BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में कल टीचर ट्रेनिंग पर होगा सेमिनार

शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में कल टीचर ट्रेनिंग पर होगा सेमिनार

 अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, सेंट्रल रिजनल ऑफिस,भोपाल के तत्वाधान में शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, सेजबहार, रायपुर में आज दिनाँक 07/11/2019 को AICTE: NORMS, STANDARDS AND QUALITY INITIATIVES AND TEACHERS’ TRAINING SENSITIZATION विषय पर भव्य सेमीनार का आयोजन होने जा रहा है | इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद से सम्बद्ध छत्तीसगढ़ राज्य के लगभग सभी संस्थाएं भाग लेंगी | उक्त कार्यक्रम की अग्रिम सफलता का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि, कार्यक्रम के शुभारम्भ के पूर्व ही राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से तकरीबन 150 से भी ज्यादा प्रतिभागियों ने अपना पंजीयन करा लिया है | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री उमेश पटेल, शिक्षा मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, माननीया श्रीमती रेनू जी. पिल्ले, प्रमुख सचिव, Technical Education, Employment & Training, Skill Development & Director General, Chhattisgarh Administrative Academy, को आमंत्रित किया गया है | तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय प्रो. डॉ. एम्. के. वर्मा, कुलपति, CSVTU, भिलाई, एवं प्रो. डॉ. आर. एस. परिहार, प्राचार्य, शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, सेजबहार, रायपुर  एवम समस्त शिक्षकगण उपस्थित होंगे |   कार्यक्रम की औपचारिक शुभारम्भ ज्ञानदायिनी माँ सरस्वती का अहवान कर किया जायेगा | इस कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में कर्नल बी. वेंकट, डायरेक्टर, RIFD, AICTE, मुख्यालय होंगे | श्री वेंकट, ‘Quality Initiative Awareness’ विषय पर अपना विस्तृत और प्रायोगिक व्याख्यान देंगे |  इनके अतिरिक्त श्री Earnest Joshua, NITTTR, भोपाल भी वक्ता के रूप में सम्मिलित होंगे | श्री अर्नेस्ट, ‘Technical Teachers’ Training Module Awareness’ विषय पर अपना वैश्लेषिक व्याख्यान देंगे | इस कार्यक्रम का समन्वयन और कोआर्डिनेशन प्रो. डॉ. आर. एच. तलवेकर के द्वारा किया जाएगा ।

 
पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम का किसानों को लेकर बड़ा बयान, जाने पूरी खबर

पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम का किसानों को लेकर बड़ा बयान, जाने पूरी खबर

रायपुर। धान न्यूनतम समर्थन मूल्य के मुद्दे को लेकर कांग्रेस 13 नवंबर से दिल्ली कूच करने जा रही है। इसे लेकर आज राजीव भवन में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम और किसान कांग्रेस के सभी पदाधिकारी शामिल हुए।

मोहन मरकाम ने बताया कि राज्य में कांग्रेस सरकार 25 सौ रुपए धान खरीदेगी। चाहे केन्द्र सरकार मदद करें या नहीं। लेकिन हम अपनी मांग को मनाने के लिए केन्द्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते रहेंगे। 

मरकाम ने बताया कि दिल्ली में आयोजित धरना-प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ से पचास हज़ार किसान जाएंगे। हजारों वाहन में किसान महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश होते हुए दिल्ली पहुंचेंगे। मरकाम ने बताया कि हमारी मांग को देश के कई संगठनों ने समर्थन दिया है। हमारे कार्यक्रम से देश की राजनैतिक पार्टियों में किसानों के प्रति नई चेतना आएगी।

 
महाराष्ट्र में शिवसेना को सोनिया ने फसाया, कह दी ये बड़ी बात

महाराष्ट्र में शिवसेना को सोनिया ने फसाया, कह दी ये बड़ी बात

मुंबई/नई दिल्ली | महाराष्ट्र  में शिवसेना  को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने के लिए कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शर्त रखी है।

सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी ने कहा है कि शिवसेना केंद्र की एनडीए सरकार से बाहर हो जाए  तो उसे कांग्रेस का समर्थन मिलेगा । गौरतलब है कि शिवसेना को केंद्र कीएनडीए सरकार में एक मंत्री पद मिला है। ऐसे में माना जा रहा है कि शिवसेना इस शर्त  को मान लेगी।

क्योंकि एकओरकेंद्र का सिर्फ एक मंत्री पद व दूसरी ओर  महाराष्ट्र की सत्ता। वहीं महाराष्ट के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्‌टीवार नेकहाकि यदि  कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्षा ने उक्त शर्त रखी है  तो यह ठीक ही है।

यदि शिवसेना को कांग्रेस-राकांपा का समर्थन चाहिए तो उसे एनडीए से बाहर जाना ही  होगा और भविष्य में यूपीए के साथ आना होगा। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के हालातों को लेकर एनसीपी प्रमुख शरद पवार सोनिया गांधी से मिले थे। अब कहा जा रहा है कि इस बैठक में इसी शर्त पर चर्चा हुई होगी।

 बर्थडे पार्टी में विवाद,एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर किया फिल्मी स्टाइल में बोतल फोड़कर हमला

बर्थडे पार्टी में विवाद,एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर किया फिल्मी स्टाइल में बोतल फोड़कर हमला

बेमेतरा| गौरवपथ स्थित एक दुकान में सोमवार देर रात बर्थडे पार्टी में पानी पिलाने को लेकर दोस्तों के बीच जमकर विवाद हो गया। आवेश में आकर एक युवक ने अपने दोस्त पर कोल्ड ड्रिंक की बोतल फोड़कर हमला कर दिया। प्रार्थी दीपेश पिता राजू राजपूत कुर्मीपारा की रिपोर्ट पर आरोपी मनीष उर्फ चकरी सुंदरनगर के खिलाफ धारा 294, 506 बी, 323 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस विवेचना में जुट गई है। 

बथर्ड पार्टी मना रहे थे युवक
पुलिस (Bemetara Police) के अनुसार सोमवार देर रात गौरवपथ स्थित एक दुकान में प्रार्थी व आरोपी समेत उनके कुछ दोस्त बर्थडे पार्टी मना रहे थे। प्रार्थी दीपेश ने आरोपी मनीष को पीने के लिए पानी भरकर लाने कहा। आरोपी ने पानी लाने से मना करते हुए प्रार्थी से कहा कि मैं तुम्हारा नौकर नहीं हूं। इस बात को लेकर दोनों के मध्य विवाद हो गया।

 कांच की बॉटल से कर दिया हमला
आवेश में आकर आरोपी ने पास में रखी कोल्ड्रिंक की बोतल फोड़कर प्रार्थी पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने के दौरान एक अन्य युवक पर भी हमला कर दिया। प्रार्थी के चेहरे व उसके साथी के हाथ में गंभीर चोट पहुंची है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
 
सिलेंडर से भरा ट्रक घाटी में पलटा, ट्रक के उड़े परखच्चे, जानिए कहा की है घटना

सिलेंडर से भरा ट्रक घाटी में पलटा, ट्रक के उड़े परखच्चे, जानिए कहा की है घटना

मतरी। सिलेंडर से भरा एक ट्रक घाटी के पास पलट गया। गनीमत है कि ट्रक में खाली सिलेंडर भरा हुआ था, जिसकी वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे में ट्रक के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है। 

 

हादसा धमतरी जिले के केरेगांव घाटी के पास हुआ। बताया जा रहा है तेज रफ्तार ट्रक घाटी के पास अनि​यंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में हिंदुस्तान कंपनी का खाली सिलेंडर भरा हुआ था। वहीं, ट्रक के पलटने से खाली सिलेंडर सड़क पर फैल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक स्पीड से घाटी में प्रवेश कर रहा था। इस दौरान ट्रक चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। जिससे हादसे का शिकार हो गया। फिलहाल हादसे में किसी को चोटें नहीं आई है।

 

 

 CBSC बोर्ड परीक्षा को लेकर आई बड़ी खबर, जारी हुआ प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल

CBSC बोर्ड परीक्षा को लेकर आई बड़ी खबर, जारी हुआ प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल

ई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड ने सत्र 2020 में होने वाले 10-12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर यह सख्त निर्देश दिए है। इस निर्देश के साथ ही थ्योरी परीक्षाओं की शुरुआती तारीख की भी जानकारी दी है। इन्हीं निर्देशों के आधार पर देश के सभी सीबीएसई स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित करनी हैं।  

बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, देशभर के सभी सीबीएसई स्कूलों में सत्र 2020 के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं और प्रोजेक्ट्स असेसमेंट की प्रक्रिया एक जनवरी 2020 से शुरू होनी हैं। ये परीक्षाएं 7 फरवरी 2020 तक संचालित की जा सकती हैं। वहीं, कौशल विषयों के लिए थ्योरी परीक्षाएं 15 फरवरी 2020 से शुरू हो सकती हैं।

प्रैक्टिकल परीक्षाएं और प्रोजेक्ट असेसमेंट स्कूल खुद ही करेंगे। पहले की तरह ही इस बार भी इन परीक्षाओं में एक इंटर्नल और एक एक्सटर्नल एग्जामिनर होंगे। एक्सटर्नल एग्जामिनर सीबीएसई द्वारा नियुक्त किए जाएंगे। इसके अलावा प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट दोनों के लिए बोर्ड एक ऑब्जर्वर भी नियुक्त करेगा। ऑब्जर्वर की देखरेख में ही दोनों परीक्षाएं संचालित की जाएंगी।

स्कूलों को परीक्षा / असेसमेंट खत्म होने के तुरंत बाद बोर्ड द्वारा दी गई लिंक के जरिए छात्रों के अंक अपलोड करने होंगे। इस लिंक के जरिए जो फोटो अपलोड होंगी, उनमें जियोटैगिंग और टाइम टैगिंग होगी। इससे पता चलेगा की फोटो किस समय और किस जगह से अपलोड की गई है।
बोर्ड ने स्कूलों को सख्त निर्देश दिया है कि छात्रों के अंक बेहद ध्यानपूर्वक अपलोड करें। क्योंकि इसके लिए दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री भूपेश पर लगाया किसानों से ठगी का बड़ा आरोप,कहा सोनिया गांधी से मार्गदर्शन लें CM-भाजपा सांसद

मुख्यमंत्री भूपेश पर लगाया किसानों से ठगी का बड़ा आरोप,कहा सोनिया गांधी से मार्गदर्शन लें CM-भाजपा सांसद

राजनांदगांव| सांसद संतोष पांडेय ने छत्तीसगढ़ सरकार और सरकार के मुखिया भूपेश बघेल पर किसानों  से ठगी करने का बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों का एक-एक दाना धान खरीदने का संकल्प लिया था, लेकिन अब केंद्र पर आरोप मढ़कर जिम्मेदारी से बचा जा रहा है।

 
सोनिया गांधी से ले मार्गदर्शन-
 सांसद पांडेय ने बयान जारी कर कहा कि धान खरीदी की तिथि आगे बढ़ाकर किसानों को परेशान करने का काम किया गया है। सांसद ने कहा कि कांग्रेस ने धान खरीदी की घोषणा केंद्र या फिर मोदी से अनुमति लेकर नहीं की थी। ऐसे मेें सांसदों को आमंत्रित करने का औचित्य समझ से परे है। उन्होंने कहा कि सीएम बघेल को इस संबंध में सोनिया गांधी और पीएल पुनिया से मार्गदर्शन लेना चाहिए।
 
आज से शुरू हो गया प्रदर्शन-
 धान खरीदी के मसले पर केंद्र सरकार के रूख के विरोध में कांग्रेस ने ब्लॉक से लेकर प्रदेश स्तर और फिर दिल्ली जाने तक का कार्यक्रम घोषित किया है। ब्लाकों और फिर जिले में प्रदर्शन के साथ ही प्रधानमंत्री के नाम किसानों से खत लिखवाए जाएंगे और इन खतों को सड़क मार्ग से दिल्ली ले जाया जाएगा। आज से ब्लाकों में प्रदर्शन शुरू हो गया है। 9 नवंबर को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन होगा। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष नवाज खान सहित जिले के विधायकों छन्नी साहू, भुनेश्वर बघेल और इंद्रशाह मंडावी ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने धान नहीं लेने का फैसला लिया है। इसके विरोध में प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम किसानों से पत्र लिखाया जाएगा।
 
13 नवंबर को राजधानी में प्रदर्शन
 9 नवंबर को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन के बाद 13 नवंबर को राजधानी में प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया जाएगा। इस आंदोलन के बाद इक_ा हुए पत्रों को सड़क मार्ग से दिल्ली ले जाया जाएगा। जानकारी दी गई कि किसान हस्ताक्षर अभियान सभी ब्लाकों में बूथ स्तर पर किसानों और आम जनता के बीच चलाया जाएगा। सभी पत्र 10 नवंबर तक जिला मुख्यालय और फिर 12 नवंबर तक प्रदेश मुख्यालय पहुंचाए जाएंगे।
 
मंदी लाना चाहती है मोदी सरकार
 कांग्रेस अध्यक्ष नवाज खान ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के चलते पूरे देश में मंदी का माहौल है, लेकिन छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार के कामों के चलते इसका असर नहीं दिख रहा है। ऐसे में छत्तीसगढ़ से धान नहीं लेने का निर्णय कर मोदी सरकार पूरे प्रदेश में मंदी का असर लाना चाहती है।
 
 
 
 
 
 
 
 
मुख्यमंत्री ने पर्वतारोही याशी जैन को एक लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि दी

मुख्यमंत्री ने पर्वतारोही याशी जैन को एक लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि दी

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास पर आयोजित जनचौपाल-भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पर्वतारोही सुश्री याशी जैन को प्रोत्साहन स्वरूप स्वेच्छानुदान से एक लाख रुपए की राशि मंजूर की है। मुख्यमंत्री ने उनके आगामी पर्वतारोहण अभियानों के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ निवासी सुश्री याशी जैन एक प्रशिक्षित पर्वतारोही हैं। वे छत्तीसगढ़ की एक मात्र पर्वतारोही है, जिन्होंने यूरोप की सबसे ऊँची चोटी माउण्ट एल्ब्रस को फतह किया है। सुश्री जैन इसके साथ ही माउण्ट जोगिन-3 (20,120 फीट), एवरेस्ट बेस कैम्प (17,600 फीट) और काला पत्थर (18,510 फीट) भी फतह कर चुकी है।
इस अवसर पर वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, विधायक श्री कुलदीप जुनेजा और श्री विकास उपाध्याय, रायपुर नगर निगम के महापौर श्री प्रमोद दुबे उपस्थित थे।

 

सीएम बघेल जन चौपाल के माध्यम से कर रहे है  जरुरतमंदों को आर्थिक सहायता

सीएम बघेल जन चौपाल के माध्यम से कर रहे है जरुरतमंदों को आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास पर आयोजित जनचौपाल-भेंट मुलाकात कार्यक्रम में अनेक जरूरतमंदों को स्वेच्छानुदान से आर्थिक सहायता राशि मंजूर की। उन्होंने भिलाई सेक्टर-32 निवासी श्री इंदरचंद जैन को इलाज के लिए एक लाख रूपए की राशि मंजूर की। श्री जैन पिछले एक वर्ष से लकवाग्रस्त हो गए है। अवंति बिहार रायपुर निवासी श्री कुलवंत सिंह खुराना को एक लाख रूपए की सहायता, पेंशनबाड़ा रायपुर निवासी श्री पंकज कुमार मिश्रा को व्यवसाय के लिए 50 हजार रूपए, कबीरधाम जिले के पण्डरिया तहसील के ग्राम पलानसारी के दिव्यांग श्री सुशील चंद्रवंशी को 10 हजार रूपए, श्री मनोज चंद्रवंशी को 10 हजार रूपए, रायपुर भनपुरी गीतानगर निवासी श्री टी.वेंकटराव को 10 हजार रूपए, मौदहापारा रायपुर निवासी श्रीमती जरीना खान को बेटी की शादी के लिए 10 हजार रूपए, महासमुंद जिले के बागबहरा तहसील के ग्राम टोंगोपानी के जय मॉ दुर्गा महिला स्व सहायता समूह को सामग्री खरीदी के लिए 10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की।

मुख्यमंत्री ने कबीरधाम जिले के विरेन्द्रनगर निवासी दिव्यांग श्री नेतराम साहू को 10 हजार रूपए, रायपुर कटोरा तालाब निवासी श्रीमती राधाबाघ को पति के इलाज के लिए 10 हजार रूपए, सरोरा गोंदवारा निवासी श्रीमती ईश्वरी बंजारे को 4 वर्षीय बेटे के इलाज के लिए 10 हजार रूपए, कबीरधाम के सहसपुरा लोहारा तहसील के ग्राम सूरजपुरा के श्री कृपाराम, श्रीमती नेमुनबाई, श्रीमती नुनका बाई, श्रीमती सीता साहू और श्री साधेलाल,  बेमेतरा जिले के ग्राम खपरी की श्रीमती अनिता बाई और रायपुर रामसागरपारा के श्री टीकाराम को 5-5 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि मंजूर की। मुख्यमंत्री ने कोरबा जिले के दादरखुर्द के प्रतिभा महिला स्व सहायता समूह को धान कुट्टी हालर मिल और हल्दी मिर्च आटा चक्की सेट के लिए कलेक्टर कोरबा को डीएमएफ से सहायता देने के निर्देश दिए।

पिंजरे में रहते-रहते जिंदगी से हार गई पहाड़ी मैना, जाने पूरी खबर

पिंजरे में रहते-रहते जिंदगी से हार गई पहाड़ी मैना, जाने पूरी खबर

स्थानीय वन विद्यालय जगदलपुर में बनाये गये बड़े पिंजरेे में सुरक्षित रूप से रखी गई राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना अपनी जिंदगी पिंजरे में रहते-रहते हार गई और उसकी मौत हो गई। यह मैना पिछले 15 वर्षों से पिंजरे में रही और समझा जा रहा है कि आयु होने के कारण इसकी स्वाभाविक मौत हुई है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के राजकीय पक्षी के रूप में मान्यता प्राप्त पहाड़ी मैना या बोलने वाली मैना के संरक्षण व संवर्धन के लिए वर्षों से प्रयास किये जा रहे हैं। तत्कालीन राज्य मध्यप्रदेश में वर्ष 1992 में जंगल से पकड़कर लाई गई पहाड़ी मैना को रखने के लिए पिंजरा बनाया गया था। काफी छोटा होने के कारण विशेषज्ञों की सलाह पर 13 साल बाद इसकी जगह बड़ा पिंजरा तैयार किया गया। इस पिंजरे में चार मैना रखी गई थी। समय के साथ ही इनमें से कुछ मैना बीमारी से चल बसी तो एक सांप का शिकार हो गई थी। जिसके बाद सिर्फ एक मैना ही पिंजरे में रह गई थी। इसकी मौत भी चार दिन पहले हो गई। राज्य गठन के बाद छत्तीसगढ़ राज्य बनने के साथ ही पहाड़ी मैना या बोलने वाली मैना को राजकीय पक्षी का दर्जा दिया गया। यह मैना किसी भी आवाज की हुबहू नकल कर लेती है। 
इस संबंध में सीसीएफ (वन्यप्राणी) एके श्रीवास्तव ने बताया कि मैना लगभग 15 सालों से पिंजरे में थी और इसकी स्वाभाविक मौत हुई है। उन्होंने तस्दीक कर ली है, मैना को किसी तरह की बीमारी भी नहीं थी और न ही यह किसी दुर्घटना का शिकार हुई है।
 हत्यारे ने युवक की हत्या करके उसके कर डाले 100 टुकड़े,सिर और अंगुलिया ले गया अपने साथ

हत्यारे ने युवक की हत्या करके उसके कर डाले 100 टुकड़े,सिर और अंगुलिया ले गया अपने साथ

अहमदाबाद के असलाली में एक युवक की बेहद बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक की हत्या करने के बाद कटर से सिर और अंगुलियां काट ली गईं और शव के 100 टुकड़े किए गए । इन टुकड़ों को दो बैग में भर कर फेंक दिया गया। सोमवार को बैग में से दुर्गंध आने से एक चायवाले ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाए इसलिए हत्यारे उसका सिर और अंगुलिया काट कर अपने साथ ले गये। हालाकि मामला पुलिस के सामने आने के बाद 48 घंटे बीत चुके है लेकिन अभी तक युवक की पहचान व हत्यारों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है।

जानकारी के मुताबिक सरदार पटेल रिंगरोड पर स्थित असलाली गांव के पास सोमवार सुबह चाय की दुकान के सामने काले रंग के दो बैग पड़े थे। बैग में से दुर्गंध आ रही थी। चायवाले को शंका होने पर उसने तुरंत ही इसकी सूचना असलाली पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस का काफिला आ पहुंचा। असलाली पुलिस ने दो बैगो को खोलकर देखा तो उसमें युवक के शव के टुकड़े-टुकड़े पड़े थे। पुलिस ने बताया कि जांच में स्पष्ट हुआ है कि यह शव 25 से 30 साल के युवक का है। बैग में शव का सिर और अंगुलियां नहीं है। चायवाले पुलिस को बताया कि रविवार रात को जब वे दुकान बंद कर गये तो यहां कुछ नहीं था, संभवत सोमवार तड़के ही यह बैग यहां फेका गया है।

पुलिस उपाधीक्षक केटी कामरिया ने बताया कि हत्या करने के बाद शरीर के शव टुकड़े कर दो बैग में भर दिए है। जबकि उसका सिर और अंगुलियां नहीं है। जांच में स्पष्ट हुआ है कि कटर से शव के 100 टुकड़े किए है। हालांकि, शव किसका है इसकी जानकारी नहीं मिली है। शव का डीएनए टेस्ट किया गया है। पुलिस ने आसपास के इलाकों व पुलिस थानों में लापता हुए युवको की सूचना देने के आदेश दिए है। घटना के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंखाले जा रहे है। 
बेशुमार दौलत से भरपूर IPL 2020 में नो बॉल के लिए विशेष अंपायर, जाने पूरी खबर

बेशुमार दौलत से भरपूर IPL 2020 में नो बॉल के लिए विशेष अंपायर, जाने पूरी खबर

बेशुमार दौलत से भरपूर इंडियन प्रीमियर लीग के 2020 के संस्करण में एक अतिरिक्त टीवी अम्पायर नो बॉल पर नजर रखेगा। आईपीएल के अगले संस्करण में अब हर मैच में चार अंपायर होंगे। चौथे अंपायर का काम नो बॉल पर नजर रखना होगा ताकि गलतियां कम हों। आईपीएल के पिछले सीजन में अम्पायरों की गलतियां काफी चर्चा में रही थीं और नो बॉल को लेकर काफी गलतियां हुई थी। इन गलतियों को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) हर मैच में नो बॉल पर पैनी नजर रखने के लिए एक अतिरिक्त अंपायर को लाने की तैयारी कर रहा है। ऐसा समझा जाता है कि आईपीएल मैचों के दौरान पावरप्लेयरÓ सब्स्टीट्यूशन भी फिलहाल शुरू नहीं किया जा रहा है क्योंकि इस सप्ताह के आखिर में शुरू हो रही सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप में इसका ट्रायल नहीं हो सकेगा।

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान विराट कोहली ने 2019 के सत्र में नो बॉल को लेकर हुई गलतियों पर खासी आपत्ति जताई थी। विराट ने यहां तक कहा था कि यह आईपीएल है, कोई क्लब स्तर का टूर्नामेंट नहीं जबकि धोनी लेग स्चयर अम्पायर द्वारा नो बॉल का फैसला बदले जाने पर अपना आपा खो बैठे थे और मैदान में घुसकर अम्पायर से बहस करने लगे थे। पूर्व भारतीय क्रिकेटर बृजेश पटेल की अध्यक्षता में हुई आईपीएल संचालन परिषद की मंगलवार को यहां हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। परिषद के एक सदस्य ने कहा कि इस प्रयोग को आईपीएल 2020 से पहले घरेलू टूर्नामेंट में आजमाया जाएगा। किसी भी टूर्नामेंट में अतिरिक्त अंपायर का इस्तेमाल किया जा सकता है। यहां तक कि मुश्ताक अली टी-20 और रणजी ट्रॉफी में भी ऐसा किया जा सकता है। बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि आईपीएल 2020 के लिए खिलाडिय़ों की नीलामी 19 दिसंबर को कोलकाता में होगी। यह नीलामी एक दिन की होगी। नीलामी को पिछली बार जयपुर में आयोजित किया गया था।
 युवती को युवक ने बनाया बंधक और रात भर करता रहा दुष्कर्म,मामला दर्ज

युवती को युवक ने बनाया बंधक और रात भर करता रहा दुष्कर्म,मामला दर्ज

बिलासपुर।  कोनी क्षेत्र के ग्राम घुटकू में काली माता पूजा देखकर लौट रही युवती को युवक ने बंधक बना लिया। फिर पूरी रात उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। उसके चंगुल से छूटते ही युवती ने परिजन को आप बीती बताई। फिर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।

ग्राम घुटकू में सोमवार की रात काली पूजा का आयोजन था। पड़ोस के गांव में रहने वाली 20 वर्षीय युवती घरेलू काम निपटाने के बाद रात में काली पूजा देखने गई। रात करीब दस बजे वह घर लौट रही थी। तभी आरोपित युवक दारा सिंह ने उसे पकड़ लिया और जबरिया अपने घर ले गया। बंधक बनाकर रातभर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। सुबह होते ही आरोपित उसे अपने घर में ही छोड़कर भाग गया। युवती मंगलवार की सुबह उसके चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची। उसने परिजन को आपबीती बताई। फिर इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित दारा सिंह के खिलाफ धारा 342, 376 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपित की पतासाजी कर रही है। 

आरोपित को छोड़कर चली गई है पत्नी

थाना प्रभारी शीतल सिदार ने बताया कि आरोपित दारा सिंह शादीशुदा है और उसके बच्चे भी है। पत्नी उसे छोड़कर बच्चों को लेकर मायके चली गई है। इसके चलते आरोपित अकेले रहता है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
भोले की नगरी काशी की वायु हुई प्रदूषित, भगवन को पहनाया गया फेस मास्क

भोले की नगरी काशी की वायु हुई प्रदूषित, भगवन को पहनाया गया फेस मास्क

माना जा रहा है कि हवा में घुलते प्रदूषक तत्वों से इंसान ही नहीं, भगवान भी परेशानी में हैं, वह भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में। इसीलिए भक्तों ने भगवानों की प्रतिमाओं को मास्क पहना दिया है, ताकि उन्हें प्रदूषण के खतरे से बचाया जा सके।

दीपावली के बाद दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत के अधिकतर हिस्से में वायु प्रदूषण का कहर जारी है। इसकी चपेट में धर्म नगरी वाराणसी भी आ चुकी है। काशी के लोग प्रदूषित हवा से बचने के लिए इन दिनों मास्क पहने नजर आ रहे हैं।
वाराणसी के सिगरा स्थित काशी विद्यापीठ विद्यालय के नजदीक स्थित भगवान शिव पर्वती के मंदिर में स्थापित प्रतिमाओं को यहां के पुजारी और कुछ भक्तों ने मास्क पहना दिया है।
वाराणसी आस्था की नगरी है। हम आस्थावान लोग भगवान के इंसानी रूप को महसूस करते हैं। गर्मी में भगवान की प्रतिमाओं को शीतलता प्रदान करने के लिए चंदन लेपन करते हैं। शरद ऋतु में इन्हें कंबल और स्वेटर भी पहनाए जाते हैं। जब हम इन्हें इंसानी रूप में मानते हैं तो उन पर भी प्रदूषण का असर हो रहा होगा। इसीलिए यहां स्थित प्रतिमाओं को हमने मास्क पहना दिया है।
उन्होंने बताया कि बाबा भोलेनाथ, देवी दुर्गा, काली माता और साईं बाबा का पूजन करने के बाद उन्हें मास्क पहना दिया गया है।
पुजारी ने बताया कि जब लोगों ने प्रतिमाओं को मास्क पहने हुए देखा तब वे भी प्रदूषण से बचाव के लिए खुद मास्क पहने लगे। कई लोगों ने इन प्रतिमाओं से सीख ली। छोटे बच्चे भी प्रदूषण से बचाव के लिए जागरूक हो रहे हैं।
उन्होंने प्रतिमाओं को कई घंटे तक मास्क पहनाए रखा। जब काली जी की प्रतिमा में मास्क लगाया गया तो उनकी जीभ ढक गई थी। शास्त्र के अनुसार, उनकी जिह्वा ढकनी नहीं चाहिए। इसीलिए बाद में उनका मास्क उतार दिया गया।
पुजारी ने कहा, अब प्रदूषण कुछ कम होने लगा है। यदि आगे प्रदूषण बढ़ा तो प्रतिमाओं को मास्क लगातार पहनाया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि दीपावली में लोगों ने पूरे प्रदेश में इतने ज्यादा पटाखे छोड़े हैं कि उसके दूसरे दिन से यहां पर और गंगा के घाटों पर धुंध सी छाई रहती है। इससे आंखों में जलन और सांस भी फूलने लगती है। लोगों ने पेड़-पौधे भी काट डाले हैं, इसलिए यहां के वातावरण में ऑक्सीजन की कमी महसूस की जा रही है।
मिश्रा ने कहा कि वायु प्रदूषण से जूझ रहे बनारस की आबो-हवा ठीक करने के लिए लोगों को खुद आगे आना पड़ेगा। लोग त्योहार धूम-धाम से मनाएं, पर सेहत का ख्याल जरूर रखें।
उन्होंने कहा, धुंध को लेकर हाय-तौबा मचने के बावजूद नगर निगम के कर्मचारी सड़कों पर कूड़ा जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। नगवां, नरिया, सिगरा, जैतपुरा सहित कई स्थानों पर कूड़ा जलता पाया जाता है। यह और जहर बन रहा है। यह हमारे मंदिरों के वातावरण को भी खराब कर रहा है।
पुजारी ने बताया कि यहां पर प्रदूषण लेवल बहुत ज्यादा बढ़ गया है। स्मॉग से निबटने के लिए फायर फाइटिंग टीम को तैनात करना पड़ा। शहर में फायर ब्रिगेड टीमें पेड़-पौधों पर पानी की फुहार के साथ ही उनपर जमी धूल को झाडऩे के लिए प्रयास कर रही हैं। यहां हवा में पीएम 2.5 का इंडेक्स 500 के करीब पहुंच चुका है।
 
शख्स को फेसबुक पर पीएम मोदी की एडिटेड फोटो डालना पड़ा भारी, मिली सोशल मीडिया से दूर रहने की सजा

शख्स को फेसबुक पर पीएम मोदी की एडिटेड फोटो डालना पड़ा भारी, मिली सोशल मीडिया से दूर रहने की सजा

कन्याकुमारी। पीएम मोदी की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करना एक शख्स को भारी पड़ गया। इस पोस्ट के एक महीने बाद तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले के निवासी जबीन चार्ल्स को एक साल के लिए सोशल मीडिया से दूर रहना पड़ेगा। जबीन ने इसके लिए बाकायदा मद्रास हाई कोर्ट में लिखित हलफनामा भी दिया है। सोमवार को अग्रिम जमानत लेने के लिए जबीन ने मद्रास हाईकोर्ट को लिखित में दिया कि वह अगले एक साल तक सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करेंगे। जस्टिस जी आर स्वामीनाथन ने कहा कि अगर जबीन को सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हुए पाया गया तो उनकी जमानत कैंसल कर दी जाएगी। जस्टिस स्वामीनाथन ने जबीन को कहा कि वह एक माफीनामा लिखकर भी कोर्ट को दें।


बता दें कि एक महीने पहले जबीन की इस पोस्ट के अगले ही दिन बीजेपी पदाधिकारी नांजिल राजा ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और मामला हाई कोर्ट पहुंच गया। जबीन चार्ल्स ने अपने बचाव में सुप्रीम कोर्ट द्वारा कही गई बात याद दिलाई कि पब्लिक फोरम पर अपनी राय रखना कोई अपराध नहीं है। हालांकि, चार्ल्स ने अपनी इस पोस्ट पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने इस पोस्ट को तुरंत ब्लॉक कर दिया था क्योंकि उन्हें एहसास हो गया था कि प्रधानमंत्री का अपमान सही नहीं है। उन्होंने कोर्ट के सामने यह भी कहा कि वह स्थानीय अखबार में भी माफीनामा छपवाने के लिए तैयार हैं। कन्याकुमारी की वाडसरी पुलिस ने चार्ल्स के खिलाफ 11 अक्टूबर को आईपीसी की धारा 505 (2) और आईटी ऐक्ट 2000 की धारा 67 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
 
 
उधार में दिये पैसे को लेकर किरायेदार के साथ मारपीट, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

उधार में दिये पैसे को लेकर किरायेदार के साथ मारपीट, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर। उधार को दिये पैसे के विवाद में आरोपियों ने हाथ मुक्का एवं डंडे से पिटाई कर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट उरला थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार बीरगांव उरला निवासी विजय प्रताप मिश्रा 29 वर्ष पिता सुभाष चंद्र मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि संतोष तिवारी एवं मकान मालिक ने उधार में दिए पैसा की लेनदेन की बात पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का व डंडे से पिटाई कर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर अपराध कायम कर लिया है। 

घर के अंदर जबरन प्रवेश कर किया बेईज्जत करने का प्रयास, अपराध दर्ज

घर के अंदर जबरन प्रवेश कर किया बेईज्जत करने का प्रयास, अपराध दर्ज

रायपुर। घर के अंदर जबरन प्रवेश कर हाथ बांह पकड़कर बेईज्जत करने का प्रयास किया विरोध करने पर आरोपी ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पिपरौद नवापारा निवासी प्रार्थियां 27 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि घर के अंदर जबरन प्रवेश कर राघवेंद्र सिंह पिता उदयभानसिंह ने जबरन हाथ बांह पकड़कर बेईज्जत करने का प्रयास किया विरोध करने पर आरोपी ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर लिया है। 

 

विधानसभा शीतकालीन सत्र के लिए लगे 961 सवाल, जाने पूरी खबर

विधानसभा शीतकालीन सत्र के लिए लगे 961 सवाल, जाने पूरी खबर

रायपुर |  25 नवंबर से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र के लिए सदस्यों द्वारा कुल 961 सवाल लगाए गए है। इनमें 520 तारांकित एवं 441 अतारांकित सवाल है। 

विधानसभा का शीतकालीन सत्र के लिए अधिसूचना 26 अक्टूबर को विधानसभा के प्रमुख सचिव चंद्रशेखर गंगराड़े द्वारा जारी कर दी गई थी। शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से लेकर 6 दिसंबर तक रहेगा। इस दौरान कुल 10 बैठकें होंगी। इस सत्र में वित्तीय कार्य के साथ अन्य शासकीय कार्य संपादित किये जाएंगे। सत्र में सरकार अनुपूरक बजट के साथ संशोधन विधेयक आदि भी ला सकती है। 
घर से भागे प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग उठ रहे कई सवाल, जाने कहा की है ये घटना

घर से भागे प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग उठ रहे कई सवाल, जाने कहा की है ये घटना

रायपुर। धरसीवां इलाके के बेमेतरा से अपने घर से भागकर रायपुर आए एक प्रेमी जोड़े ने मंगलवार देर रात मुम्बई हावड़ा मेन रेल लाइन के तरेसर फाटक के समीप ट्रैन से कटकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी युगल अगर घर से राजी होकर भागे थे तो फिर आखिर उन्होंने इस तरह खुदकशी क्यों कर ली, इस बात को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के मुताबिक मृतका कुमारी शिवानी साहू पिता कुंवर सिंह साहू उम्र 19 वर्ष बेमेतरा जिले के गांव कुम्ही थाना बेरला की रहने वाली थी। मृत युवक दीपक यादव पिता शिवप्रसाद यादव ग्राम कुम्हि थाना बेरला जिला बेमेतरा भी उसी के गांव में रहता था। दोनों के बीच प्रेम संबंध था और दोनों शादी करना चाहते थे। दोनों मंगलवार की सुबह अपने घरों से बिना बताए बाइक क्रमांक सीजी 25 ई 1114 से निकले और रायपुर की ओर आ रहे थे। इस बीच बाइक को रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर खड़े कर दोनों रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और ट्रेन के सामने आ कर खुदकशी कर ली। ट्रैक किनारे खड़ी बाइक से ही मृतकों की शिनाख्त हुई। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि तरेशर फाटक के आगे दो लोगों ने आत्महत्या कर ली है। सिलयारी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है शव को पोस्टमार्ट्‌म के लिए धरसींवा भेजा गया है। मृतकों के परिजन बुधवार सुबह ही धरसीवां पहुंच गए। घर से भागने के बाद दोनों ने आखिर आत्महत्या क्यों कि? इस बारे में जांच की जा रही है। उनके परिजनों से भी इस बारे में बातचीत की जा रही है। इस घटना से मृतकों के गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। सभी इस आकस्मिक घटना को लेकर हतप्रभ हैं।
 गाना गाकर रातोंरात फेमस हुई रानू मंडल के बदले तेवर,फैन से बोलीं- DON’T TOUCH ME!

गाना गाकर रातोंरात फेमस हुई रानू मंडल के बदले तेवर,फैन से बोलीं- DON’T TOUCH ME!

रेलवे स्टेशन पर ‘एक प्यार का नगमा है’ गाना गाकर रातोंरात फेमस हुई रानू मंडल का फिर से एक वीडियो वायरल हो रहा है। लेकिन इस बार उन्हें लोगों का प्यार नहीं गुस्सा मिल रहा है। दरअसल, वीडियो में रानू मंडल से उनकी एक फैन ने सेल्फी के लिए कहा तो सिंगर ने उन्हें डांटना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर उनके इस व्यवहार की काफी आलोचना हो रही है।

वीडियो में रानू मंडल किसी सुपर मार्केट में नजर आ रही हैं। तभी एक महिला पीछे से आकर रानू के हाथ को टच करते हुए उन्हें बुलाती है और सेल्फी लेने को कहती है। फैन के छूने पर रानू भड़क जाती हैं। वह महिला को दूर रहने के लिए कहती हैं और फिर उसे छूकर पूछती हैं कि ऐसा करने का मतलब क्या है।

अपने नए स्टार के इस बर्ताव को नेटीजन्स शर्मनाक बता रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें जो स्थान मिला है उसका आदर करना चाहिए और कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें अपनी जमीन को कभी नहीं भूलना चाहिए। कुछ लोगों ने रानू को सलाह देते हुए ये भी कहा है कि सफलता पर घमंड नहीं करना चाहिए वरना नीचे आने में वक्त नहीं लगता। वहीं, कुछ लोगों ने रानू को छूने वाली महिला को भी गलत ठहराया है लेकिन रानू का बर्ताव किसी को पसंद नहीं आया है।

बता दें कि रानू मंडल पहले पश्चिम बंगाल के राणाघाट की गलियों और रेलवे स्टेशनों पर गाना गाकर अपना गुजर-बसर करती थीं। इसी दौरान अतींद्र चक्रवर्ती नाम के एक शख्स ने रानू का एक वीडियो बनाकर फेसबुक पर शेयर कर दिया। इसी वीडियो ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। अब वो हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘हैप्पी हार्डी और हीर’ में तीन गाने गा चुकी हैं।