BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
शहर में आधी अधूरी सफाई व्यवस्था से संक्रामक रोगों का फैलाव

शहर में आधी अधूरी सफाई व्यवस्था से संक्रामक रोगों का फैलाव

जगदलपुर। मौसम के परिवर्तन और शहर में होने वाली आधी-अधूरी सफाई व्यवस्था से संक्रामक रोगों का प्रसार तेजी से बढ़ रहा है। इस समय शहर के विभिन्न वार्डों में डायरिया, टाईफाईड, मौसमी बूखार सहित विभिन्न संक्रामक बीमारियों का प्रसार तेजी से हुआ है और इसके मरीज अस्पतालों में बड़ी मात्रा में पहुंच रहे हैं। इन सब का कारण यह है कि शहर में निगम द्वारा अपनी सफाई करने की जिम्मेदारी आधे-अधूरे मन से कर रहा है। सफाई कर्मचारी ज्यादातर ऐसे कार्य करते हैं जो सामने दिखाई दे कि सफाई हो रही है और इसके बगल में ही गंदगी व कुड़े का अंबार जमा रहता है, जिसकी ओर उनका ध्यान नहीं रहता। शहर के अधिकांश वार्डों में नालियों में सफाई की कोई व्यवस्था नहीं दिखती। नाली सफाई के नाम पर सफाई कामगार नालियों के अंदर उपरी सतह की ही गंदगी साफ करते रहते हैं। लेकिन पूरी तरह से नालियों की सफाई नहीं होती है। उल्लेखनीय है कि इसके अलावा सार्वजनिक नलों के पास कचरा और गंदगी का फैलाव हमेशा देखा जा सकता है। अधिकांश स्थानों पर कचरे का ढेर भी देखा जा सकता है। स्थानीय महारानी वार्ड सहित अनेक वार्डों में गंदगी से अटी पड़ी नालियों में जब पीने के पानी का पाईप गुजरता है और उसमें यदि विभाग से यदि लिकेज हो जाता है तो उसी पाईप से गंदगी का गंदा पानी भी मिल जाता है और जब लोग इस पानी का सेवन करते हैं तो स्थिति इतनी गंभीर हो सकती है इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। कई स्थानों पर तो नालियां भी टूटी हुई है और अपने बनने की प्रतिक्षा कर रही है। इन व्यवस्थाओं को आज दुरूस्त करने की आवश्यकता है।

एक डॉक्टर ही बेचने लगा  डॉक्टर की फर्जी डिग्री हुआ गिरफ्तार

एक डॉक्टर ही बेचने लगा डॉक्टर की फर्जी डिग्री हुआ गिरफ्तार

शहर में इंडियन अल्टरनेटिव मेडिकल कालेज का कार्यालय पंडरी में खोलकर बीएएमएस,बी.फार्मा एवं एमबीबीएस की फर्जी डिग्री बेचने वाला डाक्टर शैलेन्द्र कुमार ग्वालरे को सिविललाईन पुलिस ने छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया है। उक्त मामले का खुलासा करते हुये पे्रसवार्ता में पुलिस ने बताया कि उक्त डाक्टर के फर्जीवाड़ा की रिपोर्ट डिंडौरी जिले मध्यप्रदेश के ग्राम भानपुर निवासी ने जनक दास सोनवानी 30 वर्ष पिता स्व. सुखदास सोनवानी ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी पेन्टर का काम करता है।  कक्षा 12 वी तक पढ़ा लिखा है। डीएएमएस की डाक्टरी की डिग्री देने के नाम पर घड़ी चौक के पास सिविल लाइन में डॉक्टर शैलेंद्र ग्वालरे निवासी रायपुर ने  40 हजार रुपये लेकर धोखाधडी किया है। वर्ष 2013 मे प्रकाश दास निवासी ग्राम धुरकुटा तथा श्रवण कुमार ग्राम कामटी जिला कवर्धा के दो व्यक्ति जो 12 वी तक पढ़े है,उन्होंने ने बताया कि रायपुर में एक व्यक्ति इंडियन अल्टरनेटिव मेडिकल कालेज खोला है जो पैसा लेकर डग्री दे देता है प्रार्थी उनके साथ पंडरी रायपुर स्थित इंडियन अल्टरनेटिव मेडिकल कालेज शिक्षण संस्थान में एक व्यक्ति जो अपने को उक्त संस्थान का डायरेक्टर बताया जिसका नाम शैलेन्द्र ग्वालरे ने प्रकाश दास एवं श्रवण माथुर से 45000 - 45000 रूपया लिया तथा दोनो को सालभर बाद दोनो को डीएएमएस की डिग्री दे दिया। प्रार्थी ने भी डीएएमएस की डिग्री के लिये शैलेन्द्र ग्वालरे से बोला तो आरोपी ग्वालरे ने मोबाईल फोन नंबर 7389722020 से कॉल कर पैसा लेकर रायपुर घंडी चौक बुलाकर 40 हजार रुपये ले लिया व डिग्री देने के नाम पर घुमाने लगा। खुद के साथ हुये धोखाधड़ी का एहसास हुआ। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने मोबाईल नंबर के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। पत्रकारवार्ता में पुलिस ने बताया कि जांच परीक्षण के दौरान फर्जी डां.ग्वालरे का किसी भी विश्वविद्यालय से संस्था का समबद्ध होना नही पाया गया।

 एक तरफा प्रेम ने युवक को सुलाया मौत की नींद में

एक तरफा प्रेम ने युवक को सुलाया मौत की नींद में

जगदलपुर। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिला स्थित बारसूर में कथित प्रेमिका और उसके प्रेमी ने मिलकर उसे मौत की नींद सुला दिया। उल्लेखनीय है कि गत 06 अक्टूबर को पुलिस को चामसिंग नामक यह युवक अधमरी हालत में मिला था और उसका जगदलपुर में इलाज चल रहा था, लेकिन इसी दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा है। एक अभी भी फरार है। घटना क्रम के अनुसार यह घटना पिछली 5 अक्टूबर को घटित हुई। पुलिस ने चामसिंह के गंभीर हालत में मिलने के बाद उसका कॉल डिटैल खंगाला। इससे मिले सूत्र के द्वारा हितामेटा साधुराम कश्यप नाम के व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की गई। इसके बाद ही घटना क्रम उजागर हुआ। घटनाक्रम के अनुसार चामसिंह भैरमगढ़ का रहने वाला है, जो बारसूर के नयापारा में रहकर गाय चराने का काम करता था। वह हितामेटा की युवती मानबती से प्रेम करता था। मानबती व हितामेटा के साधुराम कश्यप एक दूजे से प्रेम करते थे। साधुराम को जब पता चला कि चाम सिंह भी युवती से प्रेम करता है तो चामसिंह व साधुराम के बीच कई बार विवाद हुआ। 5 अक्टूबर की रात बारसूर-हितामेटा चौक पर साधुराम ने चामसिंह को बुलाया, दो युवतियों ने हाथ पकड़ा, साधुराम ने टंगिया व अनिल यादव ने डंडे से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे मृत समझ वे अपने हथियार फेंककर भाग गये सुबह लोगों ने उसे अधमरा देख उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई।
मनी लॉन्ड्रिंग केस में कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार को मिली सशर्त जमानत

मनी लॉन्ड्रिंग केस में कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार को मिली सशर्त जमानत

नी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार को दिल्ली हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है. डीके शिवकुमार को 25 लाख रुपये के दो मुचलकों पर जमानत मिली है.

मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार को दिल्ली हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है. डीके शिवकुमार को 25 लाख रुपये के दो मुचलकों पर जमानत मिली है. हाई कोर्ट ने डीके शिवकुमार को बिना अनुमति देश के बाहर जाने पर रोक लगा दी है. इसके साथ ही कोर्ट ने डीके शिवकुमार को जांच में सहयोग करने का आदेश दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें 25 लाख रुपये के निजी मुचलका भरने का निर्देश दिया है. दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें बिना अनुमति विदेश न जाने का भी निर्देश दिया है. शिवकुमार को धन शोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तीन सितंबर को गिरफ्तार किया था

प्रवर्तन निदेशालय मामले की जांच कर रहा है. शिवकुमार ने कर्नाटक में जनता दल (सेकुलर) और कांग्रेस की गठबंधन सरकार बनवाने में प्रमुख भूमिका निभाई थी. बुधवार को इससे पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तिहाड़ जेल जाकर शिवकुमार से मुलाकात की थी.

किस तरह के मामले दर्ज?

शिवकुमार साल 2016 में नोटबंदी के बाद से आयकर विभाग और ईडी के निशाने पर थे. 2 अगस्त, 2017 में उनके नई दिल्ली के फ्लैट की तलाशी जब आयकर विभाग ने ली तो वहां से 8.59 करोड़ रुपये नगद मिले जिसे विभाग ने जब्त कर लिया.

आयकर विभाग ने उनके और उनके चार सहयोगियों के खिलाफ आई टी (इनकम टैक्स) एक्ट की धारा 277 और 278 और भारतीय दंड संहिता के धारा 120 (बी), 193 और 199 के तहत मामले दर्ज किए

 

इस दीवाली पर खास उपहारों से करें अपनों को खुश

इस दीवाली पर खास उपहारों से करें अपनों को खुश

दीवाली की बात हो और तोहफों की न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। प्रॉब्लम बस ये होती है कि कई बार कन्फ्यूजन हो जाता है कि किसके लिए कौन सा गिफ्ट लें। अगर आप गिफ्ट लेने जा रहे हैं तो जिसके लिए लेने जा रहे हैं, उनकी उम्र और जरूरत के मुताबिक गिफ्ट ले सकते हैं। ताकि वह उनके काम भी आ जाए।

 

मिठाईयों संग दें ड्राई फ्रूट्स बॉक्स

 

अगर आप परिवार के बड़े-बुजुर्गों के लिए गिफ्ट लेने जा रहे हैं तो इस बार कपड़ों से अलग तोहफा दीजिए। आप उनके सेहत का ख्याल रखते हुए मिठाई के साथ ड्राई फ्रूट्स बॉक्स दे सकते हैं।

 

कांजीवरम संग लें बैंगल सेट

 

अगर आप मां के लिए गिफ्ट लेने जा रहे हैं तो उनके लिए आप लाइट वेट की कांजीवरम साड़ी ले सकती हैं। इसके अलावा प्यारा सा बैंगल सेट भी ले सकती हैं। इसके साथ ही पापा के लिए मां की साड़ी से मिलते- जुलते कलर का एथनिक कुर्ता भी खरीद सकती हैं।

 

उनकी पसंद का नेकलेस सेट

 

वाइफ के लिए तोहफा लेना है तो आप उन्हें नेकलेस सेट या फिर मॉर्डन लुक की डिजाइनर साड़ी गिफ्ट कर सकते हैं।

साथ ही कुछ डिजाइनर अरोमा कैंडल्स और आपके बेडरूम के लिए डेकोरेटिव आइटम्स की भी खरीदारी कर सकते हैं। यह आपके और उनके प्यार को और भी ज्यादा बढ़ाएगा।

फिरोज सिद्दीकी के अवैध फार्महाउस पर चला प्रशासन का बुलडोजर, जाने पूरा क्या है मामला

फिरोज सिद्दीकी के अवैध फार्महाउस पर चला प्रशासन का बुलडोजर, जाने पूरा क्या है मामला

र्चित अंतागढ़ मामले के मुख्य गवाह फिरोज सिद्दीकी के फार्म हाउस पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। सिद्दीकी के अवैध मकान को तोडऩे पहुंचा है अमला। चिचोला में नेशनल हाईवे पर अवैध रूप से बनाया गया है मकान। तहसीलदार के साथ प्रशासनिक अमला और पुलिस मौके पर कार्रवाई करने पहुंची है। कांग्रेसी नेता पप्पू फरिश्ता से ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में फंसे फिरोज सिद्दीकी न्यायिक रिमांड पर हैं। पुलिस टीम ने फिरोज सिद्दीकी के सिविल लाइंस स्थित घर सहित तीन स्थानों पर छापेमारी की थी। पुलिस ने वहां से कंप्यूटर, पेन ड्राइव सहित अन्य सामान जब्त किया था। दरअसल, कांग्रेस नेता पप्पू फरिश्ता ने फिरोज सिद्दीकी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। गिरफ्तारी के बाद एसपी आरिफ शेख ने बताया कि फिरोज सिद्दीकी पर 1.90 करोड़ रुपए की उगाही के लिए धमकाने का आरोप है। इसमें से 25 लाख रुपए पप्पू फरिश्ता ने दे दिए थे। इसके बाद कांग्रेस नेता को धमकाया जा रहा था जिसकी शिकायत की गई।

 हत्या के मामले में गवाह को दी जान से मारने की धमकी

हत्या के मामले में गवाह को दी जान से मारने की धमकी

मोबाईल फोन धारक के खिलाफ अपराध कायम
 
रायपुर। हत्या के मामले में गवाही देने पर गवाह को जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट आरंग थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मोखला आरंग निवासी राजेश चंद्राकर 20 वर्ष पिता भोलाराम चंद्राकर ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 5 अप्रैल को गांव मोखला में चिंतामणी चंद्राकर का हत्या सेवाराम जांगड़े,कमलेश,जागड़े,रमानंद जांगड़े सहित कुल सात लोगों ने किया था,सभी आरोपी जेल में है हत्या का चश्मदीद गवाह प्रार्थी है। 23 अक्टॅूबर को रायपुर कोर्ट में हत्या के मामले में युवक का पेशी था इसी दौरान 22 अक्टूबर की रात्रि 7.55 को प्रार्थी के मोबाईल फोन पर मोबाईल से कॉल करके किसी ने खुद को सत्यजित चंद्राकर बताकर पेशी में आये तो रायपुर घंडी चौक पर मिलना व जैसा मै बोलूगां वैसा ही कोर्ट में बोलना कहकर फोन काट दिया गया फिर दूसरे दिन बुधवार की सुबह 8.38 को मोबाईल से कॉल करके खुद को सेवाराम जांगड़े का आदमी बताकर पेशी में आने पर रायपुर कलेक्ट्रेट के सामने मिलने को बोल कहा कि मै एक आदमी भेज रहा हुं उसके साथ कोर्ट में जाकर वह जो बोलेगा वैसा ही बयान देना नही तो तुम्हे भी अपना जान गवाना पड़ेगा। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने मोबाईल फोन धारक के खिलाफ अपराध कायम कर मामले को जांच में लिया है। 
गौ वंश की रक्षा एवं तीन सूत्रीय मांगों को लेकर गोबरधन रैली आयोजन 4 नवंबर को, जानिए पूरी खबर

गौ वंश की रक्षा एवं तीन सूत्रीय मांगों को लेकर गोबरधन रैली आयोजन 4 नवंबर को, जानिए पूरी खबर

जिला मुख्यालयों में रैली का होगा आयोजन, रायपुर जिले से 11 हजार पशु पालक रैली में होंगे शामिल  

रायपुरउजड़ते हुए गांव शहर की ओर भागते युवक जहरीले होते फल, सब्जी अनाज, बंजर होती जमीन एवं सड़कों पर घूमते लावारिस पशुधन प्रदेश के लिए समस्या बन गए हैं। इस समस्या के समाधान के लिए गौ ग्राम स्वालंबन का आयोजन प्रदेश के जिला मुख्यालयों में 4 नवंबर को गोबरधन रैली आयोजित कर खोजा जाएगा। रायपुर में उक्त रैली का आयोजन बूढ़ापारा धरनास्थल में किया गया है। गोबरखाद खेतों के अमृत है। गाय भारत की आत्मा है कृषि प्रधान देश को आज रसायनिक खादों की जरूरत नहीं है। गोबर खाद का उपयोग फसलों की पैदावार बढ़ाने के लिए सर्वोत्तम है। उक्त जानकारी प्रेस क्लब रायपुर में आयोजित गौ ग्राम स्वावलंबन अभियान के संरक्षक बिसरा राम यादव ग्राम संयोजक भुवनेश्वर साहू एवं गोबरधन रैली के संयोजक माधवलाल यादव ने पत्रकारवार्ता में दी। 
पत्रकारवार्ता में यादव ने बताया कि रायपुर जिले से 11 हजार पशुपालक  रैली में पहुंचेंगे। अभियान समिति के सदस्य सरकार से तीन सूत्रीय मांगों की पूर्ति के लिए प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। तीन मांगों में प्रमुख मांग है सरकार गाय के गोबर व गौ मूत्र को क्रमश: 5 रुपये एवं 10 रुपये किलो में खरीदे, शासन द्वारा रसायनिक खादों पर भारी भरकम दी जा रही सब्सिडी को आधा कर 50 प्रतिशत सब्सिडी गोबर खाद बनाने वालों व खरीदने वालों को दी जाए, तृतीय सहकारी समिति के माध्यम से गोबर खरीद कर जैविक खाद बनाने के लिए गोबर गैस प्लांटों की स्थापना की जाए एवं सोसाइटी के माध्यम से गोबर खरीदा जाए। 
पत्रकावार्ता में शहरीय क्षेत्रों में घूमने वाली गौमाताओं एवं दुर्घटनाओं के दौरान मृत होने वाली गौ माताओं के पशु पालकों के खिलाफ भी अभियान चलाकर अपना गौधन घर में सुरक्षित रखने की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी अपनी सरकार के माध्यम से नरवा, गरूवा, घुरूवा बाड़ी अभियान चला रहे हैं। मुख्यमंत्री से वार्ताकारों का आग्रह है कि उक्त तीन सूत्रीय मांगों को तत्काल पूर्ण किया जाए एवं शहरी क्षेत्रों में भी ग्रामों की तरह मॉडल आदर्श गौठान का निर्माण कर गौ धन को असमय होने वाली दुर्घटनाओं से बचाया जाए। पत्रकारवार्ता में ईश्वरी साहू गरियाबंद सहित समाज के अन्य सदस्य मौजूद थे। 
 
 पुराने रेलवे क्रासिंग में लगातार हुए हादसे के बाद रेल प्रशासन की नींद खुली

पुराने रेलवे क्रासिंग में लगातार हुए हादसे के बाद रेल प्रशासन की नींद खुली

महासमुंद।  बेलसोंडा के पुराने रेलवे क्रासिंग पर हादसा रोकने रेल पथ विभाग द्वारा फेसिंग वॉल का निर्माण कराया जा रहा है। पिछले एक महीने से इसका निर्माण कार्य चल रहा है। अभी तक चार फीट दीवार का निर्माण हुआ है। दीवार निर्माण के बाद इसमें रिफलेक्टर, लाइटिंग सहित विभिन्न संकेतक बोर्ड लगाए जाएंगे। रेल प्रशासन का दावा है कि फेंसिंग वॉल के निर्माण होने के बाद हादसों में कमी आएगी और रेलवे ट्रैक का भी नुकसान नहीं होगा। पिछले तीन महीने में दो से तीन हादसे हो चुके हैं। रेल पथ विभाग के इंजीनियर आरआर टाकले ने बताया कि हादसे को रोकने के लिए फैसिंग वॉल का निर्माण कराया जा रहा है। ज्ञात हो कि पुराने रेलवे क्रासिंग में लाइटिंग व संकेतक बोर्ड नहीं लगे होने के कारण कई बार हादसे हो चुके हैं। रात में इस मार्ग में सबसे ज्यादा हादसे होते हैं। एक महीने पूर्व एक चालक ने पुराने क्रासिंग में ट्रक को घुसा दिया था। जिसकी वजह से अप लाइन का ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया था। इस हादसे में रेल प्रशासन को भारी नुकसान झेलना पड़ा था। घंटों रेल परिचालन बाधित हो गया था। इसके कुछ दिन बाद फिर हादसा हुआ था। कार चालक ने नए मार्ग के बजाए पुराने क्रासिंग में कार घुसा दिया था। हालांकि रेत के ढेर पड़े होने के कारण कार ट्रैक तक नहीं पहुंच पाई थी। लगातार हादसे को देखते हुए महासमुंद रेल पथ विभाग के अधिकारियों ने पुराने क्रासिंग पर फेसिंग वॉल का निर्माण करा रही है। टूट रहे रबर ब्रेकर रेलवे क्रासिंग पर लगातार हो रहे हादसे को रोकने के लिए विभाग ने रबर ब्रेकर लगाया था, ताकि क्रासिंग के पूर्व ही वाहनों की रफ्तार धीमी हो और आसानी से नए मार्ग से वाहन पार हो जाए। रबर ब्रेकर को लगाए एक महीने हो गए हैं। ब्रेकर अब उखडऩे लगा है। ब्रेकर के कुछ हिस्से टूटकर उखड़ गए हैं। इससे गाडिय़ों की स्पीड अब बढ़ गई है। फिर से रबर ब्रेकर लगाने की आवश्यकता हैं।
झीरम कांड के नक्सलियों पर हुयी ईनाम की घोषणा, जानिए किस पर कितना इनाम..

झीरम कांड के नक्सलियों पर हुयी ईनाम की घोषणा, जानिए किस पर कितना इनाम..

झीरम हमले में शामिल नक्सलियों पर एनआईए ने ईनाम की घोषणा की है। इसके साथ ही इनकी तस्वीर गांव-गांव में लगाई जा रही है। एनआईए द्वारा वांटेड नक्सलियों में कुआकोंडा मलांगिर एरिया में सक्रिय देवा का नाम भी शामिल है, जिस पर 5 लाख का ईनाम घोषित किया गया है। वहीं 7 लाख के ईनामी देवजी उर्फ चेतन सहित 20 से 22 नक्सलियों के पोस्टर लगाए जा रहे हैं जिसमें इनकी फोटो के साथ ईनाम राशि का भी जिक्र है। एनआईए ने नक्सलियों की खबर देने वालों का नाम गुप्त रखने की बात भी पोस्टरों के जरिए कही है। वहीं सूचना देने फोन नंबर भी जारी किए गए हैं। कुआकोंडा इलाके के गड़मिरी, पालनार, नकुलनार, मैलावाड़ा जैसे गांवों में पुलिस पोस्टरों को लगा रही है।

 
घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल पार,मामला दर्ज

घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल पार,मामला दर्ज

रायपुर। घर के सामने खड़ी मोटरसासाइकिल चोरी हो जाने की रिपोर्ट पुरानीबस्ती थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार तंबोली भवन खोखोपारा निवासी परमेश्वर बरिहा 24 वर्ष पिता पुरनचंद बरिहा ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 18 अक्टूबर  को प्रार्थी अपनी हीरो होण्डा स्पलेण्डरपल्स मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 डीएल 2200 कीमत 10 हजार रुपये को अपने घर के सामने खड़ी किया था किसी ने मोटरसाइकिल को चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

राज्योत्सव का उद्घाटन करने, 1 नवम्बर को रायपुर आ सकती हैं सोनिया गांधी, जाने पूरी खबर

राज्योत्सव का उद्घाटन करने, 1 नवम्बर को रायपुर आ सकती हैं सोनिया गांधी, जाने पूरी खबर

1 नवम्बर को, राज्य स्थापना दिवस पर काँग्रेस की अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाँधी, हो सकती हैं मुख्य अतिथि । कुछ दिनों से चर्चा थी कि सोनिया गांधी रायपुर आ रही हैं जिस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वे दिल्ली में सोनिया गाँधी से मुलाकात करेंगे और राज्य स्थापना दिवस समारोह मे उन्हें मुख्य अतिथि बनने का निवेदन करेंगे ।

1 नवम्बर से, 3 दिन चलने वाले राज्योत्सव आयोजन की तैयारी, राज्य सरकार ज़ोरशोर से कर रही है । पिछली भाजपा सरकार, राज्योत्सव का आयोजन, नवा रायपुर में करती आ रही थी जिसका आनन्द, दूरी की वजह से आम लोगों नहीं उठा पाते थे । आमजनों की सुविधा को ध्यान में रखकर, काँग्रेस सरकार इस वर्ष राज्योत्सव रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में कर रही है ।
 
 चित्रकोट उपचुनाव: 6 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल, जानिए कब है मतगणना

चित्रकोट उपचुनाव: 6 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल, जानिए कब है मतगणना

तगणना सुबह 8 बजे से होगी प्रारंभ

छत्तीसगढ़ के चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव में खड़े 6 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल 24 अक्टूबर को मतगणना संपन्न होने के साथ आ जाएगा। मतगणना के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि चित्रकोट का विधायक कौन बनेगा। 
चित्रकोट उपचुनाव के लिए मतगणना कल सुबह 8 बजे से प्रारंभ होने जा रहा है। मतगणना में सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी उसके बाद कंट्रोल यूनिट मशीन से मतगणना प्रारंभ होगी। मतगणना के लिए पहली बार महिला कर्मियों को नियुक्त किया गया है। इन कर्मियों को आज जगदलपुर कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में रिहर्सल भी कराया गया। इससे पहले उन्हें मतगणना के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया था। 
मतगणना के लिए मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। 
चित्रकोट उपचुनाव में इस बार 6 प्रत्याशी मैदान में है। इनमें प्रमुख राष्ट्रीय पार्टी भाजपा और कांगे्रस के अलावा जकांछ कम्युनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया, आंबेडकर राईट पार्टी ऑफ इंडिया एवं एक निर्दलीय प्रत्याशी है। जैसे-जैसे फैसले की घड़ी सामने आ रही है वैसे-वैसे इन प्रत्याशियों की धड़कनें बढऩे लगी है। कल फैसला आने के बाद चित्रकोट में दीवाली जैसा माहौल निर्मित होने की संभावना है। विजयी प्रत्याशी के पक्ष में उनके समर्थकों द्वारा यहां जमकर पटाखे व आतिशबाजी की जा सकती है।
 
नक्सली समस्या पर केन्द्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला करेंगे बस्तर में समीक्ष, जानिए पूरी खबर

नक्सली समस्या पर केन्द्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला करेंगे बस्तर में समीक्ष, जानिए पूरी खबर

जिलों के कलेक्टर एसपी व सुरक्षाबल के अधिकारी होंगे शामिल 

सीआरपीएफ तथा आईबी के डीजी भी रहेेगे साथ 
केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला बुधवार को  छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगे। मिली जानकारी के अनुसार श्री भल्ला व आईबी तथा सीआरपीएफ के डीजी के साथ सुबह 11 बजे बीएसएफ  के विशेष विमान से नई दिल्ली से रवाना होकर सीधे बस्तर के जगदलपुर पहुंचेंगे तथा नक्सल समस्या के संबंध में एक  उच्चस्तरीय बैठक करेंगे जिसमें अब तक की सुरक्षा बलों की कार्यवाही व आगे की रणनीति को अमलीजामा पहनाए जाने की संभावना है। साथ ही इस बैठक में नक्सल प्रभावित 8 जिलों में विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की जाएगी। 
बरसात के खत्म होने के बाद केन्द्र व राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में इस समस्या के खात्मे के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास शुरू करने जा रही है। पूर्व में भी बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों ने नक्सली कैम्पों को खत्म कर तथा कई बड़े नक्सलियों को मार गिराया है। 
केन्द्रीय गृह सचिव नक्सल प्रभावित 8 जिलों के कलेक्टर, एसपी के साथ बैठक करेंगे और नक्सल प्रभावित इलाकों में संचार माध्यम, इंटेलिजेंस और नक्सल विरोधी गतिविधियों की भी समीक्षा करेंगे। बैठक में राज्य की ओर से एसीएस गृह सीके खेतान, डीजीपी डीएम अवस्थी समेत बस्तर के कमिश्नर आईजी शामिल होंगे।
केन्द्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला बुधवार को ही जगदलपुर से समीक्षा बैठक के पश्चात राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। 
बैठक के बाद भल्ला शाम 4 बजे रायपुर मंत्रालय में मुख्य सचिव, गृह सचिव सहित पुलिस व निर्माण विभाग के अफ सरों के साथ भी बैठक करेंगे। केन्द्रीय गृह सचिव  राज्यपाल अनुसुइया उइके से भी मिलेंगे। 
आज शाम मंत्रालय में आयोजित बैठक में नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में और अधिक केन्द्रीय सुरक्षा बलों की तैनात पर मुहर लग सकती है। फिलहाल प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार से ही झारखण्ड, उत्तरप्रदेश व दिल्ली के दौरे पर हैं। केन्द्रीय दल आज शाम ही बैठक के बाद दिल्ली रवाना हो जाएगा। 
 
चोरी के आरोपी के साथ जेल में मारपीट : दो प्रहरी निलंबित

चोरी के आरोपी के साथ जेल में मारपीट : दो प्रहरी निलंबित

गृहमंत्री ने किया जेल का निरीक्षण 

रायपुर सेंट्रल जेल में बाइक चोरी के आरोप में बंद युवा कांग्रेस के नेता के साथ गंभीर मारपीट की जानकारी मिलने के बाद रायपुर ग्रामीण के विधायक सत्यनारायण शर्मा के द्वारा गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को शिकायत किए जाने के बाद गृहमंत्री व सत्यानारायण शर्मा ने केन्द्रीय जेल जा कर आरोपी की शिकायतों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस मारीपट की घटना को लेकर गृहमंत्री ने दो जेल प्रहरियों को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया है। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। ज्ञातव्य हो कि चोरी की बाइक खरीदने के आरोप में जेल भेजे गए आस मोहम्मद ने आरोप लगाया था कि जेल में उसके साथ इतनी मारपीट की गई है कि उसके यूरिन से ब्लड आने लगा है। फिलहाल आरोपी रायपुर मेडिकल कॉलेज के डीकेएस अस्पताल में भर्ती है।


जेल में बंद आरोपी ने शिकायत किया था कि विधायक सत्यनारायण शर्मा का करीबी होने की जानकारी लगने के बाद प्रहरियों ने उसे जमकर प्रताडि़त किया। उसकी कई-कई दिन तक बेरहमी से पिटाई की।
शराब पीकर वाहन चलाने वाले 4 लोगो के विरुद्ध हुई 12-12 हज़ार की चलानी कार्यवाही

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 4 लोगो के विरुद्ध हुई 12-12 हज़ार की चलानी कार्यवाही

यातायात के नए नियम के तहत पुलिस या यातायात वाले कार्यवाही कर रहे हो या नही लेकिन जशपुर के सीजीएम कोर्ट ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले चार लोगों पर यातायात के नए नियम के तहत बड़ी कार्यवाही की है। कोर्ट ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 4 लोगों के विरुद्ध साढ़े 12-12 हजार का फाइन ठोका है। दरअसल इन चारों को कुछ दिन पहले शहर की यातायात पुलिस ने इन्हें शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ लिया था और इन्हें पकड़कर सीजीएम न्यायालय में पेश कर दिया जिस पर सुनवाई करते हुए माननीय न्यायाधीश ने सभी चारो के विरुद्ध साढ़े 12-12हजार रुपये फाईंन अदा करने का आदेश दे दिया। बहरहाल न्यायालय के इस फैसले से शराब पीकर वाहन चलाने वालो को यह संदेश तो पहुँच ही गया कि यातायात के नियमों को तोडऩा आसान नहीं है औऱ अब नियमो को तोडऩे वालों की खैर नही।
 BCCI के 39वें अध्यक्ष बने सौरव गांगुली, खत्म हुआ COA का 22 माह का कार्यकाल

BCCI के 39वें अध्यक्ष बने सौरव गांगुली, खत्म हुआ COA का 22 माह का कार्यकाल

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने बुधवार को बीसीसीआई (BCCI)के 39वें अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाल लिया। वे दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड का प्रमुख बनने वाला सबसे बड़ा नाम हैं। गांगुली (47) को यहां बीसीसीआई की आमसभा की अगली बैठक तक अगले 9 महीने के लिए आधिकारिक रूप से भारतीय क्रिकेट के प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (COA)का 33 महीने का कार्यकाल भी खत्म हो गया।

बीसीसीआई ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा कि यह आधिकारिक है- सौरव गांगुली को औपचारिक रूप से बीसीसीआई का अध्यक्ष चुना गया। गांगुली की नियुक्ति को पिछले हफ्ते अंतिम रूप दिया गया। 
 
सीओए की नियुक्ति से पहले बोर्ड से जुड़े कुछ नाम एक बार फिर साथ काम करते नजर आएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह को सचिव बनाया गया है। अपने कार्यकाल के दौरान गांगुली पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन और पूर्व सचिव निरंजन शाह जैसे पूर्व पदाधिकारियों के साथ समन्वय का प्रयास करेंगे जिनके बच्चे अब बीसीसीआई का हिस्सा हैं। उत्तराखंड के माहिम वर्मा नए उपाध्यक्ष बने।
शहर में पांच सौ के नकली नोटों की हो रही आवक, लोग हो रहे ठगी के शिकार

शहर में पांच सौ के नकली नोटों की हो रही आवक, लोग हो रहे ठगी के शिकार

रायपुर। दीपावली में अब कुछ ही समय शेष है। शहर में दीपावली की ग्राहकी के चलते रोज करोड़ों का लेनदेन व्यापार व्यवसाय में हो रहा है। पर्व की आड़ में नकली नोटों की खपत विशेषकर पांच सौ रुपये के नकली नोटों की आवक में वृद्धि होने के साथ आए दिन लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। आज सवेरे खुद प्रतिनिधि ने मोवा स्थित ओवरब्रिज के पास सांई बाबा पेट्रोल पंप में पेट्रोल भराने के उपरांत पांच सौ का नोट भुगतान के लिए पंप कर्मी को दिया। उन्होंने बताया कि उक्त नोट नकली है। आसपास के लोगों ने भी उक्त नोट की जांच के उपरांत बताया कि नोट नकली है। बुजुर्ग ग्राहक द्वारा नकली नोट का शिकार होने पर पंप कर्मियों ने बताया कि जैसे-जैसे दीपावली पास आ रही है। वैसे-वैसे लोगों की अज्ञानता का लाभ उठाकर कुछ असामाजिक तत्व नकली नोट बड़ी मात्रा में बाजार में खपा रहे हैं। इस संबंध में आरबीआई के सूत्रों से पूछने पर उन्होंने बताया कि अभी तक उनके पास पांच सौ के नकली नोट बाजार में खपाने की शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर आरबीआई सर्वे कराकर नकली नोट का धंधा करने वालों के खिलाफ विधि अनुसार कार्रवाई करेगा। 
 युवती ने कलेक्टर से मांगी इच्छामृत्यु,जानिए फिर आगे क्या हुआ ?

युवती ने कलेक्टर से मांगी इच्छामृत्यु,जानिए फिर आगे क्या हुआ ?

छतरपुर में कलेक्टोरेट पहुंची युवती ने जिला कलेक्टर मोहित बुंदस को आवेदन देकर सरेआम इच्छामृत्यु की मांग कर डाली। इस मांग पर कलेक्टर चौंक गए। फिर क्या था?
कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं का सारा काम छोड़कर 1 घंटे तक युवती को समझाया कि आत्महत्या किसी भी चीज या समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने और भी कई कई परेशान और सफल लोगों के उदाहरण दिए। उन्होंने खुद अपनी और दोस्तों की कहानी भी बताई।
मिली जानकारी के अनुसार राजना नागर विधानसभा अनुविभाग की रहने वाली आदिवासी युवती केशकला आदिवासी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए आवेदन किया था, पर भ्रष्टाचार के चलते उसका चयन नहीं हो सका जिसके चलते वह कलेक्टर कोर्ट में चली गई। पर अब तक उसे न्याय नहीं मिलने से वह और परेशान तथा तनावग्रस्त हो गई। वह गत दिनों कलेक्टोरेट पहुंची और उसने कलेक्टर को आत्मदाह की अनुमति देने का आवेदन दिया। आवेदन पढ़कर कलेक्टर भौंचक्के रह गए और रोती हुई युवती को घंटेभर तक सार्वजनिक खड़े होकर समझाइश दी। कलेक्टर ने अपनी आपबीती भी सुनाने कहा कि किस तरह उनके पिताजी बचपन में ही गुजर गए थे और किस तरह उनकी मां ने अपने बच्चों को पाला और उन्हें आईएएस बनाया। अगर मेरी मां सोच लेती कि मेरे पति नहीं हैं और मैं बच्चों को कैसे पालूं? अगर मेरी मां हारकर बैठ जाती तो क्या आज मैं आईएएस होता? उसने संघर्ष किया और उसे फल मिला। कलेक्टर ने इसी तरह के कई उदाहरण दिए, जो लड़की के दिमाग में सटीक बैठ गए।
मामला चाहे जो भी हो, पर इतना तो तय है कि इस तरह किसी को इतनी देर तक समझाते किसी आईएएस को पहली बार देखा गया है। अगर समय रहते कलेक्टर साहब लड़की को न समझाते और उसका दिमाग मौत की तरफ से परिवर्तित नहीं करते तो युवती जरूर कोई गलत कदम उठा लेती। आज कलेक्टर ने उसकी जान बचा ली।
9 नवम्बर को होगी सेकेण्ड ANM के लिये कौशल परीक्षा, जानिए पूरी खबर..

9 नवम्बर को होगी सेकेण्ड ANM के लिये कौशल परीक्षा, जानिए पूरी खबर..

कोरबा | राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत् संविदा आधार पर सेकेण्ड एएनएम की भर्ती हेतु कौशल दक्षता परीक्षा शनिवार नौ नवम्बर को ली जायेगी। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त कौशल दक्षता परीक्षा हेतु 1:3 (एक अनुपात तीन) पात्र अभ्यर्थियों अनारक्षित वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, अ.ज.जा. वर्ग एवं अ.जा. वर्ग को आमंत्रित किया गया है। उक्त परीक्षा हेतु पृथक से कोई प्रवेष पत्र जारी नहीं किया जायेगा। चस्पा की गई सूची में अभ्यर्थियों के नाम के सम्मुख रोल नंबर अंकित है। अत: अभ्यर्थी अपना-अपना पहचान पत्र (आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, ड्राइविंग लायसेंस, पेनकार्ड, पासपोर्ट) के साथ सीधे ही परीक्षा केन्द्र में उपस्थिति देने हेतु निर्देषित किया गया है।