जैन सोशल ग्रुप दुर्ग भिलाई एवं श्रमण संघ दुर्ग के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 20 अक्टूबर 2019,रविवार को


जैन सोशल ग्रुप दुर्ग भिलाई एवं श्रमण संघ दुर्ग के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 20 अक्टूबर 2019,रविवार को


स्टेशन परिसर में करती थीं भीख मांगने का काम
पिता के साथ रात को सो रही थी किशोरी
भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन में 14 साल की किशोरी को अगवा करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक मूक-बधिर भिखारी अपनी 14 साल की बेटी के साथ में रेलवे स्टेशन में ही सो रहा था। लोगों के मुताबिक अचानक एक नशेड़ी यहां पहुंचा और किशोरी को उठाकर ले गया। मूक बधिर पिता मदद की गुहार लगाता रहा लेकिन रात होने के कारण कोई भी वहां नहीं पहुंचा। सुबह होते ही पिता अपनी बेटी की फोटो लेकर लोगों से पूछता रहा। इस घटना की जानकारी अन्य लोगों को मिलने के बाद लोगों ने छानबीन शुरू की। किशोरी के कपड़े खुर्सीपार के बैरागी मोहल्ला की झाडिय़ों में मिले हैं। पुलिस के मुताबिक अब तक इसकी सूचना थाने में दर्ज नहीं कराई गई है। लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस ने पिता से संपर्क कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी है ।
बीते दिनों वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने १० बैंकों के विलय का ऐलान किया था. इस विलय के खिलाफ दो बैंक यूनियन २२ अक्टूबर को एक दिवसीय हड़ताल पर जाने वाले हैं. इस हड़ताल की वजह से अधिकतर सरकारी बैंकों के कामकाज प्रभावित होने की आशंका है.
इस बीच, बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है. बैंक ने कहा है कि वह हड़ताल के दिन अपनी तमाम शाखाओं और कार्यालयों में कामकाज सामान्य करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है.
इसके साथ ही बैंक ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हड़ताल होती है तो बैंक के शाखाओं/कार्यालयों का कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो सकता है. हालांकि भारतीय स्टेट बैंक (स्क्चढ्ढ) को उम्मी द है कि इस हड़ताल का ज्यादा असर नहीं पड़ेगा.
एसबीआई के मुताबिक बैंक के बहुत कम कर्मचारी ऐसे हैं, जो हड़ताल करने वाले यूनियन का हिस्सा हैं, इसलिए इस हड़ताल का बैंक के कामकाज पर बेहद कम असर पड़ेगा.
एसबीआई ने यह भी कहा कि प्रस्तावित हड़ताल से कितने का नुकसान होगा उसका अभी आकलन नहीं किया जा सकता है. इसी तरह बैंक ऑफ महाराष्ट्र को भी लगाता है कि यह हड़ताल बैंकिंग स्ततर पर प्रभावित नहीं करेगा.
बता दें कि अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ और भारतीय बैंक कर्मचारी परिसंघ ने २२ अक्टूाबर को हड़ताल बुलाई है. इसे भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) ने भी समर्थन दिया है. ये हड़ताल सरकार के १० बैंकों के विलय के विरोध के लिए बुलाई गई है.
रायपुर। कबीर नगर व धरसींवा क्षेत्र में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर नौ जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 9 हजार 6 सौ 40 रुपये व ताश की 52 पत्ती जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार कबीर नगर थाना पुलिस ने 18 अक्टूबर को रात्रि 10.30 बजे मुखबिर की सूचना पर ग्राम अटारी में जुआ खेलते पाए जाने पर गोविंद निषाद 32 वर्ष पिता गोमा निषाद एवं अन्य दो जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 8 सौ 20 रुपये व ताश की 52 पत्ती जब्त किया है वहीं धरसींवा बिजली आफिस के पास जुआ खेलने की सूचना पर धरसींवा थाना पुलिस ने छापा मारकर जुआ खेलते यशवंत यादव 22 वर्ष पिता सालिक राम यादव एवं अन्य पांच जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 8 हजार 8 सौ 20 रुपये व ताश की 52 पत्ती जब्त किया है। सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कार्रवाई किया गया है।
रायपुर। पैसा नहीं देने पर छोटे भाई ने बड़े भाई को गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर डंडे से मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार हमीद नगर कोतवाली रायपुर निवासी प्रदीप मसीह 38 वर्ष पिता विमल मसीह ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी के छोटे भाई दिलीप मसीह 36 वर्ष ने पैसा मांगा नहीं है कहने पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर डंडे से मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट र पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
नकली गुटखा बनाने का जखीरा बरामद
रायपुर। रायपुर। राजधानी रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत निश्चित करने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। संगठन और कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जोरदार प्रचार कर रहे उपाध्याय ने अलग-अलग बूथों में बैठकर लेकर बूथ कार्यकर्ताओं को बकायदा प्रशिक्षण भी दिया है। बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के पश्चात विधायक विकास उपाध्याय लगातार सक्रिय बने हुए हैं। कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता से प्रत्यक्ष मुलाकात और आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ ही वे कांग्रेस प्रत्याशी राजमन बेंजाम के साथ लगातार आमजनों से प्रत्यक्ष मुलाकात कर कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। उपाध्याय ने कहा कि चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के पक्ष में बेहतर माहौल है। आम मतदाताओं में भी राजमन बेंजाम के साथ दिखाई दे रहे हैं। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने पिछले कई सालों में जो काम नहीं किया, वह अल्पसमय में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने कर दिखाया है। इससे जनता में कांग्रेस के प्रति विश्वास और बढ़ा है।

राज्य सरकार के अधिकारियों-कर्मचारियों को दीपावली के पहले 24 और 25 अक्टूबर को मिलेगा अक्टूबर माह का वेतन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार राज्य सरकार के अधिकारियों-कर्मचारियों को माह अक्टूबर 2019 का वेतन दीपावली के पहले 24 और 25 अक्टूबर को मिलेगा। वित्त विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय से शासन के सभी विभागों, विभागाध्यक्षों, संभागीय कमिश्नरों, जिला कलेक्टरों और अध्यक्ष राजस्व मंडल को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।
रायपुर। 10 करोड़ का सोना वह भी बगैर बिल लेकर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर एक व्यापारी के उतरने की खबर से हडकंप मच गया। घटना गुरुवार की है। व्यापारी नियमित विमान से मुंबई से रायपुर पहुंचा था। त्यौहारी सीजन में इतनी बड़ी कीमत की ज्वेलरी पकडे जाने की खबर बाजार में पहुंच तो गई थी लेकिन लोग एक दूसरे से पूछताछ ही कर रहे थे.एयरपोर्ट अधिकारी भी इस बात का खुलासा नहीं कर रहे थे। क्योंकि पकड़े जाने की अधिकृत पुष्टि नहीं हो पायी थी। दरअसल यह कार्रवाई सेंट्रल जीएसटी की निवारक शाखा की टीम ने की थी इसलिए यह काफी गोपनीय था। पकड़े जाने के बाद व्यापारी से देर रात तक पूछताछ होते रही है कि सोना कहां से किसे देने लाया है। व्यापारी बाहर का है,ऐसी जानकारी है। अभी वास्तविक मूल्यांकन भी बाकी है लेकिन अनुमानित कीमत दस करोड रुपए बतायी गई है। संभवत:आज इस बात की जानकारी सामने आ सकती है।
क्या आप तनाव, डिप्रेशन माइग्रेन, डायबिटीज, बी.पी., स्मरणशक्ति कम होना, व्यापार के नुकसान, आत्मविश्वास की कमजोरी, आपसी मनमुटाव आदि आपके जीवन मे जहर घोल रहा है....
::भक्तामर हीलिंग चिकित्सा::
।। मंगल आश्रिर्वाद : पुज्य मुनि श्री 108 प्रशम सागर जी महाराज एवं पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महाराज ।।
मुख्य वक्ता : डॉ मंजू जैन (अंतरराष्ट्रीय विख्यात भक्तामर शोधकर्ता)

मार्गदर्शक : डॉ अर्चना विनय जैन (अंतराष्ट्रीय सोउल मोटिवेटर)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰
दिनाँक : 21अक्टूबर 2019 सोमवार
समय: दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे
स्थान : " विद्यासागर हॉल " दिगंबर जैन मंदिर मालवीय रोड रायपुर ।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आयोजक: श्री दिगंबर जैन पंचायत ट्रस्ट कमेटी व कार्यकारिणी मालवीय रोड, रायपुर (छ.ग.)
प्रीतम जैन (अध्यक्ष)
नरेंद्र जैन(कार्यवाहक अध्यक्ष)
अखिल जैन (सचिव)
दिलीप जैन (कोषाध्यक्ष)
कार्यक्रम जानकारी हेतु संपर्क करे :- लोकेश चंद्रकांत जैन (उपाध्यक्ष) 9425214021
रायपुर| जानी मानी पत्रकार व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता राय कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विवि की कुलपति बन सकती हैं।

सूत्रों की मानें तो पांच दिन पहले अमृता राय ने राज्यपाल अनुसुइया उइके को नामांकन भेजा है। बताया जा रहा है कि इस महीने के अंत तक उनके नाम पर मुहर लग सकती है। बता दें कि अमृता राय का पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा अनुभव रहा है। उन्होंने देश के कई शीर्ष संस्थानों में काम किया है। अमृता ने 2015 में दिग्विजय सिंह के साथ शादी की थी।