BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
पत्नी को नहीं भेजा घर तो दमांद ने सास के सर पर किया वजनी चीज से वार, जानिए कहा की है ये घटना

पत्नी को नहीं भेजा घर तो दमांद ने सास के सर पर किया वजनी चीज से वार, जानिए कहा की है ये घटना

रायपुर। पत्नी की विदाई नहीं करने पर दामाद ने सास के साथ गाली गलौज कर सिर पर वजनी वस्तु से मारकर घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट उरला थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार ईतवारी बाजार बीरगांव उरला निवासी सुखवंतीन खरे 45 वर्ष पति उत्तम खरे ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 5 नवंबर को प्रार्थियां का दामाद अपने पत्नी व बेटे को लेने ससुराल आया था दोनों का तबीयत खराब होने के चलते भेजने से मना करने पर आरोपी ने आवेश में आकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर वजनी वस्तु से सिर पर मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

साइड नहीं देने के विवाद पर कार सवार ने युवक को पिटा, मामला दर्ज

साइड नहीं देने के विवाद पर कार सवार ने युवक को पिटा, मामला दर्ज

रायपुर।  घड़ी चौक सिग्नल में बाइक सवार को साइड नहीं देने पर आरोपियों ने हाथ मुक्का से मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार महामाया मंदिर पुरानी बस्ती निवासी उत्तम प्रसाद बारले 31 वर्ष पिता पन्ना लाल बारले ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 5 नवंबर को घड़ी चौक के पास ओमनी कार क्रमांक सीजी 04 डीएम 4434 में सवार दो व्यक्तियों द्वारा सिग्नल बंद होने के बावजूद बार-बार हार्न बजाकर साइड मांग रहे थे नहीं हटने पर आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारकर प्रार्थी को चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार सवार दोनों व्यक्तियों के खिलाफ कार नंबर के आधार पर अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

जिला पंचायतों के अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए 18 नवम्बर को निकलेगी लॉटरी, जानिए पूरी खबर

जिला पंचायतों के अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए 18 नवम्बर को निकलेगी लॉटरी, जानिए पूरी खबर

त्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम-1993 की धारा 32, 129-ड. सहपठित छत्तीसगढ़ पंचायत (उपसरपंच, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष) निर्वाचन नियम, 1995 के नियम-3 (4) के पालन में पंचायत संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा जिला पंचायतों के अध्यक्ष पदों के स्थानों के आरक्षण के लिए आम सूचना जारी कर दी गई है। जारी सूचना के अनुसार स्थानों के आबंटन के लिए 18 नवम्बर को दोपहर 12 बजे से न्यू सर्किट हाऊस सिविल लाईन रायपुर के कन्वेंशन हॉल में लॉटरी की कार्यवाही प्रारंभ होगी। 

जारी सूचना में बताया गया है कि छत्तीसगढ़ राज्य के 27 जिला पंचायतों के अध्यक्ष पदों के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के पदों के निर्धारण तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनारक्षित महिलाओं के स्थानों के आबंटन के लिए लॉटरी निकालने के प्रयोजन के लिए कार्यवाही की जाएगी। 
 

 

एनएच 53 में घोड़ारी के पास ट्रक चालक से लाइसेंस और कागजात दिखाने के नाम पर लूट का प्रयास

एनएच 53 में घोड़ारी के पास ट्रक चालक से लाइसेंस और कागजात दिखाने के नाम पर लूट का प्रयास

4 लोगों के खिलाफ कोतवाली ने दर्ज किया अपराध

ट्रक चालक और अन्य लोगों ने मिलकर युवकों को पकड़ा,एक अब भी फरार 

महासमुंद। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 में ग्राम घोड़ारी के पास ट्रक चालक से लूटपाट करने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार की रात नौ बजे की है, जहां चार युवक एक ट्रक चालक से लाइसेंस व कागजात दिखाने के नाम पर लूटपाट का प्रयास कर रहे थे। चारों युवक लूट की घटना को अंजाम दे पाते इससे पहले ही ट्रक चालक और उनके बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते भीड़ बढ़ गई। ट्रक चालक व अन्य लोगों ने संदेह होने पर युवकों को पकड़ा और इसकी सूचना पुिलस को दी। इसी बीच एक युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इधर, पकड़े गए युवकों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने युवकों के खलाफ धारा 393, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले ग्राम बल्दाकछार कसडोल जिला बलौदाबाजार निवासी जितेन्द्र दास पिता तोरण दास मानिकपुरी, विवेक चन्द्राकर पिता माखल लाल, ग्राम अमेठी आरंग निवासी लव कुमार पिता संतोष कुमार को गिरफ्तार किया है। वहीं इनका एक साथी ग्राम अमेठी आरंग निवासी आलोक ओंगरे पिता सिकंदर ओंगरे अभी फरार है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।  पुलिस के अनुसार ग्राम गुडामलानी थाना गुडामलानी जिला बाडमेर राजस्थान निवासी  धुराराम जाट पिता डुग्गा राम जाट 4 नवंबर को अपनी ट्रक क्रछ्व 19 त्रस्न 2925 में लोहे का रोल लोड कर सुबह 5 बजे अंगुल ओडिशा से मुंबई के लिए रवाना हुआ। इसी कंपनी की दो और ट्रक आगे-आगे चल रही थी, जिसे हीरा राम एवं बेहरा राम चला रहे थे। ट्रक रात 9 बजे एनएच 53 में ग्राम घोडारी स्थित एक ढाबा के पास दो मोटर साइिकल में सवार चार लड़के आए और ट्रक को ओवरटेक करते मोटर साइिकल को सामने खड़ी करदिए। चालक ने तत्काल ट्रक रोका और नीचे उतरकर युवकों के पास गया। एक युवक ने लाइसेंस व कागजात दिखाने की बात की और जेब से रूपये छीनने लगा। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद सुनकर परिचालक, ढाबा मालिक और पीछे आ रही कंपनी के एक अन्य ट्रक का चालक भी वहां पहुंचा। लोगों का जमावड़ा देख, चारों वहां से भागने लगे। पर चालक और ढाबा मालिक ने तीन युवकों को पकड़ लिया। वहीं एक अन्य फरार हो गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार किया। 
रायपुर से दुर्ग जाते समय बाइक का पेट्रोल खत्म हो जाने पर युवक हुए घटना के शिकार, जाने पूरी घटना

रायपुर से दुर्ग जाते समय बाइक का पेट्रोल खत्म हो जाने पर युवक हुए घटना के शिकार, जाने पूरी घटना

रायपुर।  पेट्रोल पंप का पता पूछने पर आरोपियों ने मोटरसाइकिल का चाबी छीनकर चाकू से वारकर जेब में रखे 30 हजार रुपये छीनकर फरार हो गये। घटना की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार कुआं चौक पचरीपारा दुर्ग निवासी अक्षत दुबे 19 वर्ष पिता विजय शंकर दुबे ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि दो नवंबर को प्रार्थी अपने दोस्तों से मिलने रायपुर आया था वापस सभी दोस्त अंशु दूबे, खिगेश एवं सैयद मिराज, आयुष देशमुख अपनी अपनी बाइक से जाते समय रात को 10.35 बजे कोंदाबाड़ी कृष्णा नगर टिकरापारा के पास एक मोटरसाइकिल की पेट्रोल खत्म हो जाने पर संतोषी नगर के पास खड़े चार युवकों से पेट्रोल पंप का पता पूछने पर आरोपियों ने मोटरसाइकिल का चाबी छीनकर आरोपियों ने चाकू निकालकर सैयद मिराज को जांघ में मारकर घायल कर दिया व जेब में रखे 30 हजार रुपये निकाल लिये। वहीं मारपीट किए जाने से डरकर अन्य साथी भागकर दूर में जाकर खड़े हो गए। प्रार्थी का संतोषी नगर रायपुर आना जाना था इसलिए वे उन्हें पहचानता था आरोपियों में आलू, चंदन, चेतन, गब्बर नाम के चार आरोपी युवकों से चाकू की नोंक पर लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 394 के तहत अपराध कायम कर गिरफ्तारी में जुटी है।

कुत्ते ने काटा तो बाजार से खरीदना होगा एंटी रैबीज वैक्सीन

कुत्ते ने काटा तो बाजार से खरीदना होगा एंटी रैबीज वैक्सीन

क्योंकि जिला अस्पताल सहित उप स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं है इंजेक्शन

महासमुंद | जिलेभर में एंटी रैबीज वैक्सीन नहीं होने से आमजनों के साथ स्वास्थ्य महकमा भी परेशान हैं। इन दिनों रोजाना कुत्ते व अन्य जानवरों के काटने की शिकायतें जिला अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य और उप स्वास्थ्य केंद्रों में मिल रही है। लेकिन ऐसे लोगों को अस्पताल पहुंचने से पहले ही बाजार से एंटी रैबीज इंजेक्शन की खरीदी करनी होगी। क्योंकि जिला अस्पताल सहित जिलेभर के स्वास्थ्य केंद्रों में यह वैक्सीन नहीं है। यही कारण है कि लोग परेशान हैं। पिछले दो महीने में जिला अस्पताल में करीब 63 मरीज पहुंचे, जिन्हें एंटी रैबीज वैक्सीन की जरूरत थी, लेकिन अस्पताल में वैक्सीन नहीं होने के कारण लोगों को बाजार से इसकी खरीदी करनी पड़ी।  िजला चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. आरके परदल ने भी इसकी पुिष्ट की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एंटी रैबीज वैक्सीन का टोटा है। पिछले दो माह से हम लगातार इसकी मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक यह अप्राप्त है। हालांकि उम्मीद है कि सप्ताहभर में यह वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी। जानकारी के अनुसार  नयापारा वार्ड 6 निवासी केदारनाथ साहू 28 अक्टूबर को बाजार वार्ड निवासी अपने रिश्तेदार के यहां भाईदूज त्योहार मनाने गया था, तभी कुत्ते ने काट िलया। उपचार के लिए वह जिला चिकित्सालय पहुंचा, तो पता चला कि एंटी रैबीज वैक्सीन नहीं है। केदारनाथ ने 29, 30 अक्टूबर और 2 नवंबर को बाजार से वैक्सीन खरीदकर इंजेक्शन लगवाया। अगला इंजेक्शन 12 व 28 नवंबर को लगेगा। एक वैक्सीन की कीमत 350 रुपए है। इसके चलते आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। 

वहीं महासमुंद निवासी 13 वर्षीय बालक रमेश (बदला हुआ नाम) को 7 अक्टूबर को कुत्ते ने काट लिया। वह अपने घर के पास ही खेल रहा था। परिजन रमेश को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां वैक्सीन नहीं मिला। इसके बाद मेडिकल स्टोर से वैक्सीन की खरीदी की गई और बालक को लगाया गया। इसी प्रकार  ग्राम कमरौद निवासी ईश्वर कामता(53 वर्ष) और महासमुंद निवासी चिंताराम राम साहू (45 वर्ष) को भी कुत्ते ने काट लिया। घटना के बाद ये भी अस्पताल पहुंचे, लेकिन वैक्सीन नहीं होने के कारण इन्हें बाजार से इसकी खरीदी करनी पड़ी। तब जाकर इन्हें एंटी रैबीज इंजेक्शन लग पाया। 
 
हर महीने भेज रहे डिमांड, फिर भी नहीं मिली वैक्सीन
 
अस्पताल अधीक्षक डॉ.आरके परदल ने बताया कि पिछले दो-तीन माह से एंटी रैबीज वैक्सीन नहीं है। इसके लिए कई बार डिमांड भेजा जा चुका है। डॉ परदल ने बताया कि प्रदेशभर में इस वैक्सीन की किल्लत है। जिलेभर के अस्पतालों में रोजाना जानवरों के काटने से घायल लोग आते हैं, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल पा रही है। यदि यही स्थिति रही तो वनांचल के लोगों की परेशान बढ़ जाएगी। वनांचल में हर एक दिन में भालू के हमले से घायल होने की सूचना मिल रही है। उम्मीद है कि सप्ताहभर में वैक्सीन मिल जाएगी। 
 
दो महीने में 63 लोग शिकार
 
जंगली जानवर व कुत्ते के काटने से जिला चिकित्सालय में 63 लोग उपचार के लिए आ चुके हैं। सितंबर माह में 24 और अक्टूबर में 39 लोग अस्पताल पहुंचे। इनमें से किसी को भी जिला अस्पताल में वैक्सीन नहीं मिला। सभी ने बाजार से वैक्सीन खरीदा, जिसके बाद जिला अस्पताल में पीडि़तों को इंजेक्शन लगाया गया। जिला अस्पताल ही नहीं, सभी सामुदाायिक और उप स्वास्थ्य केंद्रों में भी यही स्थिति है। 
 
अधीक्षक का कहना- लगातार कर रहे डिमांड, फिर भी राज्य से नहीं मिली वैक्सीन
 
मोर बिजली ऐप पर एक क्लिक से ही उपभोक्ता मोबाइल पर ले सकेंगें अपने इलेक्ट्रिसिटी बिल की जानकारी

मोर बिजली ऐप पर एक क्लिक से ही उपभोक्ता मोबाइल पर ले सकेंगें अपने इलेक्ट्रिसिटी बिल की जानकारी

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर हुआ ''मोर बिजली ऐप का लाइव डिमॉस्ट्रेशन, उपभोक्ता गूगल प्ले स्टोर से कर सकते हैं डाऊनलोड

 
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा राज्य सरकार की नीति के अनुरूप ''गढ़बो नवा छत्तीसगढ़- बिजली बरही जम्मो घर को साकार करने के लिये मोर बिजली ऐप का शुभारंभ किया गया है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर नि:शुल्क उपलब्ध है, जिसे मोर बिजली लिखकर सर्च करके आसानी से डाऊनलोड किया जा सकता है। इसके अन्तर्गत उपभोक्तागण बिना बिजली आफिस जाये आनलाईन विद्युत संबधी कार्यों को घर बैठे ही कर सकतें है। पॉवर डिस्ट्रीब्यूषन कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं को मोबाइल फोन पर अपने बिजली संबंधी सभी जानकारी अपडेट रखने के लिए मोर बिजली ऐप का निर्माण किया गया है। जिसके माध्यम से उपभोक्ता घर बैठे ही अपने मोबाईल फोन से पिछले 6 महीने के बिजली बिल का विवरण, खपत पैटर्न, बिल पेमेंट, बिल भुगतान का विवरण, बिजली सप्लाई षिकायत एवं बिजली बिल हॉफ योजना में प्राप्त छूट की जानकारी पा सकते है। इस ऐप की खास बात यह है कि इसमें केवल एक मोबाईल नंबर के माध्यम से एक से अधिक बी.पी.नंबरों को जोड़ा एवं हटाया जा सकता है और उन बी.पी. नंबरों की समस्त जानकारियां मोबाईल फोन पर देखी जा सकती है। इसके अलावा इस ऐप में फीडबैक देने की सुविधा, संपर्क साधने के लिए कस्टमर केयर नंबर भी उपलब्ध है।

राज्य सरकार की ओर से मार्च 2019 से बिजली बिल हॉफ की सुविधा दी जा रही है। घरेलु उपभोक्ताओं को 400 यूनिट प्रतिमाह खपत की सीमा पर राज्य सरकार की ओर से सब्सिडी मिल रही है जो उनके बिजली बिल में दर्ज की जा रही है। मोर बिजली ऐप में पिछले 6 माह के दौरान उपभोक्ताओं द्वारा खपत की गई बिजली के साथ ही सीएसपीडीसीएल द्वारा बिजली में दी गई सब्सिडी की जानकारी भी होगी। मोर बिजली ऐप में रजिस्टर्ड उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई के बंद होने की सूचना तत्काल मिलेगी और सप्लाई षुरू होने, तकनीकी सुधार में लगने वाले समय आदि की जानकारी भी मिलेगी। उपभोक्ताओं को अपने मीटर से संबंधी पूरी जानकारी एक क्लिक में प्राप्त हो जाएगी। मोर बिजली ऐप से उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेषक संजय पटेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर मोर बिजली ऐप को लांच किया गया है। इस ऐप में नवीनतम बिजली बिल, बिजली बिल का भुगतान, बिजली बंद की षिकायत, बिजली खपत का पैटर्न, बिजली बिल हॉफ योजना में प्राप्त छूट की जानकारी, बिजली बिल भुगतान का विवरण एवं अपने उपभोक्ता क्रं.(बी.पी.नंबर) को मोबाइल नंबर से लिंक कराने की सुविधा दी गई है। जो कि उपभोक्ता के लिए काफी मददगार साबित होगा।
पानी में तैरती मिली मां बेटे की लाश, पुलिस जांच में जुटी

पानी में तैरती मिली मां बेटे की लाश, पुलिस जांच में जुटी

सरायपाली।  सरायपाली के एक गांव में मां बेटे की गढ्डे में तैरती लाश को देखकर आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने लाश की पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सरायपाली स्थित ग्राम पतेरापाली में बुधवार की सुबह बोर के गढ्डे में पानी में तैरती भटगांव बिलाईगढ़ निवासी गेंदबाई 31 वर्ष व देवदीप 2 वर्ष की पानी के गढ्डे में तैरती लाश को देखकर घटना की सूचना गांव वालों ने पुलिस को दिया। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने लाश का पंचनामा करने पर पता चला की महिला अपने पति मोहनल सिंग खडिय़ा के साथ रोजी मजदूरी का काम करती थी। लाश को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

आज दिनांक 6 नवम्बर का राशिफल,कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 6 नवम्बर का राशिफल,कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज छः नवम्बर का राशिफल  
 इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा 
  
मेष
योजना फलीभूत होगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में अमन-चैन रहेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। निवेश शुभ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा।
वृष
किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क बनेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। किसी बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
मिथुन
स्वास्थ्य पर खर्च होगा। लापरवाही न करें। कार्य करते समय चोट लग सकती है। गृहिणियां विशेष ध्यान रखें। जल्दबाजी से बचें। अकारण विवाद हो सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। धनहानि की आशंका है। व्यापार व्यवसाय ठीक चलेगा।
कर्क
कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी के इच्छुक लोगों को जीवनसाथी मिलने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेशादि सोच-समझकर करें। बाहर लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। जीवन सुखमय गुजरेगा। उत्साह व प्रसन्नता रहेंगे। प्रमाद न करें।
सिंह
संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। प्रमाद से बचें।
कन्या
शैक्षणिक व शोध इत्यादि रचनात्मक कार्य के परिणाम सुखद मिलेंगे। किसी मांगलिक व आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी।
तुला
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। वाणी में हंसी-मजाक समय व स्थिति को देखकर करें। शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। नकारात्मकता रहेगी। मेहनत अधिक होगी। लाभ में कमी रह सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। फालतू बातों पर ध्यान न दें। व्यापार ठीक चलेगा।
वृश्चिक
काम पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। सामाजिक मान-सम्मान प्राप्त होगा। कारोबार में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। लंबी व्यावसायिक यात्रा की योजना बन सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
धनु
दूर से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। विवाद से बचें। क्रोध न करें। कोई बड़ा काम तथा लंबी यात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पुराने विवादों का समापन होगा। उत्साह व प्रसन्नता की वृद्धि होगी। व्यापार निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।
मकर
नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। बेरोजगारी दूर होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। व्यापार निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। लंबी यात्रा हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
कुंभ
कुसंगति से हानि होगी। व्ययवृद्धि होगी। आर्थिक परेशानी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से आत्मसम्मान कम हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनहानि के योग हैं। जोखिम न लें।
मीन
डूबी हुई रकम प्राप्ति की संभावना बनती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। कारोबार में वृद्धि संभव है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बुद्धि के कार्य करें। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। रुके काम पूरे होंगे। प्रमाद न करें।

 

पैदल जा रही महिला के गले से चैन लूटकर फरार हुए एक्टिवा सवार, मामला दर्ज

पैदल जा रही महिला के गले से चैन लूटकर फरार हुए एक्टिवा सवार, मामला दर्ज

रायपुर।  चायपत्ती कारखाना के पास से गुलाब मंदिर से पैदल जा रही महिला हुई चैन स्नेचिंग का शिकार एक्टिवा सवार दो युवकों ने महिला के गले से चैन छीनकर फरार हो गये। घटना की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार सी 166 सेक्टर 1 टैगोर नगर कोतवाली निवासी भारती पंजवानी 54 वर्ष पति मनोज पंजवानी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि 5 नवंबर की शाम साढ़े सात बजे घर से निकलकर गुलाब बाबा मंदिर जाने के लिए निकली थी इसी दौरान चायपत्ती कारखाना के पास टैगोर नगर में एक्टिवा सवार दो युवक अचानक ब्रेक मारकर महिला के गले से सोने की चैन कीमत 75 हजार रुपये को छीनकर फरार हो गये। अंधेरे की वजह से महिला स्कूटी का नंबर नहीं देख पाई। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 392 के तहत लूट का मामला दर्ज कर लिया है।

महापौर के लिए एल्डरमैनों को मतदान का नही होगा अधिकार,कैबिनेट मंत्री का बड़ा बयान

महापौर के लिए एल्डरमैनों को मतदान का नही होगा अधिकार,कैबिनेट मंत्री का बड़ा बयान

छत्तीसगढ़ सरकार में केबिनेट मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा आज निकाय चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर धमतरी पहुंचे। इस दौरान उन्होने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में एल्डरमैनों को मतदान का अधिकार नही होगा। उन्होने कहा कि इलेक्टेड पार्षद ही अध्यक्ष महापौर के लिए मतदान करेंगे। सिलेक्टेड एल्डरमैन निकाय के लिए महापौर और अध्यक्ष के लिए वोट नहीं दे सकेंगे। बता दे कि प्रदेश में निकाय चुनाव होने वाले हैं, सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी तैयारियों में जुटे हैं। इस बार निकाय एक्ट में संसोधन करके सरकार ने महापौर और अध्यक्ष चुनाव को अप्रत्यक्ष प्रणाली से कराने का निर्णय लिया है। जिसका भाजपा विरोध कर रही है, भाजपा का आरोप है कि इससे खरीद फरोख्त करके कांग्रेस चुनाव जीतना चाह रही है। 

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में किए गए तबादले,देखिए सूचि

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में किए गए तबादले,देखिए सूचि

सरकार ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में तबादले किए हैं। प्रशासनिक दृष्टि से समान सामर्थ्य सेवा शर्तों और निबंधनों के अधीन अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना स्थान पर पदस्थ किया गया है।

 

 

 

 

छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स कैंप के पास हुई डीआरजी जवानों से मुठभेड़, दो नक्सली मारे गए

छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स कैंप के पास हुई डीआरजी जवानों से मुठभेड़, दो नक्सली मारे गए

 छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में मंगलवार सुबह छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (सीएएफ) कैंप के पास डीआरजी जवानों, पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर निकले जवानों पर घात लगाए नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली मारे गए। मारे गए नक्सलियों के शव जवानों ने बरामद कर लिए हैं। अन्य नक्सली जान बचाकर भाग निकले। जवानों ने मौके से हथियार सहित अन्य सामान बरामद किया है।जानकारी के मुताबिक, कटेकल्याण क्षेत्र का चितपाल इलाका धुर नक्सल प्रभावित है। नक्सलियों को रोकने के लिए और उनके खात्मे को लेकर 15 दिन पहले ही छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (सीएएफ) का कैंप खोला गया है। उनके साथ ही डीआरजी के जवान भी शामिल हैं। इस बीच मंगलवार सुबह करीब 11.30 बजे सूचना मिली कि कैंप से करीब 3-4 किमी आगे नक्सलियों की मौजूदगी है। इस पर डीआरजी और पुलिस के जवान सर्चिंग के लिए निकले। चितपाल के जंगलों में जवानों को देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों ने भी कार्रवाई करते हुए जवाबी फायरिंग की। करीब 15 मिनट चली मुठभेड़ में दो नक्सली मौके पर मारे गए। जवानों को भारी पड़ता देख बाकी नक्सली भाग निकले। मारे गए नक्सलियों में एक-एक लाख रुपए के इनामी प्लाटून कमांडर हुंगा मंडावी और हिडमा मंडावी शामिल हैं। शवों के पास से ही जवानों को हथियार, खाने पीने का सामान, नक्सली साहित्य और अन्य सामान बरामद हुआ है। नक्सलियों का शव लेकर जवान लौट रहे हैं। उनके आने के बाद ही आगे की जानकारी स्पष्ट हो सकेगी। 

कश्मीर की गायिका द्वारा छतीसगढ़ी भाषा में गाया  नरवा-गरुवा-घुरुवा-बाड़ी पर केन्द्रित गीत का अग्रसेन महाविद्यालय में हुआ विमोचन

कश्मीर की गायिका द्वारा छतीसगढ़ी भाषा में गाया नरवा-गरुवा-घुरुवा-बाड़ी पर केन्द्रित गीत का अग्रसेन महाविद्यालय में हुआ विमोचन

चम्पेश्वर गोस्वामी के लिखे गीत को कश्मीरी गायिका नैना सप्रू ने दिया स्वर    

रायपुर, अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती, में आज, छत्तीसगढ़ शासन की प्रमुख योजना नरवा-गरुवा-घुरुवा-बाड़ीपर केन्द्रित शीर्षक गीत का विमोचन किया गया. रायपुर के युवा गीतकार और कवि  चम्पेश्वर गोस्वामी के लिखे इस गीत को जम्मू-कश्मीर की प्रसिद्ध उप-शास्त्रीय गायिका नैना सपरू ने स्वर दिया है. इसकी रिकार्डिंग हाल ही में रायपुर के एक स्टूडियो की गई. आज महाविद्यालय में आयोजित एक विशेष समारोह में गीत के विमोचन के साथ ही इसकी संगीतमय प्रस्तुति भी की गई.

कार्यक्रम की एक विशेषता यह भी रही कि इसका आरम्भ राज्य शासन द्वारा हाल ही में राज्य-गीत के रूप में घोषित डा नरेंद्रदेव वर्मा के लिखे गीत अरपा पैरी के धार.....के गायन से किया गयाजिसे नैना सप्रू ने स्वयं गाकर प्रस्तुत किया. उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित महाविद्यालय के प्राध्यापकों और विद्यार्थियों के विशेष आग्रह पर छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध सुआ गीतऔर एक कश्मीरी गीत भी पेश किया. इस संगीत प्रस्तुति में महाविद्यालय के पत्रकारिता संकाय के प्राध्यापक प्रो. अनिल शर्मा ने हारमोनियम पर और गीतकार चम्पेश्वर गोस्वामी ने स्वयं तबले पर संगति की, जिसका दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया.

इस अवसर पर महाविद्यालय के डायरेक्टर डा. वी.के. अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में एक कश्मीरी पंडित समुदाय की गायिका द्वारा आकर छत्तीसगढ़ी भाषा-बोली से परिचित नहीं होने के बावजूद स्थानीय बोली में लिखे गए गीत को स्वर देना निश्चित रूप से एक बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने इसके लिए नैना सप्रू की विशेष रूप से सराहना की. कार्यक्रम के दौरान आकाशवाणी की नैमित्तिक उद्घोषिका गीता शर्मा ने गायिका नैना सप्रू का विस्तार से परिचय दिया तथा गायन में भी उनका सहयोग किया. नैना सप्रू ने इस आयोजन के लिए अग्रसेन महाविद्यालय के प्रति आभार जताते हुए कहा उन्हें छत्तीसगढ़ आकर बहुत ही अपनेपन का अहसास होता है. गीतकार चम्पेश्वर गोस्वामी ने भी इस आयोजन को अपने लिए एक यादगार अनुभव बताया

 

 अब घर के बाहर लगेगी स्मार्ट नेम प्लेट,करोड़ो लोगो को होगा फायदा

अब घर के बाहर लगेगी स्मार्ट नेम प्लेट,करोड़ो लोगो को होगा फायदा

देश में विकास की गति को तेज करते हुए 100 स्मार्ट शहर बनाए जा रहे हैं। स्मार्ट शहरों में सरकार ने मकानों के सामने स्मार्ट नेम प्लेट लगाने का फैसला किया है। अत्याधुनिक नेम प्लेट लगने से इन शहरों में रहने वाले करोड़ों लोगों को बड़ा फायदा होगा। इस नेम प्लेट पर मकान मालिक के नाम और पते के साथ ही एक QR कोड भी होगा। इस कोड में घर के सदस्यों और टैक्स से जुड़ी सभी जानकारियां दर्ज होंगी।
स्मार्ट सिटी कंपनी के मोबाइल एप से जैसे ही आप QR कोड को स्कैन करेंगे, घर से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी उपलब्ध हो जाएंगी। दमन और दीव के बाद मध्यप्रदेश के उज्जैन में भी सवा लाख मकानों के सामने स्मार्ट नेम प्लेट लगाने का काम शुरू हो रहा है।

क्या होगा फायदा : 

कचरा लेने आने वाले वाहन के चालक को क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। इस तरह किसी घर से कचरा लिया या नहीं, इसका डेटा ऑनलाइन रिकॉर्ड हो जाएगा। इतना ही नहीं एप पर क्यूआर कोड को स्कैन करते ही आपको पानी, बिजली के बिल के बारे में भी जानकारी मिल सकेगी। स्मार्ट नेम प्लेट के कोड से संपत्ति कर का पता भी चल जाएगा। एप से बिल और टैक्स का ई-पेमेंट हो सकेगा।

क्या है इसकी लागत :

दमन-दीव के बाद मध्यप्रदेश के उज्जैन में लगभग सवा लाख घरों में यह नेम प्लेट लगाई जा रही है एक्रेलिक शीट की आधा इंच मोटी इस नेम प्लेट की लागत 500 रुपए है। पहली बार इसे नि:शुल्क लगाया जाएगा।
प्रदेश स्तरीय मातर महोत्सव एवं रावत मित्र प्रतियोगिता 2019 के विजेता बने ग्राम खजरी घुमका का राउत नृत्य दल

प्रदेश स्तरीय मातर महोत्सव एवं रावत मित्र प्रतियोगिता 2019 के विजेता बने ग्राम खजरी घुमका का राउत नृत्य दल

 यादव (ठेठवार) समाज रायपुर राज के द्वारा महादेव घाट, रायपुरा, रायपुर में आयोजित एक दिवसीय "प्रदेश स्तरीय मातर महोत्सव एवं यादव नृत्य (रावत नाच) प्रतियोगिता 2019"  का आयोजन रविवार 3 नवम्बर को सम्पन्न हुआ। यादव समाज एवं छतीसगढ की लोकप्रिय लोकनृत्य राउत नाच्च की इस प्रतियोगिता में पुरे प्रदेश भर की 15  टीम ने अपना रंगारंग कला राउत नृत्य, अखाड़ेबाजी, शौर्य प्रदर्शन, लाठी चलन एवं श्री कृष्ण जी की सचित्र चल झांकी का प्रदर्शन किया एवं कार्यक्रम का आनन्द लेने रायपुर एवं पुरे प्रदेशभर के 3000 से अधिक दर्शक गण सम्मिलित हुए। इस अवसर पर अतिथि के रूप में रायपुर दक्षिण के विधायक एवं पूर्व मंत्री शर्क बृजमोहन अग्रवाल जी, रायपुर पश्चिम विधायक श्रो  विकास उपाध्याय जी, कार्यक्रम के अध्यक्षता खल्लारी के विधायक श्री द्वारिकाधीश यादव जी, सभापति श्री राजू यादव जी प्रांताध्यक्ष यादव ठेठवार समाज महासभा छ्ग,  16 पार के अध्यक्ष गण मंचस्थ अतिथि के रूप में उपस्थित  में सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में रंगारंग प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान 11000 रूपये नगद एवं चेलेंज शील्ड 50 लोगो की टीम के साथ "जय राधाकृष्ण राउत नृत्य पार्टी खजरी घुमका" विजेता बने, द्वितीय स्थान 70001 रूपये नगद एवं चेलेंज शील्ड पर 40 लोगो  का दल "श्री कृष्णा राउत नृत्य पार्टी ग्राम लटुआ बलौदाबाजार, तृतीय स्थान 5001 रुपये नगद एवं चेलेंज शील्ड 40 लोगो का दल  "जय श्री कृष्णा राउत नृत्य पार्टी रामसागरपारा भाटापारा"  ने अपना स्थान उपविजेता के रूप में सुनिश्चित किया। इसके साथ ही श्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार "जय दुर्गा राउत नाच पार्टी छोटे टेमरी राजनंदगाओं" श्रेष्ठ वादन का पुरस्कार "श्री गोविन्द यदु गोल खम्हरिया बेमेतरा" श्रेष्ठ दोहा पुरस्कार "श्री श्याम सुंदर राउत नाच पार्टी कुवागांव बालोद" श्रेष्ठ अखाडा का पुरस्कार "श्री असवन यादव गांधीग्राम अखाडा दल, मंदिर हसौद" आदि दल पुरीस्कृत हुए एवं प्रत्येक अन्य प्रतिभागी को 1000 रुपये नगद सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

 कार्यक्रम के उद्बोधन में अतिथि रायपुर दक्षिण विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल जी ने इस आयोजन को लोक कला को जीवित रखने का अनुकरणीय प्रयास बताया एवं आयोजक समिति को भवन निर्माण हेतु 500000 रुपये अनुदान प्रदान करने की घोषणा की व स्वयं गोल में प्रवेश कर नर्तक दल के साथ में दोहे बोले और थिरके। रायपुर पश्चिम विधायक श्री विकास उपाध्याय जी ने ठेठवार समाज की पारंपरिक लोक नृत्य एवं स्वरूप दर्शन को छत्तीसगढ़ की परंपरा और संस्कृति बताते हुए आयोजन समिति को बधाइयां दिया एवं भवन निर्माण हेतु अनुदान प्रदान करने का आश्वासन दिया ।

कार्यक्रम के अध्यक्षता श्री द्वारकाधीश यादव जी खल्लारी विधायक ने छत्तीसगढ़ एवं यादव समाज की विलोपित होती प्रथा एवं संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने पर आयोजित समिति को बधाइयां प्रदान की एवं संस्कृति विभाग से रावत नृत्य  को संरक्षण व संवर्धन प्रदान करने हेतु विभाग से भरपूर सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक यादव (ठेठवार) समाज रायपुर राज की अध्यक्ष संतोष यादव, महासचिव नरेश यादव, कोषाध्यक्ष मोहित राम यादव, संरक्षक श्री आत्माराम यादव, पवन यादव, हरिराम यदु रामजीवन यदु,डॉ रेवाराम यदु, प्रवक्ता यशवंत यादव, संतोष यदु, उप कोषाध्यक्ष लव यदुसंचालक मनीष यदु, संयुक्त सचिव करण यदु,उपाध्यक्ष बालेन्द्र यदु, पुरुषोत्तम यदु, कार्यालय सचिव नवीन यदु, सह सचिव युगल यदुयुवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष हीराराम यादव, उपाध्यक्ष वीरेंद्र यदु, कोषाध्यक्ष मनेंद्र यदु,सत्येंद्र यदु, अशवन यादव, रूपेश यादव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती ललिता यदु, केसरी यादव, उपासना यदु, गीता यादव, महेश्वरी यदु, गंगोत्री यदु, अंजनी यदु आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच का संचालन मनीष यदु एवं कुमारी पूजा यादव ने किया।

 

7000 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी : पंजाब, हरियाणा समेत देश के 169 स्थानों पर सीबीआई की रेड

7000 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी : पंजाब, हरियाणा समेत देश के 169 स्थानों पर सीबीआई की रेड

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) मंगलवार को बैंक धोखाधड़ी मामलों में देशभर में छापेमारी कर रही है। बैंक धोखाधड़ी के 7,000 करोड़ रुपये से अधिक के हालिया मामलों में देशभर में लगभग 169 स्थानों पर कार्रवाई जारी है। सीबीआई ने बैंक धोखाधड़ी से संबंधित लगभग 35 मामले दर्ज किए हैं। यह छापेमारी आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दादरा और नागर हवेली में चल रही है। 


हालांकि, अधिकारी ने मामले में शामिल बैंकों या आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया। यह पहली बार नहीं है जब केंद्रीय जांच एजेंसी ने इतने बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया है। इसने पिछले कुछ महीनों में बैंक धोखाधड़ी के मामलों में कई बार इस तरह की छापेमारी की है। गौरतलब है कि मुंबई में पीएमसी बैंक घोटाले से देशभर में हड़कंप मचा हुआ है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा एक सीमा से अधिक पैसा निकालने पर रोक लगा दी गई है। इस रोक के बाद खाताधारक छह माह में केवल 40 हजार रुपये  ही निकाल सकते हैं।
अब मिनटों में बनेगा पेन कार्ड, आयकर विभाग जल्द ला रहा नई सर्विस

अब मिनटों में बनेगा पेन कार्ड, आयकर विभाग जल्द ला रहा नई सर्विस

आयकर विभाग जल्द ही एक नई फैसिलिटी लॉन्च करने वाला है जिससे आपको पैन कार्ड के लिए ज्यादा समय इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस फैसिलिटी में आधार कार्ड के जरिए एप्लिकेंट की डिटेल्स ली जाएंगी,जिससे पैन की डिटेल्स को वेरीफाई करना आसान होगा। सूत्रों के हवाले से बताया कि यह सर्विस अगले कुछ हफ्तों में लॉन्च हो जाएगी। इसके जरिए उन लोगों भी मौजूदा मिलेगी, जिनका पैन कार्ड खो गया है। वे लोग मिनटों में डुप्लिकेट पैन बनवा सकते हैं। एक अधिकारी ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक पैन नम्बर (ePAN) सुविधा मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी। (ePAN) बनवाने के लिए आधार कार्ड की डिटेल्स को वेरीफाई किया जाएगा। इसको वेरीफाई कराने के लिए आपके पास एक OTP आएगा। चूंकि आधार में दिए गए डेटा जैसे पते, पिता का नाम और जन्मतिथि ऑनलाइन एक्सेस कर किया जाएगा, इसलिए पैन नम्बर (ePAN) बनवाने के लिए कुछ बुनियादी जानकारी के अलावा किसी भी दस्तावेज को अपलोड करने की कोई आवश्यकता नहीं होगी।


PAN  नम्बर जेनरेट होने के बाद, कैंडिडेट को एक डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित (ePAN) जारी कर दिया जाएगा, जिसमें एक QR कोड होगा। एक अधिकारी के मुताबिक, जालसाजी और डिजिटल फोटोशॉपिंग को रोकने के लिए क्यूआर कोड में जानकारी एन्क्रिप्ट की जाएगी।

एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत आठ दिनों में 62,000 से अधिक द्गक्क्रहृ जारी किए गए हैं, अब इसे पूरे देश में इम्प्लीमेंटे करने की तैयारी है। एक अधिकारी ने कहा कि यह कदम आयकर सेवाओं में अधिक डिजिटलीकरण लाना है और कही जाए बिना आप पैन कार्ड बनवा सकेंगे। 
 
फर्जी कागजात तैयार कर दूसरे की जमीन को अपना बताकर बेचा,धोखाधड़ी का मामला दर्ज

फर्जी कागजात तैयार कर दूसरे की जमीन को अपना बताकर बेचा,धोखाधड़ी का मामला दर्ज

रायपुर।  फर्जी कागजातत तैयार कर दूसरे के जमीन को अपना बताकर बेच दिया। घटना की रिपोर्ट खम्हारडीह थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार भावना नगर खम्हारडीह रायपुर निवासी मनोज कुमार वलेचा 30 वर्ष पिता सेवकराम वलेचा ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी के नाम से शंकरनगर स्थित 15 सौ वर्ग फीट जमीन को गोकुल प्रसाद साहू व जय प्रकाश मशन एवं माया मशन, अनामिका सवाकर,प्रणव शेखर के द्वारा फर्जी कागजात तैयार कर जमीन दूसरे को बेच दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध कायम कर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। 

आरक्षक को दी जान से मारने की धमकी, जुर्म दर्ज

आरक्षक को दी जान से मारने की धमकी, जुर्म दर्ज

महासमुंद।  सिंघोड़ा थाने में पदस्थ एक आरक्षक के घर के सामने शुक्रवार रात शराब के नशे में अपशब्द कहने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरक्षक ने सरायपाली थाने में मामले की शिकायत की थी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंघोड़ा थाने में पदस्थ आरक्षक सरोज कुमार बारीक अवकाश पर अपने ग्राम प्रेतनडीह गया था। यहां के निवासी राजीव भोई पिता शंकर्षण भोई ने शुक्रवार को उनके घर के सामने अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद आरक्षक ने मामले की शिकायत सरायपाली थाने में दर्ज कराई। युवक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 506, 294, 323 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।