नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
ट्वीट कर भूपेश ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना, हिटलर के 45 हजार प्रशिक्षित जासूस थे

ट्वीट कर भूपेश ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना, हिटलर के 45 हजार प्रशिक्षित जासूस थे

रायपुर। कांग्रेस ने केन्द्र सरकार पर व्हाटसअप और फोन टैपिंग का आरोप लगाया है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को व्हाटसअप में हैकिंग वाला मैजेस भी मिला है। इसके बाद से कांग्रेसी ट्वीटर में ''व्हाटसअप स्पाइगेट'' टैग कर ट्वीट कर रहे हैं। इसको लेकर सीएम भूपेश बघेल ने भी आज शाम ट्वीट कर केन्द्र सरकार पर हमला बोला।


मुख्यमंत्री ने ट्वीट में लिखा कि हिटलर के 45 हजार प्रशिक्षित जासूस थे, रावण ने भी शार्दुल, शुक्र व शारण से जासूसी करवाई थी...सीएम ने लिखा कि महाभारत में भी प्रतिवेदक, कापटिक, कर्णेजप नाम से जासूसों को सम्बोधित किया गया है..सीएम ने ट्वीट के अंतिम लाइन में लिखा कि ''ज़ाहिर है कि अगर जासूसी की आदत पुरानी हो तो कभी जाती नहीं है''।

 नगर पालिक निगम रायपुर की आज सामान्य सभा रही काफी हंगामेदार,एक दूसरे पर लगाए आरोप-प्रत्यारोप

नगर पालिक निगम रायपुर की आज सामान्य सभा रही काफी हंगामेदार,एक दूसरे पर लगाए आरोप-प्रत्यारोप

रायपुर।  नगर पालिक निगम रायपुर की सोमवार को सामान्य सभा काफी हंगामेदार रही। पानी, बिजली और सफाई के मुद्दे पर पार्षद एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहे। अभी कुछ दिनों पूर्व ही भाजपा में आए पार्षद मृत्युंजय दुबे और कांग्रेसी पार्षद श्रीकुमार मेनन के बीच त्यौहार में पानी सप्लाई ठप्प रहने पर बहस हुई। हंगामा नहीं रूकने पर सभापति ने एक घंटे के लिए सभा को स्थगित कर दिया है।

रायपुर नगर निगम के लिए सोमवार को सामान्य सभा काफी महत्वपूर्ण थी। सभा के पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत, सासंद सुनील सोनी, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, विधायक सत्यनारायण शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय का सम्मान किया गया। इसके बाद सामान्य सभा की कार्रवाई शुरु की गई। जैसे ही सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने सभा के आरंभ होने की घोषणा की, भाजपा के पार्षदों ने हंगामा करना शुरु कर दिया। पार्षद किसी की सुनने को तैयार नहीं थे। सभापति के बार बार आग्रह करने के बाद भी भाजपा पार्षद नेता प्रतिपक्ष सूर्यकांत राठौर, रमेश सिंह ठाकुर, मृत्युंजय दुबे ने हंगामा जारी रखा। प्रश्नकाल के पूर्व सभी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की मांग करते रहे। इस पर कांग्रेसी पार्षदों ने भी जवाब देना शुरु किया। कांग्रेस की ओर से पार्षद श्रीकुमार मेनन, सतनाम पनाग, जसबीर सिंह ढ़िल्लन, अजीत कुकरेजा ने उन्हें जवाब देकर चुप कराने की कोशिश की।

मृत्युंजय दुबे का कहना था कि इतने वर्षों में यह पहला मौका रहा जब धनतेरस से दिपावली के दौरान त्यौहार में शहर को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। महापौर और एमआईसी गंभीर होती तो शहर की जनता को प्यासा नहीं रहना पड़ता। वहीं नेता प्रतिपक्ष सूर्यकांत राठौर ने पट्टा वितरण नहीं कर पाने पर महापौर और एमआईसी पर लापरवाही का आरोप लगाया। भाजपा पार्षदों ने कहा कि कांग्रेस गरीबों को परेशान करने पर आमादा है। इसके बाद पार्षद रमेश ठाकुर ने बिजली और सफाई के मुद्दे पर महापौर को घेरने की कोशिश की। लगातार हंगामा होने पर सभापति ने एक घंटे के लिए सभा के स्थगन की घोषणा की।
 कभी 100 रूपए के लिए दिनभर चलाती थी फावड़ा, तगाड़ी,अब ई-रिक्शा चला कर उठा रही  पुरे परिवार का खर्च

कभी 100 रूपए के लिए दिनभर चलाती थी फावड़ा, तगाड़ी,अब ई-रिक्शा चला कर उठा रही पुरे परिवार का खर्च

शासन की किंचित सहायता और आमजनता की थोड़ी सी जागरूकता से जीवन में ऐतिहासिक परिवर्तन आते हैं। ऐसा ही बदलाव ग्रामीण महिलाओं के जीवन में आया है। जो महिला कृषि मजदूर के तौर पर मात्र 100 रूपए के लिए दिनभर फावड़ा, तगाड़ी चलाकर रोजाना जूझती थीं, वही अब अपने हाथों में ई-रिक्शा का हैण्डल थामकर अपने परिवार को खुशहाल बनाने के लिए अच्छी-खासी आमदनी अर्जित कर रही हैं। ग्राम कोर्रा की गायत्री साहू, कोसमर्रा की सेरूना बंजारे और पचपेड़ी की मंजू साहू अपने गांव से बाहर निकल शहर में ई-रिक्शा में सवारी बिठाकर प्रतिदिन औसतन 400-500 रूपए कमा रही हैं। 

ग्राम कोर्रा (गातापार) की 30 वर्षीय श्रीमती गायत्री साहू ने बताया कि उनके पति खेतिहर मजदूर हैं और लगभग डेढ़ साल पहले वह भी खेती मजदूर के तौर पर 100 रूपए रोजी कमाकर जैसे-तैसे अपना और अपने तीन बच्चों का भरण-पोषण करती थीं। इसी बीच ई-रिक्शा के बारे में पता चला। पहले तो घरवालों ने रिक्शा चलाने के प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया। फिर शासन से सब्सिडी मिलने की जानकारी दी, जैसे-तैसे उन्हें समझा-बुझाकर रिक्शा के लिए फॉर्म भरा। तदुपरांत देना आरसेटी से 15 दिनों का रिक्शा चालन का प्रशिक्षण लिया। इसके बाद कुल एक लाख 90 हजार में लिथियम बैटरीयुक्त ई-रिक्शा कैनरा बैंक की कुरूद ब्रांच के माध्यम से फायनेंस कराया। इसमें एक लाख 10 हजार रूपए की सब्सिडी रूर्बन योजना के तहत प्राप्त हुई, जबकि श्रम विभाग की ओर से 50 हजार रूपए की सब्सिडी मिली। हितग्राही को सिर्फ 30 हजार रूपए और ब्याज के साथ जमा करना था। अंततः गायत्री को जून 2018 मंे ई-रिक्शा मिला, जिसके बाद वो रोजाना अपने गांव से धमतरी शहर आकर सवारी गाड़ी चलाती हैं। अब वह रोजाना 400 से 500 रूपए तक आय अर्जित कर न सिर्फ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो चुकी हैं, बल्कि अपने परिवार को आर्थिक रूप से सक्षम भी बना रही हैं। शासन की इस योजना से गायत्री के जीवन-यापन, रहन-सहन में काफी बदलावा आया है।

कुरूद विकासखण्ड के ग्राम कोसमर्रा की निवासी 25 वर्षीय श्रीमती सेरूना बंजारे और ग्राम पचपेड़ी की मंजू साहू की भी कहानी कुछ इसी तरह है। कक्षा दसवीं तक शिक्षित सेरूना लगभग डेढ साल पहले सिर्फ 100 रूपए रोजी में खेत-खलिहानों में जाकर काम करती थीं। उनके पति श्री नरेन्द्र बंजारे राजमिस्त्री का काम करके रोजाना ढाई सौ रूपए कमाकर दो बच्चों सहित अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इसी बीच श्रम विभाग के माध्यम से सब्सिडी पर ई-रिक्शा मिलने के बारे में जानकारी मिली कि कुल एक लाख 60 हजार रूपए की सब्सिडी पर शासन द्वारा ई-रिक्शा प्रदाय किया जा रहा है, जिसके लिए उन्होंने तत्काल आवेदन दिया। प्रस्ताव फायनल होने के उपरांत देना आरसेटी से वाहन चालन के प्रथम बैच में सेरूना ने प्रशिक्षण लिया। फिर शहर की सड़कों ई-रिक्शा दौड़ाना शुरू किया। इन्हें भी अब प्रतिदिन 400-500 रूपए की औसत आय हो रही है, जिसके चलते अपने दो बच्चों को बेहतर शिक्षा देने में समर्थ हो चुकी हैं। उन्होंने शासन की उक्त योजना के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए आभार माना। साथ ही यह भी मांग रखी कि शहर में ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करने के लिए किसी जगह पर चार्जिंग प्वाइंट दिया जाए, जिससे उन्हें बैटरी चार्ज करने में मदद मिल सके। मंजू भी ग्राम पचपेड़ी से रोजाना शहर आकर ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं। इन महिलाओं के जीवन में न सिर्फ व्यापक बदलाव आया है, बल्कि पर्यावरण को सुरक्षित रखते हुए ये स्वावलम्बन की ओर अग्रसर हो रही हैं।
 बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर की पैसो की मांग,मामला दर्ज

बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर की पैसो की मांग,मामला दर्ज

रायपुर|  छत्तीसगढ़ की राजधानी में पति-पत्नी का ऐसा गिरोह सक्रिय है जो बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा  देता फिर उन्हें फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर उनसे पैसों की मांग करता था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ठगी करने वाले पति-पत्नी सहित तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। ये गिरोह अपनी ऊंची पहुंच बताकर युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देता था।


पुलिस के मुताबिक मठपुरैना निवासी त्रिलोक कुमार सिन्हा, सूरज कुमार साहू और अन्य लोगों ने रूपेन्द्र वर्मा, उसकी पत्नी शालिनी वर्मा और बीवी राव के खिलाफ ठगी की शिकायत की। पीड़ितों की शिकायत के मुताबिक ये गिरोह अपनी ऊंची पहुंच बताकर लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देते थे। पीड़ितों के मुताबिक ठगों ने उन्हें भी ग्रामीण खाद्य योजना के तहत खाद्य अधिकारी की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। युवक ठगों के झांसे में आ गए। आरोपियों ने नौकरी दिलाने के एवज में दोनों से 50-50 हजार रुपए ले लिया। इसके बाद दोनों को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दे दिया। इसके बाद दोनों जब फर्जी ज्वाइनिंग लेटर लेकर खाद्य विभाग पहुंचे, अधिकारियों ने ज्वाइनिंग लेटर को फर्जी बताया। 

अधिकारियों ने इस प्रकार की भर्ती से इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित युवकों को ठगों की सच्चाई का पता चला। पीड़ितों ने जब आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने देने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ितों ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
पति की मौत का फायदा उठाकर शिक्षक ने महिला के साथ किया कुछ ऐसा,की आप भी जान कर हो जायेंगे हैरान

पति की मौत का फायदा उठाकर शिक्षक ने महिला के साथ किया कुछ ऐसा,की आप भी जान कर हो जायेंगे हैरान

रायपुर| देशभर में महिलाओं के साथ अपराध बढ़ते ही जा रहे है। छत्तीसगढ़ में भी ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमे एक शिक्षक ने पति की मौत का फायदा उठाकर विधवा महिला को अपने झूठे प्यार में फंसाया। जब महिला बेटे को जन्म दिया तो...

 
जानिए पूरा मामला-
 
बता दें कि गत 30 सितंबर को विधवा महिला ने शिशु को जन्म दिया है। इसी मामले में 14 अक्टूबर को नयापारा प्राथमिक स्कूल में पीड़िता, ग्रामीणों और महिला बाल विकास विभाग की बैठक हुई। जहां महिला ने नयापारा प्राथमिक स्कूल के शिक्षक गणेश गायकवाड़ को बच्चे का पिता बताया था। बिना सबूत शिक्षक ने बच्चे को अपनाने से इंकार कर दिया। इसके बाद महिला को इंसाफ दिलाने समाज के लोग सामने आए।
 
गुरुवार रात महिला ने लिखाई थी रिपोर्ट-
 
गुरुवार रात महिला ने पिता और समाज के लोगों के साथ डौंडी थाने में पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 376 पंजीबद्ध कर विधवा महिला का डॉक्टरी परीक्षण कराया। न्यायालय में पेश किया जहां से बालोद जेल भेज दिया है
 
किन्नरों ने भी दिया बिलासपुर में हवाई सेवा को लेकर समर्थन, आंदोलन में हुए शामिल

किन्नरों ने भी दिया बिलासपुर में हवाई सेवा को लेकर समर्थन, आंदोलन में हुए शामिल

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का अखंड धरना आंदोलन सोमवार को लगातार दसवें दिन भी जारी रहा। उक्त धरना आंदोलन सर्वदलीय आंदोलन है और नगर की सामाजिक संस्थाओं की ओर से पूर्ण समर्थन दिया जा रहा है। सोमवार के दिन ख़ास बात यह देखने को मिली के इस आंदोलन को शहर के किन्नरों ने भी समर्थन दिया। यह आंदोलन बिलासपुर को दिल्ली, बंबई जैसे महानगरों से सीधी हवाई सुविधा के लिए किया जा रहा है। आंदोलनकारियों का कहना है कि इस मांग की पूर्ति के बगैर इसे बंद नहीं किया जायेगा। धरना आंदोलन के दसवें दिन प्रमुख रूप से शहर के किन्नर धरने पर बैठे। धरना स्थल पर पहुंचे सभी ने कहा की रायपुर की तरह सर्वसुविधायुक्त एयरपोर्ट बिलासपुर में भी बनाया जाना चाहिए।


कुछ दिनों पहले विधायक धरमजीत सिंह भी धरना स्थल पहुंचे थे और इसका समर्थन किया था। उन्होंने बताया की पिछले विधानसभा सत्र के समय विमानन मंत्रालय से मामले के संबंध में चर्चा के दौरान जगदलपुर का जिक्र होने और बिलासपुर पर चर्चा न होने पर आपत्ति जताने संबंधी सदन की चर्चा का उल्लेख करते हुये कहा कि न केवल राज्य सरकार, केन्द्र सरकार बिलासपुर एयरपोर्ट के लिए आवश्यक धन राशि उपलब्ध करा सकते हैं। बल्कि एसईसीएल और एनटीपीसी जैसे सार्वजनिक संस्थान भी इसके लिए सीएसआर मद से आवश्यक राशि उपलब्ध करा सकते है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह जनआंदोलन रोका नहीं जाना चाहिए और जब तक कि बिलासपुर एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई के लिए नियमित हवाई सुविधा न मिल जाये, तब तक इसे जारी रहना चाहिए। उन्होंने आगामी विधानसभा सत्र में बिलासपुर एयरपोर्ट का मामला उठाने का वादा किया था है ।
 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी राहत सुप्रीम कोर्ट में निलंबित आईपीएस मुकेश गुप्ता द्वारा लगाई गई फोन टैपिंग की याचिका से हटा उनका नाम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी राहत सुप्रीम कोर्ट में निलंबित आईपीएस मुकेश गुप्ता द्वारा लगाई गई फोन टैपिंग की याचिका से हटा उनका नाम

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट से आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट में निलंबित आईपीएस मुकेश गुप्ता द्वारा लगाई गई फोन टैपिंग की याचिका से सीएम का नाम हटा लिया गया है। जानकारी के अनुसार निलंबित आईपीएस मुकेश गुप्ता ने फोन टैपिंग के मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी एक पक्ष बनाया गया था। मामले में महाधिवक्ता सतीशचंद्र वर्मा ने बताया कि  इस पर हमारी आपत्ति को स्वीकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम हटा दिया है।

गौरतलब है कि अपनी बेटियों की फोन टैपिंग के मामले में निलंबित आईपीएस मुकेश गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है. गुप्ता की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ पुलिस अवैध तरीके से उनकी बेटियों का फोन टेप कर रही है. सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल होते ही छत्तीसगढ़ में इस बात को लेकर हड़कंप मच गया है कि पुलिस महकमे से आखिर कैसे सूचनाएं लीक हो रही हैं?

इंटरनेट पर छाया जाह्नवी कपूर का चांदनी लुक, मिलने लगे शादी के ऑफर

इंटरनेट पर छाया जाह्नवी कपूर का चांदनी लुक, मिलने लगे शादी के ऑफर

जाह्नवी कपूर को भले ही उनके जिम लुक के लिए कितना ही ट्रोल किया जाता रहा हो, लेकिन जाह्नवी ने ट्रोलर्स को कभी भी अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। और तो और उन्हें फिल्म इंडस्ट्री की स्टाइलिश ऐक्ट्रेसेस में से एक माना जाता है। ट्रडिशनल से लेकर वेस्टर्न आउटफिट्स को वह बड़ी ही आसानी से कैरी कर लेती हैं।

 
हाल ही में जाह्नवी को वाइट कलर की साड़ी में स्पॉट किया गया। इसके साथ उन्होंने डीप बैक वाला स्टाइलिश ब्लाउज पहना था। जाह्नवी के इस लुक को देख फैन्स को श्रीदेवी की याद आ गई। लोगों ने जाह्नवी के इस लुक को फिल्म चांदनी वाली श्रीदेवी से कंपेयर कर दिया और कहा कि जाह्नवी को वाइट साड़ी में देख चांदनी जैसा फील आ रहा है।

वहीं एक फैन ने लिखा, जाह्नवी आप वाइट साड़ी में ज्यादा हॉट लगती हो। वहीं एक यूजर ने तो जाह्नवी को शादी के लिए प्रपोज ही कर दिया। उसने लिखा, जाह्नवी क्या आप मुझसे शादी करोगी?

बता दें कि जाह्नवी ने यह वाइट साड़ी अपनी फैमिली की दिवाली आफ्टर पार्टी में पहनी थी और इसमें वह काफी गॉर्जस लग रही थीं। उनकी बहनों यानी ऐक्ट्रेसेस सोनम कपूर और अंशुला कपूर ने भी उनकी खूब तारीफ की।
जाह्नवी के फिल्मी प्रॉजेक्ट्स की बात करें, तो वह आने वाले वक्त में रूहीअफ्जा,करगिल गर्ल और दोस्ताना 2 जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। जहां रूहीअफ्जा एक हॉरर कॉमिडी है और उसमें राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, वरुण शर्मा, रॉनित रॉय और आमना शरीफ नजर आएंगी, वहीं करगिल गर्ल इंडियन एयरफोर्स पायलट गुंजन सक्सेना की बायॉपिक है, जिसमें जाह्नवी गुंजन के रोल में हैं। जबकि दोस्ताना 2 में उनके ऑपोजिट कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। इसके प्रीच्ल में प्रियंका चोपड़ा, जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और बॉबी देओल नजर आए थे। यह फिल्म सुपरहिट रही थी और गाने भी टॉप में रहे।
 रोड एक्सीडेंट के दौरान कार को किया आग के हवाले, मामला दर्ज

रोड एक्सीडेंट के दौरान कार को किया आग के हवाले, मामला दर्ज

रायपुर। मोटर साइकिल से एक्सीडेंट के बाद कार चालक घटनास्थल पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। जब वापस आया तो कार को किसी ने आग लगा दिया था। घटना की रिपोर्ट खरोरा थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार इंदिरा कालोनी मंदिर हसौद निवासी नोहर रात्रे 28 वर्ष पिता स्व.गणेश रात्रे ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि खरोरा मुक्तिधाम के पास कार से मोटर सायकिल सवार का एक्सीडेंट हो जाने पर प्रार्थी कार छोड़कर फरार हो गया था जब वापस आया तो किसी अज्ञात व्यक्ति ने कार में आग लगा दी थी। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 435 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

 डाक वितरण करने गए आरपीएफ के आरक्षक के साथ मारपीट, मामला दर्ज

डाक वितरण करने गए आरपीएफ के आरक्षक के साथ मारपीट, मामला दर्ज

रायपुर। डाक वितरण करने गए आरपीएफ के जवान के साथ दो युवकों ने बेवजह मारपीट कर पत्थर से मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट खमतराई थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार शिव मंदिर गली राजातालाब सिविललाईन निवासी आर सैयद 33 वर्ष पिता सैयद इमामुलहक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रार्थी आरपीएफ रायपुर ने आरक्षक के पद पर तैनात है। 3 अक्टूबर को बालाजी चौक खमतराई में डाक वितरण करने गया था। इसी दौरान सुनील उर्फ वाल्टीयर एवं जॉनसन सी ने बेवजह विवाद कर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर पत्थर से मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाए जाने पर अपराध कायम किया है। 

पानी टँकी निर्माण में लापरवाही ने ली मासूम की जान, सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन

पानी टँकी निर्माण में लापरवाही ने ली मासूम की जान, सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन

बिलासपुर।  निगम प्रशासन की लापरवाही के चलते बच्चे की मौत हो गई, जिससे आक्रोशित परिजनों ने अरपा नदी में बने पुराना पुल में चक्काजाम कर दिया है। घटना मेलापारा चांटीडीह की है।


जानकारी के मुताबिक चांटीडीह मेलापारा में पानी टंकी का निर्माण किया जा रहा है, जिसके लिए बड़ा गड्ढा खोदा गया है, जिसमें पानी जमा हुआ था। सोमवार की सुबह करीब 10 बजे चांटीडीह में रहने वाला 9वर्षीय अनुराग साहू गड्ढे में गिर पड़ा, और उसकी मौत हो गया। अनुराग साहू चांटीडीह रामायण चौक स्थित द्वारका मंदिर का छात्र था।

पानी टंकी निर्माण में लापरवाही से क्षेत्र के लोग नाराज थे, इस घटना ने उनके सब्र का बांध तोड़ दिया। अनुराग साहू के पिता महेश साहू के साथ चांटीडीह के निवासी बच्चे का शव लेकर पुराना अरपा पुल के पास चक्काजाम कर रहे हैं, जिन्होंने नगर निगम और जिला प्रशासन पर इस मौत का ठीकरा फोड़ते हुए तुरंत लापरवाह अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदार पर कार्यवाही के साथ मेलापारा में बन रहे पानी टंकी निर्माण के कार्य में एहतियात बरतने की मांग की है। साथ ही परिजन मुआवजे की भी मांग कर रहे हैं। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और चक्का जाम करने वालों को समझाइश दी जा रही है, लेकिन चक्का जाम करने वाले लोग नगर निगम के किसी जिम्मेदार व्यक्ति से बात करने की जिद पर अड़े हुए हैं।
लापता बच्ची का सुराग नहीं, तलाश में जुटी पुलिस

लापता बच्ची का सुराग नहीं, तलाश में जुटी पुलिस

महासमुंद। तुमगांव से शनिवार दोपहर घर के सामने से लापता हुई तीन वर्षीय बच्ची का 20 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बच्ची के गायब होने की सूचना के बाद से पुलिस और डाग स्क्वाड की टीम लगातार तलाश में जुटी है। लेकिन पुलिस के हाथ अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। 


पुलिस के मुताबिक उन्होनें आसपास का पूरा इलाका छान मारा है और लगातार खोजबीन जारी है। ज्ञात हो कि रायपुर निवासी तीन वर्ष की बच्ची अपने माता-पिता के साथ दिवाली और छठ पर्व मनाने के लिए यहां तुमगांव अपने रिश्तेदार के यहां आई थी। शनिवार दोपहर तीन बजे परिजन घर में खाना खा रहे थे, उसी दौरान वह बाहर खेलने निकली और आधे घंटे बाद  गायब हो गई। बच्ची के लापता होने के बाद परिजन आसपास तलाश में जुट गए जब परिजन को बच्ची नहीं दिखी तो उन्होनें पुलिस में बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर बच्ची की खोजबीन अभियान शुरू किया। लेकिन अब तक बच्ची के संबंध में कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। 
डाग स्क्वाड की टीम भी जुटी|

तुमगांव थाना प्रभारी योगेश सोनी ने बताया कि बच्ची के लापता होने के बाद से पुलिस टीम तलाश में लगी हुई है। फिलहाल बच्ची के संबंध मेंं कोई जानकारी उनके हाथ नहीं लगी है। उन्होंने बताया कि तुमगांव शहर के सभी सीसीटीव्ही कैमरे के फुटेज खंगाले गए है पर बच्ची को कोई लेकर जाते हुए नहीं दिखा है। इसके अलावा पुलिस ने आसपास के कुंए और अन्य स्थानों में भी खोजबीन की, लेकिन कुछ भी नहीं मिल पाया है। पूरे इलाके में बच्ची की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। डाग स्कॉड की टीम भी लगातार इलाके में सर्च कर रही है। 
मेले से लौटकर युवक ने लगाई फांसी, जाने क्या है पूरा मामला

मेले से लौटकर युवक ने लगाई फांसी, जाने क्या है पूरा मामला

खरसिया विकासखंड के ग्राम दर्रामुड़ा निवासी युवक ने रात के वक़्त पेड़ में फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पुलिस द्वारा पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम हेतू सिविल अस्पताल खरसिया भेजा गया। वहीं नवयुवक ने क्यूं फांसी लगाई, यह कारण अज्ञात है।

बताया जा रहा है कि दर्रामुड़ा के युवक पंकज निषाद पिता-चमरा निषाद अपने दोस्तों के साथ ग्राम बसनाझर में मेला देखने गया गाया था। वहीं लगभग 11:00 बजे दोस्तों के साथ ही घर भी लौट आया था। परंतु ना जाने किन कारणों से नवयुवक ने देर रात घर के आंगन में स्थित अमरूद के पेड़ में साड़ी का फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया। सुबह जानकारी होने पर कोटवार के माध्यम से भूपदेवपुर पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी उत्तम साहू ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं फांसी लगाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। युवक लगभग 21 वर्ष का बताया जा रहा है।
महिला की हत्या कर जलाई लाश,आरोपी ने थाने में किया आत्मसमर्पण

महिला की हत्या कर जलाई लाश,आरोपी ने थाने में किया आत्मसमर्पण

जांजगीर जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाले एक सिरफिरे युवक ने महिला की हत्या कर शव को पेट्रोल से जला दिया,और इस घटना को अंजाम देने के बाद खुद थाने में आकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ  मामला दर्ज कर उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

जांजगीर जिले की नवागढ़ पुलिस उस वक्त हैरान रह गई जब एक युवक ने थाने में सरेंडर कर महिला की हत्या की पूरी बात बताई। आरोपी ने युवक ने बताया,कि महिला की हत्या करने के बाद शव को पेट्रोल डालकर जला दिया। आरोपी युवक की बातों को सुनकर पुलिसवालों ने युवक के बताए हुए पते पर पहुंचकर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। घटना नवागढ़ के वार्ड 2 की है। वहीं, मृतका सुनीता कुशवाहा अंबिकापुर की रहने वाली है। आरोपी ने घटना को क्यों अंजाम दिया, इस बारे में अभी खुलासा नही हो सका है, पुलिस घटना को लेकर अभी जांच कर रही है, जिसके बाद मामले से पर्दा हटेगा।
 
आरक्षक ने किया युवती से छेड़छाड़, अपराध दर्ज

आरक्षक ने किया युवती से छेड़छाड़, अपराध दर्ज

कोरबा। कुसमुंडा थाना में पदस्थ एक आरक्षक ने पासपोर्ट वेरिफि केशन के नाम पर सेवा शुल्क लेने की बात कहते हुए एक युवती से छेड़छाड़ करते हुए उससे अश्लील शब्दों का प्रयोग किया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरक्षक के खिलाफ  छेड़छाड़ व एसटी-एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

 
कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक युवती ने पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन के आधार पर युवती का पासपोर्ट वेरिफि केशन के लिए थाना में पासपोर्ट का कामकाज देखने वाले आरक्षक ने युवती को फोन कर पासपोर्ट वेरिफि केशन कराने के लिए कहा था। जब युवती पासपोर्ट का वेरिफि केशन कराने पहुंची तो आरक्षक ने उसके परफ्यूम की तारीफ कर सेवा शुल्क लगने की बात कही थी। इसी दौरान सेवा शुल्क के नाम पर आरक्षक ने युवती को फोन लगाकर अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। युवती की लिखित शिकायत पर कुसमुंडा पुलिस ने आरक्षक के खिलाफ  धारा 354 एसटी-एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
हाथी ने दो बच्चों को किया घायल,दोनों बच्चो को स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती

हाथी ने दो बच्चों को किया घायल,दोनों बच्चो को स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती

कोरबा वन मंडल में जंगल से घिरे आबादी क्षेत्र में हाथी की लगातार घुसपैठ ग्रामीणों के लिए चिंता का बड़ा विषय है। हर दूसरे तीसरे दिन हाथी किसी न किसी क्षेत्र में घुसकर किसानों की फसलों को क्षति पहुंचा रहे हैं। बताया जाता है कि और कोरबा मंडल के करताल वन परिक्षेत्र के ग्राम मधवानी में सोमवार की तड़के हाथी ने दो बच्चों पर हमला कर दिया है बुरी तरह घायल दोनों बच्चों को उपचार के लिए करतला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है हाथी के हमले से गांव में आक्रोश व्याप्त है 


बताया जाता है कि जहां करतला में हाथियों का दूसरा ढूंढ उत्पात मचा रहा है वहीं दूसरी ओर गणेश हाथी धरमजयगढ़ के छाल रेंज से कोरबा मंडल के बताती जंगल जा पहुंचा है जिससे खतरा और ज्यादा बढ़ गया है क्योंकि गणेश बिलासपुर सर्किल का सबसे खतरनाक हाथियों में से एक है जिसे पकडऩे के लिए वन विभाग ने पूरी ताकत झोंक दी थी और पकडऩे के बाद भी वह जंजीरों को तोड़ कर भाग निकला था लंबे इंतजार के बाद एक बार फि र गणेश ने पूर्व मंडल में दस्तक दी है जिससे खतरा और भी बढ़ गया है वन विभाग की अलग-अलग तीन क्षेत्रों में विचरण कर लोगों को सावधान करने में जुटी हुई है।
किशोरी को अकेला पाकर अपचारी बालक ने बेइज्जत करने किया प्रयास, मामला दर्ज

किशोरी को अकेला पाकर अपचारी बालक ने बेइज्जत करने किया प्रयास, मामला दर्ज

रायपुर। किशोरी को अकेला पाकर अपचारी बालक ने अनाचार का प्रयास किया। घटना की रिपोर्ट राजेंद्र नगर थाने में दर्ज की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार तीन अक्टूबर को न्यू दुर्गा नगर गली नंबर तीन राजेंद्र नगर में 17 वर्ष बालिका को अकेला पाकर अपचारी बालक उम्र 17 वर्ष ने घर में घुसकर बेइज्जत करने की नियत से हाथ बांह पकड़कर अनाचार का प्रयास किया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही कार को मारी टक्कर, महिला घायल

तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही कार को मारी टक्कर, महिला घायल

रायपुर। तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही कार को ठोकर मार देने से कार में सवार महिला घायल हो गई। घटना की रिपोर्ट आजाद चौक थाने में दर्ज की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार शांति नगर वार्ड 4 राजनांदगांव निवासी रूपेश कुमार चौबे 30 वर्ष पिता रामधुनी चौबे ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि तीन अक्टूबर को कंकाली पारा चौक के पास प्रार्थी अपनी पत्नी के साथ कार से आ रहा था इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार क्रमांक सीजी 04 एफजे 3756 का चालक ने अनियंत्रित होकर ठोकर मार दिया जिसके चलते कार में सवार प्रार्थी की पत्नी श्रद्धा चौबे को चोट लगा। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ 279, 337 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 


 
सूपा-चरहिया, कुम्हारी समान सहित आचार-पापड़ और पारंपरिक गहनों की हो रही खूब बिक्री पौनी-पसारी बाजार में उमड़ा जन सैलाब

सूपा-चरहिया, कुम्हारी समान सहित आचार-पापड़ और पारंपरिक गहनों की हो रही खूब बिक्री पौनी-पसारी बाजार में उमड़ा जन सैलाब

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के उपलक्ष्य पर रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में नगरीय प्रशासन विभाग के स्टॉल में 'पौनी-पसारी' बाजार में खरीददारों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। वहीं बाजार लोगों के आकर्षक का केन्द्र बना रहा। स्टॉल में राज्य सरकार की पौनी-पसारी योजना के तहत महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा लगाए गए सूपा, चरहिया, टूकना, कुम्हारी समान, मिट्टी के बर्तन, सो पिस, लोहे के कलाकृति, ढोकरा कला, बांस कला, पारंपरिक गहनों की खूब बिक्री हो रही है। साथ ही लोगों को खूब पसंद भी आ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पारंपरिक व्यवसाय को बढ़ावा देने और ऐसे व्यवसाय से जुड़े कारीगरों और उनके परिवारों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मुहैया कराने के लिए नगरीय प्रशासन विभाग के अंतर्गत पौनी-पसारी योजना शुरू की गई है। साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्योत्सव में विभिन्न विभागों का स्टॉल लगाया गया है। नगरीय प्रशासन उपलब्धियों पर आधारित स्टॉल लगायी गई है। इनमें पौनी-पसारी योजना के तहत पारंपरिक व्यवसाय जैसे मिट्टी के बर्तन आदि, चमड़े की व्यवसाय, लोहे की पारंपरिक कलाकृति, डालड़ा की गहनें आदि की बिक्री स्टॉल में हो रही है। इसके अलावा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन द्वारा महिला स्व सहायता समूहों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और प्रचार-प्रसार के लिए अनके स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें नगर निगम दुर्ग, बैकुण्ठपुर (कोरिया), रायपुर सहित नगर पालिका परिषद, डोंगरगढ़, खैरागढ़, चाम्पा के महिला समूहों द्वारा फिनाईल, बर्तन धोने का लिक्विड, सेवई, आचार, पापड, जूट की बैग, बुटिक कपड़े की स्टॉल लगायी गई। जिसे लोगों द्वारा खरीदी की जा रही है।  

मुख्यमंत्री ने डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा द्वारा रचित गीत  अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार को किया राज्यगीत घोषित

मुख्यमंत्री ने डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा द्वारा रचित गीत अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार को किया राज्यगीत घोषित

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्योत्सव में डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा द्वारा रचित प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गीत ''अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार'' को प्रदेश का राज्यगीत घोषित किया। इस राज्यगीत को राज्य शासन द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण शासकीय कार्यक्रम और आयोजनों के शुभारंभ में बजाया जाएगा। आज  4 नवम्बर को डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा की है जन्मजयंती है।

बहुमुखी प्रतिभा के धनी, साहित्यकार एवं भाषाविद डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा का जन्म सेवाग्राम वर्धा में 4 नवम्बर 1939 को हुआ था और 8 सितम्बर 1979 को उनका रायपुर में निधन हुआ। डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा, वस्तुत: छत्तीसगढ़ी भाषा-अस्मिता की पहचान बनाने वाले गंभीर कवि थे। हिन्दी साहित्य के गहन अध्येता होने के साथ ही, कुशल वक्ता, गंभीर प्राध्यापक, भाषाविद् तथा संगीत मर्मज्ञ गायक भी थे। उनके बड़े भाई ब्रम्हलीन स्वामी आत्मानंद जी का प्रभाव उनके जीवन पर बहुत अधिक पड़ा था। उन्होंने ''छत्तीसगढ़ी भाषा व साहित्य का उद्भव विकास'' में रविशंकर विश्वविद्यालय से पी.एच.डी. की उपाधि प्राप्त की।

छत्तीसगढ़ी भाषा व साहित्य में कालक्रमानुसार विकास का महान कार्य किया। वे कवि, नाटककार, उपन्यासकार, कथाकार, समीक्षक एवं भाषाविद थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ी गीत संग्रह ''अपूर्वा'' की रचना की। इसके अलावा ''सुबह की तलाश (हिन्दी उपन्यास)'' छत्तीसगढ़ी भाषा का उद्विकास, हिन्दी स्वछंदवाद प्रयोगवादी, नयी कविता सिद्धांत एवं सृजन, हिन्दी नव स्वछंदवाद आदि ग्रंथ लिखे। उनके द्वारा लिखित ''मोला गुरू बनई लेते'' छत्तीसगढ़ी प्रहसन अत्यंत लोकप्रिय है। डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा छत्तीसगढ़ के पहले बड़े लेखक है जो हिन्दी और छत्तीसगढ़ी में समान रूप से लिखकर मूल्यवान थाती सौंप गए। वे चाहते तो केवल हिन्दी में लिखकर यश प्राप्त कर लेते। लेकिन उन्होंने छत्तीसगढ़ी की समृद्धि के लिए खुद को खपा दिया।

डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा ने सागर विश्वविद्यालय से एम.ए. की परीक्षा उत्तीर्ण की तथा 1966 में उन्हें प्रयोगवादी काव्य और साहित्य चिंतन शोध प्रबंध के लिए पी.एच.डी. की उपाधि मिली। उन्होंने 1973 में पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय से भाषा विज्ञान में एम.ए. की दूसरी परीक्षा उत्तीर्ण की तथा इसी वर्ष ''छत्तीसगढ़ी भाषा का उद्भव विकास'' विषय पर शोध प्रबंध के आधार पर उन्हें भाषा विज्ञान में भी पी.एच.डी. की उपाधि दी गई।

डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा द्वारा रचित गीत:

अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार

इंदिरावती हर पखारय तोरे पईयां

महूं विनती करव तोर भुँइया

जय हो जय हो छत्तीसगढ़ मईया

(अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार

इंदिरावती हर पखारय तोरे पईयां

महूं विनती करव तोर भुँइया

जय हो जय हो छत्तीसगढ़ मईया)

अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार

इंदिरावती हर पखारय तोरे पईयां

(महूं विनती करव तोर भुँइया

जय हो जय हो छत्तीसगढ़ मईया)

 

 

सोहय बिंदिया सही, घाट डोंगरी पहार

 

(सोहय बिंदिया सही, घाट डोंगरी पहार)

चंदा सुरूज बने तोरे नैना

सोनहा धान अइसे अंग, लुगरा हरियर हे रंग

(सोनहा धाने के अंग, लुगरा हरियर हे रंग)

तोर बोली हवे जइसे मैना

अंचरा तोर डोलावय पुरवईया

(महूं विनती करव तोर भुँइया

जय हो जय हो छत्तीसगढ़ मईया)

 

 

सरगुजा हे सुग्घर, तोरे मउर मुकुट

 

(सरगुजा हे सुग्घर, जईसे मउर मुकुट)

रायगढ़ बिलासपुर बने तोरे बञहा

रयपुर कनिहा सही, घाते सुग्गर फबय

(रयपुर कनिहा सही, घाते सुग्गर फबय)

दुरूग बस्तर बने पैजनियाँ

नांदगांव नवा करधनियाँ

(महूं विनती करव तोर भुँइया

जय हो जय हो छत्तीसगढ़ मईया)

 

 

अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार

 

इंदिरावती हर पखारय तोरे पइयां

महूं विनती करव तोरे भुँइया

जय हो जय हो छत्तीसगढ़ मईया

(अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार

इंदिरावती हर पखारय तोरे पइयां

महूं विनती करव तोर भुँइया

जय हो जय हो छत्तीसगढ़ मईया

महूं विनती करव तोर भुँइया

जय हो जय हो छत्तीसगढ़ मईया

महूं विनती करव तोर भुँइया

जय हो जय हो छत्तीसगढ़ मईया)