रायपुर। कट मारकर मोटरसाइकिल चला रहे युवक को समझाइश देने पर धारदार औजार से मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट खमतराई थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार शिवानंद नगर खमतराई निवासी अजय सिंह राजपूत 28 वर्ष पिता स्व.राजेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि श्री अस्पताल के पास शिवानंद नगर में रामपूजन पटेल अपने साथी संजय पटेल के साथ मोटरसाइकिल को कटमारते हुए चला रहा था। प्रार्थी द्वारा समझाईश देने पर आरोपी ने गाली-गलौच कर नुकीला औजार से दाहिने आंख के पास वारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
जगदलपुर। बस्तर के लिए अगले तीन दिनों में फिर से मौसम का प्रकोप सामने आ सकता है और संभावना व्यक्त की जा रही है कि 08 और 09 नवंबर के बाद यहां का मौसम तूफानी हो सकता है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एक तूफान हिंद महासागर क्षेत्र से उठ रहा है और बुलबुल नाम के इस तुफान का निशाना बस्तर बन सकता है। वैसे बस्तर में इसका प्रभाव अधिक रहेगा, लेकिन इस तूफान की गति कितनी होगी इस संबंध में अभी जानकारी जुटाई जा रही है।
कोरबा। शहर के आरामशीन निवासी 24 वर्षीय मनोज मानिकपुरी बेरोजगार है। उसकी बहन शहर के मेगा मार्ट में काम करती है। उसके माध्यम से मनोज का संपर्क भदरापारा बालको निवासी प्रकाशदास महंत से हुआ। प्रकाश ने खुद को इंजीनियर बताते हुए कई युवकों को बालको और जीटीपी कंपनी में नौकरी लगवाने की बात कही। साथ ही मनोज को भी रकम खर्च करने पर जीटीपी कंपनी में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। उसने अगस्त-सितंबर के बीच मनोज से नगदी और ऑनलाइन रुपए मंगाकर 68 हजार 8 सौ रुपए ले लिया। इसके एक माह बाद भी जब मनोज की नौकरी नहीं लगी तो उसने रकम वापस मांगी। प्रकाश ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया, लेकिन जब पुलिस से शिकायत की बात मनोज ने कही तो उसने स्टाम्प पेपर में डेढ़ लाख रुपए उधार लेने की लिखा-पढ़ी करते हुए उतनी रकम भर कर चेक दिया। मनोज ने बैंक में चेक लगाया तो खाता में पर्याप्त रकम नहीं होने से चेक बाउंस हो गया। ठगी का पता चलने पर मनोज ने बालको थाना में उसके खिलाफ रिपोर्ट की। पुलिस ने आरोपी प्रकाशदास के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। मनोज ने अपनी रिपोर्ट में उसके अलावा 7 अन्य लोगों से कुल 2 लाख 33 हजार की ठगी करना बताया है।
जशपुरनगर। मंगलवार सुबह बिहार से छठ मनाकर लौट रहा परिवार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के मुताबिक घटना में गंभीर घायल आसित कुमार, आनंद कुमार ठाकुर रायगढ़ में एमआर (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव)हैं। आसित कुमार, पत्नी भवानी कुमारी, बेटा अक्स राज व साथ में आनंद कुमार ठाकुर सहित चार लोग छठ मनाने के लिए बिहार गए हुए थे। मंगलवार सुबह रांची रोड से जशपुर जिला होते हुए एनएच 43 पर वाहन क्रमांक स्वीप्ट डिजायर जेएच 01एसबी 1209 रायगढ जा रहे थे। सुबह साढे 6 बजे करीब जिला मुख्यालय जशपुर से लगभग सात किलोमीटर दूर आगडीह हेलीपेड के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सभी को गंभीर चोट आई।

कोरबा। बालको थाना अंतर्गत आने वाले रजगामार चौकी के छुईढोड़-रजगामार रोड पर स्थित बांस बाड़ी में सोमवार की शाम मवेशी चराने गए ग्रामीणों ने एक महिला का अर्धनग्न शव देखा। इसकी जानकारी आसपास क्षेत्र में दी। इसके बाद लोग बांस बाड़ी पहुंचने लगे। शव की स्थित देखकर मामला दुष्कर्म और हत्या का लगने पर ग्रामीणों ने घटना की सूचना रजगामार पुलिस को दी।
छत्तीसगढ़ के मजदूर किसानों के हितों और हकों की लड़ाई कांग्रेस जारी रखेगी
सर्दियों के मौसम में स्किन का ड्राई होना और ड्राईनेस के कारण त्वचा में खिचाव और दरारें पडऩे जैसी समस्या बहुत कॉमन है। ऐसे में सर्दी में भी आपकी त्वचा बिल्कुल निखरी और जवान रहे, इसके लिए आपको खास ख्याल रखना होगा। सिर्फ गुनगुने पानी से नहाने और मॉश्चराइजर लगाने से ही स्किन केयर नहीं होती, उसके लिए सही खान-पान के साथ सही प्रॉडक्ट का भी इस्तेमाल करना होता है।

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने आज देर शाम सत्र 2019 -2020 के स्नातकोत्तर परीक्षाओं के आवेदन पत्र भरने की तिथि जारी कीजिसके तहत 11 नवम्बर से 20 नवम्बर तक परीक्षार्थी ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे अधिक जानकारी के लिए आप विश्विद्यालय के वेबपेज का अवलोकन कर सकते है

लखनऊ। Ayodhya case : उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने कहा है कि अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले के मद्देनजर अगर किसी ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की तो ऐसे लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत भी कार्रवाई करने में हिचक नहीं होगी।
उन्होंने कहा- 'हम पूरी तरह तैयार हैं। किसी भी हालत में किसी को कानून हाथ में नहीं लेने देंगे। हमारी इंटेलिजेंस मशीनरी तत्पर है। जरूरत पड़ी तो कानून-व्यवस्था की बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर रासुका भी लगाया जाएगा।"
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अधिकारियों की एक टीम कड़ी निगरानी रख रही है और किसी भी भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट करने पर कार्रवाई की जाएगी।
मालूम हो कि अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला इसी महीने 17 तारीख से पहले आने की संभावना है। इसके अलावा भी सरकार ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई तरह की पाबंदियां लागू की हैं। इसके तहत इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों पर भी अयोध्या में बहस आयोजित करने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी मनाई जाती है. अक्षय नवमी को आंवला नवमी भी कहा जाता है. ये दिवाली से 8 दिन बाद पड़ती है. इस साल की अक्षय नवमी 5 नवंबर को है.
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय नवमी के दिन आंवले के वृक्ष की पूजा होती है. इस दिन आंवले के पेड़ के अलावा भगवान विष्णु की भी पूजा की जाती है. अक्षय नवमी के दिन स्नान, पूजा और दान करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है.
आंवला नवमी के दिन ही भगवान विष्णु ने कुष्माण्डक नामक दैत्य को मारा था। आंवला नवमी पर ही भगवान श्रीकृष्ण ने कंस का वध करने से पहले तीन वनों की परिक्रमा की थी। आंवला नवमी पर बहुत से लोग मथुरा- वृंदावन की परिक्रमा करते हैं। संतान प्राप्ति के लिए की गई पूजा पर व्रत भी रखा जाता है और इस दिन रात में भगवान विष्णु को याद करते हुए जगराता किया जाता है।
क्या है अक्षय नवमी का महत्व?
· आंवला नवमी के संबंध में कथा प्रचलित है कि प्राचीन समय में कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर देवी लक्ष्मी ने आंवले के वृक्ष के नीचे शिवजी और विष्णुजी की पूजा की थी। तभी से इस तिथि पर आंवले के पूजन की परंपरा शुरू हुई है।
- अक्षय नवमी का पर्व आंवले से सम्बन्ध रखता है.
- इसी दिन कृष्ण ने कंस का वध भी किया था और धर्म की स्थापना की थी.
- आंवले को अमरता का फल भी कहा जाता है.
- इस दिन आंवले का सेवन करने से और आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन करने से उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है.
- इस दिन आंवले के वृक्ष के पास विशेष तरह की पूजा उपासना भी की जाती है.
- इस बार अक्षय नवमी 05 नवम्बर को मनाई जायेगी.
कैसे करें आंवले के वृक्ष के निकट पूजा?
- प्रातः काल स्नान करके पूजा करने का संकल्प लें.
- प्रार्थना करें कि आंवले की पूजा से आपको सुख,समृद्धि और स्वास्थ्य का वरदान मिले.
- आंवले के वृक्ष के निकट पूर्व मुख होकर , उसमे जल डालें.
- वृक्ष की सात बार परिक्रमा करें , और कपूर से आरती करें.
- वृक्ष के नीचे निर्धनों को भोजन कराएं , स्वयं भी भोजन करें.
अक्षय नवमी की पूजा सामग्री
आंवले का पौधा, पत्ते और फल, तुलसी का पौधा और पत्ते, जल से भरा हुआ कलश, कुमकुम, अक्षत, हल्दी, मेंहदी, गुलाल, अबीर, कलेवा, धूप, दीप, नारियल, श्रंगार का सामान, दान का सामान( अनाज, वस्त्र) आदि।
पूजन मुहूर्त - 6 बजकर 45 मिनट से 11 बजकर 54 मिनट तक
रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान अब अवैध रेत तस्करों के गढ़ के रूप में होने लगी है। रेत माफियाओं का मनोबल इतना मजबूत है कि बेबाकी से रेत अवैध उत्खन्न कर महंगे दर पर बेच रहे हैं। आखिरकार इनके पीछे किसका संरक्षण हैं, यह भी उजागर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बैंकुण्ठपुर में जैसी घटना सामने आयी है, उससे भी यह ज़ाहिर होता है कि प्रशासनिक संरक्षण में अवैध रेत तस्करी का काम जारी है। आखिरकार प्रदेश में सम्बंधित मंत्रालय क्या कर रहा है? इस तरह से लगातार अवैध रेत की तस्करी हो रही है। वहीं कांग्रेस की सरकार लगातार दावा करती है कि तस्करी रोकने ठोस नीति बनाई गई है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं दिख रहा है। पूरे प्रदेश में रेत तस्करी को लेकर भयावह स्थिति है। 24 घंटे रेत के घाटों में अवैध उत्खन्न हो रहा है और ओवर लोड करके भारी कीमत पर बेची जा रही है। उन्होंने कहा कि कहीं सत्ताधारी और रसूखदार लोग इस अवैध रेत के उत्खन्न में तो नहीं है, जिसकी वजह से ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है। प्रदेश के हर जिले में रेत उत्खन्न को लेकर लगातार खबरें आ रही है लेकिन विभाग का अमला कार्यवाही करने में पूरी तरह से नाकाम है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि अवैध रेत माफियाओं का मनोबल इतना मजबूत हो गया है कि उन पर किसी तरह का दबाव व कार्यवाही से भयभीत नहीं है और लगातार अवैध रेत के उत्खन्न में सक्रिय है।
छत्तीसगढ़ स्तरीय श्रमण संघीय महिला अधिवेशन अभ्युदय हर्ष एवं उल्लास के वातावरण में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से आय श्रमण संघ महिला मंडल एवं श्रमण संघ परिवार के महिला सदस्यों की समृद्ध उपस्थिति के मध्य आनंद मधुकर रतन भवन के प्रांगण में साध्वी श्री प्रिय दर्शना श्री जी के सानिध्य में सआनंद संपन्न हुआ
आचार्य भगवन ध्यान योगी शिव मुनि जी युवाचार्य श्री महेंद्र ऋषि जी एवं छत्तीसगढ़ प्रवर्तक रतन मुनि जी महाराज के मंगल मंगल संदेश के साथ महिला अधिवेशन प्रारंभ हुआ
श्रमण संघ महिला मंडल दुर्ग एवं श्रमण संघ दुर्ग के आतिथ्य में आयोजित महिला अधिवेशन की मुख्य अतिथि वक्ता श्रीमती बसंती जी संचेती मलकापुर महाराष्ट्र एवं रितु जी चौरडिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रेरक उद्बोधन ने महिला अधिवेशन में समा बांधा श्रीमती रितु चौरडिया ने महिला अधिवेशन के संदेश संगठन समर्पण एवं सृजन पर महिलाओं की भूमिका ऊपर विशेष रूप से प्रकाश डाला
महिला अधिवेशन की विधि प्रमुख वक्ता श्रीमती बसंती जी संचेती पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑल इंडिया जैन कॉन्फ्रेंस महिला शाखा के प्रेरक उद्बोधन ने गुरुओं के प्रति सच्ची श्रद्धा और समर्पण रखने की बात कहते हुए संगठन एक सूत्र में बंधे इस विषय पर बहुत ही सारगर्भित बातें महिला अधिवेशन में प्रमुख रूप से कहीं साध्वी प्रिय दर्शना श्रीजी एवं साध्वी डॉ विचक्षण श्री ने के मार्गदर्शन में आयोजित इस महिला अधिवेशन को संबोधित करते हुए साध्वी रत्न ज्योति ने श्रमण संघ की एकता और अखंडता पर विशेष रूप से प्रकाश डाला साध्वी डॉ विचक्षण श्री ने महिलाओं को संगठन समर्पण और सृजन की दूरी बताते हुए इनक्रीस उक्त तीनों विषय पर महिलाएं विशेष रुप से खरी उतरती है उनके बिना ना तो संगठन की ना तो समर्पण की और ना तो सृजन की कल्पना भी की नहीं की जा सकती है
श्रमण संघ महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सरिता श्री श्री माल ले अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्रमण संघ महिला मंडल के प्रयासों की व्याख्या की कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सपना संचेती रुचिका बाघमार एवं रचिता श्री श्री माल ने विभिन्न क्षेत्रों से आय श्रमण संघ महिला मंडल के सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जिनमें दुर्ग रायपुर बीजा धमतरी बालाघाट के महिला सदस्यों ने श्रमण संघ कैसे आगे और बड़े उस विषय पर अपनी बातें रखी एवं साध्वी श्री से छत्तीसगढ़ क्षेत्र में कम से कम तीन चातुर्मास और करने की विनती भी रखी श्रमण संघ के अध्यक्ष निर्मल बाफना एवं मंत्री टीकम छाजेड़ ने छत्तीसगढ़ क्षेत्र से के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए प्रतिनिधियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया कार्यक्रम की समाप्ति गुरु वंदना जैन ध्वज वंदना एवं मंगल पाठ के साथ अधिवेशन की समाप्ति हुई


नई दिल्ली देश में इस समय बेरोजगारी की समस्या को लेकर गंभीर चिंताएं हैं और बड़े पैमाने पर कई कंपनियां छंटनी भी कर रही हैं. हालांकि ऐसे में एक अच्छी खबर आई है. देश की सबसे बड़ी कोयला कंपनी कोल इंडिया की आने वाले दिनों में बड़े पैमाने पर भर्ती करने की योजना है. बताया जा रहा है कि कोल इंडिया की आने वाले दिनों में करीब 10,000 लोगों की भर्ती करने की योजना है. खबरों के मुताबिक खुद केंद्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी ने इस बात की जानकारी दी है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोल इंडिया की साल 2024 तक एक अरब टन कोयले का उत्पादन करने की योजना है. इसके अलावा कंपनी की अगले वित्त वर्ष यानी फाइनेंशियल इयर 2019-20 में 750 मिलियन टन कोयले का उत्पादन करने की योजना है. इसके लिए कंपनी को भारी संख्या में कार्यबल की जरूरत पड़ेगी और इसीलिए कोल इंडिया कर्मचारियों की भर्ती करेगी.

केंद्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी कोल इंडिया के एक कार्यक्रम में आए हुए थे और उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि कोल इंडिया अपने लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है और इसके लिए कंपनी को जरूरी संसाधन सरकार की ओर से भी मुहैया कराए जाएंगे.
रायपुर। कांग्रेस ने केन्द्र सरकार पर व्हाटसअप और फोन टैपिंग का आरोप लगाया है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को व्हाटसअप में हैकिंग वाला मैजेस भी मिला है। इसके बाद से कांग्रेसी ट्वीटर में ''व्हाटसअप स्पाइगेट'' टैग कर ट्वीट कर रहे हैं। इसको लेकर सीएम भूपेश बघेल ने भी आज शाम ट्वीट कर केन्द्र सरकार पर हमला बोला।
- हिटलर के 45 हजार प्रशिक्षित जासूस थे
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 3, 2019
- रावण ने भी शार्दुल, शुक्र व शारण से जासूसी करवाई थी
- महाभारत में भी प्रतिवेदक, कापटिक, कर्णेजप नाम से जासूसों को सम्बोधित किया गया है
ज़ाहिर है कि अगर जासूसी की आदत पुरानी हो तो कभी जाती नहीं है।#WhatsAppSpygate
मुख्यमंत्री ने ट्वीट में लिखा कि हिटलर के 45 हजार प्रशिक्षित जासूस थे, रावण ने भी शार्दुल, शुक्र व शारण से जासूसी करवाई थी...सीएम ने लिखा कि महाभारत में भी प्रतिवेदक, कापटिक, कर्णेजप नाम से जासूसों को सम्बोधित किया गया है..सीएम ने ट्वीट के अंतिम लाइन में लिखा कि ''ज़ाहिर है कि अगर जासूसी की आदत पुरानी हो तो कभी जाती नहीं है''।
रायपुर| छत्तीसगढ़ की राजधानी में पति-पत्नी का ऐसा गिरोह सक्रिय है जो बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देता फिर उन्हें फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर उनसे पैसों की मांग करता था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ठगी करने वाले पति-पत्नी सहित तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। ये गिरोह अपनी ऊंची पहुंच बताकर युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देता था।









.jpg)












