BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
राजधानी में तेजी से बढ़ रहे है धोखाधड़ी के मामले, 24 घंटे में धोखाधड़ी के पांच केस दर्ज

राजधानी में तेजी से बढ़ रहे है धोखाधड़ी के मामले, 24 घंटे में धोखाधड़ी के पांच केस दर्ज

राजधानी में धोखाधड़ी के लगातार मामले बढ़ रहे हैं। एक महीने के भीतर शातिर ठगों ने 15 से अधिक लोगों के साथ ठगी की है। इनमें से ज्यादातर मामले ऑनलाइन साइबर ठगी के हैं। पिछले 24 घंटे के भीतर अलग-अलग थाना क्षेत्र में ठगी के चार और अमानत में ख्यानत का एक केस दर्ज हुआ है। उधार में आयरन ओर लेकर राजधानी के कारोबारी से जहां 14.44 लाख की ठगी की गई, वहीं मोबाइल दुकानदार को एमेजॉन से मोबाइल मंगवाना भारी पड़ गया। पार्सल खोलने पर मोबाइल के स्थान पर पांच-पांच रुपये के दो साबुन निकले।


ठगी की तीसरी घटना में बंद पॉलिसी को चालू करने का झांसा देकर ठग ने 2.70 लाख रुपये खाते से उड़ा लिए जबकि गुड़गांव की खाद्य उद्योग कंपनी के लेखापाल ने 76.48 लाख रुपये हजम कर लिए। निरस्त मुख्तारनामा से जमीन बेचने वाले छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। फिलहाल धोखाधड़ी के इन पांचों केस में एक भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

आयरन ओर सप्लाई करने एडवांस में रकम लेकर थमाया चेक बाउंस, तीन के खिलाफ केस
28 नार्थ एवेन्यू चौबे कालोनी निवासी राहुल अग्रवाल(42) आयरन ओर का कारोबार सिंघल बिजनेस प्रालि के नाम से बढ़ईपारा करते है। दिल्ली की एक्शन इस्पात एंड पावर प्रालि के संचालक नरेश कुमार अग्रवाल, प्रदीप शंकर माथुर और रमेश कुमार शर्मा ने 2013-2014 में राहुल से व्यापार करने आयरन ओर भेजकर विश्वास हासिल किया। इस दौरान 17 अक्टूबर 2013 को चेक से 49 लाख 50 हजार रुपये एवं 26 फरवरी 2014 को 12 लाख रुपये कंपनी के बैंक खाते में एडवांस जमा करवा लिया। आरोपित कारोबारियों ने कुछ आयरन ओर की सप्लाई और रकम दी शेष रकम 14 लाख 44 हजार 481 रुपये वापस करने के एवज में चेक थमा दिया। जब राहुल ने चेक को भुनाने बैंक में जमा किया तो अपर्याप्त पैसा नहीं होने के कारण चेक बाउंस हो गया। बाद में आरोपितों ने रकम लौटाने का झांसा देकर बाउंस चेक को वापस ले लिया। फिर पैसा लौटाने में आनाकानी करने लगे। राहुल अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि कंपनी का प्रतिनिधि कई बार बकाया रकम लेने दिल्ली स्थित कार्यालय जा चुका है। पैसा मांगने पर डरा धमका कर उसे वापस भेज दिया गया। शिकायत पर आजादचौक पुलिस ने ईस्ट पंजाबी बाग, नई दिल्ली निवासी कंपनी के प्रबंध संचालक नरेश कुमार अग्रवाल, गुरूग्राम हरियाणा के प्रदीप शंकर माथुर और अतिरिक्त संचालक रमेश कुमार शर्मा के खिलाफ चार सौ बीसी का केस दर्ज कर लिया।

अमेजन से मंगाया 40 हजार का मोबाइल, डिब्बे में निकला पांच रुपये का दो साबुन
पंडरी बस स्टैंड स्थित जय मां मोबाइल दुकान के संचालक विजय महाजन(25) ने 17 अक्टूबर को ऑनलाइन ई कामर्स कंपनी एमेजॉन सेलर्स सर्विस नई दिल्ली के रजिस्टर्ड मोबाइल एप्लीकेशन से 39 हजार 999 रुपये कीमत का एक मोबाइल का आर्डर कर ऑनलाइन पैसे का भुगतान कर दिया। 20 अक्टूबर को कंपनी का डिलेवरी ब्वाय सोहन साहू पार्सल लेकर विजय के दुकान पर पहुंचा। विजय ने उसके सामने पार्सल खोला तो मोबाइल के स्थान पर पांच-पांच रुपये का कपड़ा और बर्तन धोना का दो साबुन निकला। विजय ने तत्काल बतौर सुबूत इसका वीडियो बनाकर रख लिया। कंपनी को इसकी शिकायत की तो उनके द्वारा 26 अक्टूबर तक का समय मांगा गया लेकिन बाद में पैसा वापस लौटाना या दोबारा मोबाइल भेजने से साफ मना कर दिया। डिलेवरी ब्वॉय ने पुलिस को दिए गए बयान में स्वीकार किया कि पार्सल में मोबाइल के स्थान पर दो साबुन निकला था। दुकानदार की शिकायत पर देवेंद्रनगर पुलिस ने एमेजान सेलर सर्विस नई दिल्ली के संचालक के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कर लिया है।

गुड़गांव की कंपनी के लेखापाल ने 76 लाख किए हजम
गुड़गांव की देवयानी खाद्य उद्योग कंपनी की रायपुर स्थित ब्रांच दफ्तर में कार्यरत लेखापाल मनोज राठौर द्वारा 76 लाख 48 हजार 348 रुपये हजम करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक कंपनी के जोनल सेल्स मैनेजर अमित शर्मा(40) ने शिकायत दर्ज कराया कि कंपनी की सड्डू स्थित ब्रांच कार्यालय ट्रेडिंग कम्पाउंड में लेखापाल मनोज राठौर को 17 नवम्बर 2014 से पदस्थ किया गया था। यह कंपनी आइसक्रीम (क्रीमबेल ब्रांड) बनाकर पूरे देश में स्थायी डिस्ट्रीब्यूटरों को आइसक्रीम उपलब्ध कराती है। बिक्री रकम को लेखापाल कंपनी के बैंक खाते में जमा करवाने का काम करता था, लेकिन लेखापाल ने एक्सल इंटर प्राइजेस रायपुर से पांच लाख 67 हजार 673 रुपये, महासमुंद स्थित अमृत एंड कंपनी से 39 हजार 160 रुपये, जैन इंटर प्राइजेस रायपुर से 2 लाख 53 हजार 360 रुपये, सत्यम इंटर प्राइजेस कोरबा से 45 हजार 650 रुपये, दन्तेश्वरी मार्केटिंग जगदलपुर से 4 लाख 94 हजार 411 रुपये, ऋषभ इंटर प्राइजेस भिलाई से 1लाख 56 हजार 607 रुपये, श्री सांई बाबा इंटर प्राइजेस बिलासपुर से 45 हजार 480 रुपये, कंचन जूस एंड आइसक्रीम कार्नर चांपा से 55 हजार रुपये, बीकानेर भुजिया उघोग अंबिबकापुर से 20 हजार, विनोद इंटर प्राइजेस से 2 लाख 93 हजार 194 रुपये, लीलू एजेंसी थान खम्हरिया से 66 हजार 10 रुपये, शुद्घम इंटर प्राइजेस से 1 लाख 90 हजार रुपये,गिल आईसक्रीम पार्लर राजिम, दंन्तेश्री मार्केटिंग जगदलपुर, मुकुत मेडीकोज रायगढ़, ऋषम इंटर समेत अन्य दुकानदारों से कुल 76 लाख 48 हजार 348 रुपये लेकर कंपनी के खाते में जमा न कर हजम कर लिया गया। शिकायत पर पुलिस ने बामनपल्ली, खरसिया(रायगढ़) निवासी मनोज राठौर के खिलाफ अमानत में ख्यानत का केस दर्ज कर लिया।

निरस्त मुख्तारनामा से बेची जमीन, चार के खिलाफ धोखाधड़ी कायम
टिकरापारा पुलिस ने निरस्त मुख्तारनामा से फर्जी तरीके से कांदूल रोड बोरिया खूर्द स्थित गोवर्धन धनगर(55) की एक करोड़ से अधिक कीमत की 0.749 हेक्टेयर जमीन बेचने के मामले में मुकावन दास कश्यप औप गिरजा शंकर सपहा, लक्ष्‌मीनारायण सिंह और मो.इमामुद्दीन खान के खिलाफ धारा 420, 409, 120 बी, 34 के तहत अपराध कायम किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपितों ने 15 जून 2019 को निरस्त मुख्तारनामा का इस्तेमाल कर जमीन को बेच दिया और पीड़ित किसान को चेक थमा दिया। बैंक में चेक जमा करने पर वह बाउंस हो गया। 

एएसपी सिटी,प्रफुल्ल ठाकुर का कहना है-

ठगी के शिकार पीड़ितों को राहत दिलाने लगातार ठगी के केस दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपित भी पकड़े जा रहे हैं। साइबर ठगी के मामलों के आरोपितों को पकड़ने में जरूर विलंब होता है, क्योंकि उन्हें तलाशने में वक्त लगता है।
 
अयोध्या फैसले के सम्मान में छत्तीसगढ़ कांग्रेस व भाजपा दोनों ने रद्द किये अपने अपने आन्दोलन

अयोध्या फैसले के सम्मान में छत्तीसगढ़ कांग्रेस व भाजपा दोनों ने रद्द किये अपने अपने आन्दोलन

रायपुर। धान खरीदी को लेकर दिल्ली में 13 नवंबर को होने वाला कांग्रेस का आंदोलन रद्द, अयोध्या पर फैसले के बाद सीएम बघेल का ऐलान। सीएम बघेल ने सूरजपुर दौरे के दौरान सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए बयान दिया है, कि आपसी सौहार्द बनाए रखे।

इधर भाजपा ने 13 नवंबर को प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन को रद्द कर दिया है। अयोध्या पर ऐतिहासिक फैसले के सम्मान में बीजेपी ने आंदोलन रद्द कर दिया है। बता दें 15 नवंबर से धान खरीदी की मांग करते हुए भाजपा ने 13 नवंबर को जेल भरो आंदोलन का ऐलान किया था।  

बच्चे की हिम्मत को सलाम भालू के मुंह में चप्पल ठूंसकर बचाई  अपनी जान

बच्चे की हिम्मत को सलाम भालू के मुंह में चप्पल ठूंसकर बचाई अपनी जान

लरामपुर जिले के ग्राम चांदो निवासी दस वर्षीय गुदुल पर भालू ने हमला कर दिया। बांया हाथ भालू के जबड़े में होने के बाद भी वह हिम्मत नहीं हारा और दाहिने हाथ से पैर में पहने चप्पल को भालू के जबड़े में डाल दिया, जिससे भालू उसके हाथ को छोड़ दिया। मामला बलरामपुर जिले के चांदो क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बैरडीहकला का है। जानकारी के मुताबिक गुदुल पिता लूदे ग्राम बोदीटोला सामरी में अपने मामा के घर में रहकर तीसरी कक्षा की पढ़ाई करता है। सुबह उठकर वह अपने मामा के घर के पास जंगल में शौच के लिए गया था। घर लौटते वक्त जंगल में ही एक भालू से उसका सामना हो गया।

नहीं खोया हौसला, पैर में पहने चप्पल को बनाया हथियार

भालू उसके बाएं हाथ के बाजू को जबड़े में जकड़ लिया। इसके बाद भी वह हौसला नहीं खोया और पैर में पहने चप्पल को निकालकर भालू के जबड़े में डालकर शोर मचाने लगा, जिससे भालू उसके हाथ को छोड़ दिया और जबड़े में चप्पल दबाए भाग निकला।

मामा ने सुनी भांजे के चिल्लाने की आवाज

भांजे के चिल्लाने की आवाज सुनकर मामा झिरगा घटनास्थल पहुंचा और लहूलुहान गुदुल को उठाकर घर ले लाया। घायल बालक को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांदो लाया गया, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है। लेकिन परिजन इस घटना के बाद परेशान है। बैरडीहकला ग्राम पंचायत, वनपरिक्षेत्र कुसमी अंतर्गत आता है। समाचार लिखने तक वन विभाग का कोई भी कर्मचारी पीड़ित की सुध लेने नहीं पहुंचा है।

 

 

 

अजीत जोगी ने कहा- भव्य बनाया जाए मंदिर और मस्जिद, किया फैसले का स्वागत

अजीत जोगी ने कहा- भव्य बनाया जाए मंदिर और मस्जिद, किया फैसले का स्वागत

राम जन्मभूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का देशभर लोगों ने स्वागत किया है। छत्तीसगढ़ में भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से खुशी का महौल बना हुआ है। कोर्ट के फैसले का सभी राजनीतिक दलों ने स्वागत किया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और जेसीसीजे चीफ अजीत जोगी ने बड़ा बयान दिया है।

मीडिया से बात करते हुए जोगी ने कहा है कि अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक है। अयोध्या में अब राम मंदिर के साथ-साथ ऐतिहासिक मस्जिद भी बनाया जाना चाहिए। मंदिर और मस्जिद निर्माण में केंद्र और राज्य सरकार दोनों को साथ आना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट से दोनों को संतुष्ट होना चाहिए।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को सदियों पुराने मामले में अपना ऐतिहासिक फैसला देते हुए कहा है कि राम जन्मभूमि में भगवान राम का भव्य मंदिर बनाया जाए। कोर्ट ने कहा है कि ट्रस्ट बनाकर मंदिर का निर्माण करवाया जाएगा। साथ ही केंद्र सरकार को तीन महीने के भीतर मंदिर निर्माण के लिए नियम बनाने को कहा गया है। वहीं, कोर्ट ने मुस्लिम पक्षकार को अन्य जगह पर 5 एकड़ जमीन देने और निर्माही अखाड़ा की याचिका को खारीज करते हुए राम लला की सेवा का अधिकार देने से इनकार कर दिया है।

अयोध्या विवाद पर आए फैसले के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

अयोध्या विवाद पर आए फैसले के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने आज ऐतिहासिक फैसला सुना दिया है। पांच जजों की संवैधानिक पीठ ने विवादित जमीन पर रामलला के हक में निर्णय सुनाया। साथ ही मुस्लिम पक्ष को नई मस्जिद बनाने के लिए अलग से पांच एकड़ जमीन देने के भी निर्देश हैं। वहीं संभावित फैसले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।

रायपुर जयस्तंभ चौक पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु 

अयोध्या विवाद के फैसले को देखते हुए प्रदेश की सड़कों और महत्वपूर्ण जगहों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी है। साथ ही अफवाहों और गलत जानकारियों को फैलने से रोकने के लिए सोशल मीडिया पर भी व्यापक स्तर पर निगरानी रखे हुए है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से आपसी सदभाव और शांति बनाए रखने की अपील की है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस नजर रखेगी। मीटिंग में एसएसपी ने शरारती तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। सभी संगठन प्रमुखों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने कहा गया है।
 
शादी का प्रलोभन दे कर नाबालिग से किया दुष्कर्म हुआ  27 साल का कारावास

शादी का प्रलोभन दे कर नाबालिग से किया दुष्कर्म हुआ 27 साल का कारावास

कोंडागांव। विवाह का प्रलोभन देकर नाबालिग से अनाचार करने वाले 33 वर्षीय युवक रामसिंह सलाम को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दो अलग-अलग धाराओं में कुल 20 और 7 वर्ष की सजा सुनाई है, साथ ही 10500 रुपए का जुर्माना भी किया है। कोर्ट ने नाबालिग का गर्भपात करने वाले झोला छाप डॉक्टर विजन मंडल को 3, 10 और 5 साल की सजा सुनाई है। झोला छाप डॉक्टर पर कुल 60 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। साक्ष्य मिटाने के आरोप में मानकुमारी यादव को 5 साल के कारावास और 10 हजार रुपए के जुर्माने की सजा दी गई है। अपर लोक अभियोजक नरेश नाइक ने बताया किकोशलनार की एक नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर नारायणपुर के शांतिनगर निवासी रामसिंह सलाम ने कई बार अनाचार किया। गर्भवती होने पर रामसिंह नाबालिग को भानुप्रतापपुर ले गया इसके बाद कोरर में प्राइवेट क्लीनिक में उसका गर्भपात करा दिया।
 शिखर धवन ने उतारी बाला अक्षय कुमार की नकल, भुवी ने लिए मजे

शिखर धवन ने उतारी बाला अक्षय कुमार की नकल, भुवी ने लिए मजे

दिग्गज ओपनर शिखर धवन का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस विडियो में धवन साथी खिलाडिय़ों के साथ बैठे हुए हैं और बॉलिवुड स्टार अक्षय कुमार की नकल करते दिख रहे हैं। उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई बॉलिवुड फिल्म हाउसफुल-4 में अक्षय कुमार द्वारा निभाए गए किरदार बाला की ऐक्टिंग की। धवन के साथ विडियो में खलील अहमद, युजवेंद्र चहल और रोहित शर्मा दिख रहे हैं।

विडियो में आप देख सकते हैं कि खलील के धवन से पूछने पर कि रोहित भाई के ग्लव्स कहां रखे? इस पर धवन जबाव देते इससे पहले ही बगल में खड़े युजवेंद्र चहल उनके कान के पास घंटी बजा देते हैं। फिर क्या घंटे बजते ही धवन सब कुछ भूल जाते हैं। ऐसा कई बार चलता है।

भुवी ने लिए मजे

शिखर ने इस विडियो को शेयर करते हुए लिखा- बाला का साइड इफेक्ट। साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर अक्षय कुमार को भी टैग किया। इस पर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने मजे लेते हुए लिखा- भूलने की ऐक्टिंग करने की क्या जरूरत है? वह तो नेचुरल टैलेंट है।

दूसरे मैच में जीता भारत

बता दें कि शिखर धवन जहां भारत-बांग्लादेश के बीच जारी टी20 सीरीज का हिस्सा हैं तो भुवी चोट से उबर रहे हैं। सीरीज का दूसरा मैच राजकोट में खेला गया था, जहां भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। शिखर धवन ने रोहित के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दी थी।
धवन ने 27 गेंदों में 4 चौके की मदद से 31 रन बनाए थे, जबकि रोहित ने 43 गेंदों में 85 रन की पारी खेली थी। सीरीज का आखिरी और फाइनल टी-20 इंटरनैशनल मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में 10 नवंबर यानी रविवार को खेला जाएगा।
 ईद के लिए सज रहा शहर इस बार  त्यौहार कई वजह से होगी ख़ास

ईद के लिए सज रहा शहर इस बार त्यौहार कई वजह से होगी ख़ास

मुस्लिम समाज द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिवस पर ईद मिलादुन्नबी मनाया जाएगा। इसके लिए समाज के युवा शहर के चौक चौराहों की साज-सज्जा में लगे हुए हैं। समाज के अब्दुल वहाब  खान ने बताया कि मो.पैगंबर के जन्मदिन पर उनके आदेशों को लोगों तक पहुंचाया जाता है। इस वर्ष भी मो.पैगंबर के जन्म दिन को विशेष तौर पर मनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। 

अयोध्या मामले में निर्णय आने के बाद आपसी भाई चारे के इस पर्व का महत्तव और भी बढ़ जाता है सभी जगह हर्ष उल्लास अमन शान्ति कायम रहने की उम्मीद की जा सकती है 

डॉक्टरों की मनमानी, विधायक ने जताई नाराजगी, सीएचएमओ को किया तलब

डॉक्टरों की मनमानी, विधायक ने जताई नाराजगी, सीएचएमओ को किया तलब

लापरवाह चिकित्सकों को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

महासमुंद। विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के आकस्मिक निरीक्षण में जिला हास्पिटल में डॉक्टरों की मनमानी का खुलासा हुआ। जिस पर विधायक चंद्राकर ने सीएचएमओ को तलब करते हुए लापरवाह डॉक्टरों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। गुरूवार सुबह करीब सवा 9 बजे विधायक श्री चंद्राकर औचक निरीक्षण में जिला हॉस्पिटल पहुंचे। उस वक्त हॉस्पिटल में मरीजों की भीड़ लग गई थी। पर्ची काउंटर में एक दर्जन से अधिक मरीजों की पर्ची कट गई थी। लेकिन 21 डॉक्टरों के स्टाफ वाले इस हॉस्पिटल में मात्र दो चिकित्सक ही निर्धारित समय पर मौजूद मिले। डॉक्टरों के कुछ चैंबर खाली तो कुछ लॉक रहे। जिस पर विधायक श्री चंद्राकर ने नाराजगी जताते हुए सीएचएमओ श्री वारे को तलब किया। बाद इसके लेटलतीफी व लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं विधायक श्री चंद्राकर के हॉस्पिटल पहुंचने की सूचना के पौन घंटे बाद सीएस डा परदल पहुंचे। अव्यवस्था को लेकर विधायक श्री चंद्राकर ने डा परदल को भी खरी खोटी सुनाई। विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि जब आप सीएस होने के बाद इतने लेट से पहुंच रहे हैं तो डॉक्टरों की मनमानी कैसे रूकेगी। विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि जिला अस्पताल में डॉक्टरों की मनमानी की हद हो गई है। एक तो पूरे समय तक हॉस्पिटल में डॉक्टर रहते नहीं उपर से अपनी डयूटी टाईम पर भी नहीं पहुंचते हैं। सुबह आठ बजे डॉक्टरों को उपस्थित होना है लेकिन यहां दो डॉक्टरों को छोड़कर कोई समय पर नहीं पहुंचे हैं। जबकि मरीज व उनके परिजन डॉक्टरों के इंतजार में बैठे हैं। मतलब स्पष्ट है कि डॉक्टर यहां अपनी मर्जी से पहुंचते हैं। लापरवाह डॉक्टरों पर विभागीय कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बुलंद हो रहे हैं। उन्होंने हॉस्पिटल की व्यवस्था में सुधार लाने सीएचएमओ व सीएस को सख्त हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान प्रमुख रूप से सरपंच जब्बर चंद्राकर व दिलीप चंद्राकर मौजूद रहे। 

वार्डों में जाकर मरीजों से मिले विधायक
निरीक्षण के दौरान विधायक श्री चंद्राकर ने मेल व फिमेल वार्ड में पहुंचकर मरीजों से चर्चा की। मरीजों ने भी बताया कि नर्स के भरोसे ही उनका इलाज होता है। बाघामुड़ा निवासी चुम्मन लाल देवांगन ने बताया कि उनका बच्चा तीन दिनों से भर्ती है लेकिन डॉक्टर देखने पहुंच नहीं रहा है। वहीं एक नर्स ने तो सीएचएमओ के सामने ही व्यवस्था की पोल खोलते हुए कहा कि मरीज उन्हें ही डॉक्टर समझते हैं। जिस पर विधायक श्री चंद्राकर ने सीएचएमओ को नियमित रूप से मानीटरिंग की व्यवस्था बनाए रखने की बात कही। 
 
दलालों पर अंकुश नहीं
 
जिला हॉस्पिटल में दलालों पर अंकुश नहीं लग पाया है। विधायक श्री चंद्राकर ने निरीक्षण के दौरान स्पष्ट शब्दों में कहा कि यहां दलाल सक्रिय हैं, जो कमीशन के चलते यहां के मरीजों को प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाते हैं। मामूली बीमारी में प्राइवेट हॉस्पिटल में मरीजों से मोटी रकम वसूली की जाती है। इस पर रोक लगाए जाने की जरूरत है। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए उन्होंने पुलिस अधीक्षक से भी चर्चा की।
सरकारी स्कूल के सात शिक्षकों की छात्राओं से अश्लील हरकत, पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज, जाने पूरी खबर

सरकारी स्कूल के सात शिक्षकों की छात्राओं से अश्लील हरकत, पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज, जाने पूरी खबर

सातों शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विभागीय जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी से मिली रिपोर्ट के बाद लोक शिक्षण संचालक एस. प्रकाश के निर्देश पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।

त्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सरकारी स्कूल के सात शिक्षकों को पुलिस ने शर्मनाक हरकत के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन शिक्षकों पर कक्षा नौ की दो छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप है। पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

 

सातों शिक्षक निलंबित
खुलासे के बाद सातों शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विभागीय जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी से मिली रिपोर्ट के बाद लोक शिक्षण संचालक एस. प्रकाश के निर्देश पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।
शिक्षकों द्वारा धमकी, छात्राओं ने दिखाई साहस, किया खुलासा
छात्राओं ने इस बात का खुलासा किया था कि स्कूल के सात पुरुष शिक्षक उनके साथ लंबे समय से गलत हरकतें कर रहे हैं। छात्राओं पर दबाव बनाया जा रहा था और बात न मानने पर परीक्षा में फेल किए जाने की धमकी दी जा रही थी, जिसकी वजह से छात्राएं अब तक चुप थीं।


इन सातों शिक्षकों को किया गया गिरफ्तार
खुलासे के बाद कसडोल पुलिस ने शुक्रवार को देवेन्द्र खुंटे (38), रामेश्वर प्रसाद साहू (44), रूपनारायण साहू (36), महेश कुमार वर्मा (37), दिनेश कुमार साहू (38), चंदन दास बघेल (39) और लालमन बेरवंश को गिरफ्तार किया है। एसएचओ कसडोल दीनबंधु उइके ने बताया कि यह सभी शिक्षक मरदा गांव के सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तैनात हैं।


इस तरह करते थे अश्लील हरकत
एसएचओ उइके ने कहा कि जनवरी 2018 में खुंटे स्कूल की छात्राओं को पिकनिक पर ले गया था। आरोप है कि इसके बाद वह कथित रूप से इनमें से एक छात्रा को वह अपने घर ले गया और छेड़छाड़ की। उन्होंने बताया कि दर्ज कराई गई शिकायत में रामेश्वर प्रसाद पर कथित तौर पर एक अन्य छात्रा के साथ फोन पर अश्लील बात करने, जबकि पांच अन्य आरोपियों पर कथित रूप से लड़कियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।


अलग-अलग धाराओं में एफआईआर दर्ज
एसएचओ उइके कहा कि आरोप लगाया गया है कि जब भी पीडि़त छात्राओं ने इनके बारे में शिकायत करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन्हें परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर चुप करा दिया। बीते गुरुवार दो पीडि़त छात्राओं के माता-पिता ने स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक में इस मुद्दे को उठाया और प्रिंसिपल को इस बारे में सूचित किया। उइके ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचारों की रोकथाम) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं।


छात्राओं ने थाने में की सामूहिक शिकायत
बता दें कि बुधवार को छात्राओं से स्कूल में हो रही इस घटना की शिकायत परिजनों से की थी। मामले में कई पीडि़त छात्रों ने बाद में एक सामूहिक शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई। इसके बाद शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो सकी।


ग्रामीणों ने शिक्षकों को बनाया बंधक
जब ग्रामीणों को इस बात की जानकारी मिली तो वे एक साथ स्कूल पहुंचे और शिक्षकों को बंधक बना लिया था। गांव में पुलिस बल भेजा गया और ग्रामीणों को समझाइश दी गई। इसके बाद ग्रामीणों ने बंधक बनाए गए आरोपित शिक्षकों को पुलिस को सौंप दिया था। इस शर्मनाक घटना के सामने आने के बाद अब आरोपित शिक्षकों को बर्खास्त किए जाने की मांग तेज हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि चारित्रिक रूप से गिरे हुए लोगों की शिक्षा जगत में कोई जगह नहीं है। इन्हें तुरंत नौकरी से बाहर निकाल देना चाहिए और कड़ी सजा होनी चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद PM मोदी बोले, इस फैसले को हार या जीत के रूप में न देंखे

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद PM मोदी बोले, इस फैसले को हार या जीत के रूप में न देंखे

अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट सुबह 10.30 बजे ऐतिहासिक फैसला सुना दिया गया। कोर्ट ने विवादित स्थल पर राम लला का मालिकाना हक माना और मुस्लिम पक्ष को पांच एकड़ वैकल्पिक भूमि किसी दूसरी जगह पर दिए जाने का फैसला सुनाया। देश के सर्वोच्च न्यायालय ने अयोध्या पर अपना फैसला सुना दिया है। इस फैसले को किसी की हार या जीत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। रामभक्ति हो या रहीमभक्ति, ये समय हम सभी के लिए भारतभक्ति की भावना को सशक्त करने का है। देशवासियों से मेरी अपील है कि शांति, सद्भाव और एकता बनाए रखें।


सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला कई वजहों से महत्वपूर्ण है:

यह बताता है कि किसी विवाद को सुलझाने में कानूनी प्रक्रिया का पालन कितना अहम है

हर पक्ष को अपनी-अपनी दलील रखने के लिए पर्याप्त समय और अवसर दिया गया।

न्याय के मंदिर ने दशकों पुराने मामले का सौहार्दपूर्ण तरीके से समाधान कर दिया।
ह मंत्री अमित शाह ने कहा- श्रीराम जन्मभूमि पर सर्वसम्मति से आये सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का मैं स्वागत करता हूं। मैं सभी समुदायों और धर्म के लोगों से अपील करता हूं कि हम इस निर्णय को सहजता से स्वीकारते हुए शांति और सौहार्द से परिपूर्ण ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के अपने संकल्प के प्रति कटिबद्ध रहें। दशकों से चले आ रहे श्री राम जन्मभूमि के इस कानूनी विवाद को आज इस निर्णय से अंतिम रूप मिला है। मैं भारत की न्याय प्रणाली व सभी न्यायमूर्तियों का अभिनन्दन करता हूं। 
 
श्री राम जन्मभूमि कानूनी विवाद के लिए प्रयासरत; सभी संस्थाएं, पूरे देश का संत समाज और अनगिनत अज्ञात लोगों जिन्होंने इतने वर्षों तक इसके प्रयास किया मैं उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिया गया यह ऐतिहासिक निर्णय अपने आप में एक मील का पत्थर साबित होगा। यह निर्णय भारत की एकता, अखंडता और महान संस्कृति को और बल प्रदान करेगा।

अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया आ गई है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आ चुका है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भगवान श्री राम के मंदिर के निर्माण की पक्षधर है।'

मुस्लिम पक्ष के ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। हिंदू महासभा के वकील विष्णु शंकर जैन ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अयोध्या में मुस्लिमों को भव्य मस्जिद बनाने के लिए 5 एकड़ जमीन दी जाए। भाजपा नेता नितिन गडकरी ने कहा कि लोकतांत्रिक फैसला दिया है, जिसका हर किसी को स्वागत करना चाहिए।

अयोध्या फैसले पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि यह एक ऐतिहासिक फैसला है। जनता से शांति और शांति बनाए रखने की अपील की। पाकिस्तान के विद्वान तारिक फतेह ने कहा है कि 90 साल पुराने राम जन्मभूमि मामले को एक सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाया है। उन्होंने कहा कि इससे दोनों ही पक्षों की इस मामले में जीत हुई है, क्योंकि मस्जिद बनाने के लिए एक नई जमीन आवंटित की जाने वाली है।

अयोध्या मामले के मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी का सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बयान सामने आया है। इकबाल अंसारी ने कहा कि 'मैं खुश हूं कि आखिर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। मैं कोर्ट के निर्णय का सम्मान करता हूं।'

राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। राजनाथ सिंह ने कहा कि 'यह एक ऐतिहासिक फैसला है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वह शांति और सद्भाव बनाए रखें।'

इस मामले के याचिकाकर्ता इसबाल अंसारी ने कहा कि वह इस मामले से सहमत हैं। अब यह सरकार पर निर्भर करता है कि वह मस्जिद के लिए जमीन कहां देती है। उधर, सुन्नी वक्फ बोर्ड के एक अन्य वकील जफरयाब जिलानी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से संतुष्ट नहीं दिखे। उन्होंने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले से संतुष्ट नहीं हैं। वह इस मामले में अन्य न्यायिक पहलुओं पर विचार करेंगे और आगे की प्रक्रिया को देखेंगे।

वहीं, हिंदू महासभा के वकील विष्णु कुमार सिन्हा ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक फैसला है। इस फैसले के जरिये सुप्रीम कोर्ट ने अनेकता में एकता का संदेश दे दिया है। बताते चलें कि इस महत्वपूर्ण फैसले के आने के पहले ही सभी वर्गों की ओर से शांति बनाए रखने की अपील की जाने लगी थी। हिंदुओं और मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा अपील की जा रही है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला चाहे जो भी आए सद्भाव और भाईचारा बने रहना चाहिए।

योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा भी समाज के सभी वर्गों से शांति कायम रखने की अपील की गई है। वहीं, जेकेएमपीएलबी के अहमद अयाज ने भी समाज के सभी वर्गों से भाईचारा बनाए रखने का कहा है। उन्होंने कहा कि हमारी ओर से कभी भी ऐसी कोई बात नहीं कही गई है जिससे की देश की समरसता पर असर पड़े।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी देश की जनता से अयोध्या के फैसले पर शांति बनाए रखने का कहा है। भाजपा नेता नितिन गडकरी ने भी भाई चारे को बनाए रखने की अपील की है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हर किसी को स्वीकार करने की अपील की है। उन्होंने कहा इस फैसले पर कोई विवाद नहीं होना चाहिए। हम लोगों से अपील करते हैं कि किसी को भी नकारात्मक वातावरण नहीं बनाना चाहिए।

अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास ने भी आम जनता से अपील की है। उन्होंने कहा कि ' मैं सभी से अपील करता हूं कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हुए शांति बनाए रखें। प्रधानमंत्री ने भी कहा है कि राम मंदिर का फैसला किसी की जीत या किसी की हार नहीं होगा।'
 
पीएम मोदी भी कर चुके हैं शांति बनाए रखने की अपील

सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले पर सबकी नजर है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देश से फैसले का सम्मान करने और शांति बनाए रखने की अपील कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब तक सभी ने बहुत अच्छे तरीके से सद्भाव बनाकर रखा है। साथ ही पीएम मोदी ने जोड़ा था कि राम मंदिर का फैसला किसी की जीत या हार नहीं है।
47,600 करोड़ का कर्ज नहीं चुकाने के कारण अनिल अंबानी के खिलाफ मामला दर्ज

47,600 करोड़ का कर्ज नहीं चुकाने के कारण अनिल अंबानी के खिलाफ मामला दर्ज

तीन चाइनीज बैंक ने अनिल अंबानी के खिलाफ 680 मिलियन डॉलर (करीब 47,600 करोड़) रुपए नहीं चुकाने का मामला लंदन कोर्ट में दर्ज किया है। इंडस्ट्रियल ऐंड कमर्शल बैंक ऑफ चाइना लिमिटेड, चाइना डिवेलपमेंट बैंक और एक्सपोर्ट-इंपोर्ट बैंक ऑफ चाइना ने 2012 में अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशन्स को 925.20 मिलियन डॉलर (करीब 64,750 करोड़ रुपए) का लोन दिया था। उस समय अनिल अंबानी ने कहा था कि वह इस लोन की पर्सनल गारंटी देते हैं, लेकिन फरवरी 2017 के बाद कंपनी लोन चुकाने में डिफॉल्ट हो गई।

निजी संपत्ति को गारंटी नहीं बनाया- अनिल अंबानी
इस मामले पर अनिल अंबानी का कहना है कि उन्होंने पर्सनल कंफर्ट लेटर देने की बात कही थी, उन्होंने निजी संपत्ति को गारंटी बनाने की पेशकश कभी नहीं की। अनिल अंबानी के वकील ने कहा कि  ICBC बैंक लगातार अनिल अंबानी और उनकी कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशन्स में अंतर नहीं करने की भूल करता रहा।

रिलायंस ग्रुप पर 93 हजार करोड़ का कर्ज
अनिल अंबानी रिलायंस कम्युनिकेशन्स के चेयरमैन हैं और उनका रिलायंस ग्रुप पिछले कुछ समय से कठिनाइयों के दौर से गुजर रहा है। ग्रुप पर कर्ज का बहुत बड़ा बोझ है, जिसकी वजह से परेशानी में है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर तक रिलायंस ग्रुप पर 13.2 अरब डॉलर (करीब 93 हजार करोड़ रुपये) का कर्ज है।

एरिक्शन के साथ भी था ऐसा विवाद 
एरिक्शन के साथ भी इसी तरह का विवाद सामने आया था। रिलायंस कम्युनिकेशन्स को एरिक्शन को 550 करोड़ रुपये चुकाने थे। सुप्रीम कोर्ट के कहने के बाद अनिल अंबानी कर्ज चुकाने के लिए तैयार हुए और इसमें मुकेश अंबानी ने उनकी मदद की।
 
नगर कीर्तन कार्यक्रम के दौरान पॉकिटमारी, 6 हजार 5 सौ रुपये पार, मामला दर्ज

नगर कीर्तन कार्यक्रम के दौरान पॉकिटमारी, 6 हजार 5 सौ रुपये पार, मामला दर्ज

रायपुर। नगर कीर्तन कार्यक्रम के दौरान प्रसाद वितरण करते समय बुजुर्ग की जेब कटी, जेब में रखे हजारों रुपये चोरी किए जाने की रिपोर्ट सिविललाइन थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार लाभांडी तेलीबांधा निवासी दीपसिंह जंबल 66 वर्ष पिता एसएस जंबल ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 8 नवंबर को गौरवपथ जंबल भवन के पास सिविल लाइन में कीर्तन कार्यक्रम के दौरान प्रसाद वितरण करते समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने जेब में रखे 6 हजार 5 सौ रुपये चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

अयोध्या फैसला: केन्द्रीय गृहमंत्री शाह ने मुख्यमंत्री बघेल से दूरभाष पर प्रदेश की कानून व्यवस्था की ली जानकारी

अयोध्या फैसला: केन्द्रीय गृहमंत्री शाह ने मुख्यमंत्री बघेल से दूरभाष पर प्रदेश की कानून व्यवस्था की ली जानकारी

 अयोध्या पर फैसला आने के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से दूरभाष पर चर्चा कर यहां की कानून व्यवस्था की जानकारी ली। बघेल ने उन्हें आश्वस्त कराया कि यहां स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है। अयोध्या की विवादित जमीन पर आज सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद केन्द्रीय गृहमंत्री शाह ने आज दूरभाष पर मुख्यमंत्री बघेल से चर्चा की। चर्चा में शाह ने बघेल से प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में जानकारी ली। बघेल ने शाह को बताया कि प्रदेश में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है और हमारी सरकार पूरी तरह चौकन्नी है  और  आश्वस्त किया कि शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम रहेगी इसके लिए सरकार द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है ।

 

 
अयोध्या नतीजे  : बंगाल में पुलिस थाने हाई अलर्ट पर, राजनीतिक दलों की शांति बनाए रखने की अपील

अयोध्या नतीजे : बंगाल में पुलिस थाने हाई अलर्ट पर, राजनीतिक दलों की शांति बनाए रखने की अपील

कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने अयोध्या मामले में शनिवार को उच्चतम न्यायालय के फैसले के मद्देनजर सभी पुलिस थानों को हाई अलर्ट पर रखा है. दूसरी ओर, राजनीतिक दलों ने लोगों से राज्य में शांति बनाए रखने की अपील की है. तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की और यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि फैसले के बाद कोई अप्रिय घटना न हो.



पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि लोगों को शीर्ष अदालत के फैसले का सम्मान करना और शांति बनाए रखनी चाहिए. माकपा के महासचिव सूर्य कांत मिश्रा ने एक बयान में कहा, ‘हम बंगाल में हर किसी खासतौर से सभी वाम और धर्मनिरपेक्ष ताकतों से लोगों के बीच शांति, सौहार्द तथा एकता बनाए रखने की अपील करते हैं.इस बीच राज्य में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है.



एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों को काफी चौकन्ना रहने के निर्देश दिए गए हैं क्योंकि यह फैसला ऐसे समय में आया है जब पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन मिलाद-उन-नबी मनाया जाना है. गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘पश्चिम बंगाल के सभी पुलिस थानों में हर किसी को अलर्ट पर रखा गया है. हमने अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले और मिलाद-उन-नबी के जश्न को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी संवेदनशील इलाकों में स्थिर और मोबाइल पुलिस बल की व्यवस्था की है.



पुलिसकर्मियों को मस्जिदों के बाहर और अन्य स्थानों पर तैनात किया गया है जहां मिलाद-उन-नबी के जश्न समारोहों की व्यवस्था की गयी है. आईपीएस अधिकारी ने बताया, ‘हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते और पश्चिम बंगाल में शांति एवं सौहार्द्र बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को रोकेंगे. जो भी बाधा पैदा करने की कोशिश करेगा उससे कानून के अनुसार निपटा जाएगा.

 

रायपुर के सिटी कोतवाली थाना में कभी हुआ करती थी अंग्रेजों की हुकूमत,जाने पूरी खबर...

रायपुर के सिटी कोतवाली थाना में कभी हुआ करती थी अंग्रेजों की हुकूमत,जाने पूरी खबर...

रायपुर। अंग्रेजी हुकूमत का गवाह बना राजधानी रायपुर का पहला पुलिस थाना सिटी कोतवाली भवन को इंटीग्रेटेड स्वरूप देने का प्रस्ताव पुलिस विभाग ने बनाया है। अंग्रेजों के जमाने की इस पुरानी इमारत के मूल स्वरूप को छोड़कर शेष को ढहाकर पीछे की खाली जमीन पर हाइटेक कंट्रोल रूम और थाना भवन बनाने की तैयारी है। दरअसल आमानाका पुलिस थाना के नए हाइटेक भवन के पिछले महीने लोकार्पण के बाद अब तेलीबांधा और सिटी कोतवाली थाने को रिनोवेट करने का प्रस्ताव बनाया गया है।


मालवीय रोड से कालीबाड़ी मार्ग पर पुराने भवन में संचालित कोतवाली थाने में कभी अंग्रेजों की कचहरी चलती थी। 1802 में कचहरी भवन के रूप में इसका निर्माण किया गया। सौ साल बाद वर्ष 1903 में यह भवन पुलिस विभाग को हैंडओवर कर दिया गया। तब से यहां कोतवाली थाना संचालित है। उस समय रायपुर, नागपुर कमिश्नरी के अंतर्गत आता था। बिंद्रा नवागढ़, भखारा में भी इसकी दो पुलिस चौकियां थीं। दूर-दूर से यहां लोग अपनी शिकायतें व रिपोर्ट लिखाने आते थे। 

पं.शुक्ल, वामन राव लाखे और खूबचंद बघेल ने बंदी गृह में गुजारे हैं दिन
स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान पं. रविशंकर शुक्ल, वामन राव लाखे, माधवराव सप्रे, सुंदरलाल शर्मा, खूबचंद बघेल जैसे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने कोतवाली थाने के बंदी गृह (हवालात) में कई दिन गुजारे थे। 1857 की क्रांति की सुनवाई तब इसी कचहरी भवन में होती थी। रायपुर क्षेत्र की कचहरी यहां लगती थी और बंदियों को रखने के लिए बंदी गृह (हवालात) भी उसी समय बनाया गया, जो आज भी वैसा ही है। असहयोग आंदोलन के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों को इसी हवालात में बंद करके रखा जाता था।

भवन का रख-रखाव निगम के जिम्मे
कोतवाली के सामने चौक में महावीर स्वामी के स्तूप स्थापित की गई है। नगर में चाहे किसी भी प्रकार का धार्मिक, राजनैतिक, श्रमिक, छात्र गतिविधियों के कारण कोई भी जुलूस निकले, इसी चौक से होकर जाता है। इससे इस थाने में कानून व्यवस्था बनाए रखने की समस्या सदैव रहती है। कालीबाड़ी चौक पर इंदिरा गांधी की मूर्ति की स्थापना नवम्बर 2001 में की गई। 15 अगस्त 1998 से सिटी कोतवाली थाना भवन को पुरातात्विक महत्व का भवन घोषित किया गया। तब से भवन के रख-रखाव की जिम्मेदारी रायपुर नगर निगम ने ली है।

शहर बढ़ने से खुलते गए नए थाने
जैसे-जैस शहर का विकास हुआ वैसे वैसे नए पुलिस थाने खुलते गए और कोतवाली थाने का क्षेत्र विभाजित होता गया। गंज, आजादचौक, पुरानी बस्ती, सिविल लाइन आदि थाना प्रारंभ होने के बाद भी व्यापक क्षेत्र को देखते हुए 15 सितम्बर 1996 में मौदहापारा पुलिस थाना प्रारंभ किया गया। इसमें कोतवाली थाने के उत्तर का जीई रोड के पुराने यातायात थाना, जिसमें कभी गोलबाजार पुलिस चौकी हुआ करती थी, को 5 अक्टूबर 1998 को थाने का पूर्ण दर्जा दिया गया। इसमें कोतवाली थाने का चिकनी मंदिर से बंजारी बाबा मजार जाने वाली सड़क की उत्तर दिशा का हिस्सा शामिल कर दिया गया।
नगर निगम के चार और टेंडर के फॅर्जी होने की आशंका, जाने कहा की है ये खबर

नगर निगम के चार और टेंडर के फॅर्जी होने की आशंका, जाने कहा की है ये खबर

गर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 4 में एक टेंडर के फर्जी पाए जाने के बाद चार और टेंडर संदेह के दायरे में आ गए हैं। इन सभी चार टेंडर के औचित्य की समीक्षा और प्रावधानों का भौतिक सत्यापन आवश्यक प्रतीत हो रहा है।

नगर निगम कोरबा में फ र्जी टेंडर के जरिए करोड़ों रुपयों का लगातार घपला किए जाने की चर्चा हमेशा सुनने में आती रही है लेकिन प्रमाणिक रूप से हाल ही में घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। नगर निगम कोरबा के नव पदस्थ युवा कमिश्नर राहुल देव आई ए एस पिछले दिनों निर्माण स्थलों का निरीक्षण करने के लिए वार्ड नंबर 4 में पहुंचे। उन्होंने एक टेंडर के कार्यस्थल का मुआयना किया तो पता चला कि मौके पर किसी भी तरह के कार्य की जरूरत ही नहीं है, जबकि नगर निगम ने 49 लाख  रुपयों की लागत से सड़क निर्माण और नाली पर स्लैब लगाने के कार्य का टेंडर आहूत कर  वर्क आर्डर भी जारी कर दिया था। आयुक्त ने उक्त निविदा क्रमांक 53639.वार्ड क्रमांक 4 में खुशबू जनरल स्टोर से गांधी चौक तथा शिव मंदिर से नूर मोहम्मद के घर तक सीसी रोड व नाली कवरिंग का कार्य को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर निगम को 49 लाख रुपयों की क्षति से बचाया। लेकिन इसी कड़ी में नगर निगम के चार अन्य टेंडर सन्देह के दायरे में आ गए हैं। टेंडर नम्बर 53641.दुरपा रोड कदम पेड़ से शिव मंदिर कल्वर्ट शिव मंदिर से कौशल प्रसाद के घर, ठाकुर देव मंदिर से शिव मंदिर कल्वर्ट तक सीसी रोड व नाली कवरिंग का कार्य, टेंडर नम्बर 53642 आदिले चौक से प्रताप कुआं, लवली केयर स्कूल, स्माइल कबाड़ी के घर से चौक तक, शिव मंदिर से कोऑपरेटिव बैंक गली तथा फ ुलवारी मोहल्ला में सीसी रोड तथा नाली कवरिंग का कार्य वार्ड, टेंडर नम्बर 53643.मुस्लिम जमात खाना से नदी आंगनबाड़ी से खुदरा घाट तथा बड़ा खान हाउस से नदी तक सीसी रोड व नाली कवरिंग का कार्य, टेंडर नम्बर 53644 .विश्वनाथ मंदिर से ज्योति पांडे के घर तथा कुमार मोहल्ला और सनत दीवान के घर तक सी सी रोड तथा नाली कवरिंग का कार्य और टेंडर नम्बर 53645 .अग्रसेन चौक से दुरपा रोड लवली केयर स्कूल रेलवे लाइन तक सीसी रोड तथा नाली कवरिंग कार्य का टेंडर नगर निगम ने किया है। कोरबा फोन के इन सभी टेंडर को लेकर चर्चा है किये काम होना ही नही है। बल्कि लीपापोती कर करीब एक करोड़ रुपयों की साजिश के तहत ये टेंडर स्टीमेट बनाये गए हैं। देखना होगा कि निगम आयुक्त राहुल देव इन चारों टेंडर को पास करते हैं या फेल।
स्मोकिंग से बढ़ सकता है डिप्रेशन और सिजोफ्रेनिया का रिस्क

स्मोकिंग से बढ़ सकता है डिप्रेशन और सिजोफ्रेनिया का रिस्क

अगर आप डेली स्मोकर या चेन स्मोकर हैं तो आपको जल्द ही अपनी इस आदत को छोडऩे के लिए सख्ती से खुद पर लगाम लगानी होगी। हाल ही हुई एक स्टडी में यह बात सामने आई है कि जो लोग रोज टोबैको (तंबाकू) स्मोकिंग करते हैं, उन लोगों में डिप्रेशन और सिजोफ्रेनिया जैसी मानसिक बीमारियां होने का रिस्क बहुत अधिक बढ़ जाता है। इस स्टडी के लीड ऑर्थर रॉबिन वूटन के अनुसार, मेंटल हेल्थ से जुड़ी बीमारियों का सामना कर रहे लोगों का ट्रीटमेंट करते समय हम अक्सर उनकी धूम्रपान और तंबाकू की आदत को अनदेखा करते हैं, जबकि हमारी स्टडी में यह बात साफतौर पर साबित हुई है कि टोबैको स्मोकिंग अवसाद और सिजोफ्रेनिया जैसी मानसिक सेहत से जुड़ी दिक्कतों को बढ़ाने के लिए अपना रोल प्ले करता है। रॉबिन वूटन, ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं। वूटन आगे कहते हैं कि हमारी इस स्टडी से पता चलता है कि हमें शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए भी धूम्रपान के सेवन से लोगों को बचाना होगा। धूम्रपान से होनेवाली इन समस्याओं के प्रति और अधिक प्रयासों के साथ जागरुकता फैलानी होगी। वहीं,इस शोध से जुड़ी रिसर्च टीम ने ब्रिटेन के बायोबैंक डेटा से यूरोप के 462,690 व्यक्तियों का डेटा उपयोग किया, डेटा में शामिल लोगों में 8 प्रतिशत वर्तमान धूम्रपान करने वाले और 22 प्रतिशत पूर्व में धूम्रपान करने वाले लोग हैं, जो अब इस आदत को छोड़ चुके हैं।

 सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला-विवादित जमीन पर बनेगा राम मंदिर, वही मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी दूसरी जमीन

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला-विवादित जमीन पर बनेगा राम मंदिर, वही मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी दूसरी जमीन

देश के सबसे पुराने और बहुप्रतिक्षित कोर्ट केस अयोध्या राम जन्मभूमि - बाबरी मस्जिद विवाद केस में फैसला आ गया है और इसके बाद अब विवादित रही जमीन पर रामलला विराजमान ही रहेंगे और यह फैसला हिंदुओं के पक्ष में आया है। वहीं दूसरी तरफ सर्वोच्च न्यायालय ने मुस्लिम पक्ष को अलग से मस्जिद के लिए जमीन देने की निर्देश दिए हैं। आज पांच जजों की संवैधानिक पीठ इस मामले में एतिहासिक फैसला सुनाया है। इस बेंच ने लगातार 40 दिन की मैराथन सुनवाई के बाद बीती 16 अक्टूबर को फैसला सुरक्षित रख लिया गया था। शुक्रवार को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) की और से इस बारे में जानकारी दी गई थी। उसके बाद से देश में हलचल बढ़ गई थी। सभी राज्यों में पुलिस अलर्ट पर है और सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त कर लिए गए हैं। खासतौर पर उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। अयोध्या में धारा 144 लागू कर दी गई है। उप्र में स्कूल-कॉलेज सोमवार तक के लिए बंद किए गए हैं, वहीं मध्यप्रदेश व दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में शनिवार को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

अपडेट्स -

- सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर मुस्लिम पक्ष के वकील जफरयार जिलानी ने कहा कि हम इस फैसले से संतुष्ट नहीं है और चर्चा करके आगे का रुख तय करेंगे।

- कोर्ट के फैसले के बाद बाहर आए वकील के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने रामलला को डिक्री करते हुए मुख्य मालिक माना है और दूसरे पक्ष को अयोध्या में ही 5 एकड़ जमीन देने का आदेश दिया है।

- सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को 3 महीने में ट्रस्ट बनाकर मंदिर निर्माण के लिए कहा है साथ ही इस ट्रस्ट में केंद्र सरकार निर्मोही अखाड़े को शामिल करने पर फैसला ले सकती है।

- सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि केंद्र सरकार 3 महीने में मंदिर निर्माण के नियम बनाए। सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू पक्ष के तरफ फैसला सुनाते हुए विवादित जमीन रामलला को दे दी है। इसका मतलब है कि विवादित जमीन का मालिकाना हक रामलला विराजमान के पास ही है।

- CJI ने संविधान की बात करते हुए कहा कि हिंदू बाहर की तरफ हमेसा पूजा करते रहे लेकिन मुस्लिम अंदर की तरफ अपना दावा साबित नहीं कर पाए हैं। मामले के दूसरे पक्ष सुन्नी वफ्फ बोर्ड को वैकल्पिक जमीन देना जरूरी है।

- सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इस मामले में हमें दोनों पक्षों में संतुलन बनाना होगा। इसमें दो पक्ष रामलला विराजमान और सुन्नी वफ्फ बोर्ड है। इससे पहले हाईकोर्ट ने जमीन को तीन हिस्सों में बांटा था लेकिन सुप्रीम कोर्ट तीसरे पक्ष निर्मोही अखाड़े के दावे को खारिज कर दिया है।

- कोर्ट ने माना है कि यात्रियों के वृत्तांत और पुरातत्वविदों के सबूत हिंदुओं के पक्ष में हैं।

- कोर्ट के इस ऑब्जर्वेशन के अनुसार गुंबद के नीचे हिंदू 1856-57 से पहले हिंदू पूजा करते थे और उसके बाद अंग्रेजों द्वारा रोके जाने पर चबूतरे पर पूजा करने लगे जबकि मुस्लिमों द्वारा 1856-57 से पहले वहां नमाज पढ़ने के सबूत नहीं मिले हैं और अंग्रेजों द्वारा हिंदुओं को रोके जाने के बाद गुंबद के नीचे नामज पढ़ने लगे। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि 1934 के दंगों के बाद से ही मुस्लिम पक्ष का वहां पर कब्जा नहीं रहा। सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी बेहद अहम है।

 कोर्ट फिलहाल मामले में अपना ऑब्जर्वेशन दे रहा है और चीफ जस्टिस ने कहा है कि अंदरूनी हिस्से में मुस्लिमों की नमाज खत्म होने का सबूत नहीं मिला है। वहीं अंग्रेजो ने रेलिंग बनाई थी। हिंदू 1856-57 से पहले हिंदू अंदर पूजा करते थे लेकिन अंग्रेजों द्वारा रोकने पर बाहर चबूतरे की पूजा करने लगे।

- इस सब के बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य मुद्दे को सामने रखा है कि इस सब से यह साबित नहीं होता कि इस पर हक किसका है यह आस्था से साबित नहीं होता। अब तक जो भी कहा गया है वो अंतिम फैसला नहीं है। विवादित ढांचे के नीचे संरचना होने से यह दावा नहीं मान सकते कि वहां राम मंदिर था। कोर्ट ने कहा कि 1856-57 तक में इस बात का जिक्र नहीं मिलता की वहां नमाज पढ़ी जा रही थी।

- चीफ जस्टिस ने आगे कहा कि रामलला ने एतिहासिक पुराणों के तथ्य रखे और उसमें सीता रसोई के अलावा राम चबूतरे का जिक्र है जिसकी पुराणों से पुष्टि होती है। इससे यह भी पता लगता है कि हिंदू वहां परिक्रमा किया करते थे।

- सर्वोच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस ने हिंदू पक्ष की बात करते हुए कहा है कि हिंदू मुख्य गुंबद के नीचे के स्थान को जन्मस्थान मानते हैं। हिंदू अयोध्या को राम का जन्मस्थान मानते हैं इसका किसी ने भी इस बात को खारिज नहीं किया है। विवादित स्थल पर हिंदू पूजा करते रहे हैं। हालांकि, 12वीं से 16वीं सदी के बीच वहां क्या हुआ इसके सबूत नहीं हैं। गवाहों के क्रॉस एग्जामिनेशन में हिंदू पूजा का दावा गलत साबित नहीं हुआ है।

- सुप्रीम कोर्ट ने सुन्नी वफ्फ बोर्ड के दावे को लेकर कहा है कि बाबरी मस्जिद खाली स्थान पर नहीं बनी थी और जिस जगह पर बनी थी वो इस्लामिक नहीं थी उसके नीचे एक विशाल संरचन मिली थी। इस तरह कोर्ट ने सुन्नी वफ्फ बोर्ड के दावे को खारिज कर दिया है। एएसाई ने कहा था कि वहां 12वीं सदी में वहीं मंदिर बना था जिसके सबूत खुदाई के दौरान मिले थे। विवादित ढांचे में पुराने पत्थरों और खंभों का इस्तेमाल हुआ था, इसका मतलब मस्जिद को मंदिर के अवशेषों से बनाया गया था।

- सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पुरातत्व विभाग की खुदाई में जो चीजें मिली थीं उसे नकारा नहीं जा सकता। हाईकोर्ट का फैसला खारिज करने की मांग को गलत करार दिया है। मामले में इससे पहले आया हाईकोर्ट का फैसला पारदर्शी साबित हुआ है।

 सुप्रीम कोर्ट ने केस से जुड़े निर्मोही अखाड़े के दावे को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने पूजा का अधिकार मांगा था। कोर्ट ने कहा कि निर्मोही अखाड़े की तरफ से दाखिल केस 6 साल बाद आया। कोर्ट ने कहा कि निर्मोही अखाड़ा सेवादार नहीं है। हालांकि, रामलला को कोर्ट ने मुख्य पक्ष माना है और कोर्ट ने रामलला को कानूनी मान्यता दी है।

- चीफ जस्टिस ने अपने फैसले में सभी पक्षों द्वारा की गई मांगों को लेकर बोल रहे हैं।

- चीफ जस्टिस ने फैसला पढ़ते हुए माना की मस्जिद 1528 में बनी है इससे फर्क नहीं पड़ता। 22 दिसंबर 1949 को मूर्तियां यहां रखी गईं। यह जमीन नजूल की है और सरकारी है। 1991 के प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट का जिक्र करते हुए कहा कि नमाज पढ़ने की जगह को मस्जिद मानने से इनकार नहीं है। यह एक्ट भारत की धर्मनिरपेक्षता की मिसाल है। 


 
भोथाडीह में नवीन पंचायत भवन रंगमंच आंगनबाड़ी केंद्र सहित विभिन्न भवनों का रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी ने किया लोकार्पण

भोथाडीह में नवीन पंचायत भवन रंगमंच आंगनबाड़ी केंद्र सहित विभिन्न भवनों का रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी ने किया लोकार्पण

ग्राम पंचायत भोथाडीह में नवीन पंचायत भवन रंगमंच आंगनबाड़ी केंद्र सहित विभिन्न भवनों का लोकार्पण रायपुर लोकसभा के सांसद सुनील सोनी के मुख्य आतिथ्य लक्ष्मी वर्मा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता टंकराम वर्मा समाजसेवी शिव कटरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष सुहेला अदिति बघमार पूर्व जनपद अध्यक्ष सिमगा अनुपम अग्रवाल सभापति डा तिलक वर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ इसके पूर्व अतिथियों का ग्रामीणों के द्वारा बाजे गाजे के साथ स्वागत किया गया इस अवसर पर ग्राम पंचायत भोथाडीह के सरपंच जाना बाई पर्यटन साहू द्वारा नवीन ग्राम पंचायत के आहता तथा डीएमएक फंड से तालाब गहरीकरण की मांग रखी गई सभा को संबोधित करते हुए रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुनील सोनी ने कहा देश आज सुरक्षित हाथों में है मोदी जी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है 2022 तक सभी को पक्के मकान मिल जाएंगे गांव के विकास के लिए पूरी सांसद निधि वह ईमानदारी से खर्च करेंगे और 5 साल लगातार ग्रामीणों के संपर्क में रहेंगे शराबबंदी ना होने 2 साल धान का बोनस ना देने को लेकर उन्होंने राज्य सरकार को भी आड़े हाथों लिया ग्राम पंचायत के सरपंच की मांग को उन्होंने प्राथमिकता के साथ पंचायत चुनाव के बाद पूर्ण करने का आश्वासन दिया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं लक्ष्मी वर्मा ने कहा गांव के विकास के लिए सरपंच एवं सभी ग्राम वासियों को बधाई तथा मिलजुल कर काम करने की बात कही विशेष अतिथि की आसंदी से समाजसेवी टंकराम वर्मा ने कहा जहां सुमति एकता भाईचारा हो वह गांव हमेशा विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ता है इसका एक उदाहरण यह ग्राम है कार्यक्रम को भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव कटरिया पूर्व मंडल अध्यक्ष अदिति बघमार ने भी संबोधित किया गांव के वरिष्ठ नागरिकों का सांसद के द्वारा सम्मान किया गया कार्यक्रम का संचालन हेमंत बघमार एवं आभार प्रदर्शन नंदकुमार यादव के द्वारा किया गया कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के उपसरपंच सहोदरा साहू टाकेश्वरी साहू नोहर निर्मलकर रामदयाल साहू केज राम निर्मलकर थानेश्वर बाघमार प्यारे लाल बघमार शेरसिह निर्मलकर रामकुमार साहू विष्णु खंडेलवाल दौलत पाल दिलीप वर्मा महेंद्र देवदास डॉक्टर कलीराम वर्मा शिवकरसायल छात्रधारी वर्मा त्रिलोचन वर्मा कृष्णा वर्मा डॉक्टर बी एल वर्मा पुष्पा वर्मा संतन बांधे राजेश साहू आनंदराम साहू सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे