जवाब दिए एवं नगरीय क्षेत्र में शासन द्वारा किए जा रहे विकास कार्यो व जनकल्याणकारी लोकहितैषी योजनाओं की जानकारी दी। उन्हेाने कहा कि हमारे शहरों में सही सोच व सुनियोजित योजना के बिना सीमेंट कांक्रीट के जंगल के रूप में विकास कार्य किए गए, परिणाम स्वरूप शहरों के अधिकांश हिस्से इतने ठोस हो गए कि बरसात का पानी जमीन के अंदर नहीं जा पाता और इसका दुष्प्रभाव यह हुआ कि भूजल स्तर दिन प्रतिदिन नीचे गिरता गया। उन्होने कहा कि भूजल स्तर बढ़ाने हेतु राज्य सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है तथा नियमों में संशोधन कर अब प्रत्येक आवासीय वाणिज्यिक व औद्योगिक परिसर में रैनवाटर हार्वेस्टिंग को अनिवार्य कर दिया गया है, उन्हेाने कहा कि नए भवनों में अब बिजली का कनेक्शन तभी दिया जाएगा जब वहां पर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित होगा। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु राज्य सरकार मिनीमाता अमृतधारा योजना, राजीव गांधी पेयजल योजना, मुख्यमंत्री पेयजल योजना, समूह पेयजल योजना आदि योजनाएं क्रियान्वित की गई है, शासन द्वारा नरवा से लेकर नदिया तक एवं कुएं से लेकर तालाब तक सभी जल स्त्रोतों को चिंता की गई है तथा इनके जीर्णोद्धार, साफ-सफाई व संरक्षण के लिए योजना बनाई गई है। 

शासन प्रशासन लोगों के घर तक पहुंचे- मुख्यमंत्री बघेल ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि शासन प्रशासन खुद चलकर लोगों के घर तक पहुंचे, उनकी बस्ती, मोहल्ले में ही उनकी समस्याएं सुलझाएं, स्वास्थ्य सुविधाएं दें, चिकित्सा करें, इस हेतु अनेक योजनाएं शासन द्वारा चलाई गई हैं, मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय योजना, मुख्यमंत्री हाटबाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री शहर ी स्लम स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान जैसी अनेक योजनाएं संचालित हो रही हैं, जिनका प्रत्यक्ष व त्वरित लाभ लोगों को मिल रहा है। 
11 माह में 40000 मकान बने- मुख्यमंत्री  बघेल ने शहरी आवासहीन लोगों को आवास सुविधा उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि मोर जमीन-मोर मकान योजना में पूर्व में केवल 8000 मकान बनाए गए थे, किन्तु हमारी सरकार ने इस दिशा में विशेष ध्यान दिया, परिणाम स्वरूप 11 माह में ही 40000 मकान बनाए जा चुके हैं। उन्होने कहा कि वर्ष 2022 तक सभी आवासहीन व्यक्तियों को आवास मिले, यह राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। की विविध विषयों, योजनाओं पर चर्चा - लोकवाणी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने पौनी पसारी योजना, शहरों की साफ-सफाई, नगरीय निकायों के राजस्व में वृद्धि, रोजगार के नए अवसर व स्वरोजगार के मौके, बेरोजगारी दर में कमी, दुकान किराए में कमी, शिक्षकों के हित में लिए गए निर्णय, हर हाथ को क्षमता अनुसार काम, मिट्टी के दियों को बढ़ावा, राज्य स्थापना दिवस के आयोजन व उपलब्धियां, राज्य गीत, छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकारों के सम्मान जैसे अनेक महत्वपूर्ण विषयों, योजनाओं व शासन की उपलब्धियों पर चर्चा की।

 

राजधानी के अलग-अलग थाना क्षेत्र से तीन नाबालिग लड़की लापता, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

राजधानी के अलग-अलग थाना क्षेत्र से तीन नाबालिग लड़की लापता, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर| अलग-अलग थाना क्षेत्र से तीन नाबालिग लड़कियों के लापता हो जाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार 10 नवंबर साहू पारा खमतराई से 17 साल 9 माह की नाबालिग लड़की के लापता हो जाने की रिपोर्ट खमतराई थाने में दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने पर धारा 363 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। इसी तरह अंबेडकर चौक गुढिय़ारी निवासी ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी की बेटी उम्र 13 साल 4 माह पिछले 25 दिन से घर से बिना बताये कहीं चली गई है। प्रार्थी ने आशंका जाहिर की है कि किसी ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया है। वहीं शीतला मंदिर के पास मोवा निवासी पिता 45 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी की बेटी उम्र 17 साल 8 माह को किसी ने बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया है। जांच के बाद पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 363 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

पंचायत  चुनाव में अब दिखेगा पार्टियों का चुनाव चिन्ह, सरकार करने जा रही है नियमों में संशोधन

पंचायत चुनाव में अब दिखेगा पार्टियों का चुनाव चिन्ह, सरकार करने जा रही है नियमों में संशोधन

रायपुर: नगरीय निकाय चुनाव के ऐलान से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर कि जिला पंचायत चुनाव अब दलीय आधार होंगे। अब जिला पंचायत के उम्मीदवार पार्टी के चुनाव चिन्ह के साथ मैदान में उतरेंगे। बताया जा रहा है कि चुनाव के लिए में सरकार संशोधन कर नया अध्यादेश लाएगी। बता दें पहली बार ऐसा होगा जब जिला पंचायत उम्मीदवार पार्टी के चुनाव चिन्ह के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे।

ज्ञात हो कि बीते दिनों सरकार ने नगरीय निकाय चुनाव के नियमों में संशोधन करते हुए अप्रत्यक्ष प्रणाली से करवाने का फैसला लिया था। इसके बाद अब नगरीय निकाय चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से कराए जाएंगे। हालांकि नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। वहीं, निर्वाचन आयोग ने 14 नवंबर को सभी कलेक्टर, एसपी की बैठक बुलाई है। बैठक में मुख्य सचिव व डीजीपी भी शामिल होंगे।

बता दें कि राज्य में जल्द ही नगरीय निकायों के चुनाव होना है ऐसे में निर्वाचन आयोग ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। इसके मद्देनजर प्रशासन की टीम के साथ बैठक कर आगे की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।

नक्सलियों ने ग्राम पुजारी को उतारा मौत के घाट, पर्चे फेंककर बताया, जाने पूरी खबर

नक्सलियों ने ग्राम पुजारी को उतारा मौत के घाट, पर्चे फेंककर बताया, जाने पूरी खबर

सुकमा | जिले के जगरगुंडा इलाके में एक बार फिर नक्सलियों ने हिंसक घटना को अंजाम दिया है। खबर आ रही कि नक्सलियों ने ग्राम पुजारी की हत्या कर दी है। हत्या के बाद नक्सलियों ने लाश मेटागुड़ा के पास फेंककर फरार हो गए। मौके पर पर उन्होंने पर्चे भी फेंके हैं, जिसमें पुजारी पर पुलिस का गोपनीय सैनिक का आरोप लगाया है। इस घटना की पुष्टि एसपी सलभ सिन्हा ने की है। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर मामले में कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने एक सप्ताह पहले कामापारा गांव के पटेल का अपहरण कर लिया था। इसके बाद नक्स​लियों ने सोमवार को पटेल की हत्या कर लाश मेटागुड़ा के पास फेंक दी। मौके पर नक्सलियों ने पर्चे भी फेंके हैं। पर्चे में नक्सलियों ने पटेल पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे पुलिस के गोपनिय सैनिक के तौर पर काम कर रहे थे।

 

आज दिनांक 11 नवम्बर का राशिफल,कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 11 नवम्बर का राशिफल,कैसा रहेगा आपका आज का दिन

 आज  11 नवम्बर का राशिफल 

 इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा

मेष

व्ययवृद्धि पर नियंत्रण नहीं रहेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। आशा व निराशा के बीच तनाव व चिंता रहेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी तथा भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। आय होगी। कारोबारी लाभ बना रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

वृष

रुका हुआ पैसा तथा पैसा वसूली में सफलता मिलेगी। मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ वृद्धि होगी। घर-बाहर सभी तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। आलस्य हावी रह सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। लाभ होगा।

मिथुन

तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत हो सकती है। किसी तीर्थ यात्रा का आयोजन हो सकता है। आर्थिक उन्नति हेतु विचार-विमर्श लाभकारी रहेगा। सामाजिक सेवा व दान-पुण्य के कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। मित्रों तथा परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।

कर्क

किसी धर्मस्थल की यात्रा-दर्शन आदि के सुयोग बनेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। राजकीय व्यक्ति से परिचय बढ़ सकता है। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

सिंह

सेहत के बारे में लापरवाही भारी पड़ सकती है। काम करते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी व लापरवाही न करें। वाहनादि के प्रयोग में सावधानी रखें। कुसंगति से बचें। हंसी-मजाक में हल्कापन न हो तथा दूसरे के कार्य में हस्तक्षेप न करें। व्यापार ठीक चलेगा।

कन्या

घर-बाहर सब तरफ हर कार्य में सहयोग प्राप्त होगा। किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों को वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। उत्साह व प्रसन्नता बने रहेंगे।

तुला

किसी संपत्ति का सौदा बड़ा लाभ दे सकता है। किसी कार्य की बाधा दूर होकर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। घर-बाहर वातावरण अनुकूल बनेगा। मित्रों व संबंधियों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

वृश्चिक

किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। किसी पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। रचनात्मक तथा बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। वरिष्ठ व्यक्तियों की शुभ सलाह प्राप्त होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। धनार्जन होगा।

धनु

बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। मेहनत अधिक और लाभ कम होगा। कार्यों की सफलता में शंका रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धनहानि की आशंका है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। प्रियजनों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है।

मकर

थोड़े प्रयास से कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों व रिश्तेदारों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी बड़े कार्य को करने की योजना बनेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। परमार्थ करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। घर-बाहर प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी।

कुंभ

मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। अच्छी खबरें मिलेंगी। आय बनी रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। विवेक का प्रयोग समस्या से मुक्ति दिलाएगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

मीन

अप्रत्याशित लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य की अनुकूलता रहेगी। किसी बड़े काम के लंबित प्रयास अब सफल रहेंगे। अपेक्षित कार्य पूर्ण होने से उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आलस्य न करें।

 

 

 

तेलीबांधा तालाब में मिली लाश,  भाजपा पार्षद के भाई के रूप में हुई शिनाक्त

तेलीबांधा तालाब में मिली लाश, भाजपा पार्षद के भाई के रूप में हुई शिनाक्त

 राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब में एक अज्ञात युवक की तैरती हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई. सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी. मौके पर पहुंची तेलीबांधा थाना पुलिस ने युवक की पहचान राजेश प्रजापति के रूप में की है. मृतक शंकर नगर के भाजपा पार्षद मनोज प्रजापति का भाई है.
  तेलीबांधा टीआई मोहसिन खान ने बताया कि  सुबह सूचना मिली थी कि तेलीबांधा तालाब में किसी व्यक्ति की तैरती हुई लाश दिख रही है. सूचना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचकर मृतक के संबंध में पतासाजी की गई. मृतक युवक की पहचान भाजपा पार्षद मनोज प्रजापति के भाई राजेश प्रजापति के रुप में हुई. सुबह पांच बजे वह अपने घर से टहलने के लिए निकला था. प्राथमिक तौर पर इसमें यह बात भई सामने आई है कि मृतक डिप्रेशन में रहता था और लगातार इसकी दवाइयां भी लेता था. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पीएम रिपोर्ट के आधार पर परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी. 

सरकारी नौकरी वालो के लिए खुशखबरी सातवें वेतनमान के एरियर्स की दूसरी  किश्त के  भुगतान का आदेश जारी

सरकारी नौकरी वालो के लिए खुशखबरी सातवें वेतनमान के एरियर्स की दूसरी किश्त के भुगतान का आदेश जारी

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सातवें वेतनमान के एरियर्स की द्वितीय किश्त का भुगतान दीपावली के पूर्व करने की स्वीकृति प्रदान की है। राज्य शासन के वित्त विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के शासकीय सेवकों को सातवें वेतनमान के एरियर्स की द्वितीय किश्त का भुगतान करने के आदेश आज जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार द्वितीय किश्त के रूप में माह अपैल 2016 से जून 2016 तक का अवशेष वेतन देयक तैयार कर कोषालय संहिता भाग-1 के सहायक नियम 268 के प्रावधानों का पालन करते हुए आहरण किया जाए। 
         
ज्ञातब्य है कि राज्य शासन के कर्मचारियों के लिए एक जनवरी 2016 से छत्तीसगढ़ वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 लागू किया गया है, तथा एक जुलाई 2017 से नियमित भुगतान किया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा सातवें वेतनमान का एक जनवरी 2016 से 30 जून 2017 तक कुल 18 माह का वेतन एरियर्स की राशि का नगद भुगतान 6 समान वार्षिक किश्तों में देने का निर्णय लिया गया है। प्रथम किश्त का भुगतान अगस्त 2018 में हो चुका है। सातवें वेतनमान के एरियर्स की द्वितिय किश्त का भुगतान करने के आदेश अध्यक्ष, राजस्व मंडल, बिलासपुर सहित शासन के समस्त विभाग, समस्त विभागाध्यक्ष, सभी संभागायुक्त और जिलों के कलेक्टरों को भेज दिया गया है ।

बुजुर्गों की चौपाल संस्था द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर में 200 बजुर्गो ने कराई जाँच, 26 के होंगे मोतियाबिंद के आपरेशन

बुजुर्गों की चौपाल संस्था द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर में 200 बजुर्गो ने कराई जाँच, 26 के होंगे मोतियाबिंद के आपरेशन

रायपुर। साइंस कॉलेज स्थित विधायक विकास उपाध्याय के निवास पर बुजुर्गो की चौपाल की ओर से निशुल्क नेत्र परिक्षण शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। शिविर में 200 बुजुर्गो का नेत्र परीक्षण कर उपचार किया गया। शिविर के दौरान मरीजों को निशुल्क दवाएं एवं चश्मे के नंबर का वितरण किया गया। इस मौके पर संस्था की ओर से जरूरतमंद बुजुर्ग को व्हीलचेयर वितरण किया गया है। साथ ही शुगर और बीपी की भी जांच की गई। एमजीएम नेत्र चिकित्सालय के नेत्र विशेषज्ञ ने बताया की आई चेकअप कैंप में 200 बुजुर्गो का परीक्षण किया गया जिसमें 26 मोतियाबिंद के मरीज निकले जिनका निशुल्क आपरेशन किया जायेगा। साथ ही उन बुजुर्गों को हास्पीटल तक लाने ले जाने की व्यवस्था भोजन सहित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्यतिथि विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि बुजुर्गों की चौपाल संस्था की ओर से लगातार जनता के हित के कार्य किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य और जागरूकता शिविर के माध्यम से लोगों के बीच जाते हैं। आज निवास पर नेत्र और स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए है जो बहुत ही सराहनीय है। शिविर में महिलाओं और बुजुर्गों की जांच की जा रही है। इसमें ज्यादा से ज्यादा वे लोग शामिल रहे जो जांच के लिए कहीं ना कहीं रुके हुए थे। इस अवसर पर संस्था प्रमुख प्रशांत पांडे, जया गढ़पाले, पदमा शर्मा, मोहित चंद्राकर, ज्योति जैन, पूजा पांडे, शैलेंद्र रात्रे, अंजली देशपांडे सहित अन्य उपस्थित रहे। 

राजधानी सहित प्रदेश के इन इलाको में दिखने लगा सर्दी का जोर, इस बार पड़ेगी कड़ाके की ठण्ड

राजधानी सहित प्रदेश के इन इलाको में दिखने लगा सर्दी का जोर, इस बार पड़ेगी कड़ाके की ठण्ड

रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश में उत्तरी हवाओं के चलते ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 4-5 दिनों में तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने का अनुमान लगाया है। सरगुजा संभाग में इस समय से ही अच्छी खासी ठंड पड़ने लगी है । अंबिकापुर में अब तक सबसे न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं बंगाल की खाड़ी में बना बुलबुल तूफान बंगाल से आगे बढ़ गया है ।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बुलबुल तूफान अभी बंग्लादेश के तटीय क्षेत्र से धीरे-धीरे आगे बढ़ कर समुद्र में विलय हो जाएगा इसका असर भी पूरा खत्म हो जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में इसका थोड़ा बहुत ही असर देखने को मिला है।

रविवार को प्रदेश का मौसम साफ है, राजधानी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री, बिलासपुर और जगदलपुर में 29 डिग्री, अंबिकापुर में 25 डिग्री और राजनांदगांव में 30 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वालें दिनों में अधिकतम पारा भी लुढ़केगा इस बार कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

आयुष्मान भारत योजना में दो महीने के लिए और बढ़ा बीमा कंपनी का अनुबंध, पढ़िए पूरी खबर

आयुष्मान भारत योजना में दो महीने के लिए और बढ़ा बीमा कंपनी का अनुबंध, पढ़िए पूरी खबर

रायपुर। आयुष्मान योजना में बीमा कंपनी का अनुबंध दो महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। निजी बीमा कंपनी का यह अनुबंध 15 नवंबर को खत्म हो रहा था। राज्य में आयुष्मान योजना को लेकर असमंजस की स्थिति बन रही थी। जिसके बाद जिला अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग ने पत्र लिखकर आयुष्मान योजना के तहत इलाज जारी रखने को कहा है।

अनुबंध बढ़ाने को लेकर दी गई जानकारी में नई नीति तैयार नहीं होने को कारण बताया गया है। बता दें कि राज्य में नई सरकार बनने के बाद से ही आयुष्मान योजना को लेकर असमंजस की स्थिति बनी है। प्रदेश की सरकार ने युनिवर्सल हेल्थ स्कीम बनाने में लगी है, लेकिन वे अभी तक धरातल में नही आ पायी है ऐसे में लोगों का इलाज अभी आयुष्मान योजना के तहत ही हो रहा है। वहीं दो महीने का अनुबंध बढ़ने के बाद से अब 15 जनवरी तक इसके माध्यम से इलाज हो सकेगा।

महाराष्‍ट्र में बीजेपी ने सरकार बनाने से किया इनकार, जानिए क्या है मामला

महाराष्‍ट्र में बीजेपी ने सरकार बनाने से किया इनकार, जानिए क्या है मामला

 महाराष्ट्र में बीजेपी ने सरकार बनाने से किया इंकार, कहा - शिवसेना ने किया जनादेश का अपमान

हाराष्ट्र में सरकार गठन की कवायद अब नए मोड़ पर आ गई है बीजेपी की बैठक के बाद देवेंद्र फणडवीस राजभवन पहुंचे. जहाँ बीजेपी ने सरकार बनाने से इंकार कर दिया | 

भाजपा ने राज्यपाल से कहा कि वह सरकार नहीं बनाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि हमारे पास बहुमत नहीं है इसलिए वह सरकार नहीं बना रही है। इससे पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को पत्र भेजकर यह बताने के लिए कहा था कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में सरकार बनाने की इच्‍छुक है या नहीं। वहीं शिवसेना ने कहा है कि यदि कोई सरकार बनाने के लिए तैयार नहीं है तो शिवसेना प्रदेश का जिम्‍मा संभाल सकती है। सरकार के मसले पर शाम को भाजपा की एक बार फ‍िर बैठक हुई। उधर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि यदि कोई सरकार बनाने को तैयार नहीं है तो हम यह जिम्‍मेदारी संभाल सकते हैं। यही नहीं राउत ने सरकार बनाने को लेकर कांग्रेस से भी नजदीकी के संकेत दिए। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की दुश्‍मन नहीं है। सभी पार्टियों के बीच कुछ मुद्दों पर मतभेद होते रहते हैं। गौरतलब है कि राज्‍यपाल द्वारा भाजपा को सरकार बनाने का आमंत्रण देने के बाद से राज्‍य में सियासी सरगर्मी एकबार फ‍िर तेज हो गई है। वहीं इस मामले में राकांपा के प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा है कि राज्यपाल का निर्णय देर से आया है। राज्‍य में चल रही इसी सियासी सरगर्मी के बीच रविवार को मुंबई में ऐसे पोस्‍टर नजर आए जिनमें उद्धव को महाराष्‍ट्र का सीएम बनाने की मांग की गई है। दूसरी ओर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने भी पार्टी विधायकों की मंगलवार को बैठक बुलाई है। एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा है कि यदि भाजपा और शिवसेना सरकार बना लेते हैं तो हम विपक्ष में बैठेंगे। हम मंगलवार को अपने विधायकों के साथ राज्‍य के सियासी हालात पर चर्चा करेंगे। इस बीच मिलिंद देवड़ा ने भी राज्यपाल से कांग्रेस-एनसीपी युति को सरकार बनाने का न्योता देने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, भाजपा और शिवसेना ने सरकार बनाने से इनकार कर दिया है, ऐसे में राज्यपाल को सूबे के दूसरे सबसे बड़े गठबंधन राकांपा और कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करना चाहिए। सत्ता को लेकर शिवसेना ने एनसीपी से नजदीकी बढ़ाने के संकेत दिए हैं। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में एनसीपी प्रमुख शरद पवार की जमकर तारीफ की है। सामना में कहा गया है कि राज्‍य में सरकार के गठन में दिग्‍गज नेता शरद पवार की भूमिका बेहद अहम हो सकती है। दोपहर में देवेंद्र फडणवीस के आवास पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई थी। बैठक के बाद भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा था कि राज्‍यपाल ने भाजपा को इसलिए सरकार बनाने का न्‍यौता दिया है क्‍योंकि चुनाव में वह सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरकर आई है। सरकार बनाना है या नहीं इस बारे में फिलहाल कोई फैसला नहीं हुआ है। हम शाम चार बजे दोबारा मिलेंगे और राज्यपाल के आमंत्रण पर फैसला लेंगे। गौरतलब है महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को समाप्त हो गया है। वहीं खरीद-फरोख्त की आशंका को देखते हुए कांग्रेस के अपने 34 विधायकों को राजस्थान भेज दिया है। पिछले दिनों कांग्रेस ने विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया था। कांग्रेस के नेता विजय वडेट्टीवार ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र में विधायकों को दलबदल के लिए 25 करोड़ से 50 करोड़ रुपए तक की पेशकश की जा रही है। दूसरी ओर शिवसेना भी अपने विधायकों की खरीद-फरोख्त को लेकर आशंकित है।

फिल्म बाला  ने दूसरे दिन की रिकॉर्ड कमाई, हिट होगी आयुष्मान खुराना की लगातार 9वीं फिल्म

फिल्म बाला ने दूसरे दिन की रिकॉर्ड कमाई, हिट होगी आयुष्मान खुराना की लगातार 9वीं फिल्म

 मुंबई. आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurana) की 'बाला (Bala)' ने दूसरे दिन ही रिकॉर्ड कमाई (Bala box office collection) की. लगातार 'उजड़ा चमन (Ujda Chaman)' की कॉपी का आरोप झेल रही 'बाला' कमाई के मामले में उससे कहीं आगे निकल गई है. इसी के साथ आयुष्मान खुराना की ये लागतार 9वीं फिल्म बन गई है, जिसके हिट के श्रेणी में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है.


'बाला' ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 10.15 करोड़ की कमाई की. लेकिन दूसरे दिन करीब 50 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल करते हुए शनिवार को 15.73 करोड़ की कमाई कर ली. महज दो दिनों में बाला की कमाई 25.88 करोड़ पहुंच गई है. फिल्म ट्रेड पंडित तरण आदर्श ने यह आशा जताई कि फिल्म पहले सप्ताह में 40 करोड़ रुपये के बेंचमार्क को पार कर लेगी. जबकि इसी के साथ आयुष्मान की ये तीसरी फिल्म बन जाएगी जो पहले सप्ताह में ही 40 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कमाई को पार कर जाएगी.

उल्लेखनीय है कि बाला के डायरेक्टर अमर कमाल ने इस फिल्म के निर्माण पर कुल 35 करोड़ रुपये खर्च किए थे. जबकि फिल्म के प्रिंाट और विज्ञापन पर भी 10 करोड़ रुपये खर्च किए गए. इस लिहाज से फिल्म का बजट 45 करोड़ है. जबकि बाला को करीब 3500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है.
बॉलीवुड ट्रेड पंडित मानते हैं कि अगर 'बाला' 55 करोड़ रुपये की कमाई कर लेती है तो ये हिट की श्रेणी में रखी जाएगी. अगर यह इसकी कमाई 45 करोड़ पर सिमट जाती है तो इसे औसत फिल्म माना जाएगा. लेकिन फिल्मर की दो दिनों कमाई की रफ्तार देखकर अभी से कई फिल्म ट्रेड पंडितों ने 'बाला' को एक हिट फिल्म बताने लगे हैं. माना जा रहा है कि बाला पहले सप्ताह में ही हिट बेंचमार्क को पार कर सुपरहिट फिल्म साबित होगी.
'बाला' को आयुष्मान की लगातार 9वीं हिट बताया जा रहा है. क्योंकि इससे पहले आयुष्मान की ड्रीम गर्ल, आर्टिकल 15, बधाई हो, अंधाधुंध, शुभ मंगल सावधान, बरेली की बर्फी, मेरी प्यारी बिंदू और दम लगा के हइसा' लगातार हिट फिल्में रही हैं. जबकि पहले फिल्म विकी डोनर भी सुपरहिट रही थी. हालांकि पहले फिल्म के बाद 'नौटंकी साला, बेवकूफियां और हवाईजादा' ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थीं.
 
 
बीमारी से परेशान आरक्षक ने लगाई फांसी,पुलिस जुटी जांच में

बीमारी से परेशान आरक्षक ने लगाई फांसी,पुलिस जुटी जांच में

रायपुर , राजधानी के सिविललाईन थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने सिरदर्द की बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार टिकरापारा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनगर स्थित अपने मकान में आरक्षक बिहारी लाल साहू का शव खिड़की के ग्रिल में फांसी पर झूलता हुआ मिला। मृतक सरदर्द की बीमारी से परेशान था व कई जगह इसका इलाज भी करवाया था लेकिन अराम नही मिला। मामले में एएसपी सिटी प्रफुल्ल ठाकुर का कहना है कि जवान सिविल लाइन थाने में पदस्थ था उसको कुछ शाररिक बीमारी थी, जिससे वह काफी परेशान था. उसी के चलते आज उसने अपने घर में सुसाइड कर लिया है। फिलहाल पीएम रिपोर्ट में जो भी बात सामने आएगी उस आधार पर जांच की जाएगी.प्रारंभिक तौर पर बीमारी की बात सामने आई है। जवान के दो बच्चे हैं, उसी के साथ वह रहता था ।  पांच दिन की छुट्टी पर था वह अपने गाँव आरंग पहंदा गया हुआ था. परसों ही वहां से लौटा है. आज ड्यूटी जॉइन करने वाला था. जवान के घरवालों ने पूछताछ में बताया है कि सिर दर्द से परेशान रहता था. इस बीमारी का कई जगहों पर इलाज करा रहा था, उसको सही इलाज नहीं मिल पा रहा था. इससे वह काफी व्यथित रहता था इसमें और भी कोई बात अभी सामने नहीं आई है. सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

रायपुर में फिर पकडाया चरस बेचते एक व्यक्ति हुआ गिरफ्तार

रायपुर में फिर पकडाया चरस बेचते एक व्यक्ति हुआ गिरफ्तार

रायपुर, राजेंद्र नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पचपेढ़ी नाका के पास मादक पदार्थ बेचने की सूचना पर छापा मारकर जमीर रिजवान अली 61 वर्ष पिता स्व. शरीफ अली को गिरफ्तार कर उसके पास से 50 ग्राम चरस जब्त कियाा है। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट 18 के तहत अपराध कायम कर जेल भेज दिया गया है।

बदलते मौसम में बढ़ेगी गले की खराश, घर में रखी इन चीजों से पाएं आराम

बदलते मौसम में बढ़ेगी गले की खराश, घर में रखी इन चीजों से पाएं आराम

 सर्दियों का मौसम सेहत के लिहाज से बेहद मुश्किल होता है। मौसम बदलते ही बीमारियों का सिलसिला शुरू हो जाता है। खासकर, बच्चे इसकी चपेट में जल्दी आ जाते हैं। सर्दी-जुकाम के साथ की गले में खराश होना भी इस सीजन की आम समस्या है। आइए, आपको कुछ घरेलू उपाय बताते हैं जिनसे आप गला खराब होने पर राहत पा सकते हैं। अकसर हल्दी के दूध को आप दादी नानी का नुस्खा कहकर नजरअंदाज कर देते हैं। पर इस नुस्खे में बड़े-बड़े गुण हैं। सर्दी-जुकाम, बुखार और गले की खराश में हल्दी का दूध काफी फायदेमंद है। इसकी ऐंटी-इनफ्लेमेटरी गुण गले में दर्द से राहत देते हैं। गले की खराश में यह सबसे आम उपाय है। नमक के पानी से गरारा करने पर गले के दर्द और खराश में आराम मिलता है। नमक के पानी से गरारा करने पर नमक गले में मौजूद फ्लूइड्स को अब्सॉर्ब करके निकाल देता है और गले को राहत देता है। नमक की जगह आप पानी में हल्का सा बेकिंग सोडा मिलाकर भी गरारा कर सकते हैं। बेकिंग सोडा इनफेक्शन खत्म करने में भी मदद करता है। शहद में अच्छी सेहत के कई गुण छिपे हैं। इसके ऐंटी-ऑक्सिडेंट और ऐंटी-इनफ्लेमेटरी प्रॉपर्टी गले की खराश से आराम दिलाते हैं। आप शहद को गर्म दूध या गर्म नींबू पानी के साथ ले सकते हैं। हरी सब्जियां अपने गुणों के लिए जानी जाती हैं। मेथी में ऐंटी माइक्रोबियल प्रॉपर्टी होते हैं जिससे यह गले को आराम देता है। यह गले के दर्द, सूजन और इरिटेशन से भी राहत देता है। अगर हम आपको लहसुन की कलियां चबाने के लिए कहें तो आपको यह अजीब लग सकता है लेकिन लगे की खराश और अन्य तरह के इनफेक्शन से लडऩे में यह काफी मददगार है। आपको बता दें यह पलूशन से लडऩे में भी मदद करता है।

सोशल मीडिया पर अपनी अश्लील वीडियो देख दंग रह गई स्कूल टीचर, जब मोबाइल पर आने लगे ऐसे कॉल तो...

सोशल मीडिया पर अपनी अश्लील वीडियो देख दंग रह गई स्कूल टीचर, जब मोबाइल पर आने लगे ऐसे कॉल तो...

 धमतरी. एक आदिवासी शिक्षिका का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। इस मामले में आरोपी शिक्षक की पुलिस को तलाश है।

शिक्षक ने बनाया वीडियो
यह मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि गत दिनों एक शिक्षक और शिक्षिका का अश्लील विडियो बनाकर कुछ युवकों ने सोशल मीडिया में वायरल किया था। पीड़ित शिक्षिका की रिपोर्ट पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ धारा 376 के तहत जुर्म दर्ज कर पुलिस उसे तलाश कर रही हैं, वहीं इस मामले में शिक्षिका का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
तीन युवकों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि ग्राम मड़ेली निवासी युवक लोकेश ध्रुव (24) पिता शिवलाल, टिलेश्वर कमार (22) पिता रतनूराम ने अश्लील विडियो बनाया तथा केकराखोली के पंचायत सचिव पुरूषोत्तम यादव (23) पिता सालिक राम ने वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। तीनों युवकों के खिलाफ पुलिस ने धारा 384,385,509-ख और आईटी एक्ट की धारा 67, 67-क के तहत जुर्म दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को दोपहर में न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया ।
कर रहे थे ब्लेकमेल
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवकों ने शिक्षिका का वीडियो बनाकर उन्हें ब्लेकमेल करना शुरू कर दिया था। वीडियो को सार्वजनिक नहीं करने के लिए उससे एक लाख रुपए की मांग की थीं। शिक्षिका ने लोक-लॉज के भय से उन्हें 10 हजार रुपए भी दे दिया। इसके बावजूद युवकों ने ब्लेकमेलिंग करना नहीं छोड़ा और अंतत: वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
 
रायपुर पार्षद चुनाव नही लडऩे के लिए महिला को मिली जान से मरने की धमकी, मामला दर्ज

रायपुर पार्षद चुनाव नही लडऩे के लिए महिला को मिली जान से मरने की धमकी, मामला दर्ज

रायपुर, सहेली के साथ स्कूटी से जा रही महिला का रास्ता रोककर पार्षद चुनाव न लडऩे की बात कहकर गाली गलौज कर मारपीट किए जाने की रिपोर्ट गुढिय़ारी थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार कूंदरापारा शुक्रवारी बाजार गुढिय़ारी निवासी मनीषा शर्मा 35 वर्ष पिता स्व. राजेश यादव ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 9 नवंबर को पहाड़ी चौक गुढिय़ारी में प्रार्थियां अपनी सहेली के साथ स्कूटी से जा रही थी, इसी दौरान रास्ता रोककर रूस्तम कुर्रे 40 वर्ष पिता चिंता कुर्रे ने पार्षद चुनाव नहीं लड़ोगी कहकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

सुडौल बाडी बनाने के चक्कर में  लिया नशीला दवाई व इंजेक्शन बाडी बिल्डर की तबीयत बिगड़ी

सुडौल बाडी बनाने के चक्कर में लिया नशीला दवाई व इंजेक्शन बाडी बिल्डर की तबीयत बिगड़ी

रायपुर,बाडी बिल्डर का चैम्पियन बनने जहरीली दवा एवं नशे के इंजेक्शन देने के चलते युवक की तबीयत बिगड़ी इलाज के लिए गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया। मिली जानकारी के अनुसार मकान नंबर 5 हर्षित इन्क्लेव महोबाबाजार निवासी मोहन सिंह ठाकुर 50 वर्ष पिता स्व. स्वरूप सिंह ठाकुर ने  आजाद चौक थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी का बेटा संदीप सिंह ठाकुर 23 साल जो जीम चलाता है उसे बाडी बिल्डर चैम्पियन बनाने के लिए सुमीत राय चौधरी 33 वर्ष पिता हरधन राय चौधरी व नीलेश परमार ने नशे का इंजेक्शन व जहरीला दवा 1 अगस्त से 9 नवंबर के मध्य खिलाया जिसके चलते प्रार्थी के बेटे की तबीयत अचानक खराब हो गई गंभीर अवस्था में उसे सुयश अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 308, 326, 34 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।