BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
डॉक्टर ने बच्ची का हाथ बिगाड़ा, शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं, जानिए कहा की है घटना

डॉक्टर ने बच्ची का हाथ बिगाड़ा, शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं, जानिए कहा की है घटना

दंतेवाड़ा | शहर के एक निजी हास्पिटल के चिकित्सक द्वारा बच्ची के हाथ का गलत आपरेशन करने के बाद अब उसके पिता इलाज करवाने भटक रहे हैं। रायपुर में दोबारा आपरेशन में डाक्टर दो लाख 20 हजार का खर्च बता रहे हैं जबकि शासन से उसे महज 60 हजार रूपये ही स्वीकृत हुए हैं। बच्ची के पिता ने मामले में कलेक्टर से गुहार लगाई है।

कटेकल्याण जिला दंतेवाड़ा निवासी श्रीमती शालिनी ठाकुर पति जयप्रकाश ठाकुर ने कलेक्टर व एसपी को दिए गए शिकायत में जिक्र किया है कि सितम्बर माह में उनकी पुत्री का हाथ फ्रेक्चर हो गया था। वे उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी हास्पिटल में लाए थे। डाक्टर ने आपरेशन करने की आवश्यकता बताई। आपरेशन के बाद बच्ची का हाथ टेढ़ा हो गया। इसके बाद डाक्टर ने दोबारा आपरेशन की बात कही। आपरेशन के बावजूद बच्ची का हाथ ठीक नहीं हो सका। वहीं प्रबंधन द्वारा उपचार का पूरा रूपया भी वसूल कर लिया गया। श्रीमती ठाकुर ने डाक्टर के गंभीर लापरवाही की शिकायत प्रबंधन से की पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने इसकी शिकायत कलेक्टर बस्तर व एसपी से की है। मामले में कलेक्टर ने सीएचएमओ को जांच करने के निर्देश दिए वहीं एसपी ने सीएसपी हिमसागर सिदार को जांच उपरांत कार्रवाई का आदेश दिया है। अभी तक बच्ची के पिता को इंसाफ नहीं मिल सका है। इधर बच्ची के परिजनों ने जब उसे अन्य डाक्टरों को दिखाया तो दूसरे शहर ले जाने की सलाह दी गई। उन्होंने बच्ची को वीवी हास्पिटल रायपुर ले जाकर जांच करवाया तो डाक्टर ने एक लाख 20 हजार रूपये का खर्च बताते हुए दो बार आपरेशन करने की बात कही। इधर बच्ची की बिगड़ती हालत के चलते परिजन परेशान रहे। उन्हें मानसिक रूप से परेशान होना पड़ा। बच्ची के पिता ने मामले में कलेक्टर को दोबारा पत्र लिखकर डाक्टर के विरुद्ध कार्रवाई करने व बच्ची का निशुल्क उपचार करने की मांग की है। बता दें कि इसके पहले भी कुछ चिकित्सकों के विरुद्ध उपचार में लापरवाही के गंभीर आरोप लगते रहे हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी एहसान तिग्गा निलंबित, जानिए क्या है पूरा मामला

खाद्य सुरक्षा अधिकारी एहसान तिग्गा निलंबित, जानिए क्या है पूरा मामला

मतरी | आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री एहसान तिग्गा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक कर्तव्य निर्वहन में गंभीर लापरवाही एवं विधानसभा ध्यानाकर्षण सूचना का गलत जवाब प्रस्तुत करने करने के आरोप में उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में श्री तिग्गा का मुख्यालय कार्यालय, उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला-बीजापुर नियत किया गया है ।

 
युवक से 65 हजार की ठगी, एयरपोर्ट में नौकरी के नाम पर जमा कराए रुपए, जानिए कहा की है ये घटना

युवक से 65 हजार की ठगी, एयरपोर्ट में नौकरी के नाम पर जमा कराए रुपए, जानिए कहा की है ये घटना

हासमुंद | एयरपोर्ट में नौकरी लगाने के नाम पर एक युवक से 65 हजार रुपए ठगी का मामला सामने आया है। मामला तुमगांव थाना के ग्राम भोरिंग का है। युवक की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी मोबाइल धारक के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। ग्राम भोरिंग निवासी टुकेश कुमार साहू पिता पवन कुमार (26) को एयर इंडिया से एक व्यक्ति के मोबाइल नंबर 95605-64503 से फोन आया और बोला कि एयर इंडिया में काम करने के लिए पहले बायोडाटा की आवश्यकता है। बायोडाटा मो 07088803926 में वाट्सएप करें। बताए अनुसार प्रार्थी ने बायोडाटा वाट्सएप किया। जिसके बाद रजिस्ट्रेशन के लिए फीस जमा करने के लिए कहते हुए दोबारा मो. 95605-64503दिया और  07088803926 इस नंबर से मैनेजर से  अकाउंट नंबर में रुपए जमा  करने के लिए कहा। डिटेल मिलने पर प्रार्थी ने फोन पे मोबाइल एप्लीकेशन द्वारा 1250 रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस जमा की। कुछ दिन बाद एक पत्र  मिला। उसके बाद फिर फोन आया कि 24999 रुपए का जमा करो। प्रार्थी ने उसके कहने पर 25 हजार रुपए जमा किए। इसी प्रकार उस ठग ने करीब 65 हजार रुपए जमा करा लिए और में ठग ने  प्रार्थी को कोई जवाब नहीं दिया। उसके बाद उसे ठगी की अहसास हुआ। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान : हर बार किसानों की कर्ज माफी नहीं हो सकती, जानिए पूरी खबर....

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान : हर बार किसानों की कर्ज माफी नहीं हो सकती, जानिए पूरी खबर....

कांग्रेस ने अपना वादा पूरा किया और प्रदेश भर के किसानों का कर्जा माफ किया। लेकिन अब हर बार किसानों की कर्जमाफी नहीं होगी। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज झारखंड-उत्तरप्रदेश के दौरे पर रवाना होने के पूर्व मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि कांग्रेस ने अपना वादा पूरा किया है और सत्ता में आते ही किसानों का कर्जा माफ किया। एक बार प्रदेश भर के किसानों का कर्ज माफ हो चुका है, बार-बार कर्ज माफ नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि धान खरीदी हर साल की जाएगी, लेकिन कर्जमाफी का ऐलान एक बार के लिए ही किया गया था। ज्ञात हो कि कांग्रेस ने सत्ता संभालते ही प्रदेश भर के किसानों की कर्जमाफी का ऐलान किया था और किसानों का कर्ज माफ भी हुआ। लेकिन इसके बाद प्रदेश भर के किसानों ने एक बार फिर से विभिन्न बैंकों से मोटी रकम कर्ज के तौर पर ली है। कर्जमाफी की मांग उठते देख आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने धमतरी में कही कह दिया है कि बार-बार किसानों का कर्ज माफ नहीं हो सकता। श्री लखमा के बयान के बाद अब मुख्यमंत्री ने भी कर्ज माफ करने की बात से इंकार कर दिया है। 
दहेज की मांग कर विवाहिता को शारीरिक व मानसिक प्रताडऩा, 498 ए का मामला दर्ज, जानिए कहा की है ये घटना

दहेज की मांग कर विवाहिता को शारीरिक व मानसिक प्रताडऩा, 498 ए का मामला दर्ज, जानिए कहा की है ये घटना

मायके से दहेज में मोटरसाइकिल व जेवर लाने किया जा रहा था प्रताडि़त  

रायपुर | विवाहिता से शादी के बाद दहेज में मोटरसाइकिल व सोने चांदी के जेवर मायके से लाने की बात कह ससुरालियों द्वारा मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताडि़त किए जाने की रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार इंदिरापारा वार्ड चरौदा भिलाई जिला दुर्ग निवासी विवाहिता 24 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थियां का विवाह हिन्दु रिति रिवाज के अनुसार न्यू शांति नगर रायपुर निवासी डी. संतोष कुमार 32 पिता डी कृष्णा राव के साथ 26 फरवरी 2016 में हुआ था, शादी के कुछ दिनों के बाद से ही ससुराल में पति एवं सास, ससुर तथा 4 ननदों करूणा, भारती, लक्ष्मी एवं पुष्पा एवं सास श्रीमती डी. जगदम्बा के द्वारा मायके से दहेज में मोटरसाइकिल व सोने चांदी के जेवर लाने की बात को लेकर आये दिन मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताडि़त कर मारपीट किया जा रहा था। परिजनों के कहने पर प्रार्थियां को 09-जून 2018 को  जबरदस्ती मायके भिलाई 3 में छोड़ दिया गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 498 ए, 323,34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। 
 

 

पार्षद के लिए उम्र की अहर्ताएं 21 वर्ष एवं महापौर पद की अहर्ताएं 25 के प्रावधान बन रही है बाधा, जानिए क्या है मामला

पार्षद के लिए उम्र की अहर्ताएं 21 वर्ष एवं महापौर पद की अहर्ताएं 25 के प्रावधान बन रही है बाधा, जानिए क्या है मामला

 गदलपुर | छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा महापौर का चुनाव अप्रत्यक्ष मतदान से पार्षदों के माध्यम से किए जाने के निर्णय के बाद छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के प्रावधानों के तहत महापौर पद के लिए उम्र की अहर्ताओं की विसंगतियों से पार्षद का चुनाव जीत कर पार्षद बनने के बाद पार्षद महापौर नहीं बन सकते हैं, क्योंकि पार्षद के लिए उम्र की अहर्ता 21 वर्ष है और महापौर के लिए 25 वर्ष आयु का होना बन रही है बाधा, अधिनियम की यह विसंगति कई पार्षदों को महापौर बनने से वंचित करेगी। 

छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 में महापौर एवं पार्षद के निर्वाचन के नियम में विसंगति है। छ.ग.नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 12 (ए) में मतदान के लिए मतदाताओं की अहर्ता उस वर्ष की पहली जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूर्ण किया होना आवश्यक है। 18 वर्ष का वयस्क मतदाता पार्षद के लिए मतदान कर सकता है, लेकिन पार्षद पद का चुनाव नहीं लड़ सकता है, क्योंकि वह 21 की अहर्ता नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के अनुसार पूरी नहीं करता है। यह पहली अधिनियम की विसंगति है, जिसमें मतदान की पात्रता तो है, लेकिन चुनाव नहीं लड़ा जा सकता है। 
यह विसंगति लगभग सभी छोटे-बड़े चुनाव के साथ बनी हुई है। लेकिन नगर पालिक निगम क्षेत्र में छत्तीसगढ़ शासन के नए प्रावधान के तहत पार्षदों के द्वारा महापौर का अप्रत्यक्ष चुनाव की प्रणाली के लागू होने के बाद  छ.ग.नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 16 (क) में उल्लेखित प्रावधान के अनुसार महापौर के चुनाव लडऩे हेतु न्यूनतम आयु 25 वर्ष निर्धारित है। छ.ग.सरकार के मंत्रिमंडल के समिति के द्वारा दिये गए अनुशंसा के अनुसार प्रत्यक्ष मतदान के माध्यम से निर्वाचित पार्षदों में से किसी एक पार्षद को पार्षदों द्वारा महापौर चुना जाना है, लेकिन अधिनियम की विसंगति से दुर्भाग्य की बात यह है कि यदी कोई पार्षद 21 वर्ष से अधिक और 25 वर्ष से कम आयु का है तो वह महापौर के निर्वाचन में भाग नहीं ले सकता है, क्योंकि 21 वर्ष का मतदाता तो पार्षद का चुनाव लड़कर पार्षद तो निर्वाचित हो सकता है और महापौर को वोट देकर महापौर का चुनाव  कर सकता है, लेकिन 25 वर्ष से कम आयु का निर्वाचित पार्षद चुनाव जीतने के बाद भी महापौर का चुनाव नहीं लड़ सकता है, क्योंकि उसकी आयु 25 वर्ष से कम है। 
छ.ग. नगर पालिक निगम अधिनियम की धारा 16 (ख) के अनुसार पार्षद चुनाव लडऩे की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है और अगर 21 वर्ष से अधिक और 25  वर्ष से कम आयु का व्यक्ति पार्षद पद पर निर्वाचित होता है तो भी उन्हें महापौर पद पर निर्वाचन में हिस्सा लेने से वंचित रहना पड़ेगा। चूंकि अब पार्षदों के बीच से ही महापौर का निर्वाचन किया जाना है, इसलिए जो पार्षदों के निर्वाचन के लिए आयु सीमा तय है, वही महापौर के निर्वाचन के लिए आयु सीमा तय होनी चाहिए था, लेकिन अधिनियम की विसंगति को ठीक किए बिना यह संभव ही नहीं है कि कोई व्यक्ति 21 वर्ष  की आयु पूरी कर लेने के बाद पार्षद तो बन सकता है, लेकिन महापौर नहीं बन सकता। 
 
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव की तैयारियां शुरू जानिए पूरी खबर....

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव की तैयारियां शुरू जानिए पूरी खबर....

 अपर मुख्य सचिव  मंडल ने साइंस कॉलेज मैदान में तैयारियों का लिया जायजा

त्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर 1 से 3 नवम्बर तक आयोजित होने वाले राज्योत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव  आर.पी. मंडल ने आज शाम साइंस कॉलेज मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और लोक निर्माण, संस्कृति विभाग तथा सी.एस.आई.डी.सी. के अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने राज्योत्सव स्थल में मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था और पार्किंग व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। अपर मुख्य सचिव ने राज्योत्सव के दौरान राज्य शासन के विभिन्न विभागों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा लगाए जाने वाले स्टाल की व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने युद्धस्तर पर काम करते हुए राज्योत्सव की सभी तैयारियां समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान सामान्य प्रशासन विभाग की सचिव सु रीता शांडिल्य, उप पुलिस महानिरीक्षक  अजय यादव, संस्कृति विभाग के आयुक्त  अनिल साहू, कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन तथा रायपुर नगर निगम के आयुक्त  शिव अनंत तायल सहित कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।     

 
कृषि विश्वविद्यालय में उच्च तकनीक बागवानी पर आयोजित आठ दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

कृषि विश्वविद्यालय में उच्च तकनीक बागवानी पर आयोजित आठ दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के निदेशालय विस्तार सेवाएं द्वारा उद्यानिकी फसलों के उच्च तकनीक उत्पादन एवं मूल्य संवर्धन विषय पर 14 से 21 अक्टूबर 2019 तक आयोजित आठ दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. आर.के. बाजपेयी के मुख्य आतिथ्य सम्पन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. एस.सी. मुखर्जी उपस्थित थे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, ओडिशा तथा दिल्ली राज्यों के उद्यानिकी विस्तार अधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के वित्तीय सहयोग से आयोजित इस आठ दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के विस्तार अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को उद्यानिकी फसलों के उच्च तकनीक उत्पादन तथा उनके मूल्य संवर्धन से संबंधित विषयों पर कृषि विश्वविद्यालय के विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्हें पॉली हाऊस में बागवानी फसलों का उत्पादन, ड्रिप इरिगेशन सिस्टम, मल्चिंग, ग्राफ्टिंग आदि तकनीकों के साथ ही बागवानी फसलों के संरक्षण, प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन तकनीकों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इस आठ दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन सचिव एवं पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. विजय कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ. राज गाईन, वैज्ञानिकगण और विभिन्न राज्यों से आए विस्तार अधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नवागांव मंदिर में विभिन्न प्रकार के फूलों से बने श्री यंत्र की पूजा संपन्न

नवागांव मंदिर में विभिन्न प्रकार के फूलों से बने श्री यंत्र की पूजा संपन्न

श्री राजराजेश्वरी विश्वनाथ महादेव मंदिर नवागांव में 9 रंगों के फूलों से श्री यंत्र का निर्माण कर पुष्य नक्षत्र के पावन अवसर पर पूजा की गई। इस पूजा से श्री गणेश जी ,श्री विष्णु जी श्री सूर्य जी एवं महादेव जी प्रसन्न होते हैं यह पूजा जनमानस की सर्व मनोकामना सिद्धि हेतु की गई।

इस पूजा में कमल फूल, सेवंती, गुलाब, गेंदा तुलसी पत्र का उपयोग कर श्री यंत्र का निर्माण किया गया था ।इस यंत्र को बनाने में 2 घंटे से भी ज्यादा समय लगा उसके उपरांत पूजा लगभग 4:00 बजे तक चली मंदिर समिति ने बताया इस तरह की पूजा से आज पुष्य नक्षत्र के अवसर पर विशेष फल प्राप्त होता है

शराब बंदी की मांग को लेकर आप पार्टी ने दिया धरना

शराब बंदी की मांग को लेकर आप पार्टी ने दिया धरना

कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले चुनाव जीतकर आने पर प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी लागू करने की घोषणा अपने चुनावी घोषणा पत्र में की थी। बावजूद इसके खुले आम बिक रही शराब को लेकर पूर्ण शराब बंदी करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने बुढ़ापारा धरनास्थल में प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के नेतृत्व में धरना दिया। धरना को संबोधित करते हुए आप के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भूपेश सरकार पर यह आरोप लगाया कि झूठे वादे करके कांगे्रस ने जनता को छला है। धरने में आप के अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

18 नवंबर से 13 दिसंबर तक चलेगा संसद का शीतकालीन सत्र, 370 पर विपक्ष करेगी सरकार का घेराव

18 नवंबर से 13 दिसंबर तक चलेगा संसद का शीतकालीन सत्र, 370 पर विपक्ष करेगी सरकार का घेराव

नई दिल्ली। संसद  का शीतकालीन सत्र अगले महीने की 18 नवंबर से शुरू होकर 13 दिसंबर तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्रालय ने सोमवार को यहां यह सूचना संसद के दोनों सदनों के सचिवालयों को दी।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में यहां गत बुधवार, 16 अक्टूबर हुई मंत्रिमंडल की संसदीय मामलों की समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया था। सूत्रों के अनुसार संसद का शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से शुरू होकर 13 दिसंबर तक चलेगा।

 

इस दौरान नागरिकता संशोधन विधेयक सहित कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद यह संसद का पहला सत्र होगा और इसमें विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा।

सत्र में अर्थव्यवस्था में मंदी, किसानों की समस्या और अन्य ज्वलंत मुद्दों पर भी गरमा-गरम चर्चा होगी। मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद यह संसद का दूसरा सत्र होगा। पहले सत्र में सरकार ने अपना पहला बजट पेश किया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अखौरी राजेश सिन्हा बने जिंदल पॉवर लिमिटेड के चेयरमैन

अखौरी राजेश सिन्हा बने जिंदल पॉवर लिमिटेड के चेयरमैन

रायगढ़। पॉवर ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन के प्रमुख समूह सलाहकार अखौरी राजेश सिन्हा को जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड की सहायक कंपनी जिंदल पॉवर लिमिटेड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। श्री सिन्हा एक पूर्व बैंकर हैं और उन्होंने भारत और विदेशों में कई बैंकों के साथ उच्च पदों पर काम किया है। अखौरी राजेश सिन्हा भारतीय स्टेट बैंक में महत्वपूर्ण पदों पर 22 वर्षों तक जुड़े रहे। 5 वर्षों तक उन्होंने आईडीबीआई बैंक में अपनी सेवाएं दीं। 11 वर्षों तक उन्होंने रॉयल बैंक ऑफ कनाडा के प्रबंध निदेशक और कंट्री हेड के पद पर काम किया। श्री सिन्हा ने साइंस और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातकोत्तर के साथ ही एलएलबी की भी शिक्षा हासिल की है। साथ ही वे भारतीय बैंकिंग संस्थान के प्रमाणित एसोसिएट भी हैं। वे जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड के मुख्य वित्तीय सलाहकार के रूप में भी कार्यरत हैं। इस अवसर पर अपने वक्तव्य में श्री सिन्हा ने कहा कि भारत में अपने स्वदेशी कच्चे माल के संसाधनों के साथ पॉवर सरप्लस देश बनने की पूरी क्षमता है। हमें पूरा विश्वास है कि 3400 मेगावाट क्षमता वाली जिंदल पॉवर लिमिटेड भारत सरकार की सभी के लिए सस्ती बिजली के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगी। उल्लेखनीय है कि जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड की सहायक कंपनी जिंदल पॉवर लिमिटेड देश में ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी है और ताप, जल और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में कंपनी अहम भूमिका निभा रही है। देश में बिजली की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने में कंपनी अपना पूरा योगदान दे रही है।

 

 अश्लील सीडी कांड: सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल पर लगाई रोक , भूपेश बघेल को भेजा नोटिस ...

अश्लील सीडी कांड: सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल पर लगाई रोक , भूपेश बघेल को भेजा नोटिस ...

CM भूपेश छत्तीसगढ़ की सियासत में भूचाल लाने वाले कथित सीडी कांड (Chhattisgarh Sex CD Case) की प्रदेश में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने रोक लगा दी है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) को नोटिस भी जारी किया है।

सीबीआई (CBI) ने सीडी केस की सुनवाई प्रदेश से बाहर करवाने की मांग की थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने ये फैसला सुनाया है। प्रदेश में मामले की सुनवाई होने को लेकर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने गवाहों पर दबाव और जांच को प्रभावित करने की बात कहते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने मामले की आगे की सुनवाई दिल्ली में करवाने के आदेश दिए हैं। दरअसल, सीबीआई ने कथित अश्लील सीडी कांड (Chhattisgarh Sex CD Case) की सुनवाई छत्तीसगढ़ के बजाय किसी दूसरे हाईकोर्ट में ट्रांसफर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। सीबीआई ने चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच में अर्जी लगाई है। 29 सितंबर को याचिका पेश की गई।

सीडी कांड में रिंकू खनूजा की खुदकुशी के बाद सीबीआई ने अप्रत्यक्ष तौर पर जांच में तेजी नहीं दिखाई। सरकार बदलने के बाद से ही मामले की जांच को लेकर कई तरह की बातें हो रही थीं। उनमें से एक ये भी थी कि सीबीआई इस मामले की सुनवाई छत्तीसगढ़ में नहीं कराना चाहती।

सीबीआई की ओर से सुप्रीम कोर्ट में लगाई गई याचिका में कैलाश मुरारका और चार और लोगों को प्रतिवादी बनाया था। 27 अक्टूबर 2017 को एक पूर्व मंत्री की कथित सीडी उजागर होने के बाद प्रदेश में राजनीतिक भूचाल आ गया थाबघेल को भेजा नोटिस

अजीत जोगी के जाति प्रमाण पत्र मामले में होगी सुनवाई अब 08 नवंबर को …

अजीत जोगी के जाति प्रमाण पत्र मामले में होगी सुनवाई अब 08 नवंबर को …

र्जी जाति प्रमाण पत्र के मामले में दर्ज एफआईआर के बाद कानूनी दांव-पेंच में उलझे अजीत जोगी के प्रकरण में अब 08 नवंबर को अगली सुनवाई होगी। इस मामले में आज सुनवाई होनी थी, लेकिन यह सुनवाई अब 8 नवंबर तक के लिए टल गई है।

 

चीफ जस्टिस की डिवीजन बैंच में इस प्रकरण की आज सुनवाई होनी थी, परंतु यह 08 नवंबर तक के लिए टाल दी गई है। ज्ञात हो कि जाति प्रमाण पत्र खारिज होने के बाद बिलासपुर में अजीत जोगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही अजीत जोगी पर गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई थी, इसी बीच श्री जोगी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी थी। छानबीन समिति की रिपोर्ट के बाद 29 अगस्त को यह एफआईआर दर्ज किया गया था। श्री जोगी ने उच्चस्तरीय छानबीन समिति की रिपोर्ट को ही चुनौती  देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दिया था।

 

पीठासीन अधिकारी के रूप में कांग्रेस के पक्ष में मतदान: अमित जोगी

पीठासीन अधिकारी के रूप में कांग्रेस के पक्ष में मतदान: अमित जोगी

चित्रकोट में आज हो रहे विधानसभा उपचुनाव के बीच जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने मारडूम के एक मतदान केन्द्र के पीठासीन अधिकारी पर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करवाने का आरोप लगाया है।

twitter.com/amitjogi/status/1186145886004371457

अपने ट्वीटर एकाउंट में किए गए पोस्ट में अमित जोगी ने लिखा है-गौर से देखिए किस तरह चित्रकोट उपचुनाव के दौरान बूथ क्रमांक 15 मारडूम के पीठासीन अधिकारी मतदाताओं को ईवीएम मशीन तक जाकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करवा रहे हैं। पैसे और प्रशासन का खुला दुरुपयोग पर शिकायत करने के बाद भी निर्वाचन आयोग रोक नहीं लगा पा रहा है। अपने ट्वीटर पोस्ट के साथ ही अमित जोगी ने एक वीडियो भी अपलोड किया है, जिसमें एक व्यक्ति ईवीएम मशीन तक जाकर एक मतदाता को कुछ बताते नजर आ रहा है, वहीं मतदान केन्द्र में उपस्थित कुछ लोग उसे मना कर रहे हैं कि वो ईवीएम मशीन तक न जाएं और न ही मतदान करने आए व्यक्ति को कुछ समझाए।

                                        

हुक्काबार में पुलिस ने मारी रेड, संचालक के खिलाफ  मामला दर्ज

हुक्काबार में पुलिस ने मारी रेड, संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

दुर्ग शहर से सटे एसटीएफ कालोनी बघेरा के पास संचालित इंडियन प्राइड रेस्टारेंट की आड़ में हुक्का बार संचालित करने पर पुलगांव पुलिस ने संचालक मनदीप सिंह के खिलाफ धुम्रपान निषेध की धारा 8 के तहत एफआइआर दर्ज किया है। इस दौरान पुलिस ने 40 हजार का हुक्का व अन्य तंबाकू युक्त सामान भी जब्त किया है। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक को जमानत पर रिहा कर दिया।

रेस्टोरेंट में दी पुलिस ने दबिश मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शनिवार शाम को एसटीएफ कालोनी बघेरा के पास संचालित पैराडाइज रेस्टारेंट में दबिश दी। तब भीतर एक कमरे में दर्जन भर युवक युवतियां हुक्का बीते बैठे थे। पुलिस ने पहले घेराबंदी कर सभी को हिरासत में लिया और बाद में हुक्का व तंबाकू पैकेट को जब्त किया। इस दौरान वहां 16 नग हुक्का का उपयोग किया जा रहा था।

 राज्य के लिए 25 अक्टूबर तक यलो अलर्ट बेमौसम बारिश कहीं दीपावली की खुशियों पर पानी न फेर दे ?

राज्य के लिए 25 अक्टूबर तक यलो अलर्ट बेमौसम बारिश कहीं दीपावली की खुशियों पर पानी न फेर दे ?

रायपुर राज्य में आने वाले तीन-चार दिनों तक बदली-बारिश की आशंका बरकरार है। इधर मौसम विभाग ने भी  25 अक्टूबर तक के लिए पूरे राज्य के लिए यलो अलर्ट घोषित कर दिया है। ऐसे में यह कहना भी गलत नहीं होगा कि इस बार दीपावली की खुशियों में कहीं बेमौसम की बारिश पानी न फेर दे।

मौसम विभाग के नियमित रिपोर्ट के अनुसार इस समय एक शक्तिशाली कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह कम दबाव का क्षेत्र कल अरब सागर से लेकर विदर्भ तक बना हुआ था। वर्तमान में यह कम दबाव का क्षेत्र अरब सागर से लेकर दक्षिणी छत्तीसगढ़ तक विस्तृत हो गया है। इस सिस्टम के प्रभाव में गोवा, उत्तरी-अंदरुनी कनार्टका और तेलंगाना भी आ गए हैं। यह कम दबाव का क्षेत्र समुद्र सतह से 2.1 किमी की ऊंचाई पर बना हुआ है। इधर कम दबाव क्षेत्र के साथ ही एक चक्रवाती सिस्टम भी बन गया है जो कि उत्तर-तटीय आंध्रप्रेदश के ऊपर बना हुआ है और यह चक्रवात दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है। वहीं कल पूर्वी उत्तरप्रदेश और इसके आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा में 1.5 किमी की ऊंचाई से लेकर 2.1 किमी की ऊंचाई पर बना चक्रवाती घेरा आज कमजोर होकर समाप्त हो गया है। इस चक्रवाती सिस्टम का अब प्रदेश के मौसम पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

इधर मौसम विभाग ने आगामी 4 दिनों के लिए याने 25 अक्टूबर तक के लिए पूरे छत्तीसगढ़ के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान प्रदेश में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश तथा तेज गरज-चमक के साथ जोरदार बौछारें पड़ सकती हैं। राजधानी रायपुर में शनिवार की शाम-रात से मौसम का मिजाज बदलना शुरू हुआ था। रविवार की शाम शुरू हुई मध्यम बारिश रात तक रूक-रूककर जारी रहा। इससे मौसम पूरी तरह से सर्द हो गया है। बेमौसम बारिश से जहां खेती-किसानी का काम प्रभावित हो रहा है और फसल खराब होने की आशंका बढ़ गई है तो वहीं दीपावली की तैयारियों में जुटे लोगों को भी बेमौसम की बारिश ने परेशान कर दिया है। बेमौसम बारिश से त्योहारी ग्राहकी बुरी तरह से प्रभावित हो गई है। वहीं 25 अक्टूबर से धनतेरस के साथ दीपावली पर्व का आगाज होना है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि इस वर्ष हो रही बेमौसम बारिश कहीं दीपावली की खुशियों पर पानी न फेर दे।

 

 

 आशिक के सात मिलकर पति की हत्या ९ साल बाद आरोपी गिरफ्तार जानिए पूरी बात

आशिक के सात मिलकर पति की हत्या ९ साल बाद आरोपी गिरफ्तार जानिए पूरी बात

मनेन्द्रगढ़।हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हत्या के आरोप में 9 साल से आरोपी फरार चल रहा था। वहीं मामले में मृतक की पत्नी पहले ही गिरफ्तार हो चुकी है। मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र का मामला है जहां एक पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी थी।
 
बता दें कि 6 फरवरी 2010 को दूध में जहर देकर पति की हत्या करने का यह मामला है। मामले में मनेंद्रगढ़ के काली मंदिर रोड में रहने वाले आरोपी पत्नी सुधा चौहान की पहले गिरफ्तारी हो चुकी हैए पत्नी ने अपने आशिक रामकृष्ण मिश्रा के साथ पति अरविंद चौहान को मारने की साजिश रची थी। इस मामले में दूसरे आरोपी की तलाश लंबे अरसे से पुलिस को थी। 9 साल बाद पत्नी का आशिक पेंड्रा के सेवरा से गिरफ्तार हुआ है। आरोपी पत्नी सुधा चौहान को आजीवन कारावास हो चुका है जो अंबिकापुर जेल में सजा काट रही है।
 
इस पुराने मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। दरअसलए मनेन्द्रगढ़ थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ होने के बाद तेजनाथ सिंह पुराने मामलों पर कार्यवाही कर रहे हैं।
तीन तलाक का मामला आया फिर सामने आरोपी गिरफ्तार,मुस्लिम एक्ट के तहत मामला दर्ज जानिए कहा की है ये घटना ...

तीन तलाक का मामला आया फिर सामने आरोपी गिरफ्तार,मुस्लिम एक्ट के तहत मामला दर्ज जानिए कहा की है ये घटना ...

बिलासपुर।केंद्र सरकार के 3 तलाक पर सख्त कानून बनाने के बावजूद मामले नहीं रुक रहे हैं। बीते दिनों बिलासपुर के सिविल लाइनमें तीन तलाक का मामला सामने आया था। इस मामले में पत्नी को तीन तलाक बोलने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सारंगढ़ से पुलिस ने किया गिरफ्तार बिलासपुर की सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को सारंगढ़ से गिरफ्तार किया है।

बीते महीने सितंबर की 20 तारीख को तीन तलाक बोलने पर पीड़ित पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुस्लिम एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

 

युवक ने लूट ली युवती की आबरू क्या है पूरा मामला

युवक ने लूट ली युवती की आबरू क्या है पूरा मामला

राजधानी रायपुर से एक बार फिर रेप की शर्मनाक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि काम की तलाश में आई युवती को काम देने के बहाने एक युवक उसे सुनसान जगह पर ले जाकर उससे रेप किया और उसे अकेली छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस आरो​पी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मुताबिक शनिवार को एक 20 वर्षीय युवती काम की तलाश में आई थी, जिसे नरदहा निवासी आरोपी संतोष भतरिया नामक आरोपी काम देने के बाहने भावना नगर इलाके के खंडहरनुमा एक मकान में ले जाकर रेप की घटना को अंजाम देकर अकेला छोडकर फरार हो गया। इसके बाद युवती खम्हारडीह थाना पहुंची और अपने साथ हुई पुरी घटना बताई। युवती के मुताबिक आरोपी को पहले से नहीं जानती है और मदद के नाम पर आरोपी ने घटना को आंजाम दिया है।