नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 राज्य के लिए 25 अक्टूबर तक यलो अलर्ट बेमौसम बारिश कहीं दीपावली की खुशियों पर पानी न फेर दे ?

राज्य के लिए 25 अक्टूबर तक यलो अलर्ट बेमौसम बारिश कहीं दीपावली की खुशियों पर पानी न फेर दे ?

रायपुर राज्य में आने वाले तीन-चार दिनों तक बदली-बारिश की आशंका बरकरार है। इधर मौसम विभाग ने भी  25 अक्टूबर तक के लिए पूरे राज्य के लिए यलो अलर्ट घोषित कर दिया है। ऐसे में यह कहना भी गलत नहीं होगा कि इस बार दीपावली की खुशियों में कहीं बेमौसम की बारिश पानी न फेर दे।

मौसम विभाग के नियमित रिपोर्ट के अनुसार इस समय एक शक्तिशाली कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह कम दबाव का क्षेत्र कल अरब सागर से लेकर विदर्भ तक बना हुआ था। वर्तमान में यह कम दबाव का क्षेत्र अरब सागर से लेकर दक्षिणी छत्तीसगढ़ तक विस्तृत हो गया है। इस सिस्टम के प्रभाव में गोवा, उत्तरी-अंदरुनी कनार्टका और तेलंगाना भी आ गए हैं। यह कम दबाव का क्षेत्र समुद्र सतह से 2.1 किमी की ऊंचाई पर बना हुआ है। इधर कम दबाव क्षेत्र के साथ ही एक चक्रवाती सिस्टम भी बन गया है जो कि उत्तर-तटीय आंध्रप्रेदश के ऊपर बना हुआ है और यह चक्रवात दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है। वहीं कल पूर्वी उत्तरप्रदेश और इसके आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा में 1.5 किमी की ऊंचाई से लेकर 2.1 किमी की ऊंचाई पर बना चक्रवाती घेरा आज कमजोर होकर समाप्त हो गया है। इस चक्रवाती सिस्टम का अब प्रदेश के मौसम पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

इधर मौसम विभाग ने आगामी 4 दिनों के लिए याने 25 अक्टूबर तक के लिए पूरे छत्तीसगढ़ के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान प्रदेश में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश तथा तेज गरज-चमक के साथ जोरदार बौछारें पड़ सकती हैं। राजधानी रायपुर में शनिवार की शाम-रात से मौसम का मिजाज बदलना शुरू हुआ था। रविवार की शाम शुरू हुई मध्यम बारिश रात तक रूक-रूककर जारी रहा। इससे मौसम पूरी तरह से सर्द हो गया है। बेमौसम बारिश से जहां खेती-किसानी का काम प्रभावित हो रहा है और फसल खराब होने की आशंका बढ़ गई है तो वहीं दीपावली की तैयारियों में जुटे लोगों को भी बेमौसम की बारिश ने परेशान कर दिया है। बेमौसम बारिश से त्योहारी ग्राहकी बुरी तरह से प्रभावित हो गई है। वहीं 25 अक्टूबर से धनतेरस के साथ दीपावली पर्व का आगाज होना है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि इस वर्ष हो रही बेमौसम बारिश कहीं दीपावली की खुशियों पर पानी न फेर दे।

 

 

 आशिक के सात मिलकर पति की हत्या ९ साल बाद आरोपी गिरफ्तार जानिए पूरी बात

आशिक के सात मिलकर पति की हत्या ९ साल बाद आरोपी गिरफ्तार जानिए पूरी बात

मनेन्द्रगढ़।हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हत्या के आरोप में 9 साल से आरोपी फरार चल रहा था। वहीं मामले में मृतक की पत्नी पहले ही गिरफ्तार हो चुकी है। मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र का मामला है जहां एक पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी थी।
 
बता दें कि 6 फरवरी 2010 को दूध में जहर देकर पति की हत्या करने का यह मामला है। मामले में मनेंद्रगढ़ के काली मंदिर रोड में रहने वाले आरोपी पत्नी सुधा चौहान की पहले गिरफ्तारी हो चुकी हैए पत्नी ने अपने आशिक रामकृष्ण मिश्रा के साथ पति अरविंद चौहान को मारने की साजिश रची थी। इस मामले में दूसरे आरोपी की तलाश लंबे अरसे से पुलिस को थी। 9 साल बाद पत्नी का आशिक पेंड्रा के सेवरा से गिरफ्तार हुआ है। आरोपी पत्नी सुधा चौहान को आजीवन कारावास हो चुका है जो अंबिकापुर जेल में सजा काट रही है।
 
इस पुराने मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। दरअसलए मनेन्द्रगढ़ थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ होने के बाद तेजनाथ सिंह पुराने मामलों पर कार्यवाही कर रहे हैं।
तीन तलाक का मामला आया फिर सामने आरोपी गिरफ्तार,मुस्लिम एक्ट के तहत मामला दर्ज जानिए कहा की है ये घटना ...

तीन तलाक का मामला आया फिर सामने आरोपी गिरफ्तार,मुस्लिम एक्ट के तहत मामला दर्ज जानिए कहा की है ये घटना ...

बिलासपुर।केंद्र सरकार के 3 तलाक पर सख्त कानून बनाने के बावजूद मामले नहीं रुक रहे हैं। बीते दिनों बिलासपुर के सिविल लाइनमें तीन तलाक का मामला सामने आया था। इस मामले में पत्नी को तीन तलाक बोलने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सारंगढ़ से पुलिस ने किया गिरफ्तार बिलासपुर की सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को सारंगढ़ से गिरफ्तार किया है।

बीते महीने सितंबर की 20 तारीख को तीन तलाक बोलने पर पीड़ित पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुस्लिम एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

 

युवक ने लूट ली युवती की आबरू क्या है पूरा मामला

युवक ने लूट ली युवती की आबरू क्या है पूरा मामला

राजधानी रायपुर से एक बार फिर रेप की शर्मनाक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि काम की तलाश में आई युवती को काम देने के बहाने एक युवक उसे सुनसान जगह पर ले जाकर उससे रेप किया और उसे अकेली छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस आरो​पी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मुताबिक शनिवार को एक 20 वर्षीय युवती काम की तलाश में आई थी, जिसे नरदहा निवासी आरोपी संतोष भतरिया नामक आरोपी काम देने के बाहने भावना नगर इलाके के खंडहरनुमा एक मकान में ले जाकर रेप की घटना को अंजाम देकर अकेला छोडकर फरार हो गया। इसके बाद युवती खम्हारडीह थाना पहुंची और अपने साथ हुई पुरी घटना बताई। युवती के मुताबिक आरोपी को पहले से नहीं जानती है और मदद के नाम पर आरोपी ने घटना को आंजाम दिया है।

 

कैसे लिक हो रही है मुकेश गुप्ता को कार्यवाही की खबर

कैसे लिक हो रही है मुकेश गुप्ता को कार्यवाही की खबर

निलंबित IPS मुकेश गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन रिट में एक नया आवेदन देकर तत्काल सुनवाई की माँग रखी है। मुकेश गुप्ता की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने आगामी 25 अक्टूबर की तारीख़ तय की है। उधर, मुकेश गुप्ता को गोपनीय जानकारियां कौन उपलब्ध करा रहा, इसको लेकर हर कोई हैरान है। सूत्रों का कहना है, पुलिस में कुछ लोग ऐसे हैं, जो मुकेश गुप्ता को मदद कर रहे हैं। रायपुर पुलिस ने फ़ोन टेपिंग का आदेश दिया था, उसकी कॉपी मुकेश गुप्ता तक पहुंच गई। और, इसी पर उन्होंने रिट लगा दी।

निलंबित IPS मुकेश गुप्ता ने अपने आवेदन में सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी है कि, छत्तीसगढ पुलिस उनके और उनके पिता, बेटी बहन की विधि विरुद्ध तरीक़े से कॉल रिकॉर्डिंग कर रही है। खबरें हैं कि निलंबित IPS मुकेश गुप्ता ने अपने आरोप के समर्थन में अभिलेख भी पेश किए हैं।

एंटी करप्शन ब्यूरो में पदस्थ दो बड़े अफसरों को दूसरे अफसर ने लपेटा

एंटी करप्शन ब्यूरो में पदस्थ दो बड़े अफसरों को दूसरे अफसर ने लपेटा

रायपुर एंटी करप्शन ब्यूरो में पदस्थ दो बड़े अफसरों की कार्यप्रणाली को लेकर हर रोज नई-नई बातें सामने आ रही है. कुछ समय पहले एंटी करप्शन ब्यूरो में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक स्तर के एक अधिकारी अजितेश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी को एक शिकायत भेजकर गंभीर आरोप लगाए हैं.

अधिकारी अजितेश कुमार का कहना है कि दिनांक २८ जून २०१९ को बिलासपुर के सहायक आबकारी आयुक्त दिनेश दुबे के मामले में खात्मा प्रकरण न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था. जब मामले का खात्मा हो गया तब उनके द्वारा एसीबी के जिस अफसर को वाट्सअप काल पर सूचना दी उसने पहले तो फोन नहीं उठाया, लेकिन बाद में जब फोन उठाया तो गंदी-गंदी गालियों से नवाजा और सीधे वरिष्ठ अफसर को फोन थमा दिया. वरिष्ठ अफसर ने भी अपशब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि तुमने इस मामले में जानकारी छिपाकर अच्छा नहीं किया. अब तुम्हें बरबाद होने से कोई नहीं बचा सकता. तुम्हारा निलंबन तो होकर रहेगा.

फंसा सकते हैं झूठे मामले में

अफसर ने अपनी शिकायत में अपने जान-ओ-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है. अफसर का आरोप है कि दोनों अफसर सीधे-सादे लोगों को झूठे मामलों में फंसाने की कला में माहिर है.अफसर ने खुद को मानसिक तौर पर प्रताड़ित बताते हुए कहा कि जब से दोनों अफसरों ने उसे धमकाया है तब से वह खुदकुशी करने के बारे में सोच रहा है. अगर कल को उसके द्वारा कोई अप्रिय कदम उठा लिया जाता है तो इसके लिए उसे प्रताड़ित करने वाले अफसर जिम्मेदार होंगे. ( अफसर ने जिन्हें जिम्मेदार बताया है उनका नाम भी लिखा है.)

दूसरी शिकायत और भी गंभीर

इधर एंटी करप्शन ब्यूरो में पदस्थ अफसर की दूसरे अफसर की और भी गंभीर शिकायत मंत्रालय के गलियारों में घूम रही है. यह शिकायत राजेश कुमार बानी नाम के किसी सिविल इंजीनियर ने लिखी है जो वर्ष २०१८ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तब भेजी गई थी जब आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक मुकेश गुप्ता थे. शिकायत में कहा गया है कि अफसर जब धमतरी में पदस्थ था तब वह साहू नाम के एक करीबी पुलिसकर्मी के जरिए हर थाने से मोटी रकम की वसूली करता था. पैसों की वसूली के लिए चालान को रोककर रखा जाता था.

क्लासमेंट को बचाया

शिकायतकर्ता का कहना है कि रायगढ़ जिले घरघोड़ा में सीईओ के पद पर अरूण कुमार शर्मा पदस्थ थे, लेकिन तमाम तरह की छापामार कार्रवाई के बाद उन्हें इसलिए बख्श दिया गया क्योंकि वे पुलिस अफसर के क्लासमेंट थे. इसके अलावा आलोक पांडे, कृष्ण कुमार पाठक, कौशल यादव, श्यामचंद पटेल, राममोहन दुबे को भी जेल जाने से बचा लिया गया. शिकायतकर्ता का कहना है कि अगर सरकार यह जांच करें कि अफसर के नेतृत्व में कब-कब छापामार कार्रवाई की गई है और कितने लोगों का चालान पेश किया गया... कितने बरी हो गए... तो भी सच्चाई सामने आ जाएगी. शिकायत में अफसर के मकान-दुकान समेत अन्य घोषित-अघोषित संपत्तियों का ब्यौरा भी दिया गया है.

 

 

 

 

 

 

रायपुर शहर में तेजी से बढ़ रही है चोरी की घटना, मोबाइल चोरी का मामला आया सामने

रायपुर शहर में तेजी से बढ़ रही है चोरी की घटना, मोबाइल चोरी का मामला आया सामने

खरीदने के बहाने दुकान से अज्ञात आरोपी ने किया मोबाईल पार

रायपुर शहर के लोधीपारा चौक के पास स्थित एक मोबाईल दुकान में मोबाईल खरीदने के बहाने अज्ञात आरोपी ने दुकान से 16 हजार रूपये कीमत को पार कर दिया। घटना की रिपोर्ट दुकान के संचालक प्रवीण मिश्रा ने मोवा थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

                                                             

अवैध शराब व गांजा के साथ दो गिरफ्तार

अवैध शराब व गांजा के साथ दो गिरफ्तार

कोरबा जिले की दरी और बांगो थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में अवैध शराब और गांजा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दर्री थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक भाटापारा बस्ती क्षेत्र में गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर कटघोरा थाना क्षेत्र के छोरी गांव के निवासी शिवम सोनी 21 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। शिवम सोनी के पास से एक झोले में रखा 2 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  20 बी एन डीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

इसी तरह जिले के बांगो थाना की कोरबी उप थाना पुलिस ने मिसीया गांव के कृपाल सिंह के घर पर छापामार कार्रवाई की। आरोपी के घर से मध्यप्रदेश से तस्करी कर लाई गई 169 पाव अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। पुलिस ने 34, 2 आबकारी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

मिठाई दुकान व होटलों में खाद्य विभाग की कार्यवाही

मिठाई दुकान व होटलों में खाद्य विभाग की कार्यवाही

कोरबा में रविवार को खाद्य एवं औषधी प्रशासन विभाग की टीम उपनगरीय व ग्रामीण अंचल में मिठाई दुकान व होटल में छापामार कार्रवाई की गई। नायब तहसीलदार व खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास भगत के नेतृत्व में कटघोरा में कई जगह टीम पहुंची।

इस दौरान कटघोरा बस स्टैंड के पास स्थित मुरली होटल में टीम ने अखबार में खाद्य पदार्थ रखना पाया। कुकिंग ऑयल का भी कई बार उपयोग किया जा रहा था। जिसपर टीम ने 1 हजार रुपए का चालान किया। वहां से जांच के लिए गोंद लड्डू का नमूना भी लिया गया। एक टीम रविवार को उरगाए बरपाली व भैसमा की ओर पहुंची। जहां कई मिठाई दुकान व होटल में छापा मारा गया। जहां एक-एक होटल में घरेलू सिलेंडर का उपयोग करने पर जब्त किया गया। इसी तरह भैसमा स्थित महामाया स्वीट्स में कालातीत कोल्ड ड्रिंक्स मिला। जिसे जब्त करके नष्ट कराया गया। एक फल गोदाम में छापा मारा गया। जहां बिना लाइसेंस के फल पकाने का कारोबार चलने पर नोटिस दिया गया।

 

दो सड़क हादसों में एक महिला सहित चार की मौत

दो सड़क हादसों में एक महिला सहित चार की मौत

राजधानी के अमलेेश्वर मार्ग तथा उरला में हुआ हादसा

राजधानी रायपुर में रविवार को हुए दो सड़क हादसों में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एक मामलें में  अमलेश्वर जाने के मार्ग में ट्रक की चपेट में आ जाने से एक महिला की मौत हो गई वहीं उरला इलाके में दो बाईक की टक्कर से तीन युवकों की  मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार डीडी नगर थाने के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को अपनी चपेट में ले लिया । वुड आईलैंड अमलेश्वर के फ्लैट में रहने वाली महिला रूचि गौर अपनी स्कूटी सीजी 04 एमटी 4494 से डीडी नगर से जा रही थी तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा  और वेे पार्षद के नेतृत्व में  थाने का घेराव करने पहुंच गए और भारी वाहनों को प्रतिबंधित करने की मांग करने लगे। पुलिस की समझाईश के बाद लोग शांत हुए। आक्रोशित लोगों ने चेतावनी भी दी है कि यदि दो दिन के भीतर यह नहीं हुआ तो चक्काजाम करेंगे। पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर महेश कुमार पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक अन्य मामलें में उरला इलाके में 2 बाइक में जबरदस्त भिडंत हो गई।  हादसे में बाईक सवार तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। उरला थाना पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया है। उरला पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत विवेचना में जुट चुकी है।

 

हमारी खबर का असर नहीं बंद होगा गढ़ कलेवा

हमारी खबर का असर नहीं बंद होगा गढ़ कलेवा

 2 दिन पहले हमारे द्वारा जारी किया गया समाचार जिसमें गढ़ कलेवा 30 अक्टूबर के बाद बंद होने जा रही है दिया गया था इस खबर को प्रमुखता से विभागीय मंत्री ने लिया और रायपुर वासियों की सुविधा और उनकी मंशा के अनुरूप नए टेंडर होते तक पुरानी स्व सहायता समूह को ही संस्थान  जारी रखने हेतु विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

यहा बता दे कि 30 अक्टूबर तक ही वर्तमान समूह द्वारा गड़कलेवा संचालित किया जाना था अब मंत्री जी के आदेशानुसार नए टेंडर होने तक यही स्वसहायता समूह काम करते रहेगा।
21 अक्टूबर को नवागांव मंदिर में बनेगा  फूलो से श्रीयंत्र

21 अक्टूबर को नवागांव मंदिर में बनेगा फूलो से श्रीयंत्र

 श्री  राजराजेश्वरी अंबिका देवी विश्वनाथ मंदिर नवागांव में पुष्य नक्षत्र के शुभ अवसर पर विभिन्न प्रकार के फूलों से श्री यंत्र का निर्माण कर  21 अक्टूबर दोपहर 11:00 बजे पूजन अभिषेक किया जायेगा। यह पूजा दक्षिण भारत से आये पंडितों द्वारा सम्पन्न किया जाएगा।

 

 

सभी भक्तजनों से निवेदन है पने  इष्ट मित्रों सहित समय पर पधार कर पुण्य लाभ  प्राप्त करें

भक्तांबर स्त्रोत  का जप अनुष्ठान में  जैन समाज के लोगों ने हिस्सा लिया

भक्तांबर स्त्रोत का जप अनुष्ठान में जैन समाज के लोगों ने हिस्सा लिया

 वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रमण संघ एवं जैन सोशल ग्रुप दुर्ग भिलाई द्वारा महा साध्वी श्री प्रियदर्शना श्री जी के सानिध्य में भक्तांबर स्त्रोत की 48 श्लोक का जाप अनुष्ठान किया प्रत्येक श्लोक का क्या महत्व है इस विषय पर सारगर्भित प्रकाश डाला गया

 इस अनुष्ठान को कराने हेतु नागपुर से डॉ मंजू जैन एवं श्रीमती अर्चना जैन विशेष रुप से उपस्थित थे आज के जाप अनुष्ठान कार्यक्रमों में लगभग 500 लोगों ने अपनी शारीरिक बीमारियों के चलते इस जाप अनुष्ठान में हिस्सा लिया इस भक्तांबर स्त्रोत श्लोक की रचना आचार्य मानतुंग आचार्य ने ही भक्तांबर स्त्रोत सभी जैन परंपराओं में सबसे लोकप्रिय संस्कृत प्रार्थना है आचार्य मानतुंगाचार्य को राजा भोज ने जेल में बंद करा दिया था उस जेल में 48 दरवाजे थे जिन पर 48 मजबूत ताले लगे हुए थे तब आचार्य मानतुंग आचार्य ने भक्तांबर स्त्रोत की रचना की हर श्लोक जाप के बाद वहां लगा हुआ ताला टूटता गया मानतुंग आचार्य सातवीं शताब्दी में राजा भोज के काल में हुए हैं मंत्र शक्ति में आस्था रखने वालों के लिए यह एक दिव्य स्त्रोत है इसका नियमित पाठ करने से मन में शांति का अनुभव होता है सुख समृद्धि एवं वैभव की प्राप्ति होती है और शरीर में हुई कई गंभीर बीमारियों का इसके नियमित जाप से असाध्य रोगों से मुक्ति मिलती है
 आज आनंद मधुकर रतन भवन बांधा तलाब दुर्ग मैं जैन सोशल ग्रुप दुर्ग एवं वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रमण संघ के संयुक्त तत्वाधान में या आयोजन किया गया जिसमें जैन समाज के सभी वर्ग के लोगों ने अपनी शारीरिक बीमारियों के लाभ प्राप्ति हेतु इस अनुष्ठान में भाग लिया हर्ष श्लोका उच्चारण और उसके प्रभाव और उसके लाभ का विधिवत वर्णन जनसभा में बताया गया पूरे 48 श्लोक के निमित्त जाप से शारीरिक तकलीफ दूर होती है अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त डॉ मंजू जैन एवं श्रीमती अर्चना जैन इस भक्तांबर स्त्रोत के अनुष्ठान को कई सफल प्रयोगों के साथ इस अनुष्ठान को में कई सफल प्रयोगों के साथ देश विदेश में कई सफल आयोजन कर चुकी हैं श्रमण संघ दुर्ग एवं जैन सोशल ग्रुप के आग्रह पर दोनों साधिका इस अनुष्ठान को कराने दुर्ग आई है जैन सोशल ग्रुप की ओर से इस कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमती सुनीता लुनिया ने आयोजित कार्यक्रमों का सुंदर संयोजन किया उनके साथ अध्यक्ष शांति श्री श्री माल राजेश सांखला संतोष दुग्गड दिलीप पीचा निर्मल श्री श्री माल सुशील रुणवाल अभय पारख अजय कोचर अनिल लुनिया का इस आयोजन में विशेष सहयोग रहा श्रमण संघ परिवार दुर्ग के ओर से निर्मल बाफना बंटी संचेती नवीन संचेती पायल बाफना ने शादी का डॉक्टर मंजू जैन एवं अर्चना जैन का स्मृति चिन्ह एवं साल श्रीफल से अभिनंदन किया।
कल है पुष्य नक्षत्र, जानिए खरीदारी का शुभ मुहूर्त

कल है पुष्य नक्षत्र, जानिए खरीदारी का शुभ मुहूर्त

नक्षत्रों में पुष्य नक्षत्र को श्रेष्ठ माना जाता है। इस दिन खरीदारी और दूसरे शुभ कार्य करने का महत्व है। दिपावली के पहले आने वाले पुष्य नक्षत्र को खरीदारी करना अति शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन बाजारों में लोगों का भारी जमावड़ा रहता है। लोग बहीखाते से लेकर सोने-चांदी तक की इस दिन खरीदारी करते हैं। पुष्य नक्षत्र यदि गुरुवार या रविवार को आए तो बहुत शुभ होता है। वैसे तो हर कार्य के लिए अलग-अलग शुभ मुहूर्त होते हैं और इन्ही मुहूर्तों में शुभ कार्य किए जाते हैं।इस बार पुष्य नक्षत्र 21 अक्टूबर सोमवार को है।

खरीदी के मुहूर्त

लाभ - शाम 4 बजकर 33 मिनट से 5 बजकर 59 मिनट तक

शुभ - रात को 7 बजकर 33 मिनट से 9 बजकर 5 मिनट तक

मेष लग्न - शाम 5 बजकर 47 मिनट से 7 बजकर 29 मिनट तक

वृषभ लग्न - रात 7बजकर 29 मिनट से 9 बजकर 28 मिनट तक

धनु लग्न - सुबह 10 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक

कुंभ लग्न - दोपहर 2 बजकर 42 मिनट से शाम 4 बजकर 16 मिनट तक

 

चुनावी रैली में एक नेता ने कहा , एक दिन में किया था 15 बोतल रक्तदान, सोशल मीडिया पर जमकर उड़ी खिल्ली जानिए कौन था वो ...

चुनावी रैली में एक नेता ने कहा , एक दिन में किया था 15 बोतल रक्तदान, सोशल मीडिया पर जमकर उड़ी खिल्ली जानिए कौन था वो ...

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को महाराष्ट्र की एक चुनावी रैली में दिए गए बयान की सोशल मीडिया पर जमकर खिल्ली उड़ाई गई। औवेसी ने चुनावी रैली में कहा था कि उन्होंने एक बार एक ही दिन में 15 बोतल रक्तदान किया था। हैदराबाद लोकसभा सांसद का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी खिल्ली उड़ानी शुरू कर दी। इस पर लोगों ने कई मीम, जीआईएफ और मजेदार चुटकुले बनाए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि ओवैसी ने चुनावी सभा को बताया कि उन्होंने न केवल रक्तदान किया, बल्कि व्यक्तिगत रूप से रक्त देने के लिए हैदराबाद के उस्मानिया जनरल अस्पताल में पीड़ितों के बिस्तर तक भागकर चले गए। ओवैसी के इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर जमकर मजाक बनाया गया।

एक यूजर्स ने ट्‍वीट किया- एक व्यस्क में औसतन 4,500 से 5,700 मिली रक्त मात्रा होती है। एक यूनिट (बोतल) में रक्त की मात्रा 525 मिली होती है। यानी 15 यूनिट रक्त 7,875 मिली हुआ। ओवैसी ने बताया कि उन्होंने 15 बोतलों के साथ ही खुद ही इसे जाकर दिया भी। इंशाल्लाह.. मेडिकल साइंस को तो भूल ही जाओ, यहां तक कि अल्लाह भी इसका बचाव नहीं कर सकते।

एक अन्य यूजर ने कहा कि ओवैसी अपने आपमें ब्लड बैंक हैं। इसी वजह से वे 15 बोतल ब्लड दे सकते हैं, लेकिन वो मुस्लिमों को ब्लड डोनेट करने के लिए प्रेरित नहीं कर सकते हैं।

 

गुजरात के किस जगह में आया भूकंप के झटके जानिए ....

गुजरात के किस जगह में आया भूकंप के झटके जानिए ....

अहमदाबाद। रविवार की सुबह गुजरात के बनासकांठा जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटकों में किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 मापी गई। यह जानकारी गांधीनगर स्थित भूकंपीय संस्थान के अधिकारियों ने दी है। गांधीनगर के भूकंप संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई है। भूकंप का केंद्र बनासकांठा में पालनपुर के 30 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम में बताया गया है। भूकंप सुबह करीब 8 बजकर 55 मिनट पर आया। 

युवती से फेसबुक पर दोस्ती कर घर बुलाकर बनाया शारीरिक संबंध, मामला दर्ज

युवती से फेसबुक पर दोस्ती कर घर बुलाकर बनाया शारीरिक संबंध, मामला दर्ज

आरंग, फेसबुक पर दोस्ती कर शादी का प्रलोभन देकर युवती को घर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाये जाने की रिपोर्ट आरंग थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार कोमाखान महासमुंद निवासी युवती 22 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 18 अक्टूबर को ग्राम अकोलीभाऊ आरंग में उमाशंकर 23 वर्ष पिता डमरूराम साहू ने फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद युवती को शादी का प्रलोभन देकर अपने घर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाया। व प्रार्थियां द्वारा शादी करने की बात कहने पर आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है।

हिटमैन रोहित ने टेस्ट में जड़ा पहला दोहरा शतक

हिटमैन रोहित ने टेस्ट में जड़ा पहला दोहरा शतक

 ओपनर रोहित शर्मा (212 रन, 255 गेंद, 28 चौके और 6 छक्के) ने रांची में अपने टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। उन्होंने रांची में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन 249 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया। इस दौरान हिटमैन ने 28 चौके और 5 छक्के लगाए। यह पहला मौका है, जब रोहित ने टेस्ट में दोहरा शतक जड़ा है, जबकि तीसरी बार वह 150 से अधकि रन बनाने में कामयाब हुए हैं। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 177 रन था, जो उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट में वेस्ट इंडीज के खिलाफ कोलकाता में नवंबर, 2013 में बनाया था। 

इससे पहले महज 39 रनों के टीम स्कोर पर 3 विकेट गिरने के बाद रोहित ने अजिंक्य रहाणे के साथ बेजोड़ बैटिंग शुरू की और 86वीं गेंद पर चौके के साथ हाफ सेंचुरी पूरी की, जबकि सेंचुरी के लिए उन्होंने 130 गेंदों का सामना किया था। उनका शतक पहले दिन ही बन गया था। तीसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खराब रोशनी की वजह से तय समय से पहले खत्म हुआ तो ओपनर रोहित (नाबाद 117 रन) और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (नाबाद 83 रन) क्रीज पर थे। इन्हीं दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे दिन की शुरुआत की।
जहां रहाणे (115) ने 100वां रन 69वें ओवर की पहली गेंद पर एनरिक को सिंगल लेकर पूरा किया, जबकि रोहित ने 199वीं गेंद पर सिंगल लेकर 150 रन पूरे किए। रोहित को टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक बनाने के लिए 249 गेंदें लगीं। यह करिश्माई रन उन्होंने 88वें ओवर की पहली गेंद पर लुगी एंगिडी को सिक्स लगाकर लिया। रेकॉर्ड के तौर पर देखा जाए तो रोहित पहले भारतीय टेस्ट ओपनर हैं, जिन्होंने किसी टेस्ट सीरीज में दो बार 150 या उससे अधिक रन का स्कोर किया है। ऐसा करने वाले वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाज हैं।
इसी ओवर में उन्होंने लुंगी को एक और सिक्स लगाया, लेकिन अगले ही ओवर में राबाडा को उसी अंदाज में सिक्स लगाने के चक्कर में सीमारेखा के पास लुंगी एंगिडी के हाथों लपक लिए गए। उन्होंने 255 गेंदों में 28 चौके और 6 छक्के की मदद से 212 रन बनाए। उनके और जडेजा के बीच 5वें विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी हुई।
उल्लेखनीय है कि रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज में पहली बार भारत के लिए टेस्ट में ओपनिंग करने उतरे थे। उन्होंने पहले टेस्ट (जो विशाखापत्तनम में खेला गया था) की पहली पारी में 176 रन की पारी खेली, जबकि दूसरी पारी में 127 रन बनाए। रांची में लगाया गया शतक रोहित के टेस्ट करियर की छठी सेंचुरी है। उन्होंने शतक के लिए 130 गेंदों का सामना किया, जबकि 13 चौके और 4 छक्के लगाए। रोहित ने 100वां रन सिक्स से पूरा किया, जो डेन पीट की गेंद (44.4 ओवर) पर लगाया गया था।
महिलाओं ने अपने कंधों पर पहुंचाया मृतका को मुक्तिधाम तक, जाने कहा की है ये घटना

महिलाओं ने अपने कंधों पर पहुंचाया मृतका को मुक्तिधाम तक, जाने कहा की है ये घटना

 कांकेर जिले के माओवादी प्रभावित आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के तुमसनार गाँव से बहुत ही हैरान करने वाली एक तस्वीर सामने आई है। दकियानूसी रीति-रिवाजों के खिलाफ महिलाओं ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए गांव की मृत गर्भवती महिला का शव अपने कंधों पर लेकर श्मशान तक पहुंचाया और दाह संस्कार किया। महिलाओं ने सालों पुरानी गांव की परम्परा को तोड़ते हुए यह दर्शा दिया अब नारी अबला नहीं सबला बन गयी है और हर क्षेत्र में वह पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने तैयार है। 

कल से निर्धारित समय-सारणी पर चलेगी दर्जनों ट्रेने

कल से निर्धारित समय-सारणी पर चलेगी दर्जनों ट्रेने

 दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के हथबंद स्टेशन पर बिलासपुर-रायपुर लाइन पर इलेक्ट्रिफिकेशन ए रूट सेकन में प्री एनआई-एनआई कमिश्निंग आपु लांग लूप का कार्य होने के कारण विगत 13 अक्टूबर से प्रभावित होने वाली दर्जनों टे्रनें कल से अपने पुराने टाइम टेबल पर लौट आएगी। 

ज्ञात हो कि इस रूट पर चलने वाली अधिकांश लोकल, पैसेंजर और मेमू टे्रनों को 20 अक्टूबर तक के लिए रद्द कर दिया गया था। इसके अलावा दर्जनों टे्रनों को रायपुर में तथा दूसरी ओर बिलासपुर में समाप्त कर वापस चलाया जा रहा है। इसमें लंबी दूरी की कई प्रमुख टे्रनें भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा परेशानी रायपुर-गेवरारोड और रायपुर-रायगढ़ रूट के यात्रियों को उठानी पड़ रही थी। इस रूट पर गिनी-चुनी टे्रनें सीधे संचालित होती है। इनमें सबसे प्रमुख रायपुर-गेवरारोड पैसेंजर हैं, जिसमें प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्रियों की आवाजाही होती थी। इस टे्रन को भी रद्द कर दिया गया था। रायपुर से कोरबा के लिए रवाना होने वाली विशाखापट्टनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस को रायपुर-बिलासपुर के मध्य पैसेंजर के रूप में चलाया जा रहा है ताकि कोरबा तक यात्रियों को टे्रन सुविधा मिल सके। इसी तरह छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को भी बिलासपुर तक लोकल बनाकर चलाया जा रहा था। करीब एक सप्ताह से इस रूट पर लोकल-पैसेंजर टे्रनों की आवाजाही प्रभावित रही है। अब कल 21 अक्टूबर से इस रूट पर सभी टे्रनें फिर से अपने निर्धारित समय-सारणी के अनुसार चलनी शुरू हो जाएंगी।